Podcasts by Category

Azadi Podcast

Azadi Podcast

Centre for Civil Society

Azadi podcast is an initiative of Centre for Civil Society, a New Delhi based think tank. It aims to bring Indian public policy discussions to Hindibhasis.

15 - Azadi Podcast Ep 22: मैं, मेरी ज़मीन, और वो
0:00 / 0:00
1x
  • 15 - Azadi Podcast Ep 22: मैं, मेरी ज़मीन, और वो

    आज, हम महाराष्ट्र में कृषि भूमि बाजारों पर चर्चा करते हैं। नियमों ने इन बाजारों के कई पहलुओं को अनौपचारिक और भ्रष्टाचार से त्रस्त कर दिया है। इसका किसानों की भलाई और आय पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। आज हमारे पास एक किसान नेता अनिल घनवत हैं, जो भूमि बाजारों तक पहुँचने की कोशिश करते समय किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करेंगे।

    Tue, 24 Jan 2023 - 27min
  • 14 - Azadi Podcast Ep 21: मुक्त व्यापार में सरकारी दखल: प्याज़ निर्यात पर एक किसान का नज़रिया

    प्याज पर निर्यात प्रतिबंध उन किसानों के लिए नुक़सानदेह है, जो अपनी आजीविका के लिए प्याज के निर्यात पर निर्भर हैं। इन प्रतिबंधों का  बाजार पर बुरा असर पड़ता है,  और इससे प्याज की मांग और कीमतें कम हो जाती हैं। कीमतें कम होने से मुनाफा भी कम हो जाता है।  यह छोटे किसानों के लिए ख़ास तौर से नुकसानदायक है, जिनके पास इतने संसाधन नहीं कि वे किसी और फसल या बाजार की और रुख कर सके। आज सरकार के इसी रवैये पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ हैं, गुणवंत पाटिल।

    Wed, 11 Jan 2023 - 25min
  • 13 - Azadi Podcast EP: 14 15 मिनट रोज का अभ्यास, बोलो इंग्लिश फर्राटेदार

    बजट प्राइवेट स्कूलों के बच्चे सिर्फ 15 मिनट रोज के अभ्यास से फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना न केवल सीख रहें हैं बल्कि अपनी अंग्रेजी से सबको प्रभावित भी कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण स्कूलों के बंद होने के दौरान ऐसा क्या हुआ और कैसे हुए जिससे बच्चों ने न केवल उस खाली समय का सदुपयोग किया बल्कि एक महत्वपूर्ण कौशल को आत्मसात किया। आजादी पॉडकास्ट के इस एपिसोड में इन सबके बारे में विस्तार से बता रहे हैं प्रोजेक्ट 'बोलो इंग्लिश' के इन्क्यूबेटर रोहन जोशी और पड़ताल कर रहे हैं आजादी.मी के अविनाश चंद्र|

    Thu, 06 May 2021 - 40min
  • 12 - Azadi Podcast Ep 12: कानून जो प्रयोग में नहीं उन्हें कानून की किताब में क्यों रखना?

    प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी पुराने और बेकार कानूनों के समापन को लेकर अपने पहले कार्यकाल से ही काफी गंभीर रहे हैं। इस मुद्दे को उन्होंने न केवल चुनावी रैलियों में जोर शोर से उठाया बल्कि सरकार का गठन होने के बाद इस पर तेजी से काम भी किया। पहले कार्यकाल में जहां 2 हजार से अधिक कानूनों का समापन हुआ वहीं दूसरे कार्यकाल में भी यह काम लगातार जारी है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द अपने विभागों से संबंधित अप्रासंगिक और बेकार कानूनों की सूची सौंपने को कहा है ताकि उन्हें शीघ्र समाप्त किया जा सके..। आजादी पॉडकास्ट के इस एपिसोड में आजादी.मी के संपादक और होस्ट अविनाश चंद्र इसी मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं सेंटर फॉर इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी की हेड डॉ. नीति शिखा से.. सुनिए

    Tue, 23 Feb 2021 - 50min
  • 11 - Azadi Podcast Ep 11: आजादी पॉडकास्टः कानूनों की गुणवत्ता और उन्हें सुनिश्चित करने के तरीके

    सेंटर फॉर सिविल सोसायटी द्वारा प्रस्तुत आज़ादी पोडकास्ट के इस एपिसोड में हम चर्चा करेंगे देश में कानूनों की गुणवत्ता और उन्हें सुनिश्चित करने के तरीकों के बारे में I हम जानने की कोशिश करेंगे कि किस प्रकार कुछ प्रक्रियाओं को आत्मसात कर अच्छी नियत के साथ लागू किये गए कानूनों के अवांछनीय परिणामों से बचा जा सकता है I साथ ही हम इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उठाए गए कदमों की भी पड़ताल करेंगें I इस महत्वपूर्ण चर्चा को होस्ट कर रहे हैं आज़ादी.मी के संपादक अविनाश चंद्र और वक्ता हैं थिंक टैंक  सेंटर फॉर सिविल सोसायटी की रिसर्च टीम से जुड़े एडवोकेट प्रशांत नारंग और जयना बेदी I

    In this episode of the Azadi Podcast, presented by the Centre for Civil Society, we are exploring Quality of Regulations in India and ways to ensure it. We also explore ways of avoiding unintended consequences of laws brought in with good intentions and discuss the best practices adopted worldwide to ensure the quality of regulations. Avinash Chandra; Editor, www.azadi.me is the host of this podcast and the guests are Advocate Prashant Narang and Jayana Bedi, researchers at the Centre for Civil Society.

    Fri, 13 Nov 2020 - 54min
Show More Episodes