Nach Genre filtern

Ek Bakhat Ki Baat

Ek Bakhat Ki Baat

Aaj Tak Radio

Welcome to 'Ek Bakhat Ki Baat', where we unravel the untold tales of pivotal historical moments that shaped the course of business and sports. In each episode, we navigate the twists of fate that altered the trajectory of the whole story. 'Ek Bakhat Ki Baat' invites you to witness the convergence of passion, strategy, and destiny that forever etched these extraordinary stories into the annals of human achievement. Embark on a voyage where the past becomes the present, and the present reshapes the future.

कुछ किस्से ऐसे होते हैं जिनका मुकद्दर लम्हों में तय होता है. एक फ़ैसला, ज़िद्द या घटना वक्त की धार बदल देती है.  ‘एक बखत की बात है’ में हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ ऐसी ही चुनिंदा ऐतिहासिक कहानियां, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे, “अगर तब वैसा न हुआ होता तो आज ऐसा न हुआ होता”.

30 - एक बॉलर की ज़िद से कैसे पूरा हुआ वर्ल्ड कप जीतने का सपना?: एक बखत की बात, Ep 30
0:00 / 0:00
1x
  • 30 - एक बॉलर की ज़िद से कैसे पूरा हुआ वर्ल्ड कप जीतने का सपना?: एक बखत की बात, Ep 30

    1983 वर्ल्ड कप फाइनल – जब भारतीय क्रिकेट ने इतिहास रच दिया! लॉर्ड्स के मैदान पर कपिल देव की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना साकार किया. इसके पीछे एक गेंदबाज था, जिसने कपिल देव से ज़िद करके गेंदबाजी मांगी और फिर मैच का रुख पलट दिया, पूरी कहानी सुनिए नितिन ठाकुर के साथ 'एक बखत की बात' में.

    प्रोड्यूसर – कुंदन
    साउंड मिक्स – रोहन भारती

    Thu, 13 Feb 2025
  • 29 - दुनिया का सबसे बड़ा हैकर जो कंप्यूटर से पहले लोगों का दिमाग हैक करता था!: एक बखत की बात, Ep 29

    केविन मिटनिक जिसे दुनिया का सबसे कुख्यात हैकर माना जाता है, जो साइबर सिक्योरिटी और सोशल इंजीनियरिंग का मास्टर था. उसने अपने असाधारण हैकिंग स्किल्स से 1990 के दशक में FBI को चकमा दिया और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं. जेल में समय बिताने के बाद, अपनी जिंदगी बदल दी और एक एथिकल हैकर और साइबर सुरक्षा सलाहकार बन गया लकिन वो शायद जेल भी न जाता अगर उसका सामना शिमी से न हुआ होता, सुनिए पूरी कहानी 'एक बखत की बात' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- सूरज सिंह

    Wed, 22 Jan 2025
  • 28 - यूरोप का इतिहास कुछ और होता अगर नेपोलियन से ये गलती न होती!: एक बखत की बात, Ep 28

    वाटरलू की लड़ाई यूरोप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई. 1815 में नेपोलियन बोनापार्ट की सेना और यूरोपीय गठबंधन के बीच हुई इस लड़ाई ने फ्रांसीसी सम्राट की सत्ता को समाप्त कर दिया. एक गलती की वजह से कैसे नेपोलियन ये युद्ध हारा सुनिए, एक बखत की बात में.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स - सूरज

    Sun, 05 Jan 2025
  • 27 - एक फोटो से शुरू हुई बात कैसे दूतावास के घेराव और भारत-चीन युद्ध तक पहुंच गई?: एक बखत की बात, Ep 27

    भारत और चीन के बीच 1962 की लड़ाई के बारे में तो सब जानते हैं, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उसके पांच साल बाद, भारत और चीन एक बार फिर आमने-सामने थे। इस बार किसी युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि एक कूटनीतिक युद्ध में, जो लगभग युद्ध में बदलने ही वाला था. पहली बार भारत ने चीन को उसकी ही भाषा में जवाब दिया और बढ़त बनाई. क्या था पूरा किस्सा? सुनिए 'एक बखत की बात' में.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- नितिन रावत

    Wed, 04 Dec 2024
  • 26 - भारत का सबसे बड़ा जासूसी स्कैंडल, जिसके तार प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े थे?: एक बखत की बात, Ep 26

    कुमार नारायण जासूसी कांड भारत का एक बड़ा विवाद था, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय और सरकारी अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगे. 1950 और 60 के दशक में, यह मामला सामने आया कि कुमार नारायण, विदेशी एजेंसियों के लिए गुप्त जानकारी लीक कर रहा है. इस कांड ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया, जांच में पाया गया कि नारायण ने महत्वपूर्ण रक्षा और कूटनीतिक दस्तावेजों को साथ शेयर किया. इसे भारत का सबसे बड़े जासूसी मामलों में से एक माना जाता है, सुनिए ‘एक बखत की बात’ में पूरी कहानी जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

    Wed, 20 Nov 2024
Weitere Folgen anzeigen