Nach Genre filtern
नेता नगरी

- 183 - पेपर लीक पर पॉलिटिक्स ठीक?: Ep 89
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को नीट और नेट पेपर लीक मामले पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए कि पेपर लीक के कारण छात्रों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही जानिए कि क्या एटीए के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समय आ गया है. साथ ही एपिसोड में जानने को मिलेगा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपना बयान क्यों बदला और अब वे क्या कदम उठाने जा रहे हैं. नेतानगरी में इस एपिसोड में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर हो रही राजनीति के बारे में भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि पेपर लीक को लेकर कांग्रेस किस तरह की राजनीति कर रही है और भविष्य के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं.
Thu, 03 Oct 2024 - 181 - नेतानगरी में एग्जिट पोल की पोल-खोल: Ep 88
नेतानगरी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी ने एग्जिट पोल के बारे में विशेषज्ञों से बात की. एग्जिट पोल में जिसमें मोदी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है, जानिए एपिसोड में इसके पीछे का कारण क्या है. जानिए एपिसोड में कि क्यों विपक्ष एग्जिट पोल में पीछे दिख रहा है. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है उन राज्यों की जहां बीजेपी को फायदा या नुकसान हुआ. एपिसोड बात हो रही है उन राज्यों की जिनमे कांग्रेस की वजह से उनके सहयोगियों का खेल बिगड़ रहा है.
Mon, 03 Jun 2024 - 180 - वो मुद्दे जो तय करेंगे चुनाव ने नतीजे: Ep 87
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को विशेषज्ञों से लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए. एपिसोड में राजनेताओं, जनता की आवाज़ और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो रही है. जानिए एपिसोड में पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने वाले हिमांशु मिश्रा और प्रियंका गांधी का इंटरव्यू लेने वाले राजदीप सरदेसाई ने इस बातचीत के दौरान दिलचस्प जानकारियाँ साझा कीं. जानिए एपिसोड में उन मुद्दों के बारे में जो लोकसभा चुनाव के आने वाले नतीजे तय कर सकते हैं. एपिसोड के एंड में 'फुरसत की सलाह' में सौरभ द्विवेदी कुछ फिल्मों, सीरीज़ देखने और किताब को पढ़ने की सलाह भी दे रहे हैं.
Mon, 27 May 2024 - 179 - क्या ख़त्म हो रहा नीतीश का जादू?: Ep 86
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्र को लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति, स्वाति मालीवाल केस, रायबरेली, अमेठी और कैसरगंज सीट के चुनाव और बिहार की राजनीति पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. जानिए नेतानगरी में चुनाव में जीत या हार का फैसला कौन से कारक कर सकते हैं. एपिसोड में स्वाति मालीवाल और बिभव के बीच मारपीट के मामले की मूल वजह पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में कि अगर प्रियंका गांधी अमेठी में प्रचार करती हैं तो क्या स्मृति ईरानी को कड़ी टक्कर मिल सकती है. साथ ही एपिसोड में जानिए कि क्या वाकई बिहार में नीतीश कुमार का जादू खत्म होने लगा है.
Tue, 21 May 2024 - 178 - क्या ख़त्म हो रहा नीतीश का जादू?: 86
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्र को लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति, स्वाति मालीवाल केस, रायबरेली, अमेठी और कैसरगंज सीट के चुनाव और बिहार की राजनीति पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. जानिए नेतानगरी में चुनाव में जीत या हार का फैसला कौन से कारक कर सकते हैं. एपिसोड में स्वाति मालीवाल और बिभव के बीच मारपीट के मामले की मूल वजह पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में कि अगर प्रियंका गांधी अमेठी में प्रचार करती हैं तो क्या स्मृति ईरानी को कड़ी टक्कर मिल सकती है. साथ ही एपिसोड में जानिए कि क्या वाकई बिहार में नीतीश कुमार का जादू खत्म होने लगा है.
Tue, 21 May 2024 - 177 - आधे चुनाव के बाद हवा किस ओर?: Ep 85
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव पर बात विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि क्यों हिंदू-मुस्लिम से लेकर अडानी-अंबानी तक का मुद्दा उठाया जा रहा है. जानिए एपिसोड में कि क्या कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएगी. एपिसोड में यूपी और हरियाणा की राजनीति और सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि सीएम से ज्यादा पूर्व सीएम एमएल खट्टर चर्चा में क्यों है. जानिए एपिसोड में कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल क्या रणनीति अपनाएंगे.
Tue, 14 May 2024 - 176 - आधे चुनाव के बाद हवा किस ओर?: Ep 85
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव पर बात विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि क्यों हिंदू-मुस्लिम से लेकर अडानी-अंबानी तक का मुद्दा उठाया जा रहा है. जानिए एपिसोड में कि क्या कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएगी. एपिसोड में यूपी और हरियाणा की राजनीति और सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि सीएम से ज्यादा पूर्व सीएम एमएल खट्टर चर्चा में क्यों है. जानिए एपिसोड में कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल क्या रणनीति अपनाएंगे.
Tue, 14 May 2024 - 175 - आधे चुनाव के बाद हवा किस ओर?: Ep
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव पर बात विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में आप सुनेंगे कि क्यों हिंदू-मुस्लिम से लेकर अडानी-अंबानी तक का मुद्दा उठाया जा रहा है. जानिए एपिसोड में कि क्या कांग्रेस अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल कर पाएगी. एपिसोड में यूपी और हरियाणा की राजनीति और सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि सीएम से ज्यादा पूर्व सीएम एमएल खट्टर चर्चा में क्यों है. जानिए एपिसोड में कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल क्या रणनीति अपनाएंगे.
Tue, 14 May 2024 - 174 - राहुल ने क्यों अमेठी के बजाय चुना रायबरेली?: Ep 84
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के अभिनव पांडे को चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस की रणनीतियों पर विशेषज्ञों से बात करते हुए. नेतानगरी में अभिनव विशेषज्ञों से राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और प्रज्वल सेक्स स्कैंडल के आरोपों पर भी बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि क्यों अमेठी की बजाय रायबरेली से लड़ने को राजी हुए राहुल गांधी. एपिसोड में जानिए कि बीजेपी को बृजभूषण शरण सिंह के परिवार से किसी को टिकट क्यों देना पड़ा.
Tue, 07 May 2024 - 173 - बीच चुनाव क्यों बदली बीजेपी ने रणनीति?: Ep 83
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को लोकसभा चुनाव के बीच अलग अलग नैरेटिव पर विशेषज्ञों से बातचीत की. एपिसोड में जानिए कि दूसरे चरण के चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति क्यों बदल ली. एपिसोड में जानिए कि किन राज्यों में कांग्रेस अपना पिछला प्रदर्शन सुधार सकती हैं. नेतानगरी के इस एपिसोड में बिहार की पूर्णिया, किशनगंज और छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव और राजस्थान के बाड़मेर, जालौर जैसी सीटों पर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि ये लोकसभा चुनाव भूपेश बघेल के लिए क्यों अहम है.
Tue, 30 Apr 2024 - 172 - चिराग को गाली देना राजद को महंगा पड़ेगा?: Ep 82
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा को विशेषज्ञों से लोकसभा के पहले चरण के मतदान के बारे में बातचीत करते हुए. नेतानगरी के एपिसोड में आप जानेंगे किन बड़े नेताओं को अपनी सीटों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जानिए पश्चिमी यूपी में कौन किस पर भारी है. क्या तमिलनाडु में बीजेपी का खाता खुलेगा. साथ ही जानिए कि वो कौन सी तेरह सीटें हैं जहां डीएमके टक्कर में दिख रही है. इसके अलावा नेतानगरी में बिहार, मध्य प्रदेश और फिर पश्चिम बंगाल की सीटों पर भी चर्चा हो रही है. जानिए कि क्या चिराग पासवान को गाली देना राजद को महंगा पड़ सकता है.
Mon, 22 Apr 2024 - 160 - कश्मीर घाटी में बीजेपी की पक्की सीट?: Ep 81
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्र को जम्मू-कश्मीर की राजनीति के साथ ही देश के अलग-अलग कोने में चुनावी दौरे पर गए लल्लनटॉप के पत्रकारों से बात करते हुए. एपिसोड में जानिए क्या पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद चुनाव में अपनी उम्मीदवारी से पीछे हट सकते हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन से किसे होगा सबसे ज्यादा नुकसान. नेतानगरी के इस एपिसोड में चुनावी दौरे पर देश के अलग-अलग कोने में निकले दी लल्लनटॉप के निखिल वाथ, सिद्धांत मोहन, साकेत आनंद, नीरज गौतम, सोनल पटेरिया और अभिनव पांडे ने अपने अनुभव साझा किये.
Mon, 15 Apr 2024 - 159 - चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में कैसी हलचल?: Ep 80
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणापत्र और नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी चर्चा पर विशेषज्ञों से बातचीत की. जानिए क्यों विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ने का फैसला किया. नेतानगरी में आम आदमी पार्टी की राजनीति पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में केजरीवाल ने सुनीता केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के लिए क्या भूमिका तय की है. साथ ही एपिसोड में ओडिशा में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव पर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में किस मुद्दे को लेकर बीजेपी-बीजेडी के बीच गठबंधन नहीं बन पाया.
Mon, 08 Apr 2024 - 158 - मोदी-शाह के सामने क्यों अड़े राजनाथ: Ep 79
नेतानगरी के इस एपिसोड में इस बार सौरभ द्विवेदी विशेषज्ञों से लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के घटनाक्रम पर बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में जानिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब में क्या कदम उठाए जा रहे हैं. जानिए बिहार में बाहुबलियों पर क्यों दांव लगा रही हैं पार्टियां. क्या आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपना प्रदर्शन 2019 की तरह दोबारा दोहरा पाएगी. एपिसोड में राजस्थान की राजनीति पर भी विशेषज्ञों से बातचीत हो रही हैं. जानिए एपिसोड में कि क्या सीएम भजनलाल और डिप्टी सीएम दीया कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि अकाली दल की ऐसी क्या मांगें थीं, जिन्हें न मानकर बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया.
Mon, 01 Apr 2024 - 157 - जेल से कैसे चलेगी दिल्ली सरकार?: Ep 78
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से चुनावी बांड पर बातचीत. एपिसोड में जानिए चुनावी बांड डेटा से आखिर किन बातों का खुलासा हुआ है. क्या चंदे के नाम पर वसूली की गई है और क्या चुनावी चंदे के और भी कोई विकल्प हो सकते हैं. एपिसोड में विशेषज्ञ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में भी बातचीत करते सुनाई देंगे. जानिए एपिसोड में कि क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर असर पड़ेगा.
Thu, 28 Mar 2024 - 156 - सीएए, इलेक्टोरल बांड के साए में लोकसभा की तैयारी: Ep 77
नेतानगरी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी विशेषज्ञों से लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों पर बात करते सुनाई देंगे. जानिए एपिसोड में कि क्यों मोदी ने अपने दोस्त मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से क्यों हटाया. जानिए किसान आंदोलन से कांग्रेस को हरियाणा में कितना फायदा मिलेगा. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है बीजेपी और कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर. साथ ही जानिए सीएए का बंगाल चुनाव पर कितना असर पड़ेगा.
Mon, 18 Mar 2024 - 155 - मोहम्मद शमी संदेशखाली से चुनाव लड़ेंगे?: Ep 76
नेतानगरी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा और विशेषज्ञों की बातचीत में आप जानेंगे एनडीए और इंडिया गठबंधन की तैयारियों के बारे में. एपिसोड में जानिए बीजेपी-बीजेडी को आपस में गठबंधन करने की जरूरत क्यों पड़ी. सुनिए कि कांग्रेस किन बड़े नामों को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. जानिए कांग्रेस और बीजेपी के काम करने के तरीके में क्या अंतर है. इसके अलावा एपिसोड में बंगाल और संदेशखाली को लेकर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि आखिर सौरभ गांगुली ने ममता बनर्जी से क्यों की मुलाकात.
Mon, 11 Mar 2024 - 154 - हिमाचल में किसने की गठजोड़ की कोशिश?: Ep 75
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को विशेषज्ञों से हिमाचल प्रदेश में चल सियासी उठापटक पर बातचीत करते हुए. जानिए कैसे कांग्रेस के गिरती हुई सरकार को बचा लेने के बावजूद खतरा टला नहीं है. साथ ही जानिए कि आखिर हिमाचल में सीएम सुक्खू की सरकार गिराने की साजिश रची किसने. इसके अलावा एपिसोड में लल्लनटॉप के अभिनव पांडे यूपी राज्यसभा चुनाव के बारे में भी विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं. एपिसोड में लोकसभा के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट को लेकर चर्चा हो रही है.
Mon, 04 Mar 2024 - 153 - चुनाव से पहले खत्म होगा किसान आंदोलन?: Ep 74
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के अभिनव पांडे को विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के पीछे की कहानी क्या है. जानिए दिल्ली की सीटों पर टिकट की रेस में कौन से विपक्षी नेता आगे हैं. नेतानगरी में सुनिए बंगाल में टीएमसी कांग्रेस को कितनी सीटें देने पर राजी हुई. इसके साथ ही एपिसोड में बात हो रही है किसान नेताओं और राजनीतिक दलों की राजनीति पर. एपिसोड में जानिए क्या चुनाव की घोषणा से पहले किसान आंदोलन खत्म हो पाएगा.
Mon, 26 Feb 2024 - 151 - सोनिया गाँधी राज्यसभा क्यों जा रही हैं?: Ep 73
नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने राज्यसभा चुनाव और हाल ही में बंगाल के संदेशखाली में हुए बवाल पर विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं. एपिसोड में सुनिए कि सोनिया गांधी के पहली बार राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब रायबरेली लोकसभा सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि टीएमसी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के जो टिकट दाखिल किए उनमे सागरिका घोष, सुष्मिता देव के अलावा किन विकल्पों पर चर्चा हुई. जानिए एपिसोड में संदेशखाली में हुए बवाल के पीछे की कहानी क्या है.
Tue, 20 Feb 2024 - 150 - इंडिया अलायंस बीजेपी से कहाँ आगे हैं?: Ep 72
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और विशेषज्ञों की बातचीत लोकसभा चुनाव से पहले किए गए इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे पर. जानिए एपिसोड में कि सर्वे के अनुसार वो कौन से किले हैं जिन्हे बीजेपी फतह नहीं कर पाई है. एपिसोड में जानिए विशेषज्ञों से कि वो कौन से राज्य हैं जहाँ कांग्रेस 2019 से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. साथ ही एपिसोड में बात हो रही है मूड ऑफ़ द नेशन सर्वे पर. दक्षिण भारतीय राज्यों के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के ज़रिए जानिए कि क्या आंध्र प्रदेश में टीडीपी लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी से बेहतर प्रदर्शन करेगी.
Mon, 12 Feb 2024 - 149 - मीटिंग में ममता ने राहुल से बात तक नहीं की!: Ep 71
नेतानगरी के एपिसोड में आप सुनेंगे लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी की लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों की राजनीति पर विशेषज्ञों से बातचीत. नेतानगरी में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आने के बाद के समीकरणों कैसे होंगे. जानिए इंडिया अलायंस के टूटने के पीछे की राजनीति के बारे में. साथ ही एपिसोड में सुनिए कि नीतीश को दोबारा बीजेपी के करीब लाने में मुख्य भूमिका किसकी रही. इसके अलावा यूपी में सपा और बसपा की रणनीति पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी.
Mon, 05 Feb 2024 - 148 - राम मंदिर के चश्मदीदों की आंखों देखी: Ep 70
नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी और विशेषज्ञों की बात हो रही है राम मंदिर आंदोलन और राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में. जानिए एपिसोड में बाबरी विध्वंस के दिन और उसके बाद दिल्ली में क्या हुआ. एपिसोड में आप जानेंगे कि कैसे बीजेपी और कांग्रेस ने राम मंदिर पर राजनीति की. इसके अलावा मायावती के उनकी पार्टी द्वारा 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने पर भी एपिसोड में बात हो रही है. एपिसोड में विशेषज्ञों की बातचीत में जानिए कि क्यों बहुजन समाज पार्टी का जनाधार घट रहा है.
Mon, 22 Jan 2024 - 147 - इंडिया अलायंस और बीजेपी किसका टिकट काटेगी: Ep 69
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लल्लनटॉप संपादक सौरभ द्विवेदी की 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और 'इंडिया' गठबंधन की रणनीतियों पर विशेषज्ञों से बातचीत. एपिसोड में जानिए कि किन उम्मीदवारों को बीजेपी चुनाव से पहले टिकट दे सकती है और क्यों. साथ ही किन कलाकारों को भी 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से मौका मिल सकता है. एपिसोड में 'इंडिया' गठबंधन के बंटवारे पर आने वाली समस्याओं पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि कैसे 'इंडिया अलायंस' 2024 चुनाव में बीजेपी को टक्कर दे सकता है.
Mon, 15 Jan 2024 - 146 - ईडी का छापा, विपक्ष ने खोया आपा: Ep 68
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राम मंदिर को लेकर हो रही राजनीति पर सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से बातचीत. एपिसोड में इंडिया गठबंधन के प्लान के साथ साथ विपक्ष के नेताओं पर ईडी के छापो पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए कांग्रेस राम मंदिर आमंत्रण पर आगे क्या कर सकती है. साथ ही जानिए न्याय यात्रा पर राहुल गाँधी क्या एक्शन प्लान बनाएँगे. इसके अलावा एपिसोड में आप विशेषज्ञों को विपक्ष के नेताओं पर पड़ रहे ईडी के छापों पर बातचीत करते हुए भी सुनेंगे.
Tue, 09 Jan 2024 - 141 - प्राण-प्रतिष्ठा में राहुल नहीं सोनिया को आमंत्रण: Ep 67
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे राम मंदिर को लेकर हो रही राजनीति पर सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से बातचीत. एपिसोड में जानिए कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए राहुल गाँधी को न्योता क्यों नहीं मिला. जानिए क्या इसके लिए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित करने के पीछे भी कोई राजनीति है. इसके अलावा नेतानगरी में सौरभ जेडीयू के अंदर की राजनीति पर भी विशेषज्ञों से बातचीत कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि लल्लन सिंह जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा क्यों दिया. इसके बाद नीतीश कुमार के जेडीयू का अध्यक्ष बनने के पीछे की रणनीति क्या है.
Tue, 02 Jan 2024 - 140 - इजरायल-हमास जंग पर इंडिया में क्या पॉलिटिक्स चल रही है?: Ep 61
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे निखिल वाठ को इजरायल-हमास युद्ध और राजस्थान-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर विशेषज्ञों से बात करते हुए. जानिए एपिसोड में कि इजराइल के गाजा पर हमलों की भारत में अलग अलग प्रतिक्रियाओं के पीछे क्या उद्देश्य है. क्या भारत में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इजराइल-हमास युद्ध को मुद्दा बनाने की कोशिश होगी. इसके अलावा सुनिए कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले किस तरह का सियासी घमासान चालू है.
Tue, 10 Oct 2023 - 137 - कहाँ हुई संसद सुरक्षा में चूक?: Ep 66
नेतानगरी के इस एपिसोड में लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने सीएम के तौर पर बीजेपी के तीन नए चेहरों और 2024 के लिए उनकी रणनीति पर बात की. जानिए कि क्या एक आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद न मिलने के बाद आए बयान के क्या मायने हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए कि राजस्थान में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद क्यों नहीं मिला. इसके अलावा नेतानगरी के इस एपिसोड में संसद सुरक्षा में चूक को लेकर भी चर्चा की जा रही है.
Mon, 18 Dec 2023 - 135 - कौन बनेगा मुख्यमंत्री?: Ep 65
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद के सियासी हालातों पर विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए एपिसोड में कि अगर शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो वहां मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे कौन है. एपिसोड में जानिए कि अब अशोक गहलोत, कमल नाथ और भूपेश बघेल की भूमिका क्या होगी. इसके अलावा एपिसोड में आप सुनेंगे कि दक्षिण भारत में बीजेपी के न जीत पाने के मुख्य कारण क्या हैं. क्या कारण है कि उत्तर भारतीय राजनीति दक्षिण भारत में नहीं चल पाती है.
Mon, 11 Dec 2023 - 134 - नतीजों से पहले क्या कह गए एग्जिट पोल?: Ep 64
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के कुलदीप मिश्रा और सौरभ द्विवेदी को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर बातचीत करते हुए. जानिए एपिसोड में मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल पचाना क्यों मुश्किल हो रहा है. क्या राजस्थान में कांटे की टक्कर होने वाली है या पलड़ा एक तरफ़ झुक जाएगा. जानिए एपिसोड में कि तेलंगाना में कौन से मुद्दे हैं जिनके दम पर केसीआर हैट्रिक बना सकते हैं. साथ ही एपिसोड में मिजोरम चुनाव पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी.
Mon, 04 Dec 2023 - 133 - चुनावी मैदान से नेतानगरी: Ep 63
नेतानगरी के ये एपिसोड उन तीन राज्यों की राजधानियों से रिकॉर्ड किया गया जहाँ चुनाव हो रहे हैं. इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को रायपुर और भोपाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में बघेल सरकार की योजनाओं के ज़मीनी असर से लेकर बीजेपी के मेनिफेस्टो के बारे में बातचीत हो रही है. पत्रकारों की बातचीत में जानिए कि क्या भोपाल में महिला मतदाता खेल बदल देंगी या सत्ता विरोधी लहर हावी हो जाएगी. साथ ही जानिए सीएम शिवराज एमपी चुनाव में कितने बड़े फैक्टर हैं. एपिसोड में लल्लनटॉप पत्रकार दीपेंद्र गांधी मिज़ोरम में चुनाव का हाल लेते हुए वहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनाई देंगे.
Mon, 06 Nov 2023 - 132 - कैसा है राजस्थान और छत्तीसगढ़ का चुनावी गढ़?: Ep 62
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी को राजस्थान चुनाव के बदलते समीकरणों पर विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए. एपिसोड में जानिए राजस्थान कांग्रेस के कौन से वादे गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. जानिए क्या बीजेपी अब भी वसुंधरा राजे को चुनाव में कोई मौका दे सकती है. साथ ही एपिसोड में छत्तीसगढ़ के चुनाव पर भी विशेषज्ञों की बातचीत सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि क्या कर्जमाफी को लेकर किसान कांग्रेस से खुश हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी किस प्रकार वोटरों को लुभा पाएगी.
Mon, 30 Oct 2023 - 108 - आप पर कितनी भारी संजय सिंह की गिरफ़्तारी?: Ep 60
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हो रही राजनीति पर दी लल्लनटॉप के निखिल वाठ की विषेशज्ञों से बातचीत. जानिए एपिसोड में कि क्या कथित शराब घोटाले की जांच की आंच दिल्ली के सीएम तक भी पहुंचेगी. संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आम आदमी पार्टी का रुख क्या हो सकता है. क्या ये AAP की ईमानदार छवि को तोड़ने की कोशिश है. इसके अलावा एपिसोड में बिहार में हुए जातिगत सर्वेक्षण पर भी विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. एपिसोड में जानिए कि वाकई जाति जनगणना वंचितों और पिछड़े लोगों को समान अवसर प्रदान करने में मदद करेगी.
Mon, 09 Oct 2023 - 107 - महिला आरक्षण कोटे का नहीं समानता का मामला है: Ep 59
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे संसद के नए सदन में पारित हो चुके महिला आरक्षण बिल पर विशेषज्ञों की बातचीत. नेतानगरी के इस एपिसोड में महिला आरक्षण बिल पर बात करने के लिए खास तौर पर तीन महिला पत्रकारों को बुलाया गया है. एपिसोड में आप जानेंगे कि क्यों महिला आरक्षण बिल पहले ही पास नहीं हो पाया. क्या यह बिल भाजपा अपने चुनावी फायदे के लिए लाई है. जानिए एपिसोड में कि ये महिला आरक्षण देश में कब तक लागू होने वाला है. साथ ही एपिसोड में आप जानेंगे कि महिला पत्रकारों को किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा एपिसोड में आप महिला पत्रकारों से अटल बिहारी वाजपायी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के किस्सों को भी सुनेंगे.
Mon, 25 Sep 2023 - 106 - 14 एंकर्स का बायकॉट, ये है इनसाइड स्टोरी: Ep 58
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे 'इंडिया' अलायंस के 14 एंकरों के बहिष्कार के फैसले, उनकी अन्य रणनीतियों और एनडीए की योजना के बारे में विशेषज्ञों की बातचीत. साथ ही एपिसोड में आप आंध्र प्रदेश की राजनीति पर भी विशेषज्ञों को बात करते सुनेंगे. एपिसोड में जानिए इंडिया अलायंस के सीट बंटवारे में दिक्कत कहां है. एनडीए जातीय जनगणना कराने से क्यों बच रही है और जातिगत राजनीति में बीजेपी ने क्या नया कदम उठाया है. इसके अलावा जानिए एपिसोड में कि आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी कितने ताकतवर हैं और उन्हें हराना आसान क्यों नहीं है. एपिसोड के अंत में आप फुर्सत की सलाह में क्रिकेटर वसीम अकरम की एक किताब के बारे में भी जानेंगे.
Mon, 18 Sep 2023 - 105 - स्टालिन का बयान और राजनीतिक तूफ़ान: Ep 57
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सौरभ द्विवेदी और निखिल वाठ की विशेषज्ञों से बातचीत. साथ ही एपिसोड में हरियाणा की राजनीति में चल रही हलचल पर भी विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बढ़ते आक्रोश को किस प्रकार से देखा जा रहा है. क्या वह जानबूझ कर ऐसे बयान दे रहे हैं या असल में इसके पीछे का कारण कुछ और है. एपिसोड में देश के नाम को बदल कर भारत रखने वाली बात पर भी चर्चा हो रही है. इसके अलावा सुनिए कि हरियाणा कांग्रेस में एसआरके तिकड़ी कौन है.
Mon, 11 Sep 2023 - 104 - क्यों विशेष होगा संसद का विशेष सत्र?: Ep 56
नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी 'इंडिया' गठबंधन की बैठक और संसद के विशेष सत्र पर विशेषज्ञों से बातचीत कर रहे हैं. एपिसोड में विशेषज्ञों के साथ मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक पर चर्चा कर रहे हैं. जानिए इस बैठक के ज़रिए 'इंडिया' गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किस प्रकार आगे बढ़ सकते हैं. इसके अलावा नेतानगरी में सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र पर लगाई जा रही अटकलों पर भी बात हो रही है. जानिए एपिसोड में कि क्या वाकई सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन पर बिल पेश कर सकती है. क्या इसकी वजह से लोकसभा चुनाव भी तय समय से पहले होंगे. जानिए संसद के विशेष सत्र में और किन मुद्दों पर बात और क्या नया हो सकता है.
Mon, 04 Sep 2023 - 103 - आज हों लोकसभा चुनाव तो किसका फायदा?: Ep 55
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे 2024 लोकसभा चुनावों से पहले जनता के मूड सर्वे और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की राजनीति पर विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए एपिसोड में कि क्या बीजेपी 2024 में भी सिर्फ पीएम मोदी की लोकप्रियता के दम पर सरकार बना लेगी. साथ ही जानिए कि क्या विपक्ष और महागठबंधन के नेताओं में राहुल गाँधी ज़्यादा लोकप्रीय हैं. सुनिए एपिसोड में विशेषज्ञों से कि अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएँ तो सरकार कौन बना सकता है. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि मध्य प्रदेश राज्य चुनावों से पहले क्यों बीजेपी अपना सीएम चेहरा नहीं घोषित कर रही है.
Mon, 28 Aug 2023 - 102 - भूपेश बघेल का किला कैसे भेदेगी बीजेपी?: Ep 54
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण और छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों पर सौरभ द्विवेदी की विशेषज्ञों से बातचीत सुनेंगे. एपिसोड में महाराष्ट्र में चल रही राजनीति पर भी बातचीत हो रही है. जानिए एपिसोड में कि क्या वाकई शरद पवार और अजित पवार फिर से एक साथ आ सकते हैं. जानिए एपिसोड में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी अपने भाषण से क्या सन्देश दे गए. इसके अलावा एपिसोड में छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनावों में भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस में सीएम दावेदार और कौन हैं. जानिए इन चुनावों में बीजेपी किस चेहरे को अपना सीएम उम्मीदवार बनाएगी.
Mon, 21 Aug 2023 - 101 - क्या अविश्वास प्रस्ताव का दांव उल्टा पड़ गया?: Ep 53
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बीते दिनों संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और बहस पर विशेषज्ञों की बातचीत. सुनिए एपिसोड में संसद में बहस के दौरान यादगार घटनाओं के बारे में. जानिए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के पहले दिन राहुल गांधी क्यों नहीं बोले. साथ ही जानिए किस नेता के भाषण को सबसे ज़्यादा पसंद किया गया. एपिसोड में पीएम मोदी के संसद में भाषण के दौरान विपक्ष के वाकआउट पर भी विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. एपिसोड में आप जानेंगे कि बहस के सबसे मुख्य बिंदु कौन से रहे और किन मुद्दों की अनदेखी भी की गई. इसके अलावा एपिसोड में जानिए की फुर्सत की सलाह में सौरभ किन तीन पुस्तकों को पढ़ने की सिफारिश कर रहे हैं.
Mon, 14 Aug 2023 - 99 - जब सख्त तेवर वाली इंदिरा भी फूट-फूट कर रो पड़ी: Ep 52
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए राजनीतिक नेताओं, भारतीय राजनीति और इसे आकार देने में समाज की भूमिका पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में सुनिए इंदिरा गांधी ने संजय गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए किस प्रकार की योजना बनाई. जानिए क्या कारण था कि नरेंद्र मोदी को एक ही दिन में राजदीप सरदेसाई को दो इंटरव्यू देने पड़े. क्या आरएसएस ने 1980 का चुनाव जीतने में इंदिरा गांधी की मदद की थी. जानिए एपिसोड में इंडिया टुडे के राहुल श्रीवास्तव से कि कांशीराम के सोफे को छूने के लिए हजारों लोग क्यों इंतजार करते थे. इसके साथ ही सुनिए एपिसोड में पूर्व पीएम राजीव गांधी की सबसे बड़ी गलती के बारे में. साथ ही एपिसोड में विशेषज्ञों ने दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए.
Mon, 07 Aug 2023 - 98 - किसपे पड़ गई भारी, राजस्थान की लाल डायरी: Ep 51
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए संसद सत्र में हुए हंगामे और राजस्थान की राजनीति पर विशेषज्ञों की बातचीत. संसद भवन के अंदर विपक्ष मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहा है. जानिए प्रधानमंत्री मोदी अब तक इस पर संसद में क्यों नहीं बोले. एपिसोड में जानिए की संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री को किन ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है. साथ ही एपिसोड में विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी विशेषज्ञों की बात हो रही है. इसके अलावा एपिसोड में जानिए राजस्थान में राजेंद्र गुढ़ा द्वारा सामने लाई गई लाल डायरी को लेकर हो रही हलचल के बारे में. एपिसोड में सुनिए राजेंद्र गुढ़ा के लाल डायरी के सामने लाए जाने के बाद बीजेपी इस मुद्दे पर गेहलोत सरकार को किस तरह घेर रही है.
Mon, 31 Jul 2023 - 96 - मणिपुर हिंसा का ज़िम्मेदार कौन?: Ep 50
नेतानगरी के इस एपिसोड में मणिपुर में फैली अशांति और एनडीए बनाम इंडिया यानि विपक्ष बनाम मोदी परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की गई. जानिए एपिसोड में मणिपुर हिंसा के पीछे आखिर कौन हैं. हिंसा होने के इतने दिनों बाद भी क्यों मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को नहीं हटाया गया. साथ ही एपिसोड में जानिए कि मणिपुर में हिंसा को किस प्रकार रोका जा सकता है. इसके अलावा नेतानगरी में जानिए विपक्ष का चुनाव से पहले गठबंधन को इंडिया नाम देना कितना फायदा पंहुचा सकता है. एपिसोड में सुनिए एनडीए की ताकत और कमजोरियां क्या हैं.
Mon, 24 Jul 2023 - 95 - 2024 की चुनावी पारी, क्या है पक्ष-विपक्ष की तैयारी?: Ep 49
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा पर विशेषज्ञों की बातचीत. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बनाई जा रही रणनीतियों पर. जानिए कि बंगाल में पंचायत चुनाव के बीच हुई हिंसा का जिम्मेदार कौन है. हिंसा के बाद ममता सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर किस तरह के आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा नेतानगरी में सुनिए दिल्ली में एनडीए की बैठक और इस बैठक में नए सहयोगी की तलाश में किस प्रकार की संभावनाएं हैं. एपिसोड के अंत में फुर्सत की सलाह में सुनिए सौरभ कुछ सवालों के जवाब देते हुए किन दो किताबों को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं.
Mon, 17 Jul 2023 - 58 - या तो गठबंधन या विभाजन, तय था एनसीपी का भविष्य?: Ep 48
नेतानगरी के इस एपिसोड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी में हुए बँटवारे और बिहार में राजनीतिक हलचल पर विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. सुनिए एनसीपी में विभाजन से पहले और बाद की राजनीती की बारे में. जानिए क्यों प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ एनसीपी नेताओं ने शरद पवार का साथ छोड़ा. इसके अलावा एपिसोड में जानिए कि क्यों बिहार में भी महाराष्ट्र जैसे राजनीतिक घटनाक्रम के कयास लगाए जा रहे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में किस तरह के मतभेदों की चर्चा है. जानिए क्या चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा जानिए एपिसोड के अंत में निखिल फुर्सत की सलाह में किन दो किताबो को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं.
Mon, 10 Jul 2023 - 57 - अगली चुनावी बिसात पर यूनिफार्म सिविल कोड: Ep 47
नेतानगरी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) और मोदी मंत्रिमंडल में संभावित बदलावों पर विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए समान नागरिक संहिता के विचार का समर्थन कौन कौन और क्यों कर रहा है. जानिए सरकार का यूसीसी लागू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है और इसका विरोध क्यों हो रहा है. सुनिए एपिसोड में गोवा में लागू उस कानून के बारे में जो यूसीसी से मिलता जुलता है. इसके अलावा एपिसोड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस की योजनाओं पर भी चर्चा हो रही है. जानिए मोदी सरकार केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्रिमंडल में किस प्रकार से बदलाव कर सकती है और इससे पार्टी को किस तरह का फायदा होगा. जानिए आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किस तरह की योजना बना रही है. एपिसोड में अंत में फुर्सत की सलाह में सुनिए निखिल किन दो पुस्तकों को पढ़ने की सिफारिश कर रहे हैं.
Mon, 03 Jul 2023 - 56 - विपक्ष एकजुट मगर फिर भी नाराज़ है एक गुट: Ep 46
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा और पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में आप जानेंगे की भारत के प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे से भारत को क्या हासिल हुआ. साथ ही सुनेंगे प्रधानमंत्री के इस दौरे पर हो रहे अमेरिकी सांसदों के विरोध पर बात. एपिसोड में जानिए बराक ओबामा ने भारत में अल्पसंख्यंकों को लेकर मोदी पर निशाना क्यों साधा. इसके साथ ही एपिसोड जानिए कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक का निष्कर्ष क्या निकला. क्या इस बैठक के बाद विपक्ष एकजुट हो पाएगा और इससे आगामी लोकसभा चुनाव में कितना फायदा होगा. एपिसोड के अंत में सुनिए की सौरभ किन दो किताबो को पढ़ने की सिफारिश कर रहे हैं.
Mon, 26 Jun 2023 - 52 - राजनैतिक शतरंज की बिसात पर 2024 के चुनावों की बात: Ep 45
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में चल रहे मंथन और तैयार की जा रही रूपरेखा के बारे में. जानिए एपिसोड में क्या अकाली दल के सुखबीर सिंह बदल और अमित शाह के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है. क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सोनिया गाँधी के बीच कोई समझौता हुआ है. जानिए एपिसोड में की 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की रैली में क्या कुछ होने की संभावनाएं हैं. इसके साथ ही एपिसोड में सुनिए महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी और राज्य की राजनीति में हुए बड़े बदलावों के बारे में. राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गेहलोत के बीच हुई वार्ता के बाद अब राज्य में क्या हलचल है. और उत्तर प्रदेश में आरएलडी बसपा और कांग्रेस के बीच किसी तरह के गठबंधन के आसार हैं.
Mon, 19 Jun 2023 - 51 - तीन राज्यों में चुनाव, चलेगा मोदी मैजिक या कांग्रेस का दांव ?: Ep 44
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव से पहले हो रही हलचल के बारे में. जानिए इन तीन हिंदी भाषी राज्यों की राजनीति और राजनीतिक दलों की रणनीति के बारे में. जानिए मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान की जगह कोई और भी ले सकता है क्या. इसके अलावा छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले क्या कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर सामने आ सकती है. और क्या मुख्यमंत्री क्या भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में अपनी जीत दोहरा पाएंगे. साथ ही नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए की क्या राजस्थान के आगामी चुनाव से पहले गेहलोत सरकार और सचिन पायलट के बीच खींचतान कम हो पाएगी.
Mon, 12 Jun 2023 - 50 - मोदी सरकार के नौ साल, जानिए क्या है देश के हाल: Ep 43
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए मणिपुर हिंसा और मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में जानिए मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज का क्या असर रहा. जानिए निर्णायक शासनादेश वाली वर्तमान सरकार के कार्यों का आंकलन किस प्रकार किया जा सकता है. और जानिए मोदी सरकार के द्वारा किये गए कौन से कार्य अच्छे दिनों के संकेत दे रहे हैं. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए मणिपुर हिंसा से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी. मणिपुर में हिंसा क्यों हुई, इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है. सुनिए एपिसोड में की कैसे राज्य और केंद्र सरकार इस हिंसा के बाद भी तनाव काम करने में नाकाम रही.
Mon, 05 Jun 2023 - 44 - नई संसद के उद्घाटन के बाद सुनिए पुरानी संसद के किस्से: Ep 42
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए भारत के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर उठे अनेक विवादों पर बातचीत. जानिए नई संसद के निर्माण के समय से वर्तमान सरकार की आलोचना क्यों हो रही है. एपिसोड में नई संसद के उद्घाटन और इसके बहिष्कार की राजनैतिक मंशा पर विस्तार से चर्चा की गई है. जानिए एपिसोड में की क्या है विपक्षी पार्टियों का आरोप. इस राजनीतिक लड़ाई में आगे क्या है. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले-तैनाती के अधिकार को लेकर दिल्ली के लिए पेश किये गए नए अध्यादेश के बारे में. जानिए केंद्र सरकार दिल्ली सरकार की शक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए अध्यादेश क्यों लाई. इसके साथ ही एपिसोड में सुनिए की 'फुर्सत की सलाह' सेगमेंट में निखिल किन दो किताबों की सिफारिश कर रहे हैं.
Mon, 29 May 2023 - 43 - एक वीडियो कॉल और शिवकुमार मान गए: Ep 41
नेतानगरी के इस एपिसोड में कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर निर्णय को लेकर हुए घमासान पर विशेषज्ञों की बातचीत हो रही है. कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद लम्बे समय तक कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही थी. जानिए डीके शिवकुमार ने किन शर्तों के साथ डिप्टी सीएम का पद स्वीकार किया. जानिए एपिसोड में की सीएम पद की खींचतान खत्म करने के लिए सोनिया गांधी ने हस्तक्षेप क्यों किया. इसके साथ ही एपिसोड में बात हो रही है पाकिस्तान में मौजूदा स्थिति और पूर्व पीएम इमरान खान कई दिनों से चली आ रही मुश्किलों की. जानिए नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से इमरान की बहनों और भतीजे की भी तलाश क्यों की जा रही है. इसके साथ ही सुनिए फुर्सत की सलाह में सुनिए सौरभ किन दो किताबों को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं.
Mon, 22 May 2023 - 42 - कैसे भेदा कांग्रेस ने कर्नाटक का चुनावी किला: Ep 40
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए कर्नाटक चुनाव के नतीजों के साथ साथ राजस्थान में उभरती राजनीतिक लड़ाई पर चर्चा. एपिसोड में जानिए कर्नाटक में कांग्रेस अपने दम पर बहुमत पाने में कैसे कामयाब हुई. जानिए कर्नाटक चुनाव के परिणाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का योगदान कितना रहा. साथ ही विशेषज्ञों से जानिए इस चुनाव में बीजेपी से कहाँ और कितनी चूक हुई है. एपिसोड में राजस्थान की राजनीति में हो रही हलचल पर भी बात हो रही है. एपिसोड में जानिए की क्या सचिन पायलट नई राजनीतिक पार्टी बनाने का प्रयास करने वाले हैं अगर हाँ तो कौन कर रहा है सचिन पायलट का समर्थन. इसके अलावा एपिसोड में सुनिए फुर्सत की सलाह में जानिए कौन सी दो पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं.
Mon, 15 May 2023 - 41 - कुश्ती संघ और पहलवानो के दंगल में आखिर कौन जीतना चाहता है?: Ep 39
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए धरने पर बैठे पहलवानो और भाजपा सांसद, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के टकराव पर हुई विशेषज्ञों की बातचीत. जानिए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सभी पक्षों का क्या कहना है. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस मामले पर देरी से एफआईआर क्यों की है और एफआईआर के बावजूद उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं क्या जा रहा. जानिए क्या है इस मामले में हो रही पर्दे के पीछे की राजनीति और कुश्ती के कोच इस मामले पर क्या राय रखते हैं. इसके अलावा इस एपिसोड में सुनिए एनसीपी अध्यक्ष पद से स्तीफे का दांव शरद पंवार ने क्यों चला. क्या एनसीपी शरद पवार के इस कदम को लेकर अलग अलग खेमो में बँट गयी है. और एपिसोड के अंत में सुनिए सौरभ द्विवेदी कौन सी किताबों और फिल्मों की सिफारिश करते हैं.
Tue, 09 May 2023 - 40 - कर्नाटक चुनाव, क्या है बीजेपी और कांग्रेस का टिकट वाला दांव: Ep 38
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए बिहार की राजनीती में चर्चा बने आनंद मोहन के बारे में. जानिए कौन हैं जातीय पहचान वाले बाहुबली आनंद मोहन और किसकी हत्या के जुर्म में उन्हें जेल भेजा गया था. और अब उनकी रिहाई पर बीजेपी ने चुप्पी क्यों साध ली है. इसके साथ ही नेतानगरी में जानिए विशेषज्ञों द्वारा आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी सत्ता में बने रहने और कैसे कांग्रेस सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही है. क्या कांग्रेस का टिकट वितरण का पैंतरा काम आएगा या बीजेपी अपना किला बचा पाएगी. और एपिसोड के अंत में जानिए पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के हाल में हुए निधन पर उनकी राजनैतिक विरासत के बारे में.
Mon, 01 May 2023 - 39 - अतीक पर बवाल और पुलवामा पर सवाल के बीच कर्नाटक के आगामी चुनाव का हाल: Ep 37
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए उत्तर प्रदेश के माफिया राज और पुलवामा हमले पर सत्यापाल मालिक के आरोपों पर विशेषज्ञों की बातचीत. एपिसोड में आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के सुस्त रवैये के आरोपों पर भी बातचीत हो रही है. एपिसोड में जानिए कई राजनेताओं और आलोचकों ने अतीक की हत्या को साम्प्रदायिक बदले की कार्रवाई करार क्यों दिया. एपिसोड की इस बातचीत में एक पूर्व पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए, जानिए कैसे वो खुद भी सत्ता और माफिया की सांठगांठ का शिकार हुए. साथ ही सुनिए सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमलो के खुलासों पर किस हद तक भरोसा किया जा सकता है और इस पर मोदी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आ रही है. एपिसोड के अंत जानिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के साथ ही फुर्सत की सलाह में एक किताब, एक डॉक्यू-सीरीज़ और एक एनिमेटेड सीरीज़ के बारे में.
Tue, 25 Apr 2023 - 38 - एकजुट होता विपक्ष, कितना परेशान होगा सत्तापक्ष?: Ep 36
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए विपक्ष की राजनीति के बनते-बिगड़ते हालिया चुनावी समीकरणों के बारे में. क्या है नितीश कुमार और लालू के बेटे तेजस्वी यादव की राहुल गाँधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाक़ात के नतीजे. जानिए इस एपिसोड में की क्या 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष एकजुट हो पाएगा. विशेषज्ञों की राय में क्या मुख्यमंत्री नितीश कुमार 2024 से पहले ममता बनर्जी और जगनमोहन रेड्डी और केसीआर जैसे नेताओं को गठबंधन में साथ ला पाएंगे. और इन मुलाकातों के नतीजे क्या हो सकते हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बीच विवाद के बारे में. विशेषज्ञों की राय में जानिए राजस्थान में कांग्रेस की अंतर्कलह का कारण क्या है और इसके क्या नुकसान कांग्रेस को उठाने पड़ सकते हैं. एपिसोड के अंत में फुर्सत की सलाह में सुनिए निखिल कौन सी दो किताबों के बारे में बता रहे हैं.
Mon, 17 Apr 2023 - 37 - बीजेपी कर रही पसमांदा मुसलमानो से मुलाक़ात, क्या ये है किसी एजेंडे की बात: Ep 35
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए एनसीईआरटी द्वारा छात्रों की किताब में होने वाले बदलाव के बारे में. जानिए विशेषज्ञों की राय में की कोर्स में होने वाले इन बदलावों का क्या कोई पोलिटिकल कनेक्शन है और अगर है तो कैसे. सुनिए एनसीईआरटी की इतिहास की किताबों में बदलाव को लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है. इस एपिसोड में बीजेपी के नए पैंतरों से मुस्लिमों को खुश करने की कोशिश पर भी बात हो रही है. जानिए कौन हैं पसमांदा मुसलमान और क्यों गृह मंत्री अमित शाह ने समुदाय के साथ विश्वास बनाने के प्रयास में मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की है. एपिसोड के अंत में सुनिए फुर्सत की सलाह में निखिल कौन सी दो किताबो को पढ़ने और कौन सी फिल्म देखने की सलाह दे रहे है.
Mon, 10 Apr 2023 - 36 - प्रधानमंत्री के खिलाफ राजनीतिक हमलों के पीछे की रणनीति क्या है: Ep 34
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र हालिया सियासी तिकड़म के बारे में. जानिये राहुल गाँधी के बाद अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी की राजनीति में आए बदलाव के बारे में. कांग्रेसी नेताओ की कौन सी गलतफहमी ममता बनर्जी की नाराजगी का कारण बनी. जानिए अरविन्द केजरीवाल बीजेपी की किस आसन्न चुनौती को भांप कर नए पैंतरे की तैयारी कर रहे हैं. नेतानगरी के इस एपिसोड में आगामी कर्नाटक राज्य के चुनावों पर भी इंडिया टुडे एडिटर राहुल श्रीवास्तव और द हिंदू के राजनीतिक संपादक, निस्तुला हेब्बार के साथ विस्तार से चर्चा की जा रही है. और सुनिए फुर्सत की सलाह में सौरभ किन दो पुस्तकों को पढ़ने की सलाह देते हैं.
Mon, 03 Apr 2023 - 35 - अमृतपाल सिंह, सरगना या सिर्फ सिपाही: Ep 33
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए अमृतपाल सिंह मामले के बीच एक अलग खालिस्तान की मांग के इतिहास के बारे में. जानिए खालिस्तानी मांग का राजनीतिकरण कैसे किया गया और विदेशों में रहने वाले सिख इसके बारे में क्या सोचते हैं. साथ ही विशेषज्ञों से जानिए जांच एजेंसियों के साथ साथ कट्टरपंथी तत्वों की इसमें क्या भूमिका है. इस एपिसोड में सुनिए राहुल गांधी को उनकी संसदीय सीट से अयोग्य घोषित कर दिए जाने के बाद क्या राहुल इसे अवसर में बदल पाएंगे और उनके लिए आगे का रास्ता क्या है. एपिसोड के अंत में फुर्सत की सलाह में सुनिए सौरभ कौन सी दो किताबों और एक फिल्म की सिफारिश कर रहे हैं.
Mon, 27 Mar 2023 - 34 - 25 सालों का राज और सोनिया गाँधी का काम-काज: Ep 32
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए पिछले 25 सालों में कांग्रेस ने सोनिया गाँधी के नेतृत्व में किस तरह का सफर तय किया. जानिए सोनिया गाँधी के सबसे लम्बे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहते कैसे कांग्रेस दो बार सत्ता पर आई और कैसे सोनिया गाँधी के इतने ताकतवर होते हुए भी कांग्रेस का पतन क्यों हुआ? इसके साथ ही नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए सीनियर जर्नलिस्ट के साथ संसद के बजट सत्र के बारे में और जानिए क्यों बजट सत्र इस बार भी ठीक से चल नहीं पाया है. इसके अलावा एपिसोड के अंत में जानिए बिहार में चल रहे 'लैंड फॉर जॉब' और आई आर सी टी सी केस के बारे में.
Mon, 20 Mar 2023 - 33 - राहुल कर रहे हैं चूक, विशेषज्ञों की दो टूक!: Ep 31
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए पिछले दिनों राहुल गाँधी द्वारा विदेश में दिए बयान पर खड़े हुए विवाद के बारे में एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा की.
Mon, 13 Mar 2023 - 32 - कौन संभालेगा दिल्ली में 'आप' मॉडल?: Ep 30
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी में चल रही हलचल के बारे में. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्या होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का प्लान? मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद, क्या आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा को दिल्ली की बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है? इसके साथ ही जानिए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से कि क्या है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का डर. इसके अलावा सुनिए उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड पर पत्रकारों से बातचीत और अतीक अहमद का का कच्चा- चिट्ठा. जानिए किस गैंगस्टर की वजह से हुआ यूपी में एसटीएफ का गठन? सुनिए राजदीप सरदेसाई और राहुल श्रीवास्तव के अनुभव आपराधिक इतिहास वाले सांसदों और नेताओ से मुलाकात के.
Mon, 06 Mar 2023 - 31 - क्या है अमित शाह और शरद पवार की डील?: Ep 29
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए शिवसेना के स्वामित्त्व पर चल रहे घमासान के बारे में. जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट्स का ,शिवसेना भवन के भविष्य के बारे में. क्या चुनाव चिन्ह जाने से उद्धव ठाकरे की राजनीति कमजोर हो जाएगी या आने वाले वक़्त में सहानुभूति वोट्स उनके खाते में आएंगे. क्या है शरद पवार और अमित शाह का फ्यूचर प्लान?
Mon, 27 Feb 2023 - 30 - जांच होगी या फिर लीपापोती?: Ep 28
नेतानगरी के इस एपिसोड में बीबीसी के दफ्तरों में 'आईटी सर्वे', असम में बल विवाह के खिलाफ हुए एक्शन और कानपुर देहात में अतिक्रमण के दौरान हुई आगजनी से मौत पर एक्सपर्ट्स से हुई विस्तार से चर्चा सुनिए. जानिए क्या बीबीसी दफ्तरों में हुई छापेमारी क्या टैक्स चोरी से जुड़ी हुई है? क्या बीबीसी पहले की तरह भारत में काम कर पाएगा? दूसरे सत्र में जानिए क्या असम सरकार बाल विवाह की प्रक्रिया पर रोक लगाने में धार्मिक भेदभाव कर रही है? साथ ही जानिए जल्दी शादी और गर्भधारण को रोकने के क्या तरीके हैं? और सुनिए कानपुर देहात में बुलडोज़र कांड में हुई मौतों का ज़िम्मेदार कौन है? और क्या होनी चाहिए नेताओं की भूमिका?
Mon, 20 Feb 2023 - 28 - अडाणी पर मचे घमासान की इनसाइड स्टोरी: Ep 27
नेतानगरी के इस एपिसोड में संसद के बजट सत्र पर एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा हुई. जानिए अडाणी का मुद्दा उठाने से कांग्रेस को चुनावी राजनीति में कितना फायदा हो सकता है? क्या अडाणी का मुद्दा समय के साथ गति पकड़ेगा या राफेल की मुद्दे की तरह खत्म हो जाएगा. क्या अडाणी के मुद्दे पर जेपीसी के गठन से विपक्ष को वाकई फायदा होगा? और अडाणी से जुड़े आरोपों पर बीजेपी क्या रणनीति अपना रही है?
Mon, 13 Feb 2023 - 27 - कैसा है इस साल का बजट?: Ep 26
नेतानगरी के इस एपिसोड में समझिए इस साल बजट को और सुनिए पूर्व वित्त मंत्रियों से जुड़े रोचक किस्से. जानिए भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है? सुनिए एक्सपर्ट्स इस साल के बजट को कैसे परिभाषित करेंगे? और, क्या हाल ही में पेश किया गया बजट दूरदर्शी भी है?
Tue, 07 Feb 2023 - 26 - 2024 इलेक्शन में किसको कितनी सीटें: Ep 25
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या है देश का वर्तमान चुनावी परिदृश्य? क्या कहता है इंडिया टुडे का सी-वोटर सर्वे. सुनिए क्या अभी भी मोदी मैजिक बरकरार है? क्या राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व कर पाएंगे? कौन हैं भारत के सबसे लोक्रप्रिय मुख्यमंत्री, खिलाड़ी और सेलिब्रिटी? नेतानगरी के दूसरे सत्र में जानिए क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं? कितनी बदली है राहुल गांधी की छवि? क्या बीजेपी को कड़ी टक्कर दे पाएगी कांग्रेस?
Tue, 31 Jan 2023 - 25 - क्या बिहार में हो जाएगा नीतीश कुमार के साथ खेल?: Ep 24
नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर चर्चा हुई. सुनिए पूर्वोत्तर में चुनावी घमासान के राजनीतिक समीकरणों पर हुई विस्तार से चर्चा. जानिए कहां है भाजपा मज़बूत और कहां चलेगा कांग्रेस का जादू. दूसरे सत्र में जानिए बिहार में रामचरित मानस पर हुई राजनीति पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. साथ ही समझिए बिहार में जातिगत जनगणना पर हो रही राजनीति पर हुई विस्तार से हुई चर्चा को.
Mon, 23 Jan 2023 - 24 - राज्यपाल बनाम राज्य का रिमोट कंट्रोल किसके पास?: Ep 23
नेतानगरी के इस एपिसोड में राज्यपाल बनाम राज्य, शरद यादव से जुड़े किस्सों, उनके राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए क्यों गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपालों पर केंद्र सरकार के लिए काम करने के आरोप अक्सर लगते हैं. जानिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बाबत क्या बयान दे दिया. दूसरे सत्र में एक्सपर्ट्स ने दिवंगत नेता शरद यादव से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए. जानिए उनके राजनीतिक उत्थान और तौर तरीकों पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. आखिरी सत्र में जानिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल को समझिए और साथ ही जानिए इस साल होने वाले 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कितने मायने रखते हैं ये बदलाव.
Mon, 16 Jan 2023 - 23 - क्या है मोदी और नवीन पटनायक के बीच ओडिशा में पैक्ट: Ep 22
नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए ओडिशा के राजनीति पर विस्तार से चर्चा. जानिए कैसे पिछले 22 साल से लगातार ओडिशा के सीएम पद पर बने हुए हैं नवीन पटनायक. समझिए कैसे रहा बीजू पटनायक का राजनीतिक सफर. क्या कहना है एक्सपर्ट्स का बीजेडी के बारे में जो कभी बीजेपी की सहयोगी थी, आज सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी है. साथ दूसरे सत्र में जानिए आंध्र प्रदेश में चल रही राजनीतिक घमासान के बारे में. सुनिए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने क्यों कहा कि रैली में हुई दुर्घटना चंद्रबाबू नायडू की गंदी चाल है.
Tue, 10 Jan 2023 - 22 - भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिनों का हिसाब: Ep 21
नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अब तक 100 दिन के सफर और बंगाल की राजनीतिक खींचतान पर. जानिए भारत जोड़ो यात्रा से अब तक कांग्रेस को क्या फायदा हुआ है. क्या राहुल गांधी की छवि में सुधार आया है? वोटों के हिसाब से कांग्रेस को कितना फायदा हुआ है. साथ ही जानिए कोविड की आशंका के बीच कब तक जारी रहने वाली है भारत जोड़ो यात्रा? वहीं दूसरे सत्र में जानिए क्या राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं ममता बनर्जी? सुवेंदु अधिकारी के बयानों में क्या छुपा है? और क्या बीजेपी करने जा रही है बंगाल में कुछ बड़ा?
Mon, 26 Dec 2022 - 21 - शराब से हुई मौतों पर क्या सिर्फ राजनीति ही होगी: Ep 20
नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई चीनों सैनिकों के साथ हुई तवांग में झड़प के बाद बदले हालातों पर. जानिए क्या हालात हैं सीमा पर. कैसी हैं भारत और चीन के रणनीतिक तैयारियां. आगे क्या मंसूबे हो सकते हैं चीन के. वहीं दूसरे सत्र में बात हुई बिहार की. जहरीली शराब से हुई 50 से भी ज्यादा मौतों का कौन जिम्मेदार है? मुआवजे की मांग पर क्या दिया नीतीश कुमार ने बयान? क्या हो रही राजनीतिक बयानबाजी. सुनिए क्या कहना है एक्सपर्ट्स का.
Mon, 19 Dec 2022 - 20 - गुजरात और हिमाचल के नतीजे क्या बयां करते हैं: Ep 19
नेतानगरी के इस एपिसोड में गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए कैसे गुजरात में बीजेपी ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड. क्या गुजरात में आप की एंट्री ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल. क्या राहुल गाँधी की भारत यात्रा से गुजरात और हिमाचल का चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ. हिमाचल में सरकार बनाने के बाद क्या हैं कांग्रेस की चुनौतियाँ?
Mon, 12 Dec 2022 - 19 - बीजेपी ने लतीफ को कैसे बनाया ट्रम्प कार्ड: Ep 18
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए मतदान के बाद क्या है गुजरात का माहौल. क्या बीजेपी चुनाव नतीजों को लेकर आश्वस्त नहीं है? पहले चरण में कम वोटिंग का क्या मतलब? इससे कौन परेशान है? राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के लिए सिर्फ दो चुनावी रैलियां क्यों कीं? आम आदमी पार्टी इन चुनावों में कैसा प्रदर्शन कर रही है? साथ ही जानिए और, क्या बीजेपी सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव को कम कर पाएगी?
Mon, 05 Dec 2022 - 18 - गुजरात में बीजेपी की मुश्किलें और दिल्ली नगर निगम चुनाव में हर पार्टी झोंक रही अपनी ताकत: Ep 17
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव से जुड़ी बातें. पहले सत्र में जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार क्या हैं वो मुद्दे जिन पर लड़ा जा रहा गुजरात विधानसभा चुनाव. बीजेपी ने किन पैमानों और जातिगत समीकरणों के हिसाब से बांटे हैं टिकट. क्या बदला है पाटीदार आंदोलन के बाद? आम आदमी पार्टी से बीजेपी को ग्रामीण और शहरी इलाकों में क्या नुकसान है. क्या वोटों का हो रहा है ध्रुवीकरण. साथ ही दूसरे सत्र में जानिए दिल्ली नगर निगम चुनाव के साथ साथ चल आरोप प्रत्यारोप के दौर के बारे में. कूड़े के पहाड़ से शुरू हुई राजनीति अब जेल की मसाज तक जा पहुंची है और जानिये वो किस्सा जब प्रेम प्रसंग के ट्रायंगल में एक पार्षद की हो गई थी हत्या.
Mon, 28 Nov 2022 - 17 - क्या हैं भारत के दस बड़े राजनीतिक मुद्दे: Ep 16
इस बार का नेतानगरी एपिसोड खास रहा. दिल्ली में हुए 'लल्लनटॉप अड्डा' में पहली बार नेतानगरी शो लाइव रिकॉर्ड किया गया. नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने भारत के दस बड़े राजनीतिक मुद्दों पर एक्सपर्ट्स से बात की. सुनिए दस से ज्यादा नेताओं के सुने-अनसुने किस्से. सुनिए क्या हुई बातचीत पहली बार हुए लाइव ऑडियंस के साथ एकाउंटेबिलिटी सेक्शन में. क्या रहे जनता के सवाल। उत्तर प्रदेश, बिहार और पूरे देश की राजनीति पर हुई इस लाइव बातचीत को सुनिए और जानिए कुछ रोचक पहलू और किस्से.
Mon, 21 Nov 2022 - 16 - गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा: Ep 15
नेतानगरी के इस एपिसोड में गुजरात की राजनीति पर विस्तार से चर्चा. जानिए क्या हैं पार्टियों के चुनावी समीकरण. जानिए टिकट बंटवारे के क्या हैं आधार और किस पार्टी को मिल सकता है जनाधार. साथ ही जानिए भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को क्या फायदा मिलता नज़र आ रहा. क्या राहुल गाँधी गुजरात में करेंगे चुनाव प्रचार? क्या कांग्रेस की छवि को बदल में सफल हो जाएंगे राहुल गाँधी? सुनिए नेतानगरी के इस एपिसोड में सिर्फ LT Baaja पर.
Tue, 15 Nov 2022 - 15 - मोरबी ब्रिज हादसा, गुजरात की राजनीती और हिमाचल चुनाव: Ep 14
आखिर कौन ज़िम्मेदार है मोरबी ब्रिज हादसे के लिए? विपक्ष ने घेर रखा है और चुनाव की तारीख सामने है. जानिए एक्सपर्ट्स से, क्या हो सकता है असर इसका चुनाव पर. क्या मोदी मॉडल सफल हो जाएगा. क्या आप बिगाड़ सकती है बीजेपी और कांग्रेस के समीकरण. दूसरी तरफ जानिए क्या हैं हिमाचल के चुनावी मुद्दे. क्या पार्टी के अंदर बगावत पड़ने वाली है बीजेपी और कांग्रेस को महँगी और साथ ही जानिए क्या आप पर भरोसा दिखाएगी हिमाचल की जनता. सुनिए और समझिए नेतानगरी के इसे एपिसोड में.
Mon, 07 Nov 2022 - 14 - ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री और हिमाचल विस चुनाव पर चर्चा: Ep 13
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए ऋषि सुनक के सामने ब्रिटेन की अर्थव्यस्था के अलावा और क्या है चुनौतियाँ . साथ ही सुनिए कैसे शीर्ष पर पहुँचे ऋषि सुनक. वहीं दूसरी तरफ बात हिमाचल विधानसभा चुनाव के बारे में. क्या है वो विधायक के अपहरण की कहानी. क्या है बीजेपी और कांग्रेस की संभावनाएं और जानिए क्या आम आदमी पार्टी कर सकती है हिमाचल में कोई चमत्कार?
Wed, 02 Nov 2022 - 13 - कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: Ep 12
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में खड़गे के सामने क्यों नहीं टिक पाए शशि थरूर. तीन बार मुख्यमंत्री बनते बनते कैसे रह गए मल्लिकार्जुन खड़गे. क्यों नहीं मानते हैं खुद को दलित नेता और कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद क्या हैं उनकी चुनौतियाँ, कैसे बैलेंस करेंगे पावर? और साथ ही सुनिए कैसा रहा है इनका राजनीतिक सफर.
Wed, 02 Nov 2022 - 12 - मुलायम ने कैसे संभाल रखी थी राजनीति और परिवार: Ep 11
क्रिकेट और राजनीति के कॉकटेल से भरपूर इस एपिसोड में सुनिए मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर पर विस्तार से चर्चा. पहला चुनाव, सबसे बड़ी जीत, सबसे बड़ा गठबंधन और परिवार के भीतर हुई राजनीतिक रस्साकशी पर भी हुई विस्तार से चर्चा. साथ ही सुनिए, बीसीसीआई में दादा का भविष्य और कौन होगा अगला अध्यक्ष, नेतानगरी के इस एपिसोड में सिर्फ LT Baaja पर.
Mon, 17 Oct 2022 - 11 - उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे किसकी शिवसेना का पलड़ा है भारी: Ep 10
नेता के इस एपिसोड में जानिए जो मुंबई समाजवादी बनाम शिवसेना हुआ करती थी आज वो शिवसेना बनाम शिवसेना क्यों बन गई है और फिर कौन था शिवसेना का पहला राजनितिक गठबंधन. राजनीति में कैसे बदल जाते हैं दोस्त, दुश्मन और गठबंधन. दशहरा रैली के बाद क्या क्या बयां आए अपना पलड़ा भारी दिखने के लिए. दूसरे सत्र में जानिए कश्मीर की राजनीतिक तबीयत और चुनावी हलचल.
Mon, 10 Oct 2022 - 10 - किसने काटा दिग्विजय सिंह का पत्ता?: Ep 09
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या शशि थरूर दे पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे को कड़ी टककर? और कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव ने राजस्थान में क्यों मचा दिया है राजनीतिक घमासान.
Mon, 03 Oct 2022 - 9 - अशोक गहलोत संग राहुल गाँधी क्यों नहीं आए दिल्ली?: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव Ep 08
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए और समझिए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से कैसे जुड़ी है राजस्थान की राजनीति और क्यों मची है घमासान. क्या शशि थरूर करेंगे नामांकन? भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव पर चर्चा जहाँ हर पांच साल में बदली है सत्ता और क्या भाजपा, कांग्रेस के साथ आप कर पाएगी चुनावी घमासान?
Thu, 29 Sep 2022 - 8 - अशोक गहलोत संग राहुल गाँधी क्यों नहीं आए दिल्ली? कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: Ep 08
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए और समझिए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से कैसे जुड़ी है राजस्थान की राजनीति और क्यों मची है घमासान. क्या शशि थरूर करेंगे नामांकन? भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव पर चर्चा जहाँ हर पांच साल में बदली है सत्ता और क्या भाजपा, कांग्रेस के साथ आप कर पाएगी चुनावी घमासान?
Thu, 29 Sep 2022 - 7 - गोवा में अमित शाह ने हिमंता बिस्वा सरमा से कैसे कांग्रेस के दो फाड़ करा दिए?: नेतानगरी EP 07
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए मदरसा छात्रों को मॉडर्न एजुकेशन से जोड़ने का क्या यह सही कदम नहीं है?
Wed, 21 Sep 2022 - 6 - पीएम मोदी को चुनौती दे रहे नीतीश, केजरीवाल को वीपी सिंह, चंद्रशेखर का किस्सा डराएगा: नेतानगरी EP 06Tue, 13 Sep 2022
- 5 - MOTN सर्वे में बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें, योगी आदित्यनाथ पर दो अलग-अलग बातें क्यों?: नेतानगरी EP 05
नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिये आर्थिक संकट और महंगाई के बावजूद क्या बरकरार है सरकार की लोकप्रियता और क्या असर डालने वाला है बिहार का राजनितिक ब्रेक-अप?
Tue, 16 Aug 2022 - 4 - जयंत सिन्हा को 'महंगाई है ही नहीं' पर आइना दिखा गए एक्सपर्ट: नेतानगरी EP 04Mon, 08 Aug 2022
- 3 - गूंगी गुड़िया से लेकर जुमलाजीवी तक की बहस में कौन सही, कौन गलत?: नेतानगरी EP 03Tue, 26 Jul 2022
- 2 - दक्षिण भारत की पॉलिटिक्स में मोदी की BJP कितने पानी में ?: नेतानगरी EP 02Mon, 18 Jul 2022
- 1 - सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर शम्स ताहिर खान, सिंगर शंकर साहनी ने कई खुलासे किए: नेतानगरी EP 01
दिल दहला देने वाली सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पंजाब में बढ़ते गैंगवार पर सरकार और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं.
Fri, 08 Jul 2022
Podcasts ähnlich wie नेता नगरी
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Au Coeur du Crime Europe1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
Parlons-nous RTL
El Larguero SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
HISTORIAS DE LA HISTORIA VIVA RADIO