Filtra per genere
Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.
CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.
- 110 - Azam Khan से सीधी टक्कर और नकल माफ़िया को टाइट करने वाले UP Police Officer: Crime Branch
क्या अपराधियों में खौफ़ पैदा करने के लिए एनकाउंटर करना ज़रूरी है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में अरविंद ओझा की बातचीत उत्तर प्रदेश के पूर्व DSP सुरेंद्र सिंह लौर से हुई, जिन्हें लोग ‘भगत जी’ के नाम से जानते थे. बिना एनकाउंटर और बिना गोली चलाए अपराधियों पर शिकंजा कसने वाले लौर सुनाएंगे अपनी ईमानदार पुलिसिंग के अनसुने किस्से. ट्रिपल मर्डर, बैंक डकैती, नकल माफ़िया और नेताओं के दबाव से लेकर रामपुर में आज़म खान के करीबी पर शिकंजा कसने की कहानी जानिए. साथ ही, पुलिस व्यवस्था, भ्रष्टाचार और ईमानदारी की असली कीमत पर भी होगी खुलकर बात.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj & PiyushTue, 03 Nov 2026 - 109 - नामी जासूस ने दिशा सालियान, निठारी कांड और Extra Marital Affair पर क्या राज़ खोले?: Crime Branch
जासूस संजीव देशवाल ने रिश्तों के धोखे और अपराध से जुड़ी ऐसी कहानियां सुनाईं, जिन्हें जानकर अपनों पर भी शक होने लगेगा. सास को ज़हर देने से लेकर पति को अगला निशाना बनाने तक, इन मामलों की कहानियां आपको हैरान कर देंगी. सुनिए 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में, जहां क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने प्राइवेट डिटेक्टिव संजीव देशवाल से जाना कि जासूस किसी की ज़िंदगी से जुड़े छिपे राज़ कैसे सामने लाते हैं, शादी से पहले और बाद में लोग किस तरह की जांच करवाते हैं और इन्वेस्टिगेशन के दौरान कैसे चौंकाने वाले खुलासे होते हैं.
Producer - Ankit/Maaz
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghTue, 27 Oct 2026 - 108 - Lawrence Bishnoi V/s Bollywood, Tiger Shroff और Salman Khan क्यों आए निशाने पर?: Crime Branch
18 अक्टूबर की शाम, मुंबई का पॉश इलाका जुहू. एक्टर टाइगर श्रॉफ़ की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलती हैं, पांच-छह राउंड फ़ायर. खबर आग की तरह फैली और बॉलीवुड में वही खौफ़ लौट आया, जो कभी मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर में हुआ करता था. वो दौर, जब दिनदहाड़े एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को गोलियों से भून दिया गया, जब साल 2000 में राकेश रोशन पर फायरिंग हुई, और जब फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा नाम धमकी भरे फोन से कांपता था. ट्रिगर तो शूटर्स के हाथ में था, लेकिन उंगली किसकी थी? सवाल गूंज ही रहा था कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो सामने आया. आवाज़ अनिल पंडित की बताई गई, पानीपत से ताल्लुक रखने वाला वो गैंगस्टर, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई का "छोटा भाई" बताता है. वो हरमन संधू के साथ हमले की ज़िम्मेदारी लेता है और कहता है कि टाइगर को पहले समझाया गया था, लेकिन उसे समझ नहीं आया. इसी ऑडियो में सलमान खान को खुली धमकी दी गई और इंडस्ट्री के उन सभी को चेतावनी, जो सलमान के साथ खड़े होंगे. इस आवाज़ के पीछे जिस नाम की परछाईं है, वो है लॉरेंस बिश्नोई. अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद वो गैंगस्टर, जिसकी सलाखें भी उसके साम्राज्य को नहीं रोक पाईं. सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या, रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां, जिसे गैंग ने "छोटा ट्रेलर" कहा था और अब टाइगर श्रॉफ़. तो क्या जेल की दीवारें भी उस खौफ को नहीं रोक पा रहीं, जो मुंबई 90 के दशक में झेल चुकी है? क्या बॉलीवुड पर फिर मंडरा रहा है गोलियों का साया?
Host - Arvind Ojha
Sound - Nikhil KumarTue, 20 Oct 2026 - 107 - Bahubali या बेगुनाह? Rajan Tiwari ने सुनाए Shri Prakash, Puravanchal Mafia और Shahabuddin के क़िस्से: Crime Branch
बिहार और पूर्वांचल की राजनीति में चर्चित रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी Crime Branch में अपनी कहानी लेकर आए हैं. राजन तिवारी का दावा है कि उनके खिलाफ़ लगभग 40 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन वो सभी मामलों में बरी हुए. इस पॉडकास्ट में बातचीत होगी श्रीप्रकाश शुक्ला से उनकी बचपन की दोस्ती, बृज बिहारी प्रसाद और वीरेंद्र प्रताप शाही हत्याकांड, अजीत सरकार हत्याकांड में लगे आरोप और देवेंद्र दुबे की हत्या के दौरान हुई गोलीबारी की चर्चा. साथ ही आपको सूरजभान सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, अनंत सिंह, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से जुड़े क़िस्से भी सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा सुनिए जेल में बिताए उनके 15 साल, चुनाव लड़ने और अपराध-राजनीति के गठजोड़ की पूरी कहानी.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Nikhil KumarTue, 13 Oct 2026 - 106 - Jantar Mantar Protest, Gangster-Police का Nexus और Bablu Srivastava के बवाली क़िस्से: Crime Branch
दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल कमिश्नर और 1984 बैच के IPS अधिकारी दीपक मिश्रा, जिन्हें एक सख्त और बेखौफ़ ‘सुपरकॉप’ माना जाता है, आज ‘क्राइम ब्रांच’ में सुना रहे हैं अपने करियर के कुछ सबसे चर्चित किस्से. जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, निर्भया कांड के दौरान इंडिया गेट को सील करने का फ़ैसला, दिल्ली के दंगे और गैंगस्टर्स के खिलाफ़ कार्रवाई पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा नेपाल में बबलू श्रीवास्तव और मिर्ज़ा दिलशाद बेग तक पहुंची एक किडनैपिंग की जांच और अपनी टीम के सस्पेंशन के बाद इस्तीफ़ा देने की कहानी भी इस बातचीत का हिस्सा है. साथ ही, पुलिस, न्यायपालिका और समाज की जवाबदेही पर उनकी बेबाक राय सुनिए अरविंद ओझा के साथ.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghTue, 06 Oct 2026 - 105 - Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch
निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा था. कोली ने कई घटनाओं और लोगों से जुड़ी बातें इतनी बारीकी से कैसे याद रखीं? उसके व्यक्तित्व में कौन-सी असामान्य बातें सामने आईं? क्या उसके दिमाग में कोई ऐसा मानसिक बोझ था, जो बाद में उसकी जिंदगी पर भारी पड़ा? इस खास बातचीत में जानिए कोली के दिमाग, साइकोपैथ्स और साइकोलॉजी से जुड़े कई चौंकाने वाले पहलू.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghTue, 29 Sep 2026 - 104 - Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch
18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. Crime Branch के इस खास एपिसोड में हम लौटते हैं 2005-06 के निठारी में, जहां बच्चों के गायब होने की शिकायतें हुईं, डी-5 के पीछे से कंकाल मिले और एक रसोइया देखते ही देखते देश के सबसे चर्चित अपराधियों में शामिल हो गया. हम बात करेंगे उस मनोवैज्ञानिक जांच की, जिसमें कोली के व्यक्तित्व और व्यवहार को लेकर कई अहम बातें सामने आईं. फिर देखेंगे कि अदालतों में उसके खिलाफ़ पेश किए गए सबूतों पर क्या सवाल उठे और आखिर क्यों उसकी सज़ा टिक नहीं पाई. और फिर सबसे बड़ा सवाल सुरेंद्र कोली की मौत कैसे हुई? पुलिस का मानना है कि उसने खुद की जान ली, लेकिन इसके भी कई पहलू हैं. इस पूरे मामले को समझिए अरविंद ओझा के साथ.
Wed, 23 Sep 2026 - 102 - Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थी. पुलिस की जांच में इसके अलावा एक बड़े नेटवर्क और पुरानी गैंगवार की विरासत का एंगल भी सामने आया. इस कहानी में गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया, जेल में बैठे कथित हैंडलर्स, फरार शूटर्स और कनाडा-अमेरिका में मौजूद कुछ लोग हैं. Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में जानिए अंकित बालियान की पूरी कहानी - उनके संघर्ष और म्यूज़िक करियर से लेकर उस आख़िरी शाम तक. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
Tue, 08 Sep 2026 - 101 - Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे से विवाद से शुरू हुआ सफ़र उन्हें वरदराजन मुदलियार, दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, बड़ा राजन, अरुण गवली और सुभाष सिंह ठाकुर जैसे अंडरवर्ल्ड के बड़े नामों के करीब ले गया. इस बातचीत में श्याम किशोर बताते हैं उस दौर की कई अनसुनी और हैरान करने वाली कहानियां. दाऊद इब्राहिम और करीम लाला के सामने हुई वो मीटिंग, जहां उन्होंने क़ुरान पर हाथ रखने से इनकार कर दिया, वरदा भाई से मिलना, दाऊद से बग़ावत, अरुण गावली से मुलाकात, पुलिस हिरासत और टॉर्चर, मुंबई के अलग-अलग इलाकों पर. ये पॉडकास्ट एक ऐसे इंसान का कबूलनामा है, जिसने अपराध, गैंगवार, पुलिस, जेल और मौत के साए को बहुत करीब से देखा. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 01 Sep 2026 - 100 - Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
Narrator- Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 25 Aug 2026 - 99 - Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर.
इस एपिसोड में जानिए:
• बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड?
• दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया?
• शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी?
• वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था?
• इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने उसे कैसे गिरफ्तार किया?
• जेल में रहते हुए संत बनने की उसकी कोशिश विवादों में कैसे घिरी?
ये सिर्फ़ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि अपराध, सत्ता, बदले, अंडरवर्ल्ड और पहचान बदलने की एक ऐसी दास्तान है, जिसमें हर मोड़ पिछले मोड़ से ज़्यादा चौंकाने वाला है. सुनिए क्राइम ब्रांच का ये विशेष एपिसोड.
Narrator - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghWed, 19 Aug 2026 - 98 - Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch
कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है लॉरेंस बिश्नोई गैंग, साउथ एशियन गैंग वॉयलेंस के इतिहास की और आखिर में खालिस्तानी मूवमेंट और पाकिस्तान के ISI कनेक्शन पर भी चर्चा हुई. इसी दौरान कपिल शर्मा के कैफ़े पर हुई फ़ायरिंग और कनाडा के पुराने पंजाबी गैंग नेटवर्क का भी ज़िक्र हुआ. इस पॉडकास्ट में अरविंद ओझा के साथ कनाडा के इस पूरे नेक्सस को समझने की कोशिश करेंगे.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghTue, 11 Aug 2026 - 97 - Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch
अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गोलियां सिर्फ जान नहीं लेतीं... वो शहरों का मिज़ाज बदल देती हैं और अपने पीछे ऐसी कहानियां छोड़ जाती हैं, जो बरसों तक हमें याद रहती हैं. उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स हों, मुंबई के माफ़िया हों या फिर आतंकवाद के नेटवर्क - आज हम इन्हीं कहानियों का पछा करेंगे. Crime Branch के इस पॉडकास्ट में हमारे साथ हैं यूपी पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, जिन्होंने तीन दशक से ज़्यादा समय तक गैंगस्टर्स, अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद के खिलाफ़ मोर्चा संभाला. यूपी STF और ATS के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे राजेश पांडेय अपनी नई किताब "अंतहीन" के ज़रिए उन घटनाओं का खुलासा करते हैं, जिन्हें उन्होंने खुद करीब से देखा और जांचा. इस एपिसोड में जानिए दाऊद इब्राहिम-छोटा राजन की दुश्मनी, मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और दाऊद के बिखरते साम्राज्य की कहानी. साथ ही गौतम अडानी की किडनैपिंग, गुलशन कुमार हत्याकांड, नेपाल में ISI के नेटवर्क और अंत में लॉरेंस बिश्नोई तक अंडरवर्ल्ड के बदलते चेहरे पर चर्चा हुई. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 04 Aug 2026 - 96 - Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और अगर वो पुलिस कमांड में होते तो क्या रणनीति अपनाते. ये बातचीत कानून, सुरक्षा, पुलिसिंग और लोकतांत्रिक विरोध के बीच संतुलन को समझने की कोशिश करती है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
Tue, 28 Jul 2026 - 95 - Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसारी, दिनेश ठाकुर, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI), कंधार हाईजैक, हज़ारीबाग एनकाउंटर और देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. रवि शंकर बताएंगे कि जांच के दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से जुड़ी किस तरह की साज़िशों के संकेत मिले, और कैसे सूरत, सहारनपुर से लेकर BARC तक संभावित आतंकी योजनाओं के सुराग सामने आए. इसके अलावा चर्चा होगी 2008 के जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली सीरियल ब्लास्ट्स की, जब इंडियन मुजाहिदीन ने देश को दहला दिया था. अगर आप आतंकी मामलों, पुलिस जांच, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स और पर्दे के पीछे की सच्ची कहानियों को पसंद करते हैं, तो ये एपिसोड मिस मत कीजिए.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghWed, 22 Jul 2026 - 94 - GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सालों में 600 से ज़्यादा लड़कियों को बचाया और नई जिंदगी दी. बातचीत में शामिल हैं ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की सच्ची घटनाएं, देशभर के खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन्स, आईने और छतों के पीछे छुपाकर रखी जाने वाली लड़कियों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, पुलिस की मिलीभगत और मां-बच्चे को अलग रखकर किए जाने वाले मानसिक शोषण का सच. साथ ही जानिए रेड लाइट एरिया के इतिहास से लेकर Bollywood में इसके ग्लैमराइज़ेशन तक, हर वो पहलू जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाता है. सुनिए ये पॉडकास्ट, जो आपको इन बदनाम गलियों की असली सच्चाई से रूबरू कराएगा.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 14 Jul 2026 - 93 - Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में राम मंदिर और RSS मुख्यालय की रेकी, Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed, ISIS मॉड्यूल, Terror Funding और Pakistan Terror Network जैसे कई अहम पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है. अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को गहराई से समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें.
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghTue, 07 Jul 2026 - 92 - इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch
क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि किसी क्राइम सीन पर पहुंचते ही फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट सबसे पहले क्या देखते हैं, एक चोट से क्या-क्या पता चल सकता है, अपराधी के तरीके से उसकी मानसिक स्थिति का अंदाज़ा कैसे लगाया जाता है और कई बार फॉरेंसिक रिपोर्ट पर किस तरह का दबाव बनाया जाता है? अगर आप जानना चाहते हैं कि बड़े-बड़े क्राइम केस में सच सामने लाने में फ़ॉरेंसिक साइंस की क्या भूमिका होती है और अपराध की गुत्थियां आखिर कैसे सुलझती हैं, तो ये एपिसोड ज़रूर देखिए.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Aman PalTue, 30 Jun 2026 - 91 - Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch
कई लड़कियों की ज़िंदगी का रास्ता उनके पैदा होते ही तय कर दिया जाता है - कितनी पढ़ाई होगी, शादी कब होगी और ज़िंदगी कैसे गुज़रेगी. लेकिन कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसी ही एक शख्सियत हैं 1976 बैच की बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार. 'Crime Branch' के इस खास एपिसोड में मंजरी जारुहार ने अपने असाधारण पुलिस करियर की कई अनसुनी कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला होने की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में भेदभाव का सामना करना पड़ा, कैसे उन्होंने बिहार के चर्चित बस डकैती केस को सुलझाया और कैसे वो भागलपुर अंखफोड़वा कांड की जांच टीम का हिस्सा बनीं. इस बातचीत में उन्होंने 1984 के सिख दंगों के दौरान बोकारो में अपने अनुभव, लालू यादव के साथ हुई मुलाकात और बिहार के तथाकथित 'जंगलराज' के बारे में भी खुलकर बात की. ये सिर्फ़ एक पूर्व IPS अधिकारी का इंटरव्यू नहीं बल्कि साहस, ईमानदारी, और बदलाव की एक प्रेरणादायक कहानी है. इसलिए पूरे एपिसोड का आनंद लीजिए.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Aman PalTue, 23 Jun 2026 - 90 - Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch
'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं आशु मलिक - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की नहरों से शव निकालने वाले मशहूर गोताखोर, जिनकी पहचान बीते 33 सालों के अनथक काम से बनी है. पिछले तीन दशकों में आशु मलिक और उनकी टीम 73,000 से ज़्यादा शव नहरों और नदियों से बाहर निकाल चुकी है, वो भी बिना किसी सरकारी मदद या फंडिंग के. आज की बातचीत इसी अनसुने काम पर केंद्रित है, जिसमें नहरों के नीचे दफन भारत के एक छिपे हुए सच की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि कैसे महज 12 साल की उम्र में आशु मलिक ने अपनी पहली जान बचाई, कैसे नहरें आज क्राइम छुपाने का सबसे आसान ज़रिया बन गई हैं और कैसे एक शव पंजाब से बहकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक पहुंच जाता है. और आखिर में जानेंगे उस सिस्टम की हकीकत जिसमें न कोई सरकारी हेल्पलाइन है, न लापता लोगों के लिए कोई एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड, और जहां गरीब के शव का अक्सर कोई वारिस नहीं होता. ये बातचीत आपको नहरों के नीचे की उस दुनिया तक ले जाएगी, जिसके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 16 Jun 2026 - 89 - Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch
शामली धर्मांतरण केस, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में बड़ी बहस छेड़ दी है. आयुष मलिक कैसे मोहम्मद अली बने? क्या ये प्रेम विवाह और व्यक्तिगत आस्था का मामला है, या फिर इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की कहानी छिपी है? धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने से इनकार क्यों किया? इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी, उनके परिवार और पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम तथ्यों के आधार पर समझेंगे कि आयुष मलिक से मोहम्मद अली बनने तक की पूरी कहानी क्या है, धर्मांतरण को लेकर दोनों पक्षों के दावे क्या हैं, और आखिर ये मामला इतना विवादित क्यों बन गया. अगर आप इस बहुचर्चित केस की पूरी पृष्ठभूमि और अब तक के सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रम जानना चाहते हैं, तो ये वीडियो अंत तक जरूर देखें.
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 09 Jun 2026 - 88 - Mahila Aayog है तो Purush Aayog क्यों नहीं? False Cases और Men's Rights पर Barkha Trehan के बेबाक बोल: Crime Branch
क्या पुरुषों के साथ होने वाले अन्याय पर देश में पर्याप्त चर्चा होती है? क्या कानून और व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुरुषों की समस्याओं को भी समान गंभीरता से देखती है? या फिर ये सिर्फ़ एक धारणा है? Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में अरविंद ओझा से बातचीत कर रही हैं Men's Rights Activist बरखा त्रिहान. बातचीत में उन्होंने पुरुष आत्महत्याओं, कथित फ़र्ज़ी मामलों, पुरुष आयोग की मांग, अतुल सुभाष, अमन शर्मा, मोहम्मद शमी, विष्णु तिवारी, निक्की भाटी और कई चर्चित मामलों पर अपनी राय रखी. इस पॉडकास्ट में आपको महिलाओं और पुरुषों के अधिकार, मीडिया ट्रायल और जेंडर आधारित कानूनों पर एक तीखी और बेबाक बातचीत देखने को मिलेगी. ये चर्चा आपको सोचने पर ज़रूर मजबूर करेगी.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार अतिथि के निजी हैं. आज तक रेडियो इन विचारों का समर्थन नहीं करता.
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 02 Jun 2026 - 87 - पुलवामा अटैक मास्टरमाइंड के ख़ात्मे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं: Crime Branch
हमज़ा बुरहान, वो शख्स जिसे 2019 पुलवामा हमले का एक कथित मास्टरमाइंड माना जाता था. उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार. ये घटना भी वही स्क्रिप्ट फॉलो करती है जो पाकिस्तान में कई बार सुनने को मिली. फ़िल्म 'धुरंधर' में भी यही कहानी दिखाई गई. लेकिन सवाल है, उसे वाकई किसी "धुरंधर" ने मारा? पाकिस्तान उसे क्यों बचाना चाहता था? उसकी मौत का सच क्यों छिपाया गया? और उसके जनाज़े ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क पर नए सवाल क्यों खड़े कर दिए? 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में जानिए इस हत्या की कहानी, जिसने आतंकी नेटवर्क में भी हलचल पैदा कर दी है.
Producer - Maaz Siddiqui
Narrator - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 26 May 2026 - 86 - India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch
अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम, जिसने सालों तक पुलिस को उलझाए रखा - शंकरिया कनपटीमार. 18 महीनों में 70 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर. मारने का तरीका हर बार इतना ख़ौफ़नाक कि लोगों ने उसे कनपटीमार का नाम दे दिया. लेकिन आखिर ये शख्स था कौन? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं राकेश गोस्वामी, पूर्व पत्रकार, प्रोफ़ेसर और लेखक, जिन्होंने अपनी किताब India’s Most Dangerous Serial Killer में शंकरिया कनपटीमार की पूरी कहानी दर्ज की है. इस बातचीत में जानिए कि शंकरिया क्या जानबूझकर साधुओं को निशाना बना रहा था? और क्यों पुलिस उसे पहले पकड़ नहीं पाई? साथ ही जानिए कि कैसे एक सुराग, पैर के निशान और महीनों की मेहनत ने आखिरकार पुलिस को शंकरिया तक पहुंचाया. इस एपिसोड में सुनिए भारत के सबसे ख़तरनाक सीरियल किलर्स की कहानी - एक ऐसा केस, जिसने अपराध, राजनीति और पुलिस जांच तीनों पर बड़े सवाल खड़े किए.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Suraj SinghTue, 19 May 2026 - 85 - Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch
पहलगाम हमला - वो आतंकी हमला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया... कुछ मिनटों की गोलीबारी और 26 निर्दोष लोगों की मौत. लेकिन सवाल आज भी वही है, इस हमले के पीछे कौन था? हमला करने वाले तीन आतंकी तो Operation Mahadev में मारे गए, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अब भी आज़ाद है? 'क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे पहलगाम हमले की पूरी कहानी. कैसे Lashkar-e-Taiba और उसके फ्रंट संगठन TRF ने इस हमले की साजिश रची? कौन है साजिद सैफुल्लाह जट्ट उर्फ़ 'लंगड़ा', जिसे जांच एजेंसियां इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड मानती हैं? और आखिर कैसे NIA की जांच पाकिस्तान से जुड़ी? क्या वजह थी कि आतंकियों ने बैसरन पार्क जैसा सुनसान इलाका चुना? इस वीडियो में जानिए NIA Investigation के वो बड़े खुलासे, जो आपको चौंका कर रख देंगे.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Rohan BhartiTue, 12 May 2026 - 84 - लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर और तिहाड़ पर खुलासे!: Crime Branch
तिहाड़ जेल - एशिया की सबसे बड़ी जेल लेकिन इसकी ऊंची दीवारों के पीछे क्या चलता है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं अजय भाटिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल में ASP के तौर पर 34 सालों तक काम किया. 1991 में पुलिस सेवा जॉइन करने वाले अजय भाटिया उन चुनिंदा अफ़सरों में रहे, जिन्होंने जेल के अंदर की दुनिया को बहुत करीब से देखा. इस बातचीत में खुलकर चर्चा होती है तिहाड़ के अंदर मौजूद करप्शन की. कैसे कैदी मोबाइल, पैसे और यहां तक कि हथियार तक जेल के अंदर ले जाते हैं? साथ ही बात होती है उन नामचीन कैदियों की भी, जिन्हें लेकर हमेशा सवाल उठते रहे - लॉरेंस बिश्नोई, मुन्ना बजरंगी और सुकेश चंद्रशेखर. अजय भाटिया ने बताया कि कैसे कभी उनके पीछे एक गैंगस्टर लगा दिया गया, क्यों उन्हें धमकियां मिलीं और भ्रष्टाचार सिस्टम के चलते उन्हें क्या-क्या भुगतना पड़ा? इस पॉडकास्ट में सुनिए तिहाड़ जेल की वो सच्चाई, जो अक्सर बाहर नहीं आ पाती.
Producer - Maaz Siddiqui
Host - Arvind Ojha
Sound - Aman Pal & Rohan BhartiTue, 05 May 2026 - 83 - अतीक़ अहमद के ISI कनेक्शन और मुख़्तार अंसारी-विकास दुबे की मौत के पीछे कौन? पूर्व DGP प्रशांत कुमार का खुलासा: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बातचीत एक ऐसे पुलिस अफ़सर से है, जिनके नाम के साथ उत्तर प्रदेश की नई पुलिसिंग की पूरी बहस जुड़ी रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, जिनके कार्यकाल को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने एक नया “पुलिसिंग मॉडल” खड़ा किया - जहां एनकाउंटर लगातार चर्चा में रहे. इस बातचीत में “Operation Langda” पर विस्तार से बात हुई. साथ ही फ़िल्म ‘Dhurandhar’ और ‘Dhurandhar 2’ में दिखाए गए किरदार और घटनाएं हकीकत के कितने करीब हैं, खासकर अतीक़ अहमद से जुड़े दावों पर. इसके अलावा मुख़्तार अंसारी की मौत और विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर भी खुलकर सवाल-जवाब हुए. बातचीत में हाथरस केस और महाकुंभ भगदड़ जैसे विवादित मामलों पर भी प्रशांत कुमार से सीधे सवाल किए गए. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 28 Apr 2026 - 82 - Pulwama में RDX कैसे आया, Godhra कांड की जांच और Sheena Bora-Haren Pandya को क्यों मारा गया?: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA के पूर्व चीफ़ योगेश चंद्र मोदी. एक सीनियर IPS अधिकारी जिन्होंने अपनी सेवाएं CBI और R&AW में भी दीं. वाईसी मोदी के ही कार्यकाल में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई हाई-प्रोफ़ाइल मामले भी सॉल्व किए. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि पुलवामा अटैक हुआ कैसे और NIA इसकी तह तक कैसे पहुंची. साथ ही उन्होंने कश्मीर के टेरर फ़ंडिंग और गुजरात दंगों से जुड़ी अपनी जांच के बारे में भी बताया. आखिर में वाईसी मोदी ने हरेन पांड्या और शीना बोरा मर्डर केस की कहानियां भी बताईं. ये एपिसोड सिर्फ़ एक घटना का ब्योरा नहीं, बल्कि आतंकवाद, क्राइम और जांच बीच की पूरी कहानी है - सीधे उस शख्स की ज़ुबानी जिसने इसे करीब से देखा और सुलझाया. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहWed, 22 Apr 2026 - 81 - क्वीन्स ऑफ़ क्राइम - लेडी डॉन, हनी ट्रैप, टिंडर मर्डर और बेबी सीरियल किलर्स की ख़ौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
क्राइम की दुनिया में औरतों की एंट्री कम हुई है. लेकिन जब भी होती है, एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे भूलना आसान नहीं होता. आज ‘क्राइम ब्रांच’ में मेहमान हैं कुलप्रीत यादव. 23 साल तक भारतीय नेवी में सेवा देने के बाद वो नेवल कमांडेंट के तौर पर रिटायर हुए. इसके अलावा वो एक जाने-माने लेखक और एक्टर भी हैं. इस एपिसोड में बातचीत उनकी चर्चित किताब Queens of Crime पर हुई. ये किताब उन आम औरतों की कहानियां बताती है, जो हालात या फ़ैसलों की वजह से अपराध की दुनिया में पहुंच गईं. जानिए इस पॉडकास्ट में कि मुंबई की ड्रग क्वीन ने अपना साम्राज्य कैसे खड़ा किया? एक मां और उसकी दो बेटियों की चेन स्नैचिंग गैंग कैसे ‘बेबी किलर्स’ में बदल गई? एक टिंडर मर्डर केस जिसका तरीका ही सिहराने वाला है और साइनाइड मल्लिका की खौफ़नाक कहानी. 'क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुनिए ऐसी कहानियां, जो आम धारणाओं को तोड़ती हैं और दिखाती हैं कि जुर्म का चेहरा कई बार हमारी सोच से बिल्कुल अलग होता है.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहThu, 16 Apr 2026 - 80 - PoK से Karachi तक… Pakistan में आतंकियों को कौन मार रहा है? सुनिए ये Dhurandhar कहानी: Crime Branch
9 जून 2024… एक तरफ़ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हो जाता है. इतने अहम दिन पर हुआ ये हमला महज़ संयोग तो नहीं था, बल्कि सोचा-समझा मैसेज था. लेकिन एक साल बाद ही इस हमले के मास्टरमाइंड अबु क़ताल, जो पाकिस्तान में सुरक्षित बैठा था, रहस्यमय तरीके से मारा जाता है. कुछ ‘Unknown Gunmen’ आते हैं, हमला करते हैं और बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो जाते हैं. यही पैटर्न बार-बार सामने आता है. चाहे वो आमिर सरफ़राज़ तांबा हो, जिसने सरबजीत सिंह की हत्या की या फिर हंज़ला अदनान, जो हाफ़िज़ सईद का करीबी था. हर बार कहानी एक जैसी है - सटीक हमला, कोई क्लेम नहीं, और हमलावर गायब. तो सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट ऑपरेशन है जो बिना नाम के चल रहा है? क्या हाल ही में आई फ़िल्म ‘धुरंधर’ की तरह कोई धुरंधर सच में तो पाकिस्तान में नहीं है? इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको ऐसी 4 सच्ची कहानियों के ज़रिए इसी गुत्थी को समझाने की कोशिश करेंगे.
Wed, 08 Apr 2026 - 79 - Dhurandhar वाले SP Chaudhry Aslam की बेगम के Rehman Dakait, Lyari और Pakistan पर खुलासे: Crime Branch
धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद कई किरदार नामी गिरामी हो गए. उनमें से एक प्रमुख शख्सियत है पाकिस्तान के SP चौधरी असलम. लेकिन उनकी फ़िल्म में दिखी कहानी और असली ज़िंदगी के बीच कितना फ़र्क है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम. जानिए इस एपिसोड में कि कैसे एक आम इंसान पुलिस अफ़सर बना? ‘चौधरी’ नाम उनके साथ कैसे जुड़ा? और एक पुलिसवाले की ज़िंदगी के साथ परिवार को किन समझौतों से गुज़रना पड़ता है? इस बातचीत में खुलकर बात होती है उनके एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनने की, उन पर लगे आरोपों की, और उन ऑपरेशनों की जिनकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहे. ऑपरेशन ल्यारी से लेकर रहमान डकैत के एनकाउंटर तक, क्या ये सब वैसा ही था जैसा बताया गया, या कहानी कुछ और थी? साथ ही, TTP से उनकी दुश्मनी कैसे शुरू हुई और क्यों वो उनके निशाने पर आ गए? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहTue, 31 Mar 2026 - 78 - Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch
धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद अतीक़ अहमद को कैसे गिरफ़्तार किया गया. जब वो पुलिस कस्टडी में था, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने क्या खुलासे किए. इसके अलावा उन्होंने अपने कई हाई प्रोफ़ाइल मामलों के बारे में भी बात की. इनमें कार्टूनिस्ट इरफ़ान हुसैन का मर्डर केस भी शामिल है, जिसकी जांच उन्होंने करीब से की. आनंद लीजिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीThu, 26 Mar 2026 - 77 - Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch
धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और
इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है?
हम आपको बताएंगे:
• ज़हूर मिस्त्री उर्फ़ ज़ाहिद अखुंड की पूरी कहानी
• उज़ैर बलोच का अरशद पप्पू से बदला
• अतीक अहमद और अशरफ के कथित ISI कनेक्शन पर बड़ा खुलासा
• और वो सबसे बड़ा सवाल - “बड़े साहब” आखिर हैं कौन और कहां हैं?
पूरा वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, अरविंद ओझा के साथ.Thu, 19 Mar 2026 - 76 - Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गैंगस्टरों की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि लॉरेंस बिश्नोई कैसे पंजाब का सबसे बड़ा गैंगस्टर बना, उसने अपनी डायरी में क्या खुलासे किए और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ें पूर्वांचल माफ़िया तक कैसे पहुंचीं? साथ ही उन्होंने बताया कि डिप्पी चंदभान से लेकर रॉकी फाज़िल्का तक, किन लोगों ने पंजाब के इस अंडरवर्ल्ड की नींव रखी और कैसे ये अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल गया? और आखिर में जानेंगे पंजाब गैंग वॉर के राज़ और सिद्धू मूसेवाला केस की पूरी कुंडली. ये बातचीत आपको पंजाब के अंडरवर्ल्ड की उन परतों तक ले जाएगी, जिनके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 17 Mar 2026 - 75 - 21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch
फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरियर” हैं हवलदार नंद किशोर, जो Indian Army की एलीट यूनिट 21 Para (Special Forces) के स्नाइपर रहे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो बताते हैं कि किसी युद्ध या ऑपरेशन में एक स्नाइपर की असली अहमियत क्या होती है? साथ ही ये भी जानेंगे कि जम्मू कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में चलने वाले काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशनों में स्नाइपर की क्या भूमिका होती है? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 10 Mar 2026 - 74 - ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया?
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहTue, 03 Mar 2026 - 73 - ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया?
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहTue, 03 Mar 2026 - 72 - IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में क्या बताया?: Crime Branch
नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद वो दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने. बाद में BCCI की Anti-Corruption and Security Unit में चीफ़ एडवाइज़र के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार पर भी नज़र रखी. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने नीरज कुमार से इन्हीं मामलों पर बात की.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 24 Feb 2026 - 71 - डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch
ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामने हमने इसी गंभीर समस्या को रखा. इसके अलावा उनसे बात हुई डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े ख़तरे पर - साइबर फ़्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ग्रूमिंग. अपने बच्चों को इस बदलती दुनिया में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पूरा पॉडकास्ट ज़रूर सुनिएगा, अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - रोहन भारतीTue, 17 Feb 2026 - 70 - आर्यन ख़ान से पंगा, बॉलीवुड पर शिकंजा और भारत में कैसे आते हैं तरह-तरह के ड्रग्स?: Crime Branch
समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी राय रखी. इस बातचीत में मुंबई के ड्रग नेटवर्क, NCB का वर्किंग मॉडल और उनसे जुड़े कुछ चर्चित क़िस्सों पर भी आराम से चर्चा हुई. पूरा एपिसोड ज़रूर सुनिए, अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पालTue, 10 Feb 2026 - 69 - मायावती गेस्ट हाउस कांड, UP पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" और महेंद्र फ़ौजी की कहानी: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक नेतृत्व की मिसाल पेश की. इसके अलावा एक लेखक के तौर पर, उन्होंने तीन क़िताबें लिखी. आज हम उनकी ज़िंदगी के इन्हीं पहलुओं पर चर्चा करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
वीडियो एडिट - आशीश रावतTue, 03 Feb 2026 - 68 - इंदिरा गांधी का ब्लैक टाइगर पाकिस्तान की जेल में क्यों सड़ता रहा?: Crime Branch
26 जनवरी के मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. हर साल कई भारतीयों को देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने पर सम्मान मिलता है. लेकिन इतिहास में ऐसे भी कई गुमनाम चेहरे हैं, जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी और हम आज उनका नाम तक नहीं जानते. आज की कहानी ऐसे ही एक देशभक्त की. एक ऐसा जासूस, जिसने पाकिस्तान में रहकर न सिर्फ़ जासूसी की, बल्कि वहां की सेना में मेजर के पद तक पहुंचा. उसने पड़ोसी मुल्क से जुड़ी कई अहम और गोपनीय जानकारियां भारत तक पहुंचाईं. आज क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हम आपको R&AW के उस एजेंट की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे आज भी भारत के सबसे बेहतरीन जासूसों में गिना जाता है, जिसकी जांबाज़ी से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उसे नाम दिया - ब्लैक टाइगर. इस एपिसोड में अरविंद ओझा के साथ सुनिए, कहानी रविंद्र कौशिक की.
प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पालTue, 27 Jan 2026 - 67 - बाबरी मस्जिद, ऑपरेशन ब्लैक थंडर, RSS की जासूसी और UP माफ़िया की कहानी: Crime Branch
काफ़ी कम पुलिस अधिकारी ख़ुद को इतिहास का साक्षी कह सकते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे मेहमान एक ऐसी ही हस्ती हैं, पद्मश्री से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह. नागा विद्रोह हो या ऑपरेशन ब्लैक थंडर, बाबरी विध्वंस का यूपी संभालने से लेकर BSF का नेतृत्व करना, प्रकाश सिंह ने सब किया. इसके अलावा उनसे बात हुई पुलिसिंग के ऐसे पन्नों पर जिसकी कोई बात नहीं करता. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पालTue, 20 Jan 2026 - 66 - आरुषि तलवार-निठारी केस का फ़ैसला और पूर्वांचल माफ़िया के सामने कैसे झुका दाऊद इब्राहिम?: Crime Branch
क्राइम की दुनिया में कभी-कभी ऐसे जांबाज़ अफ़सर आते हैं जिनके फ़ैसले और एक्शन इतिहास बना देते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं 1985 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण कुमार, जिनका नाम उत्तर प्रदेश माफ़िया और अपराध की दुनिया में हलचल मचा देता था. अरुण कुमार, उस STF के हेड थे जो शिव प्रकाश शुक्ला को मारने के लिए बनी. इस पॉडकास्ट में अरुण कुमार बताते हैं - STF बनने की कहानी, पूर्वांचल माफ़िया-दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन और मुख्तार अंसारी-पप्पू यादव से जुड़े चर्चित ऑपरेशनों की अंदरूनी कहानी. इसके अलावा निठारी हत्याकांड और आरुषि तलवार मर्डर केस की जांच करने वाले अरुण कुमार कितना संतुष्ट हैं इनके फ़ैसले से? सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पालWed, 14 Jan 2026 - 65 - इंदिरा गांधी से पंगे, BJP नेताओं की गिरफ़्तारी और दिल्ली पुलिस के क़िस्से: Crime Branch Feat. Kiran Bedi
1970 के उस दौर में, जब औरतों को समाज ने कुछ गिनी-चुनी भूमिकाओं में बांध रखा था, तब किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफ़सर बनीं. ये एक सिर्फ़ नौकरी नहीं थी, बल्कि सोच की दीवार को तोड़ने जैसा था. दिल्ली की सड़कों से लेकर तिहाड़ जेल की दीवारों तक, हर पोस्टिंग को उन्होंने सुधार के नज़रिये से देखने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं किरण बेदी, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी होने के साथ-साथ वो पुदुचेरी की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. आज बातचीत सिर्फ़ पुलिसिंग पर नहीं, बल्कि उस दौर की होगी जब ज़्यादा मुश्किल था नियमों को बराबरी से लागू करना.
प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग : अमन पालTue, 06 Jan 2026 - 64 - पूर्वांचल माफ़िया, धनंजय-अभय पर खुलासे और पाकिस्तान में कहां बनती है फ़ेक करेंसी?: Crime Branch
“वर्चस्व की लड़ाई में कोई अपना नहीं होता” ये शब्द थे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के, जिसके नाम से लोग थर-थर कांपते थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं राजेश पांडे, उत्तर प्रदेश के IPS-SPS 2003 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी. राजेश पांडेय उस स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि STF के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, जिसने श्री प्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर किया था. साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और माफ़िया राज की कमर तोड़ कर रख दी. इस पॉडकास्ट में राजेश पांडेय सिर्फ़ पूर्वांचल माफ़िया की कहानियां ही साझा नहीं करते, बल्कि पाकिस्तान में बनने वाली फ़ेक इंडियन करेंसी की भी असलियत से रूबरू कराते हैं. सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: माज़ & अंकित
साउंड मिक्सिंग : अमन पालTue, 30 Dec 2025 - 63 - धुरंधर फिल्म की रियल स्टोरी पाकिस्तानी पत्रकार ने बताई: Crime Branch
ज़िले हैदर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और क्राइम रिपोर्टर हैं, जिन्होंने कराची की सड़कों पर आतंक, गैंगवार और पुलिस ऑपरेशनों को बेहद करीब से देखा है. वे उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो दिग्गज पुलिस अफसर चौधरी असलम के साथ कई हाई-रिस्क ऑपरेशनों के दौरान मौजूद रहे.चौधरी असलम वही नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी से प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर बनाई गई है, जिसमें संजय दत्त उनका किरदार निभा रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में पड़ोसी मुल्क से ज़िले हैदर हमारे मेहमान हैं. क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने ज़िले हैदर से वे सभी सवाल पूछे हैं, जिनके जवाब आपको फिल्म धुरंधर में नहीं मिलेंगे.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पालTue, 16 Dec 2025 - 62 - सलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर पवन सिंह क्यों?: Crime Branch
टेलिविज़न जगत के सबसे बड़े शो बिग बॉस का फ़ाइनल आ चुका है, और इसी बीच एक खबर हर तरफ़ सुर्खियों में है - पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी. ‘क्राइम ब्रांच’ में आज इसी धमकी को डिकोड किया जाएगा. आपका बताएंगे कि इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है, क्या वाकई ये धमकी बिश्नोई गैंग ने भेजी है, पवन सिंह उनके निशाने पर कैसे आए और इस गैंग के तार बिहार-नेपाल से कैसे जुड़े हैं? सुनिए पूरा एपिसोड, अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर: माज़
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 09 Dec 2025 - 61 - सूट-बूट में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के White Collar आतंकियों की इनसाइड स्टोरी: Crime Branch
सूट-बूट में दिखने वाले लोग कब, कैसे और कहां आतंक की सबसे ख़तरनाक परतों से जुड़े होते हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जानिए. जैश-ए-मोहम्मद की कथित White Collar महिला विंग कैसे काम करती है? उनका नेटवर्क कैसे बनता है, कैसे फैलता है और कैसे पकड़ में आता है? इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं उस आतंक का वो चेहरा, जो भीड़ में घुल-मिलकर चलता है…लेकिन प्लान करता है विनाश. सुनिए क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 25 Nov 2025 - 60 - लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नया प्लान कितना खतरनाक?: Crime Branch
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का क्या अब The END शुरू हो चुका है? या उसके भाई अनमोल बिश्नोई की एंट्री इस क्राइम नेटवर्क को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने वाली है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बताएंगे कि क्या अनमोल बिश्नोई की वापसी गैंग को नई दिशा देगी? क्या लॉरेंस का नेटवर्क टूट रहा है या नया पावर शिफ्ट शुरू हो चुका है? सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीWed, 19 Nov 2025 - 59 - लखनऊ में कैसे हुई पूर्वांचल गैंग की एंट्री: Crime Branch | लखनऊ के रंगबाज़
बृजलाल इस वक्त उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं. वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 1977 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं और प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने 19 एनकाउंटर को अंजाम दिया. करीब तीन दशकों तक देश के सबसे बड़े सूबे में हुई तमाम घटनाओं के न सिर्फ गवाह रहे, बल्कि कई बार खुद कानून के एक अहम पक्ष भी बने. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन पर हमने उनसे पहले भी बातचीत की थी. लेकिन उस बातचीत में बहुत कुछ छूट गया था. उसी को पूरा करने के लिए हमने फिर बृजलाल को बुलाया है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम उनकी किताब ‘लखनऊ के रंगबाज’ पर बात करेंगे. सुनिए अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.Tue, 11 Nov 2025 - 58 - अंकिता भंडारी केस में क्यों था दबाव और IPS ने हजारों की भीड़ को कैसे कंट्रोल किया: Crime Branch
कभी-कभी…खाकी वर्दी के पीछे छिपा एक इंसान, दुनिया के सबसे दिलचस्प किस्से लेकर आता है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार, जिन्होंने अपने लंबे अनुभव और किताब के ज़रिए पुलिस की उस दुनिया की झलक दिखाई है, जिसे आम लोग शायद ही कभी देख पाते हैं. तीन दशक से ज़्यादा की सेवा. सैकड़ों घटनाएं. और इंसानियत की वो मिसालें, जो खाकी को एक चेहरा देती हैं. इस बातचीत में अशोक कुमार न सिर्फ इलाहाबाद से प्रयागराज तक की पुलिस कहानियों को साझा करते हैं, बल्कि बताते हैं कि पुलिस, एक संस्था के तौर पर, जनता का भरोसा कैसे जीत सकती है. साथ ही हम बात करेंगे अंकिता भंडारी केस की. एक ऐसी लड़की की, जिसने गलत के आगे झुकने से इनकार कर दिया और उसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई. सुनिए पूरी कहानी अरविंद ओझा के साथ.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 04 Nov 2025 - 57 - गर्लफ्रेंड के साथ बनाए गए प्राइवेट वीडियो ने कैसे ले ली यूपीएससी छात्र की जान?: Crime Branch
6 अक्टूबर को दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार में एक फ्लैट की चौथी मंज़िल पर आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. जब पुलिस ने मौके की जांच की, तो उन्हें एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला. मरने वाले की पहचान राम केश मीना के रूप में हुई, जो उसी फ्लैट में रहने वाला एक यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र की थी, शुरुआत में पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी मौत सिलेंडर फटने से लगी आग में हुई है लेकिन पूरा मामला कुछ और निकला, सुनिए ‘क्राइम ब्रांच’ में.
Tue, 28 Oct 2025 - 56 - ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में कैसे लगी सेंध और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch
क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं हर्ष बहल जो साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के जाने-माने एक्सपर्ट हैं. हर्ष साइबर सिक्योरिटी कंपनी Exterro में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. उन्होंने अपने अनुभव से साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व किए हैं, जिनमें AIIMS जैसे नामी अस्पताल और सेमीकंडक्टर कंपनियों पर हुए गंभीर साइबर अटैक शामिल हैं. इस एपिसोड में हमने हर्ष से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है? साइबर सिक्योरिटी को समझना क्यों जरूरी है और क्या एंटी-वायरस बनाने वाली कंपनियां ही वायरस बनाती हैं? ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए अरविंद ओझा से.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 21 Oct 2025 - 55 - बिहार में जातियों का झगड़ा कैसे खूनी खेल में बदल गया?: Crime Branch
बिहार के कई जगहों पर दो दशक तक नरसंहार हुआ. वो जगहें थीं. जहानाबाद जिले का लक्ष्मणपुर बाथे और शंकर बिगहा, पटना जिले का बेलछी, गया जिले के बघौरा और बारा गांव, भोजपुर जिले का बथानी टोला, अरवल जिले का सेनारी, और औरंगाबाद जिले का मियांपुर गांव. जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली खून की नदियां बहीं और इंसान की चीखें सत्ता की दीवारों से टकराकर लौट आईं. हर गांव में एक किस्सा था, हर रात में एक डर,और हर सुबह किसी मां की चीत्कार गूंजती थी. इस लड़ाई में कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई, कितने परिवार उजड़ गए और आखिर इसका अंत कैसे हुआ? ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए अरविंद ओझा से.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 14 Oct 2025 - 54 - पवन सिंह के बीजेपी जॉइन करते ही पत्नी ज्योति सिंह ने क्यों मचाया बवाल?: Crime Branch
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों ख़ूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह विवाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर पवन सिंह से घर लौटने की गुहार लगाई थी. ज्योति ने इस बात का जिक्र किया था कि पवन सिंह उन्हें कई महीनों से छोड़कर अलग रह रहे हैं. इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने ज्योति सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ज्योति ने एक रोती-बिलखती हुई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह महिला पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रही हैं.इस वीडियो में उन्होंने अपने पति पवन सिंह पर किसी दूसरी महिला के साथ होटल में जाने का गंभीर आरोप भी लगाया है. क्या है ये पूरी कहानी ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से.
प्रड्यूसर: अंकित & मानव
साउंड मिक्सिंग: अमन पालWed, 08 Oct 2025 - 53 - स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गैंग में कौन-कौन और अय्याशी का पूरा खेल कैसे खुला?: Crime Branch
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे 62 साल के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी की करतूतों की पोल खुलती जा रही है. आरोप है कि उसने न केवल 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसके लिए उसने संस्थान में एक 'लेडी गैंग' भी बना रखा था. इस बाबा की पूरी कहानी सुनिए 'क्राइम तक' में अरविंद ओझा से.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पालTue, 30 Sep 2025 - 52 - नोएडा पुलिस के पास आने वाली अनोखी शिकायतें और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ में हमारे साथ हैं IPS शक्ति मोहन अवस्थी. वो अफ़सर जिनकी कहानी आपको मोटिवेट भी करेगी और साथ ही काम की सीख भी देगी. शक्ति ने न सिर्फ़ दो-दो बार UPSC क्रैक किया, बल्कि यूपी के हालिया इतिहास के सबसे बड़े GST फ्रॉड का पर्दाफाश करने में भी अहम भूमिका निभाई. मुरादाबाद और आज़मगढ़ में ASP रहने के बाद, इस समय वो DCP सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात हैं. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने IPS शक्ति से पूछा कि GST घोटाला कैसे पकड़ में आया, डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है और नोएडा पुलिस के पास किस तरह के केस आते हैं?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 23 Sep 2025 - 51 - चुनाव के वक्त 100 किलो RDX से दिल्ली को उड़ाने की साजिश कैसे हुई फेल?: Crime Branch
रवि शंकर कौशिक, दिल्ली पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, 1982 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए और दो बार आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाकर इस रैंक तक पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान बेस्ड खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकी संगठनों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. 100 से ज्यादा आतंकियों को पकड़ा, कई बम धमाकों की साजिश नाकाम की और 100 किलो से ज्यादा RDX/PETN जब्त किया.
रवि शंकर कौशिक, पहले भी हमारे गेस्ट रह चुके हैं. तब मौका और दस्तूर कुछ और था. इस बार वे अपनी नई किताब लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘शैडो ऑफ खालिस्तान’ ये किताब 80-90 के दशक में पंजाब और दिल्ली में आतंक के खिलाफ चली जंग के अंदरूनी किस्से बयान करती है. इन्हीं किस्सों को इस एपिसोड में रवि शंकर कौशिक खुद सुनाएंगे.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.Tue, 16 Sep 2025 - 50 - सोमालिया के डाकू कैसे बने, कैसे होती है MARCOS कमांडो और Sniper की ट्रेनिंग?: Crime Branch
इस बार हमारे साथ हैं देश के सच्चे हीरो, रिटायर्ड कमोडोर विजयपाल सिंह रावत. नेशनल डिफेंस अकैडमी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने माइन-क्लियरेंस डाइविंग ऑफिसर के तौर पर ट्रेनिंग ली और 1988 में अपनी क्लास में टॉप किया. 1992 में वे भारतीय नौसेना की सबसे खास और एलिट फोर्स MARCOS से जुड़े और यहां भी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर रहे. 34 साल की शानदार सर्विस के बाद नवंबर 2020 में उन्होंने ‘प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ स्पेशल ऑपरेशन्स एंड डाइविंग’ के पद से रिटायरमेंट लिया. उनकी बहादुरी और योगदान के लिए नौसेना ने उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में विजयपाल सिंह रावत ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से कमांडो ट्रेनिंग और सोमालिया के डाकुओं को लेकर कई रोचक बातें साझा की हैं.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 02 Sep 2025 - 49 - निक्की मर्डर केस में कहानी कैसे पलट गई?: Crime Branch
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में लगातार नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी तरफ से दावे कर रहे हैं. इस मामले को क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा लगातार कवर कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि गैस सिलेंडर से जलने वाली बात क्यों सामने आई, घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और सोशल मीडिया पर कौन सा झूठ फैलाया जा रहा है?
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 26 Aug 2025 - 48 - इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज ने मर्डर से लेकर झूठे केस पर क्या बताया?: Crime Branch
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना. एक ऐसे शख़्स, जिन्होंने साढ़े तीन दशक से भी ज़्यादा वक्त कानून और न्याय की दुनिया को दिया. ज़िला जज से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच तक का सफ़र तय किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से खुलकर बात की. फांसी की सज़ा सुनाते वक्त जज के मन में क्या चलता है, कोर्ट से केस का बोझ कैसे कम हो सकता है, और कैसे एक फैसले से हज़ारों ज़िंदगियां बदल जाती हैं?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 19 Aug 2025 - 47 - कपिल शर्मा शो में आने की वजह से लॉरेंस के निशाने पर फिर आए सलमान खान?: Crime Branch
कपिल शर्मा के लिए पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे गुजरे हैं. उनके कनाडा स्थित कैफ़े पर दोबारा फायरिंग हुई है. इसके अलावा, कॉमेडियन को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी खुलेआम धमकी मिल चुकी है. अब इन्हीं घटनाओं को मद्देनज़र रखते हुए, मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि लॉरेंस गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा क्यों हैं और क्यों सलमान के हर दोस्त को लॉरेंस दुश्मन मानने लगा है?
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 12 Aug 2025 - 46 - पंजाब के सीएम बेअंत सिंह की हत्या और 3 प्लेन हाईजैकिंग के बारे में CBI अफसर ने क्या बताया?: Crime Branch
एक दौर था, जब देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक के बाद एक कई मामलों में असफलता मिल रही थी. तभी CBI के एक अफ़सर ने न केवल आतंकवादियों की नाक में दम कर दिया, बल्कि ‘गैंगस्टर डिप्लोमेसी’ में भारत की जीत की कहानी भी लिखी. राजस्थान कैडर के 1972 बैच के IPS अधिकारी, जिनकी सेवाएं CBI में लगभग दो दशकों तक रहीं, ने देश के सबसे पेचीदा मामलों की जांच की. चाहे वो आतंकवाद का मामला हो या फिर गैंगस्टर अबू सलेम और बबलू श्रीवास्तव का प्रत्यर्पण, हर जगह उनका अहम योगदान रहा. पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही. इस एपिसोड में IPS एम. एल. शर्मा ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से इस बारे में बेबाकी से बात की है.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सूरज सिंहTue, 05 Aug 2025 - 45 - मानव तस्करी का काला सच, JNU का नजीब अहमद केस और 4 करोड़ की फिरौती की गुत्थी: Crime Branch
वर्दी पहनना आसान है, लेकिन उसे गरिमा से जीना एक कला है. और सुरेन्दर गुलिया जैसे अफ़सर उस कला के असली उस्ताद हैं. हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली पुलिस के ऊंचे पदों तक का सफर तय करने वाले सुरेन्दर गुलिया की कहानी सिर्फ एक अफ़सर की नहीं, एक सच्चे लीडर की है. 1986 में पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच की Anti Human Trafficking Unit के प्रमुख रहते हुए 3500 से ज़्यादा केस सुलझाए, 100 लोगों की टीम को लीड किया और 4 करोड़ की फिरौती की रिकवरी करवाई. इस एपिसोड में पूर्व एसीपी सुरेन्दर गुलिया ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा को बताया कि जेएनयू के नजीब अहमद केस में क्या हुआ और मानव तस्करी के दुनिया कितनी काली है?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 29 Jul 2025 - 44 - आईपीएस अनुकृति शर्मा ने 100 करोड़ के संभल इंश्योरेंस घोटाले की परतें कैसे खोलीं?: Crime Branch
कभी-कभी पुलिस की वर्दी सिर्फ़ क़ानून की रखवाली नहीं करती. वो सिस्टम के भीतर छिपे अंधेरे को भी रोशनी दिखाती है. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसी आईपीएस अधिकारी से, जिन्होंने न सिर्फ ₹100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया, बल्कि उन चेहरों को भी बेनकाब किया जो सिस्टम के भीतर बैठकर मौत का सौदा कर रहे थे. इनका नाम है अनुकृति शर्मा. 2020 बैच की आईपीएस अफ़सर, जो इस वक्त उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के साउथ ज़ोन की एसपी हैं.इस एपिसोड में आईपीएस अनुकृति शर्मा ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा को बताया कि यह स्कैम कैसे सामने आया, इसे किस तरह अंजाम दिया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल था.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सूरज सिंहTue, 15 Jul 2025 - 43 - हसबैंड-वाइफ के झगड़े, अपराधी का दिमाग कैसे काम करता है और क्या क्रिमिनल सुधर सकते हैं?: Crime Branch
जिसे दुनिया ‘अपराध’ कहती है, अनुजा कपूर उसे मनोविज्ञान की नज़र से देखती हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मिलिए अनुजा कपूर से. जो Criminology, Psychology और Victimology में डिग्रीधारी हैं. वो अपराध को सिर्फ़ कानून की किताबों से नहीं, इंसान के भीतर झांक कर समझती हैं. उनका मानना है कि अपराधी सिर्फ़ समाज में नहीं, हमारे भीतर भी छिपा हो सकता है. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने अनुजा कपूर से पूछा कि पति-पत्नी का झगड़ा हिंसक रूप क्यों ले रहा है? क्या अपराधी जन्म से होते हैं या परिस्थितियां उन्हें ऐसा बना देती हैं? और क्या अपराधियों को सुधारा जा सकता है?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 08 Jul 2025 - 42 - पायलट से लेकर रिक्शावाले...अफ़ेयर के क़िस्से सुनकर होश उड़ जाएंगे!: Crime Branch
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में आज हम मिलवाने जा रहे हैं आपको एक ऐसे शख़्स से, जिन्हें लोग ‘डिटेक्टिव गुरु’ कहते हैं…राहुल राय गुप्ता. इन्होंने अब तक सैकड़ों केस सॉल्व किए हैं. चाहे मामला एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का हो, कॉरपोरेट फ्रॉड का या फिर किसी CEO की इमेज का…राहुल राय गुप्ता हर तरह की जासूसी में माहिर हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने राहुल राय गुप्ता से कई अहम सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के केस समाज के किस वर्ग से ज़्यादा आते हैं? क्या महिलाओं के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर बढ़ रहे हैं? और आख़िर रिश्तों में बात कहां और क्यों बिगड़ रही है?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 01 Jul 2025 - 41 - Aseem Munir ने क्यों कराया Pahalgam Attack, Pak Army के मेजर ने Crime Branch में किया खुलासा
पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रज़ा ने ‘क्राइम ब्रांच’ में खुलासा किया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने डीजी आईएसआई के जरिए पहलगाम में आतंकी हमला करवाया. उन्होंने उन सबूतों पर भी बात की, जिनके आधार पर वह यह दावा कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने आदिल रज़ा से पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के कनेक्शन पर सवाल किए. उन्होंने पाक आर्मी चीफ़ आसिम मुनीर के मंसूबों और उन्हें मिल रही चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 24 Jun 2025 - 40 - Raja Raghuvanshi Case में Crime Scene Cherrapunji से Arvind Ojha ने क्या बताया?: Crime Branch
मेघालय के दिल दहला देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब चारों आरोपी सलाखों के पीछे हैं. हनीमून के नाम पर शिलॉंग लाकर कारोबारी राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. और इसी क्राइम सीन वेइसाडोंग फॉल्स से क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने रिकॉर्ड किया है ‘क्राइम ब्रांच’ का ये एपिसोड. इस एपिसोड में उन्होंने न सिर्फ सोनम के किलर प्लान को डिकोड किया है, बल्कि बुर्के वाली साजिश का भी पर्दाफाश किया है.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 17 Jun 2025 - 39 - Kargil War में Tololing पर Captain Yogendra Singh Yadav ने कैसे झंडा फहराया? : Crime Branch | PAK
19 साल की उम्र में, जब हम में से ज़्यादातर लोग अपने करियर और भविष्य को लेकर सोचते हैं...उस उम्र में एक नौजवान, दुश्मन के बंकरों पर चढ़ाई कर रहा था. गोलियों की बौछार हो रही थी, शरीर से खून बह रहा था...लेकिन उसके इरादे चट्टानों से भी ज़्यादा मज़बूत थे. वो ना रुका, ना झुका...और उस चढ़ाई के बाद जो तिरंगा तोलोलिंग पर लहराया गया, वो सिर्फ एक पहाड़ी पर नहीं था. वो पूरे हिंदुस्तान के दिलों पर लहराया गया. आज हमारे साथ हैं कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव से कारगिल युद्ध की एक-एक डिटेल पूछी.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीWed, 11 Jun 2025 - 38 - Pathankot Airbase में घुसे 5 Pakistani आतंकियों को NSG टीम ने कैसे मारा?: Crime Branch | Indian Army
मेजर जनरल दुष्यंत सिंह, भारतीय सेना के एक जांबाज़ और सीनियर अधिकारी रहे हैं. दिसंबर 1981 में इन्हें ‘मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट’ की 9वीं बटालियन में कमीशन मिला. तीन दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में इन्होंने जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में बटालियन, ब्रिगेड और फिर डिवीजन की कमान संभाली. देश की सबसे खास सुरक्षा यूनिट… NSG यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में, उन्होंने दो बार बड़ी ज़िम्मेदारियां निभाईं. पहले डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑपरेशंस और फिर इंस्पेक्टर जनरल ऑपरेशंस के तौर पर. भारत की तरफ़ से वो यूनाइटेड नेशंस मिशन का हिस्सा भी रहे और सेना के सबसे बड़े ट्रेनिंग सेंटर….आर्मी वॉर कॉलेज के कमांडेंट भी बने. उनके बेहतरीन नेतृत्व और सेवा के लिए उन्हें ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ और ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ जैसे सम्मान मिले. साल 2016 में जब पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ, तब मेजर जनरल दुष्यंत सिंह NSG के डिप्टी कमांडेंट के तौर पर ऑपरेशन की कमान संभाल रहे थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने मेजर जनरल दुष्यंत सिंह से पठानकोट ऑपरेशन की एक-एक डिटेल पूछी.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पालWed, 04 Jun 2025 - 37 - 7 गोलियां खाने वाले BSF अफसर N N Dhar Dubey की जुबानी Ground Zero की असली कहानी: Crime Branch
बीएसएफ के जांबाज़ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है. गोरखपुर के एक गांव से निकलकर इस बहादुर अधिकारी ने 2003 में कुख्यात आतंकी गाज़ी बाबा के खिलाफ ऑपरेशन को लीड किया. सात गोलियां लगने के बावजूद दुबे डटे रहे, और आज भी उनके शरीर में एक गोली मौजूद है. जो उनके बलिदान की स्थायी निशानी है. इन्हीं की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म Ground Zero, जिसमें इमरान हाशमी ने उनका किरदार निभाया है. लेकिन फिल्म से भी ज्यादा असरदार है वो कहानी, जो खुद अफसर की ज़ुबानी सुनने को मिलती है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे से पूछी Ground Zero की असली कहानी.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सूरज सिंहTue, 27 May 2025 - 36 - Pahalgam Attack के पीछे OGW in Kashmir, Pakistan Connection का हुआ खुलासा: Crime Branch | J&K News
एक पूर्व लश्कर-ए-तैयबा के ओजीडब्ल्यू (On-Ground Worker) ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किस तरह समर्थन मिलता है, ओजीडब्ल्यू कैसे चुने जाते हैं और हमलों को अंजाम देने में उनकी क्या भूमिका होती है. वो अब अपने अतीत पर शर्मिंदा है और मानता है कि हाल ही में पहलगाम जैसे हमले ओजीडब्ल्यू की मदद के बिना मुमकिन नहीं हो सकते थे. अरविंद ओझा ने उससे ‘क्राइम ब्रांच’ में बातचीत की है.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सूरज सिंहTue, 20 May 2025 - 35 - 26/11 Mumbai Attack के दौरान Lashkar-e-Taiba के Karachi कैंप में क्या चल रहा था?: Crime Branch
क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं दिल्ली पुलिस के पूर्व एडिशनल कमिश्नर अशोक चांद, जिनका नाम भारत की सुरक्षा एजेंसियों में सम्मान के साथ लिया जाता है. 1983 से 2015 तक की अपनी सेवा अवधि में उन्होंने संसद हमला, लाल किला हमला और जामा मस्जिद धमाके जैसे कई बड़े आतंकी मामलों की जांच की. इस एपिसोड में उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि आतंकी अबू जुंदाल ने उनसे क्या-क्या खुलासे किए थे? साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद हमारे इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सिस्टम में क्या-क्या बदलाव किए गए?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 22 Apr 2025 - 34 - Muskan ने बनाया कोफ्ता, Sahil ने किया Murder…. Saurabh Murder Case में बड़ा खुलासा: Crime Branch
रिश्तों में कत्ल अब कोई नई बात नहीं रह गई है. आजकल देशभर से रोज़ ऐसी ख़बरें सामने आती हैं, जहां कभी पति ने पत्नी की हत्या कर दी, तो कहीं पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको लेकर चलेंगे मेरठ और नोएडा की एक सच्ची घटना की ओर..जहां प्यार के बदले मिला सिर्फ धोखा. ये कहानी है उस शक़ की, जिसने एक घर तोड़ दिया और ज़िंदगी छीन ली.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहTue, 15 Apr 2025 - 33 - 100 Terrorist को Arrest करने वाले Officer ने कैसे सुलझाई 40 serial blasts की गुत्थी?: Crime Branch
1996 से 1998 तक में दिल्ली-एनसीआर में हुए 40 सीरियल बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. चारों तरफ डर, चीख-पुकार और खौफ का माहौल था. लेकिन इस तबाही के पीछे जो नाम सामने आया, उसने सबको चौंका दिया. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं दिल्ली पुलिस के पूर्व DCP और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रविशंकर कौशिक, जिन्होंने इस केस की तह तक सच्चाई को सामने लाया. उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि दिल्ली ब्लास्ट्स की शुरुआत कैसे हुई, कैसे पुलिस को मिली पहली बड़ी लीड और कैसे पुलिस ने इस खतरनाक नेटवर्क को उजागर किया?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंहTue, 08 Apr 2025 - 32 - Anant Singh के घर Raid करने वाले IPS Vikas Vaibhav ने MODI और Shahrukh पर क्या बताया?: Crime Branch
विकास वैभव 2003 बैच के बिहार के जाने-माने आईपीएस अधिकारी हैं, जो न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि शिक्षा, रोज़गार और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यरत हैं. उन्होंने 'लेट्स इंस्पायर बिहार' मुहिम की शुरुआत की, जिससे अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं. विकास वैभव ने बिहार में क्राइम कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाई है. वो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने कई बड़े मामलों की जांच की. उनके लिखे ब्लॉग 'साइलेंट पेजेस' और 'कॉप इन बिहार' काफ़ी चर्चित हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी लोकप्रिय हैं और अक्सर युवाओं से संवाद करते हैं. उन्होंने जनता दरबार और पुलिस-पब्लिक मीटिंग्स के ज़रिए आम लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने की पहल की है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वे हमारे मेहमान हैं. अरविंद ओझा ने उनसे बिहार में अपराध, नक्सलवाद और अनंत सिंह से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: अमन पालTue, 01 Apr 2025 - 31 - UP के EX DGP Vikram Singh ने Amitabh Bachchan और CM Yogi पर क्या खुलासा किया?: Crime Branch
आज हमारे साथ हैं एक ऐसी मशहूर शख्सियत, जिन्होंने न सिर्फ यूपी पुलिस की कमान संभाली, बल्कि आतंकवाद और गैंगस्टरों के खिलाफ कई ऑपरेशन्स को अंजाम दिया. हम बात कर रहे हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी और यूपी के पूर्व डीजीपी, विक्रम सिंह जी की. जिनके नाम से कभी मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद भी खौफ खाता था. जिन्होंने आतंकी उमर शेख काे पकड़ा और खालिस्तानियों को पंजाब से खींचकर लाए. 1974 में आईपीएस में शामिल हुए विक्रम सिंह ने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण मोड़ देखे. जून 2007 से सितंबर 2009 तक उन्होंने यूपी पुलिस के सर्वोच्च पद, DGP की जिम्मेदारी संभाली. उनके नेतृत्व में यूपी पुलिस ने आतंकवाद और अपराध के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन्स को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. मई 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी विक्रम सिंह जी ने शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखा है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने विक्रम सिंह से पूछा कि उन्होंने आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ इतने बड़े ऑपरेशन्स कैसे किए और किन चुनौतियों का सामना किया?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 25 Mar 2025 - 30 - Rajiv Gandhi Assassination की गुत्थी CBI Officer ने कैसे सुलझाई?: Crime Branch
देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों की गहरी पड़ताल करने वाले पूर्व डीजीपी और 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोद कुमार कंठ इस बार क्राइम ब्रांच में हमारे खास मेहमान हैं. उन्होंने देश के कुछ सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच को अंजाम दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, 1984 के सिख विरोधी दंगे, उपहार सिनेमा अग्निकांड, जेसिका लाल मर्डर केस और बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस जैसी घटनाओं की तह तक जाने में उनकी अहम भूमिका रही है. इस खास एपिसोड में हम जानेंगे कि उन्होंने राजीव गांधी हत्या केस कैसे सुलझाया था?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्स: रोहन भारतीTue, 18 Mar 2025 - 29 - Indian Army के Captain के खिलाफ साज़िश, Supreme Court ने बचाया: Crime Branch
कैप्टन राकेश वालिया भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और लेखक हैं. उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी. बचपन में अनाथ होने के बावजूद, उन्होंने न सिर्फ भारतीय सेना में जगह बनाई, बल्कि कॉरपोरेट दुनिया में भी सफलता हासिल की. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज झूठे रेप केस को खारिज कर दिया, जिससे उनके संघर्ष और सच्चाई की जीत साबित हुई. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में कैप्टन राकेश वालिया हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि वो उन्हें कैसे फंसाया गया था और उन्हें कैसे न्याय मिला.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 11 Mar 2025 - 28 - America की CIA ने क्यों छिपाया India में Nuclear Device?: Crime Branch
आर.के. यादव भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया और कई महत्वपूर्ण मिशनों पर काम किया है. अपने अनुभव को उन्होंने "Mission R&AW" नाम की किताब में लिखा है. इस किताब में भारत की गुप्तचर एजेंसी के इतिहास, उसके काम करने के तरीके और कई मिशन के बारे में जानकारी दी गई है. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में आर.के. यादव गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउड मिक्सिंग: रोहन भारतीयTue, 04 Mar 2025 - 27 - पूर्वांचल की सबसे बड़ी दुश्मनी Mukhtar Ansari vs Brijesh Singh कैसे शुरू हुई?: Crime Branch
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और यूपी एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बृज लाल का नाम भारतीय पुलिस सेवा में कड़े फैसलों और बेहतरीन प्रशासन के लिए जाना जाता है. 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में, उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को संभालते हुए 19 एनकाउंटर्स को अंजाम दिया और तीन दशकों तक प्रदेश की अहम घटनाओं के साक्षी रहे. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में बृजलाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि मुख्तार अंसारी माफिया कैसे बना, बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी की दुश्मनी की वजह क्या है और पूर्वांचल में गैंगवार कैसे शुरू हुआ?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीTue, 18 Feb 2025 - 26 - Sushant Singh Rajput, Saif और Extra Marital Affair पर नामी जासूस ने क्या राज़ खोले?: Crime Branch
आपने फिल्मों में बहुत सारे जासूस देखे होंगे. लेकिन हम आपको एक रियल जासूस से मिलवा रहे हैं. नाम है संजीव देशवाल. संजीव देशवाल दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और उनकी अपनी बड़ी जासूसी कंपनी है. उनकी कंपनी में बहुत सारे ऐसे लोग काम करते हैं जो पहले खुफिया एजेंसियों आईबी, रॉ, और सीबीआई में काम कर चुके हैं. संजीव देशवाल ने 1989 से जासूसी का काम शुरू किया था. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में प्राइवेट डिटेक्टिव संजीव देशवाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि वो किस तरीके से इन्वेस्टिगेशन करते हैं. किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी कैसे निकालते हैं, शादी से पहले या बाद में किसी के बारे में लोग क्या पता लगाना चाहते हैं?
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावतThu, 30 Jan 2025 - 25 - Pawan Jallad ने फांसी, Nirbhaya Case और Ajmal Kasab पर क्या बताया?: Crime Branch
पवन जल्लाद, उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं, भारत के एकमात्र सक्रिय जल्लाद हैं, जो अपने परिवार की चौथी पीढ़ी में इस पेशे को निभा रहे हैं. पवन के दादा, कालू राम, और पिता, मम्मू जल्लाद, ने भी इस पेशे को जारी रखा. पवन ने अपने दादा के साथ 20-22 वर्ष की उम्र में पटियाला सेंट्रल जेल में पहली बार फांसी दी थी. 1 मार्च 2020 को उन्होंने निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दी, जो आजाद भारत में दूसरी बार था जब एक साथ चार अपराधियों को फांसी दी गई. पवन के परिवार में ये पेशा पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है और वे इसे गर्व के साथ निभाते हैं. हालांकि, इस पेशे से जुड़ी कई चुनौतियां भी हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में पवन जल्लाद हमारे गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारतीTue, 21 Jan 2025 - 24 - Afzal Guru की अंतिम इच्छा, फांसी के बाद भी ज़िंदा कैदी और Tihar में Pappu Yadav का डांस प्रोग्राम: Crime Branch
एशिया की सबसे बड़ी जेल, तिहाड़, जो 400 एकड़ में फैली है, उसके अंदर की अनकही कहानियों और रहस्यमयी किस्सों को पहली बार सुनील गुप्ता ने सामने लाया है. तिहाड़ जेल में चार दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने चार्ल्स शोभराज से लेकर अफजल गुरु तक के मामलों को करीब से देखा. उनकी किताब में फांसी के दिल दहलाने वाले अनुभव और जेल के भीतर की असलियत शामिल है. इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने पूछा, "अफजल गुरु के मरने पर सुनील गुप्ता अफसोस क्यों कर रहे थे?" फांसी की सजा सुनाने के बाद जज पेन की निब क्यों तोड़ देता है? और किसी को फांसी मिलने पर सुनील गुप्ता ने कब राहत की सांस ली? सुनिए क्राइम ब्रांच में
Tue, 14 Jan 2025 - 23 - Charge Sheet ने बढ़ाई Salman Khan की चिंता और Lawrence Bishnoi के असल मक़सद का पता चला: Crime Branch
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में कोर्ट में लगभग पाँच हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मुंबई पुलिस ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं और थ्योरी पेश की है. पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे तीन मुख्य वजहें बताई हैं, जिनसे बॉलीवुड फ़िल्म एक्टर सलमान खान की चिंता बढ़ सकती है. चार्जशीट दाखिल होने के तुरंत बाद सलमान खान ने अपने घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ़ कराया है. पुलिस का यह भी दावा है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ा हुआ है. क्राइम ब्रांच के इस मामले पर अरविंद ओज्ञा ने चार्जशीट का गहराई से विश्लेषण किया है. उन्होंने पुलिस की सभी थ्योरी को विस्तार से समझाया है और यह भी बताया है कि सलमान खान की चिंता क्यों बढ़ने वाली है. पूरी जानकारी के लिए एपिसोड को अंत तक सुनें.
Tue, 07 Jan 2025 - 22 - Lady Don का Lawrence से रिश्ता, महाठग Sukesh के कारनामें और Nithari Kand का सच!: Crime Branch
अब तक आपने क्राइम ब्रांच में पूर्व कमिश्नर, डीजीपी ईडी चीफ, लॉरेंस बिश्नोई की वकील और अपराध जगत से नाता रखने वाले लोग भी देखा, सुना और सराहा. अब चूंकि 2024 अपनी विदाई की ओर है. ऐसे में हमने अपने पॉडकास्ट से ऐसे हिस्सों को परोसने की कोशिश की है. जिसे आप लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया. इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने तिहाड़ के जेलर, लॉरेंस की वकील और निठारी कांड की जांच करने वाले अधिकारी से सवाल पूछे.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : नितिन रावतTue, 31 Dec 2024 - 21 - दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा और उमर ख़ालिद के रोल पर क्या बोले पूर्व कमिश्नर?: Crime Branch
दिल्ली की गलियों से कश्मीर की वादियों तक, एक नाम जो हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए जाना जाता है..एसएन श्रीवास्तव....एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी है. वो जम्मू कश्मीर जोन सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी का कार्यभार संभाल चुके हैं. उनके पास दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट्स में काम करने का अनुभव है. स्पेशल सेल में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ जांच का नेतृत्व किया था. फरवरी 2020 में सच्चिदानंद श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का कमीश्नर भी बनाया गया था. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में एसएन श्रीवास्तव हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि दिल्ली दंगों की साजिश किसने रची, उमर खालिद को जमानत क्यों नहीं मिलती और किसान आंदोलन में पुलिस से कहां चूक हो गई?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : नितिन रावतTue, 24 Dec 2024 - 20 - Atul Subhash Case का अंजाम, Divorce की वजहें और एक वकील की सलाह: Crime Branch
कान में हेडफोन लगाकर कंप्यूटर के सामने बैठा एक शख्स इस वक्त न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक सबकी टाइम लाइन पर है. बस इस दुनिया में नहीं है. नाम है अतुल सुभाष. इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. फिर चाहे सोशल मीडिया हो. दोस्तों की बैठकी हो या ऑफिस में होने वाली चर्चा हो. इसलिए हमने सोचा क्यों न इसके कानून पहलू को समझा जाए. कानून में कहां चूक हो रही जिसकी वजह से किसी की जान तक चली जा रही है. इसे समझने के लिए हमने ‘क्राइम ब्रांच’ के एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील महालक्ष्मी पावनी को बुलाया है. अरविंद ओझा ने उनसे हर वो सवाल पूछे जो अतुल सुभाष केस में लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं.
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सचिनTue, 17 Dec 2024 - 19 - Chambal के डकैतों से लेकर Akhilesh और Mulayam से टक्कर लेने वाले DGP ने क्या बताया?: Crime Branch
1980 के दशक में चंबल में फूलन देवी का दहशत था. उसी दौरान बेहमई कांड हुआ जिसमें करीब 2 दर्जन लोगों को एक लाइन से खड़ा करके गोली मार दी गई. इन घटनाओं के गवाह थे, भारतीय पुलिस सेवा में 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी बृजलाल. वो मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर फिर DGP बने. फिलहाल बृजलाल भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद हैं. इन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में बृजलाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि फूलन देवी कैसे डकैत बनी, बेहमई कांड में क्या हुआ और उन्हें डीजीपी की पोस्ट से किसने हटाया?
Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सचिनTue, 10 Dec 2024 - 18 - Lashkar-e-Taiba में घुसपैठ करने वाले Police Officer ने 26/11 पर क्या खुलासा किया?: Crime Branch
आज से 16 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था. इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. इस हमले से पहले भारतीय एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में भारतीय सिम कार्ड भिजवाए थे. इस मिशन को अंजाम देने वाले आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे गेस्ट आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. S.M सहाय जम्मू-कश्मीर के 1987 बैच के रिटायर आईपीएस अधिकारी हैं. इन्होंने प्रधान मंत्री कार्यालय में 2016 से 2023 तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक मामलों के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सचिनTue, 03 Dec 2024 - 17 - Sonia Gandhi जिस Batla House Encounter पर रोईं उसका सच Manmohan Singh जानते थे!: Crime Branch
आज से 16 साल पहले 19 सितंबर 2008 को दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया था. इस केस पर खूब वाद-विवाद हुए. दिल्ली पुलिस के कई जवानों को भी गोली लगी थी. उस ऑपरेशन को तब लीड कर रहे थे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के जॉइंट कमिश्नर Karnal singh. Batla House: An Encounter That Shook The Nation नाम की एक किताब भी लिखी है. 28 अक्टूबर, 2016 को इन्हें ईडी का चीफ भी बनाया गया था. तब इन्होंने कई चर्चित केसों पर काम किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में Karnal singh हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि एल-18 बाटला हाउस के फ्लैट नंबर 108 में क्या हुआ था और क्यों शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा और उनकी टीम ने बुलेट प्रूफ जैकेट्स नहीं पहन रखे थे. इसके अलावा कई चर्चित केसों के बारे में भी पूछा.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : नितिन रावतTue, 26 Nov 2024 - 16 - Lawrence Bishnoi ने अपनी वकील को Salman Khan के बारे में क्या बताया?: Crime Branch
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई कब, कैसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बनता चला गया ये कोई समझ नहीं सका. ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के 700 गुर्गे पूरे देश में फैले हुए हैं. लड़कियां भी लॉरेंस बिश्नोई की फैंस हैं. एक बार कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट तक पहुंच गई थीं और लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी से मिन्नतें करने लगी कि बस एक बार लॉरेंस से मिलवा दें. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रजनी गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि लॉरेंस ने उनसे सलमान खान को लेकर क्या कहा, लॉरेंस की जेल में दिनचर्या क्या होती है?
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सचिनTue, 19 Nov 2024 - 15 - Modi की Security में तैनात रहे Lucky Bisht ने Lawrence और Trump पर क्या बताया?: Crime Branch
लक्की बिष्ट के बारे में गूगल करने पर सैकड़ों कहानियां मिलती है. वो रॉ एजेंट थे और अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. कुछ लोग लक्की को गैंगस्टर भी मानते हैं. पूर्व एनएसजी कमांडो लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी के लिए भी काम किया है. लक्की ने 16 साल की उम्र में ही कमांडो ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बतौर रॉ एजेंट इजराइल में करीब ढाई साल बिताए. उन्हें साल 2009 में देश के सर्वश्रेष्ठ एनएसजी कमांडो का पुरस्कार भी मिला है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में लकी बिष्ट हमारे गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर उस सवाल का जवाब दिया. जो अब तक लकी से किसी ने नहीं पूछे थे. लकी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में कहां चूक हो गई, पाकिस्तान और नेपाल में उन्होंने कैसे मिशन को अंजाम दिया?
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सचिनTue, 12 Nov 2024 - 14 - Lawrence Bishnoi और Bambiha Gang एक दूसरे के जानी दुश्मन कैसे बने?: Crime Branch
महाराष्ट्र के मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है. लॉरेंस वैसे तो गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके इशारे पर गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कस रही है. पिछले दिनों NIA की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 5 दुश्मनों की वो कहानियां सुना रहे हैं. जो आजतक अनसुनी हैं.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंहTue, 05 Nov 2024 - 13 - Lawrence Bishnoi ने पुलिस की पूछताछ में क्या बताया, पहली बार पता चला!: Crime Branch
12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई और उस हत्या के बाद एक नाम लगातार चर्चा में है ये नाम है लॉरेंस बिश्नोई. पहले लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और उसके बाद लॉरेंस से जुड़ी खबरें और बयान एक-एक करके सामने आने लगे. बयान लॉरेंस के विरोध में भी आए और उसके समर्थन में भी. फिलहाल लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वो कहानियां सुना रहे हैं. जो आजतक अनसुनी हैं.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सचिनTue, 29 Oct 2024 - 12 - Aaj Tak की पत्रकार भी हो गई Digital Arrest, Trap में ऐसे फंसाया!: Crime Branch
कल्पना कीजिए कि आपको एक ऐसा कॉल आए जो आपकी दुनिया को उलट-पुलट कर दे, आपको लगने लगे कि आप किसी गंभीर अपराध में शामिल हैं. और इसके आगे आप ना जाने क्या-क्या सोचने लगें. 5 अक्टूबर 2024 को ऋचा के साथ ठीक ऐसा ही हुआ. ये सिर्फ ऋचा के साथ नहीं हो रहा बल्कि ऐसे केस रोज ख़बरों में आते हैं. ऐसे लोग घंटों तक डिजिटल अरेस्ट की यातना झेलते हैं. डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही नहीं आर्थिक नुकसान भी सहते हैं. इस यातना को झेलने वाली ऋचा मिश्रा ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं. उन्होंने अरविंद ओझा से अपनी आपबीती सुनाई.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंहTue, 22 Oct 2024 - 11 - Encounter Raj के भुक्तभोगी, Noida के Bodybuilder Jitendra Yadav की दर्दभरी कहानी: Crime Branch
जितेंद्र यादव नोएडा में जिम ट्रेनर हैं. जितेंद्र मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुके हैं. 3 फरवरी 2018 की रात वो अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद से बहन की सगाई से लौट रहे थे. यूपी पुलिस ने उनकी गाड़ी का ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी. घायल अवस्था में जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी जान तो बच गई लेकिन करीब साढ़े 6 साल बाद भी वो बिस्तर पर पड़े रहते हैं. जितेंद्र यादव ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा को उस रात के हादसे की एक-एक डिटेल बताई.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंहTue, 15 Oct 2024 - 10 - Shahrukh Khan, Aryan Khan और Ambedkar पर क्या बोले IRS अफसर Sameer Wankhede?: Crime Branch
समीर वानखेडे़ IRS यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2008 बैच के ऑफिसर हैं. उनकी छवि एक तेजतर्रार अफसर की रही है. समीर वानखेड़े के नेतृत्व में करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया. समीर वानखेड़े ने दो अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज पर एक रेव पार्टी के दौरान छापा मारा था और वहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद समीर वानखेड़े पर आर्यन खान के पिता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप भी लगा. इसके बाद से ही समीर एक के बाद एक नए विवादों में फंसते गए. IRS अफसर समीर वानखेडे़ ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : नितिन रावतWed, 09 Oct 2024
Podcast simili a <nome>
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
La Trinchera de Llamas esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
CHRONIQUES CRIMINELLES Jacques Pradel - TF1
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
El Larguero SER Podcast
Nadie Sabe Nada SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
HISTORIAS DE LA HISTORIA VIVA RADIO
Bhojpuri Murder Mystery Red FM
L'Heure Du Crime RTL
Chhatrapati Shivaji- The Legendary Warrior Season-1 | Author- Rahul H. Joshi Pocket FM
L’heure du crime : les archives de Jacques Pradel RTL
True Crime Documentary Justin Kandell Network
True Crime Conversations Mamamia Podcasts
Crime story Le Parisien
Horror Podcast Hindi RJ M Praveen
Detective Radio solgoodmedia.com
LOVE MURDER Jessie Pray and Andie Cassette
The Desi Crime Podcast Desi Studios
Rotten Mango Stephanie Soo
Crime Junkie Audiochuck
MrBallen Podcast: Strange, Dark & Mysterious Stories Ballen Studios
Casefile True Crime Casefile Presents
Morbid Ash Kelley & Alaina Urquhart
Into The Dark OH NO MEDIA
True Crime with Kendall Rae Mile Higher Media & Audioboom Studios
RedHanded RedHanded
Let's Not Meet: A True Horror Podcast Cryptic County