Filtra per genere

Padhaku Nitin

Padhaku Nitin

Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein.

कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी की पूरी सभ्यता चुपचाप कैसे मिट जाती है?

भाषा के ग्रामर से मिले कब, क्यों, कैसे, कहां, किसने ऐसे शब्द हैं जो सेंटेंस में जुड़ जाएँ तो सवाल पैदा करते हैं और सवालों के बारे में आइंस्टीन ने कहा था- The important thing is not to stop questioning. पढ़ाकू नितिन ऐसा ही पॉडकास्ट है जिसमें किसी टॉपिक का रेशा रेशा खुलने तक हम सवाल पूछने से थकते नहीं.

305 - Dhurandhar का आंखों देखा सच, USA का पतन और कैसे होता है Nation का Rise & Fall? : Padhaku Nitin
0:00 / 0:00
1x
  • 305 - Dhurandhar का आंखों देखा सच, USA का पतन और कैसे होता है Nation का Rise & Fall? : Padhaku Nitin

    इंसान कई तरीकों से सीखता है. कभी सवाल करके, कभी Experiment करके और कभी दूसरों को देखकर. अब राष्ट्रों का भी यही हिसाब समझ आता है, वो भी ऐसे ही सीखते हैं. और जैसे राष्ट्र सीखता है, वैसे ही राष्ट्र के Citizens भी.
    अगर आपको ये सवाल परेशान करते हैं या जिज्ञासा पैदा करते हैं कि आखिर देश चलता कैसे है, Policy बनती कैसे है? सही विदेश नीति क्या होती है, गलत विदेश नीति क्या होती है? देश अपने Rise पर है या Fall पर? तो ये किताब आपके लिए है….How Nations Fail and the Unmaking of America’s World. इस किताब को लिखा है Former Diplomat Rajiv Dogra ने.

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम Rajiv Dogra ये भी जानेंगे कि भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर वो कौन-सी Secret Deal थी? क्या Trump अमेरिका को पतन की ओर ले जा रहे हैं? China क्या सच में Superpower बन चुका है? और Russia ने आखिर अपना Superpower का दर्जा कैसे खो दिया?
    साथ ही समझेंगे Nations के Rise & Fall, Foreign Policy और Power Politics का वो खेल, जो तय करता है कि कोई देश दुनिया में ऊपर उठता है या धीरे-धीरे अपनी ताकत खो देता है.

    Thu, 24 Sep 2026
  • 304 - 9/11 से जुड़ी Conspiracy Theories का सच क्या है? : Padhaku Nitin

    11 सितंबर 2001.
    चार commercial planes hijack हुए। दो विमानों ने New York के World Trade Center के Twin Towers को टक्कर मारी। तीसरा विमान Washington D.C. के Pentagon से टकराया। और चौथा विमान Pennsylvania में crash हुआ।
    लेकिन 9/11 सिर्फ एक terrorist attack नहीं था।
    यह एक ऐसा moment था जिसने अमेरिका की foreign policy, Middle East की geopolitics, Afghanistan और Pakistan के साथ उसके रिश्तों और पूरी global security व्यवस्था को बदल दिया।

    इस episode में हम 9/11 को सिर्फ एक घटना की तरह नहीं, बल्कि एक पूरे operation की तरह decode करने की कोशिश करेंगे।

    आखिर उस दिन सुबह से लेकर आखिरी plane crash तक क्या हुआ?

    19 hijackers कौन थे?
    उन्होंने चारों planes पर control कैसे हासिल किया?
    Al-Qaeda ने इतने बड़े और complex operation की planning कैसे की?
    क्या American intelligence agencies को पहले से कुछ warnings मिली थीं?
    Phoenix Memo और August 6 PDB में क्या लिखा था?
    Moussaoui का laptop investigation में इतना महत्वपूर्ण क्यों बना?
    उस दिन NORAD और US air defence system ने क्या किया?
    और सबसे बड़ा सवाल—इतनी सारी warnings के बावजूद attack को रोका क्यों नहीं जा सका?

    हम यह भी समझेंगे कि 9/11 के बाद अमेरिका ने War on Terror क्यों शुरू किया, Afghanistan में Taliban और Al-Qaeda के खिलाफ युद्ध कैसे शुरू हुआ और कुछ साल बाद Iraq War ने Middle East को किस तरह बदल दिया।

    और इस पूरी कहानी में Pakistan की भूमिका क्या थी?

    25 साल बाद पीछे मुड़कर देखें तो सवाल सिर्फ यह नहीं है कि 9/11 को क्या हुआ था।

    सवाल यह भी है कि 9/11 के बाद दुनिया क्या बन गई?

    इस episode में Defence Journalist Sandeep Unnithan के साथ हम 9/11 की chronology, planning, intelligence failures, American response और पिछले 25 वर्षों में बदली global geopolitics को समझने की कोशिश करेंगे।

    इस episode में जानिए:

    • 9/11 की पूरी chronology
    • 19 hijackers और Al-Qaeda की planning
    • चारों hijacked flights की कहानी
    • Twin Towers और Pentagon पर हमला कैसे हुआ
    • Phoenix Memo और August 6 PDB क्या थे?
    • Moussaoui और उसके laptop का connection
    • NORAD और अमेरिकी air-defence response
    • Intelligence failure: warnings के बावजूद attack क्यों नहीं रुका?
    • Osama bin Laden और Al-Qaeda का role
    • Afghanistan में War on Terror
    • Pakistan और 9/11 के बाद की geopolitics
    • Iraq War और Middle East पर उसका असर
    • Guantanamo Bay, surveillance और global security
    • और 25 साल बाद—9/11 ने दुनिया को कितना बदल दिया?

    एक attack, चार planes, हजारों lives और उसके बाद शुरू हुई एक ऐसी global war जिसका असर आज भी दुनिया पर दिखाई देता है।

    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh

    Fri, 11 Sep 2026
  • 303 - मुगलों से अंग्रेजों तक: कैसे बदली दिल्ली? Chandni Chowk, उजड़े किलों से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की कहानी Ft. Swapna Liddle : Padhaku Nitin

    दुनिया को एक Tourist की नज़र से नहीं, बल्कि एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice हो सकता है. इसलिए जब भी कहीं आप घूमने जाएं, तो उस जगह के इतिहास को पढ़कर जाएं - ताकि कोई कहानी, कोई किस्सा और कोई महत्वपूर्ण detail मिस न हो जाए.

    दिल्ली सिर्फ भारत की राजधानी नहीं, बल्कि कई सदियों और कई शहरों की कहानी अपने भीतर समेटे हुए है. लाल किले और Chandni Chowk से लेकर दिल्ली के उजड़े किलों तक, इस शहर की हर इमारत के पीछे इतिहास की एक दिलचस्प कहानी छिपी है.

    इस एपिसोड में जानेंगे कि राष्ट्रपति भवन सांची स्तूप जैसा क्यों दिखाई देता है? दिल्ली के किलों का इतिहास क्या है? मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक दिल्ली कैसे बदली? शाहजहां, मुमताज, औरंगजेब और नादिर शाह ने दिल्ली की कहानी को कैसे बदला? और Chandni Chowk से लेकर ब्रिटिश राज में बने राष्ट्रपति भवन तक, आज की दिल्ली आखिर कैसे बनी?
    Padhaku Nitin के इस खास एपिसोड में Historian Swapna Liddle के साथ जानिए दिल्ली के इतिहास की ऐसी ही अनसुनी और दिलचस्प कहानियां.



    Credits:
    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti

    Thu, 10 Sep 2026
  • 302 - Lal Kot से लेकर Shahjanabad तक: Delhi के 7 किलों में छिपा है पूरा इतिहास Ft. Swapna Liddle : Padhaku Nitin

    दुनिया को एक Tourist की नज़र से ना देखकर, एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice साबित हो सकता है. इसलिए Padhaku Nitin का हमेशा से एक मानना रहा है कि जब भी कहीं घूमो, तो पढ़ लिखकर घूमो ताकि कोई डिटेल मिस न हो जाए। ताकि कोई कहानी कोई किस्सा, मिस न हो जाए।

    आप में से बहुत सारे लोग दिल्ली आये होंगे, कभी काम से, कभी रहने, या उसके बारे में ऐतिहासिक किस्से भी सुने ही होंगे। अगर नहीं आए हैं तो जरूर आइए। यहां घूमिये, क्योंकि अगर आप हिस्ट्री प्रेमी हैं तो दिल्ली से दूर नहीं रह सकते।

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में कोशिश है कि दिल्ली की इस कहानी को 8 शहरों की कहानी के ज़रिए समझा जाए। कैसे तोमरों चौहानों की बसाई ढिल्लिका, सिरी, तुगलकाबाद, दीनपनाह, शाहजहानाबाद और आखिर में दिल्ली बनी!

    और ये कहानी सुनाने के लिए हमारे साथ है दिल्ली के इतिहास पर कम से कम आधा दर्जन किताब लिखने वाली हिस्टोरियन स्वप्ना लिडल। उनका स्वागत। आपका स्वागत है और एपिसोड दो हिस्सों में है, मन लगाकर सुनियेगा इस एपिसोड का अगला हिस्सा मिलेगा अगले हफ़्ते!

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti

    Thu, 03 Sep 2026
  • 301 - यहां मिलेगी Operation Sindoor Documentary के आगे की कहानी! : Padhaku Nitin Podcast

    Discovery ने 15 Aug को एक 2 part की Documentary Series रिलीज़ की है, Operation Sindoor पर. जिसका नाम है Declassified. Operation Sindoor मई 2025 में हुआ था, आपने हमने.. सबने उसे अपनी स्क्रीन्स पर देखा ही था.. लेकिन तबसे लेकर अब तक Operation से जुड़ी ऐसी बहुत सी Details थीं जो अबतक सामने नहीं आईं थीं. Declassified उनमें से कुछ पर बात करती है. कुछ का इशारा करती है. लेकिन जब हमने वो documentary देखी तो महसूस हुआ कि इससे अब भी ऐसे बहुत से सवाल निकलते हैं. जिनका जवाब मुझे तो नहीं मालूम.. आपको भी शायद ना हो. तो Padhaku Nitin के इस एपिसोड में इन्हीं सवालों के जवाब पाने की कोशिश में हैं हम. साथ में हैं Senior Defence Journalist Sandeep Unnithan. आख़िरी बार इनसे जब ऑपरेशन सफ़ेद सागर पर बात की थी तो आपको बहुत पसंद आई थी.. इस बार भी एपिसोड अंत तक सुनिएगा.


    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh

    Thu, 27 Aug 2026
Mostra altri episodi