Filtra per genere
Savdhan Hindustan

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं, पहला - लालच, दूसरा - मोह, तीसरा - माया यानि पैसा और शोहरत, चौथा - बदला। इस श्रंखला में अंकुश बख्शी पेश करेंगे अपराध जगत के तमाम मामलों की रिपोर्ट, सुनिए और सावधान रहिए।
- 117 - Surat Train Accident News: रेलवे कर्मचारी ही निकले साजिशकर्ता, ऐसे हुआ खुलासा
गुजरात में प्रमोशन पाने की इच्छा में की-मैन सुभाष ने रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट निकाली और उसे वहीं पटरी पर छोड़ दी । इसके बाद ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया और कुछ ही देर के बाद ये परिचालन फिर से शुरु कर दिया गया था । पुलिस ने की मैन सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है । बताया जा रहा है कि देश में जगह-जगह ट्रेनों को डीरेल करने की खबरों को सुनकर-देखकर ही उसके मन में ये आईडिया आया था । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 23 Sep 2024 - 116 - Fake Rape Case: Amroha में Doctor को फर्जी केस में फंसाया, पुलिस जांच में खुली पोल
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया । मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ जिसके बाद महिला और उसका एक साथी डॉक्टर मिलकर एक उस डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगे । पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये मामला झूठा है लेकिन इसके बाद भी महिला नहीं रुकी । उसने डॉक्टर के अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और एक बार मुकदमे के झूठे साबित होने के बाद भी दोबारा डॉक्टर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली । इसके बाद डॉक्टर ने खुद पुलिस थाने जाकर मामले की शिकायत की । डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अपनी जांच शुरु की । ये मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है ।c Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 27 Aug 2024 - 115 - Kolkata Doctor Death Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से ऐसी हैवानियत, रूह कंपा देगी ये Crime Katha
कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज में रात की ड्यूटी में तैनात वो लड़की आधी शिफ्ट पूरी करने के बाद ट्रेनी डॉक्टर खाना खाने गई फिर उसके बाद थोड़ी देर आराम करने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई । cसेमिनार हॉल से जब लड़की सुबह तक बाहर नहीं आई तो कोई सेमिनार हॉल में उसे देखने के लिए गया और जिसने भी सबसे पहले पीड़िता को वहां देखा उसकी रूह कांप गई । पीड़िता का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 12 Aug 2024 - 114 - BJP Leader killed : Tamilnadu में किसने की भाजपा नेता की हत्या ? Annamalai ने DMK पर लगाया आरोप | Crime katha
तमिलनाडु में बीजेपी नेता सेल्वाकुमार की निर्मम हत्या कर दी गई बदमाशों ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी इसके बाद बदमाशों ने उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और घटनास्थल से फरार हो गए । इस मामले पर तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलई ने शोक जताया और DMK सरकार पर निशाना साधा वहीं सेल्वाकुमार और बीजेपी समर्थकों ने खूब प्रदर्शन किया । c Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 29 Jul 2024 - 113 - UP Crime News : दो मासूम बेटियों को छोड़ भागने का ख्वाब, रोंगटे खड़े कर देगी प्यार की ये | Crime Katha
तनु के पति का नाम अनिल चौधरी था जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक पीतल व्यापारी था । कुछ ही समय में उसने व्यापार में खूब तरक्की कर ली थी । जिस रोज अनिल चौधरी की हत्या हुई और लोगों को पता चला की उसकी ही बीवी ने अनिल की हत्या करवाई सब लोग हैरान रह गए । किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि इतना प्यार करने वाले पति की हत्या उसकी ही पत्नी ने करवा दी ? वो भी एक तांत्रिक के लिए ?बीती शनिवार की रात को तनु ने अपनी साजिश को अंजाम दिया और तनु के प्रेमी कन्हैया ने अपने दो चेलों के साथ अनिल को मौत के घाट उतार दिया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 22 Jul 2024 - 112 - Mumbai Road Accident: मुंबई में Pune जैसा कांड, BMW कार ने स्कूटी को कुचल डाला,महिला की मौत
हादसे के वक्त लग्जरी कार को शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह ड्राइव कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वर्ली पुलिस ने कार मालिक राजेश शाह को भी हिरासत में लिया है, जो पालघर में शिवसेना (शिंदे गुट) के स्थानीय नेता हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है। इस बात की पुष्टि की जा रही है कि दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 08 Jul 2024 - 111 - Udaipur Loot Video: Hypnotize कर महिला से 4 लाख के जेवर की लूट,देखिए CCTV
जब वो होश में आई तो उसे अहसास हुआ कि पता नहीं कौन सी धुन में उसने लाखों के जेवर बीच सड़क ठगों को थमा दिए..अब वो कह रही है कि उसे हिप्नोटाइज किया गया था..जी हां सम्मोहित किया गया था रेखा को...क्या ऐसा मुमकिन है..या इसके पीछे कोई और वजह है..लेकिन उदयपुर की रेखा जैन के आरोप और इस सीसीटीवी फुटेज में काफी समानता नजर आ रही है...अगर ये ठगी हिप्नोटाइज करके की गई है तो ये अपने आप में एक बेहद गंभीर और खतरनाक वारदात है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 02 Jul 2024 - 110 - Delhi Burger King Shootout में गैंगस्टर Himanshu Bhau का हाथ ,Lawrence Bishnoi का दुश्मन
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ..उम्र सिर्फ 22 साल लेकिन लॉरेंस बिश्नोई जैसे कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ बना रहा है गैंग..हिमांशु खुद को भाऊ कहलवाना पसंद करता है..भाऊ का मतलब होता है भाई...तो 22 साल का ये लड़का भी लॉरेंस की तरह दिल्ली,हरियाणा और पंजाब को हिलाने की मंसूबा बंदी किए हुए है...गैंगस्टर हिमांशु इन दिनों सुर्खियों में है...दिल्ली में हुए एक हत्याकांड के बाद से... दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग आउटलेट में एक युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई. हमले की जिम्मेदारी बाकायदा हिमांशु यानि भाऊ ने ली.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 24 Jun 2024 - 109 - Renuka Swamy Murder news: Darshan और Pavithra Gowda के खिलाफ मिले ये पांच सबूत
कर्नाटक का रेणुका स्वामी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा में है, वजह कन्नड़ एक्टर दर्शन का इससे कनेक्शन। एक्टर, उसकी को-स्टार गर्लफ्रेंड सहित करीब 15 लोगों को पुलिस ने मर्डर केस में गिरफ्तार किया है। मृतक रेणुका स्वामी एक्टर दर्शन तुगुदीप का बड़ा फैन था। एक्ट्रेस पवित्रा का नाम दर्शन का नाम जुड़ने के बाद वह एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने लगा। यह बात पवित्रा को पसंद नहीं आई और उसने दर्शन को बताया। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। रेणुका स्वामी मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन तुगुदीपा और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, इन दोनों के खिलाफ पुलिस को ऐसे-ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जो उनके खिलाफ चलने वाले मुकदमे में कानूनी तौर पर उनके ताबूत की एक-एक कील साबित होने वाले हैं Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 17 Jun 2024 - 108 - Mumbai Police: Salman Khan को मारने Lawrence Bishnoi का Plan पुलिस ने किया फेल
सुपर स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जांच गिरफ्तारियां और तफ्तीश और अभी चल रही है कि इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर से उनके पीछे पड़ गई है...जी हां एक बार फिर सलमान खान पर खतरा मंडरा रहा है...क्या लॉरेंस गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है...क्या फिर होने वाला है उन पर बड़ा हमला जानते हैं क्राइम कथा में... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 10 Jun 2024 - 107 - Jabalpur Double Murder Case : डबल मर्डर के दोनों आरोपी हिरासत में,कत्ल की Inside Story
जबलपुर डबल मर्डर केस में खुलासा, पिता पुत्र को मारने के बाद घटना स्थल पर आरोपी ने नाबलिग के साथ बनाए थे शारीरिक संबंध और अधिक जानने के लिए एपिसोड सुनें और जानें| Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 03 Jun 2024 - 106 - Rajkot Fire News: 'मौत के गेमिंग जोन' में किसकी लापरवाही? वजह सामने आई
बच्चे यहां आए तो थे अपनी खुशियां तलाशने लेकिन उन्हे क्या पता की मौत उनकी तलाश में बैठी हुई है...जी हां गुजरात के शहर राजकोट के एक मॉल में टीआरपी नाम के गेम ज़ोन में हुए अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं...इनमें से 25 मरने वालों की पहचान हो चुकी है और उनमें चार 12 साल से कम उम्र के बच्चे हैं...अब तो इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत:संज्ञान ले लिया..लेकिन इस खतरनाक कांड के पीछे किसकी और किस हद तक लापरवाही है ये अब हादसे के 24 घंटे बाद सामने आने लगा है.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 27 May 2024 - 105 - Manali Sheetal Kaushal Case: शीतल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा | Vinod Thakur
भोपाल की लड़की, पलवल का लड़का, मनाली का होटल, कमरा नंबर 302 और बैग में लाश… क्राइम कथा में आज जानेंगे सोशल मीडिया वाले एक प्यार के अंत की खौफनाक कहानी। साथ ही जानेंगे कातिल के बारे में जिसने पुलिस वालों को भी हैरान कर दिया था। कातिल कैसे पकड़ा गया.. इसके बारे में अगर आप जानेंगे तो आपका भी माथा चकरा जाएगा। आख़िर कौन थी लड़की? मनाली के होटल में क्या करने आई थी? उसे किसने मारा? और बैग से कातिल का क्या रिश्ता था… आइए जानते हैं… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 20 May 2024 - 104 - Jabalpur News: खमरिया में शादी में आई किशोरी की हत्या, फूफा ने दिया वारदात को अंजाम
मोहब्बत वैसे तो बहुत अच्छी शय है लेकिन जब नाजायज और रिश्तों को दागदार करने वाली हो तो बेहद खतरनाक हो जाती है.. मध्यप्रदेश का जबलपुर जहां 9 मई 2024 को एक नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए खमरिया इलाके के बीरनेर गांव आती है... इसी दौरान वह रिश्ते में लगने वाले फूफा विक्रम सिंह के साथ घर से बाहर निकल गई... जब देर रात तक नाबालिग लड़की नहीं लौटी तो शादी की रस्मो रिवाज में उलझे घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया..लेकिन जब रात भर जब नाबालिग नहीं मिली तो पुलिस को खबर दी गई..उसके बाद जो खुलासा हुआ वो दहलाने वाला है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 13 May 2024 - 103 - Meerut Firing Viral Video: मेरठ में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी ने हिम्मत से बचाई जान
जानिये मेरठ में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी ने हिम्मत से बचाई जान आज के एपिसोड में Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 06 May 2024 - 102 - Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sodi Missing: कहां हैं Gurucharan Singh | Roshan sodi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता हैं। गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। उस दिन से ही वो कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनकी गुमशुदगी पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बन चुकी है। पुलिस लगातार सोढ़ी को खोजने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई ख़ास सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर गुरुचरण सिंह गए तो गए कहां? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 29 Apr 2024 - 101 - Panjab Crime:घर के बाहर बैठी वृद्धा से की थी झपटमारी,Patiala पुलिस ने किया ये हाल
एक बुजुर्ग महिला अपने घर के दालान में बैठी होती है कि तभी राह चलता एक शख्स आता है..जो अचानक से उन बुजुर्ग खातून पर झपटा मारता है इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती उन्हे खींचता हुआ घर के गेट के पास लेकर आता है और फिर पल भर में बेहद फुर्ती के साथ महिला के कान को जोर से खींचता है..दरअसल वो कान में पहनी कीमती बालियां यानि इयरिंग खींच रहा होता है...महिला अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करती है और फिर उन बुजुर्ग को वो बालियां खींचता हुआ जोर से धक्का देकर गिरा देता है..और भाग जाता है...ये वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 15 Apr 2024 - 100 - Goldy Brar News: Lawrence Bishnoi के करीबी Gangster गोल्डी ने Russia में किया कांड
भारत के मोस्ट वांटेड और दहशतगर्द करार दिए गए गोल्डी बराड़ ने रूस में गैंगस्टर भुप्पी राणा के गैंग के एक मेंबर की बेरहमी से हत्या करवाई है... गोल्डी बराड़ ने एक पोस्ट कर मर्डर की जानकारी दी...अब ये कथित सोशल मीडिया पोस्ट गोल्डी बराड़ की है या नहीं ये जांच का विषय है...अपनी पोस्ट में आतंकवादी गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि कुख्यात गैंगस्टर भुप्पी राणा जो उसका धुर विरोधी भी है उसने अपने गैंग के मेंबर को मुखबिर बनाकर हमारी गैंग में एंट्री करवाई थी...गोल्डी का दावा है कि अजय राणा नाम का शख्स उसके करीबियों के साथ घुल मिल गया और गोल्डी बराड़ समेत उसके गैंग के मेंबर्स की लोकेशन और एक्टिविटी को ट्रैक करने लगा...गोल्डी के मुताबिक अजय राणा को रूस में उसके गैंग के लोगों ने बेरहमी से मार डाला है. इतना ही नहीं गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्याकांड के बाद अजय राणा की फोटो भी जारी की है.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 08 Apr 2024 - 99 - Mukhtar Ansari Death: क्यों छिपी है मुख्तार की Biwi Afshan Ansari,75 हजार का ईनाम|
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कब्र खोद दी गई थी..इधर गुसल देकर जनाजा तैयार था..बस किसी का इंतजार था कि वो भी आ जाए और चेहरा देख ले..लेकिन वो नहीं आई..भारी भीड़ थी मुख्तार के जनाजे में लेकिन नहीं थी तो उसकी शरीक ए हयात..उसकी बीवी अफशां... मुख्तार के जनाजे का आखिरी दीदार उसकी बीवी अफशां अंसारी को नहीं हो पाया...मुख्तार की मौत के बाद ये माना जा रहा था कि लंबे समय से फरार चल रही हैं ..अफशां अपने शौहर का चेहरा आखिरी बार देखने आएगी लेकिन वो नहीं आई..दरअसल.मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है..इतना ही नहीं मऊ पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम और जोड़ दिया है..इस तरह अफशां 75 हजार की इनामी है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 01 Apr 2024 - 98 - Pandav Nagar में बच्ची से हैवानियत, गुस्साई भीड़ का हंगामा
दिल्ली में भारी बवाल उस खबर के बाद शुरू हुआ जब लोगों को एक ऐसी वारदात के बारे में मालूम चला जो सन्न कर देने वाली थी... राजधानी दिल्ली में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ट्यूशन पढ़ने गई चार साल की बच्ची के साथ एक 34 साल के शख्स ने दुष्कर्म किया। ये दिल्ली के बेहद घनी आबादी वाले पांडव नगर इलाके की घटना है। वारदात के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया.. गुस्साई भीड़ ने पांडव नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Sun, 24 Mar 2024 - 97 - Pune Murder Case: पहले गोलियों से भूना, फिर धारदार हथियार से वार
महाराष्ट्र के पुणे के पास एक शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ एक होटल में शनिवार 16 मार्च की रात खाना खाने जाता है..खाना आर्डर करके वे बैठे बात ही कर रहे थे कि कुछ ही सेकेंड में ऐसी वारदात हो गई कि इसका सीसीटीवी वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 18 Mar 2024 - 96 - Elvish Yadav News: Youtuber Sagar Thakur की लात-घूंसों से पिटाई
कमरे में दाखिल होते ही एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमला..और फिर लात घूंसो से बुरी तरह पिटाई ..जी हां ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम के वायरल हो रहा है...और इसके साथ ही एक बार फिर उछल रहा है उस व्यक्ति का नाम जो अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बना रहता है...जी हां सोशल मीडिया स्टार से बिग बॉस ओटीटी तक का सफर तय करने वाले एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने कथित रूप से एक यूट्यूबर की पिटाई की है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है... एल्विश की मार-पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 11 Mar 2024 - 95 - Nafe Singh Rathi Murder Case: वारदात में शामिल दो Shooter Arrest, अब पता चलेगा Gangster Connection
झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ये हदफ हासिल किया है... एएनआई के हवाले से जो खबरे आ रही हैं उनके मुताबिक पुलिस ने गोवा से सौरभ और आशीष नाम के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है...झज्जर पुलिस का कहना है कि दीगर दो शूटर्स की तलाश जारी है...आपको बता दें कि नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों की पहचान आशीष, नकुल सांगवान और अतुल के तौर पर की गई थी। बाद में पुलिस ने चौथे आरोपी की भी पहचान सौरभ के तौर पर कर ली थी..यानि आशीष और सौरभ गोवा से पकड़े गए हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 06 Mar 2024 - 94 - Dhumka Spanish Women Case: विदेशी महिला को टेंट से उठा ले गए, फिर दरिंदगी | Jharkhand
अफसोस कि हमारे देश को देखने आए विदेशी मेहमानों के साथ ऐसा कृत्य हुआ है...जी हां झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात सामूहिक बलात्कार की एक शर्मनाक घटना हुई। इसकी शिकार स्पेन की ट्रैवल ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस दर्दनाक घटना का खौफनाक अनुभव साझा किया है। अपने चेहरे पर चोट के निशान दिखाते हुए उसने स्पेनिश में एक वीडियो में संदेश दिया है। इस वीडियो में वह बताती हैं कि, सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया है....महिला और उसका साथी बिहार और फिर नेपाल जाने की योजना के साथ दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका तक की यात्रा कर रहे थे..इससे पहले वो पाकिस्तान होते हुए हिन्दुस्तान में दाखिल हुए थे..झारखंड बिहार होते हुए उनका बंगाल और फिर बांग्लादेश नेपाल का प्लान था..ये दो भारतीय उपमहाद्वीप के इस देशों को बाई रोड चलते हुए करीब से देखना जानना चाहते थे...लेकिन अब ये दोनो स्पेनिश टुरिस्ट जो पुलिस के मुताबिक पति पत्नी बताए जा रहे हैं...दुमका में उनके हाथ हुई वारदात से सहमे हुए हैं..और सदमें में हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 04 Mar 2024 - 93 - Alwar Triple Murder: ब्लाइंड मर्डर केस का Police ने किया खुलासा| Live In Relationship
13 फरवरी 2024.राजस्थान के अलवर के वैशाली नगर के एक पुराने कुंए से दो बच्चों और एक औरत की लाश मिलती है..वो तो तीनों लाशें कुएं में ही खुर्द बुर्द हो जाती लेकिन बड़ी बात ये रही कि जल्दबाजी में एक शव कुएं की मुंडेर के पास लोहे के एंगिल पर ही अटक गया,...पुलिस आती है तीनों लाशों को मशक्कत के बाद निकाला जाता है...अलवर पुलिस तुरंत इस केस को सुलझाने में जुट गई...तीनों लाशों में एक बात कॉमन थी वो थी मरने वालों की जुबान बाहर को निकल आना..इससे पुलिस इस नतीजे पर तो पहुंची की तीनों का गला दबाकर कत्ल किया गया है लेकिन किसने और क्यों ये बड़ा सवाल था.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 19 Feb 2024 - 92 - Harda Blast Update News: पटाखा फैक्ट्री केस में मुख्य आरोपी Arrest
6 फरवरी को हादसे के बाद अफरा तफरी में शाम और शाम से रात हो गई..लेकिन इस हादसे और लापरवाही के जिम्मेदार लोगों तक पुलिस प्रशासन का हाथ नहीं पहुंच पाया था..बताया गया फैक्ट्री मालिकान परिवार सहित गायब हो गए हैं...पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी..जगह जगह नाकाबंदी की गई...फिर खबर आई की हरदा से कुछ दूर सारंगपुर में रात 9 बजे चेकिंग के दौरान इस भयंकर हादसे के तीन जिम्मेदार धर लिए गए..इनमें पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल उसका भाई सोमेश अग्रवाल और इनका सुपरवाइजर रफीक शामिल है..इनके.ड्राइवर अमित प्रजापति को भी हिरासत में ले लिया गया है...बताया जा रहा है कि ये लोग एमपी छोड़कर दूसरे स्टेट में भागने की फिराक में थे... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 12 Feb 2024 - 91 - Harda Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दिल दहलाने वाले Video
मध्य प्रदेश के हरदा शहर के पास मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव..जहां मंगलवार का दिन आम दिनों की तरह था..सब कुछ मामूल के मुताबिक चल रहा था..कि दिन के 11 बजे अचानक ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फट गया हो...चारों तरफ आग का गुबार और धमाके ही धमाके...ये धमाके ऐसे थे जिनका असर तीन किलोमीटर दूर तक हो रहा था...हाहाकार मच गया...इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते सिर्फ कुछ मिनिटों में सब कुछ तबाह ओ बर्बाद हो गया...दरअसल ये भयंकर धमाके हरदा के बैरागढ़ इलाके में चल रही एक अवैध पटाखा फ्रैक्ट्री में हुए.. ये धमाका इतना भीषण था कि इस फैक्ट्री में काम करने वालों के चिथड़े उड़ गए ... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 12 Feb 2024 - 90 - Udaipur girlfriend Murder: 4 साल बाद खुला Living Relationship में महिला के कत्ल का राज
राहुल राज के मुताबिक उस दिन महिला ने उसकी कपड़े धोने के धोवने से जोरदार पिटाई भी की... इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने भानुप्रिया का गला दबा दिया...महिला की मौके पर ही मौत हो गई...आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला की मौत हो जाने के बाद वो घबरा गया था...अब उसके समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे क्या न करे... लाश को ठिकाने लगाने के तरीके उसे सूझ ही नही रहे थे..ऐसे में उसने टीवी पर आने वाले क्राइम शो के कई एपिसोड देख डाले..वो तो कह रहा कि उसने क्राईम शो केे 1300 एपिसोड देख डाले...एक एपिसोड में उसे मिल गया ऐसा आइडिया जो उसे सही लगा...ये आइडिया था लाश को ड्रम में रखने का आइडिया...क्यों कि साल 2020 में उस समय कोरोना का कहर बरपा हुआ था... जिस वजह से लाश ठिकाने लगाने का उसे कोई दूसरा तरीका नहीं मिला. इसलिए उसे ये ड्रम वाला आइडिया ही सही लगा... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 05 Feb 2024 - 89 - Suchna Seth CEO Case: आरोपी महिला की चुप्पी Goa Police के लिए बनी चुनौती
कोर्ट ने आरोपी मां सूचना सेठ को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने इन बारह दिनों के भीतर पुलिस को उसकी मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. हालांकि इस दौरान पुलिस ने बताया कि सूचना सेठ जांच में किसी भी तरह से सहयोग नहीं कर रही हैं....कोर्ट में भी सूचना सेठ ने बोलने से इनकार कर दिया, इसलिए कोर्ट ने अगली सुनवाई में शामिल होने के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. अब सूचना सेठ को 31 जनवरी को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है....गौरतलब है कि सूचना सेठ अपने मासूम बेटे की लाश के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई थी. लेकिन पुलिस को सूचना सेठ से पिछले दस दिनों से एक सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है. सवाल ये है कि आखिर सूचना ने अपने चार साल के बेटे की जान कैसे ली?..गोवा पुलिस.एक मां के हाथों उसके चार साल के बेटे के क़त्ल के मामले को एक ओपन एंड शट केस मान कर चल रही थी. जिसमें पुलिस ने वारदात के सामने आने के चंद घंटे बाद ही ना सिर्फ बच्चे की लाश बरामद कर ली, बल्कि क़त्ल के इल्जाम में बच्चे की मां सूचना सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया. मगर हक़ीकत यही है कि इस वारदात का खुलासा हुए 11 दिनों का वक़्त गुजर जाने के बावजूद फिलहाल इस क़त्ल को लेकर बेशुमार सवाल हैं....सूचना सेठ की चुप्पी इस केस को मिस्ट्री में तब्दील कर रही है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 29 Jan 2024 - 88 - Suchna Seth CEO Case: आखिर Room Number 404 में उस रात क्या हुआ? FIR से सामने आई सच्चाई
चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी AI एक्सपर्ट सूचना सेठ से पुलिस की पूछताछ जारी है। अपने ही बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ पुलिस के सामने अभी तक नहीं टूट रही है। इस केस में रोज नए खुलासे जरूर हो रहे हैं, लेकिन पुलिस के सामने अभी भी कई सवाल हैं जो जस के तस बने हुए हैं। हालांकि इस मामले में जो FIR हुई है, उसमें हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई है। FIR में कमरा नंबर 404 को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें सूचना रुकी थी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 22 Jan 2024 - 87 - Goa Murder Case: Police को मिल गया CEO Suchana Seth के हाथों से लिखा Note
गोवा के द सोल बनयान ग्रेंड होटल के कमरा नंबर 404 में 7 जनवरी 2024 की रात साढ़े बारह बजे एक स्टार्टअप कंपनी की सीईओ जिसका नाम सूचना सेठ है..आरोप है कि उसने अपने 4 साल के बच्चे जिसे वो साथ गोवा घुमाने लाई थी..के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसकी उम्मीद एक मां से कोई कर ही नही सकता..कहते हैं जानवर भी अपने बच्चों के लिए हर खतरे से जूझ जाते हैं..फिर हम तो इंसान है..और इंसानी रिश्तों में भी मां की ममता का दर्जा सबसे आला है...लेकिन..लेकिन..लेकिन कहा जा रहा है कि सूचना सेठ ने अपने चार साल के बेटे को पहले कफ सिरप का हैवी डोज़ दे दिया..और बड़े प्यार से लोरी सुनाकर उसे गहरी नींद में सुला दिया...मासूम बच्चा मां के आंचल में खुद को सबसे ज्यादा महफूज महसूस करता है...पर वो बच्चा इतना खुशकिस्मत नहीं था शायद...तभी तो इल्ज़ाम लग रहा है कि सूचना सेठ जो इस बच्चे की अपनी मां थी..उसने तकिये या फिर तौलिये से खुद उसका दम घोंट दिया..जब उस मां को ये अहसास हो गया कि बच्चा मौत के आगोश में समां गया है..तो उसने यहां वहां नजर दौड़ाई कोई कागज नहीं मिला तो उसने टिश्यू पेपर उठाकर उस पर आई लाइनर से लिखा...मेरे बच्चे की कस्टडी को लेकर मेरा हस्बैंड और वकील दबाव बना रहे हैं..मेरा हस्बैंड हिंसक है मैं उसे एक दिन के लिए भी बच्चा नहीं दे सकती...सूचना सेठ ने अपने हाथों से लिखे इस नोट को फिर फाड़ दिया और पास रखी कैंची से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की..लेकिन शायद उसका इरादा बदल गया या फिर वो ठीक से ये काम नहीं कर पाई..तो उसने..अपने हाथ से निकल रहे खून को रोका एक पट्टी बांधी और मर चुके अपने बच्चे की लाश को बैग में रख कर निकल पड़ी गोवा के होटल से बेंगलुरु के लिए.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 15 Jan 2024 - 86 - Divya Pahuja Murder Case: BMW Car बरामद, लेकिन कहां गई Gurugram Model की लाश
अभिजीत ने लाश रखवाते हुए बीएमडब्ल्यू कार ना दिखे, इसलिए बाहर की लाइट्स भी ऑफ करा दीं, लेकिन उसे होटल के सीसीटीवी कैमरों का ख्याल नहीं रहा. या फिर यूं कहें कि वो होटल का मालिक तो है, लेकिन चूंकि होटल इस वक्त लीज पर है इसलिए उसकी मनमानी नहीं चली इसके कई घंटे बाद कत्ल का सीसीटीवी की मदद से ही का खुलासा तो हो गया, अभिजीत गिरफ्तार भी हो गया, लेकिन मॉडल की लाश का फिर भी कोई पता नहीं चला...गुरुवार को पुलिस ने पंजाब के पटियाला से लावारिस हालत में पड़ी वो बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद कर ली.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 09 Jan 2024 - 85 - Horror Killing In Ghaziabad: मुस्लिम लड़की शीबा को हिन्दू लड़के से प्रेम पड़ा महंगा
दिसंबर के सर्द दिन हैं और सर्द शामें...दिन छोटे हैं और शाम का ठंडा धुंधलका छाते ही सन्नटा सा हो जाता है...बस इसी सर्द शाम के सन्नाटे का इंतजार कर रहे थे...सूफियान और मेहताब...और 16 दिसंबर को वो वक्त आ ही गया...कितनी खुश थी शीबा कि अपने दोनों भाईयों के साथ पिकनिक पर जा रही थी...गाजियाबाद का मुरादनगर गंगनहर इलाका हरियाली,कलकल बहता पानी एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट..लेकिन शीबा के सगे भाई सुफियान और ताउ के लड़के मेहताब ने कुछ और ही सोच रखा था उसके लिए...तीनों दिन भर गंगनहर के आसपास घूमते फिरते रहे... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 19 Dec 2023 - 84 - Sukhdev Singh Gogamedi Murder Update: पकड़े गए शूटरों ने बताई हत्या की असली वजह
चरणजीत उर्फ चीनू ने रोहित गोदारा के साथ मिलकर गोगामेड़ी की हत्या करने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी.. पिछले साल रोहित गोदारा का राजस्थान के सीकर के रहने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट से वर्चस्व को लेकर झगड़ा होने पर उसने अपने गिरोह के पांच छह बदमाशों के साथ मिलकर राजू ठेहट को उसके घर के पास ही गोलियों से भून डाला था..इतना खतरनाक हो गया था रोहित लेकिन पीएसओ साथ रखने के कारण रोहित गोदारा गोगामेड़ी को मारने की साजिश में कामयाब नहीं हो पा रहा था...अब आप सोच रहे होंगे कि आनंदपाल की बेटी चरणजीत चीनू की गोगामेड़ी से खुन्नस तो समझ आती है..लेकिन रोहित गोदारा से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का क्या लेना देना था....जी हां था लेना देना..और.इसके पीछे भी एक लड़की ही है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 12 Dec 2023 - 83 - Rajesh Gautam Case :राजमिस्त्री के प्यार में पागल पत्नी ने Kanpur में ऐसे मारा पति को
इस कहानी का आगाज़ एक साल पहले तब हुआ था, जब कानपुर के करोड़पति टीचर राजेश गौतम ने अपना मकान बनवाने का ठेका एक राजमिस्त्री शैलेंद्र सोनकर को दिया था... मकान बन रहा था. घर में शैलेंद्र सोनकर का रोज आना-जाना होता था...कभी मजदूरों का पेमेंट लेना हो या फिर कभी सीमेंट,रेत,लोहे,गिट्टी की बात करनी हो..कभी मकान के डिजाईन पर चर्चा... इसी दौरान उसकी मुलकात टीचर राजेश की पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी से हुई.... पिंकी पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ-साथ बी.एड पास है. वो खूबसूरत भी है...लिहाजा, कांट्रेक्टर शैलेंद्र उस पर फिदा हो गया. उधर, पिंकी भी खुद पर काबू नहीं रख पाई और शैलेंद्र के छलावे में फंसती चली गई.... इसके बाद शैलेंद्र घर में ही पिंकी के साथ दोनों के बीच संबंध बन गए. कुछ महीनों तक तो ये सब चलता रहा...लेकिन दोनों इस नाजायज़ ताल्लुकात के रास्ते पर काफी आगे निकल गए Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 04 Dec 2023 - 82 - Prayagraj Laraib Hashmi News: Bus Conductor पर हमला करने वाले B Tech Student की Story
बस कंडक्टर के साथ मामूली से झगड़े के बाद लारेब हाश्मी ने बस में ही गर्दन पर चापड़ मार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया है...इसके बाद वो भाग निकला था..इतना ही नहीं इस पूरी वारदात में अपने आप को जस्टिफाई करने की कोशिश में उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वो बिल्कुल पाकिस्तानी उर्दू पंजाबी टोन में बात कर रहा था..ऐसे बोलना भी उसने मौलाना खादिम रिजवी को पिछले 8 माह से सुन सुन कर सीख लिया है...और शिद्दत पसंदी या कट्टरपंथ उस पर इस कदर हावी था ...कि उसने बस कंडक्टर पर हमले को जायज ठहराने के लिए मजहब का इस्तेमाल किया... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 29 Nov 2023 - 81 - Lucknow PAC Inspector Murder: Satish Kumar Singh की Wife पर शक क्यों कर रही Police
दीवाली की रात लखनऊ में पीएसी के एक इंस्पेक्टर जिनका नाम सतीश कुमार सिंह था और उम्र लगभग 47 साल घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी जाती है...उनकी पत्नी और बेटी गाड़ी में ही बैठे थे..ये लोग दीपावली की देर रात किसी रिश्तेदार के यहां से डिनर करके लौट रहे थे..बताया गया कि इंस्पेक्टर सतीश कुमार गेट का ताला खोलने गाड़ी से उतरे ही थे कि हमलावार ने उनपर गोलिया दाग दी..और अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गया...लेकिन अब जब जांच बारीकी से की जा रही है तो इस केस में कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं...गोली रात 2 बजकर 10 मिनिट पर चली तो सतीश की बीवी भावना उसके 65 सेकेंड बाद क्यों चीखी.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 21 Nov 2023 - 80 - Lucknow PAC Inspector Murder: Diwali की रात Satish Kumar Singh को किसने मारी गोली?
राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर के मानस विहार के रहने वाले 52 साल के सतीश कुमार पीएसी प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर के ओहदे पर तैनात थे... वो अपनी बीवी और बेटी के साथ दीवाली पर एक रिश्तेदार के घर डिनर करने गए थे। रात करीब दो बजे सतीश कुमार अपने परिवार के साथ मानस विहार के अपने घर पहुंचे तो घर का गेट खोलने के लिये पहले खुद कार से उतरे...वो गेट के पास भी नहीं पहुंचे थे कि कार बैठी उनकी पत्नी और बेटी ने देखा कि सतीश पर धांय धांय के साथ कहीं से फायर किये गये हैं..इसके पहले की वो लोग कुछ समझ पातीं सतीश कुमार नीचे गिर गये...गोलियां सीधे उन्हे मारी गईं थी.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 14 Nov 2023 - 79 - Sambhal Crime News: पति था काला तो पत्नी ने पैट्रोल डाल कर जिंदा जला डाला,अब उम्रकैद
पति था काला तो पत्नी ने पैट्रोल डाल कर जिंदा जला डाला,अब उम्रकैद Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 10 Nov 2023 - 78 - Kanpur Kushagra Murder Case: Tuition Teacher Rachita और आरोपियों का सनसनीखेज खुलासा
कानपुर शहर के आचार्यनगर में रहने वाले बड़े कपड़ा कारोबारी मनीष कनौडिया के दसवीं क्लास में पढ़ने वाले 16 साल के बेटे कुशाग्र के कत्ल के मामले में मुल्जिमों से पुलिस की पूछताछ में जो बातें निकल कर आ रही हैं वो दिल को दहला देने वाली है...सबसे अफसोसनाक बात तो ये है कि ये काम उसकी ट्यूशन टीचर रही रचिता ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर किया..क्यों कि उन्हे बच्चे के अग़वा की एवज़ में परिवार से 30 लाख रुपये वसूलना था..और फिर शादी करके खूब घूमना फिरना और मस्ती मारना था...लेकिन कुशाग्र को अगवा करने के बाद उसे छोड़ने का इरादा इन लोगों का शुरु से नहीं था...वो पूरी प्लानिंग के तहत ये तय कर चुके थे...कि कुशाग्र को मारना ही मारना है...रचिता उसका आशिक प्रभात शुक्ला और शिवा कुशाग्र की लाश को छोटे टुकड़ों में काट पॉलिथीन बैग में भरकर ठिकाने लगाने वाले थे. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 10 Nov 2023 - 77 - Kanpur Kushagra Murder Case: Tuition Teacher Rachita ने बताई हत्या की असली वजह
वो उसकी टीचर थी..जब वो प्ले स्कूल में था..तब से वो उसे ट्यूशन पढ़ा रही थी...अब कुशाग्र 16 साल का हो गया था..और दसवीं क्लास में पढ़ रहा था..लेकिन अक्टूबर 2023 की एक रात उस टीचर ने अपने ही स्टुडेंट कुशाग्र का कत्ल कर दिया..जी हैं एक टीचर ने अपने स्टुडेंट को मार डाला..ये मामला देश के बड़े औद्योगिक शहर कानपुर का है..जहां एक बड़े कारोबारी के टीनएज बेटे कुशाग्र कनौडिया की हत्या ने सभी को सन्न कर दिया है..लेकिन स्टुडेंट के इस मर्डर की जो वुजुहात सामने निकल कर आ रही हैं..वे बेहद डराने वाली और फिक्र का बाईस हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 06 Nov 2023 - 76 - Ghaziabad Kirti Singh Case: लड़की से मोबाईल छीनने वाले जीतू का Encounter
शुक्रवार 27 अक्टूबर को इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रही..कीर्ति सिंह गाजियाबाद के अपने कॉलेज से घर जा रही थी। वो अपनी एक सहेली के साथ गाजियाबाद के एनएच- 9 पर ऑटो में बैठकर अपने घर हापुड़ के लिए निकली थी। तभी दो बाइक सवार बदमाश ऑटो के किनारे आए और कीर्ति से उसका फोन छीनने लगे.. चलती ऑटो से गिरने से कीर्ति के सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.चलती ऑटो से गिरने से कीर्ती के सिर की हड्डी टूट गई। ऑटो वाला और उसकी सहेली उसे अस्पताल लेकर गए।..हालत गंभीर होने पर उसे हापुड़ के अस्पताल से गाजियाबाद लाया गया.. दो दिन तक वो जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ती रही लेकिन अफसोस कि ज़िदगी हार गई और मौत जीत गई. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 01 Nov 2023 - 75 - Patna Lady Constable Shobha Kumari को Husband ने होटल के कमरे में क्यों मार डाला?
उन दोनों ने बेइंतेहा मोहब्बत की..लेकिन जब नफरत की बारी आई तो उसमें भी कोई कसर बाकी नहीं रखी..इतनी नफरत की अंजाम एक की दर्दनाक मौत के तौर पर सामने आया..और ये मौत उसे मिली भी उस जीवन साथी के हाथों जिसके प्यार में उसने जिंदगी में बड़े समझौते किये थे..एक दौर वो भी था कि चाहत से मिले हौसलों की बदौलत उसने पुलिस की नौकरी भी पा ली..वो आगे बढ़ रही थी..लेकिन जिसे दिल दिया उसी ने जान ले ली..आईये देखते हैं पटना में महिला सिपाही के मर्डर की इनसाइड स्टोरी Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 30 Oct 2023 - 74 - Lawrence Bishnoi Jail में रहकर कैसे करता है कांड, सामने आई सच्चाई | Gangsters in India
वो जेल मे बंद है...वो सात पहरों में है...लेकिन फिर भी वो इतना शातिर है कि जेल मे बैठे बैठे ही अपनी गैंग ऑपरेट करता है...वो न सिर्फ जेल से गैंग चला रहा है बल्कि दहशतगर्दों को पैसा भी भेज रहा है...उसने जुर्म की दुनिया की बादशाहत हासिल करने के लिये..कत्ल,लूट,माफियागिरी और अग़वाकारी से लेकर सारे जतन किये हैं लेकिन अब उसने देश के दुश्मनों से भी सांठगांठ शुरु कर दी है..वो भी जेल में बंद रहकर..कौन है वो और कैसे जेल की सलाखों के पीछे से चल रहा है उसका ये गोरखधंधा आईये देखते हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 19 Oct 2023 - 73 - Israel Hamas war: हमास- इजरायल जंग मे खुल कर हो रहे युध्द अपराध
इजरायल ने इस हमले के बाद से लगातार बेहद आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया है और इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगत रहे हैं गाजा में रह रहे फिलिस्तीनी नागरिक..हफ्ते भर में ही सैकड़ों गाज़ा वालों की मौत हो चुकी है और उससे भी ज्यादा लोग मौत के साये में जी रहे हैं... गाजा पट्टी में अब तक 1900 लोगों के मरने की खबर है जबकि 8 हजार के करीब लोग घायल हैं....इस जंग में अब वॉर क्राईम की खबरें भी ज़ोर पकड़ने लगी हैं...इज़रायल ने गाज़ा के लगभग 11 लाख लोगों को चेतावनी दी है कि वो गाज़ा छोड़ दें..क्यों कि अब इज़रायली सेना एक बड़ा काम करने जा रही हैं. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 17 Oct 2023 - 72 - Deoria Case Update: हत्याकांड ने कैसे लिया Yadav vs Brahmin का रूप | Dubey vs Yadav
देवरिया सामूहिक हत्याकांड अब यादव वर्सेज़ ब्राह्मण का रुप लेता जा रहा है..जो इस पूरे इलाके की जियो पॉलिटिक्स पर लंबे समय तक असर डाल सकता है..2 अक्टूबर 2023 की सुबह यूपी के देवरिया के फतेहपुर गांव में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हो जाती है उसके बाद गुस्से से बौखलाये उसके परिजन सत्य प्रकाश दुबे,उनकी पत्नी,दो बेटियों और एक बेटे सहित 5 लोगों का कत्ल कर देते हैं..इस मामले में प्रशासन एक्शन में आया ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हुई हैं..कई आरोपियों की तलाश जारी है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 16 Oct 2023 - 71 - Durlabh Kashyap Ki Kahani: Ujjain के मशहूर Gangster की कहानी जो सुपारी के लिए इश्तेहार देता था!
क्राइम कथा में आपको आज कहानी 16 साल की उम्र में जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले दुर्लभ कश्यप की। जिसने छोटी से उम्र में इतना बड़ा गैंग बना लिया कि पुलिस की नाक में दम कर दिया। लेकिन अंत में उसे नसीब हुई भयानक मौत। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 12 Oct 2023 - 70 - Deoria Hatyakand Update Prem Chandra Yadav के कातिल का खुलासा । CM Yogi । Satya Prakash Dubey
यूपी के दो अक्टूबर 2023 को हुये देवरिया हत्याकांड में एक बेहद सनसनीखेज़ इल्ज़ाम समाने आया है. इस हत्याकांड में मारे गये प्रेम यादव की बेटी अर्चना का कहना है सत्यप्रकाश के बेटे देवेश ने ही मेरे पिता को मारा है. मेरे पापा के पास 2 अक्टूबर के दिन सुबह सुबह कॉल आया था. उन्होंने सिर्फ इतना बताया था कि खेत से जुड़े किसी काम को लेकर ये कॉल था. फिर पापा खेत चले गए. वहां से सत्यप्रकाश दूबे का बड़ा बेटा पापा की बाइक लेकर चला गया. पापा बाइक लेने जब उनके घर गए तो पीछे से उन पर वार किया गया. इसके बाद देवेश को वहां से भगा दिया गया था. वही मेरे पापा का कातिल है. अर्चना का ये आरोप बेहद गंभीर है..लेकिन इसके साथ ही उसने यूपी सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 09 Oct 2023 - 69 - Deoria Hatyakand Inside story: देवरिया हत्याकांड की असली कहानी | Prem Yadav | Satya Prakash Dubey
ये मामला उत्तरप्रदेश के देवरिया के थाना रुद्रपुर के फतेहपुर गांव का है। एक परिवार है प्रेमचंद यादव का और दूसरा सत्य प्रकाश दुबे का। प्रेमचंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य था। उसका और सत्य प्रकाश का जमीन को लेकर काफी समय से झगड़ा चला आ रहा था...लेकिन 2 अक्टूबर 2023 की सुबह जैसे ही प्रेमचंद्र यादव की लाश मिली इस जमीनी झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया...अब एक चश्मदीद की बातों पर यक़ीन करें तो इस वारदात में एक नया एंगल सामने आया है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 09 Oct 2023 - 68 - Bambiha Gang History: Lawrence Bishnoi का जानी दुश्मन क्यों है बंबीहा | Neeraj Bawana
उसका नाम था दविंदर.. पंजाब के मोगा ज़िले के बंबीहा गांव में का रहने वाला था वो... साल था 2010 जब वो ग्रेजुऐशन कर रहा था..हर नौजवान लड़के की तरह उसके भी आगे बढ़ने.. कुछ बनने और एक बेहतर मुस्तकबिल को लेकर ख्वाब थे..लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हो गया कि उसकी ज़िंदगी में सब कुछ बदल गया..दरअसल गांव में उस दिन दो गुटों में हाथापाई हो गई और इस दौरान एक शख्स की हत्या कर दी गई..इस मामले मे युवा लड़के दविंदर का भी नाम आ गया..पुलिस ने उसे उठा लिया और जेल भेज दिया...जेल में उस लड़के के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वो अपनी सीधी साधी दुनियां में वापस आने के बदले एक कुख्यात गैंगस्टर बन गया और शुरु की बंबीहा गैंग.. जी हां वही बंबीहा गैंग जिसने राजस्थान के नागौर में कोर्ट के बाहर दिन दहाड़े ताबड़ तोड़ फायरिंग की थी..इस गोलीबारी में कुख्यात लारेंस गैंग का गैंगस्टर संदीप विश्नोई उर्फ सेठी मारा गया था.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 04 Oct 2023 - 67 - Bhajanpura Murder Case: Amazon Manager Harpreet Gill के हत्यारे की कुंडली | Maya Gang | Maya Bhai
नाम-बदनाम, पता-कब्रिस्तान, उम्र- जीने की, शौक- मरने का...बेहद कम उम्र में चार-चार हत्याओं का संगीन आरोप। हत्या की कोशिश, लूट और आर्म्स एक्ट के जैसे अनगिनत मामले और सपना दिल्ली का सबसे बड़ा डॉन बनने का, ये पहचान है भजनपुरा अमेजन मैनेजर हत्याकांड में शामिल माया गैंग के सरगना की… नमस्कार, लाइव हिंदुस्तान में आपका स्वागत है और आप देख रहे हैं क्राइम कथा…. क्राइम कथा में आज बात होगी मोहम्मद समीर उर्फ माया भाई और उसके गैंग की, जो दिल्ली का सबसे बड़ा डॉन बनना चाहता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 04 Sep 2023 - 66 - Delhi Rape Case: दोस्त की बेटी से रेप के आरोप में दिल्ली सरकार का अफसर गिरफ्तार । Premoday Khakha
दो परिवार, पारिवारिक दोस्ती, एक नाबालिग मासूम, भरोसा और फिर उस भरोसे का कत्ल… हम आपको बॉलीवुड के किसी बी ग्रेड फिल्म की कहानी नहीं बता रहे। बल्कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी की हैवानियत की सच्ची दास्तान सुना रहे हैं, जिसने एक मासूम की जिंदगी बर्बाद कर दी है… सावधान हिंदुस्तान के इस एपिसोड में बात होगी दिल्ली से सामने आई दरिंदगी की एक ऐसी कहानी की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर डाला है। जानेंगे कैसे… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 24 Aug 2023 - 65 - Lawrence Bishnoi के भांजे Sachin Bishnoi के बाद भाई Anmol Bishnoi पर लटकी तलवार | Goldy Brar | NIA
क्या लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कंपनी का शटर गिरने वाला है... क्या गैंगस्टर का टेरर खत्म होने वाला है... विदेश में बैठकर जुर्म का साम्राज्य चलाने वाले गोल्ड बराड़ की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है...क्राइम कथा में आज बात होगी विदेश में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टर्स और उन्हें कैसे इंडिया लाने की तैयारी हो रही है उसकी... गैंगस्टर सचिन बिश्नोई के बाद अब गोल्डी बराड़ भारत आएगा... ये बात को इसलिए दम मिल चुका है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई के दो खास गुर्गे NIA के हाथ चढ चुके हैं... भांजे सचिन बिश्नोई और विक्रम बराड़ को गिरफ्तार करके हिंदुस्तान लाया जा चुका है और अब अगला नंबर है गोल्डी बराड़ का... आज आपको बताएंगे कौन से वो शातिर गैंगस्टर हैं तो NIA के रडार पर सबसे ऊपर है... चलिए जान लेते है ऐसे ही अपराधियों की क्राइम कुंडली... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 14 Aug 2023 - 64 - Ramadevi Murder Case: Kerala में 17 साल बाद Police गिरफ्त में कातिल
एक कत्ल, एक कातिल और 17 साल का इंतजार… कातिल पुलिस के सामने था, लेकिन चकमा देता रहा... कातिल इतना कलाकार था कि उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई ताकि किसी को शक ना हो... सुनने में आपको ये किसी फिल्म की कहानी लग रही होगी लेकिन ये खौफनाक सच है.... क्राइम कथा में आज बात होगी साउथ इंडिया के सबसे फेमस रमादेवी मर्डर केस की... ये मर्डर मिस्ट्री 17 साल पुरानी है लेकिन जब जब इसका जिक्र होता है रोंगटे खड़े हो जाते हैं Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 07 Aug 2023 - 63 - Atiq Ahmed की बेनामी संपत्ति का सौदा करना चाहते है Zainab Fatima | Vijay Mishra | Shaista Parveen
अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का सौदा करना चाहती है ज़ैनब फातिमा । विजय मिश्रा लखनऊ में अतीक के बेनामी संपत्ति की डील करने पहुंचा था। इसके लिए जेल में बंद अतीक के बेटे उमर से भी मुलाकात की था वही आश्रफ और अतीक की पत्नियाँ विदेश भागने की योजना बना रही थीं, जानिए पूरा सच... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 07 Aug 2023 - 62 - Lawrence Bishnoi के भांजे Gangster Sachin Bishnoi और Vikram Brar की Crime Katha
क्राइम कथा में आज बात होगी लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई और उसके करीबी विक्रम बराड़ की... 24 घंटे में दिल्ली पुलिस और स्पेशल टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के दोनों हाथ काट दिए... जिसके भरोसे वो जेल के अंदर से अपना जुर्म का साम्राज्य चलाता था वो खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए है... सचिन बिश्नोई और विक्रम बराड़ की गिरफ्तारी के बाद सिद्धू मूसेवाला को मरवाने वाले और सलमान खान को धमकाने वाले लॉरेंस बिश्नोई की कमर टूट गई है... ये दोनों कुख्यात गैंगस्टर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे... लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की गिरफ्तारी अजरबैजान से हुई है जबकि विक्रम बराड़ की गिरफ्तारी UAE से हुई है... सात समंदर पार स्पेशल टीम ने ऐसा जाल बिछाया की लॉरेंस के दोनों गुर्गे उस जाल में फंस गए.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 02 Aug 2023 - 61 - Lakhan Meena ki Kahani: Lawrence Bishnoi बनने की चाहत, जो देता है Rajasthan Police को Mobile पर धमकी
वो लॉरेंस बिश्नोई बनना चाहता है... वो धमकी देता है कि तेरे बच्चे उठा लूंगा... वो कानून की धज्जियां उठाता है... वो डीएसपी को फोन करता है और भद्दी भद्दी गालियां बकता है.... फेमस होने की चाहत इंसान को कई बार पागल बना देती है... क्राइम कथा में आज बात होगी राजस्थान के कोटा के लाखन मीणा की... वो शख्स जिसने पुलिस अधिकारियों की नाक के दम कर दिया है... आला अधिकारियों के लिए वो सिरदर्द बन चुका है... पुलिस अफसरों को वो ऐसे धमकाता है जैसा शायद ही किसी ने सोचा होगा... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 31 Jul 2023 - 60 - Gopal Kanda Ki Kahani: Geetika Sharma Case में Court से बरी हुए कांडा की Crime Katha
सबूत-जांच और दलीलों के पेंच ऐसा फंसा कि गीतिका केस में कांडा साहब बरी हो गए... 2012 में गीतिका ने मौत को गले लगाया और ठीक 11 साल बाद हरियाणा के हिसार से निर्दलीय विधायक को कोर्ट ने रिहा कर दिया... क्राइम कथा में आज बात होगी एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में कांडा के बरी होने की पूरी कहानी की... बात होगी कैसे इस केस ने न्यायिक प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया है... कई साल ट्रायल चला लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी बरी हो गया... बताएंगे आपको कैसे केस का मुख्य गवाह अमेरिका भाग गया और क्यों गीतिका की मां ने भी मौत को गले लगाया.... गीतिका ने अपनी मौत के लिए आरोपी गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 28 Jul 2023 - 59 - Maharashtra के Nagpur में Online Gaming से 58 Crore का Fraud | Cyber Crime | Cricket Bookie
14 किलो सोना, 200 किलो चांदी और 17 करोड़ कैश... ये सबकुछ मिला एक घर के अंदर से जिसके बाद पुलिस के आंखें भी फटी की फटी रह गईं.... क्राइम कथा में आज बात होगी काली कमाई छोड़कर दुबई भागे क्रिकेट बुकी और 58 करोड़ की धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यापारी की... क्या कुछ हुआ वो आपके बताएंगे लेकिन उससे पहले एक नजर जरा इन तस्वीरों पर डालिए... ये नजारा किसी बैंक का नहीं बल्कि एक घर का है जिसके बिस्तर पर नोटों के बंडल का ढेर लगा हुआ है... इतना कैश जिसे शायद ही पहले किसी ने कभी एक साथ देखा होगा... इस कैश को गिनने के लिए नोटों की मशीन मंगवानी पड़ी... कैश गिनने के लिए अधिकारियों ने जमीन पर ही बोरिया बिस्तर लगा लिया.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 26 Jul 2023 - 58 - Seema Haider Case Update: सीमा हैदर और सचिन ने Kathmandu के Hotel में 7 days क्या किया
प्यार ने सीमा हैदर को ऐसे मोड पर लाकर खड़ा कर दिया है कि पाकिस्तान में उसकी जान को खतरा है और हिंदुस्तान में उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है... सचिन और सीमा के किस्सों की हर तरफ चर्चा हैं.. सचिन के प्यार में वो 3 मुल्कों का रास्ता तय करके हिंदुस्तान आई और फिर मीडिया जगत में छा गई... क्राइम कथा में आज बात होगी नेपाल के काठमांडू के कमरा नंबर 204 की जहां पाकिस्तानी भाभी अपने आशिक सचिन के साथ 7 दिन तक ठहरी थी... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 21 Jul 2023 - 57 - DRDO Scientist Honey Trap Case: Pakistan Agent और Pradeep Kurulkar की Chat में बड़ा खुलासा
खूबसूरत हसीना, सेक्स चैट और हनी ट्रैप... क्राइम कथा में आज बात होगी हनी ट्रैप में फंसे भारत के मिसाइल वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की... इश्क वो हथियार है जिसका इस्तेमाल दुश्मन आपना टारगेट साधने के लिए ब्रिटिश काल से करते आए हैं... 59 साल की उम्र में प्रदीप खुद को अकेला महसूस करने लगे थे... काम के बीच किसी चीज की कमी थी और यही वजह बनीं हैरान कर देने वाली हनीट्रैप की इस इनसाइड स्टोरी की... जासूस हसीना की चिकनी चुपड़ी बातों में डीआरडीओ का एक नामी वैज्ञानिक ऐसा बहका कि वो हनी ट्रैप का शिकार हो गया... सबसे पहले आपको पाकिस्तानी एजेंट जारा और DRDO साइंटिस्ट प्रदीप के बीच हुई चैट दिखाते हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 19 Jul 2023 - 56 - Bhopal Family Loan App Case: Madhya Pradesh में कैसे खत्म हुआ हंसता खेलता परिवार
बच्चों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली... एक हंसता खेलता परिवार चंद मिनटों में खत्म हो गया... क्राइम कथा में आज बात होगी लोन ऐप, अश्लील फोटो और ब्लैकमेलिंग के जाल की... मध्य प्रदेश ( के भोपाल में हुए मास सुसाइड के बारे में जिसने भी सुना उसके पैरों तले जमीन खिसक गई... सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा गया और परिवार की अंतिम इच्छा जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे... पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली... भोपाल सुसाइड केस की जांच अब SIT करेगी जबकि शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन लोन ऐप पर बैन लगाने की मांग की है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 17 Jul 2023 - 55 - Lawrence Bishnoi को सच में हुआ Dengue, Fever या Kalapani से बचने की साजिश | Gangster | Bathinda Jail
गैंगस्टर को बुखार या कोई चाल... बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हालत टाइट है... पंजाब की भठिंडा जेल में गैंगस्टर सजा काट रहा है जहां से वो इंटरव्यू देकर तहलका मचा चुका है... उसे लेकर दिल्ली और पंजाब पुलिस में अनबन हो चुकी है... जेल के अंदर से क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टर को कालापानी की सजा होने वाली थी लेकिन उसकी सेहत बिगड़ गई... क्राइम कथा में आज बात होगी क्या कालापानी की सजा से बचने के लिए लॉरेंस बिश्नोई का बीमार एक साजिश है या सच में उसे बुखार ने जकड़ लिया है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 14 Jul 2023 - 54 - Seema Haider Love Story: सीमा हैदर क्या Pakistani खुफिया एजेंसी का मोहरा है ? PubG Love Story
दोस्ती, प्यार और फिर सरहद पार... सीमा सच में मोहब्बत की मारी है या फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का कोई मोहरा... इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है... सीमा और सचिन के प्यार के किस्से इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं... सीमा हैदर के आसपास मीडिया का जमावड़ा है, किसी सेलिब्रिटी की तरह सीमा पार से आई सीमा एक के बाद एक कैमरे के सामने बैठकर अपनी प्रेम कहानी बता रही है... सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बिना वीजा के हिंदुस्तान पहुंची और वो भी अपने 4-4 बच्चें के साथ... लेकिन क्या ये प्रेमी कहानी बिल्कुल सच्ची है, या फिर इस कहानी के पीछे कुछ और ही कहानी है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 12 Jul 2023 - 53 - Lawrence Bishnoi को लेकर Delhi Police और Punjab Police में अनबन
जैसे जैसे उसकी जेल बदली, उसका गैंग बढ़ता गया और अपराध में उसका सिक्का जम गया... जिसका नाम से हर कोई खौफ खाता है उस गैंगस्टर को लेकर दो राज्यों की पुलिस में लड़ाई की नौबत आ गई है.... उम्र 31 साल है लेकिन पिछले 8 साल से वो सलाखों के पीछे जिंदगी काट रहा है... कॉलेज से वो सीधे जेल पहुंचा और फिर बन गया देश का सबसे खतरनाक गैंगस्टर... नाम है लॉरेंस बिश्नोई... कुख्यात गैंगस्टर को लेकर पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में अनबन हो गई है... ऐसा क्या हुआ कि एक गैंगस्टर के लिए दो राज्यों की पुलिस में तलवार खिंच गई... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 10 Jul 2023 - 52 - Lawrence Bishnoi के साथ कौन कौन से Gangsters को होगी कालापानी की सजा ?
गैंगवार, वसूली और धमकी का धंधा... लॉरेंस बिश्नोई को अब अंग्रेजों वाली सख्त सजा मिलेगी... लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंगस्टर्स उत्तर भारत की अलग-अलग जेलों में बंद हैं... लेकिन इनका जुर्म और खौफ, बेखौफ होकर आजाद है... कभी जेल में गैंगवार तो कभी जेल से ही कत्ल की प्लानिंग... काल कोठरी से चलता है वसूली रैकेट और बाहर होते हैं मर्डर... दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों को मजाक बना देने वाले गैंगस्टर का पता अब बदलने वाला है... क्राइम कथा में आज हम आपको बताएंगे कि लॉरेंस बिश्नोई के साथ-साथ वो कौन कौन से गैंगस्टर हैं जिन्हें अंडमान के साथ-साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने की प्लानिंग हो रही है... अगर ऐसा हुआ तो जेल से चल रही जुर्म की हुकूमत पर अब चोट होगी, अपराध में कमी आएगी, हौंसले पस्त होंगे और जेल के अंदर से चल रहा क्राइम सिंडिकेट चकनाचूर होगी... कुख्यात गैंगस्टर अब NIA के निशाने पर हैं जिन्हें कालापानी भेजने की तैयारी हो चुकी है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 10 Jul 2023 - 51 - Lawrence Bishnoi को मिलेगी कालापानी की सजा, Gangsters को Andaman Jail भेजने की तैयारी
देश के खतरनाक गैंगस्टर को कालापानी की सजा... बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अंडमान भेजने की तैयारी शुरु हो गई है... जेल के अंदर से क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टरों पर बड़ी गाज गिरने वाली है.... क्राइम कथा में आज बात होगी जेल के अंदर से कमिशन फैक्ट्री चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसको मिलने वाले कालापानी की सजा की... उत्तर भारत के खूंखार कैदी अब अंडमान निकोबार की जेल में भेजे जाएंगे और इसको लेकर NIA और गृह मंत्रालय के बीच बातचीत जारी है... अगर बात बन गई तो बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर होगा... सबसे पहले आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्यों है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 05 Jul 2023 - 50 - Pragati Maidan Tunnel Case: Delhi में Filmy Style Robbery करने वालों को जानकर हो जाएंगे हैरान
1 लूट, 7 किरदार, सभी गिरफ्तार... क्राइम कथा में आज होगी दिल्ली में हुई सबसे बड़ी लूट और उसके गुनहगारों की... प्रगति मैदान में हुई लूट के आरोपियों की हकीकत जानकर आप हैरान हो जाएंगे.... इनसे आम और हम जैसे लोगों का रोजाना वास्ता पड़ता है... सनकी, लंगड़, उस्मान और इरफान के इर्द गिर्द घूमती है प्रगति मैदान लूट कांड की पूरी कहानी... प्रगति मैदान में हुई लूट की साजिश रचने वाले में सब्जी बेचने वाला, नाई, मैकेनिक और डिलीवरी ब्वॉय शामिल है... सभी आरोपियों ने लूट करने से पहले कई दिनों तक रेकी की और फिर 24 जून का दिन मुकर्रर करते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया... लूट का वीडियो वायरल होने के के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई... क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज होने के बाद 26 जून को सीसीटीवी फुटेज सामने आया उसके बाद पुलिस ने 30 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को धर दबोचा.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 03 Jul 2023 - 49 - Lawrence Bishnoi के नाम पर Punjab, Uttarakhand में फर्जी गैंग बनाकर रंगबाजी का धंधा
हवाला, एक्सटॉर्शन और क्राइम सिंडिकेट... ठीक दाऊद की तरह गैंगस्टर की जोड़ी अपना गैंग खड़ा कर रही है... लॉरेंस बिश्नोई इस क्राइम कंपनी में मास्टर ब्रेन है तो गोल्डी बराड़ कंपनी की रीढ़ की हड्डी है.... लारेंस का भांजा सचिन बिश्नोई कंपनी का भर्ती सेल और टारगेट प्लान का प्रमुख है... हिंदुस्तान के किसी भी कोने में झांक लीजिए, अपराध की दुनिया में इन दिनों बस एक सुनाई देगा और वो है नाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का... देश में मौजूद धमक का बेजा इस्तेमाल करते हुए लॉरेंस के खौफ से बेखौफ कुछ लड़ने उसके नाम पर अपना धंधा चला रहे हैं.... जी हां ठीक सुना आपने.... लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर छोटी अपराधी अब अपनी दुकान देश में चलाने लगे हैं... क्राइम कथा में आज बात होगी आज ऐसे ही गैंग चलाने वाले गुर्गों की... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 03 Jul 2023 - 48 - Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की Crime Katha, Gangster Jodi जिसने Police की नाक में किया दम
एक जेल में बंद है और दूसरा विदेश में बैठा है... जुर्म का साम्राज्य चलाने वाली गैंगस्टर्स की इस जोड़ी ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है... क्राइम कथा में आज बात होगी देश का सबसे बड़े गैंगस्टर बनने की राह पर चलने वाले लॉरेंस बिश्नोई की और उसके जिगरी यार गोल्डी बराड़ की... जुर्म की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई का नाम ऊंचे मुकाम पर है... जेल की सलाखें उसके शातिर इरादों को कैद नहीं कर पाती... वो जेल में बंद है लेकिन काल कोठरी में बैठकर साजिश रचता है और बाहर उसके गुर्गे उस वारदात को अंजाम देते हैं... राजस्थान, यूपी, पंजाब, दिल्ली में गैंगस्टर की ये जोड़ी सबसे ज्यादा एक्टिव है और अपना जुर्म का साम्राज्य चलाती हैं... जब से कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई जेल में बंद है, तभी से उसके गैंग की कमान कनाडा में बैठकर गोल्डी बराड़ ही संभालता है.... लॉरेंस बिश्नोई हो या फिर गोल्डी बराड़... गैंगस्टर्स की ये जोड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 27 Jun 2023 - 47 - Goldy Brar Threat to Honey Singh: Lawrence Bishnoi के करीबी Gangster गोल्डी बराड़ की Crime Katha
फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह अब किसी के टारगेट पर हैं... उनकी जान को खतरा है और उन्हें धमकी भरे कॉल्स और वॉयस नोट आ चुके हैं... हनी सिंह को धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गोल्डी बराड़ है... क्राइम कथा में आज बात होगी मूसेवाला की हत्या, हनी सिंह को धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की... लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर से तो कनाडा में बैठा मोस्ट वान्टेड गोल्डी बराड़ देश के कई राज्यों में अपना क्राइम सिडिकेट चला रहे हैं... सबसे पहले आपको पुलिसवाले के बेटे से कुख्यात गैंगस्टर बने गोल्डी बराड़ की क्राइम कुंडली दिखाते हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 27 Jun 2023 - 46 - Ludhiana CMS Loot Case: Punjab की Daku Haseena, Hemkund Sahib से Arrest | Mandeep Kaur | Uttarakhand
शरबत का लालच... साढ़े 8 करोड़ की चोरी करने वाली 'डाकू हसीना' को भारी पड़ गया... एक गलती ने लुधियाना की उस लड़की को जेल पहुंचा दिया... क्राइम कथा में आज बात होगी पंजाब की 'लुटेरी हसीना' की साजिश भरी कहानी की... आखिर कौन है वो मास्टरमाइंड जिसने साढ़े 8 करोड़ की लूट को अंजाम दिया... उसे इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ, ढाई महीने बाद उसने शादी की और फिर कंपनी ड्राइवर से फ्रेंडशिप करके उसने सबसे बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया... 10 रुपये की फ्रूटी का लालच और एक फोन कॉल ने पंजाब के बंटी बबली को फिल्मी स्टाइल में जेल पहुंचा दिया.... मनदीप कौर उर्फ डाकू हसीना अपने पति के साथ लूट की वारदात के बाद मन्नत करने हेमकुंड साहिब पहुंची थी... वो विदेश भागना चाहती थी... इसके बाद लुधियाना पुलिस ने हेमकुंड यात्रा रूट पर फ्रूटी सेवा का जाल बिछाया... इस जाल में डाकू हसीना फंस गई... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 21 Jun 2023 - 45 - Lawrence Bishnoi Shooter: Sampat Nehra की Crime Katha, जो Player से बना Gangster
वो कभी नेशनल लेवल का खिलाड़ी था... उसने कई अवॉर्ड जीते लेकिन संगत का असर ऐसा हुआ कि वो अपराधी बन गया...क्राइम कथा में आज होगी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड और सबसे खास गुर्गे की... संपत नेहरा... ये वो नाम है जिसका जिक्र लॉरेंस बिश्नोई के साथ सबसे ज्यादा होता है... गैंगवार हो, हथियारों की सप्लाई या फिर हवाला का पैसा इधर-उधर भेजना, बिश्नोई गैंग इन सबमें सबसे आगे है और ये काम लॉरेंस के लिए करता है संपत नेहरा... लॉरेंस बिश्नोई के साथ संपत नेहरा भी जेल में बंद है लेकिन वो काल कोठरी से अपना क्राइम सिडिकेट चलाता है... गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने का जिम्मा संपत नेहरा को सौंप था जो मुंबई जाकर रेकी और हथियार तक खरीद चुका था... अब आपको लॉरेंस के इस मैनेजर की पूरी क्राइम कुंडली दिखाते हैं.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 21 Jun 2023 - 44 - Lawrence Bishnoi को बचाना Delhi Police के बस की बात नहीं, Jail में हो सकती है Gangwar
Lawrence Bishnoi को बचाना Delhi Police के बस की बात नहीं, सलमान खान को धमकी देने वाले, सिद्धू मूसेवाला के हत्या में आरोपी और जेल के अंदर टिल्लू का गेम बजाने वाले लॉरेंस बिश्नोई ( की जान खतरे में हैं.... उसके टारगेट पर कौन-कौन है वो साफ कर चुका है लेकिन इस वो किसी के टारगेट पर आ गया है... क्राइम कथा में आज बात होगी क्या टिल्लू की तरह लॉरेंस बिश्नोई को भी जेल में ही टपका देंगे... क्या टिल्लू ताजपुरिया की तरह लॉरेंस बिश्नोई भी टारगेट पर आ चुका है... क्या उसकी भी फिल्डिंग लग चुकी है... क्या उसका भी गेम ओवर करने की प्लानिंग हो चुकी है.... ये वो सवाल है जो लॉरेंस बिश्नोई को लेकर उठने लगे हैं... दरअसल दिल्ली पुलिस को एक डर सता रहा है... दिल्ली पुलिस , गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जेल में रखने को तैयार नहीं है... कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा है और जेल में गैंगवार होने की पूरे आसार हैं.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 19 Jun 2023 - 43 - Meera Road Murder: Saraswati Vidya हत्याकांड में Mumbai Police का खुलासा, Manoj Sane का कबूलनामा
Mumbai Meera Road Murder Case | कुकर में लाश के टुकड़े, अधजली हड्डियां, बाल्टी में बॉडी पार्ट्स और टब में खून... ये नजारा था कमरा 704 का.... जहां मनोज नाम के कसाई ने 32 साल की सरस्वती के टुकड़े टुकड़े कर दिए... महाराष्ट्र के ठाणे में हुई इस खौफनाक वारदात ने श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड ( shraddha murder case) की यादों को फिर से ताजा कर दिया है... मीरा रोड मर्डर केस के बारे में जिसने भी सुना उसके पैरों तले जमीन खिसक गई... 16 जून तक आरोपी मनोज साने पुलिस कस्टडी में है लेकिन इस दौरान पूछताछ में वो एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है.... 14 दिन की पुलिस रिमांड पर कातिल मनोज ने ये खुलासा किया कि उसने कभी सरस्वती को टच नहीं किया, वो उसकी लिव इन पार्टनर नहीं थी... वो दावा करता है कि सरस्वती उसकी बेटी की तरह थी... इस बीच, सरस्वती वैद्य हत्याकांड में पुलिस ने सबसे बड़ा खुलासा कर दिया है... पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हत्या के आरोपी मनोज साने और पीड़िता सरस्वती वैद्य पति-पत्नी थे... दोनों अपने बीच उम्र के अंतर को लेकर शरमाते थे और इसके चलते बाहर किसी को भी नहीं बता रखा था.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 13 Jun 2023 - 42 - Sakshi Murder Case: Delhi के साक्षी हत्याकांड का चौकाने वाला सच | Shahbad Dairy | Delhi Police
साक्षी हत्याकांड में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे कई बड़े खुलासे हो रहे हैं... झबरू, नीतू, प्रवीण, आकाश के साथ 10 से ज्यादा दोस्तों के बयान दिल्ली पुलिस दर्ज कर चुकी है... साक्षी और साहिल एक दूसरे को 3 साल से जानते थे, दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन एक बात शायद साक्षी को भी नहीं पता थी जो उसकी मौत की असली वजह बन गई... खबरों के मुताबिक साहिल के लिए साक्षी अपने परिवार से लड़ती थी... वो उसपर आंख बंद करके विश्वास करती थी लेकिन उसका भरोसा टूट गया... सनकी साहिल ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई... साक्षी की दोस्त के मुताबिक साहिल और साक्षी की जान पहचान काफी पुरानी थी... दोनों ही शाहबाद डेयरी इलाके में रहते थे... साक्षी दसवीं में पढ़ती थी जबकि साहिल एसी का मैकेनिक था... दोनों की जान पहचान बढ़ने लगी, मिलना-जुलना हुआ और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई.... मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब तक साक्षी को ये पता नहीं था कि साहिल का पूरा नाम साहिल खान है और उसके अब्बू का नाम सरफराज है... दावा किया जाता है कि साहिल गले में रुद्राक्ष पहनता था और हाथ में कलावा... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 09 Jun 2023 - 41 - Delhi Double Murder Case: Krishna Nagar में Mother Daughter हत्याकांड का Delhi Police ने किया खुलासा
'मिशन मालामाल' के लिए सिंगर कातिल बन गया... चंद पैसों के लालच के लिए वो उस हद तक चले गए जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था... क्या कोई इतना बेरहम हो सकता है कि पैसों के लिए किसी की जान ले ले... जी हां, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं और इसका सबसे ताजा उदाहरण है देश की राजधानी दिल्ली... दिलवालों की दिल्ली में साक्षी के साथ हुई हैवानियत का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जमना पार में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई... क्राइम कथा में आज बात होगी दिल्ली के कृष्णा नगर में हुए मां बेटी के दोहरे हत्याकांड की... एक कंप्यूटर टीचर और दूसरा म्यूजिक कंपोजर लेकिन कम वक्त में ज्यादा पैसा कमाने की भूख उन्हें गलत रास्ते पर ले आई और उन्होंने डबल मर्डर की साजिश रच डाली... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 09 Jun 2023 - 40 - Sakshi Murder Case Update: Delhi के साक्षी हत्याकांड को देश ने देखा, फिर क्यों चाहिए सबूत | CCTV
दोस्ती, धमकी और दुश्मनी... ये सबकुछ देखा देश की राजधानी ने... शाहबाद डेयरी के साक्षी हत्याकांड ने पूरे देश को दहला कर रख दिया... साक्षी का मर्डर पूरी दुनिया ने देखा, सीसीटीवी में सबकुछ कैद हुआ.. फिर क्यों चश्मदीद और सबूत जुटा रही है दिल्ली पुलिस? कातिल साहिल ने अपना गुनाह कूबल कर लिया है और ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुनकर जांच अधिकारियों के भी होश उड़ गए... साहिल ने माना की उसने साक्षी को मारा लेकिन फिर भी पुलिस को चश्मदीद और सबूतों की तलाश है... ऐसे सवाल उठता है कि जब कातिल खुद कह रहा है कि कत्ल उसी ने किया है तो आखिर दिल्ली पुलिस इतनी कवायद क्यों कर रही है? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 05 Jun 2023 - 39 - Sakshi Murder Case Update: Delhi के साक्षी हत्याकांड के 5 बड़े किरदार | Shahbad Dairy | Delhi Police
34 वार, 5 किरदार.... इस एपिसोड में लाइव हिंदुस्तान से अंकुश बक्शी.... सावधान हिंदुस्तान के इस एपिसोड में बात करेंगे साक्षी हत्याकांड से जुड़े 5 चेहरों की... जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे इस केस में नए किरदारों की एंट्री हो रही है... लव ट्राएंगल, लव जिहाद से लेकर इस केस की हर एंगल से जांच हो रही है... दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, फिलहाल वो पुलिस रिमांड पर है... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें इस बात का जिक्र है कि साक्षी के शरीर पर 34 चोट के निशान मिलें हैं, 16 वार चाकू से किए गए थे, साथ ही पत्थर से भी उसे कुचला गया था.... अब आपको एक एक करके उन जांच और पूछताछ में सामने आए 5 किरदारों की पूरी कहानी बताते हैं.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 05 Jun 2023 - 38 - Sakshi Murder Case: Shahbad Dairy के साक्षी हत्याकांड में बड़ा खुलासा | Delhi Police
हाथ में कलावा, रिश्तों में छलावा... देश की राजधानी दिल्ली में (Delhi Sakshi Murder News) एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के लाइव कत्ल का सीसीटीवी फुटेज जिसने भी देखा, वह सहम गया। हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ वार किया, लेकिन दिलवालों की दिल्ली में लोग तमाशबीन बने रहे। सावधान हिंदुस्तान के इस एपिसोड में बात होगी दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड की... साक्षी को बेरहमी से सरेआम मारने वाला साहिल दरिंदा ही नहीं, बल्कि शातिर भी है। उसने पहले साक्षी पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। दिल्ली के शाहबाद डेरी में ये सबकुछ हुआ, लेकिन उस गली में लोग सरेआम कत्ल के 'साक्षी' बने रहे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 05 Jun 2023 - 37 - Gopalganj Murder Case: Bihar के गोपालगंज में Wife ने करवाया Husband का Murder
"देखो, वो सो रहा है उसे गोली मार दो... इश्क में पागल 6 बच्चों की मां ने अपने पति की सुपारी दे डाली.... पति को हत्यारे मारते रहे और पत्नी ये सबकुछ खिड़की से लाइव देखती रही.... इस एपिसोड में बात होगी पति, पत्नी और प्रेमी की.... अवैध संबंधों में वो इतनी अंधी हो चुकी थी कि उसे ना तो अपने बच्चे नजर आए और ना ही अपना घरबार.... ये कहानी है बिहार के गोपालगंज की... एक दौर था जब बिहार में कॉस्ट्रेट किलिंग का चलन था लेकिन इस केस में बेगम ने ही अपने शोहर को मरवा डाला... श्रीपुर ओपी का लाढ़पुर गांव.... 21 मई, 2023... ये वो तारीख थी जब मछली व्यवसायी ने हत्याकांड को अंजाम दिया गया..." Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 05 Jun 2023 - 36 - Madhya Pradesh Crime News: Police Constable ने प्यार में धोखा मिलने पर Girlfriend को मारा
प्यार में मिले धोखा इसलिए ठोका, कानून व्यवस्था संभालते संभालते एक पुलिस कांस्टेबल कातिल बन गया, शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को मौत की नींद सुला दिया और उसके बाद एक ऐसा फेसबुक पोस्ट लिखा जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। सावधान हिंदुस्तान में आज बात होगी हिंदू मुस्लिम की लव स्टोरी और उसके खौफनाक अंत की | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 29 May 2023 - 35 - Lawrence Bishnoi के Top 10 Target, NIA जांच में खुलासा | Salman Khan | Sidhu Moose Wala
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टॉप-10 टारगेट: लॉरेंस के कबूलनामों की कहानी को जानें इस रोचक क्राइम कथा में। सुनें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई द्वारा खुलासे किए गए हिट लिस्ट को और जानें उनके टारगेट के बारे में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 24 May 2023 - 34 - Delhi Shahdara Case: IPL 2023 में सट्टेबाजी और कर्ज ने Delhi Metro कर्मचारी को बनाया कातिल
दिल्ली शाहदरा मामला: IPL 2023 में सट्टेबाजी और कर्ज ने दिल्ली मेट्रो कर्मचारी को बनाया कातिल। उस संघर्षपूर्ण रात की कथा जब एक साधारण अधिकारी ने अपने नजदीकी लोगों के साथ उठाए जीवन की असंवेदनशीलता को साझा किया। सुनें इस सनसनीखेज एपिसोड को Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 23 May 2023 - 33 - Karnataka New CM Siddaramaiah | सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के सीएम
कर्नाटक के सीएम को लेकर पांच दिन से जारी कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। दिग्गज नेता सिद्धारमैया ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वियों से 20 साबित हुए हैं। 2013 में भी कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के बीच जबरदस्त खींचतान हुई थी, लेकिन आखिरकार जीत का सेहरा सिद्धारमैया से सिर ही बंधा था। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 19 May 2023 - 32 - Shaista Parveen Zainab Fatima Fight: Atique Ahmed की Family में किस बात पर हुई लड़ाई
आपने शायद महिलाओं में महाभारत के कुछ किस्से सुने होंगे, लेकिन अब हम आपको एक डॉन और माफिया के घर में हुए कलैश की कहानी सुनाएंगे। आम आदमी के घर में छोटी-मोटी बातों पर औरतों में तकरार और मनमुटाव होता रहता है, शायद आपके और हमारी रिश्तेदारी में भी ऐसे केस सामने आए होंगे लेकिन क्या माफिया के घर में भी ऐसा हो सकता है? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन सच यही है। एक माफिया के घर में देवरानी और जेठानी की लड़ाई हुई थी, जिसकी चर्चा अब हर तरफ है। डॉन ऑफ चकिया, अतीक अहमद, जी हाँ यह क्राइम कथा उसी के घर से है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक, असद और अशरफ के अतीत में जाने के बाद अब उनकी बेगम शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा के चर्चे हो रहे हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 18 May 2023 - 31 - Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: Atique Ahmed वाली Jail अब Gangster बिश्नोई का नया ठिकाना
सलमान खान को धमकी दी गई है और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक नाम आता है जो है लॉरेंस बिश्नोई। वह एक गैंगस्टर है जो अब राजनेता अतीक अहमद की जगह ले रहा है। यह क्राइम स्टोरी है जिसमें कनाडा के सबसे खतरनाक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का खास डॉन होने की बात होगी। लॉरेंस बिश्नोई अब गुजरात की साबरमती जेल में है, जहां अतीक अहमद भी कभी रहा करता था और अपना क्राइम सिंडिकेट चलाता था। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 18 May 2023 - 30 - Tillu Tajpuriya Murder Case: टिल्लू ताजपुरिया और गोगी की Crime Katha
दो दोस्त, दो गैंग और दो साल में दोनों का खात्मा... वो कभी दोस्त थे लेकिन उनकी दुश्मनी के किस्से भी उतने ही खतरनाक है... दिल्ली में 19 महीने पहले एक शख्स को अदालत में गोलियों से भून डाला गया... ठीक 19 महीने और 7 दिन बाद देश की सबसे बड़ी और सुरक्षित जेल में एक गैंगस्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई... सुनने में आपको ये फिल्मी सीन या फिल्म की कोई कहानी जैसा लग रहा होगा लेकिन ये गैंगवार का सबसे बड़ा और खौफनाक सच है... क्राइम कथा में आज बात होगी 10 साल पुरानी दोस्ती के The End की... गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की कहानी तो लाइव हिंदुस्तान आपको सुना चुना है लेकिन अब हम आपको दिखाते हैं दोस्त से दुश्मन बने टिल्लू और गोगी की क्राइम कथा... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 11 May 2023 - 29 - Anil Dujana Encounter: Indira Gandhi को धमकी देने वाला Gangster मिट्टी में मिला
गैंगस्टर अनिल दुजाना, उत्तर प्रदेश के टॉप 65 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था जिसे यूपी सरकार ने हाल ही में जारी किया था... ग्रेटर नोएडा के बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था... अनिल दुजाना उर्फ सुंदर डाकू पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका था... अपराध उसके सिर पर ऐसे सवार था कि उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी... अनिल दुजाना पर बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा हुआ था... देश की सबसे बड़ी जेल से वो 10 दिन पहले ही जमानत पर बाहर निकला था और फिर मेरठ में यूपी एसटीएफ ने उसे ढेर कर दिया... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Fri, 05 May 2023 - 28 - Haryana Honey Trap Case: Gurugram में Transporter को Sextortion में फंसाने वाले Husband Wife Arrest
खूबसूरत चेहरा और खतरनाक इरादे... वो पहले प्यारी बातें करती है और फिर संबंध बनाकर शिकार करती है... वो अमीर लड़कों को फंसाती है, उसके बाद वीडियो और फोटो भेजकर उनसे पैसे ऐंठती है... हुस्न की जादूगरनी के बारे में आप जितना सोच रहे हैं वो उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक है... क्राइम कथा में आज बात होगी सेक्सटॉर्शन की... दिल्ली के सटे गुरुग्राम में उसने गदर काट हुआ था... शातिर हसीना ने इस बार एक ट्रांसपोर्टर को अपने जाल में फंसाया लेकिन बाद मैं वो खुद भी फंस गई... ये कहानी है हरियाणा में हुए हनीट्रैप की जिसकी क्वीन थी पिंकी तोमर... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Thu, 04 May 2023 - 27 - Delhi Double Murder Case: Gokalpuri में बहू ने की सास-ससुर की हत्या
पैसे और सेक्स की भूख के चलते वो कातिल बन गई... देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली में किलर बहू ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली... वो ये भूल चुकी थी कि उसका एक बच्चा भी है और अगर वो पकड़ी गई तो उसका क्या होगा... लेकिन इसके बावजूद उसने प्रेमी के साथ मिलकर डबल मर्डर की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया... ऐसा क्या हुआ कि घरवालों को बहू ने मौत की घाट उतार दिया, हकीकत जानने के लिए आपको कोरोना काल में जाना पड़ेगा.... तो चलिए शुरुआत करते हैं इस क्राइम कथा की.... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 02 May 2023 - 26 - Gujarat Love Story: Shaista और Brijesh के प्यार को किसकी लगी नजर
वो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन मजहब के कारण उनकी लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया... दोस्ती प्यार में बदली और 5 साल तक रिलेशनशिप चला लेकिन इस रिश्ते को नजर लग गई... शाइस्ता... ये नाम आप इन दिनों खूब सुन रहे होंगे... अतीक हत्याकांड के बाद से उनकी बेगम शाइस्ता परवीन सुर्खियों में है... डॉन ऑफ चकिया की बेगम पर इनाम घोषित है लेकिन क्राइम कथा में आज हम बात प्रयागराज की नहीं बल्कि गुजरात की शाइस्ता की करेंगे... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 02 May 2023 - 25 - Mukhtar Ansari Wife Afshan Khan क्यों है Shaista Parveen से खतरनाक
पूर्वांचल की दो माफिया क्वीन, जो उत्तर प्रदेश पुलिस के रडार पर हैं... इनाम से लेकर लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है लेकिन पुलिस गिरफ्त से दूर... पहली महिला...पति, देवर और बेटे की मौत के बाद भी सामने नहीं आई, तो दूसरी महिला का पति, बेटा और बहू जेल में हैं... नमस्कार, लाइव हिंदुस्तान में आपका स्वागत है और मैं हूं आपके साथ अंकुश बक्शी.... आज आपको दिखाएंगे शाइस्ता-अफशां की क्राइम कथा... एक पूर्वांचल का कभी माफिया नंबर वन रहे मुख्तार अंसारी की बेगम है.... तो दूसरी मिट्टी में मिल चुके डॉन ऑफ चकिया की बीवी....दोनों माफिया क्वीन वांटेड लिस्ट में है और महिला अपराधियों की लिस्ट में टॉप 3 में शामिल हैं... शाइस्ता और अफशां दोनों उत्तर प्रदेश के कस्बाई इलाकों में पली बढ़ी जिन्हें शौहर से जरायम विरासत में मिली... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 02 May 2023 - 24 - Gorakhpur में आशिक के लिए Wife ने किया Husband और बच्चे का कत्ल
लास्ट, सेक्स और क्राइम का अंजाम... गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में एक बेशर्म डॉक्टर की पत्नी ने एक प्रेमी के लिए अपने पति और बेटे का कत्ल कर दिया। इस क्राइम कहानी में आज बात होगी एक पत्नी की वासना की आग में उसने अपने परिवार को भी नष्ट कर दिया। इस डरावनी कहानी को सुनकर लोगों की रूह कांप जाएगी। फेसबुक पर प्यार होने से उसकी बुद्धि घायल हुई और अंधी हो गई, जिससे उसने अपने परिवार को नष्ट कर डाला। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 25 Apr 2023 - 23 - Mumbai Murder Mystery: Santacruz में Wife ने Husband को जहर देकर मारा
उसने मर्डर ऐसा किया कि वो सामान्य मौत लगे... मायानगरी की चकाचौंध में 7 महीने तक साजिश रची गई और 2 महीने तक कत्ल किया गया... सुनने में अजीब सा लग रहा होगा लेकिन खौफनाक सच यही है... पत्नी ने थाली में परोस कर पति को जहर दिया और उसे हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला डाला... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 25 Apr 2023 - 22 - Mumbai का Muchhad Paanwala जिसका Allahabad से Bollywood तक है Connection
बनारसी, कलकत्ता और मघई पान की मांग मुंबई में सबसे अधिक है। और जब पान की बात होती है तो मुंबई में "मुच्छड़ पानवाला" का नाम सबसे ऊपर आता है। वह अपने पान के लिए मशहूर है, लेकिन पुलिस के साथ उलझने के लिए भी बदनाम हुआ है। आज के इस एपिसोड में हम उस पान विक्रेता की बात करेंगे जिसे पुलिस ने करोड़ों रुपये के पान के साथ पकड़ा लिया। बॉलीवुड स्टार्स और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बीच वह इतना प्रसिद्ध क्यों है, और ड्रग्स केस का इलाहाबाद कनेक्शन क्या है? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 25 Apr 2023 - 21 - Katihar Massacre: Bihar के कटिहार में Gang War का चौकाने वाला सच
खाकी: द बिहार चैप्टर ( Khakee: The Bihar Chapter), इस नाम से एक वेब सीरीज रिलीज हुई... बिहार में आज के मौजूदा हालात पर ये एक दम सटीक बैठती है जिसका ताजा उदाहरण है कटिहार कांड... गैंगवार, नरसंहार और वर्चस्व की लड़ाई... ये सब कुछ देखने को मिला बिहार के कटिहार में... बिहार इन दिनों सुर्खियों में हैं... जहरीली शराब से मौत, तेजस्वी के नेतृत्व, नीतीश बाबू के बयान और कटिहार में हुए कांड को लेकर... बिहार विधानसभा सत्र के दौरान छपरा में हुए शराब कांड) की गूंज सुनाई दी गई... लेकिन कटिहार में कांड का मुद्दा किसी पार्टी ने उठाया शायद मामला जाति से जुड़ा था... कटिहार में जो कुछ हुआ वो भूमिहार vs यादव के बीच था... इस मुद्दे पर जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने आवाज उठाई और खुलेआम इंतकाम की बात कह डाली... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Wed, 12 Apr 2023 - 20 - Katihar Massacre: Bihar के कटिहार में Gang War की Inside Story
गैंगवार, नरसंहार और वर्चस्व की लड़ाई... बिहार का कटिहार एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा... इस गैंगवार में एक गैंगस्टर मारा गया लेकिन दूसरा फरार है जिसे खुलेआम मारने की धमकी दी जा रही है... बिहार के कटिहार जिले में 10 दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद ट्विटर पर #कटिहार_नरसंहार ट्रेंड करने लगा... इस मामले पर ठाकुर और यादव गुट आमने सामने आ गया लेकिन आग में घी डालने का काम किया इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों ने... बिहार में कटिहार जिले का बकिया दियारा इलाका बहुत अहम माना जाता है.... इसकी वजह है कि जिले से गंगा नदी होकर गुजरती है... जिसके दोनों तरफ ये इलाका दूर तक फैला हुआ है.... इस इलाके में हमेशा से फसलों और जमीन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है... 2 दिसंबर 2022... ये वो तारीख थी जब बिहार के कटिहार में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसे गैंगवार बताया जा रहा है... इस घटना में कुछ लोगों के मारे जाने की खबर भी है... मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं.. आखिर क्या थी ये वारदात? और इसे क्यों बताया जा रहा है नरसंहार? ये हम आपको इस एपिसोड में बताएंगे... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Tue, 11 Apr 2023 - 19 - Udaipur Double Murder Case: उदयपुर में तांत्रिक ने किया डबल मर्डर
Rajasthan का Udaipur दो दिन से News में बना हुआ है... पहले 1 घर में 6 dead bodies मिली और अब जंगल में girl friend boy friend का शव... दोनों को जिस्म लहूलुहान थे और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे.... असल में इस double murder की कहानी का ताल्लुक तंत्र-मंत्र ( Tantra mantra) और अंधविश्वास (blind faith) से था... इस केस की पटकथा में टोना-टोटका भी शामिल था... इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और 1 घर से 6 लोगों की लाश मिलना और अब डबल मर्डर की घटना गोगुंदा थाना इलाके में हुई... पुलिस अभी पहला केस सुलझा ही रही थी कि जंगल में सड़क से कुछ दूर दो लाशें पड़ी हुई मिली.... एक male और एक female के शव लहुलुहान स्थिति में पड़े हैं... जिस्म के साथ दोनों के Private Parts भी बुरी तरह जख्मी थे... Savdhan Hindustan में आज आपको बताएंगे कातिल taantrik की खौफनाक कहानी... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 27 Mar 2023 - 18 - Lesbian Love Story: Sonal के लिए Sana Khan ने कराया Sex Change, फिर क्या हुआ?
दो लड़कियों के इश्क की ये दास्तान आपको हैरान कर देगी... जिसके प्यार में जेंडर बदलवाकर सना सोहेल बनीं, उसी ने धोखा दे दिया... सोचा था की ख़ुदा के सिवा मुझे कोई बर्बाद कर नही सकता, फिर उनकी मोहब्बत ने मेरे सारे वहम तोड़ दिए... इस लव स्टोरी में ये शेर एकदम स्टीक फिट होता है... सावधान हिंदुस्तान के इस एपिस्डो में आज उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी आपको सुनाएंगे... यहां दो लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था... प्यार का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि उसमें से एक लड़की अपना जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गई लेकिन उसे आखिर में मिली बेवफाई... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Mon, 20 Mar 2023
Podcast simili a <nome>
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Au Coeur du Crime Europe1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
Parlons-nous RTL
El Larguero SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
HISTORIAS DE LA HISTORIA VIVA RADIO