Filtrar por gênero
यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय

- 636 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 30 अक्टूबर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैस अपने रिकॉर्ड स्तर पर, यूएन मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनीबदलती जलवायु से स्वास्थ्य के लिए भी बढ़ रहा है संकट, भीषण गर्मी बन रही है रिकॉर्ड मौतों की वजहअफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की पाबन्दी के बावजूद अफ़ीम के उत्पादन में पाँच गुना वृद्धिघरेलू कामगार की मदद से रोज़मर्रा के जीवन में होती है आसानी, मगर हर पाँच में से चार कर्मचारी रोज़गार सुरक्षा व अधिकारों से वंचितकृत्रिम बुद्धिमता एआई से दुनिया में आ रहा है बड़ा बदलाव, लेकिन क्या यह हम पर हावी भी हो रही हैFri, 30 Oct 2026 - 635 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 23 अक्टूबर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
विश्व में धधक रहे हिंसक टकरावों ने मचाई उथलपुथल, आम नागरिकों में असंतोष को भी दे रहे हैं हवाआपदाओं, ऑनलाइन धोखाधड़ी व आर्थिक संकटों के दौर में, सुरक्षा की नई परिभाषा है ज़रूरीअल नीन्यो जलवायु प्रभाव के अब तक के सबसे शक्तिशाली होने की आशंका, यूएन ने जारी किया अलर्टअफ़ग़ानिस्तान में खाद्य सामान होने के बावजूद, भूखे पेट सोने के लिए मजबूर हो रहे हैं लोगऔर, विकासशील देशों में सतत विकास परियोजनाओं के लिए भारत-यूएन साझेदारी कोष का समर्थनFri, 23 Oct 2026 - 634 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 16 अक्टूबर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
आर्मिनिया में जैवविविधता पर यूएन सम्मेलन से पहले, प्रकृति पर बढते दबाव के प्रति चेतावनीडिजिटल टैक्नॉलॉजी और हरित विकास से हो रहे बड़े बदलाव, हर किसी को साथ लेकर चलना है ज़रूरीशराब के सेवन से हो सकता है कैंसर, जोखिमों की जाँच के लिए की एआई से ली जाएगी मदद सीसा धातु के धीमे ज़हर का घातक असर, यह हर साल बनता है 35 लाख मौतों की वजहबाढ़, भूकम्प जैसी आपदाओं से बचाव की तैयारी, शुरू होती है घर सेFri, 16 Oct 2026 - 633 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 9 अक्टूबर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै को, 2026 का नोबेल शान्ति पुरस्कार दिए जाने की घोषणाअफ़ग़ानिस्तान में तथाकथित पोशाक संहिता के उल्लंघन के आरोप में महिलाओं की गिरफ़्तारी, यूएन मिशन ने जताई चिन्ताम्याँमार में आम नागरिकों के लिए गहरा संकट, हर तीन में से दो व्यक्ति ग़रीब या निर्धनता में धँसने के क़रीबबचपन में मोटापा बन रहा है एक विशाल समस्या, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उपचार के लिए जारी किए दिशानिर्देशहिन्दी भाषा की समृद्ध विरासत व सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा, यूएन मुख्यालय में विशेष कार्यक्रमFri, 09 Oct 2026 - 632 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 2 अक्टूबर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
नेपाल में स्थानीय रोज़गारों और आजीविकाओं पर बाढ़ का असर, दूर के इलाक़े भी चपेट मेंभूराजनैतिक तनावों और टकरावों के इस दौर में बढ़ रहे हैं परमाणु जोखिम, पुख़्ता सुरक्षा उपायों का आहवान2 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर यूएन मुख्यालय में महात्मा गाँधी के सन्देश की गूँजविश्व भर में बुज़ुर्गों की बढ़ती संख्या, लम्बी आयु को बेहतर बनाने का आग्रह हर दिन भोजन की बर्बादी से बढ़ रहा है पर्यावरण पर बोझFri, 02 Oct 2026 - 631 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 25 सितम्बर 2026इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का उच्च-स्तरीय सप्ताह.महासचिव ने जलवायु संकट और AI से जुड़ी चुनौतियों पर ठोस कार्रवाई का किया आग्रह.कोविड-19 महामारी से लिए गए सबक़ और भावी महामारियों की तैयारी को मज़बूती देने के लिए उच्चस्तरीय चर्चा.हिमालयी बाढ़ और योरोप की भीषण गर्मी पर गहराती चिन्ता, जलवायु कार्रवाई में तेज़ी लाने पर मंथन.AI के बढ़ते जोखिमों पर सुरक्षा परिषद में चर्चा, वैश्विक नियमों और निगरानी की माँग.Fri, 25 Sep 2026
- 630 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 सितम्बर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
न्यूयॉर्क में यूएन महासभा की अहम बैठकों की तैयारी, SDG Moment में विकास लक्ष्यों पर तेज़ कार्रवाई की पुकार.लैंगिक समानता की दिशा में बेहद धीमी प्रगति, लक्ष्य हासिल करने में लग सकते हैं 171 वर्षAI, जलवायु और युद्ध - महासभा से पहले महासचिव ने पेश कीं प्रमुख वैश्विक प्राथमिकताएँ.'BRICS' सम्मेलन में महासचिव का अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था गढ़ने का आहवानअफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ती पाबन्दियों को लेकर सुरक्षा परिषद में गहरी चिन्ता.और, दक्षिण-दक्षिण सहयोग से लाओ पीडीआर व ज़ाम्बिया में स्वास्थ्य आपूर्ति प्रणालियों को नई मज़बूती.Fri, 18 Sep 2026 - 629 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 11 सितम्बर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
वैश्विक भरोसा बहाल करने के संकल्प के साथ यूएन महासभा का 81वाँ सत्र शुरू.बढ़ते युद्धों और हिंसक टकरावों के बीच, महासचिव की शान्ति में निवेश की अपील.9/11 हमलों के पीड़ितों और राहतकर्मियों को श्रद्धाँजलि, महासचिव ने कहा - यह सम्पूर्ण मानवता पर हमला था.यूएन रिपोर्ट की चेतावनी, आतंकवादी दुष्प्रचार से निपटने में पीछे छूट रही है वैश्विक कार्रवाईविनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने उठाई जलवायु मुआवज़े की मांग.और, मानवाधिकार प्रमुख ने कहा, अफ़ग़ानिस्तान में बद से बदतर हो रहे हैं हालात, मगर दुनिया ने फेर ली हैं नज़रें.Fri, 11 Sep 2026 - 628 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 4 सितम्बर 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
संयुक्त राष्ट्र ने नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगभग 5 करोड़ डॉलर की अपील की.शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में विकासशील देशों की आवाज़ बढ़ाने पर ज़ोर.यूक्रेन में चिकित्सा गोदामों पर बार-बार हमले, ज़रूरी सहायता प्रभावित.अमेरिका और ईरान के बीच हमले फिर तेज़, आम नागरिकों की सुरक्षा पर बढ़ी चिन्ता.अफ़ग़ानिस्तान में दशकों के युद्ध के गहरे और दूरगामी ज़ख़्म.और, प्रबल अल नीन्यो व बढ़ते जलवायु संकट के बीच, देशों से तेज़ और निर्णायक कार्रवाई का आहवान.Fri, 04 Sep 2026 - 627 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 28 अगस्त 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, हताहतों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी.इबोला प्रकोप के 100 दिन पूरे, बढ़ते मामलों पर वैश्विक उदासीनता की महासचिव ने की निन्दा.म्याँमार में रोहिंग्या समुदाय की ‘हृदयविदारक’ पीड़ा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिन्ता.अफ़ग़ानिस्तान में 10 लाख बच्चे जानलेवा कुपोषण की चपेट में.घातक स्वायत्त हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण के लिए यूएन महासचिव और रैड क्रॉस अध्यक्ष की संयुक्त अपील.और, भारत यात्रा के दौरान उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने कहा, एआई का भविष्य तय करने में युवजन की भूमिका अहम.Fri, 28 Aug 2026 - 626 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 21 अगस्त 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
डीआर काँगो में बेक़ाबू होता इबोला प्रकोप, 70 हज़ार टीका ख़ुराकें भेज रहा संयुक्त राष्ट्र.यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों में 17 लोगों की मौत, महासचिव ने युद्धविराम की अपील दोहराई.ग़ाज़ा में 94 प्रतिशत लोगों को आश्रय की ज़रूरत, लेबनान और पश्चिमी तट में बढ़ती कार्रवाई पर यूएन चिन्तित.कोलम्बिया में 12 लाख भूकम्प पीड़ितों को सहायता की ज़रूरत, कई समुदाय अब भी पहुँच से बाहर.नए अमेरिकी प्रतिबन्धों पर ICC की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा - न्यायालय की स्वतंत्रता पर ‘खुला हमला’.और, आपदाओं व संकटों में पत्रकारिता की अहमियत पर संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट.Fri, 21 Aug 2026 - 625 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 14 अगस्त 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
तालेबान शासन के पाँच सालों में 'सार्वजनिक जीवन से मिटा’ अफ़ग़ान महिलाओं का अस्तित्व, मानवाधिकार विशेषज्ञों ने अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की.यूक्रेन में जुलाई में आम नागरिकों के हताहत होने की संख्या, मार्च 2022 के बाद सबसे अधिक.डीआर काँगो में इबोला निगरानी में सुधार, मगर संक्रमण की रफ़्तार अब भी तेज़.कोलम्बिया में भूकम्प पीड़ितों की सहायता के लिए राहत कार्रवाई में जुटा संयुक्त राष्ट्र.IOM के नए आँकड़ों के अनुसार, 2026 में प्रवासियों की मौतों में भारी बढ़ोत्तरी.और, जुलाई रहा वैश्विक स्तर पर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना.Fri, 14 Aug 2026 - 624 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 7 अगस्त 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूक्रेन की राजधानी कीव पर घातक हमलों की निन्दा, महासचिव ने कहा अन्तरारष्ट्रीय क़ानून का ‘स्पष्ट उल्लंघन.’ग़ाज़ा में ‘युद्धविराम’ के बावजूद 300 दिनों में 300 बच्चों की मौत.अफ़ग़ानिस्तान में भूख संकट गहराया, लाखों लोग खाद्य सहायता से वंचित.डीआर काँगो में विस्थापन शिविरों तक पहुँचा इबोला वायरस, बढ़ते इबोला प्रकोप के बीच नए टीके का परीक्षण शुरू.परमाणु त्रासदी के 81 वर्ष बाद भी हिरोशिमा उम्मीद की मिसाल.और, भारत के आन्ध्र प्रदेश में मैन्ग्रोव वृक्ष बने तटीय सुरक्षा कवच.Fri, 07 Aug 2026 - 623 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 31 जुलाई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
WMO की चेतावनी: आने वाले महीनों में और प्रबल हो सकता है ऐल नीन्यो.घातक रूसी हमलों से यूक्रेन के शहरों में भारी नुक़सान.DRC में इबोला के 3,200 से अधिक मामले, भूख से राहत प्रयासों में बाधा.अफ़ग़ानिस्तान लौट रहे लोगों पर मानव तस्करी और शोषण का बढ़ता ख़तरा.बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की तस्करी और समुद्री मौतें रोकने की अपील.भारत का प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ, यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल.Fri, 31 Jul 2026 - 622 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 जुलाई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
मध्य पूर्व में समुद्री तनाव बढ़ा, लाल सागर में हूती हमलों से क्षेत्रीय युद्ध फैलने का ख़तरा. योरोप में जंगल की आग का क़हर, हज़ारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए.सुरक्षा परिषद में चर्चा - खनिज सम्पदा युद्ध नहीं, विकास का ज़रिया बने.अफ़ग़ानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से 26 लोगों की मौत, यूएन ने राहत कार्रवाई तेज़ की.दक्षिण-पूर्व एशिया में संगठित अपराध का बढ़ता ख़तरा, यूएन रिपोर्ट की चेतावनी.और, भारत यात्रा पर यूएन जलवायु प्रमुख का सन्देश - अगली औद्योगिक क्रान्ति की धुरी है स्वच्छ ऊर्जा.Fri, 24 Jul 2026 - 621 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 जुलाई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
चीन से यूएन प्रमुख की अपील - AI का भविष्य मुट्ठी भर ताक़तें नहीं, पूरी मानवता तय करे.पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में चुनाव से पहले तनाव, संयम बरतने का आहवान.म्याँमार तट के पास दो नौकाएँ पलटने की आशंका, लगभग 500 रोहिंग्या यात्रियों की सलामती की चिन्ता.WHO की चेतावनी - DRC में आग की तरह फैल रहा है इबोला, SDG लक्ष्यों के लिए 4 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय खाई पाटने पर सहमति.Fri, 17 Jul 2026 - 620 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 जुलाई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूक्रेन संकट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, संयुक्त राष्ट्र ने कूटनैतिक प्रयासों पर दिया ज़ोर.होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप, सैकड़ों जहाज़ों पर लगभग 6,000 नाविक फँसे.सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र का उच्चस्तरीय राजनैतिक मंच न्यूयॉर्क में शुरू.AI के दौर में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए नया अन्तरराष्ट्रीय गठबंधन.अफ़ग़ानिस्तान में गहराता विस्थापन संकट.योरोप में भीषण गर्मी ने तोड़े दशकों पुराने रिकॉर्ड.Fri, 10 Jul 2026 - 619 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 3 जुलाई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
वेनेज़ुएला में विनाशकारी भूकम्प के बाद अस्पतालों पर भारी दबाव. अस्थाई आश्रय स्थलों में बीमारियाँ फैलने का जोखिम बढ़ा.यूक्रेन में रूस के भीषण हमलों के बाद मलबे में फँसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंटावायरस प्रकोप समाप्त होने की घोषणा की. लेकिन डीआर काँगो में इबोला संक्रमण का प्रसार जारी.एआई के अवसरों और जोखिमों पर पहला स्वतंत्र वैश्विक वैज्ञानिक आकलन जारी, यूएन प्रमुख ने किया स्वागत.ऐल नीन्यो के तेज़ होने से दुनिया भर में चरम मौसम की आशंका बढ़ी.Fri, 03 Jul 2026 - 618 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 26 जून 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकम्पों ने मचाई व्यापक तबाही, 200 से अधिक लोगों की मौत, 68 लाख प्रभावित. यूएन एजेंसियाँ बचाव एवं राहत कार्यों में दे रही हैं मदद.होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फँसे ढाई हज़ार समुद्री नाविकों को सुरक्षित बार निकाला गया, लेकिन जहाज़ पर हमले से रोकी गई मुहिम.ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में फ़लस्तीनी बच्चों को इसराइल जानबूझकर बना रहा है निशाना, स्वंतत्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट.योरोप समेत कई हिस्सों में भीषण गर्मी का क़हर, कई देशों में रैड अलर्ट और तापमान सामान्य से काफ़ी ऊपर.सड़कों पर ड्राइवर के बिना यानि स्वतः चलने वाली कारों को अनुमति देने वाले प्रस्ताव को मिली स्वीकृति.Fri, 26 Jun 2026 - 617 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 जून 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान भी बच्चों की मौत की बढ़ती संख्या पर गहरी चिन्ता, विशाल मानवीय ज़रूरतों के बीच वित्तीय सहायता की अपील.अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, परमाणु सत्यापन में सहयोग को तैयार IAEA. अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान फ़रमान से बाल विवाह बढ़ने और महिलाओं के अधिकारों पर असर की आशंका.अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नहीं हो सकती नफ़रत फैलाने का बहाना, ऑनलाइन हेट स्पीच पर चिन्ता. और, 2025 में बाल अधिकार उल्लंघन चरम पर, सरकारी बल अधिक ज़िम्मेदार.मानव स्वास्थ्य व कल्याण, मानसिक शान्ति और ख़ुशहाल जीवन के लिए, 21 जून को मनाया जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस.Fri, 19 Jun 2026 - 616 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 जून 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
होर्मुज़ में तनाव व संकट बरक़रार, एक जहाज़ पर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत. यूएन प्रमुख ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं पर सत्तारूढ़ तालेबान शासन का दमन बढ़ा, मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने की पुकार.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य -DRC में इबोला पर क़ाबू पाने के लिए तेज़ प्रयास जारी, मगर संक्रमण कोविड से भिन्न. दुनिया भर में शरणार्थियों की संख्या हुई कुछ कम, मगर अब भी करोड़ों को व्यापक मदद की दरकार.मानवाधिकार हैं मानवता के डीएनए का हिस्सा, कहा उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, वैश्विक मानवाधिकार गठबन्धन आया वजूद में.भारत में लोगों को तम्बाकू सेवन की लत छुड़ाने में मददगार साबित हो रही है राष्ट्रीय परामर्श सेवा.Fri, 12 Jun 2026 - 615 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 जून 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:
अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षा दिवस पर उन साढ़े चार हज़ार से अधिक शान्तिरक्षकों का सम्मान, जिन्होंने किया अपना सर्वोच्च बलिदान. इस बीच शान्तिरक्षा के दौरान असाधारण सेवा के लिए सम्मानित होने वालों में एक भारतीय मेजर अभिलाषा बराक भी शामिल.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला पर क़ाबू पाने के प्रयास जारी, सावधानियों की भी पुकार.म्याँमार में 2017 में जानलेवा दमन से बचने के लिए पनाह लेने बांग्लादेश पहुँचे रोहिंग्या शरणार्थियों को नहीं भुला देने की पुकार.भोजन का सुरक्षित होना है बेहद ज़रूरी, भोजन में लापरवाही से हो जाती हैं लाखों मौतें.Fri, 05 Jun 2026 - 614 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 29 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में घातक इबोला वायरस का प्रकोप जारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जुटी नियंत्रण प्रयासों में.साल 2025 में हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा मामलों में दोगुना उछाल, युद्ध के एक हथियार के रूप में किया गया इस्तेमाल.यूक्रेन युद्ध बेक़ाबू होने के जोखिम के बीच, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, मौत का घातक चक्र रोकने का आग्रह.रिकॉर्ड ध्वस्त कर देने वाले गर्म वर्षों की ओर बढ़ रही है दुनिया, यूएन मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी.और अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षक दिवस पर लेबनान में सेवारत भारतीय मेजर समेत चार यूएन शान्तिरक्षकों को मिला सम्मान.Fri, 29 May 2026 - 613 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला वायरस का प्रकोप, नियंत्रण प्रयासों में जुटी यूएन एजेंसियाँ.ग़ाज़ा में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात, यूएन ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ान शरणार्थियों के मेज़बान देशों से आग्रह, शरण चाहने वालों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अफ़ग़ानिस्तान वापिस न भेजा जाए.बढ़ते शहरीकरण के बीच सुरक्षित और समावेशी शहरों की चुनौती पर भारत में UN -Habitat के नीलेश प्रकाश राजाध्यक्ष के बातचीत.और सुनेंगे - दक्षिण सूडान में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर, वहाँ तैनात एक भारतीय चिकित्सक का निजी अनुभव.Fri, 22 May 2026 - 612 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 15 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:
ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट व लेबनान में इसराइली सैन्य हमले जारी, हिंसा और विस्थापन की चपेट में लाखों लोग.यूक्रेन में रूसी सैन्य बल ने किया अब तक का सबसे गहन व लम्बे समय तक चलने वाले हमला.हंटावायरस से प्रभावित MV होंडियस जहाज़ का मिशन हुआ पूरा, WHO ने कहा - फ़िलहाल जोखिम कम.खाद्य पैकेजिंग में रीसायकिल प्लास्टिक का प्रयोग हो सकता है ख़तरनाक, विशेषज्ञों की चेतावनी.'निकोटीन पाउच' के जाल में फँस रहे युवा व किशोर, WHO ने इसके लुभावने आक्रामक प्रचार पर जारी किया बड़ा ऐलर्ट.Fri, 15 May 2026 - 611 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 08 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:
लेबनान में लागू नाज़ुक युद्धविराम के बावजूद, लोगों की हत्याओं व विस्थापन का सिलसिला जारी.तेल की बढ़ती क़ीमतों ने फिर उजागर किया प्लास्टिक और जीवाश्म ईंधन के बीच का सम्बन्ध.अटलांटिक महासागर में एक क्रूज़ जहाज़ पर फैला हंटावायरस प्रकोप, WHO ने कहा, यह कोविड जैसी किसी नई महामारी की शुरुआत नहीं.संयुक्त राष्ट्र ने की प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, भारत के ‘e-Migrate’ मॉडल की सराहना और प्रवासी अधिकारों पर ज़ोर. दुनिया भर में लगभग 3 अरब लोग पर्याप्त आवास से वंचित, आगामी विश्व शहरी मंच के 13वें सत्र में होगी चर्चा.Fri, 08 May 2026 - 610 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 01 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:
मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी हिंसक युद्ध और होर्मुज़ समुद्री मार्ग में व्यवधान का आर्थिक असर दुनिया भर में, लेबनान में और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात.संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक का भारत दौरा, मुश्किल भरे दौर में एकजुटता की की अपील.नागरिकों की ख़ुशहाली के बारे में क्यों दिया जाता है – भूटान का उदाहरण. बताएंगे - भूटान में यूएन रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर – गौरव रे.दुनिया भर में सैन्य बजटों में हो रही है बेतहाशा वृद्धि, इससे - लोगों के विकास का अधिकार किस तरह होता है प्रभावित.सऊदी अरब में 'शोषणकारी कफ़ाला' व्यवस्था को समाप्त करने की अपील, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, गरिमा और अधिकार सुनिश्चित करने पर बल.Fri, 01 May 2026 - 609 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अप्रैल 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
दुनिया भर में सबसे अधिक भूख, सिमटी कुछ चुनिन्दा युद्धग्रस्त देशों में.लेबनान में इसराइली हमलों से मानवाधिकारों के गम्भीर उल्लंघन पर चिन्ता, हिज़बुल्लाह के हमलों से भी अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का उल्लंघन.मध्य पूर्व में संकट से तेल व गैस के बाद अब खनिजों की भारी कमी, देशों के बीच मची होड़.कामकाज के लम्बे घंटे, रोज़गार की असुरक्षा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे जोखिमों के कारण, हर साल हो जाती है लगभग 9 लाख लोगों की मौत.तेज़ गति से भागती कृत्रिम बुद्धिमत्ता - यानि AI पर - क्यों है नियम रूपी लगाम कसे जाने की ज़रूरत.Fri, 24 Apr 2026 - 608 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अप्रैल 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
लेबनान में कई सप्ताह से धधक रहे हिंसक टकराव पर विराम की घोषणा, यूएन महासचिव ने किया स्वागतस्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव, बच्चों के लिए जोखिम, विस्थापित आबादी के लिए गहरी पीड़ा सूडान में गृहयुद्ध के तीन वर्ष, आम नागरिकों की विशाल आवश्यकताएँ, बर्लिन में एकजुटता सम्मेलन रॉकेट से होने वाला उत्सर्जन और अन्तरिक्ष में फैलता प्रदूषण बढा रहा है चिन्ताएँसंयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया शुरू, कुछ दिलचस्प जानकारीऔर, यूएन में युवा फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुँची भारत की युवा कार्यकर्ता के साथ बातचीतFri, 17 Apr 2026 - 607 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 अप्रैल 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
मध्य पूर्व में अमेरिका व ईरान के दरम्यान युद्धविराम की घोषणा के बाद, कुछ शान्ति के आसार, मगर तनाव और भ्रम अब भी बरक़रार. शनिवार को पाकिस्तान में होने वाली है बातचीत.सूडान में भीषण युद्ध को हो रहे हैं तीन वर्ष, जिस दौरान हुई है भयावह क्रूरता और यौन हिंसा. लाखों लोग अब भी विस्थापित.अतीत की तुलना में महिलाओं का औसत जीवन हुआ लम्बा मगर स्वास्थ्य कसौटी पर हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं, आख़िर क्या हैं कारण.पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यन्त ज़रूरी – पानी की अहमियत को आख़िर इनसान क्यों नहीं समझ पा रहा है.कहावत है कि Health is Wealth यानि स्वास्थ्य ही असली सम्पदा है मगर फिर लोग क्यों हैं बेपरवाह.Fri, 10 Apr 2026 - 606 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 3 अप्रैल 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व युद्ध का दायरा फैलने और इसके गम्भीर वैश्विक प्रभावों के बारे में जताई गहरी चिन्ता, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप समाधान निकाले जाने पर ज़ोर. मध्य पूर्व युद्ध ने तेल व गैस जैसे ऊर्जा साधनों की आपूर्ति पर डाला गम्भीर असर, दक्षिण एशिया क्षेत्र भी अछूता नहीं. ऐसे में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे अक्षय साधनों की तरफ़ बढ़त के लिए बढ़ रही है हिमायत.मुख्य रूप से फ़लस्तीनियों के लिए, मृत्युदंड का प्रावधान करने वाले इसराइली क़ानून को रद्द किए जाने की पुकार.Fri, 03 Apr 2026 - 605 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 मार्च 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ईरान के मिनाब बालिका स्कूल पर हुए हमले में मृत छात्राओं के लिए न्याय की पुकार, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, अमेरिका से जाँच के नतीजे प्रकाशित करने की भी मांग की.यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व में युद्ध को बताया नियंत्रण के बाहर, Diplomacy का सहारा लेने की अपील, बिगड़ते हालात से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराता ख़तरा.यूक्रेन में युद्ध के चार वर्ष बाद भी, आम लोगों के लिए लगातार बढ़ रहा है ख़तरा, मानवाधिकार परिषद में चर्चा.400 वर्षों तक जारी रही पार-अटलांटिक दास प्रथा है, मानवता के विरुद्ध गम्भीर अपराध, पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवज़ा मुहैया कराने की मांग वाला प्रस्ताव यूएन महासभा में,पारित.नवीन उपकरणों व नुस्ख़ों की मदद से हो सकता है टीबी का अन्त. WHO ने जारी कीं नई सिफ़ारिशें.दुनिया भर में हर साल एक अरब टन भोजन कर दिया जाता है बर्बाद, जिसे बचाकर करोड़ों लोगों का पेट भरा जा सकता है.Fri, 27 Mar 2026 - 604 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 मार्च 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
मध्य पूर्व में धधकते युद्ध में जान-माल की व्यापक हानि, लाखों लोग विस्थापित.यूएन महासचिव ने कहा, हिंसक टकराव को बेक़ाबू होने से रोकना होगा', युद्ध पर कूटनीति की विजय है ज़रूरी.अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में पाकिस्तान के साथ झड़पों और ईरान में संकट ने बढ़ाई अफ़ग़ान नागरिकों की मुश्किलें.ग़ाज़ा पट्टी से मरीज़ों को, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए खोली गई है रफ़ाह सीमा चौकी.5 वर्ष की आयु से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत, यूएन की एक नई रिपोर्टऔर, विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष बातचीत - किस तरह की जा सकती है इस अहम संसाधन की रक्षा.Fri, 20 Mar 2026 - 603 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 मार्च 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
ईरान, लेबनान समेत मध्य पूर्व के अनेक देश भीषण संकट की चपेट में, ईंधन आपूर्ति व खाद्य क़ीमतों पर बढ़ता प्रभाव, लगातार बिगड़ रही है मानवीय स्थिति.मध्य-पूर्व की उथल पुथल और पाकिस्तान के साथ झड़पों ने बढ़ाई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मुश्किलें.रूस द्वारा यूक्रेनी बच्चों को जबरन अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में ले जाया जाना, मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने बताया 'मानवता के विरुद्ध अपराध'. विश्व भर में लगभग दो-तिहाई बच्चों के साथ ऑनलाइन डराए-धमकाए की घटनाएँ, मामलो में हो रही है लगातार वृद्धि.महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र की हुई शुरूआत, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में दुनिया भर से जुट रहे हैं प्रतिनिधि.Fri, 13 Mar 2026 - 602 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 6 मार्च 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
ईरान पर इसराइल व अमेरिका की बमबारी और ईरान के जवाबी हमलों का सिलसिला जारी, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर, लगभग 16 देश हिंसक टकराव की चपेट में.पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पों से हज़ारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर.विश्व के किसी भी देश में नहीं है महिलाओं के लिए पूर्ण क़ानूनी समानता, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में उछाल.पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं औषधीय पौधे.1 अरब से अधिक लोग मोटापे की चपेट में, समाधान की सख़्त आवश्यकता.Fri, 06 Mar 2026 - 601 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
पाकिस्तान- अफ़ग़ानिस्तान के बीच झड़पों के बाद, पहले से ही संकट का सामना कर रहे अफ़ग़ान नागरिकों के लिए बढ़ी चिन्ता.यूक्रेन युद्ध को हुए चार वर्ष, यूएन महासभा ने लगाई स्थाई शान्ति व युद्धविराम की पुकार.यूएन मादक पदार्थ नियंत्रण बोर्ड – INCB बड़ी ड्रग खेप रोकने में सफल, फ़ेंटानिल की 1.6 अरब जानलेवा डोज़ का ख़तरा टला.3 अरब लोगों के पास पर्याप्त आवास नहीं, वहीं दुनिया भर में 5 वर्ष में, 1 अरब लोगों को अपनी भूमि और घर खो देने का डर. मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी से, मानवाधिकारों की अहमियत और भारत में AI किड के नाम से मशहूर अजू के साथ हुई ख़ास बातचीत की झलकियाँ...Fri, 27 Feb 2026 - 600 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
सूडान में नज़र आए जातीय सफ़ाए और जनसंहार के स्पष्ट चिह्न, भविष्य में भी बड़े अत्याचारों के गम्भीर ख़तरे की चेतावनी.ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट में भी 'जातीय सफ़ाए' की गहरी आशंकाओं पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई गम्भीर चिन्ता.यूक्रेन में रूसी हमले जारी, ठप सेवाओं व समर्थन में कटौती से भीषण दबाव में महिलाएँ.भारत में AI IMPACT SUMMIT आयोजित, यूएन प्रमुख ने कहा “एआई सबकी होना चाहिए.”और सुनेंगे AI Impact Summit में शिरकत करने वाले, वरिष्ठ यूएन अधिकारियों के विचार..Fri, 20 Feb 2026 - 572 - क्या रेडियो में इनसानी आवाज़ की जगह ले सकती है एआई?
जब दुनिया तेज़ रफ़्तार वीडियो, रील्स और एआई टैक्नॉलॉजी से तैयार आवाज़ों से भरी हुई है, तब भी सम्वाद का एक ऐसा माध्यम भी है जो दिखाई दिए बना ही, लोगों की ज़िन्दगी में आज भी मौजूद है…रेडियो. ये केवल खब़रें सुनाने का साधन नहीं है, बल्कि संकट के समय में लोगों की आख़िरी उम्मीद, अकेलेपन में साथ देने वाली आवाज़ और अँधेरे हालात में भरोसे की एक किरण भी है...
Tue, 17 Feb 2026 - 570 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
सूडान के अल फ़शर शहर में भयावह हिंसा पर, मानवाधिकार कार्यालय ने जताई युद्ध अपराधों की आशंका.संयुक्त राष्ट्र ने इसराइल से, पश्चिमी तट में अपना क़ब्ज़ा बढ़ाने के लिए उठाए क़दमों को वापिस लेने का किया आग्रह.हिंसक चरमपंथ और आतंकवाद को हवा देने के लिए नवीन, उभरती टैक्नॉलॉजी के दुरुपयोग पर बढ़ती चिन्ता.महिलाएँ उच्च शिक्षा में आगे तो, मगर विज्ञान व गणित विषयों में हिस्सेदारी अब भी केवल 35 प्रतिशत. एआई और डिजिटल टैक्नॉलॉजी के इस दौर में भी रेडियो है, संचार का एक सशक्त माध्यम.Fri, 13 Feb 2026 - 568 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 06 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
संकटग्रस्त समुदायों तक जीवनरक्षक सेवाएँ पहुँचाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने वित्तीय सहायता की अपील की.अमेरिकी संसद ने एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई के लिए, 6 अरब डॉलर के पैकेज को दी स्वीकृति, यूएन ने किया स्वागत.विश्व भर में कैंसर के 40 फ़ीसदी मामलों में रोकथाम सम्भव, बचाव उपायों पर बल.अमेरिका-रूस परमाणु सन्धि की अवधि हुई समाप्त, यूएन प्रमुख ने कहा विश्व के लिए एक 'गम्भीर क्षण'.भारतीय शान्तिरक्षक वैश्विक शान्ति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण...सुनेंगे यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के विचार.एआई के ज़रिए बच्चों की 'डीपफ़ेक' यौन सामग्री में उछाल, UNICEF की चेतावनी.Fri, 06 Feb 2026 - 567 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 30 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
यूएन महासचिव ने पेश की अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष की प्राथमिकताएँ, उभरते तनावों और लापरवाही भरे क़दमों के ख़तरनाक दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी.एक अहम मोड़ पर खड़े ग़ाज़ा पट्टी में हालात पर, सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा.यूएन प्रमुख ने 'अन्तरराष्ट्रीय हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस' पर दिया मानवता के लिए एकजुटता का सन्देश.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने, स्कूल में बच्चों के लिए पोषणयुक्त भोजन से जुड़ी गाइडलाइन्स की जारी.दक्षिण सूडान में शान्ति समझौते पर ख़तरे के बीच, बाढ़ और मानवीय संकट से जूझ रहे हैं समुदाय...एक विशेष बातचीत.Fri, 30 Jan 2026 - 566 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 23 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
यूएन उप महासचिव ने बहुपक्षवाद और वैश्विक नियमों की रक्षा का किया आह्वान, महासभा अध्यक्ष ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति घटते सम्मान पर जताई चिन्ता.ग़ाज़ा में पुनर्निर्माण की चर्चाओं के बीच, यूएन एजेंसियों ने तत्काल मानवीय राहत को बताया एक अहम प्राथमिकता .संक्रमण के दौर से गुज़र रहे सीरिया में, हिंसक झड़पों से मौजूदा प्रगति पर जोखिम.बढ़ते जल संकट से जूझती दुनिया, अब 'जल दिवालिएपन' के दौर में प्रवेश कर चुकी है, अरबों लोग चपेट में.प्रकृति को बचाने में कम, उसे नुक़सान पहुँचाने में हो रहा है कहीं अधिक ख़र्च.Sat, 24 Jan 2026 - 565 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 16 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
यूक्रेन में रूसी सैन्य हमलों और भीषण सर्दी की दोहरी मार, बुनियादी ज़रूरतों के लिए जूझ रहे हैं आम लोग.ईरान में चिन्ताजनक स्थिति पर, संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से किया - अधिकतम संयम बरतने का आग्रह.ग़ाज़ा में सर्द मौसम में तूफ़ान का क़हर, बाढ़ के गम्भीर ख़तरे वाले क्षेत्रों में रहने के लिए विवश 8 लाख लोग.यूएन एंतोनियो गुटेरेश ने, दरारों, असमानताओं व संघर्षों के दौर में, पारस्परिक सहयोग को बताया - इस वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकता.वायु प्रदूषण से जूझते दक्षिण एशिया में, स्वच्छ हवा के लिए समाधानों से उपजी उम्मीद.Fri, 16 Jan 2026 - 564 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 9 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
सूडान में हिंसक युद्ध के 1000 दिन, आम नागरिकों के लिए नारकीय स्थितियूक्रेन के अनेक शहरों पर व्यापक हमलों में लोगों की परेशानियाँ बढ़ीं, वहीं ईरान में महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान अनेक लोग हताहत.अन्तरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका के पीछे हटने की घोषणा, यूएन ने जताया विश्व समुदाय की सेवा जारी रखने का संकल्प. म्याँमार में हो रहे चुनावों की वैधता और स्वतंत्रता पर सवाल, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश का आरोप.भारत के ओडिशा में यूनीसेफ़ के प्रयासों से कैसे आ रहा है स्कूली लड़कियों के जीवन में बदलाव.Fri, 09 Jan 2026 - 563 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 2 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
ग़ाज़ा में बारिश, ठंड, जलभराव की वजह से फ़लस्तीनी आबादी के लिए गम्भीर हालात, उधर सूडान में हिंसक टकराव से प्रभावित आबादी की पीड़ा पर गहरी चिन्ता.अफ़ग़ानिस्तान में, 2026 में भी गम्भीर मानवीय संकट बने रहने की आशंका, आर्थिक बदहाली और प्राकृतिक आपदाओं से हालात बदतर.कोविड-19 अब भी बन सकता है गम्भीर संक्रमण की वजह, मगर वैक्सीन है बचाव का एक असरदार उपाय.संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के बीच समझौता, 17 देशों में मानवीय राहत के लिए 2 अरब डॉलर की मदद.यूएन प्रमुख का नए वर्ष पर सन्देश, वैश्विक शान्ति, न्याय और युद्धों के बजाय निर्धनता के विरुद्ध लड़ाई पर बल.Fri, 02 Jan 2026 - 562 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 26 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
श्रीलंका में क़रीब एक महीना पहले आए चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से प्रभावित 10 लाख से अधिक लोग अब भी सहायता पर निर्भर.म्याँमार में चुनाव से पहले, हिंसा और दमन के मामलों में तेज़ी पर चिन्ता, उधर मध्य अफ़्रीकी गणराज्य - CAR में भी चुनावों को बताया गया अहम.ईरान के परमाणु कार्यक्रम व अप्रसार के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में नहीं बनी सहमति, आपसी वार्ता के ज़रिए समाधान पर बल.अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ी इलाक़ों में कठोर सर्दियों का प्रकोप, यूएन खाद्य एजेंसी WFP बनी सहारा.यूएन पर्यावरण कार्यक्रम के ‘पृथ्वी चैम्पियन’ पुरस्कार से सम्मानित, भारत की सुप्रिया साहू के साथ एक विशेष बातचीत.Fri, 26 Dec 2025 - 560 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
ग़ाज़ा में फ़िलहाल अकाल टला, मगर लाखों लोग अब भी भूख व कुपोषण की चपेट में.सूडान में कोर्दोफ़ान के अल-ओबेद इलाक़े पर हमले की आशंका, नए सिरे से विस्थापन का जोखिम.पारम्परिक चिकित्सा पद्यति पर दूसरा शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न, दिल्ली घोषणापत्र के साथ, सामने आया वैश्विक स्वास्थ्य रोडमैप.दुनिया भर में बढ़ते मतभेदों, संघर्षों, टकरावों, अनिश्चितताओं और चुनौतियों के हालात में, यूएन मुख्यालय में 'विश्व ध्यान दिवस' की महत्ता पर चर्चा.फ़रवरी 2026 में भारत में होगा एआई शिखर सम्मेलन. इस सिलसिले में यूएन मुख्यालय में हुई प्रारम्भिक चर्चा.Fri, 19 Dec 2025 - 558 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
सूडान और ग़ाज़ा में हिंसा के कारण, आम लोगों की पीड़ाएँ हैं जारी, यूएन एजेंसियों के यथासम्भव सहायता प्रयास भीबच्चों पर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए, कुछ ऑस्ट्रेलिया में लगी पाबन्दियाँप्रकाश उत्सव दीपावली बना अब वैश्विक त्योहार, यूनेस्को की जीवन्त विरासत सूची में मिली जगहमहिलाओं का स्वास्थ्य केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवारों के लिए है अहम, भारत में WHO की जागरुकता मुहिमदुनिया के अनेक देशों में बढ़ रहा है, पारम्परिक चिकित्सा पद्यति का प्रयोग. अगले सप्ताह नई दिल्ली में WHO सम्मेलनFri, 12 Dec 2025 - 557 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
दक्षिणपूर्व एशिया के अनेक देशों में बाढ़ का क़हर, 1 करोड़ से अधिक लोगों पर गाज.सूडान में हिंसक युद्ध की आग फिर भड़की, और ग़ाज़ा में लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा बनी दूर की कौड़ी.मलेरिया पर नियंत्रण में हुई है प्रगति, मगर दवा प्रतिरोध से उपज रहा है एक नया जोखिम.एक भारतीय किशोर - देव करन को मिला यूएन सम्मान, तालाब साफ़ करने की उनकी मुहिम ला रही है रंग.समाज में, विकलांगजन के वास्तविक समावेशन से ही होती है समाज की असल प्रगति.Fri, 05 Dec 2025 - 555 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 28 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:
दुनिया भर में, हज़ारों महिलाएँ, अपनों के ही हाथों होती हैं हिंसा की शिकार, इस माहौल में बड़े हो रहे, करोड़ों बच्चे भी संकट में.करोड़ों बच्चे, ख़सरा से बचाने वाली वैक्सीन से हैं वंचित, नतीजतन, 95 हज़ार लोगों की मौतें.दिल्ली की हवा में घुल रहा है विषैला प्रदूषण, स्वास्थ्य आपदा जैसे बने हालात.17 साल की उम्र में एचआईवी से संक्रमित हुईं पूजा मिश्रा. मगर, डर और कलंक को पीछे छोड़कर, कैसे बनीं युवाओं की आवाज़.रियाद में आयोजित वैश्विक सम्मेलन UNIDO) में, मानवता व पृथ्वी की भलाई पर केन्द्रित औद्योगिक विकास पर ज़ोर.Fri, 28 Nov 2025 - 553 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 21 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
कॉप30 अपने अन्तिम चरण में, जलवायु संकल्पों को ठोस वास्तविकता में बदलने का इम्तेहान.42 करोड़ बच्चे अत्यधिक निर्धनता में जीवन बिताने को विवश, अफ़्रीका और एशिया में है अधिक संख्या.डिजिटल जगत में बढ़ती हिंसा की शिकार बनती महिलाएँ, क़ानूनी सुरक्षा क्यों है ज़रूरी...दुनिया भर में क़रीब साढ़े 3 अरब लोग, आज भी सुरक्षित शौचालय से वंचित, पर्याप्त धन व पक्के इरादे की ज़रूरत.सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति से उत्पन्न होता गतिरोध एक बड़ी समस्या, बहुपक्षीय संस्थाओं में कमज़ोर पड़ता भरोसा.Fri, 21 Nov 2025 - 552 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 14 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ब्राज़ील के बेलेम में, यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन – COP30 में वैश्विक सरगर्मियाँ, स्वास्थ्य, खाद्य असुरक्षा और प्रवासन जैसे मुद्दों को भी जलवायु कार्रवाई में शामिल किए जाने पर ज़ोर.यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने, सूडान के अल फ़शर में हुए अत्याचारों को बताया - अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के रिकॉर्ड पर धब्बा.ग़ाज़ा में यूएन सहायता प्रयास जारी, इस बीच 90 प्रतिशत बच्चे मानसिक रोगों की चपेट में.धन की कमी से डगमगा रही है टीबी यानि तपैदिक का अन्त करने की मुहिम, हालाँकि उपचार में सफलता भी.एशिया प्रशान्त के अनेक देशों में, अतिरिक्त पोषण से युक्त गेहूँ और चावल की आपूर्ति से, बच्चों व महिलाओं को अनेक लाभ.Fri, 14 Nov 2025 - 551 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 7 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
हिंसक टकराव से जूझ रहे सूडान के अल फ़शर शहर में आम लोगों पर भयावह अत्याचारों को अंजाम दिए जाने की ख़बरें, यूएन ने हिंसा पर विराम लगाने का किया आग्रहब्राज़ील के बेलेम में जलवायु सम्मेलन कॉप30 से पहले, महासचिव का आग्रह, बढ़ते तापमान की रफ़्तार को थामना होगासामाजिक विकास के लिए संकल्पों को वास्तविक बदलाव में तब्दील करने के आहवान के साथ दोहा में शिखर बैठक का समापनअफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम पोस्त की खेती पर प्रतिबन्ध के बाद उसमें गिरावट का रुझान जारीक़ानून व्यवस्था की पुनर्बहाली से होकर जाती है, लोकतंत्र की राह, सुनिएगा एक बातचीतFri, 07 Nov 2025 - 549 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 31 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
सूडान के अल फ़शर में, हाल के दिनों में RSF की भयावह हिंसा में साढ़े चार सौ से अधिक लोगों का जनसंहार. भारी संख्या में लोगों का पलायन.पूरे ग़ाज़ा पट्टी में, हाल के इसराइली हवाई हमलों के बावजूद, यूएन एजेंसियाँ सहायता प्रयासों में सक्रिय, इसराइली हमलों में 100 से अधिक लोगों की मारे जाने की ख़बरें.यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर रूस के सिलसिलेवार हमलों पर गहरी चिन्ता, युद्ध ले रहा है - टैक्नोलॉजी टकराव का रूप.संयुक्त राष्ट्र के युवा मामलों के सहायक महासचिव डॉक्टर फ़ेलिपे पाउलियर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान, देशभर के अनेक युवा परिवर्तनकारियों से की मुलाक़ात.क्या ऐसा सम्भव है कि सामाजिक विकास के मार्ग में कोई भी पीछे नहीं छूटे. कुछ ऐसे ही मुद्दों पर प्रगति का जायज़ा लेने के लिए, 4-6 नवम्बर को, दोहा में हो रहा है – दूसरा विश्व सामाजिक विकास सम्मेलन.Fri, 31 Oct 2025 - 548 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़िया...
संयुक्त राष्ट्र हुआ 80 वर्ष का, 24 अक्टूबर को यूएन दिवस के अवसर पर, इस विश्व संगठन के उद्देश्यों के लिए फिर से वैश्विक एकजुटता की अपील.ग़ाज़ा युद्धविराम, व्यापक इसराइल-फ़लस्तीन टकराव के सबसे विनाशकारी चरणों में से एक को समाप्त करने का एक दुर्लभ अवसर, कहा मध्य पूर्व के लिए एक वरिष्ठ यूएन दूत ने.हरे-भरे वन हैं पृथ्वी के फेफड़े और इनसानों की आजीविका का सहारा, मगर फिर भी विशाल पैमाने पर क्यों हो रही वनों की कटाई.साइबर अपराध पर क़ाबू पाने के लिए, एक यूएन कन्वेंशन की जा रही है हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत. दुनिया भर में लोगों को मिल सकेगी धोखाधड़ी से सुरक्षा.विकलांग जन के समावेशन के मुद्दे पर, हाल ही में भारत के गोआ में सम्पन्न हुए - पर्पल फ़ेस्टिवल में हुआ, WeCare नामक फ़िल्म महोत्सव भी.Fri, 24 Oct 2025 - 547 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
विश्व भर में कुल निर्धन आबादी का 80 फ़ीसदी हिस्सा, सूखा, बाढ़, गर्मी और वायु प्रदूषणों जैसे जलवायु जोखिमों की चपेट में भीग़ाज़ा में नाज़ुक हालात में लागू युद्धविराम के बीच, ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए प्रयास67 करोड़ लोग आज भी भूखे पेट सोने के लिए मजबूर, विश्व खाद्य दिवस पर इस चुनौती पर पार पाने का आहवानयूएन शान्तिरक्षा अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, व नई उभरती चुनौतियों से निपटने पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में बैठकऔर, अपना असर खो रही हैं एंटीबायोटिक दवाएं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर किया आगाहFri, 17 Oct 2025 - 545 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
ग़ाज़ा में युद्धविराम समझौते की घोषणा का ज़ोरदार स्वागत और ख़ुशी व उम्मीदों की लहर. यूएन एजेंसियों ने मानवीय सहायता आपूर्ति के लिए बढ़ाई अपनी सक्रियता.वेनेज़ुएला की मारिया मचाडो को मिला नोबेल शान्ति पुरस्कार, लोगों की लोकतांत्रिक आशाओं को बढ़ावा देने में अहम योगदान को मिली पहचान.गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं योरोप के स्वास्थ्यकर्मी, आ रहे हैं आत्महत्या तक के विचार.एक अरब से अधिक लोगों को तम्बाकू की लत, ई-सिगरेट के सेवन में भी भारी इज़ाफ़ा.सम्मानजनक रोज़गार हर व्यक्ति का अधिकार है, फिर भी दुनिया भर में क्यों हैं चिन्ताजनक हालात.हिन्दी दिवस पर, यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन.Fri, 10 Oct 2025 - 544 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 03 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
युद्ध से बदहाल ग़ाज़ा में मातृत्व और प्रसव सेवाओं पर गहरा असर, बड़े पैमाने पर विस्थापन का सिलसिला भी है जारी.भारत में दुर्गा पूजा उत्सव, धर्म, कला और सामाजिक सन्देश का संगम …मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची का हिस्सा.दुनिया भर में, अरबों लोगों के जीवन से बिजली अब भी गुल, और कैसे होगी हर व्यक्ति की स्वच्छ उर्जा तक पहुँच.औषधीय व सुगन्धित पौधे हैं स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका के अनमोल भंडार, इन्हें सहेज कर रखा जाना है ज़रूरी.2 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, यूएन मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम, गाँधीजी की विचारधारा आज और भी प्रासंगिक.Fri, 03 Oct 2025 - 543 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 26 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
यूएन महासभा के 80वें सत्र के उच्च स्तरीय जनरल डिबेट के लिए, यूएन मुख्यालय में जुटे विश्व भर के नेता, मुख्यालय बना कूटनैतिक हलचल का केन्द्र.यूएन महासभा के 80वें सत्र में विभिन्न मुद्दों पर उच्च स्तरीय सम्मेलन, AI, परमाणु हथियारों, मानसिक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चा.SDG मीडिया ज़ोन में हुई सतत विकास लक्ष्यों पर गहन चर्चा, युवाओं ने भी की अपनी आवाज़ बुलन्द.और, भारत की जिनाली मोदी को मिला यूनेप का युवा पृथ्वी चैम्पियन पुरस्कार, केले के कचरे से चमड़े का किया उत्पादन.Fri, 26 Sep 2025 - 541 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में, वार्षिक वैश्विक पंचायत के लिए सज चुका है मंच, ज्वलन्त मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए विश्व भर से जुटेंगे नेता.अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान द्वारा, लड़कियों की शिक्षा पर लगाई गई रोक को हुए चार वर्ष, 70 लाख बच्चे कक्षाओं से बाहर.2024 में जलवायु परिवर्तन ने जल संसाधनों पर डाला गहरा दबाव, चरम मौसम से आम जीवन और अर्थव्यवस्था भी प्रभावित… यूएन विशेषज्ञ सुलग्ना मिश्रा बताएंगी रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष.विश्व में लैंगिक समानता की धीमी प्रगति, यूएन वीमेन एशिया-प्रशान्त की निदेशक क्रिस्टीन अरब से जानेंगे कि कहाँ रह गई है कमी.अरबों लोग आज भी पानी और बुनियादी स्वच्छता से वंचित, सतत विकास लक्ष्य - 6 की प्राप्ति, वास्तविकता से कितनी दूर... जानेंगे एसडीजीनामा में.Fri, 19 Sep 2025 - 540 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
सम्प्रभु फ़लस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के समर्थन में यूएन महासभा में प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित उधर दोहा में इसराइल के हमले पर चिन्ता और ग़ाज़ा में हर तरफ़ पसरी है मौत की गन्ध. नेपाल में कई दिनों की अशान्ति के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को बनाया गया अन्तरिम प्रधानमंत्री. अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से भारी तबाही के कारण पहले से जारी मानवीय सहायता में उत्पन्न हुई बाधा, राहत के लिए सहायता धनराशि जुटाने की अपील भी. करोड़ों बच्चे भरपेट, स्वस्थ भोजन नहीं मिलने की वजह से कम वज़न के शिकार, तो दूसरी ओर, हानिकारक भोजन खाने के कारण करोड़ों बच्चे मोटापे की चपेट में भी. लैंगिक असमानता है सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा, कितना ज़रूरी है सतत विकास लक्ष्य -5, जानेंगे एसडीजीनाम में.Fri, 12 Sep 2025 - 539 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से हुई व्यापक बर्बादी के बाद, ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाने में जुटी यूएन एजेंसियाँ.ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य कार्रवाई हुई तेज़, लोग फिर विस्थापित होने के लिए मजबूर, मानवीय सहायता प्रयासों के लिए बढ़ी मुश्किलें.भारत के उत्तरी राज्यों में आई बाढ़ से जान-माल की भीषण हानि पर गहरा दुख.दुनियाभर में 75 करोड़ से अधिक वयस्क निरक्षर, सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य की राह अभी कितनी दूर…जानेंगे एसडीजीनामा में.और, महिलाएँ, वैश्विक आबादी का आधा हिस्सा, लेकिन समाचार जगत में उनकी महज एक-चौथाई उपस्थिति.Fri, 05 Sep 2025 - 538 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 29 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
ग़ाज़ा में भयावह हालात का अन्त नहीं, व्यापक अकाल की आशंका भी, यूएन महासचिव ने फिर दोहराई युद्धविराम, मानवीय सहायता और बन्धकों की रिहाई की अपील.लड़कियों की शिक्षा पर तालेबान की पाबन्दियों के बावजूद, उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए अफ़ग़ान नागरिकों में विशाल समर्थन.विश्व खाद्य कार्यक्रम और भारत के बीच समझौते से, संकटग्रस्त इलाक़ों में पोषण और अन्न की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद.प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से गहरा रहा है झीलों के लिए संकट. इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के प्रयास हैं ज़रूरी.सतत विकास लक्ष्य 3: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण से कैसे पड़ेगी मज़बूत समाज और अर्थव्यवस्था की नींव.Fri, 29 Aug 2025 - 535 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
यूएन एजेंसियों ने, लगभग 23 महीनों के युद्ध से त्रस्त ग़ाज़ा में की अकाल की पुष्टि. लगभग पाँच लाख लोग भुखमरी की चपेट में.दुनिया भर में हर दिन भोजन की अरबों थालियों के बराबर खाना कर दिया जाता है बर्बाद, जबकि दूसरी तरफ़ करोड़ों लोग रह जाते हैं भूखे पेट. सतत विकास लक्ष्य-2, इसी भूख के संकट को ख़त्म करने पर नज़र टिकाता है. जानेंगे विस्तार से एसडीजी-नामा में.दक्षिण एशिया में बारिश और बाढ़ का क़हर. पाकिस्तान और भारत में सैकड़ों लोगों की मौतें, और सम्पत्तियों का भारी नुक़सान.बच्चों को अनुशासित करने के लिए अक्सर घरों और स्कूलों में दिया जाता है शारीरिक दंड, मगर WHO के अनुसार, ऐसा दंड, जीवन भर उनके दिलो-दिमाग़ और विकास को करता है प्रभावित.पश्चिम बंगाल में, कुछ महिलाओं ने संभाली, अपने गाँवों को खुले स्थानों में शौच करने के चलन से छुटकारा दिलाने की ज़िम्मेदारी, कैसे हो रहा है ये सम्भव.Fri, 22 Aug 2025 - 534 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 15 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
ग़ाज़ा में युद्ध और बेदख़ली ने बढ़ाई लोगों की पीड़ा, विकलांगों और बच्चों पर गहरा असर. इस बीच भुखमरी और गहराई.वर्ष 2024 में, 4 हज़ार से अधिक लोग अशान्ति में यौन हिंसा के शिकार, अफ़ग़ान महिलाओं की स्थिति भी चिन्ताजनक.प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उपायों पर नहीं बन सकी अन्तरराष्ट्रीय सहमति.श्रीलंका को अतीत के साए से निकलकर, बेहतर भविष्य के लिए काम करने का सुझाव.दुनिया भर में, 80 करोड़ लोग अब भी निर्धनता के अँधेरे में, कैसे मिलेगा छुटकारा...चर्चा एसडीजीनामा में....AI के बढ़ते प्रयोग के मद्देनज़र, महिलाओं को, इस तकनीक में सक्षम बनाने के लिए, यूएन वीमेन का एक AI स्कूल.Fri, 15 Aug 2025 - 533 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 8 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
ग़ाज़ा में मानवीय संकट और गहराया, 12 हज़ार से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ित, उधर ग़ाज़ा पर इसराइल के पूर्ण सैन्य क़ब्ज़े की ख़बरों पर गहरी चिन्ता.अवाज़ा सम्मेलन में, 32 भूमिबद्ध देशों के लिए व्यापार व विकास रणनीति पर चर्चा, और जिनीवा में वैश्विक प्लास्टिक सन्धि वार्ता.एशिया-प्रशान्त में बाघों की वापसी के बारे में, संरक्षण प्रयासों ने किस तरह जगाई नई उम्मीद.माहवारी निर्धनता का व्यापक संकट, इस साल भी, करोड़ों महिलाएँ स्वच्छता उत्पादों से क्यों हैं वंचित.संयुक्त राष्ट्र की एक युवा स्वयंसेविका शिखा श्रीकान्त के साथ ख़ास बातचीत - धरती बचाने में मदद करने की उनकी मुहिम के बारे में.Fri, 08 Aug 2025 - 531 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 1 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
ग़ाज़ा में कस रहा है भुखमरी और अकाल का शिकंजा, भोजन पाने की आस में अभी तक 1400 लोगों की मौत.कई वर्षों से चल रही है संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की बात, उन सुधारों के लिए UN80 पहल के तहत आज पेश की गईं सिफ़ारिशें.हर रात करोड़ों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर, तो उसी दुनिया में, हर दिन एक अरब थालियों के बराबर, भोजन कर दिया जाता है बर्बादशिशु के लिए माँ का दूध है अमृत समान, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह. स्तनपान क्यों है एक सामाजिक निवेश.भारत के शहरों में भविष्य में रोज़गार अवसर, तो बहुत होंगे मगर होंगे बहुत तरह के बोझ और ख़तरे भी.Fri, 01 Aug 2025 - 529 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 25 जुलाई 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
'ग़ाज़ा युद्ध, तानाशाही और जलवायु न्याय, दुनिया नैतिक संकट से दो-चार', ऐसा क्यों कहा यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने.जानेंगे ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ इसराइली हमलों में मौतें और व्यापक विनाश जारी, सहायता आपूर्ति पर भी पाबन्दी जारी.बहुत से अफ़ग़ान लोग, स्वदेश वापिस तो लौटे, मगर उनके सामने हैं नई मुसीबतें.विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भारत की प्रगति-यात्रा है किस पड़ाव पर, सुनियेगा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बैरी के साथ एक ख़ास बातचीत.और, कुछ बात बिहार की जहाँ यूनीसेफ़ ने, किस तरह खेलों को बना दिया है, बच्चों की सेहत और ख़ुशी का मंत्र.Fri, 25 Jul 2025 - 528 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 जुलाई 2025
इस सप्ताह के बुलेटिन में:
ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ बीते सप्ताह भी अनेक लोगों की मौत हुई और सुरक्षा परिषद में भी गूंजी युद्धविराम व मानवीय सहायता की पुकारें.जानेंगे कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में, 23 करोड़ से अधिक बच्चे, क्यों स्कूली शिक्षा से वंचित हैं, और यूनीसेफ़ क्या कर रहा है - एक “खोई हुई पीढ़ी” को बचाने के लिए.बात - उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच यानि HLPF के मौजूदा सत्र में - सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति पर हो चर्चा की. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर, सूर्य देव, इस बारे में क्या कहते हैं.भारत की एक और सांस्कृतिक विरासत को मिली, विश्व धरोहर की सूची में जगह. कौन से हैं ये स्थान और क्यों अहम हैं.और जानलेवा - रेबीज़ बीमारी के ख़तरे को किस तरह टाला जा सकता है.Fri, 18 Jul 2025 - 525 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 11 जुलाई 2025
इस साप्ताहिक पॉडकास्ट में शामिल हैं...
ग़ाज़ा में खाद्य सहायता के इन्तज़ार में हो रही लगातार मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने जताया गहरा क्षोभ.वर्षा देशपांडे और जनसंख्या वैज्ञानिक अध्ययन संघ को मिला यूएन जनसंख्या पुरस्कार.दक्षिण एशिया में एनीमिया का बढ़ता स्वास्थ्य संकट, निर्धन महिलाएँ अधिक प्रभावित.मध्य प्रदेश में नाव बनी बदलाव की दिशा, महिलाओं ने संभाली पर्यटन की कमान.और इनसान के पुराने साथी घोड़े की याद में शुरू हुआ विश्व अश्व दिवस.Fri, 11 Jul 2025 - 524 - यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 4 जुलाई 2025
इस साप्ताहिक पॉडकास्ट में शामिल हैं...
विकास के लिए वित्त सम्मेलन, सेविया में हुआ सम्पन्न, ‘दस वर्षों में एक बार मिलने वाला अवसर’ग़ाज़ा में अत्यन्त गम्भीर होते हालात पर अति गम्भीर चिन्ता, आम फ़लस्तीनियों की मौत की कड़ी निन्दा, यूएन प्रमुख ने दोहराई युद्धविराम की अपील भी.टैक्नॉलॉजी के बढ़ते प्रयोग के बीच, अकेलेपन से हर घंटे हो जाती है 100 लोगों की मौत.प्लास्टिक से निकला पक्का रास्ता, पश्चिम बंगाल केमयनागुड़ी की सड़कों पर बिछी है नवाचार की ज़मीन.विश्व बैंक की मदद से, तमिलनाडु में 16 लाख महिलाओं के लिए बेहतर रोज़गार की उम्मीदें.Sat, 05 Jul 2025 - 523 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम की लगाई फिर पुकार. भोजन हासिल करने की आस में लोगों की मौत पर गहरी चिन्ता भी.संयुक्त राष्ट्र चार्टर के 80 साल, शान्ति और इंसाफ़ की अनमोल विरासत.विकास के लिए धन निवेश कोई दान नहीं, बल्कि है कई गुना फ़ायदे का सौदा, अगले सप्ताह सेविया सम्मेलन में कुछ इन्हीं मुद्दों पर होगा ज़ोर.चाँद पर समय तय करना बड़ी पहेली, इस सम्बन्ध में संयुक्त राष्ट्र की एक अहम पहल.राजस्थान की सास-बहुओं से शुरु हुई ख़ामोश क्रान्ति, जिसमें महिलाओं ने परम्पराओं को पीछे छोड़, चुनी सेहत की राह.Fri, 27 Jun 2025 - 522 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ईरान और इसराइल के बीच धधकते टकराव पर, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, यूएन महासचिव ने शान्ति को अवसर देने की लगाई पुकारग़ाज़ा में गहराता भूख संकट, ईंधन की क़िल्लत की वजह से अहम सेवाओं के ठप होने का जोखिमअफ़ग़ानिस्तान में हर 10 में से आठ महिलाएँ, शिक्षा, रोज़गार अवसरों के दायरे से बाहर, भेदभाव व सख़्त पाबन्दियों से पीड़ितविश्व शरणार्थी दिवस पर अपने घर से दूर जीवन फिर शुरू करने वाली आबादी के साथ एकजुटता का आहवानऔर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, यूएन मुख्यालय में योग सत्र का आयोजन, एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के सन्देश की गूंजFri, 20 Jun 2025 - 521 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमलों के बाद, मध्य पूर्व में भड़का तनाव, यूएन महासचिव ने संयम बरते जाने का किया आग्रहग़ाज़ा में युद्धविराम लागू करने, बन्धकों की रिहाई और मानवीय सहायता की आपूर्ति के लिए महासभा में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारितभारत के अहमदाबाद से लन्दन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोकपरिवारों के घटते आकार, प्रजनन दर में गिरावट के पीछे छिपी हैं सामाजिक व आर्थिक विवशताएँऔर बाल श्रम के उन्मूलन का वादा अब भी अधूरा, 13 करोड़ से अधिक बच्चे अब भी बाल श्रम का शिकारFri, 13 Jun 2025 - 520 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 6 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा में भोजन का अभाव, फ़लस्तीनी आबादी को धकेल रहा है भुखमरी की ओरपूर्व जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, 80वें सत्र के लिए महासभा अध्यक्ष निर्वाचितसुरक्षा परिषद में पाँच नए सदस्य देशों का चुनाव, 1 जनवरी 2026 से होगा कार्यकाल शुरूपृथ्वी, नदियों, महासागरों, पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य पर प्लास्टिक कचरे का बढ़ता प्रहार, समाधान ढूंढने की कोशिशें भीमानवता के लिए जल व आजीविका के अहम स्रोत हैं, ग्लेशियरएक रिपोर्ट, टिकाऊ परिवहन के सरल, भरोसेमन्द, पर्यावरण अनूकूल साधन साइकिल परFri, 06 Jun 2025 - 519 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 30 मई 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा में हिंसक युद्ध के 600 दिन, फ़लस्तीनी आबादी सामूहिक विस्थापन व भरपेट भोजन नहीं मिल पाने की शिकार.यूक्रेनी शहरों पर रूसी सैन्य बलों के सिलसिलेवार हमलों से शान्ति उम्मीदों को लगा बड़ा झटका.हिमनदों से जुड़ा है मानवता का भविष्य, ग्लेशियर संरक्षण के लिए अहम सम्मेलन का आयोजन.यूएन शान्तिरक्षक दिवस के अवसर पर सुनिएगा दक्षिण सूडान में तैनात एक भारतीय शान्तिरक्षक का सन्देश.तम्बाकू के लुभावने स्वाद के जाल में फँसती जा रही है युवा पीढ़ी.आलू सिर्फ़ एक फ़सल नहीं, बल्कि एक इतिहास, एक संस्कृति और भविष्य की सुरक्षा का साधन भी.Fri, 30 May 2025 - 518 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 23 मई 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा की, जहाँ युद्ध और भुखमरी से त्रस्त लोगों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अपनी योजना को अपनाए जाने का इसराइल से किया आग्रह, उधर बीते सप्ताह इसराइली हमलों में 629 लोगों की मौत.कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया में मचाई थी भीषण उथल-पुथल, मगर क्या दुनिया फिर ऐसी किसी अन्य महामारी का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है. इसी उद्देश्य से हुआ है एक महामारी तैयारी समझौता.शान्ति निर्माण और राजनैतिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागेदारी से बढ़ती है शान्ति और स्थिरता, कुछ ऐसी ही प्रक्रिया, यूएन की मदद से चल रही है दक्षिण सूडान में.जैव विविधता हमारे जीवन और पृथ्वी के संरक्षण के लिए है बहुत ज़रूरी, मगर फिर भी मानवता को इसकी क़द्र और फ़िक्र नहीं.इन सबके अलावा सुनिएगा एक विशेष इंटरव्यू - भारत की एक शान्तिरक्षक मेजर लिश्मिथा बारिक अय्यप्पा के साथ, जो दक्षिण सूडान में शान्ति स्थापना में सक्रिय योगदान कर रही हैं.Fri, 23 May 2025 - 515 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 16 मई 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा में बीती रात, एक और इसराइली हमले में कम से कम 64 लोगों के मारे जाने की ख़बरें. साथ ही, मानवीय सहायता सामग्री के हमास की तरफ़ जाने के आरोपों का ज़ोरदार खंडन.यूएन शान्तिरक्षा अभियानों के लिए और अधिक समर्थन व धन सहायता का आग्रह.कोविड-19 के कारण सम्पन्न देशों में भी बच्चों की शिक्षा पर पड़ा गहरा असर, बहुत से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ा.कोविड-19 के दौरान लोगों ने क्या सबक़ सीखे, और उन्हें भविष्य में इसी तरह की महामारियों से बचने के लिए किस तरह किया जा सकता है इस्तेमाल.भारत में विकलांगता समावेशन पर आयोजित हुआ एक फ़िल्मोत्सव, सुनिएगा भारत में WFP के संचार प्रमुख परमिन्दर सिंह के साथ एक विशेष इंटरव्यू.Fri, 16 May 2025 - 512 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 9 मई 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने और सैन्य टकराव से बचने की पुरज़ोर अपील.यूएन मानवीय एजेंसियों ने, ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति पर नियंत्रण के लिए, इसराइल की योजना को किया रद्द.AI, लाखों-करोड़ों लोगों की भलाई के लिए साबित हो सकती है एक शक्तिशाली उपाय.मानव विकास के सूचकांक में, भारत की स्थिति हुई कुछ बेहतर, UNDP-भारत में एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री अमी मिश्रा के साथ विशेष इंटरव्यू.भारत में पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में आई ऐतिहासिक गिरावट.Fri, 09 May 2025 - 510 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 02 मई 2025
इस साप्ताहिक समाचार बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूएन प्रमुख, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनज़र, जल्द ही कर सकते हैं दीगर बातचीत.ग़ाज़ा पट्टी में सहायता सामग्री के प्रवेश पर दो महीने से लगी इसराइली पाबन्दी से, भुखमरी की आशंका.दुनिया भर में, सहायता धनराशि में कटौती से, लाखों लोगों की जान को ख़तरा, कहा OCHA प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने.हाल ही में यूएन मुख्यालय में हुए युवा ECOSOC मंच, में शिरकत करने वाले कुछ युवाओं से बातचीत की झलकियाँ.भारत के मध्य प्रदेश में, रीवा ज़िले में कुछ महिलाओं ने, नवीन तकनीक के प्रयोग पर मिली चुनौतियों को कैसे किया ग़लत साबित.Fri, 02 May 2025 - 509 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 25 अप्रैल 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की, सुरक्षा परिषद द्वारा तीखी निन्दा.यूएन प्रमुख ने, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरते जाने की अपील भी की.इसराइल द्वारा ग़ाज़ा में सहायता सामग्री के प्रवेश पर कई सप्ताहों की पाबन्दी से हालात हुए भीषण.यूक्रेन में रूस के हालिया हमलों में अनेक शहर आए चपेट में, अनेक लोग हताहत भी.डिजिटल सार्वजनिक ढाँचा (DPI) तैयार करने में, भारत के अग्रणी प्रयासों की सराहना.Sat, 26 Apr 2025 - 508 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 18 अप्रैल 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
- म्याँमार में घातक भूकम्प के कई सप्ताहों बाद भी लोग, आपदा हालात में जीने को मजबूर.ग़ाज़ा में भीषण युद्ध के साथ-साथ, दुस्सूचना का युद्ध भी है जारी, कहना है UNRWA के प्रमुख का.दक्षिण सूडान में यूएन मिशन कमांडर लैफ़्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यन की चेतावनी – देश में गृह युद्ध फिर भड़कने के हालात.कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने की तैयारी के लिए एक समझौते के मसौदे पर सहमतियूएन मुख्यालय में युवा फ़ोरम में शिरकत करने वाली सोनल गुप्ता के साथ ख़ास बातचीत.यूनीसेफ़ ने, बिहार के विद्यालयों में लड़कियों के लिए माहवारी के दिनों में देखभाल व आराम के लिए स्थापित किए सहेली कक्ष.
Fri, 18 Apr 2025 - 506 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 11 अप्रैल 2025
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
म्याँमार में भूकम्प से प्रभावित समुदायों तक मदद पहुँचाने के लिए 24 करोड़ डॉलर की सहायता अपीलग़ाज़ा में इसराइली बमबारी और जगह छोड़ कर जाने के आदेशों के बीच, भोजन व दवाओं की क़िल्लत से जूझ रही है फ़लस्तीनी आबादीसूडान में गृहयुद्ध का ख़ामियाज़ा भुगत रही हैं 60 लाख विस्थापित महिलाएँ व लड़कियाँ, यौन हिंसा मामलों पर गहरी चिन्तायुद्धग्रस्त यूक्रेन में आम नागरिकों के लिए घातक साबित हुआ मार्च का महीनागर्भावस्था व प्रसव के दौरान मातृत्व मौतों की रोकथाम में प्रगति की सुस्त रफ़्तार, वित्तीय समर्थन में कटौती से बढ़ा जोखिमFri, 11 Apr 2025 - 505 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 4 अप्रैल 2025
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
म्याँमार में भूकम्प से हुई बर्बादी के बाद, ज़रूरतमन्द आबादी के लिए राहत अभियान में जुटी यूएन एजेंसियाँ, बेरोकटोक मानवीय सहायता मार्ग मुहैया कराने की मांगग़ाज़ा में युद्धविराम टूटने के बाद से अब तक एक हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों के मारे जाने की निन्दा, सहायताकर्मियों की सुरक्षा की पुकारअगले कुछ सालों में, एआई बन सकता है हज़ारों अरब डॉलर का बाज़ार, मगर डिजिटल दरारें गहरी होने का जोखिम भीलड़ाई ख़त्म होने के बाद भी, दुनिया भर में करोड़ों लोगों पर बारूदी सुरंगों की चपेट में आने का जोखिमऑटिज़्म की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की अपीलFri, 04 Apr 2025 - 504 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 28 मार्च 2025
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
शक्तिशाली भूकम्प से दहला म्याँमार, थाईलैंड भी चपेट में, बड़े पैमाने पर जान-माल के नुक़सान की आशंका, राहत कार्य में जुटी यूएन सहायता एजेंसियाँग़ाज़ा पट्टी में बमबारी के बीच खाद्य सामग्री समेत ज़रूरी सामान की क़िल्लत, मगर सहायता क़ाफ़िलों के प्रवेश पर इसराइली पाबन्दी बरक़रारगम्भीर राजनैतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से जूझ रहे दक्षिण सूडान के लिए, यूएन महासचिव ने लगाई समर्थन की पुकारफ़ैशन की होड़ में, दुनिया भर में बढ़ रहा है कचरे का संकटट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार व दासता के लिए ज़िम्मेदार नस्लवादी विचारधाराओं को ख़ारिज करने का आग्रहFri, 28 Mar 2025 - 503 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 21 मार्च 2025
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
- ग़ाज़ा पट्टी में इसराइल के नए सिरे से सैन्य हमलों और मानवीय सहायता पर पाबन्दी जारी रहने से, हालात और भी बदतर.यूएन प्रमुख ने यूक्रेन में युद्धविराम और न्यायसंगत शान्ति स्थापना की ज़रूरत पर दिया ज़ोर.हिमनदों का, बहुत तेज़ रफ़्तार से पिघलना, गम्भीर चिन्ता की बात, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी.महिलाओं की स्थिति पर आयोग का 69वाँ सत्र वैश्विक चर्चाओं के साथ सम्पन्न.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश के साथ, महिला सशक्तिकरण और यूएन सुधारों के बारे में एक विशेष इंटरव्यू.
Fri, 21 Mar 2025 - 500 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 14 मार्च 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, अपनी वार्षिक रमदान एकजुटता यात्रा में, इस वर्ष पहुँचे बांग्लादेश, रोहिंज्या शरणार्थियों के लिए जताया समर्थन.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में इसराइली बलों द्वारा यौन व लिंग आधारित हिंसा को, युद्ध के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने के आरोप.इस साल यूएन हो रहा है 80 वर्ष का, इस विश्व संगठन में सुधारों की मुहिम.सहायता धनराशि में भारी कटौती से अनेक स्थानों पर जीवनरक्षक अभियानों में कटौती.न्यूयॉर्क मुख्यालय में, महिला सशक्तिकरण व लैंगिक समानता की पुकारें.Fri, 14 Mar 2025 - 499 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 7 मार्च 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
- अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, लैंगिक मज़बूती की पुरज़ोर पुकारें.युद्ध से तबाह ग़ाज़ा में, मानवीय सहायता प्रवेश पर इसराइली रोक पर गहरी चिन्ताएँ.सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते उत्पादन और व्यापार से स्वास्थ्य संकट बढ़ने का जोखिम.अफ़ग़ानिस्तान में क़रीब 1.5 करोड़ लोगों के उच्च खाद्य असुरक्षा से पीड़ित होने की आशंका.और भारत की मानवाधिकार पैरोकार डॉक्टर हंसा मेहता की याद में, यूएन मुख्यालय में व्याख्यान.
Fri, 07 Mar 2025 - 498 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 28 फ़रवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा, मानवीय सहायता व विकास कार्यों के लिए वित्तीय समर्थन में कटौती की घोषणा, पर यूएन महासचिव की गहरी चिन्ता.ग़ाज़ा पट्टी में नाज़ुक युद्धविराम को जारी रखने और संकट के समाधान के लिए एकजुट रुख़ अपनाने की अपील.यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के आक्रमण के तीन वर्ष, पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 524 अरब डॉलर की दरकार.2050 तक दुनिया भर में स्तन कैंसर के मामलों में 40 फ़ीसदी की वृद्धि का अनुमान.महिला शान्तिरक्षकों के लिए पहली बार सम्मेलन, नई दिल्ली में आयोजित, एक विशेष रिपोर्ट.Fri, 28 Feb 2025 - 496 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 21 फ़रवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूक्रेन पर रूस के पूर्ण स्तर के आक्रमण के तीन साल, देश के लोग हमलों, विस्थापन, कठिनाइयों और मनोवैज्ञानिक आतंक से त्रस्त.युद्ध से बुरी तरह तबाह हुए ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में, पुनर्निर्माण लागत 53 अरब डॉलर से अधिक होने के अनुमान.भारत की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं और कार्बन उत्सर्जन में कटौती के प्रयासों की सराहना.DRC में, युद्ध से उत्पन्न संकट पर सुरक्षा परिषद में चर्चा, क़रीब 35 हज़ार लोग बुरूंडी में भागने को मजबूर.बाल विवाह पर प्रतिबन्ध होने के बावजूद, प्रगति में बाधक यह प्रथा धड़ल्ले से है जारी.Fri, 21 Feb 2025 - 495 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 14 फ़रवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
एआई की क्षमता चंद देशों और कम्पनियों में सीमित होना चिन्ताजनक, टैक्नॉलॉजी का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुँचाने की पुकारबांग्लादेश में पिछले वर्ष हुए विरोध प्रदर्शनों के क्रूर दमन में शीर्ष नेताओं की कथित भूमिका पर, यूएन मानवाधिकार कार्यालय की नई रिपोर्टग़ाज़ा पट्टी में लड़ाई पर विराम के बीच, ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी तक सहायता पहुँचाने के प्रयासकाँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव से गहराया विस्थापन संकटबढ़ती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान जगत में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने पर ज़ोरFri, 14 Feb 2025 - 494 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 7 फ़रवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यूएन प्रमुख की, ग़ाज़ा में नस्लीय सफ़ाए से बचने की पुकार के साथ, स्थाई युद्धविराम का भी आहवान.डॉनल्ड ट्रम्प सरकार द्वारा अनेक यूएन एजेंसियों के साथ सहयोग और धन सहायता रोकने के आदेशों से व्यापक असर की आशंका.काँगो में तत्काल युद्धविराम की पुकार, मानवाधिकार उल्लंघन पर भी गम्भीर चिन्ता.महिला ख़तना पर रोक लगाने के लिए, कार्रवाई और प्रयास बढ़ाने का आहवान.प्रौद्योगिकी में तेज़ विकास की बदौलत, हवाई यातायात बढ़ने और सफ़र साफ़ व आसान होने के अनुमान.Fri, 07 Feb 2025 - 493 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 31 जनवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में सरकारी सुरक्षा बलों और विद्रोही गुटों में भीषण लड़ाई, आम नागरिकों के लिए गम्भीर संकट की स्थितिग़ाज़ा में युद्धविराम के बाद अपने घर लौट रहे फ़लस्तीनियों को सहायता देने में जुटी यूएन एजेंसियाँ, बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी की वास्तविकता से मायूस हैं आम लोगयूएन महासचिव ने म्याँमार में सैन्य तख़्तापलट के चार साल पूरे होने पर, लोकतंत्र व नागरिक शासन की वापसी की पुकार लगाईएचआईवी, एड्स के उपचार के लिए समर्थन जारी रखने के अमेरिकी सरकार के निर्णय का स्वागतसशस्त्र टकरावों के दौरान आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना और युद्ध नियमों की अवहेलना गहरी चिन्ता की वजह, भारतीय सेना में पूर्व लैफ़्टिनेंट जनरल जेएस लिद्दर के साथ एक ख़ास बातचीतFri, 31 Jan 2025 - 492 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 24 जनवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
फ़लस्तीनी क्षेत्र पश्चिमी तट में आम लोगों पर इसराइल के हमलों की निन्दा, ग़ाज़ा युद्ध में भारी मुसीबत उठाने वाले बच्चों का साथ देने की पुकार भी.दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक, यूएन प्रमुख ने दुनिया के सामने गिनाईं दो प्रमुख चुनौतियाँ.अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की दो बड़ी हस्तियों के विरुद्ध, ICC में गिरफ़्तारी वॉरंट के लिए अर्ज़ियाँ.WHO और पेरिस जलवायु सम्मेलन से, अमेरिका के हाथ खींचने पर खेद व पुनर्विचार करने की पुकारें.निरस्त्रीकरण पर उच्च प्रतिनिधि इज़ूमी नाकामित्सू के साथ बातचीत आधारित पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट.अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर, शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्ता पर विशेष ज़ोर.Fri, 24 Jan 2025 - 491 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 17 जनवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
दुनिया के सामने दरपेश हैं अभूतपूर्व चुनौतियाँ, मगर 2025 में, आशा बनाए रखने के कारण भी मौजूद, कहना है यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश का.ग़ाज़ा में युद्धविराम से हालात बेहतर होने की उम्मीद, मानवीय सहायता तेज़ करने की योजनाएँ भी.भू-राजनैतिक तनाव, जलवायु परिवर्तन की बढ़ती क़ीमत, अनसुलझे क़र्ज़ मुद्दे जैसे कारणों से श्रम बाज़ारों पर भारी दबाव, आर्थिक पुनर्बहाली की रफ़्तार धीमी.WHO ने दुनिया भर में स्वास्थ्य आपदाओं से निपटने के लिए जारी की 1.5 अरब डॉलर की अपील.भारत के ओडीशा प्रदेश में यूनीसेफ़ की मदद से बाल विवाह को रोकने में मिली ख़ास कामयाबी.Fri, 17 Jan 2025 - 490 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 10 जनवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
युद्ध से बेहाल ग़ाज़ा पट्टी में सहायता सामग्री की भीषण क़िल्लत, ठंड के मौसम में बच्चे गँवा रहे हैं जानयूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे होने को, मगर शान्तिपूर्ण हल निपटारे की दिशा में प्रगति धुंधली, टकराव में ख़तरनाक तेज़ी2024 ने बनाया अब तक का सबसे गर्म साल साबित होने का रिकॉर्डविश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, चीन में नए वायरस का फैलाव कोई बड़ा ख़तरा नहीं2025 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि की रफ़्तार 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमानFri, 10 Jan 2025 - 489 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 3 जनवरी 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा पट्टी में युद्ध के क़हर से ढह रही हैं स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में हालात पर चर्चायूएन स्वास्थ्य एजेंसी की चेतावनी, रणभूमि में तब्दील हो चुके हैं अस्पतालरूसी सैन्य बलों के आक्रमण के क़रीब तीन वर्ष बाद भी, यूक्रेन में मानवाधिकारों की चिन्ताजनक स्थितिसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए पाँच अस्थाई सदस्य देशों का कार्यकाल हुआ शुरूअफ़ग़ानिस्तान में ग़ैर-सरकारी संगठनों में अफ़ग़ान महिलाओं पर पाबन्दी को वापिस लिए जाने की मांगअमेरिका के न्यू ऑरलीन्स शहर में आतंकी हमले की यूएन महासचिव ने की निन्दाFri, 03 Jan 2025 - 487 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 दिसम्बर 2024
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
यमन और इसराइल के बीच बढ़ता टकराव, यूएन महासचिव ने जताई चिन्तासना हवाई अड्डे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख की मौजूदगी के दौरान इसराइली बमबारी, यूएन टीम सुरक्षितग़ाज़ा में भोजन व सहायता सामग्री की क़िल्लत, भीषण सर्दी में नवजात शिशुओं की मौतों पर क्षोभअफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य बलों के हवाई हमले में बड़ी संख्या में लोगों की गई जान, यूएन मिशन ने जाँच की मांग कीवैश्विक महामारी के जोखिम से निपटने के लिए, दुनिया फ़िलहाल तैयार नहीं, यूएन महासचिव की चेतावनी 2024 में, यूएन खाद्य कार्यक्रम ने भारत सरकार के साथ मिलकर अनेक क्षेत्रों में किए साझा प्रयासFri, 27 Dec 2024 - 486 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 दिसम्बर 2024
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
ग़ाज़ा में इसराइल की लगातार भीषण बमबारी और सर्दियों की बारिश से हालात भीषण, लोग हर रोज़ धकेले जा रहे हैं मौत के मुँह में.सीरिया में नए सत्ता ढाँचे में मानवाधिकारों की गारंटी सुनिश्चित किए जाने की पुकार.कृत्रिम बुद्धिमत्ता – AI प्रौद्योगिकी की निगरानी व संचालन पर मानव नियंत्रण की हिमायत.WHO ने भारत में शुरू की, कमज़ोर नज़र वाले लोगों को मुफ़्त चश्मे मुहैया कराने की पहल.और संयुक्त राष्ट्र के नए पर्यावरण चैम्पियन्स में शामिल भारत के माधव गाडगिल के साथ सुनिएगा एक ख़ास बातचीत.Fri, 20 Dec 2024 - 484 - यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 दिसम्बर 2024
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...
सीरिया में नाटकीय घटनाक्रम के बाद, शान्ति व स्थिरता पर ज़ोर. इसराइल से सीरिया में हमले बन्द करने और गोलान इलाक़ों से वापिस लौटने का आग्रह.ग़ाज़ा में इसराइली हमलों में आम लोगों की मौतें जारी, सहायता क़ाफ़िले भी हमलों की ज़द में.अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के कड़े फ़ैसलों के बावजूद, उनके साथ बातचीत जारी रखने का सुझाव.कोविड-19 के दौरान मानव तस्करी में कमी के बाद, अब फिर से इसमें उछाल पर चिन्ता.दुनिया भर में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए बढ़ रहे हैं ख़तरे, इस वर्ष 68 पत्रकारों की मौत.सरकारों द्वारा स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर धन ख़र्च घटाने से स्वास्थ्य कवरेज के प्रयासों को झटका.Fri, 13 Dec 2024
Podcasts semelhantes a यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय
100% HONDELATTE Christophe Hondelatte
Roz Ki Khabar: Hindi Samachar (रोज़ की खबर: हिंदी समाचार) Daily News Brief India
La noche de Cuesta esRadio
24 Oras Podcast GMA News
Osho Hindi Podcast Govind Das Swami
Ka Istorya Horror Jason Steele | Papa Dudut | TAGM Marketing Solutions Inc.
Dear LOVE Love Radio Manila
Raqi’s Secret Files Love Radio Manila
Dear MOR MOR Entertainment
أندر التلاوات للشيخ عبد الباسط عبد الصمد mustafa
المصحف المرتل الثاني - فضيلة الشيخ محمد صديق المنشاوي Omar
روائع المسلسلات الإذاعية Podcast Record
قصص الأنبياء Podcast Record
Géopolitique RFI
Radio Foot Internationale RFI
L'After Foot RMC
Entrez dans l'Histoire RTL
Les Grosses Têtes RTL
الشيخ الشعراوي Sheikh Shaarawi
حواديت قبل النوم أدهم أمين
Abdul Basit Abdul Samad - عبد الباسط عبد الصمد القرآن الكريم - The Noble Quran
Abdul Rahman Al-Sudais - عبد الرحمن السديس القرآن الكريم - The Noble Quran
Mishary Al-Afasy - مشاري العفاسي القرآن الكريم - The Noble Quran
بودكاست الشرق منتدى الشرق