Nach Genre filtern

Kahaniyan | कहानियाँ

Kahaniyan | कहानियाँ

Sanjay Pimpale

हिंदी की मशहूर कहानियाँ Famous stories of Hindi. Best Hindi audio stories. Narrated by Sanjay Pimpale.

28 - ईदगाह - मुंशी प्रेमचंद | Eidgah - Munshi Premchand.
0:00 / 0:00
1x
  • 28 - ईदगाह - मुंशी प्रेमचंद | Eidgah - Munshi Premchand.

    मुंशी प्रेमचंद जी की बहुत प्रसिद्ध कहानी है - ईदगाह। इस कहानी में ग्रामीण मुस्लिम जीवन का सुंदर चित्रण है। कहानी का मुख्य किरदार एक पाँच साल का लड़का हामिद है, जिसके माँ-बाप नहीं है। बस एक दादी है जो किसी तरह छोटा-मोटा काम करके अपने पोते का भरण-पोषण करती है। ईद के दिन हामिद को मेले में जाने के लिए दादी तीन पैसे देती है। भयंकर गरीबी, विषम परिस्थितियाँ छोटे-से हामिद को कितना समझदार बना देती है, इसका सजीव, सुंदर चित्रण किया गया है। और साथ में कहानी से यह भी पता चलता है कि मुंशी जी को बालमनोविज्ञान की अच्छी-खासी समझ थी। यही वजह है कि कहानी इतनी बेहतरीन और रोचक बन पड़ी है। हामिद के तीन पैसे और ईदगाह के मेले तक का सफ़र, कैसा रहा और क्या-क्या हुआ..? जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - ईदगाह । Listen Munshi Premchand's Story - Eidgah.

    Sun, 23 Jul 2023 - 35min
  • 26 - बाबाजी का भोग - मुंशी प्रेमचंद | Babaji Ka Bhog - Munshi Premchand.

    मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - बाबाजी का भोग ।

    Munshi Premchand's Story - Babaji Ka Bhog. 

    Fri, 20 May 2022 - 05min
  • 25 - बड़े घर की बेटी - प्रेमचंद | Bade Ghar Ki Beti - Premchand.

    ठाकुर बेनीमाधव सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्रीकंठ ग्रैजुएट है, नौकरी करता है। दूसरा लालबिहारी, जो कम पढ़ा-लिखा है, पहलवानी का शौक रखता है। छोटा परिवार है। इस सीधे-सादे देहाती गृहस्थ के घर में एक बड़े घर की बेटी, आनंदी, बहू बनकर आती है। वह अपने को इस घर के अनुकूल बना भी लेती है,... पर कुछ ऐसा होता है कि यह परिवार टूटने के कगार पर आ पहुँचता है... पर इसके आगे जो होता हैं वह बड़ा ही दिलचस्प है - तो आइए, यह जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानी - बड़े घर की बेटी

    Munshi Premchand's famous story - Bade Ghar ki Beti. 

    Mon, 11 Apr 2022 - 22min
  • 24 - बासी भात में ख़ुदा का साझा - प्रेमचंद | Baasi bhat me khuda ka sajha - Premchand.

    कहानी का मुख्य किरदार है दीनानाथ। बहुत दिनों तक बेकार रहने के बाद जैसे ही उसे नौकरी मिल जाती है, उसकी भगवान के प्रति श्रद्धा और भी बढ़ जाती है। एक दिन उसे एक गलत काम करना पड़ जाता है, जिसके कारण उसे भगवान के दंड का डर सताने लगता है। मन में चल रहा यह द्वंद्व उसे कहाँ ले जाता है ? - जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - बासी भात में ख़ुदा का साझा । Munshi Premchand's Story - Basi bhaat me khuda ka sajha.

    Tue, 22 Mar 2022 - 21min
  • 23 - गरीब की हाय - मुंशी प्रेमचंद | Gareeb Ki Haay - Munshi Premchand.

    एक सैनिक की गरीब विधवा मूँगा, जो गाँव के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा ठगी जाती है। पर गाँव की पंचायत भी उसे न्याय नहीं दे पाती। कोई भी व्यक्ति उसका साथ नहीं देता। वह बिलकुल ही अकेली पड़ जाती है। उसके साथ हुए विश्वासघात से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। पर वह ज़िद्दी थी, अन्याय के ख़िलाफ़ अकेली डटी रही। फिर जो हुआ उसे आप स्वयं सुनिए, मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - गरीब की हाय । Munshi Premchand's story - Gareeb Ki Haay.

    Thu, 03 Mar 2022 - 32min
Weitere Folgen anzeigen