Filtrar por gênero

- 28 - ईदगाह - मुंशी प्रेमचंद | Eidgah - Munshi Premchand.
मुंशी प्रेमचंद जी की बहुत प्रसिद्ध कहानी है - ईदगाह। इस कहानी में ग्रामीण मुस्लिम जीवन का सुंदर चित्रण है। कहानी का मुख्य किरदार एक पाँच साल का लड़का हामिद है, जिसके माँ-बाप नहीं है। बस एक दादी है जो किसी तरह छोटा-मोटा काम करके अपने पोते का भरण-पोषण करती है। ईद के दिन हामिद को मेले में जाने के लिए दादी तीन पैसे देती है। भयंकर गरीबी, विषम परिस्थितियाँ छोटे-से हामिद को कितना समझदार बना देती है, इसका सजीव, सुंदर चित्रण किया गया है। और साथ में कहानी से यह भी पता चलता है कि मुंशी जी को बालमनोविज्ञान की अच्छी-खासी समझ थी। यही वजह है कि कहानी इतनी बेहतरीन और रोचक बन पड़ी है। हामिद के तीन पैसे और ईदगाह के मेले तक का सफ़र, कैसा रहा और क्या-क्या हुआ..? जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - ईदगाह । Listen Munshi Premchand's Story - Eidgah.
Sun, 23 Jul 2023 - 35min - 26 - बाबाजी का भोग - मुंशी प्रेमचंद | Babaji Ka Bhog - Munshi Premchand.Fri, 20 May 2022 - 05min
- 25 - बड़े घर की बेटी - प्रेमचंद | Bade Ghar Ki Beti - Premchand.
ठाकुर बेनीमाधव सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्रीकंठ ग्रैजुएट है, नौकरी करता है। दूसरा लालबिहारी, जो कम पढ़ा-लिखा है, पहलवानी का शौक रखता है। छोटा परिवार है। इस सीधे-सादे देहाती गृहस्थ के घर में एक बड़े घर की बेटी, आनंदी, बहू बनकर आती है। वह अपने को इस घर के अनुकूल बना भी लेती है,... पर कुछ ऐसा होता है कि यह परिवार टूटने के कगार पर आ पहुँचता है... पर इसके आगे जो होता हैं वह बड़ा ही दिलचस्प है - तो आइए, यह जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानी - बड़े घर की बेटी।
Munshi Premchand's famous story - Bade Ghar ki Beti.Mon, 11 Apr 2022 - 22min - 24 - बासी भात में ख़ुदा का साझा - प्रेमचंद | Baasi bhat me khuda ka sajha - Premchand.
कहानी का मुख्य किरदार है दीनानाथ। बहुत दिनों तक बेकार रहने के बाद जैसे ही उसे नौकरी मिल जाती है, उसकी भगवान के प्रति श्रद्धा और भी बढ़ जाती है। एक दिन उसे एक गलत काम करना पड़ जाता है, जिसके कारण उसे भगवान के दंड का डर सताने लगता है। मन में चल रहा यह द्वंद्व उसे कहाँ ले जाता है ? - जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - बासी भात में ख़ुदा का साझा । Munshi Premchand's Story - Basi bhaat me khuda ka sajha.
Tue, 22 Mar 2022 - 21min - 23 - गरीब की हाय - मुंशी प्रेमचंद | Gareeb Ki Haay - Munshi Premchand.
एक सैनिक की गरीब विधवा मूँगा, जो गाँव के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा ठगी जाती है। पर गाँव की पंचायत भी उसे न्याय नहीं दे पाती। कोई भी व्यक्ति उसका साथ नहीं देता। वह बिलकुल ही अकेली पड़ जाती है। उसके साथ हुए विश्वासघात से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। पर वह ज़िद्दी थी, अन्याय के ख़िलाफ़ अकेली डटी रही। फिर जो हुआ उसे आप स्वयं सुनिए, मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - गरीब की हाय । Munshi Premchand's story - Gareeb Ki Haay.
Thu, 03 Mar 2022 - 32min - 22 - स्वामिनी - मुंशी प्रेमचंद | Swamini - Munshi Premchand.
शिवदास के दो बेटे थे। दोनों बेटों की शादी दो सगी बहनों से हुई - रामप्यारी और रामदुलारी। बड़ी बहू रामप्यारी का पति का देहांत हो जाता है। वह जवानी में विधवा हो जाती है। सास तो थी नहीं। ससुर शिवदास ने घर की जिम्मेदारी रामप्यारी को सौंप दी। प्यारी के घर की स्वामिनी बनने के बाद उसके जीवन में क्या-क्या मोड़ आए, कैसे उसने हालातों का सामना किया..? जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - स्वामिनी । Munshi Premchand's story - Swamini.
Mon, 07 Feb 2022 - 40min - 21 - अलग्योझा - मुंशी प्रेमचंद | Algyojha - Munshi Premchand.
यह कहानी है बदक़िस्मत रग्घू की, उसकी सौतेली माँ की। यह कहानी है रग्घू की पत्नी मुलिया की, उसके हठ की। यह कहानी है सौतेले भाइयों की। यह कहानी है एक नेक इंसान के बदक़िस्मती की। यह कहानी है घर के बँटवारे की, अलग्योझे की। अचानक परिवार में आए उतार-चढ़ाव ने रग्घू की ज़िंदगी में भयंकर तूफ़ान खड़ा कर दिया। पर इस अलग्योझा के कारण जिंदगियों ने कुछ ऐसे करवट बदली कि... जानने के लिए सुनिए मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - अलग्योझा । Munshi Premchand's famous story - Algyojha.
Fri, 14 Jan 2022 - 49min - 20 - सुजान भगत - मुंशी प्रेमचंद | Sujaan Bhagat - Munshi Premchand.
यह कहानी है सुजान नामक एक किसान की, सुजान की खेती में कई साल से कंचन बरस रहा था। धन हाथ आते ही सुजान धर्म, सेवा और दान-पुण्य की ओर मुड़े। वह सुजान से सुजान भगत हो गए। पर बाद में उसकी पत्नी और बेटों को यह बात खटकने लगी। घर में उसके अधिकार छिने जाने लगे। सुजान को बहुत बुरा लगा। स्वाभिमानी सुजान ने कुछ ऐसा किया जिससे सारे हालात ही बदल गए। सुजान ने ऐसा क्या किया..? जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानी - सुजान भगत ।
Thu, 30 Dec 2021 - 31min - 19 - बोध - मुंशी प्रेमचंद | Bodh - Premchand.
पंडित चंद्रधर, जो अध्यापक थे, वे सदा पछताया करते थे कि यदि वे किसी अन्य विभाग में नौकर होते तो अब तक हाथ में चार पैसे होते। उनके दो पड़ोसी, एक दारोगा थे और एक तहसील में सियाहे नवीस थे, जिनका वेतन पंडित जी के वेतन से कुछ अधिक न था, फिर भी उनकी चैन से गुज़रती थी। नौकर-चाकर थे, ठाठ-बाट था। पर कुछ ऐसा होता है जिससे उन्हें अंत में ज्ञात होता है कि अध्यापक का पद कितना महान है, शिक्षक समाज में कितना गौरवशाली है।
... ऐसा क्या होता है ?
जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंदजी की कहानी - बोध ।
Munshi Premchand'sfamous story - Bodh.
Sun, 28 Nov 2021 - 18min - 18 - शिकारी राजकुमार - मुंशी प्रेमचंद | Shikari Rajkumar - Premchand.
यह कहानी एक राजकुमार की है, जिसको शिकार करने का शौक है। एक दिन वह अपने संगी-साथियों के साथ शिकार करने जंगल में जाता है। एक बड़े हिरन के पीछे-पीछे घोड़ा दौड़ाता हुआ राजकुमार अपने साथियों से बहुत दूर चला जाता है। हिरन का शिकार करता है। उसी समय एक हट्टा-कट्टा संन्यासी वहाँ आ पहुँचता है, और उसके बाद जो घटित होता है, वह बहुत ही अनपेक्षित होता है। ऐसा होता क्या है...? जानने के लिए सुनिए, मुंशी प्रेमचंदजी की लिखी कहानी - शिकारी राजकुमार। Munshi Premchand'sfamous story - Shikari Rajkumar.
Fri, 19 Nov 2021 - 21min - 17 - सेवा मार्ग - मुंशी प्रेमचंद | Seva Marg - Munshi Premchand.
यह कहानी एक लड़की की है जो अद्वितीय रूप-सौंदर्य, धन-दौलत और संसार का सर्वोच्च सुख पाना चाहती है। वह देवी माँ के मंदिर में कठिन तपस्या करती है। बारह वर्ष की कठिन तपस्या के बाद देवी प्रसन्न होती है। क्या उसकी इच्छाएँ पूरी होती है? इच्छाएँ पूरी होने के बाद नवजीवन में क्या कुछ बदल जाता है? उसके जीवन में क्या परिवर्तन आता है? कौन-से मोड़ आते हैं? जानने के लिए सुनिए, मुंशी प्रेमचंद जी की लिखी कहानी - सेवा मार्ग। Munshi Premchand's famous story - Seva Marg.
Sat, 13 Nov 2021 - 21min - 16 - सवा सेर गेहूँ - मुंशी प्रेमचंद | Sava Ser Gehun - Munshi Premchand.
यह कहानी शंकर नामक एक गरीब किसान की है। एक दिन एक साधु-महात्मा उसके घर पधारे, जिनको शंकर ने सवा सेर गेहूँ विप्र जी से उधार लेकर भोजन कराया। इसके बाद शंकर की ज़िंदगी ने नया मोड़ लिया। क्या से क्या हो गया! सवा सेर गेहूँ ने तो जैसे शंकर की ज़िंदगी ही बदल डाली । ऐसा क्या हुआ..? आइए जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - सवा सेर गेहूँ ।
Wed, 27 Oct 2021 - 19min - 15 - मुक्तिधन - मुंशी प्रेमचंद | Muktidhan - Munshi Premchand.
गरीब और छोटा किसान रहमान किस तरह अपने हालात के आगे मजबूर होकर अपनी गाय बेचता है। फिर भी हालात क़ाबू में नहीं आते और उसे लाला दाऊदयाल से बार-बार कर्ज़ लेना पड़ता है। अब कर्ज़ का पहाड़ उसके सामने है, और कर्ज़ तो चुकाना है। दाऊदयाल पैसों के लिए तकाज़ा करते हैं,... पर... दाऊदयाल ने...
फिर होता है कुछ ऐसा... जानने के लिए सुनिए मुंशी प्रेमचंद जी की लिखी कहानी - मुक्तिधन। The greate author Munshi Premchand's famous story - Muktidhan.
Fri, 22 Oct 2021 - 28min - 14 - विध्वंस - मुंशी प्रेमचंद | Vidhwans - Munshi Premchand.
यह कहानी एक बूढ़ी, विधवा गोंडिन की है, जिसका नाम भुनगी है, जो गाँव में भाड़ चलाकर दाना भूनकर अपना पेट पालती थी। इस गाँव में एक दबंग ज़मीदार भी है। विधवा बुढ़िया अपनी मेहनत का, रूखा-सूखा खाकर जीवनयापन कर रही थी। पर उसके साथ अन्याय होता है। बूढ़ा शरीर अन्याय के ख़िलाफ़ खड़ा होता है। पर... होता कुछ ऐसा है जिसे जानकर रूह काँप जाती है। आइए, भुनगी के जीवन में ऐसा क्या हुआ जानने के लिए सुनते हैं कहानी - विध्वंस। Munshi Premchand's famous story - Vidhwans.
Sun, 26 Sep 2021 - 13min - 13 - स्वत्व रक्षा - मुंशी प्रेमचंद | Swatva Raksha - Munshi Premchand.
इस कहानी मुख्य किरदार एक घोड़ा है। मुंशी प्रेमचंद जी ने इस कहानी में दिखाया है कि मनुष्य की तरह पशु में भी अपने स्वत्व और हक़ के लिए लड़ने और उसकी रक्षा करने की भावना होती है, समझ होती है और संघर्ष करने की क्षमता भी होती है। कहानी के एक पात्र मीर साहब का घोड़ा अपने स्वत्व की रक्षा के लिए, अपने हक़ के लिए क्या-क्या करता है... क्या-क्या सहता है? और आख़िर उसका परिणाम क्या होता है, जानने के लिए सुनते हैं मुंशी प्रेमचंद जी द्वारा लिखी कहानी - स्वत्व रक्षा । Munshi Premchand's Story - Svatva Raksha.
Wed, 22 Sep 2021 - 16min - 12 - बूढ़ी काकी - मुंशी प्रेमचंद | Budhi Kaki - Munshi Premchand.
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - बूढ़ी काकी । The greate author Munshi Premchand's famous story - Budhi Kaki.
Mon, 06 Sep 2021 - 26min - 11 - गुप्तधन - मुंशी प्रेमचंद | Guptdhan - Munshi PremchandSat, 28 Aug 2021 - 20min
- 10 - सद्गति - मुंशी प्रेमचंद | Sadgati - Munshi Premchand.Thu, 19 Aug 2021 - 21min
- 9 - सौत - मुंशी प्रेमचंद | SAUT - Munshi PremchandSun, 15 Aug 2021 - 23min
- 8 - पंच परमेश्वर - मुंशी प्रेमचंद | Panch Parmeshwar - Munshi PremchandThu, 05 Aug 2021 - 29min
- 7 - कफ़न - मुंशी प्रेमचंद | Kafan - Munshi PremchandThu, 29 Jul 2021 - 22min
- 6 - पूस की रात - मुंशी प्रेमचंद | Poos Ki Raat - Munshi PremchandSun, 25 Jul 2021 - 15min
- 5 - जुरमाना - मुंशी प्रेमचंद | JURMANA - Munshi PremchandThu, 15 Jul 2021 - 10min
- 4 - नमक का दारोगा - मुंशी प्रेमचंद | Namak Ka Darogaa - Munshi PremchandTue, 13 Jul 2021 - 24min
- 3 - सज्जनता का दंड - मुंशी प्रेमचंद | Sajjanta Ka Dand - Munshi PremchandThu, 08 Jul 2021 - 19min
- 2 - परीक्षा - मुंशी प्रेमचंद | Pareeksha - Munshi PremchandMon, 05 Jul 2021 - 13min
- 1 - ठाकुर का कुआँ - मुंशी प्रेमचंद | Thakur ka kuaan- Munshi PremchandSat, 02 Jan 2021 - 08min
Podcasts semelhantes a Kahaniyan | कहानियाँ
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Au Coeur du Crime Europe1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
Parlons-nous RTL
El Larguero SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
HISTORIAS DE LA HISTORIA VIVA RADIO
Outros Podcasts de Artes
இசைத் தென்றல் Unknown
The Stories of Mahabharata Sudipta Bhawmik
Bollywood Instrumentals - Free (non commercial) Bollywood Instrumentalzzz
BHAGWAT GITA Janvi Kapdi
Akbar Birbal Stories Chimes
1001 Classic Short Stories & Tales Jon Hagadorn
Ek Kahani Aisi Bhi Red FM
Bhojpuri Ankit Pandey
Shayar Punjab De by Ansh Sagar Ansh Sagar
Hindi Poems by Vivek (विवेक की हिंदी कवितायेँ) Vivek Agarwal
GAZAL HUB rizwan khan sultan alig
Suno Kahani Suno Kahani
Sharadiyo Kolkata Amazing Kolkata
Britain: Hindi Kahani Cineink
OKolkata Radio O Kolkata Radio
Red Murga Red FM
Gajal #1 Jamuna Dahal
Gujarati Geet Bipin Sonara
New Songs Geet Kavita Haryanvi Ragni Anand Kumar Ashodhiya
Punjab Made Punjab Made

