Filtrar por género
NL Charcha

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
- 429 - एनएल चर्चा 442: चुनाव आयोग के भीतर बगावत के सुर और दिल्ली से लेकर जमुई तक गहराता महिला सुरक्षा का संकट
एनएल चर्चा के इस अंक में भारत के चुनाव आयोग (ECI) के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' से संबंधित 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर चर्चा की गई, जिसमें दावा किया गया है कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार औपचारिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराई थीं. इसके अलावा चर्चा में बिहार के जुमई में नाबालिग़ युवती के साथ हुई बदसलूकी भी गंभीरता से बात हुई.
इसके अलावा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन, कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे का दिया गया अल्टीमेटम, दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना, नोएडा में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में SC ने बदला आदेश, एक्टिविस्ट की NSA हिरासत बरकरार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें, त्रि-भाषा नीति मामला में मौजूदा कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने के SC के सुझाव पर विचार करने के लिए केंद्र को और समय मिला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा राज्य तय कर सकता है राष्ट्रीय गीत, लेकिन धार्मिक वजहों से वंदे मातरम ना गाने पर कोई आपराधिक कार्रवाई ना हो, IIT-बॉम्बे के छात्र की मौत पर माता-पिता का आरोप, बच्चे के साथ हुआ जातिगत भेदभाव, मीडिया आउटलेट्स के साथ जारी तनाव के बीच UN में ट्रंप ने CNN से कहा, 'आपको यहां नहीं होना चाहिए', जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक (26 सितंबर 2026 तक) कुल 27 पदक (3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रांज) जीत लिए हैं, जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और खबर लहरिया की सह-संस्थापक और संपादक कविता बुंदेलखंडी शामिल हुईं. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा का संचालन प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अगर दो दो चुनाव आयुक्त लगातर लिखित आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त उनका जवाब नहीं दे रहे हैं तो ऐसे में उन दोनों आयुक्तों के पास क्या कोई और क़ानूनी विकल्प मौजूद होता है?”
इस विषय पर अभिषेक कहते हैं, “यह मुद्दा बहुत ज़्यादा व्यापक है, 23 वर्ष पहले उच्चतम न्यायलय ने यह स्पष्ट कर दिया था, मुख्य आयुक्त सर्वोपरि नहीं होते हैं, ऐसे में भारतीय निर्वाचन आयोग में सभी महत्वपूर्ण फैसले आपसी सहमति, सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर लिए जाते हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:50 - सुर्खियां
08:55 - एशियन गेम्स
15:47 - मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद
52:22 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
58:07 - महिला सुरक्षा पर संकट
01:15:33 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी
बायोग्राफी- द फॉल ऑफ ए स्पैरो
विकास जागड़ा
वेब सीरीज - चुंबक
किताब - हाउ डेमोक्रेसीज़ डाई
कविता बुंदेलखंडी
किताब- बड़ी आई पत्रकार
अतुल चौरसिया
रिपोर्ट - ‘I didn’t know my name was deleted’: Voters in Okhla on the pre-SIR ‘clean-up’
रिपोर्ट -बुराड़ी में एसआईआर का असर, 1 लाख 67 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट से बाहर
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिएयहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 26 Sep 2026 - 1h 28min - 428 - एनएल चर्चा 441: एनडीए में यूसीसी पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान और बिहार की बाढ़
एनएल चर्चा के इस अंक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 तक सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने के ऐलान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' और बिहार में आई बाढ़ पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट चार्ज लागू करने के एनपीसीआई के फैसले, पश्चिम बंगाल में अरबी भाषा में अभिवादन करने पर आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो के तबादले, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 49 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने, एएमयू के छात्रों द्वारा फ़िलिस्तीन समर्थन के नारों पर भड़काऊ कवरेज के लिए ज़ी न्यूज़ पर एनबीडीएसए द्वारा 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने, दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई एफआईआर के बाद आदित्य ठाकरे के बयान, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 252 मदरसों को बंद करने के आदेश, ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2026 में भारत के 131वें स्थान पर रहने, चुनाव आयोग की कवायद विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने, अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना के जहाज की भारतीय युद्धपोत से टक्कर और एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, इंडियन एक्सप्रेस की कंट्रीब्यूटिंग एडिटर और 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' की लेखिका नीरजा चौधरी शामिल हुईं. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, रमन किरपाल और बसंत कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “कल एक बेहद गंदा दृश्य दिखा. पटना में गंगा के एक तट पर बाढ़ आई हुई है, लोगों के घर डूबे हैं और दूसरी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सरकारों की तरफ से लाखों दिए जलाए गए. बाढ़ की बात करें तो यह तब है जब मानसून में 14 प्रतिशत कमी है लेकिन उसके बावजूद यह स्थिति है.”
इस विषय पर हृदयेश कहते हैं, “बाढ़ का होना और मानसून का कम होना, यह दोनों चीज़ें एक साथ हो सकती हैं, यह एक भौगोलिक स्थिति है और बिहार देश का दूसरा सबसे ज़्यादा आपदा प्रवण राज्य है.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
4:22 - सुर्खियां
16:45 - बिहार में बाढ़
24:24 - समान नागरिक संहिता
54:54 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:04:44 - पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
01:24:15 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी -लेख - बीजेपी'ज़ स्टेट-बाय-स्टेट पुश फॉर यूसीसी रेज़ेस ए की क्वेश्चन: इज़ इट 'यूनिफॉर्म' कोड?किताब - पिल फ्री
रमन किरपाल -डाक्यूमेंट्री - लायन
बसंत कुमार -फिल्म - घमासान
रिपोर्ट - प्रसार भारती का कमाल, जूते में बंट रही दाल
अतुल चौरसिया -सीरीज़ फौदासीजन 5, फिल्म मिर्ज़ापुर क़तई न देखें
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिएयहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 19 Sep 2026 - 1h 35min - 427 - एनएल चर्चा 440: ब्रिक्स के मंच पर वैश्विक नेता, मणिपुरी संगीतकार चांगथम विक्रम की हत्या और दिल्ली में दर्दनाक पीजी हादसा
एनएल चर्चा के इस अंक में दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS सम्मेलन और सुरक्षा इंतजामों, दिल्ली के सत्या निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने से हुई मौतों, नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन से जुड़ी समर्थ ग्रोवर की डॉक्यूमेंट्री और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक्टिविस्ट पर रासुका हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम की हत्या और नस्लवाद के बढ़ते मामलों का मुद्दा भी बातचीत का अहम हिस्सा रहा.
इसके अलावा राहुल गांधी मामले पर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई की टिप्पणी, स्कूल की बदहाली पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार पर दर्ज एफआईआर पर हाई कोर्ट की रोक, छात्र कार्यकर्ता द्वारा सुधीर चौधरी और डीडी न्यूज़ पर मानहानि का मुकदमा, एफिल टावर में हिंदू संगठन के दौरे के बाद हुआ विवाद, बालघाट (मध्य प्रदेश) में बच्चों की मौत पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने, भारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को SIR के तहत नोटिस मिलने, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पर महिला पत्रकारों से मारपीट, अमरीकी होमलैंड सिक्योरिटी के 'एंटी-इंडियन' पोस्ट विवाद और नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से लगातार बढ़ती तबाही जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा, रिपोर्टर आकांख्या राउत, ख़ुशी मेहरोत्रा और समर्थ ग्रोवर ने बातचीत में हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अठारहवां ब्रिक्स का यह सम्मेलन है और चौथी बार है जो यह भारत में हो रहा है, इस बार का सम्मेलन किस तरह से अलग है यह जब आप देखेंगे टीवी के चैनल तो आपको पता चलेगा, लेकिन अभी हम बात करेंगे कि यह भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण है.”
स्मिता इस विषय पर कहती हैं, “यह पहली बार हो रहा है देश में जब किसी शिखर वार्ता की वजह से इतना बुरा ट्रैफिक का हाल है, दुनिया भर की बहुत सी ऐसी राजधानी हैं जहां शिखर वार्ता होती हैं और सुरक्षा के इंतेज़ाम होते हैं, यह सिर्फ आलोचना नहीं है यह इसलिए है कि हम सोचें कि जब हम कोई शिखर वार्ता करते हैं तो कैसे आम लोगों की ज़िंदगी पर असर डालते हैं, इसे हम कैसे बेहतर बना सकते हैं क्यों इस तरह के सम्मेलन देश के लिए बहुत महत्त्व रखते हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
6:20 - सुर्खियां
11:10 - हिंदी भाषा
21:12 - ब्रिक्स सम्मलेन
46:54 - सत्य निकेतन हादसा
01:08:25 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:23:00 - चोंगथम विक्रम
01:42:34 - एनाटॉमी ऑफ़ कॉन्सिपिरेसी
01:51:36 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिएयहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
विकास जांगड़ा - फिल्म -बबीता सिंह रिपोर्टिंग
हृदयेश जोशी -शैल चतुर्वेदी की कविता - महंगाई
स्मिता शर्मा - फिल्म - द बन्शीज़ इन्शीरिन
समर्थ ग्रोवर -डॉक्यूमेंट्री - एनाटॉमी ऑफ़ कॉन्सिपिरेसी
अतुल चौरसिया -डॉक्यूमेंट्री - एनाटॉमी ऑफ़ कॉन्सिपिरेसी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिएयहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 12 Sep 2026 - 1h 57min - 426 - एनएल चर्चा 439: दिल्ली मतदाता सूची में भारी कटौती, 7.8% जीडीपी की हकीकत और सुभाष चंद्रा की क़र्ज़माफ़ी
एनएल चर्चा के इस अंक में चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली की मतदाता सूची (SIR) से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने, भारत की पहली तिमाही की जीडीपी दर में दर्ज हुई बढ़त और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नीट-यूजी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर विवाद, दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान पलेट गन के इस्तेमाल पर सीआरपीएफ द्वारा आरटीआई में जानकारी देने से इनकार करने, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 में पायलट के रूप में शामिल होने, नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से लगातार बढ़ते मौत के आंकड़े और उससे बिहार में बने हालात, यूएनईपी द्वारा वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ने की चेतावनी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे के बाद उठे राजनीतिक विवाद, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के प्रवासियों पर दिए विवादित बयान, सुभाष चंद्र के दिवाला मामले और शंघाई सहयोग संगठन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आतंकवाद पर दिए कड़े बयान जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान निकोर एसोसिएट्स की संस्थापक और जानी-मानी अर्थशास्त्री मिताली निकोर शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, आनंद वर्धन और बसंत कुमार ने बातचीत में हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “जीडीपी को लेकर जो बहस देश में शुरू हुई, प्रधानमंत्री ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने देश की बढ़ती, मजबूत होती अर्थव्यवस्था का जिक्र किया और पहली तिमाही में जो यह 7.8% जीडीपी की ग्रोथ रेट दर्ज की गई है, इसको उन्होंने एक अच्छे और एक बहुत ही सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के तौर पर दिखाया वहीं पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने इस पूरे आंकड़े से अपनी असहमति जताई और उन्होंने आंकड़ों को निकालने की जो प्रक्रिया है, उस पर कई तरह के सवाल उठाए कि कैलकुलेशन का तरीका गलत है और उसकी वजह से यह नंबर गलत है.”
इस विषय पर मिताली कहती हैं, “यह नॉमिनल नंबर्स जो दो डिफरेंट बेस इयर्स के हैं, हम उनको एक दूसरे से कंपेयर नहीं कर सकते, तो 2.6% का तो कोई बेसिस ही नहीं है, वह कैलकुलेशन गलत है. जनवरी में जो लास्ट रिलायबल कैलकुलेशन इन्फ्लेशन का था, वह 2.5% आया था. मेरे हिसाब से इसका लॉजिक यह होगा कि फर्स्ट क्वार्टर के लिए उन्होंने जनवरी का नंबर अज़्यूम कर लिया क्योंकि उनके पास शायद फ़रवरी और मार्च का डेटा उस टाइम तक नहीं आया होगा.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:00 - सुर्खियां
06:52 - जीडीपी विवाद
38:00 - दिल्ली मतदाता सूची से कटे लाखों नाम
01:10:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:13:27 - सुभाष चंद्रा केस
01:25:03 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएमिताली निकोर
सीरीज - टेड लासो
फिल्म - बबीता सिंह रिपोर्टिंग
हृदयेश जोशी
रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड किताब - प्राइस ऑफ़ इनक्वॉलिटी लेख - ऑन कास्ट सेंसस, अ कॉन्फ्लिक्ट विदिन द गवर्नमेंट, अ नोट रिवाइज्ड
बसंत कुमार
रिपोर्ट - मेवात के सरकारी स्कूल: जर्जर भवन, बदहाल टॉयलेट और चटाई पर पढ़ाई
रिपोर्ट - पुलिस कैम स्पॉटेड टीन मर्डर एक्यूज्ड एट सीजीपी प्रोटेस्ट। देयर इज अ जेल ट्विस्ट
आनंद वर्धन
किताब - क्राइम एंड पनिशमेंट
अतुल चौरसिया
डॉक्यूमेंट्री - जनरेशन 9/11
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 05 Sep 2026 - 2h 11min - 425 - एनएल चर्चा 438: नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन और यूट्यूबर अजीत भारती पर एफआई
एनएल चर्चा के इस अंक में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और हिमस्खलन से हुई तबाही, 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के बीच उठते सवालों और यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दर्ज एफआईआर और न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर अवधेश कुमार की रिपोर्ट ‘नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड’ पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा परिसीमन विधेयक पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, NLSIU में विरोध के बीच दीक्षांत समारोह रद्द होने, संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव रिपोर्ट को भारत द्वारा खारिज किए जाने, महाराष्ट्र में प्रवासी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत, नीति आयोग की स्नातकों में बेरोजगारी पर रिपोर्ट, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय का अयोग्यता नोटिस, सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT का फैसला, जेपी नड्डा की 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों से मुलाकात और नेपाल-चीन सीमा के पास तबाही मचाने वाली बाढ़ जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान काठमांडू से वरिष्ठ पर्यावरण एवं जलवायु पत्रकार आर्या खरेल शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, रिपोर्टर अवधेश कुमार और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “2013 में जब केदारनाथ की त्रासदी हुई थी, कमोबेश इसी तरह की स्थिति थी और सैंकड़ों लोगों की उस समय भी जान गई थी तो उस अनुभव से अगर हम यहां से देखें तो क्या नज़र आता है?”
इस विषय पर हृदयेश जोशी कहते हैं, “केदारनाथ और नेपाल की जो आपदा है उसमें अंतर हैं, केदारनाथ में पांच हज़ार का मौत का आंकड़ा सरकार ने स्वीकारा था और जो लोग लापता थे वे आजतक लापता हैं, ऐसी घटनाओं में ज़्यादातर लापता लोग दुर्भाग्यवश मृत ही होते हैं. मुझे यह डर है कि यह नेपाल में भी ऐसा न हो. दूसरा अंतर है बाढ़ की वजह जो दोनों घटनाओं में अलग है.”
हृदयेश आगे कहते हैं, “आपदा के बाद फिर वही सुर उठते हैं और फिर वही कंस्ट्रक्शन शुरू हो जाते हैं और हम आपदाओं से सीखते नहीं हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:00 - सुर्खियां
06:52 - नेपाल में आई बाढ़
38:00 - आरक्षण को लेकर बहस
01:10:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:13:27 - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड
01:25:03 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी -रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड, किताब - घाचर घोचर
अवधेश कुमार -रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड, किताब - सामने आते ही नहीं
विकास जांगड़ा -फिल्म - मदर इंडिया, डॉक्यूमेंट्री - द एआई डॉक
अतुल चौरसिया -रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 29 Aug 2026 - 1h 30min - 424 - एनएल चर्चा 437: बीजेपी की नई टीम, स्मृति इन, मालवीय आउट और टेक डाउन नोटिसों का रिकॉर्ड उछाल
एनएल चर्चा के इस अंक में भारतीय जनता पार्टी की नई टीम के गठन, स्मृति ईरानी की वापसी और अमित मालवीय के बाहर होने पर विस्तार से बात हुई. इसके साथ सरकार द्वारा जारी 'टेक डाउन' नोटिसों की बढ़ती संख्या पर भी गहन चर्चा की गई.
इसके अलावा दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व डीजेबी सीईओ की एसटीपी परियोजना टेंडर मामले में गिरफ्तारी, जम्मू-कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत का बयान, पश्चिम बंगाल में सीजेपी कार्यकर्ता के पिता की हत्या मामले में पुलिस की भूमिका, झारखंड में परीक्षा रद्द होने से 2,000 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटकने, पीएम केयर्स फंड द्वारा 2024-25 में 8,452 करोड़ में से मात्र 88 लाख खर्च कर 93% राशि एफडी में रखने, पत्रकार रवि नायर के घर गुजरात पुलिस की छापेमारी, गुजरात के भावनगर ज़हरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 'वंदे मातरम' प्रस्ताव पर सीडब्ल्यूसी के खिलाफ बीजेपी का हमला, यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं दोबारा कराने का एनटीए का फैसला, आरजेडी प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव की हिरासत, बिहार के स्कूल में मध्याह्न भोजन में डिटर्जेंट मिलने से बच्चों के बीमार होने, पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, विमल इलायची विज्ञापन विवाद में अभिनेताओं को नोटिस और बांग्लादेश द्वारा शेख हसीना के प्रत्यर्पण की शर्त आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, इंडियन एक्सप्रेस की कंट्रीब्यूटिंग एडिटर और 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' की लेखिका नीरजा चौधरी शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में रिपोर्टर बसंत कुमार, स्तंभकार आनंद वर्धन और प्रमुख संपादक रमन किरपाल ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “चुनावी जीत के दम पर शिखर पर खड़ी सरकार क्या हालिया संसद सत्र में डिफेंसिव मोड में आ गई? जिस तरह अमित शाह को घेरा गया, क्या वह सरकार के बदले हुए एटीट्यूड की ओर इशारा करता है?”
इस सवाल के जवाब में नीरजा कहती हैं, “देखिए ये बात सही है, बैकफुट पे है सरकार, और अगर आप तुलना करेंगे पश्चिम बंगाल के नतीजे जब आए, कितने हाईप पे थी बीजेपी, और जिस तरह से तृणमूल में में टूट हुई और फिर शिवसेना उद्धव ठाकरे ठाकरे ग्रूप में टूट हुई जो बड़ा जंप है, और ये कहा जा रहा था कि मानसून सेशन में परिसीमन बिल लाया जाएगा और सरकार सोच रही है कि दो तिहाई मेजोरिटी अब उसके करीब है मतलब ऐसा लग रहा था ये सब होने जा रहा है और अचानक स्थिती पलट गई और ये एक बहुत बड़ी सीख है, कि कितनी जल्दी देश में स्थितियां बदल सकती हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
4:20 - सुर्खियां
07:30 - सोनिया गांधी की आने वाली किताब
20:15 - संसद का मानसून सत्र
25:40 - भाजपा की नई टीम
53:56 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:02:40 - 'टेक डाउन' नोटिसों की बढ़ती संख्या
01:14:40 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
बसंत कुमार
रिपोर्ट -हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्राइड ईस्ट के विज्ञापन भुगतान में धुंआधार बढ़ोतरी
रिपोर्ट -₹428 करोड़ इन, ₹1 करोड़ आउट: हाउ चाइनीज़ कैपिटल एंड पब्लिक मनी वैनिश्ड इनटू गुरुग्राम्स गार्बेज
आनंद वर्धन
किताब -राइटिंग सोशल हिस्ट्री
किताब -मॉडर्न इण्डिया
लेख - व्हाट द लखनऊ फायर सेज़ अबाउट द एवरीडे गैंबल ऑफ बीइंग अलाइव इन इंडिया
रमन किरपाल
रिपोर्ट -₹428 करोड़ इन, ₹1 करोड़ आउट: हाउ चाइनीज़ कैपिटल एंड पब्लिक मनी वैनिश्ड इनटू गुरुग्राम्स गार्बेज
वेब सीरीज़ -सफ़ेद सागर
अतुल चौरसिया
रिपोर्ट -₹428 करोड़ इन, ₹1 करोड़ आउट: हाउ चाइनीज़ कैपिटल एंड पब्लिक मनी वैनिश्ड इनटू गुरुग्राम्स गार्बेज
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिएयहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : सौरव कुमार रंजन
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 22 Aug 2026 - 1h 26min - 423 - एनएल चर्चा 436: दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, संसद में अमित शाह की वापसी और चमोली सुरंग हादसा
एनएल चर्चा के इस अंक में वृक्षारोपण अभियानों की असल जमीनी हकीकत, दिल्ली में तेजी से बढ़ते स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले और पिटबुल नस्ल के कुत्तों के हमलों से जुड़ी चिंताओं पर विस्तार से बात हुई. इसके साथ ही संसद के मौजूदा सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस पर भी चर्चा की गई.
इसके अलावा अमित शाह की चर्चा की पेशकश पर राहुल गांधी का पलटवार, झारखंड जेपीएससी पेपर लीक मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते की गिरफ्तारी, नल्सर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सीजेआई को आमंत्रण पर छात्रों का विरोध, विपक्ष के वॉकआउट के बीच संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 का पारित होना, अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों के बीच भारत का कड़ा रुख, असम में बाढ़ से मची तबाही और पुनर्वास के लिए 1000 करोड़ की आवश्यकता, अमेरिकी अदालत द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी पर लगे रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप खारिज, कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से 132 लोगों की मौत, 'वंदे मातरम' के अपमान को अपराध घोषित करने वाले विधेयक को राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्की रक्षा समझौते पर भारत की पैनी नजर, जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकद बरामदगी मामले में जांच समिति की रिपोर्ट, महाराष्ट्र में ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने का नियम, और रूसी तेल आयात को लेकर भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला अमेरिकी सीनेट का प्रतिबंध विधेयक आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान संक्रामक रोगों की विशेषज्ञ और 17 वर्षों का वृहद अनुभव रखने वाली जानी-मानी चिकित्सक डॉ. तृप्ति गिलाड़ा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में सह संपादक शार्दूल कात्यायन, वरिष्ठ पत्रकार हृदेश जोशी और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चूंकि आज स्वतंत्रता दिवस है तो उसी से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल स्वतंत्रता दिवस की यादों और उत्तराखंड के इतिहास के बारे में हृदयेश से सवाल करते हैं कि 15 अगस्त से जुड़ी बचपन की सबसे मजेदार यादें क्या हैं?
इस पर हृदयेश बताते हैं कि बचपन में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह बहुत जल्दी उठकर प्रभात फेरियों में जाना पड़ता था. वे याद करते हैं कि कैसे उनके शिक्षक नदीम सर के नेतृत्व में बच्चे पूरे हल्द्वानी शहर में घूमकर 'कौमी एकता जिंदाबाद' और स्वतंत्रता सेनानियों के नारे लगाते थे. भीषण गर्मी और पसीने के बावजूद प्रभात फेरी के बाद झंडारोहण और बूंदी के लड्डू मिलने का उत्साह अलग ही होता था.
इसके आगे उत्तराखंड के ऐतिहासिक संदर्भ पर बात करते हुए हृदयेश कहते हैं कि उत्तराखंड का स्वतंत्रता संग्राम और पर्यावरण आंदोलन आपस में बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं. 1916 में कुमाऊँ परिषद का गठन, 1920 का कुली-बेगार आंदोलन, गांधी जी का आगमन और तिलाड़ी कांड जैसी घटनाएँ राज्य के समृद्ध इतिहास को दर्शाती हैं.
वे पेशावर विद्रोह के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का विशेष उल्लेख करते हुए बताते हैं कि कैसे उन्होंने खान अब्दुल गफ्फार खान के 'खुदाई खिदमतगार' आंदोलनकारियों पर गोली चलाने के ब्रिटिश हुकूम के आदेश को साफ नकार दिया था और जेल जाना स्वीकार किया था.
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
4:00 - सुर्खियां
10:54 - स्वतंत्रता दिवस
22:15 - स्वाइन फ्लू का प्रकोप
43:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
49:20 - FCRA विधेयक
01:01:40 - चमोली टनल हादसा
01:11:22 - पिटबुल के हमले
01:37:00 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : सौरव कुमार रंजन
संपादन: सौरव कुमार रंजन
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 15 Aug 2026 - 1h 55min - 422 - एनएल चर्चा 435: जेन ज़ी और मीम कल्चर, मेटा ने हटाया प्रधानमंत्री का वीडियो और FCRA विधेयक
एनएल चर्चा के इस अंक में जेन ज़ी की जीवनशैली, मीम कल्चर, प्रधानमंत्री का वीडियो कुछ देर के लिए हटाने पर मार्क ज़ुकरबर्ग द्वारा मांगी गई माफ़ी और विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा आरबीआई ने अगले साल से प्लास्टिक करेंसी नोट पेश करने की योजना की घोषणा की, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी, प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी रहने के साथ असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद में ‘असली’ राजनीतिक दल का निर्धारण करने के लिए स्पष्ट मानदंड मांगे, विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच झारखंड परीक्षा अनियमितता मामले में पांच और गिरफ्तारियां, एसीसी ने केंद्रीय गृह सचिव और कैबिनेट सचिव के लिए एक-एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी दी, संभल हिंसा जांच पैनल ने इस अशांति को मस्जिद सर्वेक्षण को रोकने की एक नियोजित साजिश बताया, बांग्लादेश ने ढाका/दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाराजगी जताई और कहा कि इस कार्यक्रम ने भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाया है, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवा विरोध प्रदर्शनों के बीच छात्रों के घरों पर गुंडे भेजे जा रहे हैं, भर्ती अनियमितताओं को लेकर झारखंड जेपीएससी-जेएसएससी छात्र विरोध तेज और अभ्यर्थियों ने तिरंगा मार्च तथा विधानसभा घेराव का ऐलान किया, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि 'मान्यता प्राप्त' मीडिया आउटलेट अदालतों की रिपोर्टिंग कर सकते हैं लेकिन सुनवाई के ऑडियो या वीडियो क्लिप साझा नहीं कर सकते, शरद पवार की एनसीपी ने सभी प्रवक्ताओं को पद से हटा दिया, और लखनऊ में छह कांवड़ियों ने एक स्कूल वैन पर हमला कर उसकी विंडस्क्रीन तोड़ दी आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ अधिवक्ता अपार गुप्ता शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में सह संपादक शार्दूल कात्यायन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और अश्विन सिंह ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बड़ा सेलेक्टिव तरीके से मेटा द्वारा कंटेंट को हटाया जाता है जिसकी कोई जवाबदेही नहीं होती है लेकिन यह पहली बार हुआ है जब मेटा ने प्रधानमंत्री का ही वीडियो फेसबुक से हटा दिया जिसके बाद उन्हें माफ़ी भी मांगनी पड़ी. यह जो पूरा मामला है इसे आप कैसे देखते हैं अपार?”
इस विषय पर अपार कहते हैं, “किसी भी देश के प्रधानमंत्री का वीडियो इस तरह हटाया जाना सही नहीं है और यह दिखाता है चाहे वह हम हों या कोई और देश के नेता कि हम अपने लोगों से कनेक्ट करने के लिए किस क़द्र निर्भर हो चुके हैं मेटा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चाहे वह फेसबुक हो इंस्टाग्राम हो या ट्विटर.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
4:31 - सुर्खियां
12:00 - मेटा ने हटाया प्रधानमंत्री का वीडियो
46:00 - जेन ज़ी और मीम कल्चर
1:13:20 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:17:36 - FCRA विधेयक
01:32:33 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन -रिपोर्ट - रुपीस 2,192 करोड़ क्लियरड, 62% फॉर फर्म्स लिंक्ड टू गवर्नमेंट टेक फंड पैनल,
किताब - कॉस्मिक क्वेरीज, यूट्यूब वीडियो - वाई डज़ एव्री मैमल्स गेट 1 बिलियन हार्टबीट्स इन देयर लाइफ?
अपार गुप्ता -गाना - सफर
बसंत कुमार -रिपोर्ट - विज्ञापन पर खर्च के मामले में मोदी से आगे निकले योगी, यूपी सरकार ने 8 सालों में खर्चे 6812 करोड़ रुपये,
सीरीज - मुसाफिर कैफ़े,
सौरभ द्विवेदी के साथ जोजी जोसफ की बातचीत
अश्विन सिंह-सीरीज़ -ग्राम चिकित्सालय,
डॉक्यूमेंट्री पॉडकास्ट - होप एंड फियर: इंडियाज स्पेस रिवोल्यूशन
अतुल चौरसिया
रिपोर्ट -रुपीस 2,192 करोड़ क्लियरड, 62% फॉर फर्म्स लिंक्ड टू गवर्नमेंट टेक फंड पैनल,
लेख -जेन ज़ीज़ पैरेंट्स मस्ट आंसर फॉर देयर पॉलिटिक्स, क्राइसिस इट क्रिएटेड
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 08 Aug 2026 - 1h 40min - 421 - एनएल चर्चा 434: CJP प्रदर्शन के बाद छात्रों पर पुलिस का शिकंजा, मीडिया का नैतिकता पाठ और असम में बाढ़
एनएल चर्चा के इस अंक में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई और असम में बाढ़ से मची तबाही पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा असम में विनाशकारी बाढ़ से 78 लोगों की मौत, ओडिशा में भारी बारिश से 1.25 लाख लोग संकट में, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर केंद्र को नोटिस जारी कर आरएएफ के गोला-बारूद के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का दिया निर्देश, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिली, बिहार सरकार ने नीट पेपर लीक प्रदर्शनकारियों पर दर्ज 64 एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जबकि सीवान के 21 मामलों को बरकरार रखा गया, दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज कर 'X' से जानकारी मांगी, राज्यसभा में वंदे मातरम के अपमान को अपराध बनाने वाला विधेयक पारित, युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद संसद में Gen-Z भाषा के शब्दों की गूँज देखने को मिली, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई, अयोध्या राम मंदिर चंदे में गबन की जाँच के लिए यूपी सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों की नई एसआईटी गठित की, बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इथेनॉल से जुड़ी डीपफेक पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल और 'X' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुमति दी, सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए के तहत 12 साल से जेल में बंद दो आरोपियों को ज़मानत दे दी, और मीराबाई चानू ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से इस बातचीत में प्रमुख संपादक रमन किरपाल और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पहली बार यह बात निकल कर आई है कि आरएएफ ने इस प्रदर्शन में पेलेट गन का इस्तेमाल किया, हालांकि यह सवाल बाक़ी है कि किन परिस्थितियों में पेलेट गन का इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं सिवान में एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर एके-47 चलाता हुआ नज़र आया.”
इस विषय पर हृदयेश कहते हैं, “पेलेट गन का इस्तेमाल पहले तो यह मानने को तैयार नहीं थे फिर इतने साक्ष्यों के बाद दिल्ली पुलिस को स्वीकार करना पड़ा. इसका इस्तेमाल सबसे पहले कश्मीर में शुरू हुआ जो कि एक डिस्टर्ब एरिया है, जहां पर अफ्स्पा लगा हुआ है वहां पर पेलेट गन चलाना और देश की राजधानी के केंद्र में पेलेट गन चलाना दोनों में बहुत फ़र्क़ है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:55 - सुर्खियां
25:05 - CJP प्रदर्शन समाप्त अब आगे क्या?
01:06:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:18:25 - असम में बाढ़ से मची तबाही
01:43:20 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
फिल्म - स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे
न्यूज़लॉन्ड्री सेना प्रोजेक्ट -डिज़ास्ट्रस कॉन्सीक्वेनस्स
लेख - कलचरल बारबेरिज़्म: हाउ एआई कंपनीज़ आर डिस्ट्रॉयिंग द वर्ल्ड्स बुक्स
किताब - चद्रशेखर आज़ाद विवेकशील क्रांतिकारी
रमन किरपाल
लेख -स्टूडेंट्स जंतर-मंतर प्रोटेस्ट इज़ ओवर बट लेसन्स नॉट लर्न्ड
हृदयेश जोशी
हरिशंकर परसाई का व्यंग्य -अश्लील
अतुल चौरसिया
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिएयहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 01 Aug 2026 - 1h 56min - 420 - एनएल चर्चा 433: जंतर-मंतर पर सीजेपी का हल्लाबोल, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस का एक्शन
एनएल चर्चा के इस अंक में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस की कार्रवाई लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी का पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, सीजेपी प्रदर्शन के अगले ही दिन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसान महापंचायत के लिए पंजाब-हरियाणा के किसानों का दिल्ली की ओर कूच, प्राकृतिक आपदाओं से देश के कई हिस्से पस्त- असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 5.6 लाख, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बारिश जनित हादसों में मौतों का आंकड़ा 29 तक पहुंचा, सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन पनबिजली सुरंग के ढहने से उसमें फंसे सभी 25 मजदूरों के शव बरामद, इधर राजनीतिक और संवैधानिक मोर्चे पर तमिलगा वेत्री कड़गम ने नीट परीक्षा रद्द कर शिक्षा को राज्य सूची में लाने की मांग उठाई, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलबदल विरोधी कानून में विलय के नाम पर विधायकों की अयोग्यता से बचने की व्याख्या को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, दिल्ली में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन के पुलिस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ 18 दिनों से अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी नेता अमित भटनागर ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार ने धर्म परिवर्तन करने वाली अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण के लाभ को लेकर समिति का गठन किया, अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद दो संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत संक्षेप में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची, न्यू जर्सी में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 2026 पुरुषों का फुटबॉल विश्व कप जीता आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर्स की वह पूरी टीम शामिल हुई जो लगातार कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट कवर कर रही है. इसमें सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार समेत आकांख्या राउत, अवधेश कुमार, अनमोल प्रितम और समर्थ ग्रोवर शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “20 जुलाई को पूरे देश से लोग जंतर-मंतर पर जमा हुए थे और उस दिन हमारे सामने स्पष्ट रूप से यह बात निकलकर सामने आई कि वहां कोई नेतृत्व नहीं दिखा, जो उस भीड़ को दिशा दे सकता था. इस बारे में अब लोग क्या सोच रहे हैं?”
जवाब में बसंत कहते हैं, “मैं देर रात 3 बजे जब पहुंचा तभी से जंतर-मंतर पर पैर रखने की जगह नहीं थी, पांच बजे भीड़ ने पहला बैरिकेड हटा दिया, बाद में पुलिस ने उसे लगाया वेल्डिंग वग़ैरह की लेकिन तभी लग गया था कि यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व के हाथ से निकल चुका है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
6:37 - सुर्खियां
10:48 - सीजेपी प्रोटेस्ट
01:20:00 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
बसंत कुमार - रिपोर्ट - अ फ्लैगशिप 2024 प्रॉमिस, अ 99% शॉर्टफॉल: पीएम इंटर्नशिप स्कीम स्पेंट नियरली एज मच ऑन ऐड्स एज इंटर्न्स, रिपोर्ट - स्टेट-ओन्ड ओएनजीसी डोनेटेड ओवर रु 668 करोड़ टू 20 संघ-लिंक्ड, ऑर्गेनाइजेशंस अक्रॉस 10 इयर्स, किताब - आरटीआई कैसे आई
अनमोल प्रितम -प्रतीक गोयल की बॉलीवुड रिपोर्ट सीरीज़
आकांख्या राउत -किताब - आदिवासी विल नॉट डांस
अवधेश कुमार -फिल्म - सतलुज
समर्थ ग्रोवर -किताब - फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज़
अतुल चौरसिया -जेन ज़ी आंदोलन पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स पढ़ें, किताब - मदर मेरी कम्स टू मी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 25 Jul 2026 - 1h 28min - 419 - एनएल चर्चा 432:लाडकी बहिन योजना से हटे 92 लाख नाम और E20 ईंधन विवाद में कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR
एनएल चर्चा के इस अंक में महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से 92 लाख से अधिक महिलाओं के नाम हटाए जाने के बाद राज्य में उपजे राजनीतिक विवाद और ईंधन नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच नागपुर पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कथित मानहानि के मामले में कंटेंट क्रिएटर्स पर दर्ज किए गए केस को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया, सर्वोच्च न्यायालय ने मौखिक टिप्पणी की है कि सीबीएसई की तीन-भाषा नीति को कक्षा 9 के बजाय आदर्श रूप से कक्षा 6 से लागू किया जाना चाहिए, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच लोगों को दोषी करार दिया, मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किए जाने के बाद एक उग्र भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप को निशाना बनाते हुए पथराव और आगजनी की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय पासपोर्ट मूल रूप से नागरिकों के भारत से प्रस्थान को विनियमित करने का एक कानूनी दस्तावेज है, सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम के भीतर कागजात फेंकने और सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द कहने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक लॉ स्टूडेंट को गिरफ्तार किया, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अभिनेत्री से नेता बनीं कोएल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, उत्तर प्रदेश के रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 अवैध इमारतों को गिराने के आदेश दिए, कर्नाटक की एक अदालत में एसआईटी ने चर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले की जांच से जुड़ी 7,005 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी, निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और तेलंगाना में मतदाता सूचियों के सत्यापन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है और पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ के कारण एक श्रद्धालु की जान चली गई और 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी,स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार पार्थसारथी बिस्वास ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “यह योजना उन महिलाओं के लिए थी जिनकी घरेलु सालाना आय ढाई लाख से कम है, एक ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ग़रीब सबसे वंचित समाज के लिए बनी हुई योजना में भी सेंध, इस पूरे तंत्र को कैसे देखना चाहिए?”
जवाब में पार्थसारथी कहते हैं, “जब यह योजना आई थी तभी मुझे लग रहा था कि यह योजना गेम चेंजर होने वाली है, महाराष्ट्र का चुनाव देखें तो यह लोकसभा चुनाव के फ़ौरन बाद हुआ था, ग्रामीण क्षेत्र में एग्रीकल्चरल डिस्ट्रेस बहुत ज़्यादा था, बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, तब एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को लगा कि कुछ तो करना चाहिए तब यह महिला वोट बैंक जिसे बहुत सरे राज्यों ने रेकग्नाइज़ किया है, उसे केंद्र में रखकर यह योजना की घोषणा की गई, ज़मीन पर भी दिख रहा था कि लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित थे.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
2:55 - सुर्खियां
13:40 - लाडकी बहिन योजना
51:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:03:51- ईंधन नीति को लेकर विवाद
01:34:15 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन -रिपोर्ट - इन बेंगलुरु एंड हैदराबाद, बीएलओज़ पॉइंट टू क्रशिंग वर्कलोड, फिजिकल एग्जॉशन, एक्स मेन सीजन -2
पार्थसारथी बिस्वास -किताब - द लॉन्ग वॉर ऑन ईरान
बसंत कुमार -रिपोर्ट - व्हाई द ईडी हैज़ अरेस्टेड अ बीजेपी लीडर इन अ मनी लॉन्ड्रिंग केस, रिपोर्ट - उत्तराखंड: आटा चक्की, खाद-बीज की दुकान ग्लोबल निवेश; समिट पर खर्च हुए 100 करोड़, न्यूज़लॉन्ड्री पर आने वाला पीपल बाबा का इंटरव्यू, किताब -पीपल की छांव में
हृदयेश जोशी -किताब - द पंजाब स्टोरी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 18 Jul 2026 - 1h 42min - 418 - एनएल चर्चा 431: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर सेंसरशिप का साया
एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को केंद्र सरकार द्वारा समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति के पास भेजे जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले का एक मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, राम मंदिर चंदा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होगा, अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अडानी के खिलाफ मामला वापस लेने के फैसले का बचाव करते हुए संभावित कूटनीतिक तनाव का हवाला दिया, गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी, केंद्र सरकार ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने के बाद उसकी सामग्री की समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति को भेजा, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तृणमूल कांग्रेस के 440 करोड़ रुपये के बैंक खातों को फ्रीज़ किया और इसी बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व सांसदों को राज्यसभा के लिए नामित किया, असम विधानसभा में असमिया, अंग्रेज़ी और बोडो के साथ हिंदी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया गया, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना या 'भाजपा मुर्दाबाद' के नारे लगाना किसी नागरिक को क्षेत्र से निष्कासित करने का आधार नहीं हो सकता, एफबीआई ने भारत में घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की, कनाडा पुलिस ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारतीय सरकार की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार की भाजपा सरकार पर जनमत संग्रह बताया, अमेरिका ने ईरान पर ताज़ा हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने तीन खाड़ी देशों पर जवाबी कार्रवाई की, ऑस्ट्रेलिया ने वर्षों के गतिरोध के बाद भारत को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम बेचने पर सहमति जताई, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में स्वतंत्र पत्रकार व पंजाबी पोर्टल सुही सवेर के प्रधान संपादक शिव इंदर सिंह ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सतलुज फिल्म पर लगे प्रतिबंध से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पहले इस फिल्म का नाम पंजाब 95 था और 2022 में ही यह सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गई थी रिलीज़ के लिए, फिर इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया जिसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी, शिव हमें बताएं कि इस फिल्म को लेकर पंजाब में क्या हालात हैं?”
जवाब में शिव कहते हैं, “यह फिल्म मैंने देखी और मुझे यह नहीं समझ आया कि यह चार साल क्यों लटकी रही, इसमें कोई ऐसी बात नहीं लगी जो सिस्टम को चैलेंज करती हो.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
4:20 - सुर्खियां
16:51 - आम का मौसम और आम की बातें
31:02- सतलुज फिल्म पर लगी रोक
1:15:51 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:23:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक
01:34:35 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन - लेख - हाउ मेन इन इंडियन स्पोर्ट्स प्रोटेक्ट देमसेल्व्स आफ्टर एक्सप्लॉइटिंग विमेन, लेख - नोबेल-विनिंग केमिस्ट लीव्स यूएस टू डायरेक्ट एआई मटेरियल्स लैब इन चाइना
शिव इंदर सिंह -किताब - वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट, किताब - पंजाब दी इतिहासिक गाथा
विकास जांगड़ा -फिल्म - धर्म, फिल्म - किस्सा कुर्सी का
आनंद वर्धन -किताब - नित्शे की कुटाई, लेख - अ मैंगो रिपब्लिक
अतुल चौरसिया -लेख - एक्विजिशंस, मर्जर्स, हॉस्टाइल टेकओवर्स - दिस हैज़ नाउ बिकम बीजेपी-स्पीक, किताब - मदर मैरी कम्स टू मी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिएयहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : आशीष आनंद
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 11 Jul 2026 - 1h 51min - 417 - एनएल चर्चा 430: भारत पाकिस्तान के बीच शांति की नई कोशिश और देश में मानसून की दस्तक
एनएल चर्चा के इस अंक में 100 से अधिक भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाने की अपील और मानसून की दस्तक को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से अपनी सजा पूरी कर चुके 188 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की जल्द रिहाई व स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने को कहा, केंद्र सरकार ने धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की आशंकाओं के चलते व्हाट्सऐप से यूज़रनेम फीचर की शुरुआत फिलहाल रोकने को कहा, दिल्ली हाईकोर्ट ने राघव चड्ढा से जुड़े कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने के लिए व्यापक आदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि क्या राजनेता इतने संवेदनशील हो सकते हैं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को ‘प्रयोग’ बताए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, कनाडा ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए आवेदन करने वाले 71 प्रतिशत भारतीयों के विज़िटर वीजा आवेदन खारिज किए, पश्चिम बंगाल विधानसभा ने ओबीसी संशोधन विधेयक पारित कर 77 मुस्लिम समुदायों को ओबीसी सूची से हटाया, उमर खालिद ने बिना मुकदमा चले तिहाड़ जेल में छह साल पूरे होने पर कहा कि उनसे इंसानियत और कई बार मानसिक संतुलन भी छिन गया, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं जिसका आरोप उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया, सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कक्षा 10 के छात्रों पर नई तीन-भाषा नीति लागू नहीं होगी, पंजाब में केंद्र की ग्रामीण रोजगार योजना लागू किए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि पिछले छह महीनों में ऐसा क्या बदल गया, उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड समाप्त कर सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक साझा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का फैसला किया, अमेरिका ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों की सूची से चार भारतीय कंपनियों के नाम हटा दिए, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन में पाकिस्तान स्टडीज की रिसर्च एनालिस्ट ऐश्वर्या सोनावणे ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “एक साल पहले बहुत गहरी दुश्मनी से निकलकर दोनों देश आज यहां तक पहुंचे हैं कि अब यह जो नई पहल है पाकिस्तान और भारत के बीच यह कितनी गंभीर है और कितनी दूर जा सकती है?”
जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, “मेरे विचार में बहस सिर्फ यह नहीं होनी चाहिए कि बात होनी चाहिए या नहीं होने चाहिए, इतिहास हमें बताता है कि भारत ने शांति वार्ता की भी शुरुआत की, रणनीतिक संयम से भी काम लिया गया और पिछले दस सालों से पूरी तरह कट ऑफ लेकिन कोई भी रणनीति पाकिस्तान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:45- सुर्खियां
8:28 - बसंत की एमओयू स्कैम रिपोर्ट
22:55- भारत- पाकिस्तान संबंध पर बात
47:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
52:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक
01:34:35 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
ऐश्वर्या सोनवणे -किताब - फ़ण्डामेंटली न्यूज़लेटर - पाकिस्तान पैग़ाम
बसंत कुमार -रिपोर्ट - यूपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 3300 करोड़ का एमओयू करने वाली कंपनी ने लोगों को ठगा, रिपोर्ट - कागज़ी कंपनियां, हवाई एमओयू: यूपी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हकीकत
विकास जांगड़ा -सीरीज - राख, फिल्म - थोड़ा रोमानी हो जाए, उमर खालिद का जेल से दिया गया इंटरव्यू
हृदयेश जोशी -इको एंड एनर्जी टॉक यूट्यूब चैनल पर आने वाला स्टेफेन आल्टर का इंटरव्यू
अतुल चौरसिया -किताब - आज भी खरे हैं तालाब
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा
प्रोडक्शन : चंचल गुप्ता
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 04 Jul 2026 - 1h 43min - 416 - एनएल चर्चा 429: राम मंदिर चंदे की लूटपाट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स और बंगाल मिड डे मील से अंडा बाहर
एनएल चर्चा के इस अंक में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा जमीनी सौदों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मिड डे मील में अंडा बंद किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों को वाहनों के मुकाबले प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाण, सामान्य से 43% कम बारिश के बीच सरकार ने खरीफ फसलों को बचाने के लिए 111 संवेदनशील जिलों के लिए आकस्मिक योजना बनाई, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, चार लापता और छह ज़िले राज्य से कटे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से गाज़ा में 20 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की मौत हुई और वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोग घायल होने की ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन से हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बच्चे क्या खाएंगे ये फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि विकल्प के तौर पर रखना चाहिए. मिड डे मील से अंडा बंद करना, वो भी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां घरों में ज्यादातर बच्चे मछली खाते हैं. ये सरकार का एक तरह से अपनी विचारधारा थोपने वाला फैसला है.”
जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “मिड डे मील का पूरा विचार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाने और उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाने के लिए था. आज भी एक तिहाई से ज्यादा बच्चों अवरुद्ध विकास के शिकार हैं. एक वक्त था जब सरकार बकायदा अंडा खाने के लिए कार्यक्रम चलाती थी. लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बहुत से राज्यों में अंडे पर रोक लगाई गई. सवाल ये है कि अंडे से दिक्कत क्या है? खासकर तब जब हाल ही में हुए चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा नेता मछली खा रहे थे.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
3:31- सुर्खियां
7:38 - मिड डे मील से अंडा बंद
36:00- किसने चुराया राम जी का चंदा
1:11:04 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:32:37 - मोहन यादव के सौदों की जमीनी हकीकत
01:56:20 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा
प्रोडक्शन : आशीष आनंद
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 27 Jun 2026 - 2h 06min - 415 - एनएल चर्चा 428: ईरान-अमेरिका एमओयू, क्षेत्रीय दलों में फूट और टेलीग्राम पर प्रतिबंध
इस हफ्ते चर्चा में मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के बीच हुए एमओयू, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान एवं नेताओं की बगावत से लेकर, नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन विवाद के बाद केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध और इसके कानूनी व तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नौ में से छह लोकसभा सांसदों के पार्टी बैठक में शामिल न होने से उद्धव ठाकरे गुट में फूट की चर्चा तेज, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार, तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप विश्वास ने पार्टी के मामलों और संपत्तियों पर नियंत्रण की अनिश्चितता का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी का खाता फ्रीज करने की मांग की, केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि टेलीग्राम ने देश में अपनी सेवाओं के निलंबन के खिलाफ याचिका दायर करने के बावजूद अवैध और संदिग्ध चैनलों पर रोक लगाने के लिए कोई सक्रिय कदम नहीं उठाए, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने संघर्षविराम बढ़ाने तथा स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को फिर से खोलने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के करीब होने का संकेत देते हुए भारत का दौरा करने का वादा किया, खांसी की सीरप से होने वाली बच्चों की मौतों के बाद वैश्विक जांच के बीच भारत सरकार ने इसकी बिना प्रिस्क्रिप्शन के ओवर-द-काउंटर बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया, ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण मई 2026 में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.7 प्रतिशत पर पहुंच गई, अकाल तख्त के सिख धर्मगुरुओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में झूठे बयान देने के आरोपों के चलते 'गुरु द्रोही' घोषित कर दिया, क्लास 9 की कला की पाठ्यपुस्तक में मोहनजोदड़ो की ऐतिहासिक 'डांसिंग गर्ल' की मूर्ति के कपड़ों वाले बदले हुए चित्र पर हुए विवाद के बाद एनसीईआरटी मूल तस्वीर को बहाल करने के लिए तैयार और विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक विशेष अदालत में गवाही दी है कि उनके दादा ने ब्रिटिश सरकार को सजा कम करने के लिए दस दया याचिकाएं भेजी थीं आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा का विषय रहीं.
अतुल चौरसिया के संचालन में हुई इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा और स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से इस चर्चा में सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, "होर्मुज़ खुल जाएगा तो दुनिया के ऊपर एक क़िस्म का तनाव कम होगा लेकिन यह जो एमओयू हुआ है दोनों देशों के बीच में यह कितना स्थायी होगा यह देखने वाली बात होगी और भारत अपने लिए इसमें कितनी राहत देख सकता है?"
इस विषय पर स्मिता कहती हैं, "राहत की बात तो है और इसका स्वागत होना चाहिए, हालांकि यह और बात है कि जिन राजनीतिक उद्देश्यों के साथ डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में घुसे नेतन्याहू के साथ में, उनमें से कुछ भी हासिल नहीं कर सके. यही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज 28 फरवरी के पहले पूरी तरह खुला हुआ था, इसमें फ्रीडम ऑफ़ नेविगेशन पर कोई रोकटोक नहीं थी, आपने बल्कि ईरान को समझा दिया कि होर्मुज को कैसे एक सामरिक टूल के तौर पर इस्तेमाल करना है."
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
04:25 - सुर्खियां
22:00 - ईरान अमेरिका समझौता
48:00 - क्षेत्रीय दलों में फूट
01:12:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:18:20 - जिमख़ाना क्लब विवाद
01:52:20 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 20 Jun 2026 - 1h 57min - 414 - छोटी चर्चा Episode 427
एनएल चर्चा के इस अंक में ईरान की अमेरिका और इज़राइल के साथ जंग के 100 दिनों, भारतीय अर्थव्यवस्था और यूपी में हुई करोड़ों की ठगी को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 13 Jun 2026 - 20min - 413 - छोटी चर्चा Episode 426
एनएल चर्चा के इस अंक में विपक्ष में जारी उठापटक, तृणमूल कांग्रेस में ख़राब हालात समेत दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई 21 लोगों की मौत को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान एनडीटीवी के प्रबंध संपादक ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और द न्यूज़ मिनट की एडिटोरियल हेड पूजा प्रसन्ना ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 06 Jun 2026 - 21min - 412 - छोटी चर्चा Episode 425
एनएल चर्चा के इस अंक में सीबीएसई की आंसर शीट बदले जाने की बड़ी लापरवाही और इस पर सवाल उठाने वाले छात्र को ऑनलाइन 'पाकिस्तानी' कहे जाने के विवाद, पहाड़ों पर पीने के पानी के संकट और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली जिमखाना क्लब पर जबरन पुलिसिया कब्जा नहीं किए जाने का आश्वासन दिए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शिक्षा नीति और व्यवस्था सुधार विशेषज्ञ शाहनवाज़ ख़ान ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 30 May 2026 - 20min - 411 - एनएल चर्चा 424: युवाओं का व्यंग्यात्मक पलटवार 'कॉकरोच जनता पार्टी', इटली में मेलोडी और नॉर्वे में प्रेस की आज़ादी
एनएल चर्चा के इस अंक में देश में जारी व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी और पीएम मोदी के विदेश दौरे के दौरान उपजे विवादों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम समिट और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन का स्थगन, न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को छह महीने की जेल, उपकर और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल, हाईकोर्ट द्वारा मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार की ऐतिहासिक भोजशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भोपाल की त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के साथ ही कोर्ट द्वारा शव को सुरक्षित रखने का निर्देश, बकरीद पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला कि गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि पर पूर्ण रोक आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रभाकर मिश्रा और आशुतोष भाद्वाज ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के साथ रिश्ता बेहद तल्ख़ है लेकिन फिर भी एक परंपरा के तौर पर, एक लोकतंत्र के तत्व के रूप में ही सही वह कभी मीडिया को तर्क नहीं करते भले ही गाली दें, लेकिन हमारे यहां मोदी के मामले में यह दिखता है कि यह पूरी तरह कट ऑफ़ है.”
इस मुद्दे पर आशुतोष कहते हैं, “ऐसा कौनसा नेता है हिंदुस्तान में जिसपर मीडिया ने उसके कार्यकाल में उसकी आलोचना नहीं की, मैं मोदी के इस रवैय्ये को इस तरह से देखता हूं कि यह व्यक्ति भयंकर रूप से अहंकारी है, इनको मीडिया की ज़रूरत नहीं है. इनका काम ऐसे लोगों से चल जाता है, जो पूछते हैं आप आम कैसे खाते हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
12:40 - सुर्खियां
17:00 - पीएम मोदी का विदेश दौरा
46:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
56:30 - व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी
01:35:05 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
प्रभाकर मिश्रा
कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने में सावधानी बरतें
आशुतोष भारद्वाज
उपन्यास - लज़ार
विकास जांगड़ा सीरीज़ - विमल खन्ना
डाक्यूमेंट्री - सोशल डिलेमा
अतुल चौरसिया
कहानी - मारे गए गुलफाम
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 23 May 2026 - 1h 39min - 410 - छोटी चर्चा Episode 423
एनएल चर्चा के इस अंक में नीट पेपर लीक, इसके कारण लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख और जवाबदेही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सोना न खरीदने जैसी अपीलों के पीछे छिपे आर्थिक दबावों और इसके तुरंत बाद आम जनता पर बढ़े महंगाई के बोझ को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ताबीना अंजुम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन, संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 16 May 2026 - 21min - 409 - छोटी चर्चा Episode 422
एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों, वहां की राजनीति, नतीजों के बाद जारी हिंसा, इंडिया गठबंधन के भविष्य और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और प्रकाश के रे ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 09 May 2026 - 16min - 408 - छोटी चर्चा Episode 421
एनएल चर्चा के इस अंक में 'रिक्यूज़ल विवाद' पर विस्तार से बात हुई, जिसमें जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आबकारी मामले से हटने से इनकार कर दिया और जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उनकी कोर्ट में पेश होने से मना कर दिया. इसके अलावा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर चिंताओं पर भी विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफ़ेसर फैज़ान मुस्तफ़ा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 02 May 2026 - 17min - 407 - छोटी चर्चा Episode 420
एनएल चर्चा में इस हफ्ते मणिपुर हिंसा और बंगाल में जारी चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार रूही तिवारी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में प्रधान संपादक रमन किरपाल, और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 25 Apr 2026 - 19min - 406 - छोटी चर्चा Episode 419
एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 18 Apr 2026 - 17min - 405 - छोटी चर्चा Episode 418
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और असम व पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और अफरीदा हुसैन ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 11 Apr 2026 - 13min - 404 - 417
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 04 Apr 2026 - 1h 26min - 403 - छोटी चर्चा Episode 416
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 28 Mar 2026 - 18min - 402 - छोटी चर्चा Episode 415
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के दायरे से भारत में गहराते ऊर्जा संकट और बीते हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों पर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 21 Mar 2026 - 16min - 401 - छोटी चर्चा Episode 414
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 14 Mar 2026 - 18min - 400 - छोटी चर्चा Episode 413
एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 07 Mar 2026 - 18min - 399 - छोटी चर्चा Episode 412
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 28 Feb 2026 - 16min - 397 - छोटी चर्चा Episode 411
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 21 Feb 2026 - 24min - 396 - छोटी चर्चा Episode 410
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 14 Feb 2026 - 21min - 394 - एनएल चर्चा 409: नरवणे की आत्मकथा पर रोक, ट्रंप के टैरिफ कट का हिसाब-किताब और बच्चों में मोबाइल की जानलेवा लत
एनएल चर्चा में इस हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ ट्रेड डील की सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए टैरिफ में की गई कटौती, संसद के बजट सत्र के बीच जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर जारी विवाद और ग़ाज़ियाबाद में तीन नाबालिग़ लड़कियों ने नवीं मंज़िल से कूदकर दी जान को लेकर विस्तार से बात इसके अलावा वाशिंगटन पोस्ट में की गई बड़ी छंटनी के साथ दुनिया से सिमटे अमेरिका के इस प्रतिष्ठित अख़बार के दायरे, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वार्षिक बजट, इलाहबाद उच्च न्यायलय ने उत्तर प्रदेश में जारी ‘बुलडोज़र जस्टिस’ की सख्त टिप्पणी, मेघालय के जैतिया हिल्स ज़िले में खदान में विस्फोट होने से 16 मज़दूरों की मौत समेत कई मज़दूर फंसे, कोटद्वार के दीपक उस समय विवाद में आ गए जब उन्होंने बजरंग दल के लोगों को एक मुसलमान दुकानदार को परेशान करने से रोका, चुनाव आयोग व पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान, पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने ऑपरेशन हिरौफ़ की शुरुआत की जिसमें 23 नागरिकों की मौत और जेफ्री एप्सटीन टीन मामले से जुड़े लाखों दस्तावेज़ सार्वजानिक आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में बतौर मेहमान पूर्व आईपीएस अधिकारी यशवर्धन झा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवाने की किताब का एक हिस्सा संसद में राहुल गांधी संसद में पढ़ना चाह रहे थे, जो एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है लेकिन उन्हें रोक दिया गया, यह किताब भारत में अभी प्रकाशित नहीं हुई है, सरकार ने इसपर रोक लगाई हुई है, इसे भारत सरकार ने क्यों रोक रखा है?
”इस विषय पर यशवर्धन झा कहते हैं, “सबसे पहला सवाल यह उठता है कि क्या राहुल गांधी को क्या यह अधिकार था संसद में उठाने का?”
पूरा मामला समझने और विशेषज्ञों की राय जानने के लिए सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
07:07 - सुर्खियां
13:15 - एमएम नरवणे किताब विवाद
53:30 - अमेरिका के साथ व्यापार संधि
01:17:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:23:25 - ग़ाज़ियाबाद में बच्चियों की आत्महत्या 01:41:40 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएहृदयेश जोशी
पुस्तक संग्रह - इंट्रुइगिंग इण्डिया
शार्दूल कात्यायन
अनमोल प्रितम की ‘मोहम्मद दीपक’ से बातचीत
लेख - जेन ज़ी बिकेम फर्स्ट जेनेरशन टू बी लेस इंटेलीजेंट दैन मिलेनियल्स ऐज़ आईक्यू ड्रॉप्ड
आनंदवर्धन
किताब - हाउ टू डू नथिंग
किताब - परशुराम की प्रतीक्षा
अतुल चौरसिया
सीरीज़ -तस्करी
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें औरउस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 07 Feb 2026 - 1h 50min - 393 - छोटी चर्चा Episode 408
एनएल चर्चा में इस हफ्ते यूजीसी के नए दिशानिर्देशों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर अदिति पासवान और द न्यूज़ मिनट के संपादक सुदीप्तो मंडल शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “यूजीसी की यह गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही बनाई गईं थीं, लेकिन जब यह गाइडलाइन आई तो उसके बाद तथाकथित सवर्णों का विरोध शुरू हो गया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने ही इसपर रोक लगा दी.”
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 31 Jan 2026 - 22min - 391 - छोटी चर्चा Episode 407
एनएल चर्चा में इस हफ्ते नोएडा में दलदल में गिरने से हुई इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत, उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुबारकपुर डबास के नरक जैसे हालात पर शरद शर्मा की रिपोर्ट और उसके बाद अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 24 Jan 2026 - 19min - 389 - छोटी चर्चा Episode 406
एनएल चर्चा में इस हफ्ते गिग वर्कर्स की हड़ताल के बाद ऑनलाइन कंपनियों के 10 मिनट के वादे पर सरकार ने लगाई रोक और अमेरिका द्वारा विश्वभर में फैलाई गई अनिश्चितता को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और डॉक्टर आकृति भाटिया शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 17 Jan 2026 - 21min - 388 - छोटी चर्चा Episode 405
एनएल चर्चा में इस हफ्ते इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से हुई मौतों और वेनेज़ुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंदवर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें और
उस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 10 Jan 2026 - 21min - 387 - छोटी चर्चा Episode 404
एनएल चर्चा में इस हफ्ते जनता दल सेक्युलर के विधायक एचडी रेवन्ना यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत से बरी, गिग वर्कर्स की हड़ताल और बीते साल की घटनाओं पर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान द न्यूज़ मिनट की पत्रकार शिवानी कावा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 03 Jan 2026 - 22min - 386 - छोटी चर्चा Episode 403
एनएल चर्चा में इस हफ्ते हिंदी प्रसिद्ध कवि, लेखक और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन उन्नाव रेप केस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली ज़मानत और अरावली पर्वत श्रृंखला के नए मापदंडों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और आशुतोष भारद्वाज शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 27 Dec 2025 - 19min - 385 - छोटी चर्चा Episode 402
एनएल चर्चा में इस हफ्ते सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना, केरल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक और बांग्लादेश में हिंसा को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा, दयाशंकर मिश्रा और पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक अन्ना एम.एम. वेट्टिकाड शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
पूरी चर्चा सुनिया हमारी वेबसाइट और ऐप पर
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 20 Dec 2025 - 19min - 384 - छोटी चर्चा Episode 401
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह, चुनाव सुधार और एसआईआर पर हुई चर्चा समेत इंडिगो संकट को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सरकार ने इंडिगो को अपनी उड़ान संख्या 10 फीसदी घटाने के लिए कहा, गोवा के एक नाईट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, कर्नाटक सरकार द्वारा माहवारी के दौरान एक दिन की छुट्टी के प्रावधान वाले नोटिफिकेशन पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मध्यप्रदेश के किसानों में खाद की कमी को लेकर चिंता और विरोध प्रदर्शन, केरल में चलती गाड़ी में अभिनेत्री से यौन शोषण की साज़िश के मामले में अभिनेता दिलीप बरी, पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार ने तीन साल बाद सशर्त मनरेगा योजना शुरू करने का दिया आदेश, एक रिपोर्ट के अनुसार- नवंबर के बाद ग़ाज़ियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने का इशारा किया, मेक्सिको ने भारत पर 50% तक अपने कर बढ़ाए और धुरंधर फिल्म के रिव्यूज़ को लेकर फिल्म समीक्षक निशाने पर आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और बीबीसी हिंदी की वीडियो हेड सर्वप्रिया सांगवान शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 13 Dec 2025 - 22min - 383 - छोटी चर्चा Episode 400
एनएल चर्चा में इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतीयों के फ़ोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल करने के आदेश, रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के भारत दौरे और रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी, कादंबिनी शर्मा और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन के ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी (टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी) प्रोग्राम की असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अन्वेषा सेन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 06 Dec 2025 - 23min - 382 - छोटी चर्चा Episode 399
एनएल चर्चा में इस हफ्ते कई राज्यों में जारी एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की मौतों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पूरा होने पर धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार पीयूष रॉय और स्निग्धेंदु भट्टाचार्य शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 29 Nov 2025 - 22min - 381 - एनएल चर्चा 398: माओवादी कमांडर हिडमा का खात्मा, मतदान में बढ़ती महिलाओं की भागेदारी और दिल्ली ब्लास्ट के अनसुलझे सवाल
एनएल चर्चा में इस हफ्ते नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने, 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादियों समेत कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा एवं उसकी पत्नी राजे का एनकाउंटर और लाल क़िला के पास हुए ब्लास्ट के बाद श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत और 27 पुलिसकर्मी समेत 32 घायल होने लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य विधानसभाओं में पारित विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के लिए अपने पूर्व के फैसले को पलटते हुए कोई समयसीमा तय नहीं करने का फैसला देना, केरल एवं पश्चिम बंगाल में एसआईआर से प्रक्रिया से जुड़े बीएलओ का आत्महत्या करना, कांग्रेस द्वारा एसआईआर के विरोध में रामलीला मैदान में धरने की घोषणा करना, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मोहम्मद अख़लाक़ की लिंचिंग के आरोपियों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की अर्जी दायर करना और अंतर्राष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मृत्युदंड की सज़ा सुनाना आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका रूही तिवारी और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल चौरसिया ने रूही तिवारी से उनकी किताब का संदर्भ लेते हुए पूछा कि बिहार में जिस तरह से कहा गया कि एनडीए खासकर नीतीश की सफलता के पीछे महिला केंद्रित योजनाएं हैं, और वह खुद भी बीते सालों से जाति, धर्म और परिवार के दबाव से उठकर खुदमुख्तारी से वोट कर रही हैं, ऐसे में आपकी किताब इसे कैसे देखती है?
इसके जवाब में रूही कहती हैं, “साल 2014 से राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा होती है कि महिलाएं एक वोट बैंक के तौर पर मौजूद हैं लेकिन कहीं न कहीं हम पूरी तरह से इस मुद्दे को समझते नहीं हैं कि महिला मतदाता क्यों वोट दे रही है और सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं. इसलिए मुझे ऐसा लगा कि कोई इस बारे में थोड़ा रिसर्च करके लिखे कि आखिर एक महिला मतदाता चाहती क्या हैं और वो कैसे अपना वोट देती हैं. क्या उनकी पहचान महिला की है, जाति के तौर है या फिर धर्म भी उसमें कहीं शामिल है.
सुनिए पूरी चर्चा
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:05 - सुर्खियां
09:04 - अखलाक की लिंचिंग पर यूपी सरकार का फैसला
16:51- रूही तिवारी की किताब और महिला वोटर पर बातचीत
36:29 - सब्सक्राइबर के पत्र
40:00 - कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा और पत्नी राजे का एनकाउंटर
01:03:18 - दिल्ली ब्लास्ट के श्रीनगर से जुड़ते तार
01:21:11 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोडक्शन : सैफ अली एकराम
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 22 Nov 2025 - 1h 31min - 380 - एनएल चर्चा 397 : एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी और महागठबंधन की हार
इस हफ्ते की चर्चा में बिहार के चुनावी नतीजों पर विस्तार से बात की गई. यूट्यूब पर लाइव हुई इस बातचीत में नतीजों से पहले उठने वाले सवालों जैसे दो दशकों से ज़्यादा और सबसे लंबे वक्त तक बिहार के मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? क्या जातीय समीकरण, हर घर सरकारी नौकरी और 'वोट-चोरी' जैसे मुद्दों के सहारे इंडिया गठबंधन कुर्सी तक पहुंच पाएगा? क्या एनडीए बेरोजगारी, पलायन और सत्ता-विरोधी लहर जैसी चुनौतियों को पार कर सत्ता में वापसी कर पाएगी? या फिर जन सुराज पार्टी के जरिए प्रशांत किशोर जैसे नए खिलाड़ी बिहार की सत्ता में कोई जगह बना पाएंगे? और सबसे महत्वपूर्ण बात नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? आदि को लेकर लाइव चर्चा हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.
महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बारे में अतुल चौरसिया ने कहा, “गठबंधन की अपनी कई असुरक्षाएं हैं.यह जो बड़ी हार हुई है यह एकदम से नहीं हुई है. इनकी ओछी राजनीति है जो इन्हें लगातर हार की तरफ धकेल रही है. एक तरफ इतना संगठित ढांचा है तो दूसरी तरफ यह बिखरा हुआ गठबंधन.”
इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कादम्बिनी कहती हैं, “बिहार में ग्राउंड पर यह तो ज़रूर लग रहा था कि जीतेगा एनडीए लेकिन 202 का जो आंकड़ा निकलकर आया है यह नहीं लग रहा था.”
सुनिए पूरी चर्चा -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 15 Nov 2025 - 1h 53min - 379 - छोटी चर्चा Episode 396
एनएल चर्चा में इस हफ्ते विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी वोटर के नाम शामिल होने के आरोपों और बिहार में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी और ‘मैं’ मीडिया के संस्थापक तंज़ील आसिफ शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 08 Nov 2025 - 22min - 378 - छोटी चर्चा Episode 395
एनएल चर्चा में इस हफ्ते यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब को लेकर उठे विवाद, दिल्ली सरकार द्वारा क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बरसात की असफल कोशिशों और बिहार चुनाव पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा दिल्ली में ग्रैप का दूसरा चरण लागू, बिहार में महागठबंधन और एनडीए ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, मुंबई में 17 बच्चों को एक व्यक्ति ने बनाया बंधक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों में चक्रवात मोंथा से भारी नुकसान, बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों में एसआईआर की शुरुआत और भारत एव चीन के बीच सीधी उड़ानें दोबारा हुईं जारी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, भवरीन कंधारी और पत्रकार उमेश के राय शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 01 Nov 2025 - 19min - 377 - छोटी चर्चा Episode 394
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिवाली की आतिशबाजी के बाद बद से बदतर हालत में पहुंची दिल्ली की हवा और बिहार चुनाव की सरगर्मियों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा दिवाली के बाद उत्तर भारत के 16 शहरों की हवा बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंची, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवार किए घोषित, विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लेह हिंसा में हुई मौतों की पड़ताल के लिए गृह मंत्रालय ने की न्यायिक जांच की घोषणा, ग्वालियर में एक क़स्बे के सरकारी अस्पताल में एंटीबायोटिक में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद दवा का स्टॉक सील, छत्तीसगढ़ के बस्तर में 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के आदेशों पर आईटी एक्ट के नियमों में बदलाव, आंध्र प्रदेश के कुरनूर ज़िले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगी आग में करीब 20 लोगों की मौत और जापान में पहली महिला प्रधानमंत्री का हुआ चुनाव आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और द कारवां पत्रिका के वरिष्ठ सह संपादक विष्णु शर्मा शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 25 Oct 2025 - 24min - 376 - छोटी चर्चा Episode 393
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट की छूट और सीमित समयांतराल में ग्रीन क्रैकर्स बेचने की अनुमति, लालू यादव के परिवार के खिलाफ आपराधिक आरोप तय और हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा युद्धविराम के बाद फिलिस्तीन और इजराइल ने बंधकों को रिहा किया, पश्चिम बंगाल में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, बिहार चुनाव के लिए बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड गठबंधन ने की अपने उम्मीदवारों की की घोषणा और भारत में कफ सिरप की वजह से हुई मौतों के बाद डब्ल्यूएचओ ने भारत की तीन कफ सिरप को लेकर जारी की चेतावनी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 18 Oct 2025 - 19min - 375 - छोटी चर्चा Episode 392
एनएल चर्चा में इस हफ्ते मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद 25 बच्चों की मौत, गाज़ा में लंबे युद्ध के बाद शांति प्रस्ताव पर बनी सहमति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंके जाने के प्रकरण को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश के रे, सुप्रीम कोर्ट की वकील दिशा वाडकर और द न्यूज़ मिनट के वरिष्ठ समाचार संपादक शब्बीर अहमद शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 11 Oct 2025 - 22min - 374 - छोटी चर्चा Episode 391
एनएल चर्चा में इस हफ्ते उत्तराखंड सरकार द्वारा विज्ञापन पर खर्च किए गए 1001 करोड़ रुपये, आरएसएस की सौ वर्षों की यात्रा और करूर हादसे को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल हुए पूरे होने पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का और डाक टिकट, तमिलनाडु के करूर ज़िले में हुई एक राजनीतिक रैली में भगदड़ होने से 41 लोगों की मौत, बिहार में एसईआर की अंतिम सूची जारी, केरल विधानसभा ने एसईआर का विरोध जताने वाला प्रस्ताव किया पारित, परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी के पोस्टर पर विवाद, लद्दाख में सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी के बाद उनकी पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट और अमेरिकी सरकार सात साल में पहली बार गई शटडाउन मोड में आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में फ्रंटलाइन की सीनियर डिप्टी एडिटर टी. के. राजलक्ष्मी शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से मैनेजिंग एडिटर अतुल चौरसिया, स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 04 Oct 2025 - 25min - 373 - छोटी चर्चा Episode 390
एनएल चर्चा में इस हफ्ते लद्दाख में जारी प्रदर्शन और तनाव में चार लोगों की मौत के साथ सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, प्रसिद्ध भारतीय गायक जुबीन गर्ग के असमय निधन को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता गौरव भाटिया के एक टीवी शो में बिना पाजामे वाले वीडियो से संबंधित सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का दिया आदेश, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम इलाक़े में ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति को पहलगाम हमले में संलिप्त होने के आरोप में किया गिरफ्तार, उत्तराखंड में सर्विस इलेक्शन कमिशन का पर्चा लीक होने के बाद विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में एक और स्वघोषित बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण का आरोप, कोलकाता में बाढ़ के बाद 12 मौतें आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रही.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और लेखक व गुवाहाटी से कलाकार मैत्रेयी पातर शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन और प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए...
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 27 Sep 2025 - 24min - 372 - छोटी चर्चा Episode 389
एनएल चर्चा में इस हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गए वोट चोरी के आरोप पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडाणी समूह को दी क्लीनचिट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चिन्मय बघेल पर ईडी ने लगाया बड़ा आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयोग की अदालत द्वारा तय किए गए समय पर स्थानीय चुनाव न कराने को लेकर की आलोचना, संयुक्त राज्य की जांच कमेटी ने इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों को नरसंहार किया घोषित, एडीआर के एक शोध के मुताबिक़ भारत के चुने हुए प्रतिनिधियों में 21% वंशवाद के जरिए राजनीति में आते, देहरादून और आसपास के इलाक़े में तूफ़ान और बादल फटने से 15 लोगों की मौत और 16 लोग लापता आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार ज्योत्सना मोहन और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए. . .
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 20 Sep 2025 - 22min - 371 - छोटी चर्चा Episode 388
एनएल चर्चा में इस हफ्ते नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हलचल समेत राजस्थान में पास किए गए धर्म परिवर्तन विधेयक को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य, जयपुर से पत्रकार ताबीना अंजुम और काठमांडू से वरिष्ठ पत्रकार चंद्र देव भट्ट शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 13 Sep 2025 - 20min - 370 - छोटी चर्चा Episode 387
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही और दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगों के आरोपी उमर ख़ालिद और शरजील इमाम समेत सात लोगों की ज़मानत याचिका रद्द किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ का प्रकोप, केंद्रीय जल कमिशन की रिपोर्ट के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश स्थित चार ग्लेशियर झीलें फैल रहीं, बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से पीएम मोदी को दी गई गाली का मामला गरमाया, मुंबई में भूख हड़ताल पर बैठे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज रांगे पाटिल ने पांच दिन की भूख हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद की समाप्त, भारत सरकार की जीएसटी कॉउंसिल द्वारा जीएसटी के स्तरों में किया गया बदलाव आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में दैनिक सवेरा की उप संपादक अर्शदीप कौर और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए..
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 06 Sep 2025 - 22min - 369 - छोटी चर्चा Episode 386
एनएल चर्चा में इस हफ्ते रिलायंस के जामनगर स्थित निजी अभ्यारण्य वनतारा मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईटी के गठन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने से बाढ़, हिमाचल प्रदेश की रावी नदी में आई बाढ़ से हुआ भारी नुकसान व चार लोगों की मौत, जम्मू में वैष्णो देवी तीर्थ स्थल क्षेत्र में भूस्खलन से 41 लोगों की मौत, राजस्थान के सवाई माधोपुर में आई बाढ़ से कई घर पानी के साथ बहे, कर्नाटक के धर्मस्थला मामले में झूठी गवाही देने के आरोप में एसआईटी ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार, महाराष्ट्र के पालघर में एक इमारत गिरने से सत्रह लोगों की मौत, ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ भारत में हुए लागू और संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में आधिकारिक तौर पर भुखमरी फैलने की घोषणा की आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और पर्यावरण अधिवक्ता देबादित्यो सिन्हा शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 30 Aug 2025 - 19min - 368 - छोटी चर्चा Episode 385
एनएल चर्चा में इस हफ्ते गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में पेश किए गए विधेयक जिसके ज़रिए सरकार ने संविधान में 130वां संशोधन प्रस्तावित किया और देश के पत्रकारों पर अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पॉल, वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 23 Aug 2025 - 12min - 367 - छोटी चर्चा Episode 384
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर की सड़कों और कॉलोनियों से सामुदायिक कुत्तों को हटाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार में जारी मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर वरिष्ठ पत्रकार शोभना के रॉय और पशु अधिकारों के कार्यकर्त्ता मीत अशर शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 16 Aug 2025 - 16min - 366 - छोटी चर्चा Episode 383
एनएल चर्चा में इस हफ्ते राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने और उत्तराखंड के धराली में आई आपदा को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया भारत पर 25% अतिरिक्त कर, उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के चलते 17 ज़िले जलमग्न, बलात्कार के दोषी राम रहीम को एक बार फिर मिली 40 दिन की ज़मानत, आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की क्लोज़र रिपोर्ट अदालत ने स्वीकार करते हुए उन्हें बाइज़्ज़त बरी किया, बिहार हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से बिहार के इलेक्टोरल रोल से 65 लाख मतदाताओं के हटाए जाने को लेकर जवाब मांगा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की मृत्यु और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश के रे, पर्यावरणविद और स्वच्छ इण्डिया के संस्थापक विमलेंदु झा और लोकनीति सीएसडीएस के सह संस्थापक संजय कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस बार सीधे चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है और उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर धांधली कर रहा है, अगर देश का नेता प्रतिपक्ष यह कह रहा है कि हमने चुनाव आयोग के डाटा से यह कमियां निकाली हैं तो चुनाव आयोग का यह कहना कि आप पहले हलफ़नामा दीजिए तब हम एक्शन लेंगे, कहां तक सही है?”
इस मुद्दे पर संजय कहते हैं, “मेरा मानना है कि चुनाव आयोग अपनी सीमा से थोड़ा आगे निकल गया है, चुनाव आयोग का व्यवहार सभी पार्टियों के साथ एक जैसा होना चाहिए लेकिन ऐसा लगता है देश में दो खेमे बन गए हैं एक तरफ विपक्ष है दूसरी तरफ सत्ताधारी दल और चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के साथ सुर से सुर मिला कर बोल रहा है.सुनिए पूरी चर्चा
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
02:47 - सुर्खियां
6:36 - राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप
38:14 - उत्तराखंड में आपदा और सवाल
1:20:27 - ट्रंप ने लगाया भारत पर 25% अतिरिक्त कर
01:46:18 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिएयहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन :सैफ अली अकरम
संपादन:हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 09 Aug 2025 - 14min - 365 - छोटी चर्चा Episode 382
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका द्वारा भारत पर नए टैरिफ की घोषणा, ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों सदनों में हुई चर्चा और मालेगांव ब्लास्ट के मामले में एनआईए की अदालत के फैसले को लेकर विस्तार से बात हुई.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 02 Aug 2025 - 15min - 363 - छोटी चर्चा Episode 381
एनएल चर्चा में इस हफ्ते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे और उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों पर लगने वाले आरोप और ईडी के छापे को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू के प्रोफ़ेसर अरुण कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 26 Jul 2025 - 14min - 362 - छोटी चर्चा Episode 380
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पास किए गए धार्मिक ग्रंथों के अपमान से जुड़े विधेयक और बिहार में वोटर लिस्ट रिवीज़न पर रिपोर्टिंग के मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम पर एफआईआर को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, द कारवां की वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर कौर और द रेड माइक के सह संस्थापक सौरभ शुक्ला शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने क
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 19 Jul 2025 - 15min - 361 - छोटी चर्चा Episode 379
एनएल चर्चा में इस हफ्ते बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीज़न और स्मृति ईरानी द्वारा राजनीति से ली गई फिल्मी दुनिया की तरफ करवट को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार उमेश रॉय और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से एडिटर इन चीफ रमन किरपाल और शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 12 Jul 2025 - 16min - 360 - छोटी चर्चा Episode 378
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पुरी में जगन्नाथ मंदिर की वार्षिक रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ और प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा को लेकर विस्तार से बात हुई.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 05 Jul 2025 - 15min - 359 - छोटी चर्चा Episode 377
एनएल चर्चा में इस हफ्ते साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की 50वीं सालगिरह और महाराष्ट्र राजनीति में चुनावी धांधली को लेकर उठते सवालों पर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ सह संपादक संतोष सिंह, और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर सुमेधा मित्तल, स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 28 Jun 2025 - 17min - 358 - छोटी चर्चा Episode 376
इस हफ़्ते चर्चा में ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध, G-7 सम्मेलन और ट्रंप की पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाक़ात जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफेसर अनुराधा चेनॉय और स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रबंध संपादक मनीषा पाण्डे और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 21 Jun 2025 - 12min - 357 - छोटी चर्चा Episode 375
इस हफ़्ते चर्चा में गुजरात में हुए एयर इंडिया विमान हादसे, पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन, भीषण गर्मी के कहर और उससे उपजी समस्याओं और राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, मोगांबे इंडिया के वरिष्ठ संपादक कुंदन पांडेय और ईस्ट मोजो के कार्यकारी संपादक अमित कुमार शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 14 Jun 2025 - 16min - 356 - एनएल चर्चा 374: प्राइड मंथ के बीच एलजीबीटीक्यू समुदाय के हालात और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का असर
इस हफ़्ते चर्चा में प्राइड मंथ के आलोक में एलजीबीटीक्यू समुदाय की हालिया स्थिति और पूर्वोत्तर भारत में हर साल बनते बाढ़ के हालातों पर बात हुई. इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट द्वारा समलैंगिक (एलजीबीटीक्यू) समुदाय को परिवार बनाने की अनुमति देना, पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ जैसी स्थिति से असम सबसे अधिक प्रभावित, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में करीब 11 लोगों की मौत और 56 घायल, गृह मंत्रालय द्वारा भारत में जातिगत जनगणना की घोषणा और भारत में फिर से कोविड के मामलों में बढ़ोतरी जैसी खबरें भी हफ्तेभर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान क्वीरबीट के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक अंकुर पालीवाल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के हाशिए पर होने और उनकी हालिया स्थिति को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “एक बात बार बार मेरे सामने आई कि पश्चिमी देशों में इस समय एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर घोर विरोध की लहर है लेकिन भारत भले ही पीछे हो पर वो सही रास्ते पर है. तो सबसे पहले मैं यही जानना चाहूंगा कि यह बात कहां तक सही है?”
इस विषय पर अंकुर कहते हैं, “अगर हम पिछले कई सालों से तुलना करें तो अभी चीजें बेहतर हैं और वही बेहतरी सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है. वहीं कई संस्थाएं आज भी उनके आरक्षण, परिवार बनाने, और भेदभाव जैसे जमीनी मुद्दों को उठा रही हैं. साथ ही अगर आप पश्चिमी देशों में इस समुदाय को लेकर विरोध से भारत की तुलना करेंगे तो यहां स्थिति कहीं ज्यादा बेहतर है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स-
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:45 - सुर्खियां
10:21 - मद्रास हाईकोर्ट द्वारा एलजीबीटीक्यू को परिवार बनाने का अधिकार
46:47 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
48:47 - पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का असर
1:06:22 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद, तीसता रॉय चौधरी
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 07 Jun 2025 - 1h 11min - 355 - छोटी चर्चा Episode 374
इस हफ़्ते चर्चा में प्राइड मंथ के आलोक में एलजीबीटीक्यू समुदाय की हालिया स्थिति और पूर्वोत्तर भारत में हर साल बनते बाढ़ के हालातों पर बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान क्वीरबीट के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक अंकुर पालीवाल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 07 Jun 2025 - 14min - 354 - एनएल चर्चा 373: अमेरिका में ट्रंप के खुलते पत्ते और मौसम के बिगड़ते समीकरण
इस हफ़्ते चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों और पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन, असमय बारिश और तापमान में आई कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा न्यूयॉर्क के कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर लगाई रोक, ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर 15 प्रतिशत तक रोक लगाने की मांग की, एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफ़ा, दिल्ली की एक अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो के मामले को बंद करने की दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार किया, एफसीआरए के नियमों में हुआ बदलाव, भारत और कई अन्य देशों में कोविड के मामले बढे, बीते रविवार और सोमवार मुंबई में हुई भयंकर बारिश, दिल्ली में पिछले 15 सालों में सबसे ठंडा मई का महीना रहा और अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रक़ैद की सज़ा आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार एमके वेणु और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन सेटलमेंट के डीन जगदीश कृष्णास्वामी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
अमेरिका में ट्रंप के फैसलों से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अमेरिका में बड़ी उथल पुथल मची है, एक तरफ ट्रंप ने स्टूडेंट वीज़ा पर रोक लगा दी है और दूसरी तरफ ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ योजना पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. इसके क्या नतीजे हो सकते हैं भारत के नज़रिए से?इस विषय पर वेणु कहते है, “ट्रंप ने जो इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया है और पूरी दुनिया के देशों पर टैरिफ लगाया है, उस पर कोर्ट ने कहा है आप ये नहीं कर सकते कि पूरी दुनिया को एक तरफ से टैरिफ लगा दें. ट्रंप ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स-
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 05:30 - सुर्खियां
15:40 - अमेरिका में चल रही उथल-पुथल
57:25 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:13:20- मौसम का बिगड़ा समीकरण 01:38:41 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 31 May 2025 - 1h 44min - 353 - एनएल चर्चा 372: विदेश नीति की चुनौती और गाज़ा का संकट
इस हफ़्ते चर्चा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति और गाज़ा का ताजा हालातों पर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर कल्लोल भट्टाचार्य शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
”सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स-
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
02:09 - सुर्खियां
11:40 - ग़ाज़ा के बिगड़ते हालात
23:57- भारतीय नेताओं का विदेश दौरा
01:20:48 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:41:41 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री परगौरव आर्य की प्रोफाइल
वीडियो - हाउ वन कंपनी सेक्रेटली पॉइज़ंड द प्लेनेट डाक्यूमेंट्री - सीक्रेट पाकिस्तान
किताब - शाल वनों का द्वीप
आनंद वर्धन
किताब - द ग्रेट डिल्युज़न किताब - नेहरूज़ फर्स्ट रिक्रूटज़
हृदयेश जोशी
इंडियन एक्सप्रेस परप्रताप भानु मेहता का लेख
कल्लोल भट्टाचार्य
राजा अनवर की किताब - द टेररिस्ट प्रिन्स
अतुल चौरसिया
डाक्यूमेंट्री - अमेरिकन मैनहंटिंग: ओसामा बिन लादेन
डाक्यूमेंट्री - पाकिस्तान: एनैटमी ऑफ ए स्टेट
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: तीस्ता रॉय चौधरी / हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 24 May 2025 - 1h 53min - 352 - एनएल चर्चा 371: भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद उठते सवाल और ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण
इस हफ़्ते चर्चा में विक्रम मिस्री और उनके परिवार की निजी जानकारी सार्वजनिक करके उनकी ट्रॉलिंग करने और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत-पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर करवाया सीज़फायर के लिए राजी, मध्यप्रदेश में भाजपा के मंत्री कुंवर शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी, और चीन एवं अमेरिका के बीच अब टैरिफ वॉर का थमना भी हफ्ते भर की सुर्खियों में शामिल रहा.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, लेफ़्टिनेंट जनरल रामेश्वरम यादव और पूर्व आईपीएस अफसर यशवर्धन आज़ाद शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने कियऑपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बीते दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान से पहले संघर्षविराम की घोषणा की. ट्रंप उसके बाद से भी बार-बार सीज़फायर में मध्यस्थता की बात कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार से किसी बड़े राजनेता का इस पर कोई जवाब नहीं आता है.”
वहीं, कर्नल कुरैशी पर भाजपा मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर यशवर्धन आज़ाद कहते है, “वर्दी को पहनने के बाद हमारा कोई धर्म नहीं होता, लेकिन कुछ मंत्री सबकी जातियां बताकर भ्रम फैला रहे हैं,”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स-
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:25 - सुर्खियां
22:10 - भारत-पाकिस्तान सीज़फायर में ट्रम्प का बयान 45:25- पाकिस्तान की भ्रामक ख़बरें
01:16:24 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 17 May 2025 - 1h 23min - 351 - एनएल चर्चा 370: भारत-पाक के बीच बढ़ता तनाव और समाचार चैनलों पर फर्जी ख़बरों के हूटर
इस हफ्ते चर्चा में भारत और पाकिस्तान के बीच दिनों-दिन बढ़ते सैन्य तनाव और इसे युद्ध बताने में जुटे मीडिया चैनल्स पर विस्तार से बात हुई. साथ ही इस दौरान चैनलों में पर आई फर्जी ख़बरों की बाढ़ और सेना एवं विदेश मंत्रालय द्वारा दी जा रही संयमित और संतुलित जानकारी को लेकर भी चर्चा हुई.
इस हफ्ते भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में पहलगाम हमले के जवाब में की गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक कार्रवाई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सर्वदलीय बैठक में इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा पाकिस्तानियों के मारे जाने की सूचना देना, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करना, गृह मंत्रालय द्वारा देशभर में मॉक ड्रिल का ऐलान और महिला आयोग द्वारा शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने की निंदा करने जैसी ख़बरें भी सुर्खियों में रहीं.
इसके अलावा चीफ जस्टिस संजीव खन्ना समेत सुप्रीम कोर्ट के 21 जजों द्वारा अपनी व्यक्तिगत आर्थिक जानकारी सार्वजनिक करने, नैनीताल में नाबालिग से बलात्कार के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट का एसएसपी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपने के अलावा भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौते(FTA) पर हुए हस्ताक्षर भी चर्चा में रहे.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, ‘8-9 मई को भी भारत में 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिशें हुईं, सीमा से लगे देशों में ब्लैकआउट किया गया. भारत ने लाहौर और सियालकोट तक जवाबी हमले किए. इस बीच कई भ्रामक और फर्जी सूचनाओं की भी सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आई दिखी.’
इस विषय पर हृदयेश कहते हैं, ‘युद्ध की स्थिति में एक अच्छे पत्रकार का काम है कि सही जानकारी दे, और जो जानकारी छुपाई जा रही है, उसे देशहित के लिए सामने लाए.’
सुनिए पूरी चर्चा-
नोट: अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
टाइमकोड
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
02:55 - सुर्खियां
13:10 - भारत-पाकिस्तान तनाव
1:06:36- मीडिया में भ्रामक खबरें
1:36:22 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:50:32 - सलाह और सुझाव
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद, तीसता रॉय चौधरी
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 10 May 2025 - 1h 56min - 350 - एनएल चर्चा 369: जातिगत जनगणना और वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर मीडिया की आज़ादी के सवाल
इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के ऐलान, प्रेस फ्रीडम डे के बहाने मीडिया की आजादी और और पहलगाम हमले पर सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल पूछने वालों पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, पीएम मोदी की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के साथ बैठक, एक सर्वे के अनुसार 80 फीसदी लोगों का मानना कि भारत में अभी भी मीडिया आज़ाद, पहलगाम हमले के बाद देशभर में कई जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो लोगों की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए डिजिटल एक्सेस को नागरिकों का अधिकार बताए जाने की ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहींइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और गीता सेशु शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंदवर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
विश्व प्रेस फ्रीडम डे से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में पत्रकारों के लिए स्थितियां कुछ खास मुफीद नहीं हैं और कुछ देशों में तो बहुत ज़्यादा ख़राब हैं. भारत में भी हालात कुछ खास ठीक नहीं हैं.” इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए गीता कहती हैं, “बहुत ही कम पत्रकारों को उनकी हत्या या मारपीट के मामले में न्याय मिलता है. 2010 से अब तक केवल 3 मामलों में पत्रकारों को न्याय मिला है. जो स्वतंत्र पत्रकार हैं, उन्हें ज़्यादा निशाना बनाया जाता है. ”
सुनिए पूरी चर्चा-
नोट: अपने पत्र भेजने के लिएयहांक्लिक करें.
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:05 - सुर्खियां
17:50 - प्रेस की आज़ादी और एफआईआर 1:1:50- सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:11:33 - जातिगत जनगणना
01:41:50 - सलाह और सुझाव
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद , तीसता रॉय चौधरी
संपादन: आशीष आनंद
.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 03 May 2025 - 1h 49min - 349 - एनएल चर्चा 368: पहलगाम में आतंकवाद पर भारत की प्रतिक्रिया और निशिकांत दुबे पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.
इसके अलावा जम्मू में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता राकेश शर्मा पर हमला किया, निशिकांत दुबे की सीजेआई संजीव खन्ना पर की गई टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की, दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में साइन बोर्ड्स पर उर्दू के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाली याचिका की ख़ारिज और पोप फ्रांसिस की मृत्यु आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहींइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, और द हिन्दू अख़बार की डिप्टी एडिटर विजैता सिंह शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंदवर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “चिंताजनक बात यह है कि पहचान करके हिन्दुओं को मारा गया है और इसका दूसरा पहलू यह है कि यह सुरक्षा में हुई बड़ी चूक है, जिस पर बात नहीं हो रही.”
विजैता कहती हैं, “अभी कूटनीतिक स्तर पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन पुलवामा के समय हुई बालाकोट स्ट्राइक जैसा कोई कदम अभी नहीं उठाया गया है, और आगे उठाया जाएगा या नहीं ये अभी कहा नहीं जा सकता.”
सुनिए पूरी चर्चा-
नोट: अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:05 - सुर्खियां
15:50 - पहलगाम पर भारत की प्रतिक्रिया
1:9:39- सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:19:45 - निशिकांत दुबे का बयान
01:38:50 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
सीरीज़ -द डे ऑफ़ द जैकल फिल्म - स्पॉटलाइट
विजेता सिंह
पॉल लिंच की किताब - प्रॉफेट सांग
हृदयेश जोशी
अजय साहनी का लेख
श्याम सरन का लेख
आनंदवर्धन
किताब - द अनडाईंग लाइट
अतुल चौरसिया
डॉक्यूमेंट्री - कैंपस पे क्रैकडाउन
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: तीस्ता रॉय चौधरी
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 26 Apr 2025 - 1h 56min - 348 - एनएल चर्चा 367: वक्फ क़ानून पर मुर्शिदाबाद में हिंसा और राज्यसभा के ‘डिप्टी’ धनखड़ का ‘ज्ञान’
इस हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में फाइल की गई चार्जशीट, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को लेकर टिप्पणी करने और पश्चिम बंगाल में वक़्फ़ बिल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा को लेकर विस्तार से बातचीत हुईइसके अलावा भारत के भगौड़े मेहुल चौकसी की बेल्जियम में गिरफ़्तारी, महाराष्ट्र की लाडकी बहन योजना में 8 लाख महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि में कटौती, अमेरिका द्वारा चीन से आयातित सामानों पर 245 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा और ब्लूस्मार्ट इलेक्ट्रिक कैब सर्विस द्वारा अपनी सेवाएं सस्पेंड करना आदि ख़बरें भी सुर्खियों का हिस्सा बनी.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अदिति फड़नीस, एसोसिएट प्रोफ़ेसर संबित पाल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा शामिल हुई. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने कियाअख़बार नेशनल हेराल्ड मामले से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “नेशनल हेराल्ड की पेरेंट कंपनी का जो ट्रांसफर हुआ है, उसकी प्रक्रिया काफी अस्पष्ट है. यह पूरा मामला क्या है और किस तरह से आगे जाता दिख रहा है?”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अदिति कहती हैं, “इसमें शक नहीं है कि बीजेपी किसी न किसी तरीके से गांधी परिवार को फंसाना चाहती है, ऐसे कई व्यापार हैं, जो नॉट फॉर प्रॉफिट हैं लेकिन उससे पैसा कमाया जा रहा है. इसलिए इस पर बहस नहीं होनी चाहिए कि यह लेनदेन कानूनी रूप से सही था या गलत क्योंकि वो काम जल्द ही अदालत कर देगी.”
सुनिए पूरी चर्चा-
नोट: अपने पत्र भेजने के लिएयहां क्लिककरें.
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:05- सुर्खियां
25:00 - नेशनल हेराल्ड मामला
45:21 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
51:10- मुर्शिदाबाद हिंसा
1:20:40 - जगदीप धनखड़ का बयान
01:34:50 - सलाह और सुझाव
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 19 Apr 2025 - 1h 41min - 347 - एनएल चर्चा 366: राज्यपाल के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के विचार और राज ठाकरे की ‘हेट पॉलिटिक्स’
इस हफ्ते महाराष्ट्र में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी बनाम गैर मराठी विवाद को तूल देने और तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा प्रदेश की विधानसभा द्वारा पारित 10 विधेयकों को रोकने को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनमानी और अवैध करार दिए जाने के आलोक में केंद्र बनाम राज्यों के संघर्ष को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.
इसके अलावा 2008 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया जाना, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नए टैरिफ लगाना, यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिका के खिलाफ टैरिफ लगान, वक्फ संशोधन बिल के विरोध में भड़की हिंसा में 22 प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी, 2024-2025 में चरम पर रहा वायु प्रदूषण, वाराणसी में 19 वर्षीय पीड़िता से सात दिन तक 23 लोगों ने किया बलात्कार और शौचालय ब्रेक की मांग खारिज होने पर लोको पायलटों के संगठन द्वारा रेलवे बोर्ड के फैसले की आलोचना आदि ख़बरें भी सुर्खियों का हिस्सा बनी.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान द न्यूज मिनट की पूजा प्रसन्ना, अंग्रेजी दैनिक द हिन्दू की महाराष्ट्र ब्यूरो चीफ विनया शामिल हुई. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा बिलों को रोके जाने को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त शब्दों में अवैध करार दिए जाने पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “हमेशा हम देखते हैं कि विपक्षी दलों की सरकारों पर केंद्र सरकार राज्यपालों के जरिए अड़ंगा लगाने की कोशिश करती रही है.”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए पूजा कहती हैं, “5- 6 महीने तक बिल को लटकाए रखना असंवैधानिक है. सुप्रीम कोर्ट ने भी यही बोला है, आप इतिहास देखेंगे तो आपको यही दिखेगा.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:21- सुर्खियां
13:05 - सीआरईए की वायु प्रदूषण पर रिपोर्ट
17:17- तमिलनाडू के राज्यपाल की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
35:54 - मराठी बनाम गैर मराठी की राजनीति
1:17:16- मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण
01.26.50 - सलाह और सुझाव
ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद, तीस्ता रॉय चौधरी
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 12 Apr 2025 - 1h 32min - 346 - एनएल चर्चा 365: वक्फ की सियासत और ट्रंप की टैरिफ पॉलिटिक्स
इस हफ्ते वक़्फ़ क़ानून में संशोधन का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित करवाने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर के देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा करने, दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा पर दिल्ली में दंगे भड़काने के मामले में अदालत द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने, कोलकाता हाईकोर्ट के टीचरों की नियुक्ति रद्द करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरक़रार रखने, जम्मू कश्मीर के पूंछ ज़िले में एक माइन फटने के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर पाकिस्तानी आर्मी द्वारा युद्धविराम तोड़े जाने और तेलंगाना सरकार द्वारा हैदराबाद यूनिवर्सिटी के नज़दीक कांचा बाली वन क्षेत्र में 400 एकड़ ज़मीन पर लगे पेड़ों को गिराने के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन कऱने आदि ख़बरें हफ्तेभर के दौरान सुर्खियों मेंइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार माधवन नारायणन, इंडियन सिविल सर्वेंट ज़फर महमूद शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने कियावक़्फ़ संशोधन बिल के मामले पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “वक़्फ़, हिंदुस्तान की तीसरी ऐसी बॉडी जिसके पास सबसे ज़्यादा ज़मीने हैं और अब उसमें नए प्रावधान के बाद कुछ ऐसी चीज़ें हो सकती हैं जिससे मुसलमानों के सामने दिक़्क़त खड़ी की जाएगी, ऐसी भाजपा की नीयत है. इसमें कितनी सच्चाई है और इसमें क्या-क्या चिंताइस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए ज़फर कहते हैं, “पहली बार यह कांसेप्ट आया है कि मुसलमानों की प्रॉपर्टीज़ मैनेज करने के लिए गैर मुसलमान ज़रूरी हैं. यह अजीब सा कांसेप्ट है और अगर सरकार चाहे तो 50% से ज़्यादा ग़ैर मुसलमान हो सकते है.
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:00 - सुर्खियां
17:36 - वक़्फ़ संशोधन बिल विवाद 01:00:40 - अमेरिका ने घोषित की नई टैरिफ दरें
01:29:08 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:33:00 - सलाह और सुझाव
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 05 Apr 2025 - 1h 39min - 345 - एनएल चर्चा 364: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर लगी आग और कुणाल कामरा के व्यंग्य पर आहत शिवसैनिक
इस हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में लगी आग में नोटों की गड्डियां जलने और इसके बाद उनके इलाहबाद हाईकोर्ट में तबादले को लेकर विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा इस मामले के बहाने एक बार फिर से कॉलेजियम बनाम न्यायिक नियुक्ति आयोग की बहस पर भी बातचीत हुई.
म्यांमार में 7.7 मैग्नीट्यूड के भूकंप से तबाही, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन की कार्यवाही का अचानक स्थगन, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के पैरोडी गीत के बाद भड़की शिवसेना द्वारा तोड़फोड़, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नाबालिग से बलात्कार मामले में इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान लेना, उत्तर प्रदेश में बिना कानूनी प्रक्रिया के घरों पर बुलडोज़र चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नाराज़गी जताना और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर सीबीआई का छापा आदि ख़बरें भी हफ्तेभर के दौरान सुर्खियों में रही.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रबंध संपादक मनीषा पांडे और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
यशवंत शर्मा मामले पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने इस मामले पर जांच कमेटी बनाई है, उनका तबदला कर दिया गया है, जिसे लेकर कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका को भी ख़ारिज किया है, ऐसे में इस मसले की पूरी तस्वीर क्या है?”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए करुणा कहती हैं, “जब यह बात सुप्रीम कोर्ट में पता चली तो वकीलों को बहुत हैरानी हुई. एक वजह तो यह थी कि यशवंत वर्मा जी एक बेहद अच्छे जज हैं और कोई भी व्यक्ति जिसकी लीगल ट्रेनिंग है, वह इतना कैश घर पर नहीं रखता.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
05:00 - सुर्खियां
21:20 - जस्टिस यशवंत वर्मा विवाद
01:00:08 - कुणाल कामरा के शो के बाद विवाद
01:27:00 - सलाह और सुझाव
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद, तीस्ता रॉय चौधरी
संपादन: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 29 Mar 2025 - 1h 43min - 344 - एनएल चर्चा 363: औरंगज़ेब पर विवाद के बाद नागपुर में हिंसा और सवालों के घेरे में ईडी
इस हफ्ते फिल्म छावा से उठे विवाद के बाद औरंगज़ेब की कब्र हटाने की मांग और नागपुर में भड़की हिंसा, वित्त मंत्रालय द्वारा संसद में बताया गया कि पिछले 10 वर्षों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजनेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से केवल दो में ही दोषसिद्धि हुई और नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रयास के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित बयान को लेकर भी विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में तत्काल और पूर्णरूप से युद्धविराम करने की मांग को किया ख़ारिज, इजराइली सेना द्वारा ग़ाज़ा पट्टी में हुए हमले में 400 से ज़्यादा मौतें, मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में दो समुदायों के बीच झड़प, लोकसभा में महाकुंभ में मारे गए लोगों का कोई आंकड़ा केंद्र के पास नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट के एक जज यशवंत वर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद उनका इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादला, चुनाव आयोग ने बूथवार डाटा जारी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दी अंडरटेकिंग और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अटके दो यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वापस सुरक्षित लौटे आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में रही.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अफरीदा रहमान अली और स्मिता शर्मा शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब पर चल रहे विवाद के बाद भड़की हिंसा को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद भी नागपुर में दंगे नहीं भड़के थे और दशकों से जारी शहर की शांति इन दंगों के साथ भंग हो गई, यह आश्चर्य की बात है कि जो बात मराठा साम्राज्य में नहीं उठी, आज़ादी के बाद नहीं उठी वह आज की सरकार में प्रदर्शन और दंगों का विषय बन गई. यह लड़ाई वास्तव में राजनीतिक वर्चस्व की है.”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अफरीदा कहती हैं, “इसकी शुरुआत यहां से हुई कि बजरंग दल और विहिप प्रदर्शन कर रहे थे कि औरंगज़ेब के मकबरे को हटाया जाए, किसके खिलाफ यह प्रदर्शन कर रहे हैं, कौन हटाए? डबल इंजन की सरकार है, बेझिझक हटाइए, हटा सकते हैं तो जड़ से हटा दीजिए मगर इसे नहीं हटाया जाएगा, इसे पकाया जाएगा.”सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:30 - सुर्खियां
12:20 - इलाहाबाद हाई कोर्ट की विवादित टिप्पणी
26:30 - नागपुर में दंगा
59:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:01:28 - सवालों के घेरे में ईडी
01:15:08 - सलाह और सुझाव
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद , तीसता रॉय चौधरी
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 22 Mar 2025 - 1h 20min - 343 - एनएल चर्चा 362: औरंगजेब पर बवाल और नफरती सियासत के बीच होली का त्योहार
इस हफ्ते फिल्म छावा से उठे औंरंगज़ेब को लेकर विवाद और संभल के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी द्वारा होली और जुमा एक दिन पड़ने पर विवादित टिप्पणी किए जाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा औरंगज़ेब के मक़बरे को शंभाजी नगर से हटाए जाने की मांग के समर्थन करने, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में फैशन शो के बाद राजनीतिक तनाव पैदा होने, यूपी के सीएम द्वारा संभल के सीओ अनुज चौधरी की विवादित टिप्पणी का समर्थन करने, म्यांमार में बंदी बनाए गए 283 भारतीयों को छुड़ाने और वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में दिल्ली के दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी में शुमार होने आदि की ख़बरें भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में रही.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और इतिहास की स्कॉलर रुचिका शर्मा शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब पर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “औंरगजेब के कामकाज, राजनीति, जो वह समय था, जिस तरह का व्यक्तित्व था औंरंगज़ेब का, आज के समय में उसे कैसे देखा जाना चाहिए?इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए रुचिका कहती हैं, “आज हम चीज़ों को धर्म में बांट देते हैं, इसलिए हम समझ नहीं पाते लेकिन यह असल में राजपूत वर्सेज़ मराठा फाइट थी, जो दो अलग-अलग साम्राज्यों के लिए लड़ी जा रही थी. मराठा बिल्कुल अलग थे और मुस्लिम हुकूमत बिलकुल अलग थी, यह सोचना ग़लत है. वहीं औरंगज़ेब की बात करें तो उसकी यह छवि अंग्रेज़ों ने बनाई सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:00 - सुर्खियां
13:20 - औरंगज़ेब को लेकर विवाद
01:03:00 - होली पर संभल के सीओ का विवादित बयान
01:30:42 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
पुणे शहर पर प्रतीक गोयल की रिपोर्ट
फिल्म - ब्लैक फ्राइडे
आनंद वर्धन
मिंट पर मनु जोसेफ के लेख
1. हाउ एंटरटेनमेंट गॉट बोरिंग इन द एज ऑफ़ स्ट्रीमिं
2. अमेरिका एंड द बेयरेबल लोनलिनेस ऑफ़ लूज़िंग द वेस्ट
3. अवर पॉलिटिक्स इस यूज़अली शेप्ड बाई द पीपल वी डिसलाइ
स्क्रॉल पर गिरीश शहाणे का लेख
डॉ रुचिका शर्मा
नेटफ्लिक्स सीरीज़ -कंक ऑन अर्थ
अतुल चौरसिया
भारत एक खोज टीवी सीरीज़ किताब - द मैन एंड द मिथ
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: तीस्ता रॉय चौधरी
एडिटिंग: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 15 Mar 2025 - 1h 40min - 342 - एनएल चर्चा 361: आकाश आनंद का बसपा से निष्कासन और डोनाल्ड ट्रंप की ‘लट्ठमार’ राजनीति
इस हफ्ते अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई बहस और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर अमेरिका की यात्रा पर, इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार देहरादून प्रशासन ने ग्यारह मदरसों को सील किया, मुंबई हाईकोर्ट द्वारा माधवी पुरी बुच पर एफआईआर दर्ज करने के एसीबी अदालत के आदेश पर रोक, महाराष्ट्र के उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजानिक वितरण मंत्री धनंजय मुंडे ने बीड ज़िले में एक सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके क़रीबी का नाम आने के बाद दिया इस्तीफ़ा और मुरादाबाद में एक नाबालिग़ बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में रहीइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश के रे और राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.मायावती द्वारा अपने भतीजे अकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “क्या हो रहा है आकाश आनंद के साथ? आकाश के बारे में यह कहा जाता है कि मायावती बहुत कम लोगों को पसंद करती हैं और उन लोगों में जिसे सबसे ज़्यादा पसंद करती हैं वह आकाश आनंद हैं. तो क्या यह फैसला दोबारा पलटने की संभावना है?”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अमिताभ कहते हैं, “बसपा एक ऐसी पार्टी है, इसमें पारिवारिक उत्तराधिकारी का प्लान नहीं चलता है, कांशीराम ने अपने बाद किसी परिवार के सदस्य को चुनने के बजाए मायावती को चुना, वर्तमान में मायावती कह रही हैं कि वे अपना उत्तराधिकारी अभी घोषित नहीं करेंगी लेकिन कहीं न कहीं वे परिवार के ही सदस्यों को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना रही हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:12 - सुर्खियां
13:20 - बसपा के आंतरिक विवाद
57:01 - अमेरिका के साथ ट्रेड
01:32:42 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
प्रकाश के रे
नेटफ्लिक्स सीरीज़ -ज़ीरो डे
अमिताभ तिवारी
नेटफ्लिक्स सीरीज़ -ज़ीरो डे नेटफ्लिक्स सीरीज़ - डब्बा कार्टल
विकास जांगड़ा यूट्यूब वीडियो - ग्लोबल कैपिटलिज़्म: व्हाट ट्रंप 2.0 मीन्स नेटफ्लिक्स सीरीज़ -सर्वेंट ऑफ़ द पीपल बामसेफ क्या है ?
शार्दूल कात्यायन -नाटो एक्सपेंशन- व्हाट गोरबाचेव हर्ड
आज़ादी के बाद नेहरू का पहला इंटरव्यू
अतुल चौरसिया
किताब - द सीज़ ऑफ़ दिल्ली
ताब - विद एचएम 9th लैंसर्स ड्यूरिंग द इंडियन म्युटिनी
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग:बिलाल हसन
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 08 Mar 2025 - 1h 46min - 341 - एनएल चर्चा 360 : परिसीमन, भाषा और शिक्षा नीति पर दक्षिणी राज्यों की चिंता और दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट प्रस्तुत
इस हफ्ते परिसीमन को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच हुई तनातनी और दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले पर कैग रिपोर्ट प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा तेलंगाना के श्रीसेलम लेफ्ट बैंक कनाल प्रोजेक्ट में सुरंग ढह जाने से आठ लोग फंसे, उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में 57 लोग दबे, पुणे में एक 26 वर्षीय महिला का एक बस में बलात्कार, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने ग्लेशियर संरक्षण को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र और रूस का विरोध करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में हुई वोटिंग आदि भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में रही.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह और एवं हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अगर परिसीमन की बात करें तो जब जनसंख्या के आधार पर सीटों के बढ़ने-घटने की बात आएगी तो सीटों का पैमाना केवल जनसंख्या नहीं हो सकता यदि यही पैमाना रहा तो उत्तर के मुक़ाबले दक्षिण के राज्य पावर बैलेंस में कहीं पीछे छूट जाएंगे, यह बेहद स्वाभाविक सी चिंता है.”इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए हृदयेश कहते हैं, “भारत का 2002 का जो परिसीमन हुआ था तब से लेकर अब तक क़रीब 30-32 करोड़ की आबादी बढ़ी है और इससे जो तस्वीर निकलकर आ रही है उसमें उत्तर प्रदेश और बिहार में 25 सीटों का बढ़ना तय माना जा रहा है और दक्षिण में 15 सीटों को नुकसान होगा.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
05:00 - सुर्खियां
12:32 - केंद्र और तमिलनाडू विवाद
1:04:10- दिल्ली में कैग रिपोर्ट पर बहस
01:24:42 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
आनंद वर्धन
मोहन राकेश की कहानी- सीमाएं
हृदयेश जोशी
शेखर जोशी की कहानी- कोसी का घटवार
शार्दूल कात्यायन
बीबीसी रिपोर्ट - बिलियन इंडियंस हैव नो स्पेंडिंग मनी
फिल्म - अनफोर्गिवेन
मनोज मित्ता की किताब - व्हेन अ ट्री शुक दिल्ली
गुलज़ार की टीवी सीरीज़ किरदार
अतुल चौरसिया
सीरीज़ -द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तानट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 01 Mar 2025 - 1h 39min - 340 - एनएल चर्चा 359: यूएसएआईडी पर अमेरिका से लेकर भारत तक उठते सवाल और रेखा गुप्ता बनी सीएम
इस हफ्ते 27 साल बाद दिल्ली में बनी भाजपा सरकार और भारत में मतदान बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 21 मिलियन डॉलर की मदद और यूएसएआईडी को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट में प्रयागराज में महाकुंभ के पानी में प्रदूषक तत्वों का जिक्र, कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में छात्रा की आत्महत्या के बाद विवाद और 15 फ़रवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल रहे.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और द रेड माइक के सह संस्थापक एवं पत्रकार सौरभ शुक्ला शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “आप जब दुनिया के बहुत शक्तिशाली देशों की बात करते हैं और अमेरिका की चौधराहट का जिक्र होता है, वह यूएसएआईडी समेत ऐसे ही कई और छोटे-छोटे तरीकों से हासिल होती है.”
इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए सौरभ कहते हैं, “2015 में यूएसएआईडी ने स्वच्छ भारत अभियान को फंड किया. इसके अलावा भी कई सारी सरकारी योजनाओं को यूएसएआईडी ने फंड किया.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
05:00 - सुर्खियां
22 :05 - यूएसएआईडी पर विवाद
48:24 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
54:10- दिल्ली में बनी भाजपा की सरकार
01:20:42 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
सौरभ शुक्ला
अमिताव घोष की किताब - वाइल्ड फिक्शन: एसेज
शार्दूल कात्यायन
किताब - द इकनोमिक ग्रोथ इंजन
किताब - द टाइम आई गॉट ड्रंक
जॉन ऑलिवर के शो लास्ट वीक टुनाइट का एपिसोड- ट्रंप 2.0
इला चंद्र जोशी का उपन्यास- कवि की प्रेयसी
विकास जांगड़ा
यूएसएड को लेकर जारी सुनवाई - द यूएसएआईडी बिट्रेयल
स्मिता शर्मा
द रेड माइक पर सौरभ शुक्ल की राणा सफ़वी के सा बातचीत
सीरीज़ -श्रिंकिंग
प्रोफ़ेसर जॉन मिर्शिमर को पढ़ें
अतुल चौरसिया
धर्मवीर भारती का उपन्यास - गुनाहों का देवता
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 22 Feb 2025 - 1h 26min - 339 - एनएल चर्चा 358: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा, डार्क कॉमेडी के नाम पर अभद्र टिप्पणी और मणिपुर का सवाल
इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे, पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा अडाणी ग्रुप ने श्रीलंका में पवन परियोजना से खींचे हाथ, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वक़्फ़ से जुड़ी जेपीसी रिपोर्ट को बताया अधूरा, ग़ाज़ा में बंधक बनाए इजराइली नागरिकों को लेकर ट्रंप की चेतावनी, एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेट स्पीच के मामलों में भारत में बीते साल के मुकाबले 74.4 फीसदी की वृद्धि और राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भारतीय संविधान की नई प्रतियों को लेकर हंगामा आदि विषय भी हफ्तरेभर तक चर्चा में इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान बीबीसी की पत्रकार सर्वप्रिय सांगवान शामिल हुईं. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए हृदयेश कहते हैं, “मणिपुर में यह ग्यारहवीं बार है, जब यहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया है. बड़ी संख्या में वहां पर फ़ौज की तैनाती है. एक राज्य के लिए यह बेहद मायूस करने वाली बात है.”इस मुद्दे पर रमन कहते हैं, “इस तरह के जो जनजातीय विवाद हैं, उसके राजनीतिक प्रबंध के कई तरीके थे. एक तो यह जो बड़ा समुदाय है, उसके नेता के साथ बातचीत करके एक भरोसा क़ायम किया जाए और दूसरे समुदाय के बीच भी विश्वास बनाया जाए, लेकिन वहां की सरकार इसमें नाकाम रही.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:36 - सुर्खियां
8:05 - रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी
27:10- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन
50:50 - पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
01:18:10 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
सर्वप्रिया सांगवान
वेब सीरीज - पेरेंटहुड
पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ काइंटरव्यू
रमन किरपाल
फिल्म- मिसेज़ मणिपुर पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्
आनंद वर्धन
किताब - नालंदा: हाउ इट चेंज्ड द वर्ल्ड
विकास जांगड़ा हिंदी फिल्म - मुल्क
समय रैना और बियर बाइसेप्स विवाद पर लेख
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 15 Feb 2025 - 1h 26min - 338 - एनएल चर्चा 357: बजट से बढ़ेगी किसकी बचत और दिल्ली विधानसभा चुनाव
इस हफ्ते साल 2025-26 के लिए भारत सरकार द्वारा पेश बजट और दिल्ली चुनावों को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा 5 फ़रवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी और संगम में लगाई डुबकी, गुजरात में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन, भाजपा सांसदों द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, अमेरिका से जबरन वापस भेजे गए 104 भारतीय और अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा ग़ाज़ा पट्टी पर अमेरिकी नियंत्रण का प्रस्ताव रखना आदि विषय भी हफ्तरेभर तक चर्चा में रहेइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान अर्थशास्त्री मिताली निकोर और द कारवां के हिंदी संपादक विष्णु शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से रिपोर्टर अवधेश कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है, उसके लिए औसतन आठ प्रतिशत की बढ़त चाहिए जबकि इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक़, 6.3 से 6.8 तक ही बढ़त रह सकती है. सरकार यह कैसे कर पाएगी और बढ़त यही है तो विकसित भारत का सपना कैसे पूरा हो पाएगाइस मुद्दे पर मिताली कहती हैं, “विकसित भारत 2047, एक बहुत अच्छा लक्ष्य है, जो सुनने में काफी अच्छा भी लगता है. चाहे 6% हो या 6.5% भारत आज भी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. हमारा प्रदर्शन 8% के पास न दिखे लेकिन 6 या 6.5 फीसदी प्रदर्शन भी उतना बुरा नहीं है.
”सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:15 - सुर्खियां
15:20- बजट के क्या फायदे
51:18 - दिल्ली के चुनाव
01:15:10 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
मिताली निकोर
फॉलो - nikoreassociates.com
फिल्म - द ग्रेट इंडियन किचन
विष्णु शर्मा
हरतोष सिंह बल का मनमोहन सिंह पर लेख
शार्दूल कात्यायन
दिल्ली चुनाव के घोषणापत्र पर शिवनारायण की रिपोर्ट
वेब सीरीज़- साइलो
मिनी टीवी सीरीज़- एंड देन देअर वर नन
अवधेश कुमार
अश्विनी वैष्णव पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
कुंभ से बसंत कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद &तीस्ता रॉय चौधरी
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 08 Feb 2025 - 1h 20min - 337 - एनएल चर्चा 356: महाकुंभ में भगदड़ की भेंट चढ़ी जिंदगियां और जुबानी जंग की चुनौतियों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव
इस हफ्ते प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ में कई लोगों की मौत, दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रही खींचतान अब बहस और चुनौती देने तक पहुंची आदि विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीने के लिए मिली पैरोल आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और आकांक्षा कुमार ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “भगदड़ से पहले कुंभ में अव्यवस्था को लेकर अनेकों-अनेक वीडियो सामने आ रहे थे. 7 हज़ार करोड़ रुपये के बजट के बाद किसी कार्यक्रम को बेकार बनाया जा सकता है, यह उसका एक उत्कृष्ट उदहारण है. यह भगदड़ नहीं पुलिस प्रशासन की ओर से आपराधिक लापरवाही है.”इस मुद्दे पर ग्राउंड से रिपोर्ट कर रही आकांक्षा कुमार कहती हैं, “यह काफी हद तक संभव है कि भगदड़ की जगह एक ही न हो. यहां स्थिति अभी भी प्रशासन के बहुत नियंत्रण में नहीं दिख रही है. शवगृह में लोग देर रात तक शव लेने आते रहे. बहुत से लोग जिनके परिजन 24 घंटों के बाद भी नहीं मिले हैं, वे शवगृह की तरफ हताशा में दौड़ रहे हैं. सरकारी आंकड़ा जो 30 लोगों का है, वह काफी संदिग्ध है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:30 - सुर्खियां
19:52- महाकुंभ में अव्यवस्था और भगदड़ 1:26:18 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:38:38 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी
महाकुंभ पर न्यूज़लॉन्ड्री कीरिपोर्ट
वायु प्रदूषण पर द वायर की डॉक्यूमेंट्री
आनंद वर्धन
किताब - एवरीडे रीडिंग
श्याम बेनेगल की फिल्म- जूनून
शार्दूल कात्यायन
सीरीज़- आरकेन
किताब-पंजाब: द एनेमीज़ विदिन
आकांक्षा कुमार
किताब- अंबेडकर की प्रस्तावना
महाकुंभ पर न्यूज़लॉन्ड्री कीरिपोर्ट
अतुल चौरसिया
महाकुंभ पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
मार्क टली की किताब- द कुंभ मेला
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 01 Feb 2025 - 1h 50min - 336 - एनएल चर्चा 355: सैफ अली खान पर हमला, कलकत्ता रेप मामले में फैसला और डोनाल्ड ट्रंप के अतरंगी निर्णय
इस हफ्ते कलकत्ता के आर.जी. कर अस्पताल में हुए बलात्कार मामले में अदालत के निर्णय, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ और उनके द्वारा लिए गए बड़े फैसलों समेत सैफ अली खान पर हमले के बाद शत्रु संपत्ति अधिनियम पर हो रही बहस को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा नागपुर के पास भंडारा ज़िले में आर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके से आठ लोगों की मौत, कोलकाता रेप मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा, दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद समेत आठ लोगों की रिहाई को लेकर हुई सुनवाई, महाराष्ट्र में ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत और केरल की एक जिला अदालत द्वारा पतंजलि के संस्थापक रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और स्मिता शर्मा समेत वरिष्ठ अधिवक्ता सब्यसाची चटर्जी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने शपथग्रहण के तुरंत बाद कई फैसले लिए, अपनी इस दूसरी पारी में उन्होंने डब्ल्यूएचओ से समर्थन वापस लेना, अमेरिका में केवल दो जेंडर को मान्यता और चीन पर दस फीसद टैरिफ की बात की. ट्रंप उसी स्टाइल में काम कर रहे हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं.”
इस विषय पर अपने विचार रखते हुए स्मिता कहती हैं, “हमें पहले ट्रंप की राजनीति को समझना होगा इससे पहले कि हम भारत और दूसरे तमाम देशों पर होने वाले उनके फैसलों के असर को देखें. ट्रंप के बारे में एक बात कही जाती है कि वह जब आते हैं तो अनिश्चितता कहीं ज़्यादा होती है लेकिन यह निश्चित है कि अगर ट्रंप ने कुछ बातें कही हैं तो वह करेंगे और वह करते हुए भी नज़र आ रहे हैंसुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
07:52 - सुर्खियां
15:36 - शत्रु संपत्ति और सैफ अली खान
20:50 - डोनाल्ड ट्रंप के अतरंगी फैसले
49:40 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
51:53 - आर.जी. कर अस्पताल रेप मामले में फैसला
01:22:00 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
कल्लोल भट्टाचार्य की किताब - द ग्रेट गेम इन अफ़ग़ानिस्तानप्रो सी राजा मोहन का ट्रंप के फैसलों पर लेख
आर.जी. कर अस्पताल रेप मामले पर यूट्यूब चैनल NTT की रिपोर्ट
कल्लोल भट्टाचार्य
अमेरिकी समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालिए
सब्यासाची चटर्जी
आर.जी. कर अस्पताल रेप मामले पर अदालत का फैसला
शार्दूल कात्यायन
वेब सीरीज़ द पेंग्विन
अतुल चौरसिया
वेब सीरीज़ -पाताल लोक
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद .
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 25 Jan 2025 - 1h 25min - 335 - एनएल चर्चा 354 : इज़राइल, हमास के बीच युद्धविराम और हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म होगी बंद
इस हफ्ते इज़राइल और हमास के बीच युद्धविराम पर औपचारिक सहमति बनने, भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी और उनकी कंपनी समेत दुनियाभर के कई समूहों पर खुलासे करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च संस्था बंद किए जाने की घोषणा और भाजपा द्वारा कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अपरिपक्व होने के आरोप को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा मणिपुर के एक गांव में वर्ष 2025 का पहला हमला, अमेरिकी उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो ने तीन भारतीय परमाणु संस्थाओं को अपनी प्रतिबंध सूची से हटाया, छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा शहर से विधायक रहे कवासी लखमा दो हज़ार एक सौ इकसठ करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं .इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम, टीके राजलक्ष्मी और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “आज जब इज़राइल और हमास के बीच शांति समझौता हुआ है, किस तरह की उम्मीदें हैं, क्या यह अस्थायी है या लंबे समय तक कायम रहने वाला है?”
इसके जवाब में निरुपमा कहती हैं, “यह शांति समझौता 2023 में ही हो जाना चाहिए था, इसमें इतनी देर इन्होने लगाई है, पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में दम नहीं था कि वह इजराइल को बोलता कि इसे बंद करो. पहले बॉम्बिंग का सिलसिला जो शुरू हुआ वह आत्म सुरक्षा के नाम पर था लेकिन उसके बाद यह आत्म सुरक्षा से बहुत आगे चला गया, जिसमें 50 हज़ार से ज़्यादा लोग मर गए.”सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
16:50 - सुर्खियां
25:40 - इज़राइल-हमास संघर्ष विराम
40:20 - भारतीय परमाणु संस्थाओं से अमेरिका ने प्रतिबंध हटाए
01:01:10 - हिंडनबर्ग रिसर्च संस्था
01:13:33- राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप
01:32:40- सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
निरुपमा सुब्रमण्यम
वेब सीरीज़ -माइग्रेट
टीके राजलक्ष्मी
फिल्म : द ज़ोन ऑफ़ इंटरेस्ट
शार्दूल कात्यायन
द हिन्दू में लेख - रेज़िस्टिंग ट्रांसपेरेंसी, एरोडिंग पब्लिक ट्रस्ट
न्यूज़लॉन्ड्री परआनंद वर्धन का लेख
मिनी सीरीज -डून प्रोफेसी
विकास जांगड़ा न्यूज़लॉन्ड्री पर संदीप दीक्षित का इंटरव्यू
अतुल चौरसिया
नेतन एंडरसन का लेटर
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 18 Jan 2025 - 1h 40min - 334 - एनएल चर्चा 353: वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां और आप-भाजपा की जुबानी जंग
इस हफ्ते मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्टर सुमेधा मित्तल की पड़ताल और दिल्ली में चुनावों के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच शुरू हुई ज़ुबानी जंग को लेकर विस्तृत बातचीत हुईइसके अलावा तिरुपति में स्वामी वेंकेटेश्वर महाराज मंदिर में कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदने की भगदड़ में छः दर्शनार्थियों की मौत, छत्तीसगढ़ में 32 वर्षीय मुकेश चंद्राकर की हत्या, चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनावों की घोषणा की 5 फ़रवरी को होगा मतदान, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा कालका जी की सड़कों की बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं.
हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और रिपोर्टर सुमेधा मित्तल शामिल हुईं. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
16:50 - सुर्खियां
25:40 - मुकेश चंद्राकर की हत्या
44:30 - दिल्ली में चुनावी जंग
01:15:33- सुमेधा मित्तल की रिपोर्ट्स
01:38:40- सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
सुमेधा मित्तल की रिपोर्टिंग सीरीज- ब्रोकन बैलट
कनाडा का पूर्व हाईकमिश्नर विकास स्वरुप के साथ बातचीत
शार्दूल कात्यायन
मुकेश चंद्राकर पर प्रतीक गोयल की रिपोर्ट
वसीम बरेलवी की किताब - मौसम अंदर बाहर के
फिल्म- लम्हे
रमन किरपाल
मुकेश चंद्राकर पर प्रतीक गोयल की रिपोर्ट
सुमेधा मित्तल की रिपोर्टिंग सीरीज- ब्रोकन बैलट
न्यूज़लॉन्ड्री कीवायु प्रदूषण कैंपेन
सुमेधा मित्तल
कारवां पर सागर कालेख
न्यूज़लॉन्ड्री कोसब्सक्राइब करे
अतुल चौरसिया
डॉक्यूमेंट्री - शुगरकेन
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 11 Jan 2025 - 1h 45min - 333 - एनएल चर्चा 352: केनेडी की रिलीज पर रुकावट, बढ़ती मजहबी नफरत और भोपाल में जहरीले कचरे का निपटान
इस हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप द्वारा अपनी फिल्म केनेडी के भारत में रिलीज़ न होने को लेकर दिए बयान, भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड के पुराने संयत्र से लगभग 337 टन ज़हरीले कचरे के निपटारे संबंधी आदेशों और मॉब लिचिंग एवं नफरती राजनैतिक भाषणों पर चर्चा हुई. इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत सरकार द्वारा सुशासन सूचकांक 2023 को नहीं जारी करने का फैसल आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अजय ब्रह्मात्ज और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “सेंसर बोर्ड जिसका काम सर्टिफिकेट देना है, अब वह सेंसरशिप करने लगा है. अनुराग कश्यप के साथ जो हो रहा है, क्या यह इसी का विस्तार है या यह मुद्दा कुछ और है?”
इस मुद्दे पर अजय कहते हैं, “केनेडी, अनुराग की एक अच्छी फिल्म है. लेकिन इस फिल्म के कॉपीराइट्स जिसने खरीद लिए हैं, उसे लग रहा है कि यह फिल्म बाजार में जाने लायक नहीं है. चूंकि दर्शक मिलने का पैमाना आजकल पुष्पा-2 जैसी फिल्मों ने तय किया है. इससे स्वतंत्र सिनेमा को नुकसान हुआ है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और
5:30 - सुर्खियां
17:10 - अनुराग कश्यप की फिल्म केनेडी पर चर्चा
50:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:10:33- भोपाल गैस त्रासदी के ज़हरीले कचरे का निपटान01:39:40- सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
अजय ब्रह्मात्ज
फिल्म - फूल का छंद
यूनुस खान की किताब - उम्मीदों के गीतकार शैलेन्द्र
हृदयेश जोशी
मनीषा पांडे द्वारा न्यूज़लॉन्ड्री परराजदीप सरदेसाई का इंटरव्यू
संदीप भूषण की किताब - द इंडियन न्यूज़रूम
शार्दूल कात्यायन
फिल्म - नोस्फेरातू
द अटलांटिक पर अपूर्वा मंडावेली का लेख
ऑस्कर वाइल्ड की किताब - ओनली डल पीपल आर ब्रिलियंट एट ब्रेकफास्ट
जामिया नगर की एक दुकान मगधी बड्स
विकास जांगड़ा फिल्म - गर्ल्स विल बी गर्ल्स
अतुल चौरसिया
टीवी सीरीज़ -चर्नोबिल
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 04 Jan 2025 - 1h 51min - 332 - एनएल चर्चा 351: बस यादों में रह गए मनमोहन सिंह और साल 2024
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के साप्ताहिक पॉडकास्ट एनएल चर्चा का ये साल का आखिरी एपिसोड है. इसे और खास बनाने के लिए इस बार हमारे प्रिय श्रोता भी जुड़े. चर्चा में शामिल मेहमानों ने मुद्दों पर तो बात की ही साथ ही श्रोताओं के सवालों और पत्रों का भी जवाब दिया.
इस हफ्ते चर्चा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन और सालभर की महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं पर बातचीत हुई.
इसके अलावा पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमला, लॉटरी किंग मार्टिन की ईडी द्वारा ज़ब्त डिवाइसेज़ का डाटा कॉपी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की रोक, खजुराहों में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तीन नदियों को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट का शिलान्यास, मनु भाकर का नाम राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में शामिल नहीं होने, दिल्ली पुलिस का दावा- अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशियों की हुई पहचान और दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले अवैध बांग्लादेशियों के बच्चों की पहचान कर सूची तैयारी करने के निर्देश जैसी ख़बरें भी चर्चा का विषय रहींइस बार चर्चा में आपके प्रिय और शो के नियमित होस्ट अतुल चौरसिया के अलावा बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से शार्दूल कात्यायन ने भाग लिया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “मनमोहन सिंह को याद करने की बहुत सारी वजहें हैं. हिन्दुस्तान की राजनीति और समाज का महत्वपूर्ण एक पड़ाव 90 का दशक है. एक तरफ मंडल था, मंदिर था और दूसरी तरफ मार्किट. मार्केिट के अगुआ मनमोहन सिंह थे. दूसरा दौर, जब वे दस साल तक प्रधानमंत्री के रूप में काबिज रहे. जिसमें अलग- अलग लोग उन्हें अलग-अलग तरह से देख रहे हैं.”
मनमोहन सिंह को लेकर हृदयेश जोशी कहते हैं, “भारत का जो आर्थिक परिदृश्य है उसमें उनकी छाप थी. 1991 आते-आते वे एक बहुत ही पके हुए प्रशासक बन चुके थे. भले उन्हें एक एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहा जाने लग लेकिन उन्हें बेहद क़रीब से कवर करने पर मैं कह सकता हूं कि वे एक मंझे हुए राजनेता भी थे.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और सुर्खियां
16:40 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सफर
1:08:00 - साल 2024 में हुए राजनीतिक बदलाव
01:22:04- सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएहृदयेश जोशी
फिल्म - इनसाइड जॉब
मनमोहन सिंह की बायोग्राफी - स्ट्रिक्टली पर्सनल
स्मिता शर्मा
श्याम बेनेगल पर लेख
फिल्म - ब्रेड एंड रोज़ेज़ शार्दूल कात्यायन
फिल्म- सूरज का सातवां घोडा
मानव कौल की किताब - प्रेम कबूतर
फिल्म - द ग्रे
अतुल चौरसिया
श्याम बेनेगल की सीरीज - भारत एक खोज
श्याम बेनेगल की सीरीज- संविधान
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 28 Dec 2024 - 1h 48min - 331 - छोटी चर्चा Charcha 350
इस हफ्ते संसद में हुए बवाल संसद परिसर में हुई सांसदों के बीच कथित धक्का-मुक्की के अलावा भारतीय संविधान की 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा समेत डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर अमित शाह के दिए बयान के बाद उठे बवाल पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा संसद में एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक प्रस्तुत करने के दौरान व्हिप जारी होने का बावजूद अनुपस्थित रहे बीजेपी के 20 सांसद, उमर खालिद को एक शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की ज़मानत, यूपी सरकार की मीडिया संस्थानों को कुंभ को लेकर 70 विषयों पर सकारात्मक कवरेज करने की अपील, और फिर से खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा आदि ख़बरें चर्चा का विषय बनी रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार रूही तिवारी और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 21 Dec 2024 - 14min - 329 - छोटी चर्चा Charcha 349
इस हफ्ते सीरिया में विद्रोह के बाद राष्ट्रपति बशर अल असद के देश छोड़कर भागने के बाद उपजे हालातों, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के विवादित भाषण, इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के बीच नेतृत्व को लेकर उठी चर्चा और बेंगलुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के खुदकुशी करने के बाद दहेज क़ानून के दुरुपयोग को लेकर उठे सवालों पर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह-संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 14 Dec 2024 - 14min - 327 - छोटी चर्चा Charcha 348
इस हफ्ते स्वर्ण मंदिर के बाहर पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले और कॉप29 संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन 2024 को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान आईजीएसटी की डायरेक्टर ज़रीन ओशो, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शिव इन्दर सिंह ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह-संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए...
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 07 Dec 2024 - 16min - 326 - छोटी चर्चा Charcha 347
इस हफ्ते संभल में हुई हिंसा और शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा नतीजों और संविधान की प्रस्तावना में शामिल समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सुप्रीम कोर्ट के वकील संतोष पॉल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह-संपादक शार्दूल कात्यायन और अवधेश कुमार चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 30 Nov 2024 - 15min - 325 - छोटी चर्चा Charcha 346
इस हफ्ते गौतम अडाणी के खिलाफ अमेरिकी अदालत में चलाए गए अभियोग और उत्तर प्रदेश उपचुनाव विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार रवि नायर और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और आनंदवर्धन चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 23 Nov 2024 - 15min - 324 - छोटी चर्चा Episode 345
इस हफ्ते महाराष्ट्र में चल रहे चुनावों के बीच एनसीपी के नेता अजित पवार के बयान के बाद उठे विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. अजित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जो बैठक हुई उसमें गौतम अडाणी मौजूद थे. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर के जरिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों को लेकर भी बातचीत हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर और सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 16 Nov 2024 - 14min - 323 - छोटी चर्चा Episode 344
इस हफ्ते अमेरिकी चुनाव के नतीजों और डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी के निहितार्थों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा नागरिकों की निजी संपत्ति को लेकर दिए गए फैसले और उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोज़र नीति पर कोर्ट के आदेश पर भी बात की गई.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Sat, 09 Nov 2024 - 18min
Podcasts similares a NL Charcha
60 Minutes CBS News
El Partidazo de COPE COPE
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Affaires sensibles France Inter
Folktales from Sudan Hana Baba
محمد ولد سيد يحي Olame Olameste
ألف ليلة وليلة Podcast Record
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Radio Foot Internationale RFI
L'After Foot RMC
Les Grandes Gueules du Sport RMC
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Les Grosses Têtes RTL
Les histoires incroyables de Pierre Bellemare RTL
L'Heure Du Crime RTL
SER Historia SER Podcast
Surfside 60's Surfside 60's
TED Talks Daily TED
سوالف طريق - ابو طلال الحمراني ابو طلال الحمراني
العلم والإيمان - د. مصطفى محمود علم ينتفع يه
بدون ورق فيصل العقل