Filtrar por género
- 1517 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: जेल से जाएगा पत्रकारिता का रास्ता?
हिन्दी के महान साहित्यकार निर्मल वर्मा की एक कहानी प्रकाशित हुई. रात का रिपोर्टर. इस कहानी में आपको आज के उन पत्रकारों की मानसिक हालत दिख जाएगी जो गिनती के दस बीस रह गए हैं. आज के पत्रकारों की हालत कहानी के पात्र ऋषि की तरह हो गयी है.
Mon, 04 Jul 2022 - 39min - 1516 - प्राइम टाइम: भड़काऊ बयानों और उससे समाज में फैलते जहर पर सुप्रीम कोर्ट की नसीहत
भड़काऊ बयानों और उससे समाज में फैलते जहर पर सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी को नसीहत देने की कोशिश की जो इसके बढ़ावे के लिए जिम्मेदार हैं. बर्खास्त बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कोर्ट में याचिका दी थी कि अन्य राज्यों में उन पर जो एफआईआर है उसे दिल्ली लाया जा सके. इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें खरी-खरी सुनाई.
Fri, 01 Jul 2022 - 32min - 1515 - प्राइम टाइम : सुप्रीम कोर्ट का फ्लोर टेस्ट पर रोक से इनकार, CM ठाकरे ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र के फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से पहले ही फैसला हो गया. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उद्धव सरकार को फ्लोर टेस्ट का आदेश देने के बाद शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. जहां कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
Wed, 29 Jun 2022 - 54min - 1514 - प्राइम टाइम : उदयपुर में कारोबारी की हत्या के बाद बवाल
राजस्थान के उदयपुर में कारोबारी की हत्या के बाद तनाव का माहौल है. सरकार और प्रशासन ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है. सभी राजनीति दलों ने भी लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है. वहीं सीएम अशोक गहलोत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Tue, 28 Jun 2022 - 35min - 1513 - प्राइम टाइम : महाराष्ट्र का सियासी संकट अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
महाराष्ट्र का सियासी महाभारत मुंबई से सूरत और गुवाहाटी होते हुए आज दिल्ली पहुंच गया है. आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अपने अपने वकीलों के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार के कामकाज के तौर तरीकों से नाराज शिवसेना के विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे .
Mon, 27 Jun 2022 - 32min - 1512 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : दलबदल का पर्यटन, धनबदल का प्रदर्शन
हिन्दी प्रदेश की खबरें कई बार आपको पिंजड़े में बंद कर देती हैं. ये पिंजड़ा इतना बड़ा है कि आप इससे निकल नहीं सकते. अगर निकल भी गए तो बिना संसाधनों के दूर तक नहीं चल सकते. सूचना औऱ समझ की कमी भी आपकी चाल को सुस्त कर देती है.
Fri, 24 Jun 2022 - 33min - 1511 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: शर्तों से घिरे उद्धव ठाकरे, मेरी शर्त तू मान, तेरी शर्त मैं क्यों मानूं
महाराष्ट्र की राजधानी गुवाहाटी चली गई है. मुंबई वाले भी सरकार की तरफ देखते हैं तो गुवाहाटी की तरफ देखने लग जाते हैं. ब्रेकिंग न्यूज की इतनी बिजली कड़क रही है कि राजनीतिक को नैतिकता औऱ संवैधानिकता की निगाह देखने वाले आसमान की तरफ देखने लग जाते हैं. बात सेना की निजीकरण से शुरू हुई थी, निजीकरण हो गया शिवसेना का.
Thu, 23 Jun 2022 - 33min - 1510 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : शिवसेना में कौन रहेगा, किसकी होगी शिवसेना?
इस्तीफा तैयार है लेकिन कोई कार्यकर्ता या विधायक सामने आकर बोले कि आप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख के काबिल नहीं हैं. मैं दोनों पद छोड़ दूंगा लेकिन कोई सूरत या गुवाहाटी से ना कहे, सामने आकर कहे. उद्धव ठाकरे बागी विधायकों को प्यार से बुला रहे हैं. क्या वाकई एकनाथ शिंदे के लिए वो अपनी कुर्सी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि शरद पवार को मुझपर भरोसा है लेकिन मेरे ही विधायकों को मेरे पर भरोसा नहीं रहा, तो इसमें मैं क्या करूं. उद्धव ठाकरे ने ये दावा नहीं किया कि उनके पास बहुमत है, उन्होंने कहा कि वो डरा कर आकंड़ा नहीं बढ़ा सकते बल्कि अपने विधायकों को प्यार से बुला सकते हैं.
Wed, 22 Jun 2022 - 45min - 1509 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: उद्धव की सरकार गई..गई…या बच गई…
देश ने टॉपिक बदल लिया है. सेना की जगह शिव-सेना आ गई है. शिव-सेना रहेगी या टूट जाएगी इसे लेकर ख़बरें आज दिल्ली, मुबंई और सूरत के बीच भागती दौड़ती रहीं. देश महाराष्ट्र में विधायकों को गिनने लगा कि शिव सेना एनसीपी के कितने विधायक बीजेपी में चले जाएंगे या अलग पार्टी बना लेंगे?
Tue, 21 Jun 2022 - 35min - 1508 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: अनंत फायदों का अग्निपथ, Keep It Up, Keep It Up
पूरा रविवार यह बताने में गुजर गया कि अग्निवीर को सेना में क्या-क्या मिलेगा और सेना के बाहर क्या-क्या मिलेगा. वायु सेना के बाद थल सेना ने भी अग्निवीर की भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल दिया. यानी सरकार इस योजना पर स्पष्ट तरीके से बढ़ चुकी है.
Mon, 20 Jun 2022 - 35min - 1507 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आक्रोश का अग्निपथ, शांत हो जाओ अग्निवीर, शांत हो जाओ अग्निवीर
बिहार सहित कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए हैं. जिस तरह दूसरे दिन हिंसा हुई है उससे लगता है कि पहले दिन की हिंसा के बाद भी पुलिस की सतर्कता काफी नहीं थी. बल्कि प्रदर्शन का स्केल इतना व्यापक हो गया कि पुलिस कम नजर आने लगी. अग्निपथ योजना को लेकर आज भी सरकार इसके बचाव में जोरशोर से उतरी नजर आई.
Fri, 17 Jun 2022 - 35min - 1506 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: विरोध में भड़के युवा, बिहार में BJP दफ्तरों पर हमला
एक तो इतनी गर्मी है, ऊपर से अग्निपथ आ गया है. देश के कई ज़िलों में अग्निपथ के खिलाफ़ युवा इस भयंकर गर्मी में लथपथ सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं हिंसा तो कहीं से लाठीचार्ज की ख़बरें हैं. क्या अब भी इन प्रदर्शनों को गोदी मीडिया की शब्दावली में कुछ लोगों का प्रदर्शन कहा जा सकता है? जैसा कि किसानों के आंदोलन को आज तक कुछ किसानों का आंदोलन कहा जाता है.
Thu, 16 Jun 2022 - 34min - 1505 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : अग्निपथ अग्निपथ, भरी जवानी में भूतपूर्व होने की अभूतपूर्व योजना
सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले नौजवानों में अग्निपथ योजना को लेकर नाराजगी बढ़ने लगी है. योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती होगी. फिर जिन लोगों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल के बाद सेना से निकाल दिए जाएंगे और 25 प्रतिशत ही सेना में रहेंगे. केंद्र सरकार के इस फैसले से नाराज युवाओं ने आज कई जगहों पर प्रदर्शन किया.
Wed, 15 Jun 2022 - 32min - 1504 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : देह पर लाठी, घर पर बुलडोज़र
वातावरण में तनाव बढ़ गया है, तापमान तो बढ़ ही गया है, कब किसके घर के सामने बुलडोज़र आ जाए, इसका चांस भी बढ़ गया है. क्रूरता के इस दौर में हास्य भी क्रूर हो गया है. पुलिस से मार खाने वाले लोग उसी ज़िले में मिल जाते हैं, जिनके बारे में पुलिस कहती है कि यह वीडियो उनकी जानकारी में नहीं है जिसमें कुछ नौजवान लाठियों से मार खा रहे हैं.
Tue, 14 Jun 2022 - 33min - 1503 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बुलडोजर का इंसाफ, अदालत न अपील, दलील न वकील
नूपुर शर्मा का सर कलम करने की मांग करने वालों को अदालत की जरूरत नहीं रही, किसी जावेद का घर बुलडोजर से ढहा देने पर ख़ुश होने वालों को भी अदालत की ज़रूरत नहीं रही. यह सही वक्त है कि भारत की अदालतें तय कर लें कि उनकी ज़रूरत रही या नहीं रही.
Mon, 13 Jun 2022 - 34min - 1502 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: भूल गए धर्म रक्षक, नहीं मिला डॉ नारंग को इंसाफ
डॉ पंकज नारंग की पत्नी को देखकर लोगों को याद नहीं आएगा. शायद उन्हें भी याद नहीं आएगा, जो 23 मार्च 2016 की शाम से इसे हिन्दू-मुस्लिम मैच का मुद्दा बनाकर भूल चुके हैं. छह साल बाद भी उस डॉक्टर का परिवार हत्या की यादों से हर दिन गुज़र रहा है. इंसाफ़ की लड़ाई के नाम पर सिस्टम की नाइंसाफी झेल रहा है.
Fri, 10 Jun 2022 - 35min - 1501 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: क्या FIR से सुधर जाएंगे, गोदी मीडिया के बाबा और मौलाना?
अगर धर्म के नाम पर होने वाली डिबेट के प्रवक्ता ही जेल चले जाएंगे तब इन डिबेट में कौन आएगा? दिल्ली पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं, इनमें 32 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं कि इन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य फोरम में धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया है.
Thu, 09 Jun 2022 - 35min - 1500 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : टीवी डिबेट के मैदान में महंत बनाम मौलाना
पर्यावरण के मामले में भारत दुनिया भर में सबसे लास्ट आया है. कोई ब्लंडर मिस्टेक नहीं सबसे लास्ट ही आया है. विश्व बैंक ने भारत की विकास दर फिर से घटा दी है. रिजर्व बैंक ने कहा है कि महंगाई छप्पड़ फाड़कर छत से भी ऊपर निकल गई है. इस साल दिसंबर तक महंगाई छप्पड फाडकर अंतरिक्ष में ही उडती रहेगी.
Wed, 08 Jun 2022 - 35min - 1499 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : गोदी मीडिया भड़काता है, हाफ गोदी मीडिया भटकाता है
आप देखें या ना देखें गोदी मीडिया ऐसी हरकतें कर ही देता है कि उसकी करतूत आपके पास और दुनिया भर में पहुंच जाती है. हाफ गोदी मीडिया की करतूत को बहुत ध्यान से देखकर भी कई लोग पकड़ नहीं पाते हैं. हाफ गोदी मीडिया अपना काम शालीन भाषा और विद्वता की आड में करता है.
Tue, 07 Jun 2022 - 35min - 1498 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कब तक गोदी मीडिया नाक कटाता रहेगा?
अरब देशों के दबाव में चंद घंटे के भीतर बीजेपी को दो प्रवक्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी पड़ गई. जो ख़बर पूरी दुनिया में साझा हो रही है, उस ख़बर को हिन्दी के अख़बारों ने कैसे छापा है, उसका भी अध्ययन ज़रूरी है.
Mon, 06 Jun 2022 - 36min - 1497 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: कश्मीरी पंडितों के दर्द का हमसफर कहां है, विकास के चक्र में साइकिल कहां है?
हमें नहीं मालूम था कि हमारे नेता विश्व साइकिल दिवस भी मना सकते हैं. ऐसा नहीं है कि साइकिल का संबंध राजनीति से नहीं है. तेल की कीमत के विरोध के लिए साइकिल एक अनिवार्य तत्व है. इन सब के बीच सवाल यह है कि कश्मीरी पंडितों के दर्द का हमसफर कहा है, विकास के चक्र में साइकिल कहा है?
Fri, 03 Jun 2022 - 37min - 1496 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: हार्दिक का बीजेपी में हार्दिक स्वागत, कश्मीरी पंडितों का फिर से पलायन ?
हार्दिक पटेल कांग्रेस से पलायन कर बीजेपी में आ गए हैं तो कश्मीर में अनंतनाग से कश्मीरी पंडित पलायन करने लगे हैं. इन बड़ी खबरों के बीच किसी के हाथों बिक जाने की खबरों को हरियाणा कांग्रेस के विधायक गलत बताते रहे.राजनीति आलोचना की परवाह नहीं करती है और आलोचना भी राजनीति की परवाह नहीं करती है.
Thu, 02 Jun 2022 - 36min - 1495 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : विकास की चांदनी रात में महंगाई की धूप सताती है...
अखबारों के हेडलाइन में जीडीपी के आंकड़े हीरा-मोती की तरह चमक रहे हैं. उल्लास बनता लग रहा है कि कोविड के पहले आसमान में जिस ऊंचाई पर विकास का गुब्बारा उड़ रहा था, उसे अब छू लिया गया है. यानि रिकवरी होने का अनुमान है. 2021-22 में विकास दर के 8.7 फीसदी रहने की जय-जयकार है, लेकिन जयकार के नीचे हल्की हाहाकार है.
Wed, 01 Jun 2022 - 33min - 1494 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कश्मीर संकट, चारा संकट, प्याज संकट और जलवायु संकट
कश्मीर घाटी में तीन हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों ने कहा है कि यदि 24 घंटे में उन सभी का तबादला जम्मू नहीं किया गया तो वे घाटी से पलायन करेंगे. आज कुलगाम में अनुसूचित जाति की रजनी बल्ला की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों की बेचैनी और बढ़ गई है.
Tue, 31 May 2022 - 37min - 1493 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: एक गायक की हत्या, जिम्मेदार कौन?
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कहानी सिर्फ अपराध की कहानी नहीं लग रही है. पुलिस की जांच से अलग कुछ और सवालों को ध्यान में लाने की जरूरत है.इस घटना में जिस तरह से गैंगवार सामने आया है. वो एक चिंता की बात है. एक गायक की हत्या का जिम्मेदार कौन है?
Mon, 30 May 2022 - 32min - 1492 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: हिन्दी की रचना को मिला बुकर पुरस्कार
2022 का इंटरनेशनल बुकर प्राइज़ किसे मिला है, किसी परीक्षा में जब यह सवाल आएगा,तब उत्तर देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. प्रतियोगिता परीक्षाओं के तमाम गाइड बुक्स के कवर पर तस्वीर छप जाएगी कि 2022 का बुकर प्राइज़ रेत समाधि के लिए गीतांजलि श्री को मिला है. यह पुरस्कार गीतांजलि श्री का भी, मेरा भी है, आप पाठकों का भी है.
Fri, 27 May 2022 - 31min - 1491 - प्राइम टाइम : कश्मीर घाटी में आतंकियों की नई साजिश आखिर है क्या?
कश्मीर में एक बार फिर आतंकी वारदात बढ़ती नजर आ रही हैं. पिछले साल से तुलना में इस साल निशाना बनाकर आतंकी हमले किए जा रहे हैं. जिनमें हिंदू-मुस्लिम सभी को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं कश्मीरी पंडित भी आतंकियों के निशाने पर हैं.
Thu, 26 May 2022 - 31min - 1490 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : स्कूल में गोलीबारी से दहला अमरीका, नफ़रत के आगे नतमस्तक हैं नेता
जिस किसी भी समाज में हिंसा और हिंसा का बदला लेने की जड़ें मज़बूत होती हैं, जहां लोग इसे सही ठहराने में दिन-रात जुटे रहते हैं, उसके असर में किसी को भी लग सकता है कि हिंसा करना सही है और इतिहास या वर्तमान की किसी घटना का बदला इस तरह से लिया जा सकता है.
Wed, 25 May 2022 - 33min - 1489 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : यूपी में राशन कार्ड का हाहाकार
कई हफ्ते से यूपी के अखबारों में खबर छप रही है कि जो लोग योग्य नहीं हैं, उन्होंने मुफ्त राशन लिया है, उन्हें राशन कार्ड लौटाना होगा, वरना उनसे अनाज के दाम वसूले जाएंगे. राशन की दुकानों के बाहर लोग कार्ड लौटाने जा रहे हैं.
Tue, 24 May 2022 - 33min - 1488 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हैदराबाद एनकाउंटर पर जश्न मनाने वाले हाज़िर हों!
आपने कभी फर्ज़ी एनकाउंटर को सही ठहराया है? इसका जवाब ठीक से याद करने के बाद ही दीजिएगा. ऐसे लोगों की संख्या हज़ारों और लाखों में निकल आएगी जिन्होंने हैदराबाद पुलिस के एनकाउंटर पर जश्न मनाया था और सही ठहराया था.
Mon, 23 May 2022 - 32min - 1487 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : धार्मिक समानता है तो आर्थिक असमानता की चिन्ता नहीं
टॉप टेन में आना कितनी बड़ी बात होती है. एक से 10 के बीच आने की होड़ लगी रहती है. देश के दस अमीर तो दुनिया के अमीरों में शामिल हो गए. क्या आप उस व्यक्ति को इसी तरह बधाई दे सकते हैं जो महीने का 25 हजार कमाता है?
Fri, 20 May 2022 - 33min - 1486 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कैसे बनती है खबर, जो खबर नहीं है
एक दर्शक के लिए पर्दा हटा कर देखना ज़रूरी होता है कि ख़बरें कैसे बनती हैं और किसी मुद्दे को कैसे ख़बरों की शक्ल दी जाती है, ताकि लगे कि ख़बर है तो उसका कवरेज हो रहा है. लेकिन यह खेल इतना गहरा है कि कब खेल और पर्दा बदल जाता है, समझना मुश्किल है.
Thu, 19 May 2022 - 31min - 1485 - प्राइम टाइम : जनता को महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से राहत कब?
देशभर में चर्चा के नाम पर हर रोज नया विवाद सामने आ रहे हैं. इन बहसों की चकाचौंध में वो मुद्दे खो जा रहे हैं जो हमारी और आपकी जिंदगी से सीधे जुडे हैं. चाहे वो महंगी होती सब्जी हो, महंगी होती रसोई गैस हो या आपके वाहन के लिए महंगा होता पेट्रोल डीजल.
Wed, 18 May 2022 - 37min - 1484 - प्राइम टाइम : मस्जिद पक्ष ने ज्ञानवापी के सर्वे की इजाजत पर उठाए सवाल
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का मुद्दा आज वाराणसी की कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक छाया रहा. दोनों जगह 19 मई को अगली सुनवाई होगी. इस बीच कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र को हटा दिया है.
Tue, 17 May 2022 - 35min - 1483 - प्राइम टाइम : कांग्रेस के चिंतन शिविर में क्या निकली आगे की राह?
कांग्रेस का तीन दिन का चिंतन शिविर रविवार को खत्म हो गया. चिंतन शिविर के अंदर कितनी चिंता हुई और कितना चिंतन, ये धीरे धीरे सामने आता ही रहेगा. लेकिन एक बात साफ हो गयी, वो ये कि कांग्रेस का जनता के साथ संपर्क टूट चुका है और ये बात किसी और ने नहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने खुद कही.
Mon, 16 May 2022 - 35min - 1482 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: क्या आप भी जमीन के नीचे कुछ खोज रहे हैं? अपने घर में देखिए, मुद्दे ही मुद्दे हैं...
टीवी पर महंगाई की चर्चा अब मिशन नहीं है, न ही टैगलाइन में मिशन महंगाई वापसी है. लेकिन मिशन मान्यूमेंट वापसी एक नया टैगलाइन चलाया जा रहा है. ऐसे हेडलाइन कहा से आते हैं?
Fri, 13 May 2022 - 33min - 1481 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: महंगाई आसमान पर, शेयर बाज़ार ज़मीन पर, लेकिन मस्जिद के नीचे क्या है
आप इस बात से दुखी रहते हैं कि कभी चर्चा में आने का सुख नहीं मिला है, तो आपका समय आ गया है. आप आस-पास की किसी भी ऐतिहासिक इमारत पर दावा कर दीजिए,सारे चैनल वाले आपके घर आ जाएंगे. महंगाई, शेयर बाजार जैसे मुद्दों से अधिक चर्चा इस बात की है कि मस्जिद के नीचे क्या है?
Thu, 12 May 2022 - 31min - 1480 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : देश में किसी औऱ शक्ल में तो नहीं आ जाएगा राजद्रोह कानून?
राजद्रोह के मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. फिर भी सरकार और पुलिस के पास किसी का गला दबाने के लिए तमाम धाराएं मौजूद हैं. अंतरिम रोक से साबित होता है कि सरकार और पुलिस लोगों की आवाज़ दबाने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं.
Wed, 11 May 2022 - 35min - 1479 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : श्रीलंका में सिंहासन छोड़ भागते नेता, जनता को गोली मारने के आदेश
श्रीलंका में सरकार नहीं है, वहां सिर्फ जनता बची है जो सड़कों पर है. जनता की आंधी चल रही है और नेताओं के उससे बचकर भागने के लिए सड़क नहीं बची है.
Tue, 10 May 2022 - 35min - 1478 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: रुपया की कमज़ोरी दूर करने का क्या है मंत्र
भारत की राजनीति में अगर उन मुद्दों की सूची बनाएं, जिन्हें जनता को बेवकूफ बनाने के लिए उठाया गया, गढ़ा गया और प्रचारित किया गया, उन सभी मुद्दों में रुपये की कमज़ोरी के मुद्दे को खास स्थान प्राप्त होगा.
Mon, 09 May 2022 - 34min - 1477 - प्राइम टाइम: WHO के आंकड़ों पर सरकार ने उठाए सवाल
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 3,545 मामले सामने आए हैं.दिल्ली में भी संक्रमण दर में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. कोरोना संकट के बढ़ने और घटने की चिंता देखने को नहीं मिल रही है. इधर WHO ने कहा है कि भारत में आधिकारिक आंकड़ों से अधिक मौत कोरोना से हुई है. हालांकि भारत सरकार ने WHO के आंकड़ों को गलत बताया है.
Fri, 06 May 2022 - 31min - 1476 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: महंगाई जीने लायक नहीं छोड़ रही, ईमानदार पत्रकारिता मरती जा रही है
महंगाई के इस भयंकर दौर में महंगाई की बात इस तरह से हो रही है जैसे यह प्रतिशत में ही सताती है. आंकड़ों में ही नज़र आती है. किसी के घर का चूल्हा कैसे बुझता है और थाली से भोजन कैसे कम हो जाता है, इसकी चर्चा कहीं नहीं है और न कोई तस्वीर नज़र आती है.
Thu, 05 May 2022 - 37min - 1475 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जनता में पुलिस की दहशत ज़्यादा, बेख़ौफ़ घूम रहे हैं चोर
क्या आप तिलकधारी सरोज को जानते हैं? ऐसे तो तिलकधारी सरोज कहीं भी हो सकते हैं और किसी के भीतर भी हो सकते हैं. फिलहाल ये यूपी के ललितपुर ज़िले के एक थाने के थाना प्रभारी थे. तिलकधारी सरोज पर कथित रूप से एक नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप लगा है.
Wed, 04 May 2022 - 40min - 1474 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: अपनी ही प्रेस से दूर होते प्रधानमंत्री, अपने ही शब्दों से अनजान होती जनता
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है. आज के दिन भारत और जर्मनी के बीच 14 समझौतों पर दस्तख़त हुए हैं. दुनिया भर के पत्रकार इन समझौतों और यूक्रेन युद्ध को लेकर सवाल जवाब का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि प्रेस कांफ्रेंस में सवाल जवाब नहीं होगा.
Tue, 03 May 2022 - 39min - 1473 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: सहनशील जनता पर मुसीबतों का भार, व्यंग्य करने वाले कलाकार भी लाचार
आप सभी ने लगातार बिजली संकट झेल कर दिखा दिया है कि सहनशीलता के मामले में आपका जवाब नहीं. एक तरफ मंत्री कह रहे हैं कि कोयला और बिजली संकट नहीं है, रिकार्ड मांग पूरी हो रही है. दूसरी तरफ गृहमंत्री के घर कोयला मंत्री, बिजली मंत्री और रेल मंत्री बैठक भी कर रहे हैं.
Mon, 02 May 2022 - 40min - 1472 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : महंगाई के बाद बिजली संकट सहने को तैयार रहें
भारत की जनता कब तक और कहां तक सह सकती है, उसकी इस क्षमता को आप कभी कम ना समझें. बर्दाश्त करने के मामले में जनता का जबाव नहीं. अभी तक कोई ऐसा संकट नहीं आया है, जिससे भारत की जनता ने सहकर नहीं दिखाया है.
Fri, 29 Apr 2022 - 34min - 1471 - रवीश कुमार प्राइम टाइम : क्या आपने भी महंगाई प्रतिरोधक टीका लगवाया?
महंगाई मुद्दा तो है लेकिन महंगाई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. इस फर्क को समझ लेने से महंगाई पर बात करना आसान हो जाएगा. यह पहली बार हुआ है जब भारत में एक राजनीतिक वर्ग के रूप में महंगाई के सपोर्टर का उदय हुआ है.
Thu, 28 Apr 2022 - 34min - 1470 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नैतिक बल के बिना ग्लोबल लीडर का बाहुबल
युद्ध केवल यूक्रेन में नहीं हो रहा है. एक युद्ध, युद्ध रोकने के नाम पर भी हो रहा है. यूक्रेन तबाही झेल रहा है. लेकिन उसकी तबाही पर कई देश केवल निंदा और बातचीत के प्रयास का हवाला देकर अपनी छवि चमकाने में लगे हुए हैं. दुनियाभर के विदेश मंत्री, राजदूत एक-दूसरे की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं.
Wed, 27 Apr 2022 - 34min - 1469 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: ट्विटर तो ख़रीद लिया मस्क ने, बलिया के पत्रकारों सा हौसला कहां से लाएंगे?
सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर एडिट बटन की स्वतंत्रता देकर वाहवाही लूटने वाली वही कंपनियां अपने पास अलगोरिद्म का अधिकार रखती हैं. जिसकी मदद से किस सूचना या विचार को सब तक पहुंचाना है और ग़ायब कर देना है, इसका खेल खेला जाता है.
Tue, 26 Apr 2022 - 34min - 1468 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: गर्व का पर्व, गर्व ही गर्व और गर्म ही गर्म
भारत में पर्व की कमी नहीं है मगर गर्व की कमी थी. व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी ने कई साल लगाकर पहले बेरोज़गारी और आर्थिक तंगी में डूबे लोगों के अतीत की हीन भावना का बोध कराया फिर उन्हें वर्तमान आर्थिक हीनता से निकालने के लिए गर्व का गेम थमा दिया.
Mon, 25 Apr 2022 - 36min - 1467 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सबका भारत या एकतरफा भारत? पार्ट-10
यह बुलडोज़र नहीं है बल्कि उस खेल का प्रतीक है जिसे मिलकर ताकतवर लोग धर्म, कानून के नाम पर ग़रीबों और साधारण लोगों के खिलाफ खेल रहे हैं. ग़ौर से देखेंगे तो यह बुलडोड़र सबका भारत और एकतरफा भारत के बीच की रेखा पर चलता दिखाई देगा. भारत का गोदी मीडिया कितनी चतुराई से उन लोगों को लेक्चर दे रहा है जो बुलडोज़र पर सवाल उठा रहे हैं, उनसे कहता है कि कानून पर भरोसा करना होगा, सब कानून से चलेगा. गोदी मीडिया जानता है कि कानून कैसे चलता है. उसे यह भी पता है कि यह कानून किसके हिसाब से और किसके ख़िलाफ़ चलता है.
Fri, 22 Apr 2022 - 36min - 1466 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सबका भारत या एकतरफा भारत? पार्ट -9
जिस पार्टी के नेता बार बार जोर देकर कह रहे हैं कि बुलडोजर कानून के हिसाब से चल रहा है. उस पार्टी के सारे नेता, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों की ऑडिट करा रहे हैं. ट्विटर पर फोटो डाल रहे हैं.
Thu, 21 Apr 2022 - 24min - 1465 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बुलडोजर का मनमाना कानून, सबका भारत या एकतरफा भारत?
क्या बुलडोजर एकतरफा भारत का नया प्रतीक है? गरीबों के घर पर या उनके मोहल्ले में जितनी आसानी से बुलडोजर चल जाते हैं. क्या अमीरों के मोहल्ले में चल सकते हैं? क्या दिल्ली के RWA प्रेसिडेंट अपनी-अपनी सोसायटी में बुलडोजर वालों को बुला सकते हैं?
Wed, 20 Apr 2022 - 35min - 1464 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सबका भारत या एकतरफा भारत? पार्ट-7
मध्यम वर्ग और उसका पार्टनर निम्न मध्यम वर्ग महंगाई के साथ जीना सीख चुका है. उसे आप इस बात से नहीं डरा सकते कि होम लोन की दरें बढ़ने वाली हैं. पिछले वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति की दर का औसत 12.96 प्रतिशत रहा. यह 30 साल में सबसे अधिक बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि आपकी कमाई और बचत दोनों तेजी से घटी हैं. मिडिल क्लास का दुख महंगाई या मुद्रास्फीति नहीं, धर्म की असुरक्षा है.
Tue, 19 Apr 2022 - 36min - 1463 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : यह एक भारत है या एकतरफा भारत, सबका भारत है या एकतरफा भारत?
जब आप कुछ करने की हालत में न हों, या ऐसा मान लेने में फायदा हो तब देखते रहना ही अच्छा है. हिंदू-मुस्लिम नेशनल सिलेबस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. हर दिन एक नए रूप में सामने आ जाता है, जिसके कारण दिनों का फर्क मिटने लगा है.
Mon, 18 Apr 2022 - 37min - 1462 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सबका भारत या एकतरफा भारत? पार्ट-5
समाज में शांति व्यापक हो चुकी है. इतनी शांति पहले कभी नहीं महसूस की गई. पता ही नहीं चल रहा था कि समाज में लोग भी रहते हैं. भला हो उन नेताओं का जिन्होंने लाउडस्पीकर बजाने के धार्मिक अधिकार को लेकर जंग छेड़ दी है. अपनी अंतरात्मा और परमात्मा तक पहुंचने का सुपर फास्ट तरीका है लाउड स्पीकर. लाउड स्पीकर को लेकर दो धर्मों के बीच कंपटीशन पैदा कर दिया गया है, जिससे लाउड स्पीकर भी धर्म के अस्तित्व का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया है. हर कोई अपने हिसाब से लाउड स्पीकर लगाना चाहता है.
Fri, 15 Apr 2022 - 36min - 1461 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सबका भारत या एकतरफा भारत? पार्ट 4
आंकड़ा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया में उपलब्ध सामग्रियों और व्यक्त विचारों के आधार पर पता चलता है कि इस वक्त सबसे बड़ा झगड़ा केवल हिन्दू मुस्लिम का नहीं है. केवल मुसलमानों के प्रति नफरत का प्रसार नहीं हो रहा है बल्कि रिश्तों के आधार पर भी नफ़रत फैल रहा है.
Thu, 14 Apr 2022 - 37min - 1460 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सबका भारत या एकतरफा भारत ? पार्ट 3
सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बदले जुर्माने का नोटिस भेजने के लिए एक पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई है. एक ट्रिब्यूनल बनता है जहां दोष साबित किया जाता फिर नोटिस दिया जाता है. हम यह चर्चा मध्य प्रदेश के खारगौन में गिराए गए मकानों और दुकानों के संदर्भ में कर रहे हैं. अगर आप सुप्रीम कोर्ट में इस केस को लेकर हुई बहस और टिप्पणियों को देखेंगे और साथ ही मीडिया रिपोर्ट को देखेंगे तो पता चलेगा कि अक्सर हिंसा के बहाने एक समुदाय को टारगेट किया जा रहा है.
Wed, 13 Apr 2022 - 33min - 1459 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: सबका भारत या एकतरफा भारत पार्ट 2, हिंसा के वीडियो क्या असर डाल रहे?
आप हिंसा के कितने वीडियो देख सकते हैं? इन वीडियो को देखना और आपको दिखाना अपने मानसिक स्वास्थ्य को खतरे में डालने जैसा हो गया है. तब सवाल यह भी उठता है कि जो लोग हिंसा में शामिल हैं और उनके समर्थन में बोलते हैं या चुप रहकर सपोर्ट करते हैं, क्या उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो जाता होगा? उन्हें नींद अच्छी आती होगी.
Tue, 12 Apr 2022 - 37min - 1458 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: सबका भारत या एकतरफा भारत?
ऐसा कोई हफ्ता या दिन नहीं गुज़रता है, जब देश के किसी हिस्से से ऐसी ख़बरें नहीं आतीं कि एक दल किसी को खाने से रोक रहा है. एक दल किसी को मंदिर के बाहर तरबूज बेचने से रोक रहा है. अधिकारों की लड़ाई संविधान की अदालतों में नहीं, धर्म के चौराहों पर हो रही है. अधिकार का फैसला धर्म के आधार पर हो रहा है.
Mon, 11 Apr 2022 - 36min - 1457 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : धर्म के नाम पर बेलगाम होते लोग
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. आप इस नारे को लिखा देखे बिना भारत में सड़क की कोई यात्रा पूरी नहीं कर सकते. क्या ये नारे सरकार की तरफ से लिखवाए गए हैं, या इन गाड़ी वालों ने अपनी तरफ से लिखवाए हैं या फिर पेंटर ही हर गाड़ी के पीछे लिखते जाता है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. मेरे पास इन तीनों प्रश्नों के जवाब नहीं हैं. इतना ज़रूर लगता है कि भारत की सड़कों पर सबसे ज़्यादा दिखने वाला स्लोगन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ही होगा. सवाल आपसे हैं कि इस स्लोगन को देखते हुए क्या आप बेटियों के बारे में सोचते हैं? क्या ख़ुद को ख़तरे के रुप में देखते हैं जिनसे बेटियों को बचाना है या आप देख कर भी अनदेखा करते हैं. शायद आप कुछ नहीं सोचते होंगे.
Fri, 08 Apr 2022 - 37min - 1456 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जनता पर तेल की बढ़ी कीमतों की मार, बाकी देशों को जनता की चिंता
यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े तो कई देशों ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्कों में कटौती भी की है. कहीं इन कटौतियों से फर्क पड़ रहा है, तो कहीं इन्हें दिखावा भी माना जा रहा है.
Thu, 07 Apr 2022 - 39min - 1455 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : महंगाई का कोई धर्म नहीं, धार्मिक बहस का कोई अंत नहीं
हर दूसरी बात को धर्म के नज़र से देखने के इस दौर में महंगाई बहुत चालाक निकली. इसे कोई भी धर्म और अधर्म की नज़र से नहीं देख रहा है. ऐसा नहीं है कि धर्म के नाम पर झगड़े बंद हो गए हैं. लेकिन इन झगड़ों के कारण महंगाई को लेकर समाज में व्यापक शांति फैली हुई है.
Wed, 06 Apr 2022 - 37min - 1454 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : महंगाई एक सच्चाई, नौकरी एक सपना, ऐसे कॉपी पेस्ट से बनेगा भारत विश्व गुरु?
नौकरी का सपना क्या होता है, हम इस सवाल को अपने नजरिए से नहीं देख सकते. हर व्यक्ति एक सपना लेकर घूमता है. जो सेना में जवान बनने का सपना देखते हैं, आप उन्हें नहीं कह सकते कि पकौड़ा बेचने का सपना देखो.
Tue, 05 Apr 2022 - 37min - 1453 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कंगाली के कगार पर श्रीलंका, भारत के लिए क्या है सबक
पड़ोसी का घर जल रहा है, इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने घर में आग लगाकर तापना शुरू कर दें. इसका मतलब है कि हम थोड़ा सतर्क हो जाएं कि उस तरह की आग कहीं हमारे घर तक न आ जाए. जब तक सरकारें सुधार के नाम पर सब कुछ बेच रही होती हैं तब तक जनता का ध्यान उधर नहीं जाता है.
Mon, 04 Apr 2022 - 38min - 1452 - रवीश का प्राइम टाइम : भारत एक खोज- भारतीय कौन है, कौन नहीं, हर दिन एक नई खोज
हम जिस समय में है, उसमें सब कुछ गड़बड़ा गया है. इस गड़बड़ाए हुए दौर में कुर्सी पर बैठे हुए लोग हड़बड़ाए हुए हैं और उनकी बातें सुनकर आप लोग घबराए हुए हैं. हर दूसरा आदमी भारत की नई परिभाषा गढ़ रहा है और हर तीसरे आदमी को उस नई परिभाषा से धक्का देकर निकाल दे रहा है. एक दौड़ा रहा है और बाकी दौड़ने में लगे हैं. अभी तो देशद्रोही के लेबल से लोग निपट नहीं पाए, कि महापापी आ गया है.
Fri, 01 Apr 2022 - 41min - 1451 - प्राइम टाइम : अमेरिका का हिमायती होना हमारी भूल थी, राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान
राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि वो आखिरी गेंद तक खेलेंगे. हालांकि पाकिस्तान की इमरान सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान है.
Thu, 31 Mar 2022 - 58min - 1450 - प्राइम टाइम : क्या इमरान खान के तरकश में अब भी कोई तीर बाकी है?
क्या इमरान खान इस मैच को हार गए हैं? क्योंकि लग रहा है कि पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बस कुछ ही दिनों की मेहमान है. इमरान खान की सरकार के कई सहयोगी दल उन्हें छोड़कर विपक्ष से मिल गए हैं.
Wed, 30 Mar 2022 - 36min - 1449 - प्राइम टाइम: यूक्रेन पर रूस का आक्रमण क्या खत्म होगा? इस्तांबुल वार्ता से मिले संकेत
रूस और यूक्रेन फ्रंट में एक सकारात्मक शुरुआत हुई है. रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता में रूस ने हमलों में कमी करने का आश्वासन दिया है. वहीं बताया जा रहा है कि वार्ता के बाद पुतिन और जेलेंस्की के बीच मुलाकात की संभावना है.
Tue, 29 Mar 2022 - 35min - 1448 - प्राइम टाइम : पाकिस्तान की इमरान खान सरकार संकट में, अविश्वास प्रस्ताव पेश
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार अपने सबसे बुरे दौर में है. पाकिस्तान की सियासत में उथल-पुथल हमेशा ही बनी रही है, लेकिन इस बार तो तूफान खड़ा हो गया है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष ने आज इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. आंकड़ों पर नजर डालें तो इमरान खान के लिए सरकार बचाना मुश्किल दिख रहा है.
Mon, 28 Mar 2022 - 34min - 1447 - प्राइम टाइम : ममता ने किया बीरभूम का दौरा, बीजेपी की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बीरभूम का दौरा किया है. बंगाल में बीरभूम में उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की है. बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़की थी. कुछ लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी थी.
Fri, 25 Mar 2022 - 35min - 1446 - प्राइम टाइम: यूपी में आज का शपथ समारोह जीत का जलसा या 2024 की तैयारी?
योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. इस बार यूपी कैबिनेट में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है. जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
Fri, 25 Mar 2022 - 30min - 1445 - प्राइम टाइम : कब खत्म होगी बंगाल में राजनीतिक हिंसा?
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा और आठ मौतों ने ममता सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या ममता सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए? इस मामले की आंच आज संसद तक पहुंची.
Wed, 23 Mar 2022 - 34min - 1444 - प्राइम टाइम : क्या पेट्रोल-डीजल के दामों से सियासत जुड़ी है?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई है. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन आज आखिरकार 137 दिनों बाद ये कीमतें बढ़ी है. अब ये बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है.
Tue, 22 Mar 2022 - 36min - 1443 - प्राइम टाइम: सरकारी पद खाली हैं तो भर्तियां क्यों नहीं निकल रहीं?
आज के प्राइम टाइम में बात नौजवानों की बेरोजगारी की हो रही है. बेरोगजार नौजवान भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही. इसके चलते कईयों की उम्र भी निकलती जा रही है.
Mon, 21 Mar 2022 - 36min - 1442 - प्राइम टाइम : क्या पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को युद्ध में झोंका?
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 23 दिन गुजर गए हैं, और इस बीच यूक्रेन के कई शहरों और कस्बों पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. रूस के हमलों के कारण बीते 3 हफ्ते में 30 लाख से ज्यादा लोग जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं.
Thu, 17 Mar 2022 - 23min - 1441 - प्राइम टाइम : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं छात्राएं
शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पहनने पर रोक के कर्नाटक सरकार के फैसले को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा सही ठहराए जाने के बावजूद यह विवाद थम नहीं रहा है. अब याचिकाकर्ता छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.
Wed, 16 Mar 2022 - 32min - 1440 - प्राइम टाइम : कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब को लेकर सरकार के आदेश पर मोहर लगाई
हिजाब पहनकर शिक्षण संस्थानों में आने पर रोक के कर्नाटक सरकार के आदेश पर आज हाईकोर्ट ने मोहर लगा दी. कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की परंपरा का अहम हिस्सा नहीं है.
Tue, 15 Mar 2022 - 33min - 1439 - प्राइम टाइम : यूक्रेन पर रूस की बमबारी से सैकड़ों आम नागरिकों का मौत
रूस पर यूक्रेन के हमले का 19 वां दिन है. इस बीच दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच चौथे दौर की बातचीत टल गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने प्रतिनिधियों से कहा है कि वे उनकी रूस के राष्ट्रपति से बातचीत का रास्ता साफ करें.
Mon, 14 Mar 2022 - 30min - 1438 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या बेरोजगारी के मुद्दे की राजनीतिक मौत हो गई है?
होली और दिवाली के अगले दिन अखबारों का दफ्तर खुलता है, तब खबरों की कमी हो जाती है. कई बार विदेश समाचारों से पन्ना भरना पड़ता है और कुछ रूटीन टाइप की बैठकों को महत्वपूर्ण बनाकर हेडलाइन बनानी पड़ती है कि इन्होंने इनसे मुलाकात की है और उन्होंने उनसे मुलाकात की है.
Fri, 11 Mar 2022 - 36min - 1437 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : अलग-अलग नायकों के सहारे पंजाब में AAP और यूपी में BJP
बड़ी जीत के सामने मुद्दों के खत्म हो जाने की भविष्यवाणी से अभी बचिए, क्योंकि मुद्दे खत्म नहीं होते. यूपी में योगी की इस एतिहासिक जीत के बाद 2024 में वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं या किसी के लिए चुनौती बन सकते हैं, ऐसी समीक्षाओं से कुछ समय के लिए सभी को बचना चाहिए.
Thu, 10 Mar 2022 - 38min - 1436 - प्राइम टाइम : रूस की यूक्रेन पर भयानक बमबारी जारी, रूसी तेल पर पाबंदी का असर कितना व्यापक?
रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का ब्रिटेन की संसद का निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में ऑनलाइन ऐतिहासिक भाषण हुआ. ज़ेलेंस्की ने साफ कहा कि ना हमने युद्ध शुरू किया, ना हम युद्ध चाहते थे. लेकिन हमें युद्ध लड़ना पड़ रहा है.
Wed, 09 Mar 2022 - 33min - 1435 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम: यूक्रेन में जान बचाकर लौटे, अब देश में ज़िंदगी बनाने का बड़ा सवाल
यूक्रेन में चल रहे तनावों के बीच भारतीय छात्रों को निकालना आसान नहीं रहा होगा. आज सुबह करीब दस बजे रशिया टुडे ने एक सूचना ट्विटर पर साझा की, जिसके अनुसार साफ हो गया कि आज भी नागरिकों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. युद्धविराम किया गया है.
Tue, 08 Mar 2022 - 37min - 1434 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : एक्जिट पोल के दिन एक्जिट खोल, जानिए क्या है हकीकत
आज दो तरह के एक्जिट पोल आए हैं. एक तो पांच राज्यों के चुनावों में क्या हुआ, उसका एक्जिट पोल आ चुका है. आप जानते हैं कि कुछ एक्जिट पोल ग़लत होते हैं और कुछ आधे सही होते हैं. एकाध बार सही भी हो जाते हैं. लेकिन हम एक्जिट पोल की जगह एक्जिट खोल लेकर आए हैं.
Mon, 07 Mar 2022 - 37min - 1433 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सुमी में फंसे छात्रों की पुकार…बचाओ… बचाओ…बचाओ सरकार
गोदी मीडिया ढिंढोरा पीट रहा है कि भारत विश्व गुरु बन गया है. छात्रों के पास पानी नहीं है. 3 मार्च की रात से पानी की सप्लाई बंद है. बिजली नहीं है कि टैंक का पानी गरम कर पी सकें. वह पीने लायक नहीं है. बोतल का पानी खत्म हो गया है, यह हालत बता रहे हैं कि सुमी में फंसे भारतीयों को लेकर एक मिनट की देरी नहीं की जा सकती है.
Fri, 04 Mar 2022 - 35min - 1432 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : यूक्रेन में युद्ध - छात्रों के लिए जितना प्रयास, उससे ज्यादा प्रचार
24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला बोला तब गोदी मीडिया के स्क्रीन पर मिसाइलों से लेकर टैंकों का एनिमेशन बना दिया गया. 7 मार्च के बाद जब पेट्रोल महंगा होगा तब पुतिन का प्लान बताने वाला, पुतिन को पावरफुल बताने वाला गोदी मीडिया क्या करेगा.
Fri, 04 Mar 2022 - 32min - 1431 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : तबाही की पुतिन की मुहिम कहां थमेगी?
आसमान से बम गिर रहे हैं और सामने से गोलियां आ रही हैं. लेकिन दिमाग जहां था वहीं अटका हुआ है. जिससे पता चल रहा है कि दिमाग को खत्म करने की जंग इस दुनिया में हर जगह जीती जा चुकी है. इसका बमों और मिसाइलों से कोई लेना देना नहीं.
Wed, 02 Mar 2022 - 38min - 1430 - प्राइम टाइम : यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को निकालने की कवायद तेज
यूरोपियन यूनियन की संसद में सदस्य देशों के प्रतिनिधि आज यूक्रेन के राष्ट्रपति के भाषण के बाद उनके सम्मान में देर तक खड़े रहे. तालियां बजाते रहे. ये बताता है कि अपने ताकतवर पड़ोसी देश रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन को पूरे यूरोपियन यूनियन का समर्थन हासिल है.
Tue, 01 Mar 2022 - 35min - 1429 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हज़ारों भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने में देरी क्यों हुई?
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था. तब से लेकर अब तक कीव, खारकिव और लविव शहर में फंसे भारतीय छात्रों की स्थिति बहुत खराब है. ये शहर उन सीमाओं से काफी दूर हैं और यहां सरकार की मदद नहीं पहुंच पा रही है.
Mon, 28 Feb 2022 - 37min - 1428 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बंकर के भरोसे भारतीय बच्चे, प्रतिबंध के भरोसे सुपर पावर
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जिंदगी कभी बेसमेंट, तो कभी बंकर के बीच फंस कर रह गई है. जब बम नहीं गिरता है तो वे इमारत के बेसमेंट में आ जाते हैं, और जैसे ही धमाका होता है तो वो भागकर बंकर में चले जाते हैं. हजारों भारतीय छात्रों की इस दहशत से युद्ध को देखिए.
Fri, 25 Feb 2022 - 36min - 1427 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : यूक्रेन पर हमला, बेलगाम पुतिन और बेबस दुनिया
रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है. यूक्रेन ने भी रूस पर हमले का ऐलान कर दिया है. अब यह जंग कहां जाकर और कब जाकर रुकेगी, किसी को नहीं पता है. क्या रूस एक अलग देश यूक्रेन पर शर्तें थोप सकता है कि वह किससे संधि करे या संबंध बनाए?
Thu, 24 Feb 2022 - 37min - 1426 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बलात्कार के दोषी राम रहीम को Z+ सुरक्षा क्यों?
बलात्कार और हत्या के आरोपी को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है. क्या देश में आतंक की स्थिति इतनी बेकाबू हो गई है कि बलात्कार के मामले में दस दस साल की सजा और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए अपराधी को जेड प्लस की सुरक्षा देनी पड़े?
Wed, 23 Feb 2022 - 37min - 1425 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या अमरीका यूक्रेन को लेकर पुतिन से युद्ध करेगा?
यूक्रेन में तनाव है और युद्ध की आशंका ने दुनिया को अस्थिरता से घेर लिया है. यूक्रेन और रूस का तनाव भारत पर भी असर डालेगा. लेकिन क्या युद्ध होगा? पश्चिमी देशों में घबराहट है कि पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के दो अलगवादी क्षेत्रों को मान्यता देकर युद्ध का बिगुल बजा दिया है.
Tue, 22 Feb 2022 - 36min - 1424 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : यूपी की राजनीति - सावधान आगे सांड है
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह स्वीकार करने लगे हैं कि यूपी में सांड और बेसहारा पशुओं का मुद्दा गंभीर है? तीसरे चरण के प्रचार के भाषणों में प्रधानमंत्री जनता से वादा कर रहे हैं कि दस मार्च का समाधान करेंगे, वो ये बात लिख कर देने के लिए तैयार हैं. लेकिन कैसे दूर करेंगे ये बात लिख कर नहीं दे सके हैं.
Mon, 21 Feb 2022 - 37min - 1423 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा, खुद को 'स्वीट आतंकवादी'
राजनीति और पत्रकारिता में भाषा की नैतिकता के सारे नियम ध्वस्त हो चुके हैं. किसने शुरुआत की या किसने कम या ज्यादा कहा, ये बहस बेमानी है. ऐसा नहीं है कि नियम और नैतिकता का इस्तेमाल बंद हो चुका है, होता है...तब होता है जब किसी विरोधी को नोटिस भेजना होता है.
Fri, 18 Feb 2022 - 34min - 1422 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बीमार हैं वेलनेस सेंटर, अस्पताल हैं या खटाल हैं?
नफरत के मुद्दों को पैदा कर टीवी में डिबेट और अखबारों में संपादकीय लेख भरे जा रहे हैं. धर्म के नाम पर समाज को लगातार बीमार किया जा रहा है. फिर उस बीमार समाज के इलाज के नाम पर उसी तरह के नए विवाद पैदा किये जा रहे हैं.
Thu, 17 Feb 2022 - 37min - 1421 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज चलाने वाले बाबा की कहानी
उत्तर प्रदेश में फर्जी भीड़ बनाम असली भीड़ की लड़ाई छिड़ गई है. हम उस लड़ाई पर आएंगे. लेकिन पूरे देश में एक और लड़ाई चल रही है. उसकी बात पहले करेंगे. भारत में अमृतकाल चल रहा हो और सीन में बाबा की एंट्री ना तो उस अमृतकाल का मतलब नहीं रह जाता. कहीं आप इस तरह की मामूली चिंताओं में तो नहीं डूबे हैं?
Wed, 16 Feb 2022 - 39min - 1420 - प्राइम टाइम : चारा घोटाले से जुड़े एक और केस में लालू यादव दोषी, 139 करोड़ की हुई थी अवैध निकासी
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें फिर बढ़ गई हैं. 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े पांचवें मामले में भी वह दोषी पाए गए हैं.
Tue, 15 Feb 2022 - 32min - 1419 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कहां है 23,000 करोड़ का फ्रॉड करने वाला ऋषि अग्रवाल?
ऋषि कमलेश अग्रवाल कौन है? इस व्यक्ति पर आरोप है कि इसने 28 बैंकों के साथ करीब 23 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है. इस व्यक्ति के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है. हमने ऋषि अग्रवाल की तलाश में इंटरनेट में मौजूद तमाम खबरों को सर्च किया. देखिए रवीश कुमार का प्राइम टाइम...
Mon, 14 Feb 2022 - 38min - 1418 - रवीश कुमार का प्राइम टाइम : परिवार नहीं पैसा कंट्रोल करता है लोकतंत्र को
लोकतंत्र के कई खतरे होते हैं. हर खतरे का संबंध दूसरे खतरे से होता है. इसलिए एक साथ सभी खतरों पर नजर रखनी चाहिए. कोई किसी से बड़ा और छोटा नहीं होता है. प्रधानमंत्री परिवारवाद को सबसे बड़ा खतरा बताते हैं. लेकिन पैसावाद को नहीं बताते.
Fri, 11 Feb 2022 - 38min
Podcasts similares a Prime Time with Ravish
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Dante Gebel Live Dante Gebel
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
La Trinchera de Llamas esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
Parlons-nous RTL
El Larguero SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
