Filtrar por género
Radio Garda,India

- 43 - दांतों के शेर हो गए ढेर !
दांतों की साफ सफाई जरूरी है। लेकिन कुछ लोग इसे जानबूझकर खराब और गंदा करने पर तुले रहते हैं। पान गुटखा बीड़ी सिगरेट तो दाँतों के सबसे बड़े दुश्मन है। मगर कुछ लोग है जो खुद को दाँतों के शेर समझते हैं। किंतु जब दर्द होता है तो ढेर होते देर नहीं होती।
Thu, 24 Mar 2022 - 05min - 42 - शैतान की शराब !😱💀☠️🍾🍾
शराब आदमी को बर्बाद कर देती है। शराब का अत्यधिक सेवन एक शराबी के अंदर की मनुष्यता को खत्म कर उसे जानवर में तब्दील कर देता है। दुनिया की शैतानी ताकतों ने शायद इसे इरादे से आदमी को शराब बनाने का आईडिया दिया । एक शराब पीने आदमी यह नहीं जानता कि शराब के आनंद में वह खुद को जानवर बना रहा है। रूसी कथाकार लियो टॉलस्टॉय अपनी कहानी के जरिए यही समझा रहे हैं।
Sun, 23 May 2021 - 13min - 41 - अतीत का नृत्य :फ्रेंच कहानीकार मोपासां की एक मार्मिक कहानी
कुछ कलाकार अपने अतीत के सुखद और लोकप्रियता की याद में ही जीना चाहते हैं। तेजी से बदलती दुनिया से वे कुछ अपेक्षा या चाहत भी नहीं रखते और न फिट बैठते है। सिर्फ उन्हें एक एकांत चाहिए जहां वे अपनी पुरानी याद में कुछ पल जी कर खुश रह सकें उस पल जिंदा रह सकें।
Mon, 17 May 2021 - 18min - 40 - ईदगाह:- प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी
ईदगाह के मेले में घूमने गए अनाथ और मासूम हामिद के पास सिर्फ तीन पैसे थे । वह चाहता तो इन पैसों से मिठाईयां खा सकता था खिलौने खरीद सकता था मगर उसने लिया क्या ?अपनी बूढ़ी दादी के लिए चिमटा ! आखिर क्यों ? यह जानने के लिए सुनिए प्रेमचंद की यह खूबसूरत कहानी जिसमें बाल मनोविज्ञान का सुंदर चित्रण है।
Fri, 14 May 2021 - 41min - 39 - बगुला भगत और केंकड़ा !
किसी के बहकावे में आकर अंधा बन जाने और बर्बाद हो जाने की कहानी बड़ी पुरानी है। अपने विवेक का इस्तेमाल करें । और धोखेबाजी से बचें!
Sun, 09 May 2021 - 13min - 38 - अष्टावक्र का बदला (विष्णु पुराण की कहानी)
अष्टावक्र भले ही शरीर से अक्षम था मगर बुद्धि उसकी तेज थी। महर्षि उद्दालक के सानिध्य में रहकर उसने कम उम्र में ही वेद पुराण और विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन कर लिया था। एक घटना के दौरान जब उसे अपने पिता की मौत का कारण पता चला तो उसने अपने पिता के कातिल से बदला लेने का संकल्प लिया! कौन था उसके पिता का कातिल? कैसा था उसका बदला?इसे जानने के लिए सुनिए यह कहानी।
Wed, 05 May 2021 - 15min - 37 - खाली बोतल,भरा हुआ दिल ! कृष्ण चंदर की एक कहानी, एक संस्मरण
मशहूर अफसाना निगार मंटो ,प्रसिद्ध लेखक कृष्ण चंदर के अच्छे दोस्त थे। और उन्होंने साथ-साथ काम किया था। मंटो की याद में लिखा उनका यह संस्मरण भावभिभोर कर देने वाला है।
Tue, 08 Dec 2020 - 21min - 36 - जादुई क़िताब (मिश्र की लोककथा)Wed, 02 Dec 2020 - 18min
- 35 - उर्वशी और पुरुरवा की प्रेम कहानी (ऋग्वेद)
उर्वशी और पुरुरवा की प्रेम कथा बड़ी अजीब थी। दोनों अलग-अलग दुनिया के थे। दोनों की संस्कृति भी अलग-अलग थी किन्तु दोनों में प्यार हो गया। दोनों अपनी जिद और जद्दोजहद से मिल तो गए। मगर मिलकर भी पूरी तरह मिल न सके। उर्वशी तो अपनी दुनिया अपने कार्य मे व्यस्त हो गई मगर बेचारा पुरुरवा मिलान की आशा में भटकता रहा। और मिलन के बस एक खास दिन का बेसब्री से इंतज़ार करता रहा।
Tue, 01 Dec 2020 - 11min - 34 - उद्धार :-मुंशी प्रेमचंद की कहानी
बहुत कम ऐसे इंसान हैं जो एक बोझ एक समस्या बनकर जीना नहीं चाहते और अपने को रास्ते से हटा कर दूसरे का जीवन बना देते हैं।
Mon, 30 Nov 2020 - 28min - 33 - मिस पद्मा :- मुंशी प्रेमचंद की कहानी
क्या प्यार को बाजार से खरीद कर उसका उपभोग किया जा सकता है?! खूबसूरत ,नामी और आज़ाद खयाल की मिस पद्मा ने यही करने की कोशिश की मगर खुद उपभोग कर ली गई।
Mon, 23 Nov 2020 - 21min - 32 - बड़े भाई साहब !- लेखक :-प्रेमचंद
हालांकि प्रेमचंद ने यह कहानी काफी व्यंग्यात्मक और हास्यपूर्ण ढंग से लिखी है परंतु इस कहानी के माध्यम से उनके कहने का यही मतलब है जिन्दगी के सही निर्वाह के लिए सिर्फ डिग्रीयां ही काफी नहीं होती आपको प्रैक्टिकल होना पड़ता है। और पढ़ाई का अर्थ सिर्फ किताबों को रट कर पास होना नहीं बल्कि किताबो के विषय का अभिप्राय समझना और आम जीवन में उस पढ़ाई का सदुपयोग करना है।
Sun, 22 Nov 2020 - 30min - 31 - ठाकुर का कुवाँ --प्रेमचंद की कहानी
कहानी उस दौर की है जब दलितों के लिए किसी जल स्रोत से पानी भरना भी मुहाल था। अपने बीमार पति के लिए गंगी ने डरते हुये, चुपके से ठाकुर के कुआं से पानी भरना चाहा मगर अचानक ठाकुर ने उसे देख लिया। मजबूरन जोखु को गंदा बदबूदार पानी ही पीना पड़ा। एक जगह प्रेमचंद लिखते हैं कि गंगी चाहती तो उस गन्दे पानी को उबाल कर बीमार जोखु को पिला सकती थी। मगर स्वच्छ जल के लिए जोखिम उठाना ही उचित समझा। और शायद यही लाइन इस कहानी मुख्य आधार बिंदु है।
Sat, 21 Nov 2020 - 11min - 30 - "पूस की रात !" प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी
दरिद्रता एक आदत सी है। हल्कू यदि चाहता तो पूस की सर्द रात से बचने के लिए एक कंबल खरीद सकता था मगर वह ऐसा नही कर सका और जब नीलगायों से खेतों को बचाने की जरूरत थी तब वह आलास कर गया। जबकि उसके कुत्ते जबरा ने अपनी सारी तकलीफ भूल कर अपना कर्तव्य निभाया मगर उतना ही जितना उसके वश की बात थी।
Fri, 20 Nov 2020 - 19min - 29 - महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रामन की कहानी
सर रामन को उनके रामन एफ्फेक्ट्स की खोज के लिए 1930 में विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने अपने रामन इफेक्ट्स के प्रयोगों के जरिये किसी पारदर्शी पदार्थ से गुजरने वाली प्रकाश किरणों के रंग परिवर्तन और उन पदार्थों की अंदरूनी संरचना का रहस्य सुलझया।
Tue, 10 Nov 2020 - 06min - 28 - शेर बड़ा या सियार बड़ा ?!
कभी कभी विपरीत परिस्थितियों में ताकत की बजाए अक्ल का उपयोग करना चाहिए। प्रस्तुत है एक पौराणिक कथा का तोड़ा मोड़ा गया अंश। और हाँ, इस कथा के सभी पात्र काल्पनिक हैं और घटनायें भी किन्तु यदि इस कथा का प्लॉट या चरित्र या घटनायें किसी हालिया घटना से मैच खा जाए तो इसमें लेखक का कोई कसूर नहीं !😊😊😊👺🙊🙉🙈😽🙀😾👹
Mon, 09 Nov 2020 - 09min - 27 - तुम उदास क्यों हो, विनोद दा ?! ( Fiction)
एक मर्द पैरासाइट बन कर जीना नहीं चाहता वह लगतार अपनी जिजीविषा के लिए संघर्षरत रहता है लेकिन विनोद दा जैसे कुछ लोग हैं जो जीवन से हार चुके हैंअपने जीने का उद्देश्य खो चुके हैं! और यही विनोद दा की कहानी का निराशाजनक अन्त है।
Wed, 04 Nov 2020 - 11min - 26 - भोजपुरी भाषा साहित्य का शेक्सपियर-भिखारी ठाकुर!
लोक गायक और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रसिद्धि और लोकप्रियता सिर्फ भारत के भोजपुरी भाषी क्षेत्रों तक ही नहीं बल्कि दूर दराज के देशों तक फैली है।
Mon, 02 Nov 2020 - 12min - 25 - जरवेरा फूलों की खेती कैसे करें ! ( An Agriculture Podcast)
अपने खूबसूरत रंग बिरंगेपन और सजावटी गुणों के कारण जरवेरा फूलों की मांग बहुत अधिक है। इस किस्म के फूल वर्ष भर उपलब्ध होते हैं। इन्ही कारणों से जरवेरा फूलों की खेती किसानो और उद्यमियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Fri, 30 Oct 2020 - 07min - 24 - गुलाब के फूलों की खेती कैसे करें ? ( An Agriculture Podcast)
गुलाब के फूलों की खूबसूरती और खुशबू यदि बेमिसाल है तो इसकी खेती से होने वाली आमदनी भी लाजवाब है। प्रस्तुत है गुलाब की खेती से संबंधित जानकारी !
Thu, 29 Oct 2020 - 06min - 23 - प्रभु श्री राम नाम की महिमा !🙏🌺
कहते हैं कि प्रभु श्री राम के सभी चरित्र इतने आदर्श और महान हैं कि उनके स्मरण मात्र से ही त्रिविध ताप और कोप पल भर में नष्ट हो जाते हैं।उस लोक पावन चरित्र का श्रवण और मनन कर आज भी विभ्रांत मानव सत्य पथ का अनुगामी बन जाता है। प्रस्तुत है इस संभाषण (पोडकास्ट) का संपादित अंश। 🙏🌺🌼
Mon, 26 Oct 2020 - 12min - 22 - जब एक रास्ता बंद होता है तो दूसरा खुल जाता है !Thu, 22 Oct 2020 - 05min
- 21 - आगात आलू की खेती कैसे करें ?
किसान भाइयों के अनुरोध पर आज से हम एग्रीकल्चर पॉडकास्टिंग का शुभारंभ कर रहे हैं। इस सेगमेंट में आप न सिर्फ कृषि संबंधी नवीन जानकारी हासिल करेंगे बल्कि आप सफल किसानों ,कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के इंटरव्यू को भी सुन सकेंगे। आज प्रस्तुत है आगात आलू की खेती के संबंध में जानकारी। आगात आलू की बुआई के समय अक्टूबर मध्य से लेकर नवंबर मध्य तक का होता है।
Thu, 22 Oct 2020 - 09min - 20 - संगीतकार चित्रगुप्त की कहानी ! कुछ जानी कुछ अनजानी!
संगीतकार चित्रगुप्त लोक गीत तथा भक्ति संगीत के मास्टर क्राफ्टर थे। अपने गीतों की बुनावट में मधुरता प्रदान करना उनके नेचर में था। हिन्दी फिल्मों के अलावे भोजपुरी भाषा की फिल्मी संगीत में उन्हीने एक नई दिशा दी। वो अपनी संगीत की साधना में महान तो थे मगर उनकी लोकप्रियता भी कुछ कम न थी।
Sat, 17 Oct 2020 - 11min - 19 - पटना के गोलघर की कहानी कुछ जानी कुछ अनजानी !
1770 के अकाल के बाद उपजी भुखमरी की स्थिति से अपने सैनिकों को बचाने के लिए तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने एक बड़ा अनाज गोदाम बनवाने का सोचा । मगर कई तकनीकी अड़चनों के बाद इस अनाज गोदाम का निर्माण हुआ। अपने अजीब गोल आकार के कारण इसे गोलघर कहा जाने लगा। परंतु इसमे अंग्रेजी हुकूमत की कई क्रूरतापूर्ण कहानियां हैं जिसे कोई कहना नहीं चाहता। इस एपिसोड में गोलघर के निर्माण और इसके पीछे छुपी कहानी को बयां कर रहा है यह एपिसोड !
Fri, 16 Oct 2020 - 10min - 18 - चाक पर ढलते हुए !👣
नव पाषाण युग से चली आ रही चाक पर मिट्टी के वर्तन ढालने की कला अभी हाशिये पर है। इस कला सह उद्यम को पुनः जीवित कर इसे बाजार दिलाना न सिर्फ इनकी आजीविका के लिये बल्कि पर्यावरण के लिए भी संगत है।
Sat, 10 Oct 2020 - 13min - 17 - इस शहर में गंगा बहती थी!!
पटना शहर के उत्तरी छोर पर बहने वाली गंगा नदी ने पटना शहर को न मालूम कितनी सदियों से आबाद और खुशहाल रखा। परंतु मानव की स्वार्थ पूर्ण गतिविधियों ने गंगा नदी को इस शहर से दूर कर दिया जहां से वापस लौटने की संभावना कम है। हाँ बरसाती बाढ़ के मौसम में आप गंगा नदी के उसी स्वरूप का दर्शन कर सकते हैं। गंगाजी का यह पलायन मानव निर्मित इको डिजास्टर का ही नतीजा है। गंगा के इस शहर से रूठ कर जाने या भगा देने के पीछे कई कारण है। हमारी यह पोडकास्ट इन्हीं सब कारणों की पड़ताल कर रही है।
Wed, 07 Oct 2020 - 08min - 16 - मन्नु मगन पहलवानी में,आग लगे किराना दुकानी में!💃💏🤢🤦
प्रस्तुत है मेरी हास्य-व्यंग्य से परिपूर्ण कहानियों की लंबी सीरीज़। इस एपिसोड में सुनिए इस सीरीज की पहली और पूरी कहानी। 🤣🤕💃💃😍👨❤️💋👨🏃👩❤️👩💪🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼🤼♥️
Sun, 04 Oct 2020 - 14min - 15 - The King of Comedy-Mahmood!
महमूद भारतीय हिन्दी सिनेमा के बादशाह ऑफ कॉमेडी माने जाते हैं। उनके जैसा न कोई आया है न कोई आएगा। हाँ उनकी कॉपी करने की कोशिश जरूर हुई ! प्रस्तुत है सुप्रसिद्ध कॉमेडी किंग के जीवन और कैरियर से जुड़ी एक छोटी सी कहानी!
Sun, 04 Oct 2020 - 13min - 14 - King of Romance-Yash Chopra 💓
अपनी फिल्मों में प्रेम को पुनः परिभाषित करने और उसके उदगार को एक खास अंदाज से निर्देशित करने की वजह से यश चोपड़ा भारतीय हिन्दी फिल्मों के बादशाह कहे जाते हैं। अब आने वाली फिल्मकार की युवा पीढ़ी प्यार की फिल्मों की कहानी को किस जॉनर की दिशा और दशा में ले जाएगी ,यह कहना मुश्किल है। मगर यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्में हमेशा याद रहेगी। फिल्मो में गीत- संगीत की वापसी का मुख्य श्रेय भी यश चोपड़ा को जाता है।
Fri, 25 Sep 2020 - 10min - 13 - The Lifestory of Sahir is a sad Song!Thu, 24 Sep 2020 - 14min
- 12 - गेरुवा बांध के किसानों के सफलता की कहानी !🚜
The farmers of Gerwabandh have won a losing bet, struggling against the worst of circumstances. But at this point of success they're not satisfied,even after reaching there. They want to go further,want to set another goal!!
Sun, 20 Sep 2020 - 08min - 11 - घरेलू बिजली के हादसों से कैसे बचें?!
How to Avoid Domestic Electric Accidents? This episode of my special podcast tells the major points to avoid the domestic Electric Accidents.
Thu, 17 Sep 2020 - 08min - 10 - मन्नु मगन पहलवानी में ! (Episode-2)
इस एपिसोड में सुनिए गप्पू चौरसिया की की जांच रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ औऱ गुरु भीम पहलवान ने क्या एक्शन लिया। (नोट:-कुछ तकनीकी खामियों की वजह से रिकॉर्डिंग में प्रॉब्लम आ रही है। कृपया इसे इग्नोर करें और कंटेंट पर गौर करें-Thanks for ignoring and enjoying the content 😊🎧🎤)
Fri, 11 Sep 2020 - 06min - 9 - मन्नू मगन पहलवानी में!! 🤼♂️ First Episode
वाराणसी के एक पहलवान के इश्क और निकम्मेपन की दास्तान। प्रस्तुत है इस हास्य ट्रैजिक कहानी का पहला एपिसोड। इसका अगला भाग अगले एपिसोड में
Wed, 09 Sep 2020 - 07min - 8 - Veena Ladies tailor! (Part-1)
A fun-filled story about making of veena Ladies tailor,A good film based on the topic women empowerment in India.
Sat, 29 Aug 2020 - 06min - 7 - Sir J.C. Bose ki StoryTue, 25 Aug 2020 - 19min
- 6 - Gaya: Where Ancestors Come To Take Your Offer!
गया:-पुरखों /पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान के पीछे की कहानी।#Gaya, #Salvation,#PitrPakshMela,#Bihar, #IndianTourism
Fri, 21 Aug 2020 - 07min - 5 - Radio Garda India promoSat, 15 Aug 2020 - 00min
- 4 - बेईमान बुद्धन😠
बेईमानी कर कोई भी व्यापारी भले ही मालामाल हो जाये मगर जब चोरी पकड़ में आये तो भारी जुर्माना औऱ हवालात की सैर हो सकती है!
Tue, 11 Aug 2020 - 04min - 3 - सड़कों के चलते फिरते गुरु!
आम चलती फिरती ज़िन्दगी में अक्सर कुछ गुरु टाइप लोग मिल जाते हैं जिनकी द्वारा कही गई बातें आपके भटके हुए कदम को एक नई दिशा और नई दशा दे सकते हैं। हाँ ,यह आप के गुरुर पर निर्भर करता है कि आप उस आम, साधारण से आदमी की बातों को सुनें या इन्कार कर दें।
Fri, 07 Aug 2020 - 08min - 2 - सड़कों के चलते-फिरते गुरु!🚶
कभी कभी बहुत सारी जरूरी बातें आप स्कूल,कॉलेज या यूनिवर्सिटी से नहीं सीखते बल्कि सड़क का ,आम ज़िन्दगी का बहुत साधारण सा इंसान बहुत मार्के की बात आपको सिखा जाता है। जिसे उसने अपने जीवन के संघर्षों से सीखा होता है। अब यह आपपे है कि आप उसे सुने या अनसुनी कर दे। यह एपिसोड पार्क में टहलते हुये रिकॉर्ड किया गया!
Fri, 07 Aug 2020 - 00min
Podcasts similares a Radio Garda,India
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Dante Gebel Live Dante Gebel
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
La Trinchera de Llamas esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
Parlons-nous RTL
El Larguero SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast