Filtra per genere

Jain Media

Jain Media

Jain Media

JAIN MEDIA is a media initiative to spread Facts, News, Stories, History, Lifestyle, Spirituality, Thought Process, Etc., about Jains & Jainism. Jai Jinshasan Jai Mahaveer

264 - Panchkula Incident : क्या हमारे बच्चे सच में सुरक्षित हैं? Parents के लिए चेतावनी और Solutions!
0:00 / 0:00
1x
  • 264 - Panchkula Incident : क्या हमारे बच्चे सच में सुरक्षित हैं? Parents के लिए चेतावनी और Solutions!

    The Dangerous Contradiction in Modern Childhood! 🤯


    प्रणाम 🙏

    हम अपने बच्चों को अच्छे Schools में भेजते हैं, महँगे Gadgets दिलाते हैं, उनकी हर जरूरत पूरी करते हैं। लेकिन क्या कभी यह जानने की कोशिश करते हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है? वे Mobile पर क्या देख रहे हैं? कौन-से Games खेल रहे हैं? किन Characters को अपना आदर्श मान रहे हैं? और सबसे महत्वपूर्ण बात, वे दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना सीख रहे हैं? पंचकुला की एक घटना ने बच्चों की सुरक्षा और उनके बदलते व्यवहार को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज जरूरत सिर्फ बच्चों को पढ़ाने की नहीं, बल्कि उन्हें एक संवेदनशील इंसान बनाने की भी है। जैन धर्म का इरियावही सूत्र इस दिशा में एक अत्यंत गहरी अहिंसक भावना को प्रस्तुत करता है। आखिर क्यों Jainism में एकेंद्रिय जीव की हिंसा के लिए भी क्षमा माँगी जाती है? और कैसे इस भावना को बच्चों के दैनिक जीवन में उतारा जा सकता है? इस Video में हम इन्हीं सवालों का उत्तर जानने का प्रयास करेंगे। हर माता-पिता और हर शिक्षक को यह विषय जरूर समझना चाहिए।


    जय जिनशासन 🙏🙏

    जय महावीर 🙏🙏


    #Children #Parenting #NonViolence #Jainism #ChildPsychology

    Sat, 07 Nov 2026 - 13min
  • 263 - Arihant Parmatma's Extraordinary Birth 🤯 | Basics Of Jainism : Ep 03

    What Makes The Birth Of The Arihant Different From Every Other Human Being? 🤔


    📖 Read Here :https://jainmedia.in/basics-of-jainism/boj-3-arihant-janma/


    ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


    क्या हमने कभी सोचा है कि जब कोई तीर्थंकर इस धरती पर जन्म लेते हैं, तब तीनों लोकों में क्या घटित होता है?क्यों 56 दिक्कुमारिकाओं के आसन कांपने लगते हैं? क्यों सौधर्म इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है? आखिर ऐसा क्या होता है कि 64 इंद्र और असंख्य देव-देवियाँ एक नवजात शिशु के जन्मोत्सव के लिए एकत्रित हो जाते हैं?


    और सबसे आश्चर्यजनक बात.. अरिहंत परमात्मा के शरीर में जन्म से ही ऐसी कौन-सी 4 अद्भुत विशेषताएँ होती हैं, जो उन्हें संसार के प्रत्येक प्राणी से अलग बनाती हैं?यह कोई सामान्य जन्म नहीं, बल्कि जन्म कल्याणक है!


    वह अंतिम जन्म, जिसके बाद आत्मा को पुनः जन्म नहीं लेना पड़ता।


    Basics Of Jainism के इस Episode में जानिए अरिहंत प्रभु के जन्म से जुड़े ऐसे अद्भुत रहस्य, जिन्हें जानकर हम सभी आश्चर्यचकित रह जाएंगे।


    🙏 जय जिनशासन 🙏🙏

    🙏 जय महावीर 🙏🙏


    #Arihant #Tirthankar #Jainism #JanmaKalyanak #JainGod

    Tue, 03 Nov 2026 - 09min
  • 262 - Sanmatitaraka Granth | 10000 Pages में ऐसा क्या था कि साधु भगवंत रो पड़े?

    Discovery Of 10,000 Pages 📄 Made Jain Sadhu's Weep 🤯

    Shasan Samrat Pujya Nemisurishwarji MS's Incredible Creation!


    प्रणाम 🙏

    कल्पना कीजिए… जिस अनमोल खजाने को हमेशा के लिए खोया हुआ मान लिया गया हो, वह अचानक आपकी आँखों के सामने आ जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ जब लगभग 10,000 पुराने कागज़ मिले और पूज्य साधु भगवंतों की आँखों से खुशी के आँसू बहने लगे। लेकिन यह खजाना सोने-चाँदी का नहीं था। यह था परम पूज्य शासनसम्राट श्री विजयनेमिसूरीश्वरजी महाराज साहेब की अद्भुत ज्ञान-संपदा का खजाना!


    इन पन्नों में ऐसा क्या था? महात्माओं ने इसे देखकर इतनी भावुक प्रतिक्रिया क्यों दी? और परम पूज्य शास्त्रनिष्ठ त्रैलोक्यमंडनविजयजी महाराज साहब ने इस ज्ञान-संपदा को सुरक्षित करने के लिए कैसी असाधारण मेहनत की? इस पूरी घटना के पीछे का रहस्य जानने के लिए यह वीडियो अंत तक अवश्य देखिए।


    जय जिनशासन 🙏🙏

    जय महावीर 🙏🙏


    #Jainism #JainHistory #JainGranth #JainAcharya #JainBook

    Thu, 29 Oct 2026 - 08min
  • 261 - 500 शिष्य तो जीत गए लेकिन खुद गुरु हार गए.. Updeshmala Granth Ep 34

    One Moment of Anger & An Eternity of Consequences! 🤯

    Presenting,

    Updeshmala Granth Series : Episode 33 🚨


    Pranam 🙏

    Shri Munisuvrat Swami Bhagwan had already revealed what awaited Acharya Skandak Suriji and his 500 disciples. Despite knowing the terrifying consequences, the Jain Acharya made a decision that would change the destiny of hundreds of souls. But why did he proceed? What was the extraordinary outcome of his decision? And why did the Guru's own spiritual journey take such an unexpected turn? This gripping incident raises profound questions about destiny, compassion, personal spiritual welfare and the consequences of our thoughts.


    Watch till the end, because the deeper lessons of this story are even more surprising than the incident itself.


    Jai Jinshasan 🙏🙏

    Jai Mahaveer 🙏🙏


    #UpdeshmalaGranth #JainAagam #JainHistory #JainStories #Jainism

    Mon, 26 Oct 2026 - 18min
  • 260 - नमो अरिहंताणं का अर्थ क्या है? Namo Arihantanam's Meaning | Basics Of Jainism : Ep 02

    Why Does The Navkar Mantra Begin With Arihant Parmatma? 🤔📖 Read Here :https://jainmedia.in/basics-of-jainism/boj-2-namo-arihantanam/

    हम जीवन में न जाने कितनी बार ‘नमो अरिहंताणं’ बोलते हैं… लेकिन क्या कभी सोचा है कि हम अरिहंत परमात्मा को नमस्कार क्यों करते हैं? आखिर हमारे नमस्कार से उन्हें क्या मिलता है? और अगर उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए, तो फिर इस नमस्कार का वास्तविक उद्देश्य क्या है?इस एक पद के पीछे छिपा है एक ऐसा गहरा आध्यात्मिक संदेश, जो नमस्कार करने के हमारे पूरे दृष्टिकोण को बदल सकता है। आखिर अरिहंत कौन होते हैं? उन्हें सबसे पहले नमस्कार क्यों किया जाता है? और उनके गुणों का हमारे जीवन से क्या संबंध है? Basics of Jainism के Episode 02 में जानिए ‘नमो अरिहंताणं’ का वह अद्भुत अर्थ, जिसे समझने के बाद शायद हमारा अगला नमस्कार पहले जैसा न रहे!🙏 जय जिनशासन 🙏🙏🙏 जय महावीर 🙏🙏#NavkarMantra #NamoArihantanam #Jainism #JainPrayer #JainMedia

    Mon, 19 Oct 2026 - 14min
Mostra altri episodi