Filtrar por género

Jain Media

Jain Media

Jain Media

JAIN MEDIA is a media initiative to spread Facts, News, Stories, History, Lifestyle, Spirituality, Thought Process, Etc., about Jains & Jainism. Jai Jinshasan Jai Mahaveer

257 - दोनों Kidneys Fail.. फिर भी धर्म की ऐसी लगन 🤯
0:00 / 0:00
1x
  • 257 - दोनों Kidneys Fail.. फिर भी धर्म की ऐसी लगन 🤯

    Jain Sadhviji's Tremendous Courage At The Time Of Critical Illness Left Everyone Speechless! 🙏🏻


    प्रणाम 🙏

    मृत्यु निश्चित है, लेकिन मृत्यु के समय "हमारा मन कैसा होगा?" यह शायद उस क्षण तय नहीं होता। दोनों Kidneys Fail होने और गंभीर शारीरिक परिस्थिति के बावजूद भी एक साध्वीजी भगवंत ने अपने अंतिम दिनों में जो जागृति दिखाई, उसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी दिनचर्या में ऐसा क्या था? इतनी पीड़ा के बीच भी साध्वीजी भगवंत का समाधिभाव कैसे बना रहा? और इस घटना से हमें अपने आज के जीवन के बारे में क्या सीखना चाहिए? आइए जानते हैं "धन धन मुनिवरा" Series के इस Episode के माध्यम से!

    यह घटना सुनकर हर कोई कहेगा "Dhan Dhan Munivara"


    जय जिनशासन 🙏🙏

    जय महावीर 🙏🙏


    #jainism #jaindharm #jainsadhvi #motivation #positive

    Tue, 22 Sep 2026 - 04min
  • 256 - Every Jain Sadhu Is Allowed to Have Attachment to This! Updeshmala Granth : Episode 32

    The Secret Of Raag (Attachment) 🤫 🙏🏻

    वीतराग बनने से पहले इस राग का होना क्यों ज़रूरी है? 🤔


    Presenting,

    Updeshmala Granth Series : Episode 32 🚨


    प्रणाम 🙏🏻

    भोजन अच्छा हो, वस्त्र आकर्षक हों, उपाश्रय सुंदर हो या रास्ते में मनमोहक प्रकृति दिखाई दे - एक जैन साधु को इनमें राग करने का अधिकार नहीं है। लेकिन उपदेशमाला ग्रन्थ की इस गाथा में एक ऐसी चीज़ बताई गई है जिसमें साधु को राग करने का अधिकार है। सवाल यह है कि जब अंतिम लक्ष्य वीतराग बनना ही है, तो फिर किसी भी प्रकार का राग क्यों करना? इसका उत्तर जितना सरल है, उतना ही गहरा भी। जानिए उपदेशमाला ग्रंथ के Episode 32 में।


    जय जिनशासन 🙏🏻🙏🏻

    जय महावीर 🙏🏻🙏🏻


    #Jainism #JainDharma #JainMonk #Updeshmala #JainPhilosophy #JainTeachings

    Sat, 19 Sep 2026 - 06min
  • 255 - बेटे ने कहा - “ये मेरा बाप नहीं!” फिर ज़िंदगी ने ऐसा हिसाब किया! 🤯

    Why Did This Son Refuse to Recognize His Own Father? 🤔

    Open Book Exam Of Books Written By Pujya Panyas Shri Chandrashekhar Vijayji MS 📖✒️


    Get The Book Set Here 👇

    Website : www.jaingyan.org

    Contact Information :

    Ritesh Jaroli - 88788 75550

    Uttam Bhai - 81077 01550


    प्रणाम 🙏🏻

    कहते हैं, दुनिया की हर दौलत दोबारा कमाई जा सकती है… लेकिन माता-पिता के दिल से निकली दुआ हर किसी के नसीब में नहीं होती। लेकिन क्या हो जब एक संतान सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचकर उन्हीं माता-पिता को भूल जाए, जिन्होंने उसे वहाँ तक पहुँचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया?


    क्या माता-पिता का आशीर्वाद सच में हमारी सफलता से जुड़ा है? और अगर उनका दिल दुख जाए, तो क्या उसकी भरपाई कभी हो सकती है?तो आइए जानते हैं पूज्यपाद आचार्यसम पंन्यास प्रवर श्री चंद्रशेखरविजयजी म.सा. द्वारा लिखित "परिवार में स्नेहभाव" पुस्तक में बताई गई एक परिवार की चौंका देने वाली घटना और एक अद्भुत प्रसंग के माध्यम से जानिए माता-पिता का आशीर्वाद आखिर इतना जरूरी क्यों है?


    जय जिनशासन 🙏🏻🙏🏻

    जय महावीर 🙏🏻🙏🏻


    #ParentsBlessings #RespectParents #Jainism #ChandraShekharVijayji #JainStories #LifeLessons

    Mon, 31 Aug 2026 - 06min
  • 254 - नेमिनाथ प्रभु ने 18,000 साधुओं में इन्हीं का नाम क्यों लिया? Updeshmala Granth : Episode 31

    राजा का पुत्र होने पर भी भोजन का एक दाना भी नहीं मिला! 🤯

    Mahapurush Dhandhan Muni's Past-Life Karma Came Back in a Shocking Way 🤯


    Presenting,

    Updeshmala Granth Series : Episode 31 🚨


    प्रणाम 🙏🏻

    क्या कर्म इतना प्रबल हो सकता है कि राजा का बेटा होने के बावजूद व्यक्ति को भोजन का एक दाना तक न मिले? क्या किसी दूसरे व्यक्ति को भोजन मिलने में बाधा डालने का फल जन्मों बाद हमारे सामने वापस आ सकता है? और अगर भोजन मिल भी जाए, तो ऐसी कौन-सी प्रतिज्ञा हो सकती है जिसके कारण एक मुनि उसे ग्रहण तक न करे?


    उपदेशमाला की इस अद्भुत गाथा में एक पूर्वभव, एक गंभीर कर्म, एक असाधारण अभिग्रह और नेमिनाथ प्रभु द्वारा कही गई ऐसी बात जुड़ी है जिसने स्वयं कृष्ण राजा को भी प्रसन्न कर दिया। लेकिन कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा घटना नहीं, उसके पीछे छिपा कर्मसिद्धांत है। अंत के 10 Points में इस घटना की कई ऐसी बारीकियाँ हैं जो पहली बार कहानी सुनने पर दिखाई ही नहीं देतीं इसलिए पूरा Episode जरुर देखिएगा और आपको इस प्रेरणादायक कथा में क्या सबसे अच्छा लगा वह हमें Comments में जरुर बताइयेगा..


    जय जिनशासन 🙏🏻🙏🏻

    जय महावीर 🙏🏻🙏🏻


    #jainism #neminath #girnar #updeshmala #jainstory

    Sat, 29 Aug 2026 - 12min
  • 253 - महासती ऋषिदत्ता की खतरनाक वापसी 🤯 | Episode 03

    The Truth Behind Mahasati Rishidatta's Death Was A Lie! 🤯

    महासती ऋषिदत्ता की वापसी ने सबको हिला कर रख दिया! 🤯

    Presenting,

    Mahasati Rishidatta's Epic Tale : Episode 03 🚨


    Read Here : https://jainmedia.in/jain-history/mahasati-rishidatta-ep-03/

    प्रणाम 🙏

    कभी-कभी जीवन में सब कुछ समाप्त होता हुआ दिखाई देता है... अपनों का साथ छूट जाता है... सम्मान मिट्टी में मिल जाता है और पूरा संसार गलत समझने लगता है।


    लेकिन क्या कहानी वहीं समाप्त हो जाती है?


    भरहेसर सज्झाय की महासती ऋषिदत्ता की कथा का यह Episode हमें दिखाता है कि जब पापोदय आता है तो जीवन बिखरता हुआ दिखाई देता है, और जब पुण्योदय आता है तो बिछड़े हुए संबंध भी फिर से जुड़ जाते हैं।


    जय जिनशासन 🙏🙏

    जय महावीर 🙏🙏


    #MahasatiRishidatta #JainStories #BharhesarSajjhay #JainHistory #Jinshasan #JainMedia

    Thu, 11 Jun 2026 - 13min
Mostrar más episodios