Filtrar por gênero
- 1502 - Rajesh Khanna की फिल्म आईना का किस्साWed, 02 Apr 2025 - 09min
- 1501 - Rajesh Khanna की फिल्म आईना के बनने की कहानीMon, 17 Mar 2025 - 09min
- 1500 - राजेश खन्ना की पहली फिल्म आखिरी खत की शूटिंग का किस्सा सुनिएWed, 20 Nov 2024 - 10min
- 1499 - Amitabh Bachchan और Sonia Gandhi की दोस्ती का किस्सा, जो Rajeev Gandhi के निधन के बाद टूट गई
सोनिया गांधी जब पहली बार भारत आईं तो वो राजीव गांधी की पत्नी बनने से पहले अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर पर उनकी बेटी बनकर रुकीं. यहीं पर उन्होंने हिन्दुस्तानी सभ्यता सीखी. हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन ने ही सोनिया गांधी का कन्यादान किया था. सोनिया तब अमिताभ को अपना भाई मानती थीं. ये दोस्ती बहुत गहरी थी. लेकिन फिर सोनिया गांधी के अचानक से राजनीति में आने पर ये दोस्ती टूट गई. सुनिए पूरा किस्सा #amitabhbachchan #soniagandhi #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Thu, 07 Nov 2024 - 08min - 1498 - Rajesh Khanna पर बनी Documentry Bombay Superstar का किस्सा, काका के सुनहरे दौर का आंखों देखा हाल
राजेश खन्ना पर साल 1973 में BBC ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई Bombay Superstar जिसने राजेश खन्ना के सुनहरे दौर का आंखों देखा हाल बताया। सुनिए पूरा किस्सा। #rajeshkhanna #superstar #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Fri, 25 Oct 2024 - 19min - 1497 - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री की बहू Leena Chandavarkar की कहानी
महज 24 साल की उम्र में लीना ने सिद्धार्थ बंडोडकर से अरेंज मैरिज की थी। सिद्धार्थ गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री नामी दयानंद बंडोडकर के बेटे थे । उनसे शादी करने के लिए लीना ने कई फिल्में छोड़ दीं साथ ही कई अधूरी फिल्में छोड़ दीं। शादी के महज 11 दिन ही बीते थे कि चिराग को एक हादसे में गोली लग गई। दरअसल वो घर पर ही अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, लेकिन गलती से उन्हें ही गोली लग गई। उन्हें हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई कोशिशों और इलाज के बावजूद 11 महीने बाद सिद्धार्थ की मौत हो गई। उस समय लीना सिर्फ 25 साल की थीं।
Thu, 24 Oct 2024 - 18min - 1496 - फिल्म Aa ab laut chale की शूटिंग का किस्सा, जिसमें राजेश खन्ना को ऋषि कपूर से डांट मिली।
राजेश खन्ना जवानी में जिस आरके फिल्म्स के साथ साथ राज कपूर के साथ काम नहीं कर पाए। उस बैनर के साथ उम्र की ढलान में जुड़े। फिल्म आ अब लौट चलें की शूटिंग का किस्सा सुनिए।
Thu, 17 Oct 2024 - 24min - 1495 - Mumtaz का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना पर खुलकर बात की, सुनिए पूरा किस्सा
राजेश खन्ना और मुमताज़ की हर फिल्म सुपरहिट रही थी। इस बात को मुमताज़ कभी भी बताने से नहीं चूकतीं। हाल ही में मुमताज़ ने एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना के साथ बीते पलों को याद किया। काका पर खुलकर बात की। सुनिए पूरा किस्सा।
Sun, 29 Sep 2024 - 13min - 1494 - Dilip Kumar का बीस साल पुराना इंटरव्यू जिसमें Rajesh Khanna पर दिलीप कुमार ने खुलकर बात की
जब राजेश खन्ना फिल्मों में आए तब दिलीप कुमार बहुत बड़े स्टार थे। एक स्थापित कलाकार जिन्हें देखकर एक पीढ़ी बड़ी हो चुकी थी। सालों पहले दिलीप कुमार ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें तमाम बातों के साथ ही राजेश खन्ना पर भी बात की। सुनिए पूरा किस्सा
Sat, 28 Sep 2024 - 11min - 1493 - Rajesh Khanna के निधन पर Amitabh Bachchan ने क्या कहा था? | Dimple Kapadia | Twinkle Khanna | TBR
Rajesh Khanna का निधन 18 जुलाई साल 2012 को 69 साल की उम्र में हुआ था। राजेश खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। काका के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन ने बाद में एक पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया था। सुनिए पूरा किस्सा #amitabhbachchan #rajeshkhanna #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Mon, 05 Aug 2024 - 11min - 1492 - सालों बाद Zeenat Aman ने बताया Rajesh Khanna के साथ काम करने का तजुर्बा, बोलीं - मैं तो डर गई थी
राजेश खन्ना जब अपने सुपरस्टारडम के दौर में थे तब ज़ीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री में आईं. फिल्म इंडस्ट्री में तब राजेश खन्ना के नाम का शोर था. तभी काका के साथ ज़ीनत की फिल्म अजनबी आई. इसके बाद भी कई फिल्में राजेश खन्ना के साथ ज़ीनत अमान ने की. सालों बाद राजेश खन्ना के साथ अपने काम करने के अनुभवों का साझा करते हुए ज़ीनत ने कहा कि मैं पहली बार तो काका के साथ काम करने में काफी नर्वस हो गई थी. ज़ीनत ने कहा - मुझे काका के साथ काम करने में बहुत डर लगता था. सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #zeenataman #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Sat, 03 Aug 2024 - 10min - 1491 - Rajesh Khanna Death anniversary : राजेश खन्ना के अंतिम सफर में आए लोगों ने क्या-क्या कहा था? | TBR
18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना ने 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था। आज के इस पॉडकास्ट में सुनिए राजेश खन्ना के आखिरी सफर में आए लोगों का किस्सा। Rajesh Khanna #rajeshkhanna #dimplekapadia #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Wed, 31 Jul 2024 - 17min - 1490 - Rajesh Khanna पर जब Raj Kumar ने कसा तंज, Bulldog से की काका की तुलना, Jitendra को कहा जूनियर कलाकार
राजेश खन्ना की आराधना तब रिलीज़ हो चुकी थी। वो सुपरस्टार बन चुके थे। उन्हीं दिनों शक्ति सामंत ने फिल्म अमर प्रेम की घोषणा की। शक्ति सामंत पहले इस फिल्म में राज कुमार को लेना चाहते थे लेकिन फीस पर बात नहीं बनी और फिल्म राजेश खन्ना को मिल गई। इसी फिल्म के प्रीमियर पर राज कुमार ने राजेश खन्ना पर ऐसा तंज कसा कि सब दंग रह गए। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #rajkumar #podcast #jitendra #thebollywoodradio #bollywood #podcasting
Mon, 29 Jul 2024 - 13min - 1489 - Rajesh Khanna से अपनी शादी और अलग रहने पर बोलीं Dimple Kapadia, कहा - वो हमेशा मेरे दिल में रहेंगे
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी कर ली थी। तब डिंपल कपाड़िया की उम्र बहुत कम थी। काका के निधन के सालों बाद एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #dimplekapadia #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Sun, 28 Jul 2024 - 06min - 1488 - Rajesh Khanna के साथ बनने वाली थी Hema Malini की जोड़ी, Dev Anand ने मार ली बाजी। Film Ameer Gareeb
उन दिनों राजेश खन्ना के सितारे बुलंदी पर थे। किसी फिल्म में काका का होना ही उस फिल्म की गारंटी था। डायरेक्टर मोहन कुमार ने खूब कोशिश की लेकिन वो अपनी फिल्म में हेमा मालिनी के अपोजिट राजेश खन्ना को कास्ट नहीं कर पाए। फिर अचानक फलक पर आए देवानंद ने बाजी मार ली। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #devanand #hemamalini #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Thu, 25 Jul 2024 - 09min - 1487 - Rajesh Khanna की बेटे Salman Khan से तुलना पर बोले पिता Salim Khan, कहा – ये हो ही नहीं सकता | TBR
राजेश खन्ना ने सुपर स्टारडम का जो दौर देखा वो दोबारा किसी को नसीब नहीं हुआ और ये बात किसी भावना में बह कर नहीं लिखी और कही जाती. इसके पीछे एक डेटा है जो अभी तक कितने सितारों का पीछा करते हुए 21वीं सदी के दो दशक पार कर गया मगर कोई भी ऐसा सितारा नहीं हुआ जिसने राजेश खन्ना की बैक टू बैक 15 सुपर-डुपर हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा हो. राजेश खन्ना की बेटे सलमान खान से तुलना पर पिता सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी है. सुनिए पूरा किस्सा Rajesh Khanna Salman Khan Salim Khan #rajeshkhanna #salmankhan #salimkhan #podcast #thebollywoodradio #podcasting
Tue, 23 Jul 2024 - 08min - 1486 - Rajesh Khanna पर सालों बाद बोले Kiran Kumar, कहा - मैंने काका जैसा स्टारडम किसी एक्टर का नहीं देखा।
राजेश खन्ना ने साल 1972 में बनी फिल्म सवेरा में पैसा लगाया था। ये फिल्म काका के सचिव प्रोड्यूस कर रहे थे। इस फिल्म में किरण कुमार मुख्य भूमिका में थे। सालों बाद एक इंटरव्यू में किरण कुमार ने काका के साथ बिताए पलों को याद किया है। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #thebollywoodradio
Mon, 15 Jul 2024 - 12min - 1485 - Rajesh Khanna पर सालों बाद क्यों भिड़ गईं Mumtaz और Maushami Chatterjee, दोनों ने एक-दूसरे को सुनाया
राजेश खन्ना का निधन कैंसर के चलते साल 2012 में हुआ था। काका के निधन के सालों बाद मौसमी चटर्जी और मुमताज़ राजेश खन्ना को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गईं। मौसमी चटर्जी ने कुछ ऐसा कहा कि मुमताज़ उन्हें जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं। सुनिए पूरा किस्सा
Wed, 10 Jul 2024 - 10min - 1484 - Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की शादीशुदा जिंदगी का किस्सा, सालों बाद एक इंटरव्यू में काका ने कहा
राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग शादी रचाई थी. उनकी शादी 1973 में हुई थी. इस शादी से राजेश-डिंपल को दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुईं. हालांकि बेटियों के जन्म के बाद साल डिंपल ने राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं. वह शादी के नौ साल बाद साल 1982 में पति का घर छोड़ अलग रहने लगीं और खुद बेटियों का पालन पोषण करने लगी थी. कई बार अटकलें लगाई गई कि डिंपल को राजेश खन्ना ने तलाक दे दिया था लेकिन ऐसा नहीं था. डिंपल भले ही राजेश खन्ना से अलग रही लेकिन उन्होंने कभी उन्हें तलाक नहीं दिया. सुनिए पूरा किस्सा।
Thu, 27 Jun 2024 - 10min - 1483 - Rajesh Khanna पर सालों बाद बोलीं Farida Jalal, कहा - दिल के अच्छे मगर घमंडी थे राजेश खन्ना । TBR
एक इंटरव्यू में फरीदा जलाल कहती हैं कि आराधना के बाद राजेश खन्ना 'द राजेश खन्ना' बन गए थे। शूटिंग के दौरान मैंने उनके ऊपर उतना ध्यान नहीं दिया, इसलिए वो मुझसे नाराज हो गए थे। मैं अपनी ही दुनिया में रहती थी। लेकिन वो वास्तव में बहुत अच्छे एक्टर थे। फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं देखती थी कि लोग कैसे उनके लिए पागल हैं। लड़कियां उनके पैरों में गिर रही हैं। वो सब उनसे अपनी बाहों और चेहरे पर ऑटोग्राफ ले रही हैं। मुझे ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता था। वो घमंड से मेरी तरफ देखते और कहते 'देखा'? उनके जैसा स्टारडम मैंने कभी नहीं देखा।
Fri, 14 Jun 2024 - 10min - 1482 - Rajesh Khanna ने Anju Mahendru से क्यों तोड़ा था रिश्ता?, सालों बाद बोलीं अंजू महेंद्रू। TBR
Rajesh Khanna and Anju Mahendru दोनों करीब सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए थे। सालों बाद एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया और अपने अलग होने पर खुलकर बात की। सुनिए पूरा किस्सा
Wed, 12 Jun 2024 - 17min - 1481 - जब युधिष्ठिर ने महाभारत में भीष्म पितामह से पूछा संभोग का रहस्य। Mahabharat Anushasan Parv
महाभारत के अनुशासन पर्व में शरशैय्या पर लेटे भीष्म पितामह से युधिष्ठिर ने पूछा - संभोग के दौरान किसे ज्यादा सुख मिलता है स्त्री या पुरुष? सुनिए पूरी कथा। The Mythology Radio
Sun, 02 Jun 2024 - 09min - 1480 - Rajesh Khanna की फिल्म Daag जिसके लिए Yash Chopra ने बहुत बड़ी हिम्मत दिखाई। Sharmila Tagore | Rakhi
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म दाग़ समय के साथ-साथ और भी जवां होती जा रही है। इसकी कहानी ऐसा लगता है कि जैसे आज के दौर की बोल्डनेस लिए हुए है। इसके गाने सुपरहिट रहे। इस फिल्म की सबसे ख़ास बात ये है कि यश चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए जो हिम्मत दिखाई वो काबिले तारीफ़ है। सुनिए किस्सा।
Thu, 30 May 2024 - 09min - 1479 - Rajesh Khanna पर सालों बाद खुलकर बोले Ranjeet, उस दौर में होने वाली पार्टी का सुनाया किस्सा। TBR
राजेश खन्ना पार्टी में पूरी बोतल पी जाया करते थे लेकिन अगले दिन समय पर काम पर पहुंचते थे. राजेश खन्ना पार्टी के जितने शौकीन थे काम को लेकर भी उतने ही पैशनेट थे. रातभर पार्टी करने के बाद भी वो अगले दिन कई-कई फिल्मों की शूटिंग करने पहुंच जाते थे और यही बात उनको सबसे अलग बनाती थी. रंजीत ने राजेश खन्न के बारे में बताया कि आमतौर पर जब हम लोग पार्टी करते थे तो अगले दिन 2 बजे तक नींद नहीं खुलती थी लेकिन वो 10 बजे की शिफ्ट में पहुंच जाते थे. उनका ब्रेकफास्ट, लंचटाइम और डिनर सभी का एक टाइम था जिसे वो समय-समय पर पूरा किया करते थे. सुनिए पूरा किस्सा।
Sun, 26 May 2024 - 06min - 1478 - Rajesh Khanna की 50 अनसुनी कहानियां, फिल्म इंडस्ट्री में किसे अपना आदर्श मानते थे राजेश खन्ना? TBR
राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे। इसके बाद और पहले सितारे तो बहुत आए और गए लेकिन सुपरस्टार कोई नहीं बना। ये बात उस दौर के लोग अच्छी तरह समझ सकते हैं। आज के इस Podcast में हम आपको राजेश खन्ना की ज़िंदगी की पचास अनसुनी कहानियां सुनाएंगे। सुनिए पूरा Podcast
Wed, 15 May 2024 - 11min - 1477 - Rajesh Khanna की फिल्म आनंद की मेकिंग के किस्से, Raj Kapoor और Kishore Kumar को भी ऑफर हुई थी फिल्म
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की साथ में पहली फिल्म आनंद 12 मार्च साल 1971 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के लिए ऋषिकेश मुखर्जी ने पहले राज कपूर और फिर किशोर कुमार को लेने का ख्याल रखा था लेकिन राजेश खन्ना ने ये फिल्म झटक ली। सुनिए फिल्म आनंद की मेकिंग का किस्सा।
Mon, 13 May 2024 - 08min - 1476 - Rajesh Khanna और Rakhi Gulzar की फिल्म शहजादा, जिसके लिए आज तक अहसान मानते हैं Boney Kapoor | TBR
साल 1972 में एक फिल्म आई शाहजादा। इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने किया था। ये फिल्म तब बननी शुरू हुई जब राजेश खन्ना अपने सुपर स्टारडम के शिखर पर थे। सुरिंदर कपूर के पास राजेश खन्ना की फीस चुकाने के पैसे नहीं थे मगर काका ने ये फिल्म की। कैसे और क्यों? । ये किस्सा आपका दिन बना देगा।
Thu, 09 May 2024 - 13min - 1475 - Heeramandi की गलियों से रहा है Pran साहब का रिश्ता, लाहौर में तवायफों का अड्डा था हीरामंडी | TBR
Sanjay Leela Bhansali की वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज़ हो चुकी है। ये लाहौर में तवायफों की कहानी है। जो आज़ादी से पहले बड़ी शान से रहा करती थीं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हीं गलियों से रहा है Pran साहब का रिश्ता, सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 01 May 2024 - 05min - 1474 - Amar Singh Chamkila : पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की पूरी कहानी, जिसके गाने पर नाच उठी थीं श्रीदेवी
पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की ज़िंदगी पर बनी फिल्म ने एक बार फिर चमकीला की ज़िंदगी में झांकने के लिए लोगों को बेताब कर दिया है। चमकीला के गाने सुपरहिट हुए थे। लोग दीवाने थे। आज के इस Podcast में सुनिए अमर सिंह चमकीला की पूरी कहानी।
Wed, 24 Apr 2024 - 12min - 1473 - Rajesh Khanna पर Rishi Kapoor ने अपनी किताब Khullam Khulla में किया बड़ा खुलासा | Dimple Kapadia
Rajesh Khanna ने जब अचानक से खुद से 15 साल छोटी Dimple Kapadia से शादी की तो इसका सबसे बड़ा असर Rishi Kapoor पर पड़ा। डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ ऋषि कपूर की पहली हीरोइन थीं बल्कि वो उनका पहला प्यार भी थीं। सालों बाद ऋषि कपूर ने जब अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला लिखी तो उसमें दिल खोलकर सारी बातें कह दीं। सुनिए पूरा किस्सा।
Mon, 22 Apr 2024 - 08min - 1472 - Hema Malini ने सुनाया Rajesh Khanna का किस्सा, फिल्म अंदाज़ के दौरान एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे
हेमा मालिनी ने बताया कि जहां एक तरफ सब लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं तो वहीं दूसरी तरफ मैं सेट पर उनके लेट आने की आदत से बहुत ज्यादा परेशान थी और मैं उन्हें बिलकुल भाव नहीं देती थी। शायद यही वजह थी कि राजेश खन्ना मुझे घमंडी समझते थे। लेकिन सच कहूं तो वो खुद में ही खोए रहते थे। सुनिए पूरा किस्सा।
Mon, 15 Apr 2024 - 08min - 1471 - Asha Parekh Interview : सालों बाद अपने दौर पर खुलकर बोलीं आशा पारेख, बोलीं- Rajesh Khanna डरते थे
आशा पारेख को जब दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री खुशी से झूम उठी। इस मौके पर आशा पारेख ने बहुत से इंटरव्यू दिए। उन तमाम इंटरव्यू का निचोड़ इस Podcast में सुनिए।
Wed, 10 Apr 2024 - 12min - 1470 - Waheeda Rehman ने सालों बाद सुनाए Rajesh Khanna के साथ शूटिंग और उस दौर के किस्से। Sharmila Tagore
हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा वहीदा रहमान की. जिन्होंने राजेश खन्ना के साथ ‘धर्म कांटा’, ‘नसीब’ और ‘मकसद’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. ऐसे में एक शो में वहीदा रहमान ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था और राजेश खन्ना को बुरा एक्टर कहा था.दरअसल जब शो में एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनके दौर का सबसे अच्छा और सबसे बुरा एक्टर कौन था तो उन्होंने कहा था कि, “राजेश खन्ना उस दौर में सबसे दुखी कर वाले एक्टर थे. वो बहुत कंजूस भी थे, अगर कोई उनसे पैसे की बात करता था, तो वो बात टालकर गायब हो जाते थे.” सुनिए पूरा किस्सा।
Tue, 09 Apr 2024 - 09min - 1469 - Rajesh Khanna, Sharmila Tagore और Firoz Khan की फिल्म सफ़र, जिसके बाद फिरोज से चिढ़ बैठे थे काका
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिरोज खान (Feroz Khan) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) दो ऐसे एक्टर थे जो एक्टिंग के साथ ही अपनी बेबाकी और स्टारडम के लिए काफी मशहूर थे. हालांकि दोनों अपनी लाइफस्टाइल और एटीट्यूड के लिए भी काफी फेमस थे. कहा जाता है कि राजेश खन्ना अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते थे. सुपरस्टार रहे फिरोज खान को तो बिल्कुल भी नहीं. वह फिरोज खान को अपना कॉम्टिटर भी नहीं मानते थे लेकिन जब साल 1970 में आई एक फिल्म में फिरोज खान ने उन्हें पटखनी दो तो वह अपना मन मसोसकर रह गए थे.
Wed, 03 Apr 2024 - 11min - 1468 - जब रातोंरात रात Gulzar ने बदल दी हीरोइन, फिल्म Koshish से Moushumi Chatterjee को कर दिया था बाहर
प्यार अंधा होता है लेकिन क्या यह गूंगा-बहरा होकर भी जीवित रह सकता है? ये सवाल भले ही पेचीदा है लेकिन इसका जवाब मुश्किल नहीं है. अक्सर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले लोग, इस मुश्किल सवाल का जवाब देते हुए एक ऐसी मिसाल पेश कर देते हैं जिसे देख हर कोई अवाक रह जाता है. ऐसा ही एक मिसाल गुलजार साहब ने साल 1972 में फिल्म 'कोशिश' के जरिए पेश किया था. बता दें कि इस बेहतरीन फिल्म के पास दो नेशनल अवार्ड हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को फाइनल तक पहुंचाने में गुलजार साबह के पसीने छूट गए थे. एक तरफ जहां वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे.वहीं दूसरी ओर फिल्म की हीरोइन बनने वाली एक खूबसूरत एक्ट्रेस अपनी एक अजीब डिमांड के चलते गुलजार को परेशान कर रखी थीं.
Sat, 30 Mar 2024 - 08min - 1467 - Rajesh Khanna और Nanda की सुपरहिट फिल्म Ittefaq, जिसके लिए नंदा ने की थी काका के लिए पैरवी । TBR
अब तक आपने ऐसी फिल्म भी देखी होगी जिसमें एक नहीं दो इंटरवल हुए थे. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी कोई फिल्म देखी है जिसमें इंटरवल ही न हो. आज हम आपको ऐसी एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसमें इंटरवल ही नहीं था, इस फिल्म का नाम था ‘इत्तेफाक़’. महज 28 दिन में शूट की गई ये फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की तीसरी बड़ी हिट साबित हुई थी. सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 20 Mar 2024 - 10min - 1466 - Prem Chopra ने एक इंटरव्यू में सुनाया Rajesh Khanna की ज़िंदगी का आंखों देखा किस्सा। Dimple Kapadia
1960 के दशक में राजेश खन्ना ने खूब सक्सेस हासिल की. पॉपुलर इस कदर हुए कि इन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार तक कहा जाने लगा था. पर एक समय एक्टर के जीवन में ऐसा भी आया, जब इनका स्टारडम नीचे गिरता चला गया. और फिर कभी राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक नहीं जमा पाए. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने राजेश खन्ना के इसी डाउनफॉल पर खुलकर बात की. सुनिए पूरा किस्सा
Tue, 19 Mar 2024 - 09min - 1465 - Rajesh Khanna से जब ज़िंदगी के आखिरी दिनों में मिले Salim Khan, Prem Chopra और Mahesh Bhatt | TBR
जून 2011 में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कैंसर है। काका को जैसे भरोसा ही नहीं हो रहा था। इन्हीं दिनों का एक किस्सा लेखक सलीम खान बताते हैं। बकौल सलीम खान, उन दिनों वे अपने पनवेल के फार्म हाउस पर शिफ्ट हो गए थे और मुंबई कम ही जाते थे। एक दिन वे मुंबई किसी पार्टी में आए। वहां राजेश खन्ना भी थे। सलीम खान कहते हैं कि ‘एक बारगी तो मैं उनको देखकर पहचान ही नहीं पाया। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि राजेश खन्ना जैसे लग ही नहीं रहे थे…’। सुनिए पूरा किस्सा।
Mon, 18 Mar 2024 - 08min - 1464 - Mahesh Bhatt के साथ अपने रिश्ते पर सालों बाद बोलीं Shabana Azmi, Film Arth की मेकिंग का बताया किस्सा
80 और 90 के दशक में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी बीते पांच दशक से फिल्मों में राज कर रही हैं. उन्हें आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) में देखा गया था. इस फिल्म में उनका धर्मेंद्र के साथ किस सीन काफी वायरल हो हुआ था. बता दें कि लंबे समय बाद शबाना ने अपने पांच दशक की जर्नी को लेकर बातें की. अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट संग काम करने का अपना अनुभव शेयर किया।
Fri, 15 Mar 2024 - 11min - 1463 - Amitabh Bachchan और Vinod Khanna में सबसे बेहतर कौन?, दोनों ने एक साथ रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम
एक से कद-काठी और लगभग एक सा अंदाज. दोनों ने मेहनत की और आगे चलकर महान कलाकार भी कहलाए. एक हीरो बना, लेकिन फ्लॉप होता गया और दूसरे ने विलेन बन दूसरे सितारों के पसीने छुड़ा दिए. 70 के दशक में अमिताभ बच्चन के साथ पर्दे पर भी नजर आए. दोनों के साथ देख ये कह पाना मुश्किल होता था कि दोनों में से बेहतर कौन? लेकिन, सुपरस्टार बनते-बनते इस स्टार ने वो गलतियां की, जिसका उन्हें अफसोस तो था, लेकिन फिर कह बैठे कि 'सब विधि का विधान, लेकिन आज भी...' कौन था। ये दिग्गज स्टार थे विनोद खन्ना। सुनिए पूरा किस्सा।
Mon, 11 Mar 2024 - 10min - 1462 - Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का दिलचस्प किस्सा, सालों बाद Asha Parekh और Saira Bano ने सुनाया। TBR
राजेश खन्ना आज भले इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनकी यादें उनकी फिल्मों के ज़रिए हमेशा जिन्दा रहेंगी। सालों बाद आशा पारेख और सायरा बानो ने राजेश खन्ना के साथ अपने अनुभव और उस दौर का आंखों देखा हाल सुनाया है। सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 06 Mar 2024 - 07min - 1461 - Rajesh Khanna और Dimple Kapadia पर खुलकर बोलीं बेटी Twinkle Khanna, अलग होने के बाद का बताया हाल
राजेश खन्ना ने साल 1973 में अचानक डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। दोनों की दो बेटियां हुईं और इसके कुछ साल बाद ही काका और डिंपल अलग हो गए। अब सालों बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने माता-पिता के अलग होने के बाद के हालातों को बयां किया है। सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 06 Mar 2024 - 06min - 1460 - Rajesh Khanna पर सालों बाद खुलकर बोलीं Rakhi, एक इंटरव्यू में कहा - दुनिया के सात अजूबों में से थे
राजेश खन्ना और राखी ने साथ में शहजादा, दाग और आंचल जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। आज बेशक राखी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन बीते दिनों को याद करती हैं। एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना पर सालों बाद खुलकर बोलीं हैं। सुनिए पूरा किस्सा।
Fri, 01 Mar 2024 - 08min - 1459 - Gulzar की सुपरहिट फिल्म Kinara जिसके लिए Rajesh Khanna ने किया गुलज़ार का अपमान, रातभर बैठा कर रखा
राजेश खन्ना ने हृषिकेश मुखर्जी की फिल्मों में बहुत काम किया था और गुलजार इन फिल्मों के गीत लिखा करते थे। राजेश और गुलजार की साथ काम करते हुए अच्छी दोस्ती हो गई थी। राजेश खन्ना के साथ बेहतर बॉन्डिंग होने के कारण गुलजार उनके साथ एक फिल्म ‘किनारा’ बनाना चाहते थे। उन्होंने जब राजेश को फिल्म की कहानी सुनानी चाही तो राजेश ने गुलजार को रात के समय अपने घर पर बुला लिया। राजेश खन्ना के घर में उन दिनों रोज शाम को महफिल लगा करती थी। गुलजार शाम के सात बजे ही राजेश के घर पहुंच गए थे। गुलजार शराब नहीं पीते थे इसलिए वह महफिल में न बैठकर बाहर ही राजेश का इंतजार करने लगे, लेकिन महफिल रात एक बजे तक चलती रहीं। जब महफिल खत्म हुई तो राजेश खन्ना ने गुलजार को घर जाने व दूसरे दिन आने के लिए कह दिया। काका के इस रवैये से गुलजार को इतना बुरा लगा कि राजेश के साथ फिल्म न करने की कसम खा ली। इतना ही नहीं इसके बाद से उन्होंने राजेश की फिल्मों के लिए गाना भी लिखना बंद कर दिया था। बाद में गुलज़ार ने जितेंद्र को लेकर ‘किनारा’बनाई थी और ये जितेंद्र के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी, क्योंकि जितेंद्र इंस्डट्री में अपना पैर जमा रहे थे और फिल्म किनारा उन दिनों सुपरहिट हुई थी।
Wed, 28 Feb 2024 - 10min - 1458 - Rajesh Khanna के दिलचस्प किस्से। Mehmood। Prem Chopra। Dimple Kapadia। Anju Mahendru। Superstar। TBR
Rajesh Khanna ने जो स्टारडम हासिल किया उसे पाना सभी कलाकार का सपना ही रह गया। आजतक कोई भी काका का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। सुनिए काका की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
Fri, 23 Feb 2024 - 15min - 1457 - Amitabh Bachchan की सुपरहिट फिल्म Deewar का किस्सा, जब 15 घंटे तक अमिताभ बच्चन ने खुद को बंद कर लिया
साल 1975 में आई यश चोपड़ा की फिल्म दीवार सलीम-जावेद की जोड़ी का एक और कामयाब नमूना थी। इस जोड़ी ने कमाल कर दिया था। दीवार दो विपरीत विचारधाराओं में बंटे भाइयों की कहानी थी जिसे पर्दे पर अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने सुपरहिट बना दिया था। सुनिए पूरा किस्सा।
Tue, 20 Feb 2024 - 08min - 1456 - Rajesh Khanna की ठुकराई फिल्म से चमकी थी Shatrughan Sinha की किस्मत, फिर ज़िंदगी भर नहीं हुई बात
राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा किसी ज़माने में गहरे दोस्त हुआ करते थे। शत्रुघ्न सिन्हा की पहली सुपरहिट फिल्म कालीचरण पहले राजेश खन्ना को ऑफर हुई थी बाद में उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद ये फिल्म शत्रुघ्न सिन्हा की झोली में आ गई। इस फिल्म से रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी भी हिट हुई जिसे बाद में कई फिल्में मिलीं। लेकिन जब ये दोनों दिग्गज कलाकार राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा सियासत में आए तो दोनों के बीच ऐसी दूरियां बढ़ गईं कि काका के मरते दम तक नहीं मिटीं। सुनिए पूरा किस्सा
Sun, 18 Feb 2024 - 10min - 1455 - Lahore में नाई का काम करने वाला फिक्की कैसे बन गया फिल्म इंडस्ट्री का Mohammad Rafi? । TBR
मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसम्बर 1924 को कोटला सुल्तान सिंह, अमृतसर में हुआ था। 6 भाई-बहनों के परिवार में रफी दूसरे सबसे बड़े भाई थे। इन्हें घर में सब प्यार से फिक्को बुलाया करते थे। रफी एक रूढ़ीवादी परिवार का हिस्सा थे, जहां नाच-गाने पर पाबंदी थी, लेकिन रफी अलग थे। गांव की गलियों में गाना गाते हुए एक फकीर को देखकर रफी ऐसे प्रभावित हुए कि रोजाना उसे सुनने का इंतजार करते थे। उस फकीर की नकल उतारते हुए रफी साहब खुद भी रियाज किया करते थे। 9 साल की उम्र में रफी का परिवार लाहौर शिफ्ट हो गया था। रफी को कभी पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी, तो उनके पिता ने उन्हें बड़े भाई के साथ खानदानी नाई की दुकान में लगा दिया। 9 साल के रफी नूर मोहल्ले के भाटी गेट की दुकान पर नाई बन गए। सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 17 Feb 2024 - 13min - 1454 - Rajesh Khanna और Pran को एक साथ साइन करने से क्यों घबराते थे प्रोड्यूसर?, फिल्म Aurat की कहानी सुनिए
राजेश खन्ना और प्राण साहब दोनों अपने अपने स्तर पर बहुत बड़े कलाकार थे। जहां नायक के तौर पर राजेश खन्ना ने लड़कियों को दीवाना बना रखा था तो वहीं विलेन के तौर पर प्राण साहब का जलवा था। फिर भी दोनों को एक साथ कास्ट करने से पहले निर्माता निर्देशक सौ बार सोचते थे। सुनिए पूरा किस्सा।
Mon, 12 Feb 2024 - 11min - 1453 - Rajesh Khanna और Dilip Kumar की दोस्ती का किस्सा, Saira Bano ने कभी काका संग क्यों नहीं किया काम?
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लाइफ से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प वाकया एक्टर दिलीप कुमार ने शेयर किया था. दिलीप कुमार साहब की मानें तो यह बात काका की डेथ से महज एक साल पहले की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार और राजेश खन्ना में बहुत पटती थी. दोनों ना सिर्फ अच्छे दोस्त थे और बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए कई बार साथ प्रचार भी कर चुके थे. ख़बरों की मानें तो दिलीप साहब और राजेश खन्ना कई बार तो कांग्रेस पार्टी के प्रचार के दौरान एक ही होटल में रुका करते थे, जहां इनके बीच देर रात तक फिल्मों और पॉलिटिक्स को लेकर बातचीत होती रहती थी. राजेश खन्ना से जुड़ा जो वाकया हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो साल 2011 का है, यानी काका की मौत से ठीक एक साल पहले की बात है. दिलीप साहब की मानें तो राजेश खन्ना और डिंपल 2011 में उनके बर्थडे के मौके पर घर आए थे. इस दौरान राजेश खन्ना ने काफी देर रात तक डिंपल को लेकर दिलीप साहब से बात की थी. दिलीप कुमार की मानें तो राजेश खन्ना खुश थे कि डिंपल वापस आ गई हैं और उनके साथ रहने लगी हैं. आपको बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल शादी के 10 साल बाद बिना तलाक लिए अलग-अलग रहने लगे थे. सुनिए पूरा किस्सा।
Fri, 09 Feb 2024 - 08min - 1452 - Sanjeev Kumar से नफ़रत क्यों करते थे Rajesh Khanna, शूटिंग के दौरान जड़ दिया था सचमुच का थप्पड़। TBR
संजीव कुमार को अच्छा एक्टर ना मानने वाले वो सुपरस्टार राजेश खन्ना था. राजेश खन्ना पर बहुचर्चित किताब ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार’ लिखने वाले यासिर उस्मान ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि सलीम खान ने ये बात उन्हें बताई थी कि एक बार फिल्म मैगजीन ने संजीव कुमार पर कवर स्टोरी की थी जिसमें सलीम खान ने संजीव कुमार को शानदार अभिनेता बताया था और उनकी खूब तारीफ की थी. वो मैगजीन जब राजेश खन्ना ने पढ़ी तो तुरन्त सलीम खान को अपने घर बुला लिया था. सुनिए पूरा किस्सा।
Thu, 08 Feb 2024 - 17min - 1451 - Dharmendra की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने Hema Malini पर क्या बात की?
लाइमलाइट से दूर रहने वाली धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने सालों बाद हेमा मालिनी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुनिए पूरा Podcast.
Wed, 07 Feb 2024 - 08min - 1450 - Shammi Kapoor और Saira Bano की फिल्म जंगली, जिसके लिए Waheeda Rehman का अहसान मानती हैं सायरा बानो
वहीदा रहमान की सहजता में ही उनकी खूबसूरती झलकती है, जिसकी वजह से करोड़ों भारतीय उनके दीवाने हैं, लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस अपने दौर में एक युवा एक्ट्रेस की खूबसूरती की बड़ी प्रशंसक रही हैं, जिन्हें अपनी डेब्यू फिल्म में शम्मी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला था. जब नई-नवेली एक्ट्रेस की पहली फिल्म रिलीज हुई, तो वहीदा रहमान उनके पास पहुंचीं और बोलीं, 'आप वाकई में एक ब्यूटी क्वीन हैं.' उस सदाबहार एक्ट्रेस ने वहीदा रहमान के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारा सा किस्सा सुनाया.सायरा बानो ने अपनी आपा वहीदा रहमान के जन्मदिन पर प्यारा सा नोट साझा किया, जो 3 फरवरी को 83 साल की हो गई हैं. उन्होंने कुछ यादगार तस्वीरें भी शेयर कीं, जो गुजरे वक्त की खूबसूरत यादें बयां कर रही हैं. एक तस्वीर में सायरा बानो, पति दिलीप कुमार और वहीदा रहमान के साथ नजर आ रही हैं. सायरा बानो ने फोटोज के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन की बधाई वहीदा आपा. सुनिए पूरा किस्सा।
Mon, 05 Feb 2024 - 08min - 1449 - Sharmila Tagore ने सालों बाद बताया अपने दिल का दर्द, बोलीं - शूटिंग करना तब बहुत मुश्किल था। TBR
वक्त के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तौर-तरीके बदले, अंदाज बदला और एक्ट्रेसेस को इंडस्ट्री में देखने का रवैया भी खूब बदला है। पहले न तो एक्ट्रेसेस के लिए फिल्मों में सही रोल दिए जाते थे और न ही उनकी सैलरी ठीक थी। फिल्म सेट पर भी एक्ट्रेसेस को उन दिनों काफी आफतों का सामना करना पड़ता था। ऐसा ही एक किस्सा शर्मिला टैगोर नें करण जौहर के चैट शो पर सुनाया। शर्मिला टैगोर और उनके साथ उस जमाने में काम करने वाली एक्ट्रेसेस के लिए सेट पर किसी तरह की सुविधा मौजूद नहीं रहा करती थी। शर्मिला ने बताया कि उन दिनों में बिना वैनिटी वैन, बिना साफ साफ बाथरूम और बिना एयर कंडिशन स्टूडियो के उन्होंने फिल्मों की शूटिंग की हैं। उन दिनों इन एक्ट्रेसेस के लिए सेट पर ऐसी किसी तरह की सुविधा नहीं होती थी, जो आज छोटे-छोटे एक्टर्स को भी मिला करती है। सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 03 Feb 2024 - 10min - 1448 - Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की सुपरहिट फिल्म Aaradhna की शूटिंग का किस्सा। Kishore Kumar । TBR
वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में अपनी सक्सेफुल फिल्म आराधना और सुपरस्टार राजेश खन्ना पर बात की। शर्मिला ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना की डेट्स मिलना असंभव था, क्योंकि वे 12 प्रोड्यूसर्स के साथ शूट कर रहे थे। वहीं फिल्म के गाने 'सपनों की रानी' का जिक्र करते हुए शर्मिला ने कहा कि इस गाने की शूटिंग काका और सुजित कुमार ने दार्जीलिंग में अकेले की थी और वहीं मैंने अपने हिस्से के सीन स्टूडियो में दिए थे। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा समझौता था जिसके लिए मैं आज के दौर में उन पर 'मुकदमा' कर सकती थी। एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए शर्मिला ने कहा, ‘मैंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिनरात्रि’ साइन की थी। हालांकि, इससे पहले मैं अपने मेंटॉर शक्ति सामंत की ‘आराधना’ साइन कर चुकी थी। सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 31 Jan 2024 - 10min - 1447 - Rajesh Khanna पर लिखा गया Waheeda Rehman का ख़त, जो सालों बाद एक अखबार में छपा। Film Khamoshi | TBR
वहीदा रहमान ने सालों पहले एक खत राजेश खन्ना के नाम लिखा था जो बाद के दिनों में अख़बार में छपा। वहीदा लिखती हैं कि मेरी राजेश खन्ना से पहली मुलाकात फ़िल्म 'ख़ामोशी' के सेट पर हुई. उस वक़्त वो नए नए फ़िल्मों में आए थे.बहुत ही ख़ामोश और शर्मीले किस्म के इंसान थे. ज़्यादा बातें नहीं करते थे.फिर फ़िल्म की शूटिंग के लिए हम कोलकाता गए. वहां सारी यूनिट एक ही होटल में रुकी. तब थोड़ा थोड़ा उनसे मुलाकात होने लगी और वो थोड़ा खुलने लगे.वो उन दिनों बड़े सरल तरीके से रहा करते थे. किसी को इल्म भी नहीं था कि ये लड़का इतना बड़ा सितारा बनने वाला है। सुनिए पूरा किस्सा
Tue, 30 Jan 2024 - 08min - 1446 - Geeta Bali ने फिल्म Rangeen Raten में निभाया था Male किरदार, नकली मूंछें लगाकर बनी थीं लड़का। TBR
कई बार ऐसा भी हुआ कि महिला एक्टरों ने कहानी की डिमांड के मुताबिक पर्दे पर मूंछें-दाढ़ी लगाकर पुरुषों का भेस धरा. लेकिन एक वाकया ऐसा भी हुआ है, जब एक अभिनेत्री ने फिल्म में सचमुच ही पुरुष का किरदार निभाया. जी हां, 1956 में आई फिल्म रंगीन रातें में कुछ ऐसा ही हुआ था. फिल्म में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और माला सिन्हा (Mala Sinha) लीड रोल में थे. निर्देशक थे, केदार शर्मा. फिल्म में प्रसिद्ध एक्ट्रेस गीता बाली भी थीं. लेकिन उन्होंने रंगीन रातें में किसी महिला का किरदार नहीं बल्कि नकली मूंछें लगाकर एक हीरोइन के भाई का रोल निभाया था. सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 27 Jan 2024 - 08min - 1445 - Dimple Kapadia Interview : सालों बाद छलका दर्द, Rajesh Khanna से शादी को बताया सबसे बड़ी भूल। TBR
डिंपल कपाड़िया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजेश खन्ना से शादी के फैसले को अपनी जिंदगी का सबसे गलत फैसला बताया था. उन्होंने कहा था कि अपने इस फैसले पर उन्हें हमेशा अफसोस रहा. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी इस गलती का तभी एहसास हो गया था जब उन्होंने बहू के रूप में सुपरस्टार के घर में कदम रखा था. सुनिए पूरा किस्सा
Tue, 23 Jan 2024 - 14min - 1444 - Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म छैला बाबू की शूटिंग का किस्सा, जब सबके सामने शर्मिंदा हो गए Ranjeet
साल 1977 में आई राजेश खन्ना और ज़ीनत अमान की फिल्म छैला बाबू ने तब 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर थी। फिल्म में रंजीत ने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना और डायरेक्टर के सामने रंजीत शर्मिंदा हो गए।
Mon, 22 Jan 2024 - 11min - 1443 - Mumtaz ने सालों बाद साझा किया अपना दर्द, बोलीं - कोई बात नहीं करता था, Vyjayanthimala को बताया घमंडी
1960 के दशक में जब मुमताज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया, तो वहीदा रहमान और वैजंतीमाला जैसे कलाकार इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। मुमताज ने बताया कि उनमें से केवल कुछ ही नए लोगों के साथ घुलमिल पाते थे। उन्होंने कहा- वो लोग तो बहुत बड़े थे और हम तो छोटे थे, उन्हें हमारे साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं था। वहीं एक्ट्रेस ने वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान के बारे में बताया कि वो बहुत ही डाउन टू अर्थ हुआ करती थीं। वैजंतीमाला भी उसी समय की थीं, लेकिन उन्होंने मुझसे बात नहीं की। सुनिए पूरा किस्सा।
Fri, 19 Jan 2024 - 05min - 1442 - Rajesh Khanna की फिल्म Kati Patang के सुपरहिट गाने का किस्सा, डायरेक्टर ने काका के फैंस को चकमा दिया
राजेश खन्ना और आशा पारेख की सुपरहिट फिल्म 'कटी पतंग' में एक गाना है, जिस गली में तेरा घर न हो बालमा... इस गाने को डायरेक्टर शक्ति सामंत ने नैनीताल में फिल्माया था। झील में फिल्माए इस गाने की शूटिंग करना आसान नहीं था। तमाम तमाशबीन वहां नाव लेकर पहुंच गए थे। तभी शक्ति सामंत ने ऐसी तरकीब निकाली कि एक सुपरहिट गाना तैयार हो गया। सुनिए पूरा किस्सा।
Thu, 18 Jan 2024 - 12min - 1441 - सालों बाद Prem Chopra ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का किस्सा, Amitabh Bachchan की तारीफ की
इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा कहते हैं, 'राजेश खन्ना की इमेज धीरे-धीरे सुस्त होने लगी थी। इंडस्ट्री में हर कोई यह समझ रहा था, लेकिन उनके कद को देखते हुए कोई भी निर्माता उनसे इस बारे में बात नहीं कर सकता था। राजेश खन्ना अपने पुराने अंदाज को बरकरार रखने में जुटे रहे, लेकिन दर्शकों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उनकी वो फिल्में नहीं चलीं। वह इस सच का सामना नहीं कर सके कि वह पहले जैसे सुपरस्टार नहीं रहे। लेकिन अमिताभ अलग थे। वह इतने साल सुपरस्टार रहे, लेकिन सही समय पर उन्होंने कैरेक्टर रोल्स करना शुरू कर दिया। मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि वह इस उम्र में भी पहले से कहीं अधिक बिजी हैं।'प्रेम चोपड़ा कहत हैं कि राजेश खन्ना को देर से आने की आदत हो गई थी। बॉलीवुड में कई लोग उनसे तंग आ गए थे। लेकिन राजेश खन्ना तो राजेश खन्ना थे। निर्माता उन पर बहुत अधिक निर्भर थे। जब वह सेट पर कुछ घंटे देरी से पहुंचते थे, तो वो उनसे पूछते थे कि क्या वह पहले दोपहर का भोजन करना चाहते हैं, लेकिन अच्छी बात यह थी कि राजेश खन्ना हमेशा पहले काम खत्म करते थे।
Wed, 17 Jan 2024 - 08min - 1440 - Rajesh Khanna आखिरी दिनों में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे - Mushtaq Khan,Oscar में भेजी गई थी पहली फिल्म
मुश्ताक खान ने राजेश खन्ना संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और हाल बताया है। मुश्ताक ने बताया कि आखिरी वक्त में राजेश खन्ना के साथ फिल्म इंडस्ट्री से कोई नहीं था।मुश्ताक खान ने राजेश खन्ना के साथ उनके करियर के पीक पर भी काम किया था। राजेश खन्ना 2012 में चल बसे थे। सुनिए पूरा किस्सा।
Thu, 11 Jan 2024 - 05min - 1439 - Sushila Charak से Love Marriage करने और 4 बच्चों के बाद Salim Khan ने क्यों की Helen से शादी? | TBR
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने 1 से ज्यादा शादियां की हैं. इनमें सलीम खान का नाम भी शामिल है. सलीम खान ने 1981 में हेलेन से दूसरी शादी की थी, जबकि वह इससे पहले 1964 में सलमा खान (सुशीला चरक) से शादी कर चुके थे. शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होते हुए भी आखिर सलीम खान ने दूसरी शादी क्यों की और इस पर उनकी पहली पत्नी का रिएक्शन क्या था, इस पर सलीम खान ने खुद खुलासा किया था. सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 10 Jan 2024 - 07min - 1438 - जब कपड़ों को लेकर Waheeda Rehman पर भड़के डायरेक्टर Raj Khosla, Dev Anand ने किया था बीच बचाव। TBR
गुरुदत्त के अलावा भी वहीदा रहमान ने कई फिल्म मेकर्स के साथ काम किया. वहीदा रहमान की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे दौर की बहुत-सी यादें हैं, जिनको वो शायद ही कभी भूल पाएंगी. आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, वो साल 1958 का है. यानी ये किस्सा करीब 66 साल पुराना है. फिल्म के डायरेक्टर थे राज खोसला और फिल्म में लीड हीरे थे देव आनंद. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर थे राज खोसला एक्ट्रेस पर आग बबूला हो गए थे. क्या हुआ था, सुनिए पूरा किस्सा।
Sun, 07 Jan 2024 - 05min - 1437 - जब Raj Kapoor ने Mahendra Kapoor के लिए खुद को सिगरेट से दागा, अगली फिल्म में दिया गाने का मौका। TBR
शो-मैन के नाम से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वाले राज कपूर के लिए कहा जाता है कि उन्होंने नरगिस के लिए खुद को सिगरेट से जला लिया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने एक सिंगर से किए अपने एक वादे के खातिर ऐसा किया था। सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 06 Jan 2024 - 06min - 1436 - Jitendra ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक Amitabh Bachchan भी नहीं तोड़ पाए। TBR
जितेंद्र ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांसिंग और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी इंडस्ट्री में छाए रहे हैं. साथ ही ये इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया. जितेंद्र के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके न उस दौर का कोई स्टार तोड़ पाया और न शाहरुख खान से लेकर सलमान खान. क्या आप जानते हैं कि कौन सा रिकॉर्ड 'जंपिंग जैक' के नाम दर्ज है। सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 06 Jan 2024 - 04min - 1435 - Sanjay Khan के साथ हुए उस अग्निकांड का किस्सा, जिसमें 40 लोगों की हुई थी मौत। Zeenat Aman । TBR
हिंदी सिनेमा को वो सुपरस्टार जिसने अपने करियर में टीवी और फिल्में दोनों ही जगह काम किया. जहां अपने किरदारों के जरिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी, वही अपने अफेयर को लेकर भी वह खूब चर्चा में रहे. इस सुपरस्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी. एक टीवी शो के सेट पर तो इस एक्टर की जान जाते-जाते बची थी. सुनिए पूरा किस्सा
Thu, 04 Jan 2024 - 05min - 1434 - Sanjay Khan और Zeenat Aman के बीच का दर्दनाक किस्सा, होटल के कमरे का राज़ सालों बाद ज़ीनत ने खोला
ऊंचा कद और डायलॉग बोलने का जबरदस्त अंदाज, साथ ही स्मार्ट और जबरदस्त पर्सनालिटी वाले 60 के दशक के बेहतरीन अभिनेता रहे संजय खान की उस दौर में अलग ही फैन फॉलोइंग होती थी. उन्हें देखते ही उनके चारों तरफ फैंस की भीड़ लग जाती थी. लेकिन पहले अपनी लवलाइफ को लेकर सुर्खियों में बने और फिर अचानक एक हादसे ने संजय खान की पूरी जिंदगी उलट-पलट कर रख दी। होटल के बंद कमरे में ज़ीनत अमान के साथ मारपीट का खुलासा अब सालों बाद हुआ है। सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 03 Jan 2024 - 06min - 1433 - जब Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan दोनों ने डायरेक्टर को फंसा दिया। Raj Kumar । Jitendra । TBR
बॉलीवुड में कई सितारे हैं, जो अपनी आपसी मतभेद की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं. कुछ ऐसा किस्सा 70-80 के दशक के सुपरस्टार्स के बीच भी देखा गया था. ये किस्सा साल 1982 में आई फिल्म 'धरम कांटा' से जुड़ा है. सुनिए पूरा किस्सा।
Tue, 02 Jan 2024 - 05min - 1432 - Dev Anand और Waheeda Rehman की फिल्म Guide, जिसने साठ के दशक में 21वीं सदी की कहानी कही। TBR
Guide Unknown Facts: ये फिल्म भारत के प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक आर के नारायण के उपन्यास पर बनी है. फिल्म में वहीदा रहमान और देव आनंद साथ नजर आए थे. ये फिल्म थी साल 1968 में आई फिल्म 'गाइड', जिसने इतिहास रच दिया था. अपने दौर से बहुत आगे की इस फिल्म में शादीशुदा महिला का गैर मर्द से प्रेम दिखाने के साथ बिना किसी खलनायक के रिश्तों और हालात पर कहानी रची गई थी। सुनिए पूरा किस्सा
Mon, 01 Jan 2024 - 08min - 1431 - Mehmood से अपने संबंधों पर सालों बाद खुलकर बोलीं Aruna Irani, कहा - फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं। TBR
अरुणा ईरानी और महमूद साहब का रिश्ता कैसा था, इस पर सालों बाद अरुणा ईरानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तब फिल्म इंडस्ट्री में ये अफवाह थी कि महमूद साहब और अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी कर ली है। इसका असर अरुणा ईरानी के करियर पर भी पड़ा। इसी मसले पर सालों बाद अरुणा ईरानी ने खुलकर बात की है। सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 30 Dec 2023 - 07min - 1430 - Asha Parekh ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ शूटिंग का किस्सा, जब आशा पारेख को देखकर काका ने मुंह फेरा
राजेश खन्ना और आशा पारेख ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना ने अपनी दूसरी फिल्म बहारों के सपने में आशा पारेख के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए आशा पारेख ने सालों बाद काका के बारे में खुलकर बात की। सुनिए पूरा किस्सा।
Fri, 29 Dec 2023 - 07min - 1429 - Rajesh Khanna की फिल्म Amar Prem की शूटिंग का किस्सा, हावड़ा ब्रिज पर क्यों टूटा शूटिंग का सपना। TBR
Rajesh Khanna and Sharmila Tagore Shooting Incident: मुंबई. एक वक्त ऐसा था जब राजेश खन्ना जिस भी फिल्म में काम करते थे, उसका सफल होना निश्चित मान लिया जाता था. राजेश खन्ना की फिल्मों का लोग इंतजार किया करते थे. राजेश खन्ना की फिल्मों की शूटिंग को लेकर भी निर्देशकों को काफी ध्यान रखना होता था. एक दफा राजेश खन्ना की शूटिंग को रोक दिया गया था और शर्मिला टैगोर संग उनका सीन शूट नहीं हो सका था. सुनिए पूरा किस्सा।
Thu, 28 Dec 2023 - 07min - 1428 - Amitabh Bachchan की सुपरहिट फिल्म DON की मेकिंग का किस्सा। Zeenat Aman | Helen | Salim Khan | TBR
'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुकिन है' इस डायलॉग को आज भी घर-घर में साधारण बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल किया जाता है. 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' के इस डायलॉग ने अमिताभ बच्चन को हिट किया. 'डॉन' हिंदी सिनेमा की क्लासिक और कल्ट फिल्मों में से एक है, जो शुरुआत में तो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, लेकिन जब चली तो ऐसी चली की छप्पर फाड़ कमाई के साथ-साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. लेकिन बदकिस्मती से इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी की मौत हो गई। सुनिए पूरा किस्सा
Wed, 27 Dec 2023 - 07min - 1427 - Rajesh Khanna की आखिरी शूटिंग का किस्सा, जब हमेशा के लिए हो गया काका का पैकअप। Dimple Kapadia | TBR
राजेश खन्ना ने अपनी ज़िंदगी के आखिरी दिनों में जो विज्ञापन किया उसके लिए भी उनका जोश वैसा ही था जैसा पहले फिल्म के दौरान था। टखने में सूजन थी लेकिन फिर भी बीमारी की हालत में राजेश खन्ना ने पूरे जोश के साथ बैंगलोर में शूटिंग की। सुनिए शूटिंग के उस आखिरी दिन का किस्सा।
Fri, 22 Dec 2023 - 13min - 1426 - Rajesh Khanna की फिल्म Kudrat, जिसका एक गाना Mohammad Rafi ने बीच में छोड़ दिया। RD Burman | TBR
राजेश खन्ना की फिल्म कुदरत जिसमें मोहम्मद रफी ने गाना नहीं गाकर महफ़िल लूट ली। पुरानी फिल्मों के गीत संगीत की बात हो और मोहम्मद रफी का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता. फिल्मी दुनिया में वे दो बातों के लिए मशहूर थे एक तो दिलकश गायिकी और दूसरा स्वभाव. रफी जितने अच्छे सिंगर थे, उतना ही उनका स्वभाव भी अच्छा था. एक बार कोई उनसे मिल लेता था तो हमेशा उन्हें याद करता था. रफी साहब के स्वभाव के कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं लेकिन एक दफा उन्हें आरडी बर्मन पर गुस्सा आ गया था. वे इतने नाराज थे कि रिकॉर्डिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए थे. सुनिए पूरा किस्सा।
Wed, 20 Dec 2023 - 07min - 1425 - Rajesh Khanna की ज़िंदगी के आखिरी दिनों का किस्सा, Dimple Kapadia काका की ज़िंदगी में फिर लौट आईं
राजेश खन्ना अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में एक अदद ऐसे किरदार की तलाश में रहे जो उन्हें एक बेहतरीन रिटायरमेंट दे सके। इसी बीच राजेश खन्ना ने फिल्म रियासत साइन कर ली जो एक बड़ी भूल साबित हुई। लेकिन परिवार से नज़दीकी और कैंसर की बीमारी ने अब काका को स्थिर कर दिया था।
Tue, 19 Dec 2023 - 09min - 1424 - जब Dilip Kumar फिल्म रिलीज़ कराने के लिए Jawahar Lal Nehru के पास पहुंचे, फिल्म पर लगने थे 250 कट
दिलीप कुमार बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर रहे हैं. माना जाता था कि वह जिस फिल्म में हैं, वो तो जरूर हिट होगी. ऐसे में जब उन्होंने एक ही फिल्म में डायरेक्शन और एक्टिंग की कमान संभाली, तो चर्चा तो होनी ही थी. साल 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' को उन्होंने डायरेक्ट किया और इसमें लीड रोल भी निभाया.बतौर डायरेक्टर यह दिलीप कुमार की पहली फिल्म थी. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बाद में किया था. इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर का नाम पर नितिन बॉस को क्रेडिट दिया गया. उन्होंने दो भाइयों की कहानी पर आधारित फिल्म बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब सेंसर बोर्ड ने 'गंगा जमुना' को रिलीज करने से मना कर दिया। सुनिए पूरा किस्सा।
Sat, 16 Dec 2023 - 10min - 1423 - जब Rajesh Khanna ने किया ज़िंदगी का पहला और आखिरी विज्ञापन, R.Balki ने एड के लिए काका को क्यों चुना?
राजेश खन्ना उन दिनों कैंसर से पीड़ित थे। बहुत बीमार थे जब आर. बाल्की ने हैवेल्स पंखे के विज्ञापन के लिए काका को साइन किया। ये कहानी बहुत दिलचस्प है। एक जमाने में विज्ञापन करना सही नहीं माना जाता था।
Fri, 15 Dec 2023 - 07min - 1422 - जब Lata mangeshkar के गुस्से और अहंकार ने डुबो दिया मशहूर म्यूजिक कंपोजर C. Ramchandra का करियर।
लता मंगेशकर और म्यूजिक कंपोजर सी. रामचन्द्र की जोड़ी ने बहुत से सुपरहिट गाने दिए लेकिन फिर अचानक रामचन्द्र का करियर खत्म हो गया। साल था 1962 का और भारत अपने दुश्मन चीन से युद्ध हार चुका था. युद्ध में मिली हार की मायूसी हर भारतवासी के चेहरे पर झलकती थी. फोन की घंटी बजती है, एक म्यूजिक डायरेक्टर फोन का रिसीवर उठाकर हैलो बोलता है. सामने से आवाज आती है कि, 'मैं प्रधानमंत्री कार्यालय से बोल रहा हूं. सेना के वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए 1 गाना बनाना है, इसके लिए आपको 1 हफ्ते का समय दिया गया है. ये प्रस्ताव प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भेजा है.' ये बात सुनकर म्यूजिक कंपोजर के होश फाख्ता हो गए. कंपोजर और सिंगर ने अपने सुरों का साधा और एक धुन बनाई. धुन तैयार हुई और कवि प्रदीप को बोल लिखने का आदेश दिया गया. बोल भी लिख चुके थे और गाना गाने के लिए तला मंगेशकर का नाम तय किया गया. फिर गाना रिकॉर्ड हुआ. प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू खुद इस गाने को सुनने के लिए स्टेज पर पहुंचे और लता ने गाना गया... 'ये मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं, उनकी जरा याद करो कुर्बानी'. ये गाना सुनकर प्रधानमंत्री नेहरू की भी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस गाने को तैयार किया था दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर सी रामचंद्र ने. सी रामचंद्र एक बेहद जहीन संगीतकार थे और सुरों के जादूगर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. लेकिन सी रामचंद्र का पूरा करियर लता मंगेशकर के गुस्से और गुरूर का शिकार हो गया.
Wed, 13 Dec 2023 - 09min - 1421 - जब Manoj Kumar ने Rajesh Khanna के खिलाफ चली चाल, खुद ही खरीद लिए फिल्म के सारे टिकट। Shor । TBR
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है. ये किस्सा लंबे वक्त से चली आ रही है. कुछ ऐसा ही दौर साल 1972 के दौरान भी देखा गया था. जब एक साथ एक ही समय पर दो सुपरस्टार की बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराते-टकराते बची थीं. हालांकि फिल्मों के क्लैश से बचाने के लिए उन फिल्मों के डायरेक्टर ने अपनी आपसी सहमती से रिलीज डेट में बदलाव कर उन्हें रिलीज किया था. लेकिन राजेश खन्ना की फिल्म सुपरहिट निकली थी और मनोज कुमार की फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। सुनिए पूरा किस्सा
Tue, 12 Dec 2023 - 06min - 1420 - जब कर्ज में डूबे Rajesh Khanna ने बेची अपनी प्रॉपर्टी, Akshay Kumar पर लगा था मदद न करने का आरोप
जिंदगी के आखिरी दिनों से पहले राजेश खन्ना करियर के बुरे दौर के अलावा आर्थिक परेशानी में भी घिर गए थे। ऐसा नहीं है कि काका के पास प्रॉपर्टी नहीं थी, बेशुमार संपत्ति काका ने बनाई थी। लेकिन नगद नहीं रह गया था, आय कम हो गई थी। काम खत्म था तो नया पैसा भी नहीं आ रहा था। इसी बीच काका को इनकम टैक्स का नोटिस आया. आशीर्वाद पर भी सरकारी ताला लग गया तब काका ने चेन्नई की अपनी प्रॉपर्टी बेच कर हिसाब किताब ठीक किया।
Mon, 11 Dec 2023 - 05min - 1419 - जब Rajesh Khanna लाइफ की आखिरी बड़ी फिल्म में फिर Amitabh Bachchan से हार गए, सुपर फ्लॉप रही फिल्म
21वीं सदी में आकर भी राजेश खन्ना को एक ऐसी फिल्म का इंतजार था जो उन्हें कामयाब रिटायरमेंट दे सके। इसी बीच राजेश खन्ना की एक फिल्म आई वफ़ा: ए डेडली लव स्टोरी। इस फिल्म ने राजेश खन्ना को सिर्फ शर्मिंदा करने का काम किया था। ये फिल्म एक फूहड़ फिल्म साबित हुई थी।
Sun, 10 Dec 2023 - 10min - 1418 - जब Rajesh Khanna का बंगला खरीदने पहुंचे Salman Khan, काका बोले - मेरा बंगला Ambani भी नहीं खरीद सकता
राजेश खन्ना का फिल्मी और सियासी दोनों करियर खत्म हो चुका था लेकिन काका ये मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से आशीर्वाद बंगला भी बिकने की कगार पर आ गया था। तभी सलीम खान के बेटे सलमान खान और सोहेल खान ने काका का बंगला खरीदने की पेशकश की जिसपर राजेश खन्ना भड़क गए।
Fri, 08 Dec 2023 - 06min - 1417 - Rajesh Khanna के करियर के आखिरी दिनों का किस्सा, जब फिल्म इंडस्ट्री ने सुपरस्टार का अपमान किया | TBR
साल 2000 आते आते राजेश खन्ना का सियासत से मोह भंग हो गया था। फिल्मों में कुछ बड़ा करने की चाहत खत्म नहीं हुई थी मगर अब जवानी बीत चुकी थी। वैसे मौके राजेश खन्ना को नहीं मिल रहे थे जैसे अमिताभ बच्चन के पास थे। इसी बीच राजेश खन्ना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया जो सम्मान से ज्यादा अपमान महसूस हुआ। वजह थी इस सम्मान का बहुत देर से मिलना।
Thu, 07 Dec 2023 - 13min - 1416 - Rajesh Khanna से किया Raj Kapoor का वादा 20 साल बाद हुआ पूरा, Rishi Kapoor ने RK Films में दिया मौका
जब राज कपूर फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम बना रहे थे तब उनके मन में हीरो के लिए राजेश खन्ना का ही नाम था। लेकिन अपने परिवार के विरोध के चलते काका को फिल्म का हिस्सा नहीं बना पाए। इसके करीब बीस साल बाद आरके बैनर की फिल्म आ अब लौट चलें में राजेश खन्ना को लिया गया। ये आरके बैनर तले बनने वाली राजेश खन्ना की पहली फिल्म थी।
Thu, 07 Dec 2023 - 10min - 1415 - जब शूटिंग सेट Rishi Kapoor ने Rajesh Khanna को डांटा, बुजुर्ग एक्टर काका ने चुपचाप सहन किया सबकुछ
आरके फिल्म के साथ राजेश खन्ना ने आ अब लौट चलें फिल्म की और लंबे इंतजार के बाद आरके फिल्म के साथ जुड़े थे और एक तरीके से आर फिल्म के साथ आ अब लौट चलें आरके फिल्म की भी और राजेश खन्ना की भी आखरी बड़ी हिट फिल्म तो नहीं कह सकते लेकिन आखिरी फिल्म जरूर से कह सकते हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा है जब एक सीन शूट हो रहा था और ऋषि कपूर राजेश खन्ना पर बुरी तरीके से चिल्लाई लगभग राजेश खन्ना कुरेशी कपूर ने उत्तर और काका भी 90s के उसे दूर तक आते-आते थक चुके थे और अपनी हैसियत भी समझ चुके थे और चुपचाप उन्होंने ऋषि कपूर की डांट सही।
Wed, 06 Dec 2023 - 11min - 1414 - Shashi Kapoor की खूबसूरती पर फिदा हो गई थीं Shabana Azmi, सालों बाद एक इंटरव्यू में किया खुलासा। TBR
सिनेमा को इतनी हिट फिल्में देने के बाद एक वक्त ऐसा आया, जब शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया। 60 के दशक में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। फिल्मों में काम न मिलने की वजह से वह पूरी तरह से निराश हो गए था, लेकिन उन्हें अपना घर तो चलाना ही था और इसके लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में शशि कपूर को अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ गई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी जेनिफर को भी पैसों की तंगी के चलते अपना सामान बेचना पड़ा था।
Mon, 04 Dec 2023 - 06min - 1413 - Rajesh Khanna की सियासत का किस्सा, Lal Krishn Advani से हार और Shatrughan Sinha पर जीत हासिल की थी
राजेश खन्ना का फिल्मी सफर लद चुका था। राजीव गांधी की हत्या से कांग्रेस में काका की चमक फीकी पड़ने लगी थी। हालांकि आडवाणी से हारने के बाद उपचुनाव में मिली जीत ने राजेश खन्ना में जोश भरा मगर आखिर में कांग्रेस ने छल लिया।
Sat, 02 Dec 2023 - 16min - 1412 - Rajesh Khanna के राजनीति में आने का किस्सा, Amitabh Bachchan की काट बनाकर Rajeev Gandhi ने दिया मौका
तब तक फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना दोनों के दिन लद चुके थे। नए चेहरों ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच साल 1984 के आम चुनाव में अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद सीट जीत कर सियासत में एंट्री मारी थी और एक बड़ी लकीर खींची। उसी साल सुनील दत्त भी चुनाव जीते थे। लेकिन सियासत से जल्दी ही अमिताभ बच्चन का मोह भंग हो गया और उन्होंने राजनीति से तौबा कर ली। बोफोर्स तोप घोटाले में नाम आने से भी अमिताभ निराश थे। तभी राजेश खन्ना को राजीव गांधी ने सियासत का न्योता दिया।
Thu, 30 Nov 2023 - 12min - 1411 - जब Rajesh Khanna से मुकाबले में आ गए Amir Khan और Salman Khan, Amitabh Bachchan से नफ़रत कर दी खत्म
साल 1986 के बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन सरीखे अभिनेता ढलान पर आ चुके थे। तेज़ाब के साथ अनिल कपूर, क़यामत से क़यामत तक के साथ आमिर खान और मैंने प्यार किया के साथ सलमान खान जैसे जवानी से लबरेज़ सितारों ने एंट्री मारी। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें ये माना कि वो अमिताभ की ग़लतियों पर खुश होते थे। लेकिन बाद के दिनों में अमिताभ के प्रति काका की नफरत कम होती गई और फिर राजेश खन्ना ने भी उसी दुनिया में कदम रखा जिसे बीच मंझदार में छोड़कर अमिताभ बच्चन बाहर आ गए थे। सियासत।
Wed, 29 Nov 2023 - 13min - 1410 - जब Rajesh Khanna के करियर में आया ढलान, Dimple Kapadia को मिल गई फिल्म Sagar | Rishi Kapoor | TBR
साल 1985 तक राजेश खन्ना का करियर ढल चुका था। हालांकि उससे पहले आई सौतन, अवतार से काका की मार्केट वैल्यू कम नहीं हुई थी मगर अब मुकाबला उन नए सितारों से था जो काका के करियर की शुरुआत में बच्चे थे। अनिल कपूर, सनी दियोल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त आदि। लेकिन अभी भी राजेश खन्ना बैक टू बैक फिल्में किए जा रहे थे। इस बीच रमेश सिप्पी की फिल्म सागर में डिंपल कपाड़िया को बड़ा मौका मिला और उनकी करीब 10-12 साल बाद फिल्मों में वापसी हुई।
Tue, 28 Nov 2023 - 09min - 1409 - Rajesh Khanna की फिल्म Aakhir Kyun और Alag Alag के बनने की कहानी। Tina Munim | Kishore Kumar | TBR
राजेश खन्ना के लिए साल 1985 बहुत ही व्यस्त साल रहा। इस साल राजेश खन्ना की 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ हुईं। लेकिन इन फिल्मों में कुछ तो तभी भुला दी गईं और कुछ थोड़े समय तक याद रहीं। लेकिन फिर भी राजेश खन्ना अभी तक ये नहीं समझ पाए कि वो ओवर एक्सपोज़ का शिकार होते जा रहे हैं।
Sun, 26 Nov 2023 - 10min - 1408 - Rajesh Khanna की साल 1984 में रिलीज़ हुई फिल्में, सियासत की पिच पर फिर Amitabh Bachchan से टकरा गए
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन साल 1984 में एक बार फिर आमने-सामने आकर खड़े हो गए। सियासत से संबंधित दो फिल्में इस साल रिलीज़ हुई . अमिताभ बच्चन की इंकलाब और राजेश खन्ना की आज का एम एल ए रामावतार। लेकिन एक बार फिर काका अमिताभ के आगे फीके पड़ गए।
Sat, 25 Nov 2023 - 07min - 1407 - Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म Avtar के बनने की कहानी, काका ने Amitabh Bachchan को किया था रिप्लेस
साल 1983 राजेश खन्ना के लिए एक कम बैक के लिहाज़ से शानदार रहा। पहले सौतन फिर अवतार और उसके बाद अगर तुम न होते सुपरहिट रही। लेकिन सारी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा थी कि आखिर अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर राजेश खन्ना ने कैसे हासिल कर ली अवतार?
Thu, 23 Nov 2023 - 12min - 1406 - Rajesh Khanna की फिल्म Sautan के बनने का किस्सा | Padmini Kolhapuri | Tina Munim | Sawan Kumar Tak
राजेश खन्ना के साथ फिल्म बनाने के लिए सावन कुमार टाक ने करीब पांच साल से ज्यादा समय तक इंतजार किया। फिल्म सौतन टाक सिर्फ राजेश खन्ना के साथ ही फिल्म बनाना चाहते थे। एक रोज़ जब राजेश खन्ना के सितारे गर्दिश में आए तो उन्होंने खुद सावन कुमार को फोन किया और कहा कि डायरी खाली पड़ी है कोई भी तारीख ले लो। मगर ये कहानी जितनी आसान लगती है, उतनी है नहीं।
Wed, 22 Nov 2023 - 17min - 1405 - Rajesh Khanna और Raj Kumar की फिल्म Dharam Kanta जिसके लिए काका ने राजकुमार से आगे निकलते दिखे। TBR
राजेश खन्ना साल 1982 में एक्शन और रोमांस दोनों को साथ में लाते दिखे इसके अलावा मल्टी स्टारर फिल्मों के दौर से काका भी नहीं बच पाए। धर्म कांटा ऐसी ही एक फिल्म है
Tue, 21 Nov 2023 - 10min - 1404 - Rajesh Khanna की वो फिल्में जिनसे काका को कोई फायदा नहीं हुआ। Dard | Fifty Fifty | Dhanwan | TBR
साल 1981-82 में राजेश खन्ना एक बार फिर संघर्ष के मुहाने पर थे। काका लगातार ऐसी फिल्में कर रहे थे जो उनके करियर के लिए ठीक नहीं थी। कहानी को लेकर राजेश खन्ना अभी भी संजीदा नहीं थे। इस बीच काका की धनवान, दर्द और फिफ्टी फिफ्टी आईं मगर काका को इन फिल्मों से कोई खास फायदा नहीं हुआ। हां, निजी जिंदगी में काका को टीना मुनीम के रूप में एक नई गर्लफ्रेंड जरूर मिल गई थी।
Tue, 21 Nov 2023 - 08min - 1403 - Rajesh Khanna की फिल्म Kudrat के बनने की कहानी, जिसके लिए कोर्ट कचहरी तक हो गई | Hema Malini | TBR
राजेश खन्ना की फिल्म कुदरत पुनर्जन्म पर आधारित थी। फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में राजकुमार और प्रिया राजवंश भी थे। बहुत सी नाकामयाब और बेकार फिल्मों के बाद राजेश खन्ना ने बड़ी हिट फिल्म दी। लेकिन ये मामला कोर्ट भी पहुंचा।
Sun, 19 Nov 2023 - 10min
Podcasts semelhantes a The Bollywood Radio
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
Panda Show - Sin Picante El Panda Zambrano
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
La Trinchera de Llamas esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Enquêtes criminelles RTL
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
Parlons-nous RTL
El Larguero SER Podcast
Nadie Sabe Nada SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
