Podcasts by Category

Sports News - हिन्दी

Sports News - हिन्दी

Editorji Podcast

Sports News in Hindi: Watch and Read All Latest Sports Hindi News, IPL 2020 News hindi, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट समाचार, live scores (लाइव स्कोर) on Cricket, Tennis, Badminton and more related to sports at editorji. पाइए खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी पल-पल की खबर सिर्फ एडिटर जी पर.

99 - World Cup 2023: Kamran Akmal ने अपनी टीम को दी वॉर्निंग, कहा- सुधार नहीं किया तो 350-375 रन लुटा दोगे
0:00 / 0:00
1x
  • 99 - World Cup 2023: Kamran Akmal ने अपनी टीम को दी वॉर्निंग, कहा- सुधार नहीं किया तो 350-375 रन लुटा दोगे

    भारत में वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस मेगा इवेंट को लेकर पूर्व पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उनके मुताबिक पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल होगा. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. Asian Games 2023: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी टीम की बैटिंग स्ट्रॉन्ग प्वॉइंट है. टॉप तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पर बाबर आजम की निगाहें टिकी होंगी, ऐसे में उनकी फॉर्म अहम होगी. मुझे लगता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है. सिर्फ शाहीन अफरीदी ऐसे बॉलर हैं, जो नई बॉल से अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'हसन अली लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, जबकि वसीम जूनियर अपनी लय को जूझ रहे हैं. हमारे पास शादाब खान जैसा स्पिनर है, लेकिन वह बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल रहे हैं. अगर पाक ने बॉलिंग में सुधार नहीं लाया, तो वह अच्छी टीमों के खिलाफ 350-375 रन लुटा देगा.'

    Tue, 03 Oct 2023
  • 98 - 42 साल की उम्र में MS Dhoni ने रखा गदर मचा देने वाला हेयरस्टाइल, फैंस के उड़ गए होश

    MS Dhoni's New Hair Style: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग धोनी को फॉलो करते हैं. धोनी केवल क्रिकेट को लेकर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग हेयरस्टाइल रखने को लेकर भी जाने जाते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर अब उनका एक ऐसा लुक देखने को मिला है, जिसने फैंस के होश उड़ाकर रख दिए है. मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है. Asian Games 2023: राष्ट्रगान के समय भावुक हो गए साई किशोर, आंखों से बह निकले आंसू इन फोटो में धोनी ने काले रंग की टी- शर्ट पहनी हुई है और काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है. इसके साथ ही धोनी लंबे बालों में भी नजर आ रहे हैं. धोनी के इस हेयरस्टाइल को देखने के बाद फैंस को 2007 वाले धोनी याद आ गए है, जब धोनी लंबे बाल रखते थे. ऐसे में धोनी के पुराने लुक में माही काफी यंग और हैडसम दिखाई दे रहे हैं.

    Tue, 03 Oct 2023
  • 97 - Asian Games 2023: राष्ट्रगान के समय भावुक हो गए साई किशोर, आंखों से बह निकले आंसू

    टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2023 में नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इस मैच में भारत की ओर से साई किशोर ने डेब्यू किया. भारत का यह युवा खिलाड़ी राष्ट्रगान के समय भावुक हो गया और उनके आंसू बह निकले. Asian Games 2023: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह The Moments Sai Kishore got emotional during Indian National anthem in Asian Games.He bowled beautifully today, The emotional moments for every Indian fans - The Goosebumps...!!!🇮🇳 pic.twitter.com/RqeoeTCnrm — CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 3, 2023 उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. उन्होंने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट झटका. बता दें कि भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट टीम को खेलने के लिए भेजा है.

    Tue, 03 Oct 2023
  • 96 - Asian Games 2023: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने कर दिया कमाल, कैनो डबल 1000 मीटर में दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

    भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरुषों की कैनो 1000 मीटर डबल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने 3:53:329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया. Asian Games 2023: नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बैटिंग, जड़ी करियर की पहली T20I सेंचुरी एशियाई खेलों के इतिहास में कैनो में भारत का यह दूसरा ही मेडल है. भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को सिल्वर मेडल मिला.

    Tue, 03 Oct 2023
  • 95 - Asian Games 2023: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने नेपाल को 23 रन से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने यशस्वी जायसवाल के पहले टी-20 शतक और रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी की बदौलत पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए थे. Asian Games 2023: नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बैटिंग, जड़ी करियर की पहली T20I सेंचुरी इस बड़े स्कोर के जवाब में नेपाल की टीम ने पड़ोसी देश को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टीम आखिर में लक्ष्य से 23 रन दूर रह गई. टीम के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अवेश खान ने तीन-तीन विकेट झटके. भारत अब 6 अक्टूबर को फाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश या मलेशिया की टीम से भिड़ेगा.

    Tue, 03 Oct 2023
Show More Episodes