Filtrar por gênero
Sports News - हिन्दी

- 99 - World Cup 2023: Kamran Akmal ने अपनी टीम को दी वॉर्निंग, कहा- सुधार नहीं किया तो 350-375 रन लुटा दोगे
भारत में वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस मेगा इवेंट को लेकर पूर्व पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उनके मुताबिक पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल होगा. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. Asian Games 2023: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी टीम की बैटिंग स्ट्रॉन्ग प्वॉइंट है. टॉप तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पर बाबर आजम की निगाहें टिकी होंगी, ऐसे में उनकी फॉर्म अहम होगी. मुझे लगता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है. सिर्फ शाहीन अफरीदी ऐसे बॉलर हैं, जो नई बॉल से अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'हसन अली लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, जबकि वसीम जूनियर अपनी लय को जूझ रहे हैं. हमारे पास शादाब खान जैसा स्पिनर है, लेकिन वह बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल रहे हैं. अगर पाक ने बॉलिंग में सुधार नहीं लाया, तो वह अच्छी टीमों के खिलाफ 350-375 रन लुटा देगा.'
Tue, 03 Oct 2023 - 98 - 42 साल की उम्र में MS Dhoni ने रखा गदर मचा देने वाला हेयरस्टाइल, फैंस के उड़ गए होश
MS Dhoni's New Hair Style: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग धोनी को फॉलो करते हैं. धोनी केवल क्रिकेट को लेकर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग हेयरस्टाइल रखने को लेकर भी जाने जाते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर अब उनका एक ऐसा लुक देखने को मिला है, जिसने फैंस के होश उड़ाकर रख दिए है. मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है. Asian Games 2023: राष्ट्रगान के समय भावुक हो गए साई किशोर, आंखों से बह निकले आंसू इन फोटो में धोनी ने काले रंग की टी- शर्ट पहनी हुई है और काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है. इसके साथ ही धोनी लंबे बालों में भी नजर आ रहे हैं. धोनी के इस हेयरस्टाइल को देखने के बाद फैंस को 2007 वाले धोनी याद आ गए है, जब धोनी लंबे बाल रखते थे. ऐसे में धोनी के पुराने लुक में माही काफी यंग और हैडसम दिखाई दे रहे हैं.
Tue, 03 Oct 2023 - 97 - Asian Games 2023: राष्ट्रगान के समय भावुक हो गए साई किशोर, आंखों से बह निकले आंसू
टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2023 में नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इस मैच में भारत की ओर से साई किशोर ने डेब्यू किया. भारत का यह युवा खिलाड़ी राष्ट्रगान के समय भावुक हो गया और उनके आंसू बह निकले. Asian Games 2023: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह The Moments Sai Kishore got emotional during Indian National anthem in Asian Games.He bowled beautifully today, The emotional moments for every Indian fans - The Goosebumps...!!!🇮🇳 pic.twitter.com/RqeoeTCnrm — CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 3, 2023 उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. उन्होंने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट झटका. बता दें कि भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट टीम को खेलने के लिए भेजा है.
Tue, 03 Oct 2023 - 96 - Asian Games 2023: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने कर दिया कमाल, कैनो डबल 1000 मीटर में दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरुषों की कैनो 1000 मीटर डबल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने 3:53:329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया. Asian Games 2023: नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बैटिंग, जड़ी करियर की पहली T20I सेंचुरी एशियाई खेलों के इतिहास में कैनो में भारत का यह दूसरा ही मेडल है. भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को सिल्वर मेडल मिला.
Tue, 03 Oct 2023 - 95 - Asian Games 2023: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने नेपाल को 23 रन से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने यशस्वी जायसवाल के पहले टी-20 शतक और रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी की बदौलत पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए थे. Asian Games 2023: नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बैटिंग, जड़ी करियर की पहली T20I सेंचुरी इस बड़े स्कोर के जवाब में नेपाल की टीम ने पड़ोसी देश को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टीम आखिर में लक्ष्य से 23 रन दूर रह गई. टीम के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अवेश खान ने तीन-तीन विकेट झटके. भारत अब 6 अक्टूबर को फाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश या मलेशिया की टीम से भिड़ेगा.
Tue, 03 Oct 2023 - 94 - Asian Games 2023: नेपाल के खिलाफ यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बैटिंग, जड़ी करियर की पहली T20I सेंचुरी
एशियन गेम्स 2023 में भारत की तरफ से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में सेचुरी पूरी कर ली. यह उनकी इस फॉर्मेट में करियर की पहली सेंचुरी है. सेंचुरी पूरी करते ही जायसवाल भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. World Cup 2023 में बड़ा कारनामा करने की दहलीज़ पर खड़े रोहित शर्मा, महज 22 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास उनके पहले सुरेश रैना, केएल राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, विराट कोहली और शुभमन गिल शतक जड़ चुके हैं. यशस्वी की 100 रनों की इस पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही यशस्वी एशियाई खेलों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Tue, 03 Oct 2023 - 93 - Ind vs Ned: नीदरलैंड के खिलाफ Virat Kohli के खेलने पर सस्पेंस! प्रेक्टिस सेशन में नहीं हुए शामिल
ODI World Cup 2023: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 सितंबर को कुछ निजी कारणों के चलते गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हुए थे. ऐसे में कोहली वर्ल्ड कप से पहले टीम के साथ वैकल्पिक अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और नीदरलैंड के बीच 3 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे अभ्यास मैच से पहले कोहली टीम के साथ जुड़ सकते है. कोहली के टीम के साथ जुड़ने से न सिर्फ भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी, बल्कि 8 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए भी प्लेइंग-11 लगभग क्लियर हो सकती है. World Cup 2023 में बड़ा कारनामा करने की दहलीज़ पर खड़े रोहित शर्मा, महज 22 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास बता दें कि 29 सितंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वार्म अप मैच खेला जाना था, जो कि बारिश के चलते रद्द कर दिया था. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला प्रेक्टिस के मद्देनजर काफी मायने रखता है.
Mon, 02 Oct 2023 - 92 - Asian Games 2023: भारत ने नौवें दिन जीते कुल 7 मेडल, जानें किन खिलाड़ियों को मिली कामयाबी
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए. इन कुल पदकों में से 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल भारत जीतने में सफल रहा. हालांकि, आज कई भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. इसके साथ ही भारत के अब कुल 60 मेडल हो गए हैं. मेडल टैली में भारत चौथे पायदान पर बना हुआ है. Asian Games 2023 India Schedule Oct 3: मेडल टैली में भारत लगा सकता है लंबी छलांग, देखें पूरा Schedule इन इवेंट्स में भारत ने जीते अपने 7 मेडल- 4 x 400 मीटर दौड़ में भारत की मिक्स्ड टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत के मोहम्मद अजमल, विद्या रामराज, राजेश रमेश और शुभा वेंकटेशन की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर रही, लेकिन श्रीलंकाई टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया. इस तरह भारत ब्रॉन्ज से सिल्वर मेडल जीतने में सफल हो गया. भारत की एंसी सोजन ने वूमेंस लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को दिन का दूसरा सिल्वर मेडल जिताया. महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भारत ने कुल दो मेडल जीते. जहां पारुल चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता, तो प्रीति लांबा ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही. सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने भारत को टेबल टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज जिताया. भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले ने स्पीड स्केटिंग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया. महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में भारत ने नौवें दिन का अपना पहला मेडल ब्रॉन्ज के रूप में जीता था. संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने भारत को यह पदक दिलाया.
Tue, 03 Oct 2023 - 91 - Asian Games 2023: महिला स्टीपलचेज में भारत को 2 पदक, प्रीति और पारुल ने किया कमाल
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के 9वें दिन भारत की पारुल चौधरी और प्रीति लांबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में मेडल अपने नाम किया. जहां पारुल चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता वहीं प्रीति ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई. इस इवेंट के दौरान बहरीन के धावकों के साथ भारतीय जोड़ी स्पष्ट रूप से काफी आगे थी. बहरीन के विन्फ्रेड यावी ने गोल्ड जीतने के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया जबकि पारुल ने उनसे 9 सेकंड पीछे रहकर सिल्वर मेडल जीता. Asian Games: स्वप्ना बर्मन ने लगाए गंभीर आरोप, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली नंदिनी को बताया ट्रांसजेंडर भारत की प्रीति ने रेस के आखिर में असाधारण स्प्रिंट का प्रदर्शन करते हुए बहरीन के दूसरे धावक टिगेस्ट मेकोनेन को पछाड़कर कांस्य पदक जीता. प्रीति ने अपने प्रतिद्वंद्वी को महज 39 मिली सेकंड से पछाड़ा था.
Mon, 02 Oct 2023 - 90 - ODI World Cup 2023: Gautam Gambhir ने Babar Azam को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
ICC ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर एक बड़ी बात कही है. जो वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों की नींद उड़ाने वाली है. गौतम गंभीर ने कहा, 'जिस तरह की तकनीक बाबर आजम के पास है तो मुझे लगता है कि इस वर्ल्ड कप में वह पाकिस्तान के लिए तीन से चार शतक जड़ सकते हैं.' बाबर आजम पिछले कई महीनों से वनडे रैंकिंग में लगातार नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं. इतना ही नहीं, बाबर ने एशिया कप 2023 में 5 मैचों में 51.75 की औसत से कुल 207 रन बनाए थे. ODI World Cup 2023 के लिए नहीं चुने जाने पर Yuzvendra Chahal ने कही दिल की बात इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन शतक भी जड़ा था. बाबर की इस फॉर्म को देखते हुए भारत समेत सभी टीमों को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में 14 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जायेगा.
Mon, 02 Oct 2023 - 89 - Asian Games 2023 India Schedule Oct 3: मेडल टैली में भारत लगा सकता है लंबी छलांग, देखें पूरा Schedule
Asian Games 2023 India Schedule Oct 3: एशियन गेम्स 2023 में 3 अक्टूबर को भारत की निगाहें ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर होंगी. कबड्डी से लेकर क्रिकेट तक 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी तमाम इवेंट में शिरकत करते हुए नजर आएंगे. कबड्डी सुबह 6:00 बजे: पुरुष ग्रुप ए मैच - भारत बनाम बांग्लादेशदोपहर 1:30 बजे: महिला ग्रुप ए मैच - भारत बनाम दक्षिण कोरिया तीरंदाजीसुबह 6:10 बजे: कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल - ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम एडेल ज़ेक्सेबिनोवा (कजाकिस्तान)सुबह 6:30 बजे: कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल - अदिति स्वामी बनाम अमाया कोजुआंगको (फिलीपींस)सुबह 7:50 बजे: कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल - अभिषेक वर्मा बनाम एंड्री ट्युटुन (कजाकिस्तान)सुबह 8:10 बजे: कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल - ओजस देवताले बनाम अकबराली करबायेव (कजाकिस्तान)12:10 PM: रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल - अतानु दास बनाम ज़ियांगशुओ क्यूई (चीन)12:30 PM: रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल - धीरज बोम्मदेवरा बनाम इलफ़त अब्दुल्लिन (कजाकिस्तान) क्रिकेटसुबह 6:30 बजे: पुरुष क्वार्टरफ़ाइनल - भारत बनाम नेपाल एथलेटिक्ससुबह 6:30 बजे: पुरुषों की डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़ - तेजस्विन शंकरसुबह 6:40 बजे से: महिलाओं की 800 मीटर - चंदा (हीट 1), हरमिलन बैंस (हीट 2)सुबह 7:00 बजे: पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो - तेजस्विन शंकरसुबह 7:10 बजे: पुरुषों की 4x400 मीटर रिले राउंड 1 - भारत (हीट 1)सुबह 8:10 बजे: पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट - तेजस्विन शंकर4:30 PM: महिला ऊंची कूद फाइनल - रूबीना यादव, पूजा4:35 PM: पुरुषों का डेकाथलॉन जेवलिन थ्रो - तेजस्विन शंकर4:40 PM: पुरुषों की ट्रिपल जंप फ़ाइनल - अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रवेल4:50 PM: महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल - विथ्या रामराज5:05 PM: पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ फ़ाइनल - यशस पलाक्ष, संतोष तमिलरासन5:20 PM: महिलाओं की 5000 मीटर फ़ाइनल - पारुल चौधरी, अंकिता5:40 PM: महिला भाला फेंक फाइनल - अन्नू रानी5:55 PM: पुरुषों की 800 मीटर फ़ाइनल - कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफसल पुलिककलाकथ6:10 PM: पुरुषों की डेकाथलॉन 1500 मीटर (अंतिम प्रतियोगिता) - तेजस्विन शंकर Asian Games: स्वप्ना बर्मन ने लगाए गंभीर आरोप, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली नंदिनी को बताया ट्रांसजेंडर पूलसुबह 6:30 बजे से: पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल Sepaktakrawसुबह 6:30 बजे: पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप बी मैच - भारत बनाम दक्षिण कोरिया सॉफ्ट टेनिससुबह 7:00 बजे: पुरुष टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम थाईलैंडसुबह 7:30 बजे: महिला टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम मंगोलियासुबह 9:00 बजे से: महिला टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम जापानसुबह 11:00 बजे: पुरुष टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम कंबोडियासुबह 11:00 बजे: महिला टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम वियतनाम12:45 PM: पुरुष टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम दक्षिण कोरियादोपहर 2:30 बजे: पुरुष टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम चीनी ताइपे2:45 PM: महिला टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम चीन हॉकीसुबह 7:45 बजे: महिला पूल ए मैच - भारत बनाम हांगकांग Canoe Sprintसुबह 7:45 बजे: महिला कयाक सिंगल 500 मीटर फ़ाइनल - सोनिया देवी फ़िरेम्बमसुबह 8:20 बजे: पुरुष कैनो डबल 1000 मीटर फ़ाइनल - अर्जुन सिंह, सुनील सिंहसुबह 9:15 बजे: महिला कयाक फोर 500 मीटर फ़ाइनल - सोनिया देवी फ़िरेम्बम, पार्वती गीता, बिनीता चानू ओइनम, दिमिता देवी तोइजामसुबह 9:30 बजे: महिला कैनो डबल 200 मीटर - कावेरी, नेहा देवी लीचोनबाम बैडमिंटनसुबह 8:10 बजे: पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 32 - एचएस प्रणय बनाम बटाविया मुंखबत (मंगोलिया)सुबह 8:50 बजे: महिला एकल राउंड ऑफ़ 32 - पीवी सिंधी बनाम वेन-ची सू (चीनी ताइपे)सुबह 10:50 बजे: महिला एकल राउंड ऑफ़ 32 - अश्मिता चालिहा बनाम मारिस्का तुनजंग (इंडोनेशिया)12:50 PM: महिला युगल राउंड ऑफ़ 32: टेरेसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव)2:10 PM: महिला युगल राउंड ऑफ़ 32: तनीषा क्रैस्टो/अश्विनी पोनप्पा बनाम ए रशीद/इस्माइल फतुहुल्ला (मालदीव) स्क्वाशसुबह 8:30 बजे: मिश्रित युगल पूल ए - भारत बनाम जापानसुबह 10:00 बजे: मिश्रित युगल पूल डी - भारत। बनाम हांगकांग2:30 PM: महिला एकल क्वार्टरफ़ाइनल - तन्वी खान बनाम सातोमी वतनबे (जापान)3:30 PM: पुरुष एकल क्वार्टरफ़ाइनल - सौरव घोषाल बनाम रयुनोसुके त्सुकु (जापान) Sport Climbingसुबह 9:00 बजे: महिला स्पीड क्वालिफिकेशन - शिवप्रीत पन्नू, अनीशा वर्मासुबह 9:40 बजे: पुरुष स्पीड क्वालिफिकेशन - धीरज बिराजदार, अमन वर्मा गोताखोरी सुबह 10:30 बजे: पुरुषों की 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रारंभिक - सिद्धार्थ बजरंग परदेशी, लंदन सिंह हेमामशाम 5:00 बजे: पुरुषों की 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फ़ाइनल - सिद्धार्थ बजरंग परदेशी, लंदन सिंह हेमम (यदि योग्य हैं) मुक्केबाज़ीसुबह 11:30 बजे: महिलाओं का 54 किग्रा सेमीफ़ाइनल - प्रीति बनाम युआन चांग (चीन)12:00 अपराह्न: महिलाओं का 75 किग्रा सेमीफ़ाइनल - लवलीना बोर्गोहेन बनाम बाइसन मनिकोन (थाईलैंड)शाम 5:15 बजे: पुरुषों का 57 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल - सचिन बनाम पिंग ल्यू (चीन)शाम 6:30 बजे: पुरुष +92 किग्रा सेमीफ़ाइनल - नरेंद्र बनाम कामशीबेक कुंकाबायेव (कजाकिस्तान) शतरंज12:30 अपराह्न: पुरुष और महिला टीम राउंड 5
Mon, 02 Oct 2023 - 88 - IND vs NED: भारत की वर्ल्डकप तैयारियों में पड़ सकता है खलल, वॉर्मअप मैच में घनघोर बारिश के आसार
IND vs NED Weather Report: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा वॉर्मअप मैच खेलना है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना है. आर्द्रता का स्तर भी लगभग 94% होगा जिससे बारिश की संभावना बढ़ जाएगी. 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में घनघोर बारिश की संभावना 70% है. दिन में बारिश होने की संभावना अधिक है, जबकि शाम को बारिश की संभावना कम हो जाएगी. शहर में मौजूदा मौसम की स्थिति भी अच्छी नहीं है और ऐसा लगता है कि नीदरलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे अभ्यास मैच में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. World Cup 2023: वर्ल्डकप का ओपनिंग मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, ये है वजह मैच का कटऑफ टाइम शाम 7:30 बजे है. अगर बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो इसे रद्द घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि भारत और नीदरलैंड के बीच पहला वॉर्मअप मैच भी बारिश के कारण रद्द हो चुका है. सुबह: 25 डिग्री सेल्सियस, 70% बारिश की संभावनादोपहर: 27 डिग्री सेल्सियस, 90% बारिश की संभावनाशाम: 25 डिग्री सेल्सियस, 30% बारिश की संभावना
Mon, 02 Oct 2023 - 87 - Asian Games 2023: मुखर्जी बहनों का सपना टूटा, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने का मुखर्जी बहनों का सपना टूट गया है. सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी को टेबल टेनिस में महिला युगल सेमीफाइनल मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय जोड़ी को उत्तर कोरियाई जोड़ी चा सुयोंग और पाक सुगयोंग से 3-4 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा (11-7, 8-11, 11-7, 8-11, 9-11, 11-5, 2 -11) सुतीर्था और अयहिका ने मैच को अंतिम गेम में ले जाने के लिए भरसक प्रयास किया था लेकिन, उत्तर कोरियाई जोड़ी ने टाई-क्लिनिंग निर्णायक गेम को आसानी से जीत लिया. Asian Games: स्वप्ना बर्मन ने लगाए गंभीर आरोप, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली नंदिनी को बताया ट्रांसजेंडर बता दें कि एशियन गेम्स टेबल टेनिस के इतिहास में कांस्य भारत का केवल तीसरा पदक है और महिला युगल में ये भारत का पहला पदक है. यह हांगझू में भारत का अब तक का 56वां पदक है.
Mon, 02 Oct 2023 - 86 - Asian Games: स्वप्ना बर्मन ने लगाए गंभीर आरोप, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली नंदिनी को बताया ट्रांसजेंडर
Asian Games 2023: भारत की एथलीट स्वप्ना बर्मन ने साथी खिलाड़ी और एशियन गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली अगसारा नंदिनी पर ट्रांसजेंडर होने का आरोप लगाया है. स्वप्ना ने कहा है नंदिनी लड़की नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर है इस वजह से वो मेडल की हकदार नहीं हैं. स्वप्ना बर्मन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने चीन के हांग्जो में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में एक ट्रांसजेंडर महिला के कारण अपना एशियाई खेलों का कांस्य पदक खो दिया. मैं अपना पदक वापस चाहती हूं क्योंकि ये हमारे एथलेटिक्स के नियमों के खिलाफ है. कृपया मेरी मदद करें और मेरा समर्थन करें.' Asian Games 2023 : 'मुझे अपनी तकनीक और थ्रो में सुधार करना होगा', कॉम्पटीशन से पहले बोले Neeraj Chopra बता दें कि स्वप्ना बर्मन एशियन गेम्स 2023 में हेप्टाथलॉन में महज 4 अंकों के अंतर से चौथे स्थान पर रही थीं वहीं नंदिनी अगसारा ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था.
Mon, 02 Oct 2023 - 85 - Asian Games 2023: रोलर स्केटिंग में चमका भारत, पुरुष और महिला टीम ने जीता पदक
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय रोलर स्केटर्स ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए स्पीड स्केटिंग में पुरुषों और महिलाओं की 3000 मीटर टीम रिले प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक हासिल किए. भारतीय महिला टीम - जिसमें संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज शामिल थीं ने मजबूत शुरुआत करते हुए 4:34.861 सेकेंड के प्रभावशाली समय के साथ कांस्य पदक जीता. Asian Games 2023: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में जीता गोल्ड वे चीनी ताइपे (4:19.447) और दक्षिण कोरिया (4:21.146) के स्वर्ण पदक विजेताओं से पीछे रहे. पुरुष टीम रिले में, आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए 4:10.128 के उल्लेखनीय समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
Mon, 02 Oct 2023 - 84 - World Cup 2023 में बड़ा कारनामा करने की दहलीज़ पर खड़े रोहित शर्मा, महज 22 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
World Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्डकप 2023 में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. रोहित अगर इस वर्ल्डकप की पहली 2 पारियों में 22 रन बना लेते हैं तो वो वनडे वर्ल्डकप के इतिहास में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. ODI World Cup 2023 के लिए नहीं चुने जाने पर Yuzvendra Chahal ने कही दिल की बात वर्ल्डकप 2023 में भारत को अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है वहीं टीम इंडिया का दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को होगा.
Mon, 02 Oct 2023 - 83 - Asian Games 2023: सेमीफाइनल मुकाबले में हारीं Nikhat Zareen, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष
Asian Games 2023: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत ज़रीन की लंबी जीत का सिलसिला समाप्त हो गया है. एशियन गेम्स 2023 में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, ज़रीन 50 किग्रा के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की मुक्केबाज से 2-3 से हार गईं. Asian Games 2023: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में जीता गोल्ड इस हार के बाद निखत ज़रीन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. पहला राउंड हारने के बाद, थाई बॉक्सर ने जरीन पर दबाव डाला और आक्रामक खेल खेलते हुए मुकाबला जीत लिया.
Sun, 01 Oct 2023 - 82 - Asian Games 2023: तेजिंदरपाल सिंह तूर ने किया कमाल, 20.36 मीटर का थ्रो फेंककर जीता गोल्ड
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत के एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. तेजिंदरपाल ने 20.06 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. ये एशियाई खेलों में उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है. Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाजों ने किया कमाल, सर्वाधिक पदक जीतकर रचा इतिहास बता दें कि अपने पहले दो प्रयास में फाउल करने के बाद तेजिंदरपाल ने तीसरे प्रयास में 19.51 मीटर का थ्रो लगाया था. वहीं उनका चौथा थ्रो 20.36 मीटर का रहा जिसने उन्हें गोल्ड मेडल जितवाया. सउदी अरब के मोहम्मद डोडा टोलो 20.18 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे.
Sun, 01 Oct 2023 - 81 - Asian Games 2023: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में जीता गोल्ड
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत के एथलीट अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया. 3000 मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले अविनाश साबले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. अविनाश ने शुरू से बढ़त बनाते हुए मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की. Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाजों ने किया कमाल, सर्वाधिक पदक जीतकर रचा इतिहास क्योंकि बाकी के रेसर उनके मुकाबले दूर-दूर तक प्रतियोगिता में नहीं थे और अविनाश सभी एथलीट से काफी आगे थे. अविनाश के बाद इस इवेंट में जापानी रेसर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अविनाश ने सिल्वर मेडल जीता था.
Sun, 01 Oct 2023 - 80 - Asian Games 2023: भारतीय निशानेबाजों ने किया कमाल, सर्वाधिक पदक जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2023: निशानेबाजी हमेशा से ही भारत की सबसे बड़ी ताकत में से एक रही है और एशियान गेम्स में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. किनान चेनाई ने एशियन गेम्स में भारत के आखिरी शूटिंग इवेंट में रविवार को ट्रैप शूटिंग में कांस्य पदक जीता. ये इस इवेंट में भारत का 22वां पदक था. भारत ने इस इवेंट में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 कांस्य पदक जीता. 1954 में निशानेबाजी की शुरुआत के बाद से, ये किसी एकल संस्करण में भारत की अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका है. Asian Games 2023: सेमीफाइनल में पहुंचीं परवीन हुड्डा, जैस्मीन लाम्बोरिया को मिली शिकस्त भारत का पिछला बेस्ट 2018 में जकार्ता में था, जब भारत ने 9 पदकों के साथ इवेंट को समाप्त किया था. ये पदक किनान चेनाई के लिए एक बड़ा उपहार था क्योंकि उन्होंने इससे पहले जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमन के साथ पुरुष टीम ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.
Sun, 01 Oct 2023 - 79 - Asian Games 2023: सेमीफाइनल में पहुंचीं परवीन हुड्डा, जैस्मीन लाम्बोरिया को मिली शिकस्त
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में महिला मुक्केबाजी में इसी वर्ग में भारत के लिए कोटा भी हासिल कर लिया. उनके अलावा, निकहत ज़रीन (50 किग्रा) और प्रीति पवार (54 किग्रा) अन्य महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक कोटा हासिल किया है. दूसरी ओर, जैस्मीन लेम्बोरिया को 60 किग्रा वर्ग में एक कठिन मुकाबले में उत्तर कोरियाई मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा. Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने शूटिंग में जीता सिल्वर, मेडल से चूके स्वप्निल कुसाले एशियाई खेलों में वह ओलिंपिक कोटा भी हासिल करने से चूक गईं. जैस्मीन राउंड 1 में शीर्ष पर थी लेकिन राउंड 2 में चीजें बदल गईं और उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.
Sun, 01 Oct 2023 - 78 - Asian Games 2023 : Aditi Ashok ने रचा इतिहास! बनीं गोल्फ में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
अदिति अशोक ने रविवार को गोल्फ में एक नया इतिहास रच दिया. उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में महिला गोल्फ में ऐतिहासिक रजत पदक जीता और खेलों के किसी भी सीजन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं. पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहना अभी भी थोड़ा निराशाजनक था क्योंकि एशियाई खेलों 2023 में महिला गोल्फ के अंतिम दिन नंबर 1 स्थान पर जाने के बाद पूरे देश को अदिति अशोक से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी. हालांकि, स्वर्ण पदक की उम्मीदें धराशायी हो गईं क्योंकि अदिति का अंतिम दिन औसत रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इसके अलावा, अदिति अशोक, अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स की तिकड़ी महिला टीम में ऐतिहासिक एशियाई खेलों के पदक के करीब पहुंची, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. फिर भी, एक बेहतरीन प्रयास ने अदिति को 2002 के बाद व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय गोल्फर बनने में मदद की. Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को धोया, 10-2 के अंतर से दर्ज की जीत
Sun, 01 Oct 2023 - 77 - ODI World Cup 2023 के लिए नहीं चुने जाने पर Yuzvendra Chahal ने कही दिल की बात
युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए लगातार तीसरे विश्व कप से चूकने पर खुलकर बात की और कहा कि वह समझते हैं कि केवल 15 खिलाड़ी ही टीम का हिस्सा हो सकते हैं और आप 17 या 18 खिलाड़ियों को नहीं ले सकते. चहल ने विजडन इंडिया को बताया,'मुझे थोड़ा बुरा लगता है, लेकिन जीवन में मेरा मकसद आगे बढ़ना है. अब मुझे इसकी आदत हो गई है, तीन विश्व कप हो चुके हैं (हंसते हुए).' 'मैं किसी भी तरह कहीं क्रिकेट खेलना चाहता हूं. लेग स्पिनर ने अपने काउंटी चैम्पियनशिप कार्यकाल के बारे में कहा, इसलिए मैं केंट के लिए खेलने के लिए यहां आया हूं.' भारतीय चयनकर्ताओं ने शुरुआत में 2023 विश्व कप के लिए 3 स्पिनरों को चुना - रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल. हालांकि, अक्षर घटना के लिए समय पर ठीक नहीं हो सका, इसलिए रविचंद्रन अश्विन को अंतिम समय में टीम में शामिल किया गया. अफसोस की बात यह है कि चहल चयनकर्ताओं के शीर्ष 4 स्पिनरों में भी नहीं थे. इससे पहले, चहल यूएई में 2021 टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं थे और चयनित होने के बावजूद टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में एक भी मैच नहीं खेला था. IND vs PAK: 'भारत दुश्मन मुल्क...', पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर
Sun, 01 Oct 2023 - 76 - Asian Games 2023: डेरियस चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की तिकड़ी ने पुरुषों की ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. डेरियस चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमन की तिकड़ी ने रविवार को गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा, डेरियस चेनाई और ज़ोरावर सिंह दोनों ने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में भी जगह पक्की कर ली. Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को धोया, 10-2 के अंतर से दर्ज की जीत दूसरी तरफ, भारत की महिला निशानेबाजों, जिनमें राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक शामिल थीं, ने ट्रैप शूटिंग में 337 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता. साथ ही, मनीषा भी फाइनल में पहुंच गईं. वो तीन अन्य के साथ 114 पर बराबरी पर थी लेकिन शूट ऑफ के जरिए उन्हें बढ़त मिली.
Sun, 01 Oct 2023 - 75 - Asian Games 2023: पदक तालिका में चौथे स्थान पर भारत, 216 मेडल के साथ नंबर 1 पर चीन
Asian Games Medal Tally: एशियन गेम्स 2023 में पदक तालिका में भारत की स्थिति मजबूत हो गई है. भारत ने सातवें दिन, 30 सितंबर को 5 पदक जोड़ने के बाद चौथे स्थान पर बने रहने में सफलता पाई. भारतीय एथलीटों ने शनिवार को 2 स्वर्ण पदक, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते, जिससे उनके कुल पदकों की संख्या 38 हो गई है. रोहन बोपन्ना और रुतुराज भोंसले ने टेनिस मिक्सड डबल्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराया. भारत के लिए दोहरी खुशी रही क्योंकि कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया. Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने शूटिंग में जीता सिल्वर, मेडल से चूके स्वप्निल कुसाले जबकि मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने रजत पदक जोड़कर भारत ने शानदार खेल खेला. पदक तालिका में चीन 216 मेडल के साथ नंबर 1 पर बना हुआ है.
Sat, 30 Sep 2023 - 74 - World Cup 2023: मिचेल स्टार्क ने गेंद से ढाया कहर, नीदरलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक
Australia vs Netherlands: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच वॉर्मअप मैच में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने गेंद से कहर ढाते हुए हैट्रिक ली. स्टार्क ने मैक्स ओडॉउड, बास डी लीडे और वेस्ले बर्रेसी को आउट करके हैट्रिक ली. World Cup 2023: वर्ल्डकप का ओपनिंग मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, ये है वजह पारी का पहला ओवर करने आए स्टार्क ने 5वीं गेंद ओ'डॉउड को LBW आउट किया इसके बाद अगली गेंद इनस्विंगर गेंद पर स्टार्क ने वेस्ले बर्रेसी को क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद तीसरा ओवर करने आए स्टार्क ने पहली ही गेंद पर डी लीडे को क्लीन बोल्ड कर हैट्रिक ली.
Sat, 30 Sep 2023 - 73 - Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को धोया, 10-2 के अंतर से दर्ज की जीत
Asian Games 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 4 गोल के दमपर भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्ल के पूल ए के एकतरफा मैच में शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. पाकिस्तान के खिलाफ गोल अंतर के हिसाब से ये भारत की सबसे बड़ी जीत है. हरमनप्रीत ने 11वें, 17वें, 33वें और 34वें मिनट में गोल किए जबकि वरुण कुमार (41वें और 54वें) ने दो गोल किए. मनदीप सिंह (आठवें), सुमित (30वें), शमशेर सिंह (46वें) टीम के लिए गोल करने वाले अन्य खिलाड़ी रहे. पूरी तरह से भारतीय दबदबे वाले मुकाबले में मोहम्मद खान (38वें) और अब्दुल राणा (45वें) ने गोल कर पाकिस्तान के हार के अंतर को कम किया. यह दोनों टीमों के बीच 180वां मैच था और आठ गोल के अंतर से मिली जीत भारत-पाकिस्तान हॉकी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इससे पहले सबसे बड़ी जीत का अंतर 2017 में 7-1 था. पाकिस्तान ने भी इसी अंतर से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. किदांबी श्रीकांत एंड कंपनी ने रचा इतिहास, Asian Games के फाइनल में पहुंची भारत की बैडमिंटन टीम पाकिस्तान ने यह नतीजा 1982 में दिल्ली में हुए एशियन गेम्स के फाइनल में हासिल किया था. भारत ने इस तरह शनिवार के मैच में 41 साल पहले की हार का बदला ले लिया है. भारतीय टीम ने लगातार चार जीत के बाद 12 अंक के साथ पूल ए में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है. टीम को पूल के अपने आखिरी मुकाबले में दो अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करना है.
Sat, 30 Sep 2023 - 72 - किदांबी श्रीकांत एंड कंपनी ने रचा इतिहास, Asian Games के फाइनल में पहुंची भारत की बैडमिंटन टीम
Asian Games 2023: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया पर 3-2 से जीत के साथ सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. ये पहली बार है जब कोई भारतीय बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची है. Asian Games 2023 : 'मुझे अपनी तकनीक और थ्रो में सुधार करना होगा', कॉम्पटीशन से पहले बोले Neeraj Chopra एशियन गेम्स में पुरुष बैडमिंटन में भारत का आखिरी टीम पदक 37 साल पहले आया था, जब प्रकाश पदुकोण और सैयद मोदी की भारतीय टीम 1986 में सियोल में कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी. ये केवल दूसरी बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल पक्का किया है.
Sat, 30 Sep 2023 - 71 - Asian Games 2023: 1 अक्टूबर को भारत मेडल टेली में लगा सकता है लंबी छलांग, देखें पूरा Schedule
Asian Games 2023 India Schedule Oct 1: भारत के लिए एशियन गेम्स का सातवां दिन शानदार रहा, जहां उन्होंने 2 गोल्ड मेडल जीते. एक टेनिस में मिक्सड डबल में और एक पुरुष स्क्वैश टीम इवेंट में भारत ने अपना परचम लहराया. ऐसे में 8वें दिन भारत के पदक की संख्या तेजी से बढ़ सकती है. 1 अक्टूबर को मेडल के लिए कई प्रतियोगिताएं होने वाली हैं, जहां भारत गोल्फ, एथलेटिक्स, निशानेबाजी और मुक्केबाजी सहित अन्य खेलों में भाग लेगा. शुरुआत में सभी की निगाहें भारत की अदिति अशोक पर होंगी, जिन्होंने महिला गोल्फ के राउंड 3 इवेंड में शानदार प्रदर्शन किया था. अदिति रविवार को महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार हैं. उनके प्रदर्शन ने भारत को टीम स्टैंडिंग में टॉप पर पहुंचा दिया है, भले ही उनके हमवतन लीडरबोर्ड पर बहुत पीछे हैं. वहीं भारत के लिए एथलेटिक्स में एक्शन से भरपूर दिन होगा, जिसमें कई फाइनल होंगे. शूटिंग इवेंट भी रविवार को समाप्त हो जाएंगे, जिसके अंतिम दिन ट्रैप स्पर्धाएं होंगी. भारत हांग्जो 2022 में निशानेबाजी में पहले ही जीते गए 19 पदकों में और पदक जोड़ सकता है. एशियन गेम के आठवें दिन - 1 अक्टूबर को भारत के पूरे कार्यक्रम पर एक नजर- गोल्फ़ 4:00 AM: अदिति अशोक, प्रणवी शरथ, अवनि प्रशांत महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा, राउंड 4 4:00 AM: पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में अनिर्बान लाहिड़ी (टी17), एसएसपी चौरसिया (टी20), खलिन जोशी (टी24), शुभंकर शर्मा (टी34), राउंड 4 घुड़सवार सुबह 5:30 बजे: इवेंटिंग (क्रॉस कंट्री) - आशीष लिमये, अपूर्व दाभाड़े, विकास कुमार एथलेटिक्स सुबह 6:30 बजे: महिला हेप्टाथलॉन लंबी कूद - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा सुबह 7:10 बजे: महिलाओं की 200 मीटर - ज्योति याराजी (हीट 1) सुबह 7:35 बजे: महिला हेप्टाथलॉन भाला फेंक - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा सुबह 8:06 बजे: पुरुषों की 200 मीटर - अमलान बोरगोहेन (हीट 4) 4:30 PM: पुरुष शॉट पुट फ़ाइनल - तजिंदरपाल सिंह तूर, साहब सिंह 4:40 PM: पुरुषों की लंबी कूद फाइनल - मुरली श्रीशंकर, जेसविन एल्ड्रिन 4:45 PM: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल - अविनाश साबले शाम 5:25 बजे से: पुरुषों की 200 मीटर सेमीफ़ाइनल - अमलान बोरगोहेन 5:35 PM: महिला डिस्कस थ्रो फ़ाइनल - सीमा पुनिया शाम 5:50 बजे: महिलाओं की 1500 मीटर फ़ाइनल - हरमिलन बैंस, दीक्षा शाम 6:00 बजे: पुरुषों की 1500 मीटर फ़ाइनल - जिन्सन जॉनसन, अजय कुमार सरोज 6:15 PM: महिला हेप्टाथलॉन 800 मीटर - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा 6:45 PM: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ फाइनल - ज्योति याराजी, नित्या रामराज तीरंदाजी सुबह 6:30 बजे से: रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत योग्यता - तुषार शेल्के, अतनु दास, मृणाल चौहान, धीरज बोम्मदेवरा सुबह 6:30 बजे से: कंपाउंड महिला व्यक्तिगत योग्यता - परनीत कौर, अवनीत कौर, अदिति स्वामी, ज्योति वेन्नम सुबह 11:50 बजे से: कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत योग्यता - प्रथमेश जावकर, ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा, राजा चौहान सुबह 11:50 बजे से: रिकर्व महिला व्यक्तिगत योग्यता - प्राची सिंह, सिमरनजीत कौर, भजन कौर, अंकिता भक्त शूटिंग सुबह 6:30 बजे से: पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट - किनान चेनाई, पृथ्वीराज टोंडिमन, ज़ोरावर सिंह संधू सुबह 6:30 बजे से: पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट - राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक दोपहर 12:30 बजे: महिला ट्रैप फ़ाइनल दोपहर 1:30 बजे: पुरुष ट्रैप फ़ाइनल पूल सुबह 6:30 बजे से: पुरुष टीम, मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 सुबह 11:00 बजे से: महिला टीम राउंड रॉबिन 2 डोंगी स्प्रिंट सुबह 7:00 बजे: महिला कैनो सिंगल 200 मीटर - मेघा प्रदीप (हीट 1) सुबह 7:26 बजे: महिला कयाक सिंगल 500 मीटर - सोनिया फ़िरेम्बम (हीट 2) 12:30 अपराह्न: महिला कैनो सिंगल 200 मीटर सेमीफ़ाइनल - मेघा प्रदीप (यदि योग्य हो) 12:40 अपराह्न: महिला कयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल - सोनिया फ़िरेम्बम (यदि योग्य हो) कुरैश सुबह 7:00 बजे से: पुरुषों का 81 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 - आदित्य धोपाओकर Sepak takraw सुबह 7:30 बजे: भारत बनाम लाओस, महिला क्वाड्रेंट ग्रुप बी मैच सुबह 11:30 बजे: भारत बनाम जापान, पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप बी मैच 12:30 बजे: भारत बनाम चीन, महिला क्वाड्रेंट ग्रुप बी मैच स्क्वाश सुबह 8:30 बजे: भारत बनाम कोरिया, मिश्रित युगल पूल ए सुबह 10:00 बजे: भारत बनाम फिलीपींस, मिश्रित युगल पूल डी दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान, मिश्रित युगल पूल ए 3:00 अपराह्न: भारत बनाम पाकिस्तान, मिश्रित युगल पूल डी 1:30 अपराह्न: पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 32 - महेश मंगांवकर बनाम जोनाथन रेयेस (फिलीपींस) मुक्केबाज़ी टीबीडी: महिलाओं का 50 किग्रा सेमीफ़ाइनल - निकहत ज़रीन टीबीडी: महिलाओं का 57 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल - परवीन हुडा टीबीडी: महिलाओं का 60 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल - जैस्मीन लेम्बोरिया शतरंज दोपहर 12:30 बजे: पुरुष और महिला टीम राउंड 3 हॉकी दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया, महिला पूल ए मैच बैडमिंटन दोपहर 2:30 बजे: भारत बनाम टीबीडी (यदि भारत क्वालिफाई करता है), पुरुष टीम फाइनल वालीबाल शाम 4:30 बजे: भारत बनाम चीन, महिला पूल ए मैच बास्केटबाल शाम 5:30 बजे: भारत बनाम चीन, महिला ग्रुप ए मैच
Sat, 30 Sep 2023 - 70 - Asian Games 2023: ओलंपिक मेडल विजेता Mirabai Chanu रही असफल, वेटलिफ्टिंग में हाथ लगी निराशा
Asian Games 2023: हांगझू एशियन गेम्स में आज महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारत की मीराबाई चानू मेडल जीतने में असफल रही. स्नैच कंपोजिट में मीराबाई 83 किलो वजन उठाकर लीडरबोर्ड में छठे स्थान पर रही. हालांकि, इसके बाद मीराबाई ने क्लीन एंड जर्क में सुधार करते हुए पहले प्रयास में 108 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन अगले दो प्रयासों में वह सफल नही हो सकी. जिसके चलते मीराबाई चौथे स्थान पर रही. टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू से सभी को गोल्ड मेडल की बहुत उम्मीदें थी, लेकिन मीराबाई हारने के बाद मेडल की रेस से बाहर हो गई है. Asian Games 2023 : रोहन और रुतुजा की जोड़ी ने टेनिस में जिताया भारत को गोल्ड मेडल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीराबाई चानू शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने के कारण इस इवेंट के दौरान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थीं। यही वजह रही कि अपने अंतिम लिफ्ट के दौरान मीराबाई घायल हो गईं. जिसके बाद उनके कोच विजय शर्मा को उन्हें मंच से ले जाना पड़ा।
Sat, 30 Sep 2023 - 69 - Asian Games 2023: सुतिर्था और अयहिका ने चीनी जोड़ी को उसी के घर में हराया, पक्का किया मेडल
Asian Games 2023: भारत ने टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है. सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने महिला डबल्स के क्ववाटर फाइनल मुकाबले में चीन को उसी के घर में शिकस्त दी. Asian Games 2023: शूटिंग में दिखा भारत का दबदबा, एक ही इवेंट में जीत गोल्ड और सिल्वर मेडल सुतिर्था और अयहिका ने चार गेम तक चले मुकाबले में चीन की वर्ल्ड नंबर 2 जोड़ी को 11-5, 11-5, 5-11, 11-9 से शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही सुतिर्था और अयहिका ने एशियन गेम्स में भारत का महिला डबल्स में पहला मेडल पक्का कर दिया है.
Sat, 30 Sep 2023 - 68 - India vs England: गुवाहाटी में बारिश ने बिगाड़ा खेल, रद्द हुआ भारत- इंग्लैंड मैच
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्डकप 2023 में खेले जाने वाला वॉर्मअप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते वॉर्मअप मैच में 1 भी गेंद का खेल ना हो सका और लगातार बारिश के बीच मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. ODI World Cup 2023 : Rizwan हुए भारतीय क्रिकेट फैंस की गर्मजोशी के कायल! ऑडियंस को कहा शुक्रिया इससे पहले कल त्रिवेन्द्रम में खेले जाने वाला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का मैच भी बारिश की वजह से ही रद्द कर दिया गया था. बता दें कि भारत को वर्ल्डकप 2023 में अपना अगला वॉर्मअप मैच नीदरलैंड के खिलाफ 3 अक्टूबर को खेलना है.
Sat, 30 Sep 2023 - 67 - Asian Games 2023: महिला गोल्फ के तीसरे राउंड में अदिति ने हासिल की बड़ी बढ़त, गोल्ड की बढ़ी उम्मीदें
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में महिला गोल्फ इवेंट के तीसरे राउंड में अदिति अशोक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस राउंड के बाद अदिति पहले स्थान पर है. जबकि उनके साथी प्रणवी शरथ उर्स 11वें स्थान पर हैं और अवनि प्रशांत संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। Asian Games 2023: Sarabjot का जन्मदिन बना और भी खास! साथी खिलाड़ियों ने मनाया बर्थडे इस इवेंट का फाइनल राउंड रविवार को खेला जायेगा. ऐसे में अदिति अशोक की तरफ से गोल्फ में पहले गोल्ड मेडल की उम्मीदें लगी हुई है. बता दें कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में अदिति गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थी. ऐसे में एशियाई खेलों में वह फाइनल राउंड को जीतकर गोल्ड हासिल करना चाहेगी.
Sat, 30 Sep 2023 - 66 - Asian Games 2023: पुरुष स्क्वैश टीम इवेंट में भारत ने पाक को हराकर जीता गोल्ड
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के सातवें दिन सौरव घोषाल, अभय सिंह और महेश मनगांवकर की तिकड़ी ने पुरुष स्क्वैश टीम इवेंट में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले के पहले गेम में महेश को नासिर इकबाल से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद दूसरा गेम में भारत के सौरव घोषाल ने मोहम्मद असिम को 3-0 से हराते हुए भारत की मैच में वापसी करवाई। मैच में 1-1 की बराबरी के बाद तीसरे और करो या मरो वाले गेम में अभय सिंह ने नूर जमा के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज करते हुए स्क्वैश इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जीता दिया। Asian Games 2023: महिला गोल्फ के तीसरे राउंड में अदिति ने हासिल की बड़ी बढ़त, गोल्ड की बढ़ी उम्मीदें बता दें कि एशियाई खेलों में भारत का स्क्वैश इवेंट में यह अबतक का दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले इस इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल साल 2014 एशियाई खेलों में जीता था. इसके साथ ही भारत के अब कुल 10 गोल्ड मेडल सहित कुल 36 मेडल हो गए है. इसके साथ ही भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
Sat, 30 Sep 2023 - 65 - Asian Games 2023 : मुझे अपनी तकनीक और थ्रो में सुधार करना होगा, कॉम्पटीशन से पहले बोले Neeraj Chopra
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने माना कि हांगझू में होने वाली जैवलिन स्पर्धा में सभी की नजर उनपर और पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम पर होगी. भाला फेंक स्पर्धा से पहले, चोपड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई से अपनी तैयारियों और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम सहित अपनी प्रतिस्पर्धा पर बात की. 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,'एथलेटिक्स में, आप खुद से प्रतिस्पर्धा करते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं. हां, एशियाई खेलों में भारत और पाकिस्तान पर कुछ ध्यान केंद्रित है क्योंकि वहां कोई यूरोपीय एथलीट नहीं हैं, लेकिन मेरी लड़ाई मेरे खिलाफ है, मुझे अपनी तकनीक और थ्रो में सुधार करना होगा.' नदीम के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में विस्तार से बताते हुए, नीरज ने कहा, 'जब भी अरशद ने मेरे साथ खेला है, मैंने जीत हासिल की है. लेकिन ध्यान हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर होता है, इस पर नहीं कि मेरे खिलाफ कौन खेल रहा है.' प्रतिष्ठित 90 मीटर का निशान लंबे समय से नीरज से दूर रहा है, लेकिन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को इसकी हड़बड़ी नहीं है. नीरज ने आगे कहा,'मैं इसके बहुत करीब हूं. मैं उस थ्रो को स्वयं मारना चाहता हूं. मैं प्रोसेस में विश्वास करता हूं. जब भी होगा, तब होगा. मैं जल्दी में नहीं हूं. मैं अपने लगातार प्रदर्शन से खुश हूं, यही मेरा मुख्य फोकस है.' उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात पसंद है कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह न केवल मैदान पर बल्कि प्रशिक्षण में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. नीरज ने कहा,'यह सिर्फ थ्रो में निरंतरता के बारे में नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण में भी है. अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेते रहें और अपनी तकनीक पर काम करें. इससे सुधार होता है. पिछले साल मैंने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए, यह अच्छा था. मैंने सुधार किया. इस साल मुझे अच्छा महसूस हुआ, लेकिन चोटें एक अस्थायी बाधा साबित हुईं. लगातार बने रहना अच्छा लगता है.' वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा हांगझू में हैं और पूरा देश 4 अक्टूबर को इस स्टार के मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहा है. Asian Games 2023 : गोल्ड मेडल से चूके Sarabjot और Divya, Shooting में भारत की झोली में आया 19वां पदक
Sat, 30 Sep 2023 - 64 - Asian Games 2023 : रोहन और रुतुजा की जोड़ी ने टेनिस में जिताया भारत को गोल्ड मेडलSat, 30 Sep 2023
- 63 - Asian Games 2023: Sarabjot का जन्मदिन बना और भी खास! साथी खिलाड़ियों ने मनाया बर्थडे
Asian Games 2023: सरबजोत सिंह के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है. दरअसल, एशियाई खेलों के सातवें दिन सरबजोत और दिव्या टीएस की जोड़ी ने भारत को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जिताया। फिर इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ चीन की गोल्ड मेडल विजेता जोड़ी ने आपस में मिलकर सरबजोत का 22वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया. बता दें कि शूटिंग में भारत का यह 19वां मेडल हैं. जबकि इस मेडल के साथ भारत के एशियाई खेलों में अब कुल 34 मेडल हो गए हैं.
Sat, 30 Sep 2023 - 62 - ODI World Cup 2023 : Rizwan हुए भारतीय क्रिकेट फैंस की गर्मजोशी के कायल! ऑडियंस को कहा शुक्रिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वार्म अप मैच हारने के बावजूद यह मैच पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान के लिए यादगार बन गया, जिन्होंने 93 गेंदों में बेहतरीन शतक जड़ा. मैच की पहली पारी के बाद रिजवान ने टीम के आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए हैदराबाद के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. रिजवान ने मिड इनिंग के दौरान कहा,'शतक, शतक होता है, इस पर गर्व है और खुशी भी है. पाकिस्तान के लिए शतक बनाना हमेशा खास होता है. हवाईअड्डे पर ही भारतीय दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया, ठीक वैसे ही जैसे पाकिस्तान में हमारे प्रशंसक हमें प्यार करते हैं. भारत में शानदार तरीके से हमारा स्वागत किया गया.' ODI World Cup 2023 : Rizwan का शतक गया बेकार! पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से दी मात
Sat, 30 Sep 2023 - 61 - Asian Games 2023 : गोल्ड मेडल से चूके Sarabjot और Divya, Shooting में भारत की झोली में आया 19वां पदक
भारत की सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस की जोड़ी एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम निशानेबाजी में स्वर्ण पदक से चूक गई. रजत पदक जीतकर इस जोड़ी ने Asian Games 2023 में भारत को शूटिंग में 19वां पदक और तीसरा सिल्वर मेडल दिलवाया. चीन ने इस स्पर्धा में भारत को 16-14 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. सरबजोत सिंह, जो आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहे हैं, क्वालिफिकेशन स्टेज के दौरान प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहे, लेकिन प्रतियोगिता के अंतिम दौर में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा. सरबजोत और दिव्या दोनों के लिए यह हांगझू में दूसरा पदक था. सरबजोत ने पहले 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में अपने साथी अर्जुन चीमा और शिवा नरवाल के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि दिव्या ईशा सिंह और पलक गुलिया के साथ तिकड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थीं, जिन्होंने उसी श्रेणी में रजत पदक हासिल किया था. Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने शूटिंग में जीता सिल्वर, मेडल से चूके स्वप्निल कुसाले
Sat, 30 Sep 2023 - 60 - ODI World Cup 2023 : Rizwan का शतक गया बेकार! पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से दी मात
सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनकी अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने मोहम्मद रिजवान के शतकीय प्रयास पर पानी फेरकर शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को विश्व कप के पहले अभ्यास क्रिकेट मैच में 38 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया. रिजवान ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 103 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 94 गेंद का सामना करके नौ चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान बाबर आजम ने भी भारतीय धरती पर अपने पहले मैच में 80 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं. सौद शकील ने भी 75 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 345 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. कप्तान केन विलियमसन ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए अर्धशतक बनाया जिससे न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के इस स्कोर को बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रविंद्र ने पारी का आगाज करते हुए 72 गेंद पर 97 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है. विलियमसन (54) और डैरेल मिशेल (59) ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अर्धशतक पूरे किये जबकि मार्क चैपमैन ने 41 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने 43.4 ओवर में पांच विकेट पर 346 रन बनाकर विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की. IND vs PAK: 'भारत दुश्मन मुल्क...', पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर
Sat, 30 Sep 2023 - 59 - Asian Games 2023: 7वें दिन भारत कई खेलों में लेगा हिस्सा, देखें पूरा Schedule
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के छठे दिन भारत कुल 7 मेडल जीतने में सफल रहा. इसके साथ ही भारत के अब एशियन गेम्स में कुल 32 मेडल हो गए हैं. भारत की तरफ से शूटिंग इवेंट्स में एकबार फिर से जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय खिलाड़ियों ने इस इवेंट में आज कुल 5 मेडल जीते. इसके साथ ही शूटिंग इवेंट में भारत के कुल 18 मेडल हो गये है. कल इस टूर्नामेंट के सातवें दिन का खेल खेला जायेगा. जिसमे भारत इक्वेस्ट्रियन, हॉकी, गोल्फ, हैंडबॉल और चेस जैसे खेलों में हिस्सा लेगा. ऐसे में इस सातवें दिन भारत की मेडल टैली में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इस दिन सबकी नजरें खासतौर से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हॉकी मुकाबले पर टिकी होगी, जिसमे भारत हरहाल में जीत दर्ज करना चाहेगा. इसके साथ ही भारत के युवा चेस स्टार खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंद भी राउंड-2 खेलेंगे. आइए एक नजर डालते हैं भारत के 30 सितंबर के पूरे शेड्यूल पर- गोल्फ़ - सुबह 4:00 बजे: पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में अनिर्बान लाहिड़ी (टी9), शुभंकर शर्मा (टी21), एसएसपी चौरसिया (टी29), खलिन जोशी (टी29), राउंड 3 सुबह 4:00 बजे: अदिति अशोक (टी2), प्रणवी शरथ (टी10) अवनि प्रशांत (टी15) महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में, राउंड 3 इक्वेस्ट्रियन - सुबह 5:30 बजे से: इवेंटिंग ड्रेसेज टीम और व्यक्तिगत - विकास कुमार, अपूर्व दाभाड़े, आशीष लिमये शूटिंग - सुबह 6:30 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम - सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस सुबह 6:30 बजे: पुरुष ट्रैप-75 क्वालीफिकेशन (चरण 1) - किनान चेनाई, पृथ्वीराज टोइंडमन, ज़ोरावर सिंह संधू सुबह 6:30 बजे: महिला ट्रैप-75 क्वालीफिकेशन (चरण 1) - राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक रोलर स्केटिंग- सुबह 6:30 बजे: महिला स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर पॉइंट-एलिमिनेशन रेस - हीरल साधु, आरती राज सुबह 7:05 बजे: पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर पॉइंट-एलिमिनेशन रेस - आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले एथलेटिक्स - सुबह 6:35 बजे: पुरुषों की लंबी कूद योग्यता - जेसविन एल्ड्रिन (ग्रुप ए), मुरली श्रीशंकर (ग्रुप बी) सुबह 6:38 बजे: महिला हेप्टाथलॉन 100 मीटर बाधा दौड़ - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा (हीट 2) सुबह 6:45 से: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ - ज्योति याराजी (हीट 1), निथ्या रामराज (हीट 2) सुबह 7:05 बजे से: पुरुषों की 1500 मीटर - अजय कुमार सरोज (हीट 1), जिन्सन जॉनसन (हीट 2) सुबह 7:20 बजे: महिला हेप्टाथलॉन ऊंची कूद - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा दोपहर 4:40 बजे: महिला हेप्टाथलॉन शॉट पुट - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा शाम 5:30 बजे: महिलाओं की 400 मीटर फ़ाइनल - ऐश्वर्या मिश्रा और हिमांशी मलिक (if qualified) शाम 5:40 : पुरुषों की 400 मीटर फ़ाइनल - मुहम्मद अनस याहिया और मुहम्मद अजमल वरियाथोडी (if qualified) शाम 5:50 बजे: पुरुषों की 10000 मीटर फ़ाइनल - गुलवीर सिंह, कार्तिक कुमार शाम 6:35 बजे: महिला हेप्टाथलॉन 200 मीटर - स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा ब्रिज - सुबह 6:30 बजे से: पुरुष टीम, महिला टीम और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 कुराश - सुबह 7:00 बजे से (सभी राउंड) पुरुष 66 किग्रा - केशव महिला 52 किग्रा - पिंकी बलहारा, सुचिका तरियाल कैनो स्प्रिंट - सुबह 7:20 बजे: पुरुष कैनो सिंगल 1000 मीटर - नीरज वर्मा (हीट 1) सुबह 7:48 बजे: महिला कयाक डबल 500 मीटर - बिनीता चानू ओइनम और पार्वती गीता (हीट 2) सुबह 8:16 बजे: पुरुषों की कैनो डबल 500 मीटर - रिबासन निंगथौजम और ज्ञानेश्वर फिलम (हीट 1) दोपहर 12:45 बजे : पुरुष कैनो सिंगल 1000 मीटर सेमीफ़ाइनल - नीरज वर्मा (यदि योग्य हैं) दोपहर 1:00 बजे : महिला कयाक डबल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल - बिनीता चानू ओइनम और पार्वती गीता (if qualified) दोपहर 1:16 बजे : पुरुषों की कैनो डबल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल - रिबासन निंगथौजम और ज्ञानेश्वर फिलम (if qualified) वॉलीबॉल - सुबह 8:00 बजे: भारत बनाम उत्तर कोरिया, महिला पूल ए मैच टेबल टेनिस - सुबह 10:15 बजे: मानुष शाह/मानव ठक्कर बनाम जोंगहून लिम/वूजिन जांग (दक्षिण कोरिया), पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल सुबह 11:00 बजे: मनिका बत्रा बनाम यिडी वांग (चीन), महिला एकल क्वार्टरफाइनल टीबीडी: सुतीर्था मुखर्जी/अयहिका मुखर्जी बनाम टीबीडी, महिला युगल क्वार्टरफाइनल टेनिस - सुबह 10:30 बजे से: रोहन बोपन्ना/रुतुजा भोसले बनाम त्सुंग-हाओ हुआंग/एन-शुओ लियांग (चीनी ताइपे), मिश्रित युगल फाइनल हैंडबॉल- सुबह 11:30 बजे: भारत बनाम नेपाल, महिला ग्रुप बी मैच बॉक्सिंग- दोपहर 12:15 बजे: लवलीना बोर्गोहेन बनाम सुयेओन सियोंग (दक्षिण कोरिया), महिला 75 किग्रा क्वार्टरफाइनल टीबीडी: सचिन सिवाच, पुरुषों का 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 टीबीडी: निशांत देव, पुरुषों का 71 किग्रा क्वार्टरफाइनल टीबीडी: प्रीति पवार, महिला 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल टीबीडी: नरेंद्र बेरवाल, पुरुष +92 किग्रा क्वार्टरफाइनल वेटलिफ्टिंग - दोपहर 12:30 बजे: महिला 49 किग्रा - मीराबाई चानू शाम 4:30 बजे: महिला 55 किग्रा - बिंद्यारानी देवी शतरंज - दोपहर 12:30 बजे: पुरुष और महिला टीम राउंड 2 स्क्वाश - दोपहर 1:00 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान, पुरुष टीम फाइनल बैडमिंटन - दोपहर 2:30 बजे: भारत बनाम टीबीडी, पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल डाइविंग - शाम 5:00 बजे: पुरुषों का सिंक्रोनाइज़्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फ़ाइनल - लंदन सिंह हेमाम और सिद्धार्थ प्रदेशी हॉकी - शाम 6:15 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान, पुरुष पूल ए मैच
Fri, 29 Sep 2023 - 58 - Asian Games 2023: भारत ने छठे दिन जीते कुल 7 पदक, मेडल टैली में लगाई छलांग
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया. इस छठे दिन भारत की झोली में कुल 7 मेडल आए. इसके साथ ही भारत के अब कुल 32 मेडल हो गए हैं. इसके साथ ही भारत अब मेडल टैली में पांचवें पायदान से छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर भी पहुंच गया है. भारत को आज 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला. इनमे 7 मेडल में 5 मेडल भारत ने सिर्फ शूटिंग के अलग-अलग इवेंट्स में जीते. जबकि 1-1 मेडल टेनिस और स्क्वैश में हासिल किया. Asian Games 2023: शूटिंग में दिखा भारत का दबदबा, एक ही इवेंट में जीत गोल्ड और सिल्वर मेडल छठे दिन की शुरुआत शूटिंग इवेंट में सिल्वर जीतने के साथ शुरू हुई. भारतीय महिला टीम की ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत को यह मेडल जिताया. इसके बाद शूटिंग इवेंट में ही भारत को आज का पहला गोल्ड मेडल भी मिला. जिसे ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन के पुरुष टीम इवेंट में जीता. भारत को तीसरा मेडल टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा में सिल्वर मेडल के रूप में मिला. जिसे भारत के साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने हासिल किया. दिन का चौथा और पांचवां मेडल भारत को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मिला. जिसमें पलक ने गोल्ड मेडल जीता, तो ईशा सिंह ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत की तरफ से अनहत सिंह, तन्वी खन्ना, जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल ने महिला स्क्वैश टीम इवेंट में भारत को आज का छठा मेडल दिलाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. भारत के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह दिन का सातवां मेडल जीतने में सफल रहे। उन्होंने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया ।
Fri, 29 Sep 2023 - 57 - Asian Games 2023: Nikhat Zareen ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत, मेडल भी किया पक्का
Nikhat Zareen qualify for semifinal: एशियन गेम्स 2023 में भारत की स्टार महिला मुक्केबाज खिलाड़ी निखत जरीन ने महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की की. Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने शूटिंग में जीता सिल्वर, मेडल से चूके स्वप्निल कुसाले इसके साथ ही निखत ने इस इवेंट में भारत के लिए एक पदक भी पक्का कर दिया है. निखत जरीन ने इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जॉर्डन की हनान नासर को हराया. इस जीत के साथ ही निखत ने साल 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए भी कोटा हासिल कर लिया है.
Fri, 29 Sep 2023 - 56 - World Cup 2023: वर्ल्डकप का ओपनिंग मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, ये है वजह
ODI World Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है. घुटने की चोट से उबरे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को पहले अभ्यास मैच में केन विलियमस सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिरूवनंतपुरम में पाकिस्तान के दूसरे वनडे में विलियमसन बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि विलियमसन को आईपीएल के दौरान लगी चोट के बाद आपरेशन कराना पड़ा था. कोच गैरी स्टीड ने कहा कि प्राथमिकता यही थी कि वो समय पर मैच फिट हो जाएं. उनकी गैर मौजूदगी में अभ्यास मैच में टॉम लाथम टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. IND vs PAK: 'भारत दुश्मन मुल्क...', पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर वहीं न्यूजीलैंड के सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी शनिवार को भारत रवाना होंगे. वो अंगूठे में फ्रेक्चर के बाद अब फिट हो गए हैं और पहले मैच में उपलब्ध रहेंगे.
Fri, 29 Sep 2023 - 55 - IND vs PAK: भारत दुश्मन मुल्क..., पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर
ODI World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम भारत पहुंच चुकी है. पाक टीम को भारत पहुंचे अभी कुछ ही वक्त हुआ है लेकिन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ के बयान ने खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जका अशरफ भारत को 'दुश्मन मुल्क' के रूप में संदर्भित करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, जका अशरफ पाकिस्तानी खिलाड़ी के नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे थे ऐसे में उनके मुख से भारत के लिए "दुश्मन मुल्क" शब्द का इस्तेमाल हुआ. IND vs AUS: रोहित शर्मा ने छक्कों की बरसात करते हुए रचा इतिहास, तोड़ा Chris Gayle का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बता दें कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ वर्ल्डकप 2023 में अपना मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. पाक टीम बाबर आजम के नेतृ्त्व में मैदान पर उतरेगी.
Fri, 29 Sep 2023 - 54 - Asian Games 2023: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को मिली करारी हार, PV Sindhu की अगुआई में मिली शिकस्त
Asian Games 2023: पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से 0-3 से हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने चोचुवोंग के साथ खेले गए एकल मैच में पहला राउंड 21-14 से जीता, लेकिन अगले दो राउंड में सिंधु को 15-21 और 14- 21 से हार झेलनी पड़ी। भारत की तरफ से पीवी सिंधु अपने प्रतिद्वंद्वी से एक राउंड जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी रही. Asian Games 2023: ऐश्वर्य, स्वप्निल और अखिल ने लहराया परचम, भारत ने जीता गोल्ड इसके अलावा महिला बैडमिंटन युगल मुकाबले में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को जोंगकोलफान किट्टीठाराकुल और रविंडा पी ने 21- 19, 21- 5 से शिकस्त दी। वहीं, बुसानन ओंगबामरूंगफान ने एकल मुकाबले में अष्मिमा चालिहा को 21- 9 और 21- 16 से हराया।
Fri, 29 Sep 2023 - 53 - Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने शूटिंग में जीता सिल्वर, मेडल से चूके स्वप्निल कुसाले
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और मेडल जीता. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में रजत पदक जीता. ऐश्वर्या 459.7 अंकों के साथ चीन की लिंशु डू के बाद दूसरे स्थान पर रहे. जिन्होंने 460.6 अंकों के साथ एशियाई खेलों में नया रिकॉर्ड बनाया. हालांकि मैदान में मौजूद दूसरे भारतीय स्वप्निल कुसाले का दिल टूट गया. Asian Games 2023: ऐश्वर्य, स्वप्निल और अखिल ने लहराया परचम, भारत ने जीता गोल्ड स्वप्निल शानदार शुरुआत के बावजूद चौथे स्थान पर रहे. बता दें कि छठे दिन निशानेबाजी में ऐश्वर्य का रजत भारत का 5वां पदक था. भारतीय निशानेबाज इस साल के एशियन गेम्स में पहले ही 18 पदक जीत चुके हैं, जो एशियाड में इस खेल में उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.
Fri, 29 Sep 2023 - 52 - Asian Games: पलक गुलिया के परिवार ने मनाई एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की खुशी, देखें Video
Asian Games में गोल्ड मेडल जीतने वाली पलक गुलिया का परिवार जश्न में डूबा है. हरियाणा के झज्जर में पलक गुलिया के परिजन खुशी मना रहे हैं. इस दौरान आतिशबाजी की गई और लोगों को मिठाइयां बांटकर पलक की सफलता का जश्न मनाया गया. परिजनों की खुशी देखते ही बनती थी. बता दें कि पलक गुलिया ने Asian Games में की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता. इस पदक को जीतने के साथ ही पलक गुलिया ने इतिहास रच दिया. पलक की बड़ी बहन ने कहा कि मेरे पास पलक की इस उपलब्धि के लिए शब्द नहीं है...वो बोलीं कि यह तो पता था कि वो मेडल लेकर आएगी लेकिन इतनी कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतेगी यह नहीं पता था. पलक की बड़ी बहन ने कहा पूरे देश को पलक की सफलता पर गर्व है. परिवार और परिजनों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग पलक गुलिया को बधाई दे रहे हैं. Asian Games 2023: शूटिंग में दिखा भारत का दबदबा, एक ही इवेंट में जीत गोल्ड और सिल्वर मेडल
Fri, 29 Sep 2023 - 51 - Asian Games 2023: टेनिस में भारत को मिली हार, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
Asian Games में टेनिस के मिक्सड डबल मुकाबले में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी को ताइपे की जोड़ी ने सीधे सेटों में शिकस्त दी. 1 घंटे 12 मिनट तक चले मैच में भारतीय जोड़ी सीधे शेटों में 4-6, 4-6 से हार गई. इस हार के बावजूद एशियन गेम्स में टेनिस में ये भारत का पहला पदक था, और एशियाई खेलों के छठे दिन उनका तीसरा पदक था. Asian Games 2023: शूटिंग में दिखा भारत का दबदबा, एक ही इवेंट में जीत गोल्ड और सिल्वर मेडल मालूम हो कि रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी भारत के लिए पदक पक्का कर दिया है और वे आज मिश्रित युगल सेमीफाइनल में खेलेंगे.
Fri, 29 Sep 2023 - 50 - World Cup 2023: भारत पहुंची पाकिस्तान टीम का ऐसा रहेगा खाने का मेन्यू, परोसे जाएंगे लज़ीज पकवान
Pakistan Cricket Team Food Menu: भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है. इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को भारत पहुंच चुकी है. हैदराबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. वहीं पाक खिलाड़ियों के रहने-सहने से लेकर खाने के मेन्यू का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक खिलाड़ियों को खाने में ज्यादा प्रोटीन वाले आहार दिए जा रहे हैं. नॅानवेज के तौर पर खाने के मेन्यू में चिकन, मटन और मछली को शामिल किया गया है. पाकिस्तान टीम के मेन्यू चार्ट में इस बार ग्रिल्ड लैंब चॉप्स, मटन करी, बटर चिकन और ग्रिल्ड मछली शामिल हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकबला खेला जायेगा.
Fri, 29 Sep 2023 - 49 - Asian Games 2023: शूटिंग में दिखा भारत का दबदबा, एक ही इवेंट में जीत गोल्ड और सिल्वर मेडल
Asian Games 2023: भारत की पलक और ईशा सिंह ने शुक्रवार सुबह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में इतिहास रचा. 17 साल की पलक ने फाइनल में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता, जो इस साल के एशियन गेम्स में देश का 8वां गोल्ड मेडल है. 242.1 अंकों के साथ पलक ने टॉप पर पहुंचते हुए एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड भी बनाया. पलक के पीछे ईशा सिंह रहीं जिन्होंने 239.7 अंकों के स्कोर के साथ भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. मालूम हो कि ये इस साल एशियन गेम्स में ईशा का चौथा पदक भी है. Asian Games 2023: ऐश्वर्य, स्वप्निल और अखिल ने लहराया परचम, भारत ने जीता गोल्ड बता दें कि ईशा और पलक ने क्रमशः 5वें और 7वें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन फाइनल के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए भारत को मेडल जितवा दिया. उनके पदकों से निशानेबाजी में भारत की कुल संख्या 17 हो गई है.
Fri, 29 Sep 2023 - 48 - Asian Games 2023: ऐश्वर्य, स्वप्निल और अखिल ने लहराया परचम, भारत ने जीता गोल्ड
Asian Games 2023: स्वप्निल कुसाले अखिल श्योराण और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने कमाल करते हुए 50 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. भारतीय निशानेबाजों ने चीन को पीछे छोड़ते हुए क्वालिफिकेशन में 1769 अंकों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. जहां स्वप्निल क्वालिफिकेशन चार्ट में टॉप पर रहे, वहीं ऐश्वर्या तोमर उनके बाद दूसरे स्थान पर रहे. इस जीत के साथ ही स्वप्निल और ऐश्वर्य ने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. Asian Games 2023: जीत के बाद भावुक हुईं Roshibina Devi, मणिपुर को समर्पित किया सिल्वर मेडल वहीं अखिल श्योराण 5वें स्थान पर रहने के बावजूद चूक गए. जबकि शीर्ष 8 निशानेबाज आमतौर पर अंतिम दौर में आगे बढ़ते हैं, एक देश से केवल 2 निशानेबाजों को ही अनुमति दी जाती है. इसलिए, अखिल श्योराण शीर्ष 8 में रहने के बावजूद फाइनल में भाग नहीं ले पाए.
Fri, 29 Sep 2023 - 47 - Asian Games 2023: भारत की बेटियां चमकीं, शूटिंग में जीता सिल्वर
Asian Games 2023: एशियाई गेम्स के छठे दिन भारतीय निशानेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा है. ईशा सिंह, पलक और दिव्या स्बाराजु की तिकड़ी ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. Asian Games 2023: जीत के बाद भावुक हुईं Roshibina Devi, मणिपुर को समर्पित किया सिल्वर मेडल भारतीय महिलाएं 1731 अंकों के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं, जिसने 1736 अंकों के साथ एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बनाया. ईशा और पलक, जो क्रमशः 5वें और 7वें स्थान पर रहीं, ने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
Fri, 29 Sep 2023 - 46 - Asian Games 2023: छठे दिन भारत का 4 मेडल तो जीतना तय, इन खेलों में गोल्ड का प्रबल दावेदार भारत
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत ने कुल 3 मेडल जीते.पांचवें दिन की समाप्ति तक भारत के अब एशियन गेम्स में कुल 25 मेडल हो गये है. वहीं कल एशियाई खेलों के छठे दिन का खेल खेला जायेगा. ऐसे में भारत के इस छठे दिन मेडल टेली में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दरअसल पांचवें दिन रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने टेनिस के मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की जोड़ी को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. इसके साथ ही अब इस जोड़ी की तरफ से भारत का एक मेडल पक्का हो गया है. टेनिस के मिश्रित युगल के अलावा साकेत और रामकुमार ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया की जोड़ी को हराते हुए टेनिस के मेंस डबल्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की की. ऐसे में भारत का टेनिस के मेंस डबल्स में कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया है. टेनिस के साथ ही स्क्वैश इवेंट में भारत की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. ऐसे में स्क्वैश में भी भारत के दो पदक पक्के हो गये है.
Thu, 28 Sep 2023 - 45 - Asian Games 2023: 29 सितंबर को भारत की मेडल टेली में हो सकती है अच्छी बढ़ोतरी, देखें पूरा Schedule
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत ने कुल 3 मेडल जीते. इसके साथ ही भारत मेडल टेली में छठे स्थान से एक पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. जहां मेडल टेली में चीन टॉप पर बना हुआ है. वहीं भारतीय खिलाड़ी भी अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे है. 29 सिंतबर को इस टूर्नामेंट में छठे दिन का खेल खेला जाएगा. इसके साथ ही कल से एथलेटिक्स इवेंट की भी शुरुआत होने जा रही है. Asian Games 2023: Anush Agarwalla ने घुड़सवारी में मेडल जीतकर रचा इतिहास भारत इस छठे दिन कई खेलों में हिस्सा लेगा. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की यह कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर इस छठें दिन मेडल टेली में चौथी पॉजिशन पर पहुंचा जा सके. इस छठे दिन शूटिंग, बैडमिंटन से लेकर हॉकी जैसे खेल खेले जायेंगे. ऐसे में भारत इस छठे दिन कई मेडल अपने नाम कर सकता है. शूटिंग इवेंट में अबतक भारत 13 मेडल्स हासिल कर चुका है. जिसके चलते कल होने वाले शूटिंग इवेंट्स पर खासतौर से सबकी नजरें टिकी हुई है. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- गोल्फ़ - सुबह 4:00 बजे - पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में अनिर्बान लाहिड़ी (टी9), एसएसपी चौरसिया (टी19), शुभंकर शर्मा (टी22), खलिन जोशी (टी31), राउंड 2सुबह 4:00 बजे - अदिति अशोक (टी2), प्रणवी शरथ (टी17) अवनि प्रशांत (टी21) महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में, राउंड 2 एथलेटिक्स - सुबह 4:30 बजे - पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में संदीप कुमार, विकास सिंहसुबह 4:40 बजे - महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामीसुबह 4:30 बजे - महिलाओं की 400 मीटर में ऐश्वर्या मिश्रा (हीट 1), हिमांशी मलिक (हीट 3)सुबह 4:55 बजे - पुरुषों की 400 मीटर में मुहम्मद अनस याहिया (हीट 1), मुहम्मद अजमल वरियाथोडी (हीट 2)सुबह 4:40 बजे - महिला हैमर थ्रो में रचना कुमारी, तान्या चौधरीसुबह 6:15 बजे - महिला शॉट पुट में किरण बलियान, मनप्रीत कौर शूटिंग - सुबह 6:30 बजे - पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराणसुबह 6:30 बजे - ईशा सिंह, दिव्या टीएस, पलक महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में बैडमिंटन- सुबह 6:30 बजे - भारत बनाम थाईलैंड, महिला टीम क्वार्टरफ़ाइनलसुबह 5:00 बजे - भारत बनाम नेपाल, पुरुष टीम क्वार्टरफ़ाइनल ब्रिज - सुबह 6:30 बजे - पुरुष और मिश्रित टीम राउंड रॉबिनसुबह 11:00 बजे - महिला टीम राउंड रॉबिन स्क्वाश- सुबह 8:30 बजे - भारत बनाम हांगकांग, महिला टीम सेमीफ़ाइनलदोपहर 14:00 बजे - भारत बनाम टीबीडी, पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल टेबल टेनिस - सुबह 9:00 बजे - मानुष शाह/मानव ठक्कर बनाम योंग क्यूक/यू एन कोएन पैंग (सिंगापुर), पुरुष युगल राउंड 16सुबह 9:35 बजे - अचंता शरथ कमल/साथियान ज्ञानसेकरन बनाम फैन ज़ेंडॉन्ग/चुकिन वांग (चीन), पुरुष युगल राउंड 16दोपहर 1:30 - श्रीजा अकुला/दीया चितले बनाम मियु किहारा/मिवा हरिमोटो (जापान), महिला युगल राउंड 16दोपहर 02:05 - सुतीर्था मुखर्जी/अयहिका मुखर्जी बनाम वानविसा औएवियाओथिन/जिन्निपा सॉवेट्टाबुट (थाईलान), महिला युगल राउंड 16 टेनिस - सुबह 07:30 बजे - पुरुष युगल फ़ाइनल सुबह 09:30 बजे - मिश्रित युगल सेमीफ़ाइनल बॉक्सिंग- दोपहर 12:00 बजे - परवीन हुडा बनाम ज़िचुन जू (चीन), महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16दोपहर 13:45 बजे - लक्ष्य चाहर बनाम ओमुरबेक उलू बेकझिगिट, पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ 16टीबीडी- निकहत ज़रीन। महिलाओं का 50 किग्रा क्वार्टरफाइनल शतरंज - दोपहर 12:30 बजे- पुरुष और महिला टीम राउंड 1 साइकिलिंग दोपहर 12:06 बजे से- डेविड बेकहम, पुरुष केइरिन (हीट 2), एसो अल्बेन (हीट 3) eSports - 11:30 - भारत बनाम किर्गिस्तान, DOTA2 ग्रुप ए मैचदोपहर 12:30 बजे- भारत बनाम फिलीपींस, DOTA2 ग्रुप ए मैच हैंडबॉल- दोपहर 03:30 बजे- भारत बनाम चीन, महिला ग्रुप बी मैच हॉकी - शाम 04:00 बजे: भारत बनाम मलेशिया, महिला पूल ए मैच 3x3 बास्केटबॉल - शाम 05:20 बजे: भारत बनाम चीन, पुरुष पूल सी मैच बास्केटबॉल- शाम 5:30 बजे - भारत बनाम मंगोलिया, महिला ग्रुप ए मैच
Thu, 28 Sep 2023 - 44 - ODI World Cup 2023: चोटिल Axar Patel की जगह R Ashwin को भारतीय स्क्वाड में किया गया शामिल
India's Squad changes for ODI World Cup 2023: बीसीसीआई ने वनडे विश्व कप की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया है. एशिया कप टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में अक्षर चोटिल हो गये थे. World Cup 2023: वर्ल्ड कप से ठीक पहले वापस घर लौटे साउथ अफ्रीकी कप्तान Temba Bavuma, जानें वजह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी तीन मैचों की वनडे सीरीज में आर अश्विन को खेलने का मौका मिला था. इस सीरीज में अश्विन ने दमदार बोलिंग करते हुए 2 मैचों में कुल 4 विकेट झटके थे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें वर्ल्ड कप के भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है.
Thu, 28 Sep 2023 - 43 - World Cup 2023: वर्ल्ड कप से ठीक पहले वापस घर लौटे साउथ अफ्रीकी कप्तान Temba Bavuma, जानें वजह
Temba Bavuma: वनडे वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेंबा बावुमा वापस अपने देश लौट गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बावुमा पारिवारिक कारणों के कारण अपने स्वदेश लौटे है. वर्ल्ड कप मैचों से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म अप मैच खेलना है. Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, 10m एयर पिस्टल टीम इवेंट में जीता गोल्ड ऐसे में साउथ अफ्रीका टीम बावुमा के बिना ही यह वार्म अप मैच खेलेगी. बावुमा की गैर-मौजूदगी में इन वार्म अप मैच में एडन मार्करम टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. माना जा रहा है कि बावुमा इस मैच से पहले तक टीम के साथ जुड़ जायेंगे.
Thu, 28 Sep 2023 - 42 - Asian Games 2023: Anush Agarwalla ने घुड़सवारी में मेडल जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2023: एशियाई खेलों के घुड़सवारी की व्यक्तिगत ड्रेसेज इवेंट में अनुश अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. व्यक्तिगत इवेंट में अनुश मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. घुड़सवारी में भारत का यह दूसरा मेडल है. इससे पहले टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, 10m एयर पिस्टल टीम इवेंट में जीता गोल्ड इसके साथ भारत के एशियाई खेलों में कुल 25 मेडल हो गए हैं. वहीं घुड़सवारी के टीम इवेंट में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले हृदय छेदा इस व्यक्तिगत इवेंट में मेडल जीतने में नाकाम रहे.
Thu, 28 Sep 2023 - 41 - Asian Games 2023: जीत के बाद भावुक हुईं Roshibina Devi, मणिपुर को समर्पित किया सिल्वर मेडल
भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने गुरुवार को एशियाई खेलों की महिला 60 किग्रा वुशु सांडा फाइनल में स्थानीय दावेदार वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 की हार के साथ सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने यह मेडल मणिपुर हिस्सा के पीड़ितों को समर्पित किया. रोशिबिना का गृह राज्य मणिपुर इस साल मई से हिंसा से जूझ रहा है. Asian Games 2023: इतिहास रचने से चूकीं Roshibina Devi, सिल्वर से करना पड़ा संतोष विरोधी कुकी जातीय समुदाय के दबदबे वाले चूरचांदपुर के करीबी बिष्णुपुर के क्वाशिफाई गांव की रहने वाली मैतेई समुदाय की रोशिबिना को स्थानीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. मणिपुर में दोनों समुदायों के बीच हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि घायलों का आंकड़ा भी काफी अधिक है. रोशिबिना ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा, 'मणिपुर जल रहा है. मणिपुर में हिंसा जारी है. मैं अपने गांव नहीं जा सकती. मैं यह मेडल उन लोगों को समर्पित करना चाहती हूं जो हमारी रक्षा कर रहे हैं और वहां पीड़ा सह रहे हैं.' मणिपुर की इस खिलाड़ी ने रोते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या होगा, लड़ाई तो जारी है. यह कब रुकेगा और पहले की तरह सामान्य जिंदगी कब लौटेगी.' रोशिबिना को डिफैंडिंग चैंपियन शियाओवेई के खिलाफ जूझना पड़ा और उन्होंने चीन की खिलाड़ी को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया. जजों ने दो दौर के बाद शियाओवेई को विजेता घोषित किया. चीन की खिलाड़ी पहले दौर से ही आक्रामक दिखी और उन्होंने रोशिबिना को गिराकर प्वॉइंट्स बनाए. मणिपुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए शियाओवेई का पैर पकड़कर उन्हें सीमा रेखा से बाहर करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही जिससे चीन की खिलाड़ी ने 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे राउंड में चीन की खिलाड़ी ने रोशिबिना के शरीर के ऊपरी हिस्से पर प्रहार से अंक जुटाए और जीत दर्ज की. रोशिबिना ने 2018 में जकार्ता खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रोशिबिना ने बुधवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट वियतनाम की थी थू थुइ एनगुएन को 2-0 से हराकर कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया था. इस भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार को अपने माता-पिता से बात की और उन्होंने अपनी बेटी को मणिपुर हिंसा से ध्यान नहीं भटकने देने और फाइनल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरे से कहा कि मैं मैच पर ध्यान दूं ना कि अन्य चीजों पर. मेरा परिवार ठीक है. मैं उनसे नियमित रूप से बात नहीं करती क्योंकि मेरे कोच कहते हैं कि वहां हो रही हिंसा से मेरा ध्यान भटक जाएगा.' रोशिबिना ने कहा, 'हमने बहुत अच्छी तैयारी की और हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सके और सिल्वर मेडल जीता.'
Thu, 28 Sep 2023 - 40 - World Cup 2023: सात साल बाद भारत दौरे पर पहुंची पाकिस्तान टीम, हुआ जोरदार स्वागत
पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सात साल बाद भारत के दौरे पर पहुंची जहां उसे पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है. बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दुबई से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद में काफी समय बिताएगी. टीम बुधवार को तड़के लाहौर से रवाना हुई थी और रात को यहां पहुंची. पाकिस्तान वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी. Asian Games 2023: शिव थापा हारे, संजीत कुमार को भी राउंड ऑफ 16 में मिली शिकस्त पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं. केवल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं. बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, 'बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी और उनकी अच्छी देखभाल की जाएगी, इसलिए हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी.' टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था, विशेषकर अहमदाबाद में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान देश से होगा.
Thu, 28 Sep 2023 - 39 - Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, 10m एयर पिस्टल टीम इवेंट में जीता गोल्ड
भारत की मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा, जबकि देश के दो निशानेबाज इंडिविजुएल कैटेगिरी के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे.सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर टॉप पोजीशन हासिल की और भारत को शूटिंग में चौथा गोल्ड दिलाया. Asian Games 2023: शिव थापा हारे, संजीत कुमार को भी राउंड ऑफ 16 में मिली शिकस्त भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं. भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 प्वॉइंट्स जुटाए, जो चीन की टीम से एक ज्यादा है. सरबजोत और अर्जन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बनाई और वे इंडिविजुएल कैटेगिरी की दौड़ में भी बने हुए हैं.
Thu, 28 Sep 2023 - 38 - Asian Games 2023: इतिहास रचने से चूकीं Roshibina Devi, सिल्वर से करना पड़ा संतोष
एशियन गेम्स 2023 के 5वें दिन भारत ने सिल्वर मेडल के साथ शुरुआत की है. यहां रोशिबिना देवी ने वूशू में सिल्वर मेडल जीता. उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन वे फाइनल में चीन की खिलाड़ी से हार गईं. Asian Games 2023: शिव थापा हारे, संजीत कुमार को भी राउंड ऑफ 16 में मिली शिकस्त रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 0-2 से हार गईं और पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहीं. इससे पहले नाओरेम रोशिबिना ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को हराकर मेडल पक्का किया था. यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का एशियाई खेलों में लगातार दूसरा मेडल था. उन्होंने इससे पहले 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
Thu, 28 Sep 2023 - 37 - Asian Games 2023: 28 सितंबर को चौथे नंबर पर पहुंचेगा भारत? इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें
Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते अपना छठा स्थान बरकरार रखा. लगातार आगे बढ़ते इस टूर्नामेंट में जहां चीन टॉप पर बना हुआ है. वहीं भारत भी चौथे और पांचवें पायदान की रेस में बना हुआ है. 28 सिंतबर को इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन का खेल खेला जाएगा. भारत इस पांचवें दिन कई खेलों में हिस्सा लेगा. ऐसे में भारत के पास ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर चौथी पॉजिशन पर पहुंचने का सुनहरा मौका भी रहने वाला है. इस दिन हॉकी, सेलिंग से लेकर बॉक्सिंग जैसे खेल खेले जायेंगे. 28 सितंबर को सभी की नजरें अनिर्बान लाहिड़ी और अदिति अशोक जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- शूटिंग 09:00 - पुरुष टीम 10 मीटर एयर पिस्टल09:00 - महिलाओं की 10 मीटर दौड़ का लक्ष्य09:00 - महिला टीम 10 मीटर दौड़ लक्ष्य11:30 - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल13:00 - मिश्रित टीम स्कीट कांस्य पदक मैच14:00 - मिश्रित टीम स्कीट स्वर्ण पदक मैच वुशु 09:30 - महिलाओं का 52 किग्रा फाइनल09:42 - महिलाओं का 60 किग्रा फाइनल10:10 - पुरुषों का 56 किग्रा फाइनल10:32 - पुरुषों का 60 किग्रा फाइनल10:54 - पुरुषों का 65 किग्रा फाइनल11:16 - पुरुषों का 70 किग्रा फ़ाइनल11:38 - पुरुषों का 75 किग्रा फ़ाइनल Sepak takraw 09:00 - महिला टीम रेगु सेमीफाइनल 1 (कांस्य)14:00 - महिला टीम रेगु सेमीफाइनल 2 (कांस्य) Fencing 11:00 - पुरुष टीम सेबर सेमीफ़ाइनल (कांस्य)13:30 - महिला टीम सेमीफ़ाइनल में विफल रही (कांस्य)18:00 - पुरुष टीम सेबर स्वर्ण पदक मैच18:35 - महिला टीम ने स्वर्ण पदक मैच को विफल कर दिया तायक्वोंडो 14:00 से - महिला +67 किग्राइसके बाद - पुरुष +80 किग्रा Beach volleyball 14:00 - पुरुषों का कांस्य पदक मैच (आईआरआई बनाम काज़)15:00 - पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच (सीएचएन बनाम क्यूएटी) Artistic gymnastics 14:30 - पुरुषों का फ़्लोर व्यायाम फ़ाइनलइसके बाद - महिला वॉल्ट फ़ाइनलइसके बाद - पुरुषों का पॉमेल हॉर्स फ़ाइनलइसके बाद - महिलाओं का अनइवेन बार्स फाइनलइसके बाद - पुरुषों की रिंग फाइनल घुड़सवार 15:00 - ड्रेसेज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट I फ्रीस्टाइल Go (Weiqi) 15:00 - पुरुषों के व्यक्तिगत पदक मैच साइक्लिंग ट्रैक 15:45 - महिला मैडिसन फाइनल16:57 (या यदि निर्णायक आवश्यक हो तो 17:41) - पुरुषों का स्प्रिंट फ़ाइनल17:03 - पुरुषों की ऑम्नियम पॉइंट रेस eSports 19:00 - स्ट्रीट फाइटर वी: चैंपियन संस्करण लूज़र्स ब्रैकेट फ़ाइनल (कांस्य)20:00 - स्ट्रीट फाइटर वी: चैंपियन संस्करण फाइनल Swimming 19:30 - महिलाओं की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल19:36 - पुरुषों की 50 मीटर बटरफ़्लाई फ़ाइनल19:42 - महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फ़ाइनल19:50 - पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फ़ाइनल20:16 - पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल फास्ट हीट20:48 - पुरुषों की 4x100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले फ़ाइनल21:06 - महिलाओं की 4x200 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले फ़ाइनल
Wed, 27 Sep 2023 - 36 - Asian Games 2023: चौथे दिन भारत ने जीते कुल 8 मेडल, जानें कौन है पॉइंट्स टेबल में नंबर 1
Asian Games 2023 के चौथे दिन भारत के खिलाड़ियों ने मिला-जुला प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतने में कामयाबी पाई. इन 8 पदकों में 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. चौथे दिन के खेल में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग में अपने नाम किए. भारत के लिए सिफ्ट कौर सामरा, मानिनी कौशिक और आशी चौकसी ने 50 मीटर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता. वहीं 50 मीटर राइफल इवेंट में भारत की सिफ्ट कौर ने स्वर्ण पदक जीता. स्कीट शूटिंग मेन्स टीम इवेंट में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. विष्णु सरवनन ने सेलिंग मेन्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. Asian Games 2023: गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी Roshibina Devi, बेहद खास होगा यह मुकाबला घुड़सवारी के लिए भारत का दिन अच्छा रहा. हृदय छेडा और अंशु अग्रवाल ने फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर ली है. इसके अलावा वूशु में रोशिबिना देवी ने गोल्ड मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. बता दें कि 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और और 10 कांस्य पदक के साथ भारत के अबतक कुल 22 मेडल हैं.
Wed, 27 Sep 2023 - 35 - IND vs AUS: रोहित शर्मा ने छक्कों की बरसात करते हुए रचा इतिहास, तोड़ा Chris Gayle का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Rohit Sharma Created History: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए है. यह आंकड़ा अबतक सिर्फ वेस्टइंडीज टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम दर्ज था, लेकिन अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गये है. इसके साथ ही रोहित ने क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास भी रच दिया. दरअसल रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट की 471 इन्निंग्स में सबसे तेज 550 छक्के पूरे किए. जबकि गेल ने इस आंकड़े को हासिल करने के लिए कुल 548 पारियां खेली थी. बता दें कि इस मुकाबले में रोहित ने 57 गेंद में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमे उन्होने 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.
Thu, 28 Sep 2023 - 34 - IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीता तीसरा वनडे, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को कंगारूओं ने 66 रनों से जीत लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे. मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली वहीं स्मिथ, वॉर्नर और लाबुशेन के बल्ले से भी अर्धशतक निकले. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को 66 रनों से हार गई. IND vs AUS: Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चिढ़ाते हुए किया फनी डांस, वीडियो हुई वायरल रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली वहीं कोहली के बल्ले से 56 रन निकले. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया ने भले ही ये मैच अपने नाम किया हो लेकिन टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है.
Wed, 27 Sep 2023 - 33 - Asian Games 2023: गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी Roshibina Devi, बेहद खास होगा यह मुकाबला
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाओरेम रोशिबिना देवी ने वियतनाम की थी थू थूय पर जीत के साथ महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में वुशु फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस जीत के साथ ही रोशिबिना देवी ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है. ये भारत का वुशू में एकमात्र पदक होगा. Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिगड़ी का कमाल, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल एशियाई खेल में कल यानी पांचवें दिन वुशु इवेंट का फाइनल खेला जायेगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नाओरेम भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच पाती हैं या नहीं.
Wed, 27 Sep 2023 - 32 - IND vs AUS: Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चिढ़ाते हुए किया फनी डांस, वीडियो हुई वायरल
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली का फनी अवतार देखने को मिला, जहा वह ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मार्नस लाबुशेन को चिढ़ाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट लाबुशेन के सामने मजेदार डांस मूव करते हैं, जिसे देखने के बाद खुद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अपनी हंसी नही रोक पाते. यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रही है. Asian Games 2023: 20 ओवर में 314 रन से लेकर 9 गेंदों में फिफ्टी तक, मंगोलिया के खिलाफ नेपाल ने रचा इतिहास यह दृश्य पहली पारी के 28वें ओवर की समाप्ति के बाद का है. जब स्टीव स्मिथ गर्मी के कारण कुर्सी पर बैठकर अपने सिर पर बर्फ लगा रहे थे। इस दौरान लाबुशेन स्मिथ के पास ही खड़े होते है. इस बीच कोहली दोनों खिलाड़ियों के पास आते है और मस्ती करने लगते है.
Wed, 27 Sep 2023 - 31 - Asian Games 2023: निखत जरीन का जलवा बरकरार, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत की मुक्केबाज निखत जरीन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है. बॉक्सिंग में विमेंस 50 किलो कैटेगरी में निखत ने राउंड ऑफ 16 मुकाबला में साउथ कोरिया की बाक चोरोंग को 5-0 से शिकस्त दी है. Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिगड़ी का कमाल, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल मैच की बात करें तो निखत जरीन शुरुआत से ही आक्रामक रही और तीनों मुकाबलों के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहीं. शुरुआती दो राउंड में जरीन ने सटीक पंच लगाए. इस जीत के साथ ही भारत एशियन गेम्स में एक और मेडल की ओर बढ़ गया है.
Wed, 27 Sep 2023 - 30 - Asian Games 2023: शिव थापा हारे, संजीत कुमार को भी राउंड ऑफ 16 में मिली शिकस्त
Asian Games 2023: एशियन गेम्स का चौथा दिन भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए निराशाजनक साबित हुआ क्योंकि शिव थापा शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए. पुरुषों के 63.6 किग्रा राउंड 16 मुकाबले में किर्गिस्तान के खिलाड़ी ने थापा को 5-0 से शिकस्त दी. मालूम हो कि शिव थापा मुक्केबाजी में देश के लिए शीर्ष पदक दावेदारों में से एक थे. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा गजब नजारा, 100 मीटर रेस में अकेला दौड़ा एथलीट उनके अलावा संजीत कुमार भी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए. वो 93 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के पूर्व एशियाई चैंपियन और विश्व पदक विजेता लज़ीज़बेक से 0-5 से हार गए.
Wed, 27 Sep 2023 - 29 - Asian Games 2023: 20 ओवर में 314 रन से लेकर 9 गेंदों में फिफ्टी तक, मंगोलिया के खिलाफ नेपाल ने रचा इतिहास
Asian Games Mens T20I 2023: नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. बुधावार को एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट में नेपाल की टीम टी20 इंटरनेशल में 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है. इसी के साथ मंगोलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. उन्नीस साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुशाल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक पूरा किया. उन्होंने डेविड मिलर और रोहित शर्मा के संयुक्त रूप से 35 गेंदों पर शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुशाल ने 12 छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 137 रन की पारी खेली जिसकी मदद से नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 314 रन बनाए जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सर्वाच्च स्कोर है. World Cup 2023: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, Tamim Iqbal को नहीं मिली जगह इसके अलावा नेपाल के पांचवें नंबर के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंद में अर्धशतक बनाकर युवराज सिंह के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. युवराज ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच में 58 रनों की पारी खेलने के दौरान 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था. 🚨| 𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝 𝐀𝐥𝐞𝐫𝐭#DipendraAiree 🆚 Mongolia - 5️⃣0️⃣ - 9 BallsWitness history in the making as Nepal's Dipendra Airee's fastest-ever innings breaks @YUVSTRONG12's T20I record 🏏#SonySportsNetwork #Cheer4India #IssBaar100Paar #Cricket #Hangzhou2022 |… pic.twitter.com/oFwfEa9Oxv — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 27, 2023
Wed, 27 Sep 2023 - 28 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा गजब नजारा, 100 मीटर रेस में अकेला दौड़ा एथलीट
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के वॉर्म-अप ट्रैक पर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन इंटरेस्टिंग नजारा देखने को मिला, जहां 100 मीटर मेंस फाइनल में केवल एक एथलीट ललित कुमार ने ही हिस्सा लिया. Asian Games 2023: चीन के रवैये से परेशान अरुणाचल के वुशू खिलाड़ी, की मुद्दे को सुलझाने की अपील दिलचस्प बात यह है कि आधिकारिक तौर पर 8 एथलीट को भाग लेना था, लेकिन यहां नाडा के अधिकारी डोप टेस्ट के लिए सैंपल न मांग लें, इस डर से कई खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया. एक दर्शक ने रेस से पहले एक रेसर का वीडियो शूट किया. इसको लेकर ललित ने कहा, 'मैं रेस में क्यों भाग नहीं लूंगा. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. वास्तव में मैं उम्मीद करता रहा हूं कि पहले भी डोप परीक्षक हर साल आते रहे हैं. मैं वास्तव में खुश हूं कि नाडा कम से कम इस साल आया. जब मैंने अपना सैंपल दिया तो मुझे बहुत खुशी हुई.'
Wed, 27 Sep 2023 - 27 - Asian Games 2023: शूटिंग में भारत के नाम एक और मेडल, ईशा सिंह ने जीता सिल्वर
Asian Games 2023: : एशियाई खेलों के चौथे दिन 25 मीटर महिला पिस्टल शूटिंग इवेंट में ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 18 साल की ईशा ने मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया. Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिगड़ी का कमाल, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल उनके इस मेडल के साथ भारत के एशियाई खेलों में अब कुल 21 मेडल हो गये है. शूटिंग इवेंट में भारत का आज यह छठा मेडल है. वहीं, भारत की मनु भाकर इस इवेंट में 5वें स्थान पर रहीं.
Wed, 27 Sep 2023 - 26 - Asian Games 2023: शूटिंग में भारत को दोहरी खुशी, 50m राइफल 3 पोजीशन में मिला गोल्ड और ब्रॉन्जWed, 27 Sep 2023
- 25 - Asian Games 2023: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिगड़ी का कमाल, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल
मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ टॉप पर रही, जिससे भारत मौजूदा खेलों में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा. Asian Games 2023 : 27 सितंबर को कुल इतने खेल में भाग लेगा भारत, इन खिलाड़ियों पर टिकी सबकी निगाहें मनु ने क्वालीफिकेशन की आखिर रेपिड फायर सीरीज में 98 अंक के साथ टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई. चीन की टीम ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही.
Wed, 27 Sep 2023 - 24 - World Cup 2023: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, Tamim Iqbal को नहीं मिली जगह
बांग्लादेश ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम से तमीम इकबाल को बाहर कर दिया है. हाल ही में संन्यास लेने वाले और फिर संन्यास से वापस लौटने वाले बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज तमीम पीठ की चोट के कारण 15 सदस्यीय टीम में नहीं हैं. CPL 2023: Imran Tahir ने गुयाना वॉरियर्स को बनाया चैम्पियन, जीत के बाद R Ashwin को दिया जीत का क्रेडिट चीफ सेलेक्टर ने बताया कि तमीम की चोट लंबे समय से चिंता का विषय है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, तमीम ने पहले वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह से ठीक होने का भरोसा जताया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसमें कहा गया कि तमीम ने कहा कि वो वर्ल्ड कप के दौरान सिर्फ पांच ही मैच खेल पाएंगे. लेकिन कप्तान शाकिब अल हसन ने उनके इस ऑफर को पूरी तरह से ठुकरा दिया और तमीम की जगह दूसरे प्लेयर के चयन की बात कही. वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास (उप-कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन , तंजीद हसन, तंजीम हसन, महमुदुल्लाह.
Wed, 27 Sep 2023 - 23 - Asian Games 2023 : तीसरे दिन कुल 3 मेडल्स जीतने में सफल रहा भारत, जानें पूरा समीकरण
Asian Games 2023 : चीन में हो रहे एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने कुल 3 मेडल्स अपने नाम किए. भारत के लिए नेहा ठाकुर ने सेलिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर दिन का शानदार आगाज किया है. नेहा के अलावा Eabad Ali ने भी सेलिंग में भारत के लिए अपना ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही भारत के लिए अनुष अग्रवाल, ह्रदय चीदा, विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह की मिक्सड टीम ने घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए 41 साल बाद इस इवेंट में मेडल जीता. तीसरे दिन का इवेंट समाप्त होने के बाद भारत मेडल टैली में 3 गोल्ड मेडल सहित कुल 13 मेडल्स के साथ छठे स्थान पर मौजूद है. वहीं मेजबान चीन 53 गोल्ड मेडल जीतकर टॉप पर है. इस लिस्ट में रिपब्लिक ऑफ कोरिया 14 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे और जापान 8 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है.
Tue, 26 Sep 2023 - 22 - Asian Games 2023 : 27 सितंबर को कुल इतने खेल में भाग लेगा भारत, इन खिलाड़ियों पर टिकी सबकी निगाहें
Asian Games 2023: चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. 27 सिंतबर को इस टूर्नामेंट का चौथा दिन का खेल खेला जाएगा. ऐसे में भारत के पास इस चौथे दिन खेले जाने वाले कई खेलों में मेडल जीतने का सुनहरा मौका भी है. इस दिन हॉकी, सेलिंग से लेकर बॉक्सिंग जैसे खेल खेले जायेंगे. 27 सितंबर को सभी की नजरें मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर-Asian Games 2023: सेलिंग में एक और मेडल पर कब्जा, Eabad Ali ने जीता ब्रॉन्ज मेडलशूटिंग-सुबह 6:30 बजे से: स्कीट पुरुष स्टेज-2 - गुरजोत सिंह खंगुरा, अनंत जीत सिंह नरूका और अंगद वीरा सिंह बाजवासुबह 6:30 बजे से: 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला - आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर समरासुबह 6:30 बजे से: स्कीट महिला स्टेज 2 - गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़ और धालीवाल परिनाज़सुबह 6:30 बजे से: 25 मीटर पिस्टल महिला रैपिड - मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान फेंसिंग- सुबह 6:30 बजे: भारत बनाम भारत बनाम सिंगापुर, पुरुष फ़ॉइल टीमसुबह 10:30 बजे: भारत बनाम जॉर्डन, महिला एपी टीम तैराकी- सुबह 7:30 बजे: महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट - नीना वेंकटेशसुबह 7:58 बजे: महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट - माना पटेलसुबह 8:12 बजे: पुरुषों की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट - श्रीहरि नटराज, तनिष मैथ्यू औरसुबह 8:34 बजे: महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट - लिनिशा, जूडो - सुबह 7:30 बजे से: पुरुष टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाएंस्क्वैशसुबह 7:30 बजे: भारत बनाम कुवैत, पुरुष पूल ए मैचसुबह 7:30 बजे: भारत बनाम नेपाल, महिला पूल बी मैचदोपहर 2:00 बजे: भारत बनाम मकाओ, महिला पूल बी मैचशाम 4:30 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान, पुरुष पूल ए मैच साइकिलिंग- सुबह 7:30 बजे से: पुरुष स्प्रिंट, महिला केरिन और टीम परस्यूट फ़ाइनल टेनिस - सुबह 7:30 बजे से: एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाएं सेलिंग- सुबह 8:30: महिला एकल डिंगी - आईएलसीए6 पदक दौड़ - नेथरा कुमाननसुबह 8:30 बजे: पुरुषों की विंडसर्फिंग - आईक्यूफ़ोइल - जेरोम कुमार सावरिमुथुसुबह 9:30 बजे: पुरुषों की डिंगी - ILCA7 मेडल रेस - विष्णु सरवननसुबह 9:30 बजे: पुरुषों की पतंग - आईकेए फॉर्मूला पतंग - चित्रेश तथाथा हॉकी - सुबह 10:15 बजे: भारत बनाम सिंगापुर, महिला पूल ए मैच E Sports - सुबह 11:30 बजे: लीग ऑफ लीजेंड्स - भारत बनाम वियतनाम, क्वार्टरफाइनल 3x3 बास्केटबॉल- 12:10 बजे: भारत बनाम मकाओ, पुरुष पूल सी मैच4:55 शाम : भारत बनाम चीन, महिला पूल ए मैच शतरंज- दोपहर 12:30 बजे और 2:30 बजे: पुरुष और महिला व्यक्तिगत राउंड 8 और 9 में अर्जुन एरिगासी, विदिथ गुजराती, कोनेरू हम्पी, द्रोणावल्ली बॉक्सिंग- दोपहर 1:15: शिव थापा, पुरुषों का 63.5 किग्रा राउंड ऑफ 16दोपहर 1:30 बजे: संजीत, पुरुषों का 92 किग्रा राउंड ऑफ 16 टेबल टेनिस- दोपहर 1:30 : मानव ठक्कर/मानुष शाह बनाम नापत थानमाथिकोम/सितिसाक नुचार्ट (थाईलैंड), पुरुष युगल राउंड ऑफ़ 64दोपहर 3:50 : साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा बनाम नापत थानमाथिकोम/सुथासिनी सॉवेट्टाबुट (थाईलैंड), मिश्रित युगल राउंड 32दोपहर 4:25 : हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला बनाम चेंग ची चेओंग/ली हुई स्माक (मकाओ), मिश्रित युगल राउंड 32 हैंडबाल - दोपहर 4:30 बजे: भारत बनाम हांगकांग, महिला ग्रुप बी मैच वुशु- शाम 5:00 बजे से: रोशिबिना देवी नाओरेम महिलाओं के 60 किग्रा सेमीफाइनल मेंशाम 5:00 बजे से: सूर्य भानु प्रताप सिंह (यदि योग्य हैं), पुरुषों का 60 किग्रा सेमीफ़ाइनलशाम 5:00 बजे से: सूरज यादव (यदि योग्य हैं), पुरुषों का 70 किग्रा सेमीफ़ाइनल बास्केटबॉल - शाम 5:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया, महिला
Tue, 26 Sep 2023 - 21 - Asian Games 2023: भारत ने रच दिया इतिहास, घुड़सवारी में 41 साल बाद साधा गोल्ड पर निशाना
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है. भारत के लिए अनुष अग्रवाल, ह्रदय चीदा, विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह की मिक्सड टीम ने घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारतीय जोड़ी ने 209.205 प्वॉइंट्स हासिल किए और देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. Asian Games 2023: तीसरे दिन भारत की शुरुआत हुई बेहद खराब, इन खेलों में हाथ लगी निराशा इस इवेंट में अग्रवाल ने 71.088 अंक हासिल किए, वहीं हृदय छेदा 69.941 अंकों के साथ उनसे पीछे रहे. पहले दिन दिव्यकृति सिंह ने 68.176 और सुदीप्ति हजेला ने 66.706 अंक जुटाए थे. इस तरह भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है, देश ने इससे पहले 1982 में तीन गोल्ड मेडल जीते थे. यह मंगलवार का भारत का चौथा मेडल है. इससे पहले सभी तीनों मेडल सेलिंग इवेंट में आए.
Tue, 26 Sep 2023 - 20 - Asian Games 2023: चीन के रवैये से परेशान अरुणाचल के वुशू खिलाड़ी, की मुद्दे को सुलझाने की अपील
Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 के लिए चीन के वीजा देने से इनकार करने के बाद अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ी नई दिल्ली से वापस ईटानगर लौट आए. तीनों खिलाड़ियों मेपुंग लाम्गु, न्येमान वांगसु और ओनिलु टेगा ने वीजा न मिलने पर निराशा जताई. Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की एक और धांसू जीत, सिंगापुर को 16-1 से धोया इन एथलीट्स ने भारत सरकार से भारत-चीन मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का भी अनुरोध किया ताकि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो. बता दें कि 3 वुशु खिलाड़ियों को मान्यता देने से मना करने के बाद भारत ने चीन पर पलटवार किया था. चीनी कार्रवाई के खिलाफ विरोध के रूप में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी चीन की यात्रा रद्द कर दी थी.
Tue, 26 Sep 2023 - 19 - Asian Games 2023: सेलिंग में एक और मेडल पर कब्जा, Eabad Ali ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Asian Games 2023: नेहा ठाकुर के बाद Eabad Ali ने एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करते सेलिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस मेडल के साथ ही भारत के कुल 13 मेडल हो गए हैं. Eabad का नेट स्कोर 52 रहा, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे. सेलिंग इवेंट में भारत का आज यह दूसरा मेडल है. इससे पहले नेहा ठाकुर ने भारत के कुल 12वें मेडल के रूप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
Tue, 26 Sep 2023 - 18 - Asian Games 2023: तीसरे दिन भारत की शुरुआत हुई बेहद खराब, इन खेलों में हाथ लगी निराशा
Asian Games 2023 : एशियाई खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए निराशाजनक साबित हुआ है, जहां दिन की शुरुआत में ज्यादातर खिलाड़ियों को हार झेलनी पड़ी है. यहां भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने शुरुआत तो जोरदार की, लेकिन क्वार्टर-फाइनल में उनका अभियान थम गया. वह दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी शाओ याकी से 7-15 से हार गईं. इससे पहले लीग स्टेज में उन्होंने 5 में से 5 मैच जीते थे. इसके अलावा भारत के दिव्यांश पंवार और रमिता जिंदल 10 मीटर मिक्स एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए. यहां दक्षिण कोरिया ने रोमांचक मुकाबले में 20-18 से मैच अपने नाम किया. इसके अलावा जूडो में भी भारत को निराशा हाथ लगी, जहां तुलिका मान महिलाओं के 78+ किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में टोमिता वाकाबा से हार गईं. हालांकि, उनके पास अब भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है.
Tue, 26 Sep 2023 - 17 - Asian Games 2023: भारत के खाते में जुड़ा एक और मेडल, नेहा ठाकुर ने सेलिंग इवेंट में जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2023 में भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है. इस बार नेहा ठाकुर ने महिला डिंगी नौकायन स्पर्धा (सेलिंग) में सिल्वर मेडल जीता है. 17 साल की नेहा ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 इवेंट में 11 रेसों में कुल 27 प्वॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता. Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की एक और धांसू जीत, सिंगापुर को 16-1 से धोया इसमें थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. इसी के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 12 हो गई है. नेहा ठाकुर के रजत पदक जीतने पर भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रमंडल खेल भारत ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उन्हें बधाई दी है.
Tue, 26 Sep 2023 - 16 - Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की एक और धांसू जीत, सिंगापुर को 16-1 से धोया
कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को सिंगापुर को 16-1 से हराया. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने उजबेकिस्तान को 16-0 से मात दी थी. टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिए यह एक बार फिर बेमेल मुकाबला था, क्योंकि सिंगापुर वर्ल्ड रैंकिंग में 49वें स्थान पर है. भारत को अब पूल ए के अगले लीग मैच में 28 सितंबर को डिफैंडिंग चैम्पियन जापान से खेलना है. Asian Games 2023: '1 दिन में 2 मेडल जीतूंगा ये नहीं सोचा था', ऐश्वर्य तोमर ने जताई खुशी भारत के लिए हरमनप्रीत ने चार (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट), मनदीप ने तीन (12वां, 30वां और 51वां) , वरुण कुमार ने दो (55वें मिनट में), अभिषेक ने दो (51वां और 52वां) वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां), ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने गोल दागे. सिंगापुर के लिए एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने 53वें मिनट में दागा. भारत ने धीमी शुरुआत की लेकिन गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी. पूरा खेल सिंगापुर के सर्कल में हुआ और भारतीय गोलकीपर एक बार फिर मूक दर्शक बने रहे. भारत को छठे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन सुखजीत सिंह के शॉट को सिंगापुर के गोलकीपर सैंड्रान गुगान ने बचा लिया. भारत को अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह की फ्लिक बेकार गई. दो मिनट बाद मनदीप ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन सिंगापुर के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया. आखिरकार 12वे मिनट में गुरजंत के पास पर मनदीप ने गोल करके खाता खोला. पहले क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में भारत को मिले दो पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए. पहले क्वार्टर में भारत को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका.
Tue, 26 Sep 2023 - 15 - CPL 2023: Imran Tahir ने गुयाना वॉरियर्स को बनाया चैम्पियन, जीत के बाद R Ashwin को दिया जीत का क्रेडिट
कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने इमरान ताहिर की कप्तानी में पहली बार सीपीएल के खिताब को अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में ट्रिबांगो नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हराया. इस खिताबी जीत के बाद गुयाना के कप्तान इमरान ताहिर बेहद भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक आए. अपने संबोधन में उन्होंने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खास तौर पर शुक्रिया कहा. ODI World Cup 2023: पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा, इस दिन भारत पहुंचेगी पाक टीम उन्होंने कहा, 'मैं अश्विन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. इस सीजन के शुरू होने से पहले अश्विन ने मुझसे कहा था कि मैं कप्तान के तौर पर सीपीएल के खिताब को जीत सकता हूं. काफी सारे लोगों ने मुझे कप्तान बनाए जाने के बाद मेरा मजाक भी उड़ाया था.' फाइनल मुकाबले में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुयाना ने ट्रिबांगो नाइट राइडर्स की टीम को सिर्फ 94 रनों के स्कोर पर समेट दिया. इस दौरान कप्तान इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट लिए वहीं ड्वेन प्रिटोरियस ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. इसके बाद टीम ने इस टारगेट को 14 ओवर में ही हासिल करते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया.
Tue, 26 Sep 2023 - 14 - ODI World Cup 2023: पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा, इस दिन भारत पहुंचेगी पाक टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय वीजा जारी कर दिया गया. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा नेशनल टीम की हैदराबाद यात्रा में देरी पर वैश्विक संस्था के साथ गंभीर चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद आईसीसी ने वीजा जारी होने की पुष्टि की. पाकिस्तान की टीम 27 सितंबर को तड़के भारत के लिए रवाना होगी. टीम को निर्धारित यात्रा से 48 घंटे से भी कम समय पहले वीजा मंजूरी मिल गई. पाकिस्तान 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगा. IND vs AUS: अक्षर पटेल हुए तीसरे वनडे से बाहर, क्या वर्ल्डकप 2023 की टीम में होगी अश्विन की एंट्री? आईसीसी के एक प्रवक्ता ने से कहा, 'पाकिस्तान को वीजा जारी किया जा चुका है. वीजा जारी होने को लेकर हालांकि पाकिस्तानी खेमे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पीसीबी के प्रवक्ता उमर फारूक ने कहा, 'वीजा मंजूरी को लेकर हमें अभी तक भारतीय उच्चायोग से फोन नहीं आया है. हमारी टीम के सदस्य वहां मौजूद हैं.' आईसीसी ने वीजा जारी होने की पुष्टि उस समय कि जब पीसीबी ने आईसीसी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस को संबोधित पत्र में दावा किया कि इसमें देरी से टीम की तैयारी प्रभावित हो रही हैं. पाकिस्तान को प्रैक्टिस मैच के लिए 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचने से पहले दुबई में दो दिवसीय 'टीम बॉन्डिंग' सेशन आयोजित करना था. भारतीय वीजा पर अनिश्चितता के कारण दुबई के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम हैदराबाद में दो प्रैक्टिस मैच के बाद वर्ल्ड कप के इतने ही मुकाबले खेलेगी. टीम को 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलना है. पीसीबी ने आईसीसी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस को संबोधित पत्र में दावा किया कि भारत में वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, फैन्स और पत्रकारों को दिए जाने वाले वीजा पर उसकी चिंताओं पर तीन साल से अधिक समय से ध्यान नहीं दिया गया है. इसमें यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के साथ इस तरह का असमान व्यवहार स्वीकार्य नहीं होगा. फारूक ने कहा, 'आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम को मंजूरी मिलने और भारतीय वीजा हासिल करने में असाधारण देरी हुई है. हमने आईसीसी को पत्र लिखकर पाकिस्तान के प्रति असमान व्यवहार के बारे में अपनी चिंताओं को उठाया है और उन्हें वर्ल्ड कप के प्रति इन दायित्वों की याद दिलाई है. यह निराशा की बात है कि पाकिस्तान टीम को प्रमुख टूर्नामेंट से पहले अनिश्चितता से गुजरना पड़ रहा है.'
Tue, 26 Sep 2023 - 13 - Asian Games 2023: बॉक्सिंग से लेकर हॉकी तक, एक नजर 26 सितंबर को भारत के फुल शेड्यूल पर
Asian Games 2023: चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 में 26 सिंतबर के दिन भारत के पास कई खेलों में मेडल जीतने का मौका है, जिसमें हॉकी से लेकर बॉक्सिंग तक तमाम खेल शामिल हैं. 26 सितंबर को बॉक्सर लवलीना से भी फैंस को खासा उम्मीदें होंगी. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- Asian Games 2023: '1 दिन में 2 मेडल जीतूंगा ये नहीं सोचा था', ऐश्वर्य तोमर ने जताई खुशी फेंसिंग-सुबह 6:30 बजे - भवानी देवी हॉकी-सुबह 6:30 बजे- इंडिया बनाम सिंगापुर तैराकी-सुबह 7:30 बजे (राउंड 1 से फाइनल तक) - आनंद एएस, तनिष मैथ्यू, अनीश गौड़ा, पलक जोशी, अद्वैत पेज टेनिस-सुबह 6:30 बजे (सिंगल और डबल) स्क्वैश-(राउंड 1): पुरुष और महिला टीमें शूटिंग-सुबह 6:30- एयर राइफल मिश्रित टीम तोमर/मेहुली घोष, पनवार/रमिता; ऐश्वर्य प्रताप सिंह दिव्यांश सिंह साइकिलिंग-सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक (राउंड 1 से फाइनल तक) -पलक जोशी जूडो-सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक (राउंड 1 से फाइनल तक)- अवतार सिंह, इंदुबाला देवी, तूलिका मान बॉक्सिंग-सुबह 11:30/शाम 4:30 बजे (राउंड 1) लवलीना बोरगोहेन, निशांत देव, सचिन, संजीत
Mon, 25 Sep 2023 - 12 - Asian Games 2023: भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, 19 रनों से श्रीलंका को दी शिकस्त
India Women vs Sri Lanka Women: एशियन गेम्स 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 19 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई है. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है. एशियन गेम्स क्रिकेट में ये भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 42 रन निकले. Asian Games 2023: '1 दिन में 2 मेडल जीतूंगा ये नहीं सोचा था', ऐश्वर्य तोमर ने जताई खुशी 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई महिला टीम 97 रन ही बना सकी और मुकाबले को 19 रनों से हार गई. तितास साधु गेंद से स्टार रहीं जिन्होंने 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट झटके.
Mon, 25 Sep 2023 - 11 - IND vs AUS: अक्षर पटेल हुए तीसरे वनडे से बाहर, क्या वर्ल्डकप 2023 की टीम में होगी अश्विन की एंट्री?
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. अक्षर पटेल चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं. अक्षर को तीसरे वनडे के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षर पूरी फिटनेस हासिल करने में विफल रहे और फिलहाल वो वर्तमान में NCA में रिहैब से गुजर रहे हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि अक्षर के बाहर होने से रविचंद्रन अश्विन के लिए भारत की वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने का रास्ता खुल सकता है. IND vs AUS: इंदौर में स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षर पटेल रिकवरी की राह पर है और वर्ल्डकप के वार्मअप मैच से पहले वो फिट हो सकते हैं. इसके अलावा, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तीसरे वनडे के लिए शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को भी आराम देने का फैसला किया है.
Mon, 25 Sep 2023 - 10 - Asian Games 2023: 1 दिन में 2 मेडल जीतूंगा ये नहीं सोचा था, ऐश्वर्य तोमर ने जताई खुशी
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीतने के बाद, ऐश्वर्य तोमर ने व्यक्तिगत इवेंट में भी कांस्य पदक जीता. इस जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए ऐश्वर्य ने कहा, 'सोचा तो था कि देश के लिए मेडल जीतूंगा पर एक दिन में 2 मेडल जीत जाएंगे ये नहीं सोचा था. ये नॉर्मल गोल्ड मेडल नहीं है वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है तो ये उसको और चार चांद लगा देता है. काफी खुशी है उस बात की कि टीम मेडल में हमने गोल्ड मेडल जीता है और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.' Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा ऐश्वर्य ने आगे कहा, 'किसी भी एथलीट के लिए गर्व का पल होता है वो जब वो पोडियम पर खड़ा हो गोल्ड मेडल के साथ अपने ध्वज को देख रहा हो और राष्ट्रगान बज रहा हो बैकग्राउंड में. वो हमारे लिए सबसे बड़ा पल होता है.'
Mon, 25 Sep 2023 - 9 - Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने जीता कांस्य पदक, रोइंग इवेंट में चमके भारतीय
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के दूसरे दिन भी भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दमपर फैंस का ध्यान खींचा. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीतने के बाद, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने व्यक्तिगत इवेंट में भी कांस्य पदक जीता. हालांकि, इस दौरान विडंबना यह रही कि टॉप 4 में जगह बनाने के बाद उन्होंने शूट-ऑफ में हमवतन रुद्रांक्ष को हराया था. इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा वहीं नौकायान इवेंट में भी भारत का दिन अच्छा रहा जहां भारत ने 2 कांस्य पदक अपने नाम किए. दिन की शुरुआत में जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष गोलियान की चौकड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया इसके बाद सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने भी भारत को मेडल जितवाया.
Mon, 25 Sep 2023 - 8 - Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. दिव्यांश, रुद्राक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शूटिंग टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीता है. R Praggnanandhaa EXCLUSIVE: 'हमारे पास मेडल जीतने का अच्छा मौका', ग्रैंडमास्टर ने जताई उम्मीद 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1893.7 पॉइंट स्कोर किए. इस इवेंट में साउथ कोरिया ने सिल्वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
Mon, 25 Sep 2023 - 7 - Asian Games 2023: 25 सितंबर को भारत के पास कई गोल्ड मेडल जीतने का मौका, एक नजर भारत के फुल शेड्यूल पर
चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 के तीसरे दिन भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है, जिसमें क्रिकेट, शूटिंग और रोइंग सहित कई खेल शामिल हैं. 25 सितंबर को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलने उतरेगी. इस दिन कुल 38 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- Asian Games 2023: हॉकी में दिखा भारत का दबदबा, उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा क्रिकेट सुबह 9 बजे - महिलाओं का ब्रॉन्ज मेडल मैचदोपहर 2 बजे - महिलाओं का गोल्ड मेडल मैच शूटिंग पुरुषों की 10 मीटर रनिंग टारगेट- सुबह 9 बजेपुरुषों की 10 मीटर रनिंग टारगेट टीम- सुबह 9 बजेपुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम- सुबह 9 बजेपुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम फेज 2- सुबह 9 बजेपुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल- सुबह 11:30 बजेपुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल- दोपहर 2 बजे साइक्लिंग माउंटेन बाइक सुबह 9 बजे - महिला क्रॉस-कंट्री ओलंपिकदोपहर 1:30 बजे - पुरुष क्रॉस-कंट्री ओलंपिक वुशु सुबह 9 बजे - महिला चांगक्वान फाइनलदोपहर 2:30 बजे- पुरुषों का ताईजीजियन फाइनल रोइंग सुबह 09:10 बजे - महिला एकल स्कल्स फाइनल एसुबह 09:30 बजे - पुरुष एकल स्कल्स फाइनल एसुबह 09:50 बजे- महिला जोड़ी फाइनल एसुबह 10:10 बजे- पुरुषों के चार फाइनल एसुबह 10:30 बजे- महिला क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल एसुबह 11:00 बजे - पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल एसुबह 11:20 बजे- महिलाओं का आठ फाइनल ए स्केटबोर्डिंग सुबह 09:30 बजे - महिला पार्क फाइनलदोपहर 12:30 बजे- मेन्स पार्क फाइनल कलात्मक जिमनास्टिक सुबह 10:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे, शाम 7:30 बजे - महिला टीम फाइनल (तीन सबडिवीजन) तायक्वोंडो दोपहर 2 बजे से - पुरुष -58 किग्राइसके बाद - महिला -49 किग्राइसके बाद - मिश्रित टीम जूडो दोपहर चार बजे से - महिला -57 किग्राइसके बाद - पुरुष -73 किग्राइसके बाद - महिला -63 किग्राइसके बाद - पुरुष -81 किग्राइसके बाद - महिला -70 किग्रा फेंसिंग पुरुष सेबर सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज)- शाम 6 बजेमहिला फॉइल सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज)- शाम 6:45 बजेपुरुषों का सेबर फाइनल- शाम 7:50 बजेमहिला फॉइल फाइनल- शाम 8:15 बजे तैराकी पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल- शाम 7:30 बजेमहिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल- शाम 7:36 बजेपुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल- शाम 7:42 बजेमहिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल- शाम 7:48 बजेपुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल- शाम 20:13 बजेमहिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले फाइनल- शाम 8:28 बजेपुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल- शाम 20:54 बजे
Sun, 24 Sep 2023 - 6 - Asian Games 2023: पहले ही दिन चीन ने मेडल टैली में दिखाया दबदबा, भारत 5 मेडल के साथ इस पोजीशन पर मौजूद
चीन में हो रहे एशियाई खेलों के पहले दिन भारत ने शानदार आगाज किया है. भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों के पहले ही दिन अभी तक 5 मेडल अपने नाम कर लिए. मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला मेडल दिलाया. इसके बाद रोइंग में देश को 3 मेडल मिले. Asian Games 2023: Nikhat Zareen की धुआंधार शुरुआत, Nguyen Thi Tam को दी 5-0 से मात इसके अलावा भारत की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन ने भी प्री-क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है. रविवार को पहले दिन के इवेंट समाप्त होने के बाद भारत मेडल टैली में पांच मेडल के साथ सातवें स्थान पर आ गया है. वहीं मेजबान चीन 20 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित 30 मेडल जीतकर टॉप पर है. इस लिस्ट में रिपब्लिक ऑफ कोरिया 14 मेडल के साथ दूसरे, जापान 14 मेडल के साथ तीसरे और हॉन्गकॉन्ग 7 मेडल के साथ चौथे नंबर पर है.
Sun, 24 Sep 2023 - 5 - IND vs AUS: इंदौर में स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त ले ली है. भारत ने इसके साथ ही इस साल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारत ने 50 ओवरों में 399 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने कर दी Cameroon Green की हालत खस्ता, जड़ दिए लगातार चार छक्के टीम के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने जोरदार शतक जड़े. उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. आखिर में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम का स्कोर 400 के करीब पहुंचाया. इतने बड़े स्कोर के जवाब में कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही. टीम की तरफ से सीन एबॉट और डेविड वॉर्नर ही संघर्ष कर सके. दोनों ने टीम के लिए फिफ्टी जड़ी. टीम की पारी 217 रनों पर समाप्त हुई, जिससे भारत यह मैच 99 रनों से जीत गया. भारत की ओर से आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला.
Sun, 24 Sep 2023 - 4 - IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने कर दी Cameroon Green की हालत खस्ता, जड़ दिए लगातार चार छक्के
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया हो, लेकिन इस मैच में भारत के एक्स-फैक्टर सूर्यकुमार यादव ही थे. सूर्यकुमार ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धो डाला. IND vs AUS: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े जोरदार शतक उन्होंने इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी. सूर्यकुमार ने सिर्फ 24 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी है. इस मैच में एक पल ऐसा भी आया, जब सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के एक ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए. वह युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी करने के नजदीक थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सूर्यकुमार की इस पारी के दम पर भारत ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 399 रन बनाए, जो उसका कंगारुओं के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है.
Sun, 24 Sep 2023 - 3 - Asian Games 2023: Nikhat Zareen की धुआंधार शुरुआत, Nguyen Thi Tam को दी 5-0 से मात
स्टार भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रविवार को वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 की सिल्वर मेडलिस्ट वियतनाम की गुयेन थी टैम पर प्रभावशाली जीत के साथ अपने एशियाई खेल 2023 अभियान की शुरुआत की. निखत ने 5-0 से जीत के साथ महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक से होगा. Asian Games 2023: भारत की बेटियों ने किया कमाल, सिल्वर मेडल से खोला खाता बता दें कि दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन निखत उन चार मुक्केबाजों में से एक थीं, जिन्हें वर्ल्ड चैंपियन होने के बावजूद 50 किग्रा इवेंट में पहले दौर में बाई नहीं मिली थी. निकहत ने जीत के बाद कहा, 'मैंने इस मुकाबले को एकतरफा होने की उम्मीद नहीं की थी लेकिन मेरी योजना इसे ऐसा करने की थी. मेरी योजना पहले दो राउंड सर्वसम्मत फैसले में जीतने की थी ताकि मैं तीसरे राउंड में रिलैक्स रहूं.' ओलंपिक कोटा दांव पर लगा है तो इस पर निखत ने कहा कि वह पहले पेरिस के लिए क्वालीफाई करने पर ध्यान लगा रही हैं. उन्होंने कहा, 'मैं पहले क्वालीफाई करने पर ध्यान लगाए हूं. फिर मैं फाइनल और गोल्ड मेडल के बारे में सोचूंगी.' लाइटवेट वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों मुक्केबाजों को ओलंपिक कोटा मिलेगा. निखत ने शुरू से ही सटीक मुक्के जड़ अपनी प्रतिद्वंद्वी को हिलाकर रख दिया जिससे रैफरी को पहले ही राउंड में एनगुएन को 30 सेकेंड के अंदर दो बार 'आठ काउंट' देने पड़े. दूसरे राउंड में एनगुएन ने वापसी का प्रयास किया लेकिन निकहत ने मजबूत मुक्कों से करारा जवाब दिया और वियतनाम की मुक्केबाज को तीसरी बार 'आठ काउंट' मिले. तीसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज बेहतरीन मुक्कों से अगले दौर में पहुंच गईं.
Sun, 24 Sep 2023 - 2 - IND vs AUS: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े जोरदार शतक
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों का हाहाकार देखने को मिला है, जहां शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ दिए. ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद गिल-अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़े. इस दौरान गिल ने छठा जबकि अय्यर ने करियर का तीसरा वनडे शतक जड़ा. Asian Games 2023: भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, सिल्वर मेडल हुआ पक्का दोनों बल्लेबाजों ने इसके साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की. इस मैच में गिल ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की, वैसे ही वह भारत की तरफ से सबसे तेज छह वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह कारनामा बस 35 मैच खेलकर किया. इसी के साथ गिल वनडे रैंकिंग में टॉप रैंकिंग हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं. वह इस समय बाबर आजम के बाद नंबर दो पर काबिज हैं.
Sun, 24 Sep 2023 - 1 - World Cup 2023: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, Wanindu Hasaranga हुए वर्ल्डकप से बाहर
World Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 की शुरुआत से ठीक पहले श्रीलंका टीम को तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट के कारण वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. World Cup 2023: Gautam Gambhir का बड़ा दावा, कहा- वर्ल्ड कप में खूब चलेगा Babar Azam का बल्ला बता दें कि इसी चोट के चलते हसरंगा एशिया कप 2023 में भी नहीं खेल पाए थे. श्रीलंका को वर्ल्डकप 2023 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 अक्टूबर को खेलना है.
Sun, 24 Sep 2023
Podcasts semelhantes a Sports News - हिन्दी
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Dante Gebel Live Dante Gebel
Panda Show - Sin Picante El Panda Zambrano
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Au Coeur du Crime Europe1
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
Les histoires incroyables de Pierre Bellemare RTL
L'Heure Du Crime RTL
El Larguero SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
HISTORIAS DE LA HISTORIA VIVA RADIO