Filtrar por gênero
Hello Doctor

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.
No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday.
हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.
- 319 - रामलीला मार्च में आएं, शॉपिंग भी करें', राहुल गांधी ने कहा लोग दिल्ली के दुकानदारों की मदद करें
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की 'चलो दिल्ली' रैली होगी. इसमें शामिल होने के लिए देशभर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. त्योहारी सीजन में रैली के चलते बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताते हुए दिल्ली के ट्रेडर्स के संगठन CTI ने चिंता जाहिर की है. इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Tue, 03 Nov 2026 - 318 - खून, फेफड़ों और शरीर के अंदर तक पहुंच गया प्लास्टिक? Microplastic का सच जानिए: हेलो डॉक्टर
माइक्रोप्लास्टिक क्या होते हैं? क्या इन्हें हम अपनी आंखों से देख सकते हैं? हाल के वर्षों में माइक्रोप्लास्टिक को लेकर इतनी चिंता क्यों बढ़ी है? क्या सचमुच माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में पहुंच चुके हैं? इसके क्या सबूत हैं? माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में मुख्य रूप से किन रास्तों से प्रवेश करते हैं पानी, खाना या हवा? बोतलबंद पानी और नल के पानी में माइक्रोप्लास्टिक का कितना फर्क होता है? क्या प्लास्टिक के डिब्बों में खाना गर्म करना या स्टोर करना जोखिम बढ़ाता है? समुद्री भोजन, नमक, चाय बैग या पैकेज्ड फूड जैसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ माइक्रोप्लास्टिक के स्रोत हो सकते हैं? क्या माइक्रोप्लास्टिक हमारे खून, फेफड़ों या अन्य अंगों तक पहुंच सकते हैं? क्या शरीर माइक्रोप्लास्टिक को बाहर निकाल देता है या वे जमा भी हो सकते हैं? माइक्रोप्लास्टिक का बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर अलग असर पड़ सकता है? क्या माइक्रोप्लास्टिक हार्मोनल असंतुलन या प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं? इनके कारण कैंसर, हृदय रोग या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है? सांस के जरिए शरीर में जाने वाले माइक्रोप्लास्टिक फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं? कपड़ों, खासकर सिंथेटिक फैब्रिक से निकलने वाले माइक्रोप्लास्टिक कितनी बड़ी समस्या हैं? क्या घर के अंदर की धूल में भी माइक्रोप्लास्टिक मौजूद होते हैं? आज की तारीख में विज्ञान क्या निश्चित रूप से जानता है और किन बातों पर अभी शोध जारी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए कैलाश दीपक हॉस्पिटल की फिजीशियन डॉक्टर मानसी निगम से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल
साउंड : रोहन
What are microplastics? Can we see them with our naked eyes? Why has concern about microplastics grown so much in recent years? Have microplastics really entered the human body, and what evidence do we have for that? Through which routes do microplastics mainly enter our bodies—water, food, or air? How different are bottled water and tap water when it comes to microplastic contamination? Does heating or storing food in plastic containers increase the risk? Which foods—such as seafood, salt, tea bags, or packaged products—can be sources of microplastics? Can these particles reach our blood, lungs, or other organs? Does the body eliminate microplastics, or can they accumulate over time? Could microplastics have different effects on children, pregnant women, and older adults? Can they affect hormones or fertility? Do they increase the risk of cancer, heart disease, or neurological disorders? Can inhaled microplastics damage the lungs? How significant is the problem of microplastics released from synthetic fabrics and clothing? Are microplastics present in household dust as well? What does science know for certain today, and what questions are researchers still trying to answer? Get answers to all these questions from Dr. Mansi Nigam, Physician at Kailash Deepak Hospital.
Producer/Host: Atul
Sound: RohanSun, 14 Jun 2026 - 317 - डाई या मेहंदी? सफेद बालों का इलाज क्या? गर्मी-बरसात में स्किन की देखभाल के नुस्खे : हेलो डॉक्टर
लोग अक्सर कहते हैं कि हेयर डाई से आँखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है. इसमें कितनी सच्चाई है? बाल रंगने के बाद कई लोगों को खुजली, जलन या सूजन हो जाती है. इसके पीछे कौन सा केमिकल सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है? "नो अमोनिया" लिखे प्रोडक्ट क्या वास्तव में ज्यादा सुरक्षित होते हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है? बार-बार डाई करने से बालों की जड़ों या स्कैल्प पर क्या असर पड़ता है? डाई लगाने से पहले पैच टेस्ट कितना जरूरी है और इसे सही तरीके से कैसे करें? कई लोग दाढ़ी और सिर के बालों में एक ही डाई इस्तेमाल कर लेते हैं. क्या यह सुरक्षित है? काली दाढ़ी पाने के चक्कर में लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं? लोगों का मानना है कि मेहंदी पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए पूरी तरह सुरक्षित है. क्या यह धारणा सही है? बाजार में मिलने वाली "ब्लैक मेहंदी" को लेकर डॉक्टर अक्सर सावधान क्यों करते हैं? आंवला, रीठा और शिकाकाई के फायदे वास्तव में कितने वैज्ञानिक हैं और कितने परंपरागत विश्वास? क्या ये प्राकृतिक चीजें बाल झड़ना रोक सकती हैं या सिर्फ बालों की गुणवत्ता बेहतर करती हैं? घरेलू नुस्खों का अत्यधिक उपयोग भी नुकसान पहुंचा सकता है? भीषण गर्मी में त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है—धूप, पसीना या डिहाइड्रेशन? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर निहारिका गोयल से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
People often say that hair dye can affect eyesight. How much truth is there to this? Many people experience itching, burning, or swelling after coloring their hair; which chemical is primarily responsible for this? Are products labeled "no ammonia" actually safer, or is it just a marketing tactic? What impact does frequent dyeing have on hair roots or the scalp? How important is a patch test before applying dye, and what is the correct way to perform it? Many people use the same dye for their beard and the hair on their head; is this safe? What is the biggest mistake people make in their quest for a black beard? People believe that henna is completely natural and, therefore, entirely safe; is this assumption correct? Why do doctors often warn against the "black henna" available in the market? To what extent are the benefits of Amla, Reetha, and Shikakai backed by science versus traditional belief? Can these natural ingredients stop hair loss, or do they merely improve hair quality? Can the excessive use of home remedies also cause harm? What causes the most damage to the skin during extreme heat—sun exposure, sweat, or dehydration? Find answers to all these questions from Dr. Niharika Goyal.
Producer/Host: Atul Tiwari
Sound Mix: RohanSun, 07 Jun 2026 - 316 - मिट्टी, बर्फ, कच्चा चावल खाने का मन करता है? थकान, चक्कर & कमजोरी को समझिए : हेलो डॉक्टर
एनीमिया क्या होता है? लोग अक्सर एनीमिया को सिर्फ खून की कमी बोलते हैं. मेडिकल भाषा में इसका सही मतलब क्या है? भारत में एनीमिया इतना आम क्यों है? क्या एनीमिया सिर्फ महिलाओं की बीमारी है या पुरुष और बच्चे भी इसकी चपेट में आते हैं? शरीर कौन-कौन से शुरुआती संकेत देता है कि खून की कमी हो रही है? क्या हर समय थकान रहना एनीमिया का संकेत हो सकता है? चक्कर आना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखून टूटना! इनका एनीमिया से क्या संबंध है? कुछ लोगों को मिट्टी, बर्फ या कच्चा चावल खाने का मन करता है. क्या ये भी एनीमिया का लक्षण है? कब समझना चाहिए कि मामला गंभीर हो चुका है? महिलाओं में एनीमिया ज्यादा क्यों देखा जाता है? Heavy periods कितने हद तक खून की कमी का कारण बन सकते हैं? Pregnancy में एनीमिया मां और बच्चे दोनों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? क्या डिलीवरी के बाद भी एनीमिया लंबे समय तक रह सकता है? लड़कियों में एनीमिया रोकने के लिए क्या करना चाहिए? कौन-कौन सी खाने की चीजें खून बढ़ाने में सच में मदद करती हैं? क्या सिर्फ पालक खाने से खून बढ़ जाता है? Iron absorption बढ़ाने के लिए किन चीजों के साथ iron-rich food लेना चाहिए? लोग एनीमिया को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी क्या रखते हैं? बच्चों में एनीमिया पढ़ाई और दिमागी विकास को कैसे प्रभावित करता है? बुजुर्गों में एनीमिया किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है? कौन-कौन से टेस्ट से एनीमिया का पता चलता है? क्या हर एनीमिया iron deficiency वाला ही होता है? Vitamin B12 और folic acid की कमी वाला एनीमिया क्या होता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए फोर्टिस मानेसर के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर Dr. Hatinder Jeet Singh से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरज
What is anemia? People often describe it simply as a “lack of blood,” but medically, what does anemia actually mean? Why is it so common in India, and is it only a women’s health problem, or are men and children equally vulnerable? What are the early signs that indicate a falling hemoglobin level? Can persistent tiredness be a warning sign? How are symptoms such as dizziness, breathlessness, hair loss, and brittle nails linked to anemia? Some people develop unusual cravings for soil, ice, or raw rice—could that also point to iron deficiency? At what stage should anemia be considered serious enough to require immediate medical attention? Why is anemia more common among women, and how much can heavy menstrual bleeding contribute to it? During pregnancy, how dangerous can anemia be for both the mother and the baby, and can it continue long after childbirth? What steps can help prevent anemia in adolescent girls? Which foods genuinely help improve hemoglobin levels, and is spinach alone enough? How can iron absorption be improved through diet? What are the biggest misconceptions people have about anemia? How does anemia affect a child’s learning ability and brain development, and in older adults, could it be a sign of a more serious underlying illness? Which tests are used to diagnose anemia, and is every case related to iron deficiency? What is anemia caused by Vitamin B12 and folic acid deficiency? Get answers to all these questions from Dr. Hatinder Jeet Singh, Director, Internal Medicine, Fortis Manesar.
Producer/Host: Atul Tiwari
Sound Mix: Suraj SinghSun, 31 May 2026 - 315 - बीयर, शराब, प्रोटीन पाउडर और जिम करने से बढ़ता हैं यूरिक एसिड? जोड़ों के दर्द का इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर
यूरिक एसिड होता क्या है? शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है? हाई यूरिक एसिड और गाउट क्या एक ही बीमारी हैं? क्या हर व्यक्ति जिसका यूरिक एसिड बढ़ा हो, उसे दर्द भी होता है? आजकल कम उम्र के लोगों में भी यूरिक एसिड इतना क्यों बढ़ रहा है? यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे पहला संकेत क्या होता है? पैरों के अंगूठे में अचानक तेज दर्द क्यों होता है? यूरिक एसिड के दर्द और सामान्य जोड़ों के दर्द में फर्क कैसे पहचानें? क्या सूजन और लालपन भी इसके लक्षण हैं? क्या सुबह के समय दर्द ज्यादा महसूस होता है? कौन-कौन सी चीजें यूरिक एसिड सबसे ज्यादा बढ़ाती हैं? क्या सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही यह समस्या होती है? दाल, राजमा, चना, पालक जैसी चीजें भी नुकसान करती हैं? क्या टमाटर और दही से यूरिक एसिड बढ़ता है या यह सिर्फ मिथ है? शराब और बीयर का यूरिक एसिड से क्या संबंध है? क्या ज्यादा प्रोटीन लेना नुकसानदायक हो सकता है? पानी कम पीने से क्या फर्क पड़ता है? क्या वजन बढ़ने का भी इससे संबंध है? अगर लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहे तो शरीर पर क्या असर पड़ता है? क्या इससे किडनी स्टोन हो सकता है? क्या यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है? क्या हाई यूरिक एसिड का संबंध BP, डायबिटीज और हार्ट डिजीज से भी है? क्या बिना दर्द के भी शरीर अंदर ही अंदर प्रभावित हो सकता है? यूरिक एसिड की जांच कब करवानी चाहिए? रिपोर्ट में कितना यूरिक एसिड सामान्य माना जाता है? क्या एक बार बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हमेशा दवा मांगता है? लोग दर्द कम होते ही दवा बंद कर देते हैं, क्या यह सही है? क्या सिर्फ डाइट से यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है? इलाज में सबसे बड़ी गलती लोग क्या करते हैं? क्या नींबू पानी यूरिक एसिड कम करता है? क्या कॉफी या चाय नुकसान करती है? क्या जिम जाने और प्रोटीन पाउडर लेने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है? क्या उपवास या crash dieting भी यूरिक एसिड बढ़ा सकती है? वो कौन-सी एक आदत है जिसे बदलकर लोग खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Kailash Hospital, Noida की Consultant Physician Dr. Nupur Jain से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन
What exactly is uric acid? Why does the level of uric acid increase in the body? Are high uric acid and gout the same disease? Does every person with high uric acid experience pain? Why is high uric acid becoming so common even among young people today? What is the very first sign of rising uric acid? Why does sudden severe pain occur in the big toe? How can one differentiate between uric acid pain and normal joint pain? Are swelling and redness also its symptoms? Is the pain usually worse in the morning? Which foods increase uric acid the most? Is this problem limited only to non-vegetarians? Do foods like lentils, kidney beans, chickpeas, and spinach also worsen it? Do tomatoes and curd really increase uric acid, or is that just a myth? What is the connection between alcohol, beer, and uric acid? Can consuming too much protein be harmful? What effect does drinking less water have? Is weight gain also linked to high uric acid? What happens to the body if uric acid remains high for a long time? Can it lead to kidney stones? Can it damage the kidneys? Is high uric acid connected to BP, diabetes, and heart disease? Can the body be affected internally even without pain? When should one get tested for uric acid? What level is considered normal in a report? Does elevated uric acid always require medication? Many people stop taking medicines once the pain subsides — is that correct? Can uric acid be controlled through diet alone? What is the biggest mistake people make during treatment? Does lemon water actually reduce uric acid? Are tea and coffee harmful? Can going to the gym and taking protein powders increase uric acid? Can fasting or crash dieting also raise uric acid levels? What is that one habit people can change to protect themselves from this condition? Know the answers to all these questions from Dr. Nupur Jain, Consultant Physician at Kailash Hospital.
Host/Producer: Atul Tiwari
Sound Mix: AmanSun, 24 May 2026 - 314 - Hangover, Diarrhea और Dehydration से बचने के सटीक उपाय : Hello Doctor
गर्मियां आते ही सब पानी पीने की हिदायतें क्यों देने लगते हैं? ऊपर ऊपर से जवाब तो सबको पता है. लेकिन Hello Doctor में हम आम सुनाई पड़ने वाले सवालों पर भी बड़े रोचक जवाब पाते हैं Doctors से. बढ़ती गर्मी के बीच आज का एपिसोड अहम है. क्योंकि इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं Dr. Sanjay Verma, Additional Director, Internal Medicine, Fortis Escorts, Okhla, Delhi. इनसे समझेंगे कि Hydration का असल मतलब है क्या? क्या सिर्फ़ बॉतल भर भर पानी पी लेना ही Hydration है? Hydration का सही तरीका समझेंगे. ये भी समझेंगे कि क्या कोई सीमा भी है कि क्या काम करने वाले किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए? क्या Hydration की भी अति होती है? मिलेंगे सारे सवालों के जवाब, एपिसोड अंत तक सुनिएगा!
Producer & Host - Manav Dev Rawat
Sound- Suraj SinghSun, 17 May 2026 - 313 - अंडकोष में गांठ, सूजन या भारीपन? लड़के IGNORE न करें! हो सकता है टेस्टिकुलर कैंसर: हेलो डॉक्टर
टेस्टिकुलर कैंसर क्या होता है? यह शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है? यह कैंसर कितनी आम बीमारी है, खासकर भारत में? किन उम्र के पुरुषों में इसका खतरा ज्यादा होता है?टेस्टिकुलर कैंसर होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या लाइफस्टाइल, जैसे धूम्रपान, शराब, मोबाइल रखना आदि का इससे कोई संबंध है? जिन लोगों में बचपन में अंडकोष नीचे नहीं उतरे इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? क्या इसमें दर्द होता है या बिना दर्द के भी गांठ बन सकती है? अगर किसी को अंडकोष में सूजन या भारीपन लगे तो क्या तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए? टेस्टिकुलर कैंसर की जांच कैसे की जाती है? क्या घर पर खुद से इसे पहचान सकते हैं? अगर हाँ, तो कैसे? कौन-कौन से टेस्ट जरूरी होते हैं? इसका इलाज कैसे किया जाता है? सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन? अगर एक अंडकोष निकालना पड़े तो क्या सामान्य जीवन पर असर पड़ता है? इलाज के बाद मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह दोबारा लौट सकता है? क्या टेस्टिकुलर कैंसर का असर फर्टिलिटी पर पड़ता है? इलाज के बाद सेक्स लाइफ पर कोई असर पड़ता है? क्या इलाज से पहले स्पर्म फ्रीज करवाना एक अच्छा विकल्प है? क्या टेस्टिकुलर कैंसर से बचाव संभव है? पुरुषों को कितनी बार self-examination करना चाहिए? किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? क्या टाइट अंडरवियर पहनने से कैंसर का खतरा बढ़ता है? क्या यह सिर्फ बुजुर्गों को होता है या युवाओं में भी आम है? क्या चोट लगने से टेस्टिकुलर कैंसर हो सकता है? इस बीमारी के साथ मानसिक रूप से कैसे डील करें? क्या मरीजों को शर्म या झिझक की वजह से इलाज में देरी होती है? परिवार और पार्टनर की क्या भूमिका होनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Indraprastha Apollo Hospital के यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. हर्षित गर्ग से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन/सूरजSun, 10 May 2026 - 312 - हीट वेव का हमला! धूप में निकलने से पहले ये उपाय कर लिया तो नहीं लगेगी लू: हेलो डॉक्टर
हीट वेव क्या होती है? सामान्य गर्मी और हीट वेव में क्या फर्क है? किन महीनों में हीट वेव का खतरा सबसे ज्यादा रहता है? हीट वेव के पीछे मुख्य कारण क्या हैं? हीट वेव का शरीर पर क्या असर पड़ता है? हीट स्ट्रोक क्या होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? किन लोगों को हीट वेव से सबसे ज्यादा खतरा होता है? अगर किसी को हीट स्ट्रोक हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए? हीट वेव से बचने के लिए आम लोगों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए? दिन के किस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए? क्या सिर्फ पानी पीना काफी है या ORS/नमक-चीनी का घोल भी जरूरी है? कपड़ों और खान-पान में क्या बदलाव करने चाहिए? क्या भारत के शहर इस बढ़ती गर्मी के लिए तैयार हैं? क्या लू लगना और हीट स्ट्रोक एक ही चीज़ हैं? ग्रामीण और शहरी इलाकों में हीट वेव का असर कैसे अलग होता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी से.
What is a heat wave? What is the difference between normal heat and a heat wave? In which months is the risk of heat waves the highest? What are the main causes behind heat waves? How does a heat wave affect the human body? What is heat stroke and what are its early symptoms? Who is most at risk during a heat wave? If someone gets heat stroke, what should be done immediately? What precautions should people take to stay safe during a heat wave? At what time of the day should we avoid going outside? Is drinking only water enough, or should we also take ORS or salt-sugar solution? What changes should we make in our clothing and diet? Are Indian cities prepared for rising heat? Are “loo” and heat stroke the same thing? How is the impact of heat waves different in rural and urban areas? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, with Dr. Swati Maheshwari, Director of Internal Medicine at Fortis Hospital, Manesar.
Host/Producer: Atul Tiwari
Sound: RohanSun, 03 May 2026 - 311 - बार-बार थकान, जोड़ों में दर्द? हो सकता है लूपस! लक्षण, कारण और इलाज जानिए: हेलो डॉक्टर
लूपस क्या होता है? क्या लूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है? इसका मतलब क्या होता है? भारत में लूपस कितना आम है? किन लोगों में लूपस होने का खतरा ज्यादा होता है? क्या लूपस और दूसरी ऑटोइम्यून बीमारियाँ साथ में हो सकती हैं? लूपस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या लूपस के लक्षण हर मरीज में अलग-अलग हो सकते हैं? चेहरे पर जो तितली जैसा रैश आता है, वो क्या होता है? किन लक्षणों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? लूपस होने का मुख्य कारण क्या है? क्या यह बीमारी जेनेटिक होती है? क्या तनाव, धूप या इंफेक्शन से लूपस ट्रिगर हो सकता है? लूपस की पहचान कैसे होती है? कौन-कौन से टेस्ट जरूरी हैं? क्या लूपस को पहचानने में देरी होती है? क्यों? क्या लूपस पूरी तरह ठीक हो सकता है? इसका इलाज कैसे किया जाता है? क्या मरीज सामान्य जिंदगी जी सकता है? दवाओं के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं? क्या लूपस में बाल झड़ना स्थायी होता है या वापस आ सकते हैं? लूपस के मरीजों को क्या-क्या परहेज करना चाहिए? क्या डाइट और एक्सरसाइज से फर्क पड़ता है? धूप से बचाव कितना जरूरी है? क्या लूपस जानलेवा हो सकता है? किन अंगों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है? गर्भावस्था में लूपस का क्या प्रभाव पड़ता है? स्टेरॉयड दवाओं को लेकर लोगों में डर होता है क्या ये सही है? मरीज और उसके परिवार को मानसिक रूप से कैसे तैयार रहना चाहिए? समाज में लूपस को लेकर जागरूकता कितनी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Dr. Danveer Bhadu (Assistant Professor, Department of Rheumatology, AIIMS, New Delhi) से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल
साउंड मिक्स : रोहन
What is lupus? Is lupus an autoimmune disease? What does that actually mean? How common is lupus in India? Who is at higher risk of developing lupus? Can lupus occur along with other autoimmune diseases? What are the early symptoms of lupus? Can symptoms vary from patient to patient? What is the butterfly-shaped rash that appears on the face? Which symptoms are often ignored by people? What is the main cause of lupus? Is it a genetic disease? Can stress, sunlight, or infections trigger lupus? How is lupus diagnosed? What tests are required? Is there often a delay in diagnosis—and why? Can lupus be completely cured? How is it treated? Can patients live a normal life? What are the possible side effects of medications? Is hair loss in lupus permanent, or can hair grow back? What precautions should lupus patients take? Do diet and exercise make a difference? How important is protection from sunlight? Can lupus be life-threatening? Which organs are most affected? What impact does lupus have during pregnancy? There is often fear around steroid medications—is that justified? How should patients and their families prepare mentally? How much awareness is there about lupus in society? Get answers to all these questions from Dr. Danveer Bhadu (Assistant Professor, Department of Rheumatology, AIIMS, New Delhi).
Host/Producer: Atul
Sound Mix: RohanSun, 26 Apr 2026 - 310 - गले के दर्द और टॉन्सिल में क्या फर्क है? टॉन्सिल में सूजन का कारण, लक्षण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर
टॉन्सिल क्या होते हैं और शरीर में इनका काम क्या है? क्या टॉन्सिल कोई बीमारी है या शरीर का सामान्य हिस्सा? बच्चों में टॉन्सिल की समस्या ज़्यादा क्यों होती है? टॉन्सिल में सूजन किन कारणों से होती है? क्या यह ज़्यादातर वायरल होता है या बैक्टीरियल? बार-बार टॉन्सिल होने के पीछे क्या वजह हो सकती है? क्या ठंडी चीजें (आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक) सच में टॉन्सिल बढ़ाती हैं या यह मिथ है? टॉन्सिल के सामान्य लक्षण क्या होते हैं? गले में दर्द और टॉन्सिल में कैसे फर्क करें? कब हमें समझना चाहिए कि यह सीरियस हो रहा है? क्या टॉन्सिल में बुखार और कान दर्द भी हो सकता है? डॉक्टर टॉन्सिल की पहचान कैसे करते हैं? क्या कोई टेस्ट ज़रूरी होता है? टॉन्सिल का इलाज कैसे किया जाता है घर पर और मेडिकल दोनों तरीके?
क्या हर बार एंटीबायोटिक लेना जरूरी होता है? बार-बार होने पर क्या लॉन्ग-टर्म ट्रीटमेंट होता है? किन मामलों में टॉन्सिल ऑपरेशन जरूरी हो जाता है? क्या टॉन्सिल हटाने से इम्यूनिटी पर असर पड़ता है? ऑपरेशन के बाद रिकवरी में कितना समय लगता है? क्या बड़े लोगों के लिए भी यह सर्जरी सुरक्षित है? क्या ठंडा पानी पीने से टॉन्सिल बढ़ जाते हैं? क्या टॉन्सिल होने पर हमेशा ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय है? क्या घरेलू नुस्खे सच में असर करते हैं? टॉन्सिल से बचाव के लिए रोजमर्रा में क्या सावधानियां रखनी चाहिए? ऐसे स्भी सवालों के जवाब जानिए, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के ENT डॉक्टर अनिल कुमार राय से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
What are tonsils, and what is their function in the body? Are tonsils a medical condition, or are they a normal part of the body? Why do children tend to experience tonsil-related issues more frequently? What causes tonsils to become inflamed? Is this condition primarily viral or bacterial in nature? What could be the underlying reasons for recurrent tonsil problems? Do cold items (such as ice cream or cold drinks) genuinely aggravate tonsils, or is this merely a myth? What are the common symptoms associated with tonsil issues? How can one distinguish between a general sore throat and a tonsil-related condition? At what point should one recognize that the condition is becoming serious? Can tonsil issues also be accompanied by fever and ear pain? How do doctors diagnose tonsil-related conditions? Are any specific diagnostic tests required? How are tonsil conditions treated—both through home remedies and medical interventions? Is it necessary to take antibiotics every time? If the condition recurs frequently, is there a long-term treatment plan available? In which specific cases does surgery to remove the tonsils become necessary? Does the removal of tonsils have any impact on one's immunity? How long does the recovery process typically take following the surgery? Is this surgical procedure safe for adults as well? Does drinking cold water actually aggravate tonsils? Is surgery always the only viable solution when one suffers from tonsil issues? Do home remedies truly prove effective? What daily precautions should be taken to prevent tonsil-related problems? Get answers to all these questions and more from Dr. Anil Kumar Rai, an ENT Specialist at Fortis Greater Noida.
Host/Producer: Atul Tiwari
Sound Mix: RohanSun, 19 Apr 2026 - 309 - सिगरेट-गुटखा से पक्का होगा गले का कैंसर? आवाज़ बदलना है बीमारी का संकेत? जानिए इलाज : हेलो डॉक्टर
थ्रोट कैंसर क्या होता है? यह शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है? क्या यह एक ही तरह का कैंसर है या इसके अलग-अलग प्रकार होते हैं? थ्रोट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? गले में खराश या आवाज बैठना कब चिंता की बात हो सकती है? निगलने में दिक्कत या गले में गांठ! इन संकेतों को लोग अक्सर नजरअंदाज क्यों करते हैं? थ्रोट कैंसर के मुख्य कारण क्या हैं? क्या सिर्फ धूम्रपान करने वालों को ही यह होता है? शराब और HPV वायरस का इसमें कितना योगदान है? क्या प्रदूषण या खान-पान भी जिम्मेदार हो सकते हैं? थ्रोट कैंसर की जांच कैसे की जाती है? बायोप्सी क्या होती है और यह क्यों जरूरी है? क्या कोई आसान टेस्ट है जिससे जल्दी पता चल सके? थ्रोट कैंसर का इलाज किन-किन तरीकों से होता है? सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी में क्या फर्क है? क्या इलाज के बाद आवाज या बोलने की क्षमता प्रभावित होती है? इलाज के दौरान मरीज को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? क्या थ्रोट कैंसर पूरी तरह से रोका जा सकता है? किन आदतों से इसका खतरा कम किया जा सकता है? क्या HPV वैक्सीन इससे बचाव में मदद करती है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए शारदा हॉस्पिटल के ऑनकोलजिस्ट Dr. Anil Thakwani से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
What is throat cancer? Which parts of the body does it affect? Is it a single type of cancer, or are there different kinds? What are the early symptoms of throat cancer? When should a sore throat or a hoarse voice become a cause for concern? Difficulty in swallowing or a lump in the throat—why do people often ignore these warning signs? What are the main causes of throat cancer? Does it only affect smokers, or are there other risk factors? How much do alcohol and the HPV virus contribute? Can pollution or dietary habits also play a role? How is throat cancer diagnosed? What is a biopsy, and why is it important? Is there any simple test that can help detect it early? What are the treatment options for throat cancer? What is the difference between surgery, radiation therapy, and chemotherapy? Does treatment affect a person’s voice or ability to speak? What challenges do patients face during treatment? Can throat cancer be completely prevented? Which habits can help reduce the risk? Does the HPV vaccine offer protection? Find answers to all these questions with oncologist Dr. Anil Thakwani from Sharda Care Hospital.
Producer/Host: Atul Tiwari
Sound Mix: RohanSun, 12 Apr 2026 - 308 - मोहम्मद अली और जॉर्ज फर्नांडीस को होने वाली पार्किंसंस को हल्के में क्यों न लें? जानिए लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर
Parkinson’s disease क्या है? शरीर में कैसे शुरू होती है? क्या यह सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी है या युवाओं में भी हो सकती है? दिमाग के किस हिस्से पर इसका असर पड़ता है? डोपामिन की कमी इसमें क्या रोल निभाती है? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? हाथ कांपना ही Parkinson’s है, या और भी संकेत होते हैं? क्या लिखावट या चलने के तरीके में बदलाव भी संकेत हो सकता है? Parkinson’s और सामान्य उम्र बढ़ने के लक्षणों में फर्क कैसे करें? Parkinson’s होने के मुख्य कारण क्या माने जाते हैं? क्या यह जेनेटिक भी हो सकता है? पर्यावरण का इसमें कितना रोल है? क्या लाइफस्टाइल इसे प्रभावित करता है? क्या Parkinson’s पूरी तरह ठीक हो सकता है या सिर्फ कंट्रोल होता है? कौन-कौन सी दवाइयाँ सबसे आम हैं? Deep Brain Stimulation क्या है और कब किया जाता है? फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज कितनी जरूरी है? Parkinson’s से मरीज की दिनचर्या कैसे बदलती है? बोलने, निगलने या सोने पर क्या असर पड़ता है? मानसिक स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव होता है? परिवार और केयरगिवर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या हर कांपना Parkinson’s होता है? क्या यह बीमारी हमेशा तेजी से बढ़ती है? क्या एक्सरसाइज या डाइट से इसे रोका जा सकता है? क्या Parkinson’s का कोई “silent phase” होता है जो पहले से शुरू हो जाता है? नई रिसर्च या इलाज में क्या प्रगति हो रही है? क्या AI या नई टेक्नोलॉजी इसमें मदद कर रही है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में Marengo Asia Hospitals, Gurugram के Neurosurgeon Dr. Himanshu Champaneri से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
What is Parkinson's disease? How does it begin in the body? Is it only a disease of old age, or can it also affect younger people? Which part of the brain does it impact? What role does dopamine deficiency play in it? What are the early symptoms that people often ignore? Is hand tremor the only sign of Parkinson’s, or are there other indicators as well? Can changes in handwriting or walking pattern also be signs? How can we differentiate between Parkinson’s and normal aging? What are the main causes of Parkinson’s? Can it be genetic? How much does the environment contribute? Does lifestyle have an impact on it? Can Parkinson’s be completely cured, or is it only manageable? What are the most commonly used medications? What is Deep Brain Stimulation, and when is it recommended? How important are physiotherapy and exercise? How does Parkinson’s affect a patient’s daily life? What impact does it have on speaking, swallowing, and sleep? How does it affect mental health? What should family members and caregivers keep in mind? Is every tremor a sign of Parkinson’s? Does the disease always progress rapidly? Can exercise or diet prevent it? Is there a “silent phase” that begins before visible symptoms appear? What advancements are being made in research and treatment? Can AI and new technologies help in managing Parkinson’s? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, featuring Neurosurgeon Dr. Himanshu Champaneri from Marengo Asia Hospitals, Gurugram.
Producer/Host: Atul Tiwari
Sound Mix: RohanSun, 05 Apr 2026 - 307 - पेशाब रोकने की आदत से बनती है पथरी? ब्लैडर स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदेह : हेलो डॉक्टर
ब्लैडर की पथरी, किडनी की पथरी से कैसे अलग है? किडनी स्टोन नीचे आकर क्या ब्लैडर स्टोन बन सकता है? यह समस्या कितनी आम है और किन लोगों में ज़्यादा देखने को मिलती है? ब्लैडर स्टोन बनने के मुख्य कारण क्या होते हैं? ब्लैडर स्टोन होने पर शरीर क्या संकेत देता है? कहां-कहां दर्द होता है? क्या बिना लक्षण के भी ब्लैडर स्टोन हो सकता है? पेशाब में जलन या खून आना, क्या ये हमेशा स्टोन का संकेत होता है? अगर किसी को बार-बार पेशाब लगती है लेकिन आता कम है! क्या यह स्टोन का संकेत हो सकता है? ब्लैडर स्टोन की पहचान कैसे की जाती है? कौन-कौन से टेस्ट होते हैं? क्या अल्ट्रासाउंड से यह साफ पता चल जाता है? क्या ब्लैडर स्टोन बिना ऑपरेशन के ठीक हो सकता है? ऑपरेशन की ज़रूरत कब पड़ती है? आजकल कौन-कौन सी नई तकनीकें इस्तेमाल हो रही हैं? इलाज के बाद दोबारा स्टोन बनने की संभावना कितनी होती है? क्या पेशाब रोककर रखने की आदत से भी ब्लैडर स्टोन बन सकता है? प्रोस्टेट की समस्या और ब्लैडर स्टोन का क्या संबंध है? बच्चों में यह क्यों होता है? क्या खानपान का ब्लैडर स्टोन से सीधा संबंध है? किन चीज़ों से बचना चाहिए और क्या ज्यादा लेना चाहिए? पानी कितना पीना सही माना जाता है? ब्लैडर स्टोन और बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन का क्या संबंध है? क्या ब्लैडर पूरी तरह खाली न हो पाने से स्टोन बनता है? क्या बीयर या कुछ घरेलू नुस्खे स्टोन निकाल देते हैं? गर्मी में पानी कम पीने से कितना रिस्क बढ़ता है? क्या स्टोन अपने आप पेशाब से बाहर आ सकता है? ब्लैडर स्टोन से बचने के लिए रोज़मर्रा में क्या सावधानियाँ रखें? कई लोग दर्द सहकर दवा लेते रहते हैं कब ये खतरनाक हो जाता है? जिन लोगों को एक बार हो चुका है, उन्हें आगे क्या खास ध्यान रखना चाहिए? लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं जब उन्हें पेशाब से जुड़ी दिक्कत होती है? पथरी से जुड़े सारे सवालों को समझिए फोर्टिस हॉस्पिटल ओखला के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. पंकज पंवार के साथ.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन
Bladder stones—how are they different from kidney stones? Can a kidney stone travel down and become a bladder stone? How common is this problem, and who is most at risk? What are the main causes of bladder stones? What symptoms does the body show, and where is the pain felt? Can bladder stones exist without any symptoms? Do burning or blood in urine always indicate stones? If someone feels the urge to urinate frequently but passes only a small amount, could that be a sign? How are bladder stones diagnosed, and what tests are involved? Can an ultrasound clearly detect them? Can bladder stones be treated without surgery, and when is an operation necessary? What modern techniques are used today? What are the chances of recurrence after treatment? Can holding urine for long periods lead to bladder stones? What is the connection between prostate problems and bladder stones? Why do they occur in children? Does diet play a direct role, and what should one avoid or consume more of? How much water intake is ideal? What is the link between bladder stones and recurrent urinary infections? Can incomplete bladder emptying lead to stone formation? Do beer or home remedies actually help pass stones? How much does low water intake in summer increase the risk? Can stones pass out on their own through urine? What daily precautions can help prevent bladder stones? Many people tolerate pain and self-medicate—when does this become dangerous? For those who have had stones before, what precautions should they take? What is the biggest mistake people make when dealing with urinary issues? Understand all aspects of bladder stones with Dr. Pankaj Panwar, Additional Director, Department of Urology, Fortis Hospital Okhla.
Host/Producer: Atul Tiwari
Sound Mix: AmanSun, 29 Mar 2026 - 306 - अबॉर्शन की गोली से जान जा सकती है? गर्भपात का सेफ़ तरीक़ा, Pregnancy और जोखिम को समझिए: हेलो डॉक्टर
सेफ अबॉर्शन को आम भाषा में कैसे समझा जाए? इसके अलग-अलग तरीके क्या होते हैं? क्या अबॉर्शन और अपने आप गर्भ गिरना एक ही बात है? क्या अबॉर्शन हमेशा खतरनाक होता है? सेफ और अनसेफ अबॉर्शन में असल फर्क क्या है? अबॉर्शन करवाना सही है या गलत? मेडिकल नजरिए से इसे कैसे देखा जाता है? क्या अबॉर्शन एक आम प्रक्रिया है या बहुत कम होता है? क्या शुरुआती हफ्तों में अबॉर्शन आसान होता है? क्या इसमें बहुत दर्द होता है और पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगता है? घंटे, दिन या हफ्ते? क्या अबॉर्शन करवाने से समाज में बदनामी का डर सच है या सिर्फ़ सोच? इससे जुड़ी सबसे आम गलतफहमियाँ कौन सी हैं? क्या देर करने से खतरा बढ़ सकता है? घरेलू तरीके या खुद से दवा लेना कितना भारी पड़ सकता है? क्या आज सबसे बड़ा खतरा खुद से दवा लेना ही है? लोग डॉक्टर के पास आने में देरी क्यों करते हैं? डर, पैसे या सही जानकारी की कमी? क्या अबॉर्शन से आगे चलकर माँ बनने की क्षमता पर असर पड़ता है, या यह सिर्फ़ डर है? क्या बार-बार अबॉर्शन करवाना नुकसानदेह होता है? दर्द को कैसे संभाला जाता है? पूरी प्रक्रिया के बाद सामान्य होने में कितना समय लगता है? क्या इसके लिए पति या परिवार की अनुमति ज़रूरी होती है? डॉक्टर किन परिस्थितियों में अबॉर्शन करने से मना कर सकता है? क्या हर महिला अबॉर्शन करवा सकती है या कुछ स्थितियों में मना होता है? अबॉर्शन से जुड़े ऐसे ही हर सवाल और हर गलतफहमी को समझिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका वाधवान से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
How can safe abortion be explained in simple terms? What are the different methods involved? Is abortion the same as a miscarriage, or are they different? Is abortion always dangerous? What is the real difference between safe and unsafe abortion? Is choosing abortion right or wrong, and how is it viewed from a medical perspective? Is abortion a common procedure or something rare? Is it easier in the early weeks? Does it involve a lot of pain, and how long does the entire process take, hours, days, or weeks? Is the fear of social stigma around abortion real or just a perception? What are the most common misconceptions associated with it? Does delaying the decision increase the risk? How dangerous can home remedies or self-medication be? Is taking abortion pills without medical guidance one of the biggest risks today? Why do people delay going to a doctor, fear, cost, or lack of proper information? Does abortion affect future fertility, or is that just a myth? Is it harmful to undergo abortion multiple times? How is the pain managed, and how long does it take to recover fully? Is the permission of a husband or family necessary? In what situations can a doctor refuse to perform an abortion? Can every woman opt for abortion, or are there certain conditions where it is not advised? Understand all these questions and clear the myths around abortion in this episode of Hello Doctor with Dr. Monika Wadhawan, Director of Obstetrics and Gynaecology at Fortis Hospital, Noida. Host andSun, 22 Mar 2026 - 305 - बच्चेदानी के मुंह पर कैंसर क्यों हो जाता है? सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर
सर्वाइकल कैंसर क्या होता है? शरीर के किस हिस्से में यह कैंसर होता है और यह कैसे शुरू होता है? भारत में सर्वाइकल कैंसर कितना आम है? क्या यह सच है कि यह कैंसर धीरे-धीरे कई सालों में विकसित होता है? सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण HPV (Human Papillomavirus) बताया जाता है, यह वायरस क्या है? क्या हर HPV संक्रमण कैंसर में बदल जाता है? किन महिलाओं में इसका जोखिम ज्यादा होता है? क्या कम उम्र में शादी या कई गर्भधारण इसका जोखिम बढ़ाते हैं? क्या धूम्रपान या कमजोर इम्यूनिटी भी इससे जुड़ी होती है? सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या कई बार कोई लक्षण ही नहीं होते और फिर भी कैंसर हो सकता है? कौन-से संकेत ऐसे हैं जिन्हें महिलाएँ कभी नज़रअंदाज़ न करें? Pap smear टेस्ट क्या होता है? महिलाओं को किस उम्र से Pap smear करवाना चाहिए? HPV टेस्ट और Pap smear में क्या अंतर है? कितने समय के अंतराल पर यह टेस्ट करवाना चाहिए? HPV वैक्सीन क्या है और यह कैसे काम करती है? यह वैक्सीन किस उम्र में लगवानी चाहिए? क्या शादीशुदा महिलाओं को भी यह वैक्सीन लग सकती है? क्या वैक्सीन लगने के बाद भी स्क्रीनिंग जरूरी रहती है? अगर शुरुआती स्टेज में पता चल जाए तो इलाज कितना सफल होता है? सर्वाइकल कैंसर के मुख्य उपचार क्या होते हैं – सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी? क्या इलाज के बाद महिला सामान्य जीवन जी सकती है? क्या इलाज के बाद माँ बनने की संभावना बनी रहती है? सर्वाइकल कैंसर से जुड़े सबसे बड़े मिथक या गलतफहमिययां क्या हैं? भारत में महिलाएँ अक्सर जांच करवाने से क्यों बचती हैं? परिवार और समाज इस विषय पर जागरूकता कैसे बढ़ा सकते हैं? हर महिला को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए तीन सबसे जरूरी बातें क्या करनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में कैलाश हॉस्पिटल नोएडा के ऑनकोलॉजिस्ट सर्जन डॉक्टर मनीष साहनी से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
What is cervical cancer? Which part of the body does it affect, and how does it begin? How common is cervical cancer in India? Is it true that this cancer develops slowly over many years? The biggest cause of cervical cancer is said to be HPV (Human Papillomavirus). What exactly is this virus? Does every HPV infection turn into cancer? Which women have a higher risk of developing cervical cancer? Does early marriage or multiple pregnancies increase the risk? Is smoking or a weak immune system also linked to it? What are the early symptoms of cervical cancer? Is it possible that sometimes there are no symptoms at all and the cancer is still present? Which warning signs should women never ignore? What is a Pap smear test? At what age should women start getting a Pap smear done? What is the difference between an HPV test and a Pap smear? How often should these tests be done? What is the HPV vaccine and how does it work? At what age should this vaccine be taken? Can married women also take the vaccine? After vaccination, is screening still necessary? If cervical cancer is detected at an early stage, how successful is the treatment? What are the main treatment options for cervical cancer—surgery, radiation, or chemotherapy? After treatment, can a woman live a normal life? Is it still possible for her to become a mother? What are the biggest myths or misconceptions about cervical cancer? Why do many women in India avoid getting tested? How can families and society help spread awareness about this disease? And what are the three most important things every woman should do to prevent cervical cancer? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, where we speak with surgical oncologist Dr. Manish Sahni from Kailash Hospital, Noida.Sun, 15 Mar 2026 - 304 - PCOS & Endometriosis से हर 5वीं महिला परेशान? लक्षण, कारण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर
भारत में हर पांचवीं महिला किसी न किसी हार्मोनल समस्या से जूझ रही है. लेकिन इसके बारे में खुलकर बात अब भी कम होती है. PCOS और Endometriosis जैसी समस्याएं आज की जीवनशैली, तनाव, खान-पान और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी हुई हैं. अनियमित पीरियड्स, अचानक वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स, चेहरे पर पिंपल्स, बालों का झड़ना, अत्यधिक दर्द और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि शरीर अंदर ही अंदर मदद की मांग कर रहा है. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में. इस एपिसोड में हमने PCOS और Endometriosis को विस्तार से समझने की कोशिश की. इनके लक्षण क्या हैं? शुरुआती संकेत कैसे पहचानें? क्या हर अनियमित पीरियड PCOS होता है? Endometriosis कितना खतरनाक है? और सही इलाज और सही दिशा क्या हो सकती है? हमारे साथ इस चर्चा में जुड़ी हैं Dr. Ila Kathuria, जिनके पास होम्योपैथी के माध्यम से महिलाओं की जटिल हार्मोनल समस्याओं के उपचार का 35 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हजारों महिलाओं का इलाज किया है और PCOS, Endometriosis, Irregular Periods, Hormonal Imbalance और Infertility जैसी समस्याओं पर गहराई से काम किया है. इस बातचीत में Dr. Ila Kathuria ने यह भी बताया कि क्यों केवल लक्षणों को दबाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शरीर की जड़ समस्या को समझना और संतुलित करना ज़रूरी है. होम्योपैथी किस तरह से व्यक्ति की संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर इलाज करती है और किस प्रकार से धीरे-धीरे हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है. इसके साथ ही, हमने lifestyle, stress management, Diet और नियमित जांच की भूमिका पर भी बात की. अधिक जानकारी और परामर्श के लिए आप Holypills Clinic से संपर्क कर सकते हैं. अगर आप अपनी सेहत को बेहतर तरीके से ट्रैक और मैनेज करना चाहती हैं तो Holypills आपके लिए एक उपयोगी प्लेटफॉर्म हो सकता है. Holypills एक AI-driven women’s health app है, जो PCOS, Endometriosis, Menopause और Postpartum recovery को स्मार्ट ट्रैकिंग, होम्योपैथी और एक्सपर्ट गाइडेंस के साथ मैनेज करने में मदद करता है.
इस ऐप के माध्यम से आप:
• अपने पीरियड साइकिल और लक्षण ट्रैक कर सकती हैं
• अपनी हेल्थ पैटर्न को समझ सकती हैं
• अनुभवी होम्योपैथी डॉक्टर से कनेक्ट कर सकती हैं
• एक ही प्लेटफॉर्म पर गाइडेंस और सपोर्ट पा सकती हैंSun, 08 Mar 2026 - 303 - कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? दवा ज़रूरी है या डाइट से होगा कंट्रोल? जानिए कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का रिश्ता : हेलो डॉक्टर
कोलेस्ट्रॉल असल में है क्या? क्या यह शरीर के लिए जरूरी भी है? क्या कोलेस्ट्रॉल एक बीमारी है या सिर्फ़ एक जोखिम कारक? अच्छा कोलेस्ट्रॉल और बुरा कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? ट्राइग्लिसराइड्स क्या होते हैं? ये कोलेस्ट्रॉल से अलग कैसे हैं? क्या पतले लोगों को भी हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है? क्या सिर्फ़ मोटे लोगों को ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है? अगर कोई व्यक्ति रोज़ वॉक करता है तो क्या उसे कोलेस्ट्रॉल की चिंता नहीं करनी चाहिए? क्या तनाव से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई लक्षण होते हैं या यह “साइलेंट” होता है? किस लेवल पर हमें सच में चिंता करनी चाहिए? हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक का खतरा कैसे बढ़ता है? क्या 30–35 साल की उम्र में भी इसकी जांच जरूरी है? परिवार में इतिहास हो तो क्या करना चाहिए? लिपिड प्रोफाइल में कौन-कौन से नंबर महत्वपूर्ण होते हैं? कितने अंतराल पर टेस्ट करवाना चाहिए?क्या सिर्फ़ डाइट और एक्सरसाइज से कंट्रोल हो सकता है? स्टैटिन दवाएं कितनी सुरक्षित हैं? क्या स्टैटिन लेने से लाइफटाइम दवा लेनी पड़ती है? भारतीय खाने में सबसे ज्यादा क्या नुकसान करता है? क्या रिफाइंड ऑयल बेहतर है या सरसों/घी? कितनी देर की एक्सरसाइज काफी है? शराब का कोलेस्ट्रॉल पर क्या असर है? डायबिटीज़ और कोलेस्ट्रॉल का क्या संबंध है? महिलाओं में मेनोपॉज़ के बाद जोखिम क्यों बढ़ता है? इन सभी सवालों का आसान और साफ जवाब जानिए Dr. Sanjeev Gera से. (Senior Director & HOD – Cardiology, Fortis Hospital Noida)
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन
What exactly is cholesterol? Is it necessary for the body? Is cholesterol a disease, or just a risk factor? What is the difference between “good” cholesterol and “bad” cholesterol? What are triglycerides, and how are they different from cholesterol? Can thin people also have high cholesterol? Is it only overweight individuals who face cholesterol problems? If someone walks daily, do they still need to worry about cholesterol? Can stress also increase cholesterol levels? Are there any symptoms of high cholesterol, or is it truly a “silent” condition? At what levels should we be genuinely concerned? How does high cholesterol increase the risk of a heart attack? Is screening necessary even at the age of 30–35? If there is a family history, what precautions should one take? In a lipid profile report, which numbers really matter? How often should one get tested? Can cholesterol be controlled with just diet and exercise? How safe are statin medications? Does taking statins mean lifelong medication? In the Indian diet, what causes the most harm? Is refined oil better than mustard oil or ghee? How much exercise is enough? What effect does alcohol have on cholesterol? What is the relationship between diabetes and cholesterol? Why does the risk increase in women after menopause? Get clear and simple answers to all these questions from Dr. Sanjeev Gera (Senior Director & HOD – Cardiology, Fortis Hospital Noida).
Host/Producer: Atul Tiwari
Sound Mix: AmanSun, 01 Mar 2026 - 302 - मिर्गी का दौरा पड़ते ही लोग करते हैं ये बड़ी गलती! मिर्गी से जुड़े खतरनाक मिथ जानिए : हेलो डॉक्टर
मिर्गी क्या है? क्या यह एक बीमारी है या सिर्फ़ दौरे आने की स्थिति? क्या हर दौरा मिर्गी ही होता है? मिर्गी और साधारण फिट में क्या अंतर है? दिमाग में ऐसा क्या होता है कि दौरा पड़ता है? भारत में मिर्गी कितनी आम है? मिर्गी के कितने प्रकार होते हैं? क्या हर बार मरीज गिरकर झटके खाता है, या कुछ और तरह के दौरे भी होते हैं? बच्चों और बड़ों में लक्षण अलग होते हैं? अगर किसी को पहली बार दौरा पड़े तो परिवार को क्या करना चाहिए? कौन से लक्षण देखकर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए? दौरे के समय क्या करना चाहिए? क्या जूता सूंघाना, प्याज सूंघाना या चाबी पकड़ाना सही है? दौरे के समय मरीज को पकड़कर रोकना चाहिए या छोड़ देना चाहिए? मुँह में चम्मच या कपड़ा डालना सही है या खतरनाक? दौरा कितनी देर तक रहे तो इमरजेंसी मानी जाती है? मिर्गी किन कारणों से होती है? क्या यह जन्मजात होती है? क्या सिर पर चोट लगने से मिर्गी हो सकती है? किन टेस्ट से मिर्गी की पुष्टि होती है? EEG, MRI? क्या मिर्गी पूरी तरह ठीक हो सकती है? दवा कितने साल तक लेनी पड़ती है? अगर दवा बीच में छोड़ दें तो क्या खतरा है? क्या मिर्गी की सर्जरी भी होती है? कब ज़रूरत पड़ती है? क्या मिर्गी का मरीज सामान्य जीवन जी सकता है? क्या मिर्गी वाले व्यक्ति शादी कर सकते हैं? क्या महिलाएँ मिर्गी के साथ प्रेग्नेंट हो सकती हैं? क्या मिर्गी के मरीज ड्राइव सकते हैं? क्या मोबाइल, टीवी या चमकती लाइट से दौरा ट्रिगर हो सकता है? किन चीज़ों से दौरा ट्रिगर हो सकता है? क्लोज़िंग मिथ क्या क्या सुने हैं आपने? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए ShardaCare Healthcity के डॉक्टर आत्मप्रीत सिंह से.
प्रड्यूसर : अतुल
साउंड मिक्स : अमन
What is epilepsy? Is it a disease or simply a condition characterized by seizures? Is every seizure epileptic? What is the difference between a seizure and a simple fit? What happens in the brain that causes a seizure? How common is epilepsy in India? How many types of epilepsy are there? Does the patient always fall and convulse, or are there other types of seizures as well? Are the symptoms different in children and adults? What should a family do if someone has a seizure for the first time? Which symptoms should prompt an immediate hospital visit? What should be done during a seizure? Is it appropriate to smell a shoe, an onion, or a key? Should the patient be restrained or released during a seizure? Is putting a spoon or cloth in the mouth appropriate or dangerous? How long does a seizure last is considered an emergency? What causes epilepsy? Is it congenital? Can a head injury trigger epilepsy? What tests confirm epilepsy? EEG, MRI? Can epilepsy be completely cured? How long does medication need to be taken? What are the risks if medication is discontinued? Is epilepsy surgery possible? When is it needed? Can an epileptic patient live a normal life? Can a person with epilepsy get married? Can women with epilepsy get pregnant? Can epileptic patients drive? Can a mobile phone, TV, or flashing lights trigger a seizure? What things can trigger a seizure? What closing myths have you heard? Get answers to all these questions from Dr. Atmapreet Singh of ShardaCare Healthcity.Sun, 22 Feb 2026 - 301 - पसीना, बेचैनी और घबराहट? हो सकता है हार्ट अटैक! ECG, TMT और Echo की सच्चाई जानिए | हेलो डॉक्टर
दिल असल में महँगी दवाइयाँ या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि सादी रोज़मर्रा की आदतें चाहता है. संतुलित खाना, नियमित चलना, पूरी नींद और कम तनाव. दिल की बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों की नहीं रही. 30–40 की उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक की वजहें हैं पेट की चर्बी, धूम्रपान, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, कम नींद और अनियमित जीवनशैली. रिपोर्ट ‘नॉर्मल’ आने का मतलब यह नहीं कि दिल पूरी तरह सुरक्षित है. क्योंकि ECG, TMT और Echo की अपनी सीमाएँ हैं और शुरुआती ब्लॉकेज या सूक्ष्म जोखिम छूट सकते हैं. प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट में मौजूद अधिक कैफीन, स्टिमुलेंट्स या मिलावटी तत्व दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. इसलिए मात्रा और गुणवत्ता दोनों पर डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है. ‘हर्बल’ या ‘आयुर्वेदिक’ लिखा होना पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं. कई बार लोग बिना जाँच-परामर्श के लंबे समय तक सेवन कर गलती करते हैं. कुछ आम दवाइयाँ जैसे कुछ पेनकिलर खासकर NSAIDs, सर्दी-खाँसी की डीकंजेस्टेंट दवाएँ या अनियंत्रित नींद की गोलियाँ दिल और ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकती हैं. भारतीयों में जेनेटिक प्रवृत्ति के साथ हाई-कार्ब आहार, शारीरिक निष्क्रियता और क्रॉनिक तनाव दिल को जल्दी बूढ़ा कर देते हैं. पेट की चर्बी खासकर विसरल फैट दिल के लिए खतरनाक है. और दुबला दिखने वाला व्यक्ति भी अंदरूनी चर्बी, शुगर या कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट पेशेंट हो सकता है. रोज़ कम से कम 30 मिनट तेज़ चाल से चलना या हफ्ते में 150 मिनट मध्यम व्यायाम दिल के लिए पर्याप्त माना जाता है. जिम ज़रूरी नहीं पर नियमितता ज़रूरी है. तनाव, गुस्सा, नींद की कमी और लगातार मोबाइल स्क्रीन sympathetic सिस्टम को सक्रिय रखकर दिल पर दबाव डालते हैं. शुरुआती हल्के संकेत. असामान्य थकान, सीढ़ी चढ़ते सांस फूलना, सीने में दबाव, जबड़े या बाँह में दर्द, बार-बार गैस जैसा अहसास. इन्हें नज़रअंदाज़ न करें. आज से पाँच बदलाव करें. धूम्रपान बंद. रोज़ चलना. नमक और चीनी कम. 7 घंटे नींद. और सालाना बेसिक जाँच. शराब थोड़ी-सी दिल के लिए फायदेमंद है. यह धारणा अब मिथ मानी जाती है. परिवार में हार्ट डिज़ीज़ की हिस्ट्री हो तो 25–30 की उम्र से ही शुगर, लिपिड प्रोफाइल, BP और जरूरत हो तो आगे की जाँच शुरू करें. सबसे बड़ा भ्रम यही है कि मैं अभी जवान हूँ, मुझे कुछ नहीं होगा. जबकि दिल उम्र नहीं, आदतें देखता है. सुनिए हार्ट को सुरक्षित रखने के सभी टिप्स पारस अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड एंड डायरेक्टर डॉक्टर अमित भूषण शर्मा से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन/रोहनSun, 15 Feb 2026 - 300 - घुटने का दर्द और घुटना बदलने की सर्जरी: कब ज़रूरी है, कितनी सुरक्षित है और बाद की ज़िंदगी कैसी होती है? : हेलो डॉक्टर
घुटने का दर्द जब दवा, तेल और फिज़ियोथैरेपी से भी ठीक न हो, तो सामने आता है एक बड़ा फैसला—Knee Joint Replacement का. लेकिन इस नाम से ही लोग डर जाते हैं. कहीं चलना बंद न हो जाए, कहीं ज़िंदगी दूसरों पर निर्भर न हो जाए. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हमने आसान भाषा में बात की घुटने का इम्प्लांट पर. यह कब ज़रूरी होता है,
किसे कराना चाहिए और किसे नहीं, ऑपरेशन कितना सुरक्षित है और सर्जरी के बाद ज़िंदगी सच में कितनी नॉर्मल हो पाती है. अगर आपके घर में या आसपास कोई घुटने के दर्द से जूझ रहा है, तो ये बातचीत डर नहीं, सही जानकारी देगी ताकि फैसला अफ़वाह से नहीं, समझ से हो. सर्जरी के बाद किन आदतों से इम्प्लांट जल्दी खराब होता है? कितने दिन में मरीज़ को छुट्टी मिल जाती है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानिए Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh (Director & Head of Robotic Joint Replacement & Reconstruction Department Orthopaedics) डॉक्टर Simon Thomas से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरज
When knee pain does not improve with medicines, oil massage, or physiotherapy, a big decision comes up: knee joint replacement. But just hearing this name makes people scared. People worry that they may not be able to walk properly or that life may become dependent on others. In this episode of Hello Doctor, we talk in very simple language about knee implants, when knee replacement is really needed, who should go for surgery and who should not, how safe the operation is, and how normal life can be after surgery. If someone in your family or around you is suffering from knee pain, this conversation will give correct information, not fear, so decisions are made with understanding and not rumours. We also discuss which habits can damage the implant early after surgery and how many days it usually takes for a patient to get discharged. All these questions are answered by Dr. Simon Thomas, Director and Head of Robotic Joint Replacement and Reconstruction, Department of Orthopaedics, Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh.
Producer and Host: Atul Tiwari.
sound mix : SurajSun, 08 Feb 2026 - 299 - मुंह से बदबू? सिर्फ़ ब्रश करना काफ़ी नहीं! जीभ की सफाई, कैविटी & दांतों की देखभाल से जुड़ी सारी बातें जानिए : हेलो डॉक्टर
ओरल हाइजीन असल में क्या है? क्या सिर्फ सुबह-शाम ब्रश करना ही काफी है? दिन में कितनी बार और कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए? 2 मिनट वाला नियम कितना वैज्ञानिक है? सुबह उठते ही ब्रश करना ज़्यादा ज़रूरी है या रात को सोने से पहले? अगर किसी एक को चुनना हो तो? जीभ साफ करना कितना ज़रूरी है? जीभ पर जमी सफ़ेदी क्या बताती है? Soft, Medium और Hard ब्रश–आम आदमी क्या चुने? Hard ब्रश से दाँत ज़्यादा साफ होते हैं–ये सच है या भ्रम? टूथपेस्ट में क्या देखना चाहिए? हर्बल/आयुर्वेदिक टूथपेस्ट कितने असरदार हैं?
क्या ये मेडिकल पेस्ट का विकल्प हैं? माउथवॉश रोज़ इस्तेमाल करना चाहिए या कभी-कभी? क्या ज़्यादा माउथवॉश से नुकसान हो सकता है? मुँह से बदबू की सबसे बड़ी वजह क्या होती है?
ये पेट की समस्या है या मुंह की? दांतों में सेंसिटिविटी क्यों होती है? कैविटी अचानक बनती है या धीरे-धीरे? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? तंबाकू, गुटखा, पान मसाला से दांतों पर क्या असर पड़ता है? बच्चों में पहली बार डेंटिस्ट को कब दिखाना चाहिए? बुज़ुर्गों में दाँत हिलना क्यों शुरू हो जाता है? लोग डेंटिस्ट से इतना डरते क्यों हैं? अगर रोज़ सिर्फ 2 आदतें अपनानी हों तो वो कौन-सी हों? 6 महीने में एक बार डेंटल चेक-अप क्यों ज़रूरी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए डेन्टिस्ट ऋतिका महोलत्रा से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन/अमन
What exactly is oral hygiene? Is brushing morning and evening enough? How many times a day and for how long should you brush? How scientific is the 2-minute rule? Is it more important to brush first thing in the morning or before going to bed at night? If you had to choose one? How important is cleaning your tongue? What does the white coating on the tongue indicate? Soft, Medium, and Hard brushes – which one should the average person choose? Do hard brushes clean teeth better – is this true or a myth? What should you look for in a toothpaste? How effective are herbal/Ayurvedic toothpastes? Are they an alternative to medicated pastes? Should mouthwash be used daily or occasionally? Can excessive use of mouthwash be harmful? What is the biggest cause of bad breath? Is it a stomach problem or an oral problem? Why do teeth become sensitive? Do cavities form suddenly or gradually? What are the initial symptoms? What effect do tobacco, gutkha, and paan masala have on teeth? When should children have their first dental check-up? Why do teeth start loosening in older adults? Why are people so afraid of dentists? If you had to adopt just two habits daily, what would they be? Why is a dental check-up every six months necessary? Get answers to all these questions from Dentist Ritika Malhotra.
Host/Producer: Atul Tiwari
Sound Mix: Rohan/AmanSun, 01 Feb 2026 - 298 - बच्चों की किडनी कैसे खराब होती है? शुरुआती लक्षण, कारण और सही इलाज का तरीका जानिए : हेलो डॉक्टर
क्या बच्चों की आंखों/पैरों की सूजन हमेशा एलर्जी होती है या किडनी का संकेत भी? पेशाब का रंग, झाग और बदबू जैसे लक्षण आने पर क्यों अलर्ट होना चाहिए? बच्चा बार-बार थका-थका, चिड़चिड़ा या पढ़ाई में सुस्त लगे तो क्या ये किडनी से जुड़ा हो सकता है? क्या बच्चों में बार-बार उल्टी, पेट दर्द का कारण किडनी हो सकती है? बच्चा रात में बार-बार उठकर पेशाब करे—ये आदत है या बीमारी? बार-बार UTI को लोग साधारण बुखार मान लेते हैं, यह ध्यान देने वाली बात क्यों है? क्या हर बुखार में antibiotics देना किडनी के लिए ख़तरनाक हो सकता है? बच्चों में BP नापने की ज़रूरत क्यों नहीं समझी जाती? बच्चा पानी नहीं पीता ये habit है या medical issue? कब bedwetting psychological है और कब nephrology case? अगर एक बच्चे को genetic kidney disease है, तो दूसरे siblings के लिए क्या? बच्चों में dialysis कब unavoidable हो जाती है? क्या dialysis का मतलब normal life खत्म? Kidney transplant के बाद बच्चा school, sports, शादी—सब normal कर सकता है? Parents का donor बनना कितना safe है? Parents अक्सर nephrologist के पास देर से क्यों पहुँचते हैं? कौन-से tests parents को डरने की बजाय समझने चाहिए? अगर early पकड़ा जाए तो कौन-सी kidney diseases पूरी तरह control हो सकती हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए कैलाश हॉस्पिटल की Pediatric nephrologist डॉक्टर नेहा पाण्डेय से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन
Is swelling in children's eyes/feet always due to allergies, or could it also be a sign of kidney problems? Why should you be alert if symptoms like changes in urine color, foam, and odor appear? If a child is frequently tired, irritable, or sluggish in their studies, could this be related to kidney issues? Can frequent vomiting and abdominal pain in children be caused by kidney problems? If a child wakes up frequently at night to urinate—is this a habit or a medical condition? People often mistake recurrent UTIs for a simple fever; why is this something to be concerned about? Can giving antibiotics for every fever be dangerous for the kidneys? Why is measuring blood pressure in children not considered necessary? Is a child's refusal to drink water a habit or a medical issue? When is bedwetting psychological, and when is it a nephrology case? If one child has a genetic kidney disease, what are the implications for their siblings? When does dialysis become unavoidable in children? Does dialysis mean the end of a normal life? Can a child lead a normal life—including school, sports, and marriage—after a kidney transplant? How safe is it for parents to be donors? Why do parents often reach out to a nephrologist late? Which tests should parents understand rather than fear? Which kidney diseases can be completely controlled if detected early? Find the answers to all these questions from Dr. Neha Pandey, Pediatric Nephrologist at Kailash Hospital.
Producer/Host: Atul Tiwari
Sound Mix: AmanSun, 25 Jan 2026 - 297 - एंटीबायोटिक! इलाज या ख़तरा? गलत इस्तेमाल से कैसे बेअसर हो रही हैं ज़िंदगी बचाने वाली दवाएं : हेलो डॉक्टर
एंटीबायोटिक क्या होते हैं और ये शरीर में कैसे काम करते हैं? क्या हर बुखार, खांसी या इन्फेक्शन में एंटीबायोटिक ज़रूरी होती है? Viral और bacterial infection में आम आदमी कैसे फर्क समझे? डॉक्टर एंटीबायोटिक लिखते समय किन बातों को ध्यान में रखते हैं? सही डोज़ और सही course पूरी करना इतना ज़रूरी क्यों है? क्या एंटीबायोटिक खाने के साथ या बिना खाने के फर्क पड़ता है? क्या एक ही एंटीबायोटिक बार-बार लेना सुरक्षित है? भारत में एंटीबायोटिक का सबसे बड़ा misuse किस तरह से हो रहा है? बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेने से क्या नुकसान हो सकता है? आधा-अधूरा course छोड़ देना कितना खतरनाक है? बचे हुए एंटीबायोटिक बाद में लेना क्यों गलत है? मेडिकल स्टोर पर आसानी से एंटीबायोटिक मिल जाना कितना बड़ा खतरा है? Antibiotic resistance क्या है? Resistance बढ़ने से भविष्य में इलाज पर क्या असर पड़ेगा? क्या ऐसा समय आ सकता है जब साधारण infection भी जानलेवा हो जाए? भारत इस मामले में दुनिया में कहाँ खड़ा है? क्या एंटीबायोटिक से immunity कमजोर होती है? बच्चों में बार-बार एंटीबायोटिक देने के क्या long-term असर हो सकते हैं? क्या एंटीबायोटिक पेट, लिवर या किडनी को नुकसान पहुँचा सकती है? क्या probiotics साथ में लेना फायदेमंद होता है? सर्दी-जुकाम, दस्त, गले में दर्द—इनमें एंटीबायोटिक कब नहीं लेनी चाहिए? Pregnancy या breastfeeding में एंटीबायोटिक कितनी safe हैं? बुज़ुर्गों में एंटीबायोटिक देते समय क्या extra सावधानी रखी जाती है? आम लोग antibiotic resistance रोकने के लिए क्या कर सकते हैं? सरकार और डॉक्टरों की क्या जिम्मेदारी बनती है? क्या vaccination से antibiotic dependence कम हो सकती है? जानिए फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर दिनेश कुमार त्यागी से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल
साउंड : रोहन/अमन
What are antibiotics and how do they work in the body? Are antibiotics necessary for every fever, cough, or infection? How can a common person differentiate between viral and bacterial infections? What factors do doctors consider when prescribing antibiotics? Why is it so important to complete the correct dose and full course of antibiotics? Does it matter whether antibiotics are taken with or without food? Is it safe to take the same antibiotic repeatedly? What is the biggest misuse of antibiotics in India? What are the potential harms of taking antibiotics without a doctor's consultation? How dangerous is it to stop the course of antibiotics midway? Why is it wrong to take leftover antibiotics later? How big a threat is the easy availability of antibiotics at medical stores? What is antibiotic resistance? How will increasing resistance affect treatment in the future? Could there be a time when even a simple infection becomes life-threatening? Where does India stand globally in this matter? Do antibiotics weaken immunity? What are the long-term effects of giving antibiotics repeatedly to children? Can antibiotics damage the stomach, liver, or kidneys? Is it beneficial to take probiotics along with antibiotics? When should antibiotics not be taken for colds, diarrhea, or sore throats? How safe are antibiotics during pregnancy or breastfeeding? What extra precautions are taken when prescribing antibiotics to the elderly? What can ordinary people do to prevent antibiotic resistance? What is the responsibility of the government and doctors? Can vaccination reduce antibiotic dependence? Learn from Dr. Dinesh Kumar Tyagi, Internal Medicine specialist at Fortis Hospital Greater Noida.Sun, 18 Jan 2026 - 296 - स्टीव जॉब्स, नरगिस & मनोहर पर्रिकर की जान लेने वाला पैंक्रियाटिक कैंसर क्यों है ख़तरनाक? | हेलो डॉक्टर
एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर- ये वो बड़े नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी पैंक्रियाटिक कैंसर के आगे हार गई. हैरानी की बात यह है कि जिस अंग में यह बीमारी होती है, उसकी देखभाल तो दूर, बहुत से लोग उसके नाम तक से ठीक से वाक़िफ़ नहीं हैं. पैंक्रियास—शरीर का एक ऐसा अंग जो चुपचाप अपना काम करता रहता है, लेकिन जब बीमार पड़ता है तो अक्सर बिना शोर किए जान ले लेता है. शायद इसी वजह से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. पैंक्रियास क्या होता है और शरीर में इसका काम क्या है? पैंक्रियाटिक कैंसर क्या होता है? क्या यह आम कैंसरों में गिना जाता है या अपेक्षाकृत दुर्लभ है? किन लोगों में पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा ज़्यादा होता है? क्या शराब, धूम्रपान या डायबिटीज़ का इससे कोई सीधा संबंध है? क्या यह कैंसर जेनेटिक भी हो सकता है? क्या खराब लाइफस्टाइल इस कैंसर को बढ़ावा देती है? इस कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं? पेट दर्द, वजन घटना या पीलिया—इनमें से कौन-सा संकेत ज़्यादा गंभीर माना जाए? क्यों कहा जाता है कि पैंक्रियाटिक कैंसर देर से पकड़ में आता है? अगर किसी को शक हो, तो कौन-कौन सी जांचें कराई जाती हैं? क्या अल्ट्रासाउंड से यह पकड़ा जा सकता है या CT/MRI ज़रूरी होता है? क्या कोई ब्लड टेस्ट या मार्कर है जिससे यह कैंसर पता चलता है?पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज किन-किन तरीकों से किया जाता है? क्या हर मरीज में सर्जरी संभव होती है, या कुछ केसों में नहीं? कीमोथेरेपी और रेडिएशन की क्या भूमिका होती है? क्या पैंक्रियाटिक कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? इलाज के बाद मरीज की क्वालिटी ऑफ लाइफ कैसी रहती है? क्या समय पर पता चल जाए तो जीवन बचने की संभावना बढ़ जाती है? ऐसे सभी सवालों एक जवाब जानिए Manipal Hospital के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट Dr Nitin Manglik से अतुल तिवारी के साथ.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन/अमन
Apple founder Steve Jobs, legendary Hindi film actress Nargis, and former Indian Defence Minister Manohar Parrikar—these are some big names whose lives were lost to pancreatic cancer. What is shocking is that many people don’t even know the name of the organ where this disease occurs, let alone how to take care of it. The pancreas is an organ that quietly does its job inside our body. But when it becomes ill, it often takes lives without making much noise. That is why pancreatic cancer is often called a “silent killer.” What exactly is the pancreas, and what does it do in our body?
What is pancreatic cancer? Is it a common cancer, or a rare one? Who is at higher risk of getting pancreatic cancer? Is there a direct connection with alcohol, smoking, or diabetes? Can this cancer be genetic? Does a poor lifestyle increase the risk? What are the early symptoms that people usually ignore? Among stomach pain, weight loss, and jaundice — which symptom should be taken most seriously? Why is pancreatic cancer often detected very late? If someone suspects this disease, what tests should be done? Is ultrasound enough, or are CT scan and MRI necessary? Is there any blood test or marker that can help detect this cancer? What are the treatment options for pancreatic cancer? Is surgery possible for every patient, or only in some cases? What role do chemotherapy and radiation play? Can pancreatic cancer be completely cured? What is the quality of life after treatment? If detected early, does the chance of survival increase? Get answers to all these questions from Dr. Nitin Manglik, Gastroenterologist at Manipal Hospital, in conversation with Atul Tiwari.Sun, 11 Jan 2026 - 295 - पित्त की पथरी कब बनती है जान का खतरा? Gallstones के कारण, लक्षण और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर
गॉलब्लैडर क्या करता है और पथरी उसमें बनती क्यों है? पित्त की पथरी आखिर किस चीज़ से बनती है चर्बी, कोलेस्ट्रॉल या कुछ और? क्या सभी गॉलब्लैडर स्टोन खतरनाक होते हैं, या कुछ को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है? गॉलब्लैडर स्टोन के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? पेट दर्द, गैस और पथरी के दर्द में आम आदमी फर्क कैसे करे? क्या ऐसा हो सकता है कि पथरी हो लेकिन कोई लक्षण न हों? दर्द ज़्यादातर किस समय या खाने के बाद क्यों बढ़ता है? क्या ये बीमारी महिलाओं में ज़्यादा होती है? क्यों? मोटापा, प्रेग्नेंसी, या अचानक वज़न घटाने से पथरी का क्या कनेक्शन है? क्या गॉलब्लैडर स्टोन आनुवंशिक भी हो सकता है? गॉलब्लैडर स्टोन की सबसे सही जांच कौन-सी होती है–अल्ट्रासाउंड या CT? क्या सिर्फ ब्लड टेस्ट से भी शक हो सकता है? क्या दवा से पथरी घुल सकती है, या ऑपरेशन ही अंतिम रास्ता है? किन मामलों में तुरंत ऑपरेशन ज़रूरी हो जाता है? आजकल जो लेप्रोस्कोपिक सर्जरी होती है, वो कितनी सुरक्षित है? गॉलब्लैडर निकल जाने के बाद ज़िंदगी में क्या बदलाव आते हैं? पथरी वाले मरीज़ को कौन-से खाने से बचना चाहिए? क्या घी, तेल, तला-भुना खाना सीधा पथरी बढ़ाता है? क्या शाकाहारी या मांसाहारी होने से कोई फर्क पड़ता है? लोग कहते हैं “पथरी अपने-आप निकल जाती है”—ये कितना सच है? ऑपरेशन के बाद पथरी फिर से बन सकती है या नहीं? किन लक्षणों को देखकर बिल्कुल देर नहीं करनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए सर्जन डॉक्टर जीपी गुप्ता से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड : अमन पाल
What does the gallbladder do, and why do stones form in it? What exactly are gallstones made of—fat, cholesterol, or something else? Are all gallbladder stones dangerous, or can some be ignored? What are the early symptoms of gallbladder stones? How can a common person tell the difference between stomach pain, gas, and gallstone pain? Is it possible to have gallstones without any symptoms? Why does the pain usually worsen at certain times or after meals? Is this condition more common in women—and if so, why? What is the connection between obesity, pregnancy, or sudden weight loss and gallstones? Can gallstones be hereditary? What is the most accurate test for diagnosing gallstones—ultrasound or CT scan? Can blood tests alone raise suspicion? Can medicines dissolve gallstones, or is surgery the only final option? In which cases is immediate surgery necessary? How safe is laparoscopic surgery these days? What changes occur in life after the gallbladder is removed? Which foods should patients with gallstones avoid? Do ghee, oil, and fried foods directly worsen gallstones? Does being vegetarian or non-vegetarian make any difference? People often say that “stones pass on their own”—how true is that? Can stones form again after surgery or not? Which symptoms should never be ignored? Get answers to all these questions from surgeon Dr. G. P. Gupta.Sun, 04 Jan 2026 - 294 - कील-मुंहासे से फटी एड़ी तक! स्किन की ये गलतियां भारी पड़ेंगी! जानिए इलाज और घरेलू नुस्खे : हेलो डॉक्टर
कील–मुंहासे असल में होते क्या हैं? ये सिर्फ बाहर की गंदगी की वजह से होते हैं या अंदर का खेल है? मुंहासे क्यों निकलते हैं—हार्मोन, ऑयल, बैक्टीरिया या सब कुछ मिलकर? क्या ऑयली स्किन वाले लोगों को ही मुंहासे होते हैं या ड्राई स्किन वालों को भी हो सकते हैं? बार-बार होने वाले मुंहासे कब नॉर्मल नहीं रह जाते? लोग कहते हैं पेट साफ नहीं है इसलिए मुंहासे हो रहे हैं—इसमें कितना सच है? तला-भुना, चॉकलेट, बाहर का खाना—इनका सीधा असर होता है? पिम्पल फोड़ने से क्या सच में से फैलते हैं या ये सिर्फ डराने की बात है? टीनएज में मुंहासे अचानक क्यों बढ़ जाते हैं?क्या ये उम्र के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं या इलाज ज़रूरी होता है? एड़ी फटना सिर्फ ड्राई स्किन है या कोई बीमारी भी हो सकती है? डायबिटीज़ वालों में एड़ी फटना ज्यादा खतरनाक क्यों माना जाता है? एड़ी से खून आना कब अलर्ट साइन है? लोग ब्लेड से एड़ी काटते हैं—ये कितना रिस्की है? रात में क्रीम लगाकर मोज़ा पहनना सच में काम करता है? स्किन की कौन-सी समस्या में खुद इलाज करना खतरनाक हो सकता है? सोशल मीडिया के घरेलू नुस्खों से सबसे ज़्यादा कौन-सी स्किन प्रॉब्लम बिगड़ती है? आम आदमी अपनी स्किन के लिए रोज़ का सबसे बेसिक और सही रूटीन क्या अपनाए? हेलो डॉक्टर में जानिए इन सभी सवालों के जवाब और स्किन की छोटी-छोटी बड़ी परेशानियों को सही मायने में समझिए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. इंदु बल्लानी से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन/सूरज
What are pimples and acne actually? Do they happen only because of dirt on the skin, or is there something going on inside the body too? Why do pimples appear—because of hormones, excess oil, bacteria, or all of these together? Do only people with oily skin get pimples, or can people with dry skin get them as well? When do repeated pimples stop being “normal” and become a problem? People often say pimples happen because the stomach is not clean—how much truth is there in this? Do fried foods, chocolate, and outside food directly affect acne? Does popping a pimple really make it spread, or is that just to scare people? Why do pimples suddenly increase during the teenage years? Do pimples go away on their own with age, or is treatment necessary? Is cracked heel only a problem of dry skin, or can it be a disease too? Why is cracked heel considered more dangerous for people with diabetes? When does bleeding from the heel become a warning sign? Many people cut their heels with a blade—how risky is this? Does applying cream at night and wearing socks really work? In which skin problems can self-treatment be dangerous? Which skin issues get worse the most because of home remedies seen on social media? What is the most basic and correct daily skincare routine that a common person should follow? Watch Hello Doctor to get clear answers to all these questions and truly understand small and big skin problems, with dermatologist Dr. Indu Ballani.Sun, 28 Dec 2025 - 293 - डैंड्रफ क्यों होता है? तेल, पानी, प्याज का रस और गंजापन! सबका सच जानिए : हेलो डॉक्टर
डैंड्रफ ज्यादा हुआ तो आदमी धीरे-धीरे गंजा हो जाता है, ये कितना सच है? डैंड्रफ उड़कर दूसरे के सिर पर बैठ जाए तो उसे भी हो जाता है? नींबू, तेल, गरम पानी और अंडा लगाने से बाल मजबूत होते हैं? कौन-कौन सी मेडिकल कंडीशंस (जैसे सेबोरिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस) को लोग डैंड्रफ समझकर नजरअंदाज कर देते हैं? क्या हार्मोनल बदलाव, तनाव या नींद की कमी डैंड्रफ को ट्रिगर करते हैं? ऑयली स्कैल्प बनाम ड्राई स्कैल्प में डैंड्रफ का पैटर्न कैसे अलग होता है? क्या बहुत ज्यादा हॉट वॉटर, हेयर जेल/वैक्स, या हेयर कलरिंग डैंड्रफ worsen कर सकते हैं? एंटी-डैंड्रफ शैंपू में क्या सच में कारगर होता है? मरीज सबसे आम गलतियां क्या करते हैं—जिनसे डैंड्रफ ठीक नहीं होता? डैंड्रफ के गंभीर मामलों में कब डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए? क्या डैंड्रफ पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह सिर्फ मैनेज होने वाली समस्या है? क्या रोज हल्का-सा स्क्रैच करना या नाखून से खुजली करना स्कैल्प को परमानेंट नुकसान पहुंचाता है? लोग कहते हैं डैंड्रफ से सिर दर्द भी होता है—क्या यह सच है या यह सिर्फ खुजली का एक्सटेंशन है? अंडा, दही, मेथी—इन देसी नुस्खों में कौन काम करता है, कौन नुकसान करता है? जिन शहरों में पानी खराब माना जाता है, जैसे नोएडा, दिल्ली NCR! क्या हार्ड वॉटर सच में डैंड्रफ बढ़ाता है? क्या रोज-रोज शैंपू करने से डैंड्रफ बढ़ता है या यह एक मिथ है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Dermatologist Dr. Ruben Bhasin से.
प्रड्यूसर /होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
How true is it that excessive dandruff can gradually lead to baldness? Can dandruff spread from one person's head to another? Do applying lemon, oil, hot water, and egg strengthen hair? What medical conditions (such as seborrheic dermatitis, psoriasis) do people mistake for dandruff and ignore? Do hormonal changes, stress, or lack of sleep trigger dandruff? How does the pattern of dandruff differ in oily scalp versus dry scalp? Can excessive hot water, hair gel/wax, or hair coloring worsen dandruff? What ingredients in anti-dandruff shampoos are actually effective? What are the most common mistakes patients make that prevent dandruff from clearing up? When should you see a doctor immediately for severe cases of dandruff? Can dandruff be completely cured, or is it just a manageable condition? Does lightly scratching or itching the scalp with fingernails cause permanent damage? People say dandruff causes headaches—is this true, or is it just an extension of the itching? Which of these home remedies—egg, yogurt, fenugreek—work, and which are harmful? In cities where the water is considered hard, like Noida and Delhi NCR, does hard water actually increase dandruff? Does shampooing every day increase dandruff, or is that a myth? Get answers to all these questions from Dermatologist Dr. Ruben Bhasin.Sun, 21 Dec 2025 - 292 - देसी इलाज करते-करते पेट में छेद न हो जाए! जानिए पेट के अल्सर के लक्षण और इलाज : हेलो डॉक्टर
Peptic Ulcer आखिर है क्या? इसे आम भाषा में कैसे समझाया जा सकता है? पेट का अल्सर और ड्यूओडनल अल्सर इन दोनों में क्या फर्क है? अल्सर सबसे ज़्यादा किस वजह से होता है. H. pylori, एसिड, तनाव, दवाइययां या कुछ और? दर्द कैसा होता है? क्या किसी भी पेट दर्द को अल्सर नहीं मानना चाहिए? क्या भारत में H. pylori संक्रमण के मामले ज़्यादा हैं? क्या मसालेदार खाना सच में अल्सर का कारण है या सिर्फ एक मिथक? लंबे समय तक पेनकिलर लेने से अल्सर कैसे बन जाता है? अल्सर के किस–किस चरण में खून बहने का खतरा होता है? क्या अल्सर फट सकता है? किस स्थिति में यह इमरजेंसी बन जाता है? Endoscopy कब जरूरी होती है? क्या हर मरीज को करानी चाहिए? H. pylori की कौन सी जांच सबसे विश्वसनीय हैं? क्या अल्सर कैंसर में बदल सकता है? किन मरीजों में जोखिम अधिक? अल्सर वाले मरीज क्या-क्या खा सकते हैं और क्या सख्त मना है? दूध पीने से अल्सर को राहत मिलती है! यह सच है या भ्रम? स्ट्रेस और लाइफस्टाइल का योगदान कितना बड़ा फैक्टर है? स्मोकिंग और एल्कोहॉल अल्सर को कैसे खराब करते हैं? क्या अल्सर पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह क्रॉनिक बीमारी है? पेट के अल्सर से जुड़े सारे सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर JS Bhogal से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड : रोहन/सूरज
What exactly is a peptic ulcer? How can it be explained in simple terms? What is the difference between a stomach ulcer and a duodenal ulcer? What are the most common causes of ulcers? H. pylori, acid, stress, medications, or something else? What does the pain feel like? Should every stomach ache be considered an ulcer? Are there more cases of H. pylori infection in India? Does spicy food really cause ulcers, or is it just a myth? How do long-term painkillers lead to ulcers? At which stages of an ulcer is there a risk of bleeding? Can an ulcer rupture? Under what circumstances does it become an emergency? When is an endoscopy necessary? Should every patient undergo one? Which H. pylori tests are the most reliable? Can an ulcer turn into cancer? Which patients are at higher risk? What can patients with ulcers eat, and what should they strictly avoid? Does drinking milk relieve ulcer symptoms? Is this true or a misconception? How big a factor are stress and lifestyle? How do smoking and alcohol worsen ulcers? Can an ulcer be completely cured, or is it a chronic disease? Get answers to all your questions about stomach ulcers in this episode of Hello Doctor with Dr. JS Bhogal.Sun, 14 Dec 2025 - 291 - मिनटों में जान ले लेने वाली एलर्जी! लक्षण पहचानें और जान बचाएं : हेलो डॉक्टर
अनाफिलैक्सिस क्या है? आम एलर्जी से यह कितना अलग और खतरनाक होता है? शरीर में अचानक ऐसा क्या होता है कि मरीज कुछ ही मिनटों में क्रिटिकल हो जाता है? किन लोगों में अनाफिलैक्सिस होने का जोखिम ज्यादा रहता है? सबसे कॉमन ट्रिगर्स क्या हैं? खाना, दवा, कीड़े-मकौड़े, इंजेक्शन कौन सा ज्यादा खतरनाक है? क्या पहली बार में भी अनाफिलैक्सिस हो सकता है? या हमेशा दोबारा एक्सपोज़र पर होता है? अनाफिलैक्सिस के शुरुआती संकेत कौन-से हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है? घर में या मार्केट में किसी को अनाफिलैक्सिस हो जाए, तो पहली मदद क्या करें? डॉक्टर के पास पहुंचने तक एंटीएलर्जी स्टेरॉयड क्या कोई रोल निभाती हैं? अनाफिलैक्सिस के बाद मरीज को कितनी देर अस्पताल में ऑब्ज़र्व करना चाहिए? क्या अनाफिलैक्सिस दोबारा भी हो सकता है? कौन सी सावधानियां जीवनभर ज़रूरी हैं? बच्चों और बुजुर्गों में इसके लक्षण कैसे बदल जाते हैं? क्या अस्थमा वाले लोग ज्यादा खतरे में होते हैं? खाने में क्या चीज़ें आम तौर पर अनाफिलैक्सिस की वजह बनती हैं. जैसे सूखे मेवे, समुद्री भोजन, मिल्क प्रोटीन? क्या सच में पीनट एलर्जी मौत तक ले जा सकती है? इतनी छोटी चीज़ इतना बड़ा खतरा कैसे? क्या किसी को खुशबू, परफ्यूम या कलर से भी अनाफिलैक्सिस हो जाता है? क्या घबराहट और पैनिक को लोग अनाफिलैक्सिस समझ लेते हैं? दोनों में फर्क कैसे करें? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में फ़ॉर्टिस हॉस्पिटल ओखला में पल्मोनोलॉजिस्ट अवि कुमार के साथ.
होस्ट : मानव देव रावत
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड : रोहन भारती
What is anaphylaxis? How is it different from a common allergy, and why is it so dangerous? What suddenly happens inside the body that a patient becomes critical within minutes? Who is at higher risk of anaphylaxis? What are the most common triggers—food, medicines, insect bites, injections—and which of these is the most dangerous? Can anaphylaxis happen even the first time, or does it occur only after repeated exposure? What early signs should we look for to recognize it quickly? If someone has anaphylaxis at home or in a market, what should be the first steps of help? Do anti-allergy medicines or steroids play any role before reaching the hospital? How long should a patient be kept under observation after an anaphylactic episode? Can anaphylaxis happen again? What lifelong precautions are necessary? How do symptoms differ in children and the elderly? Are people with asthma at higher risk? Which foods commonly trigger anaphylaxis—like nuts, seafood, milk proteins? Is it really true that a peanut allergy can be fatal? How can something so small cause such a big reaction? Can someone get anaphylaxis from fragrances, perfumes, or colors? Do people confuse panic attacks with anaphylaxis? How can we tell the difference? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor with Fortis Hospital's Pulmonologist Avi Kumar.Sun, 07 Dec 2025 - 290 - हेल्दी खाने के बाद भी पेट खराब? बीमारी-फ्री ज़िंदगी के लिए क्या खाएं क्या नहीं? : हेलो डॉक्टर
अक्सर कहा जाता है "सारा खेल पेट का है" लेकिन सच में हमारी इम्यूनिटी का 70% पेट में बनता है, इसका मतलब क्या है? क्या यह सच है कि हमारे पेट में मौजूद बैक्टीरिया हमारे लिए सैनिकों का काम करते हैं? जब हम gut health कहते हैं, तो इसमें क्या-क्या शामिल होता है सिर्फ़ पाचन या कुछ और भी? शरीर की इम्यूनिटी और gut का क्या रिश्ता है? यानी कैसे एक चीज़ दूसरी को प्रभावित करती है? कौन से खाने हमारी gut health को मज़बूत करते हैं और कौन उसे बिगाड़ देते हैं? क्या प्रोबायोटिक दही, अचार, कांजी, या फर्मेंटेड फूड सच में gut को हेल्दी रखते हैं? क्या शहरी जीवन की चीज़ें जैसे नींद की कमी, तनाव, जंक फूड, या बार-बार एंटीबायोटिक लेना GUT को कमजोर करते हैं? क्या उपवास या फाइबर से भरपूर आहार gut bacteria के लिए फायदेमंद है? क्या कमजोर gut के कारण बार-बार सर्दी-जुकाम या थकान भी हो सकती है? क्या gut health का संबंध मूड और मेंटल हेल्थ से भी है? यानी gut-brain connection वाकई में सच है? अगर किसी का gut पहले से बिगड़ा हुआ है, तो उसे सुधारने के सबसे असरदार और आसान तरीके क्या हैं?
क्या gut bacteria भी इवॉल्व हो रहे हैं - यानी वे भी हमारी lifestyle के हिसाब से अपनी भाषा बदल रहे हैं? खान पान से जुड़े हर सवाल का जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डायटिशियन सोनिया मेहता से अतुल तिवारी के साथ.
होस्ट : अतुल तिवारी
प्रड्यूसर : माज़
साउंड मिक्स : अमन
We often hear the phrase, “It’s all about the gut.” But is it really true that almost 70% of our immunity is built in the gut? What does that actually mean? Are the bacteria living inside our stomach really working like soldiers for us? When we say gut health, what exactly does it include - is it just digestion, or is there more to it? What is the real connection between the gut and our body’s immune system? How does one affect the other? Which foods strengthen our gut health - and which ones harm it? Do probiotic curd, pickles, kanji, and fermented foods actually help the gut stay healthy? And do modern lifestyle habits like lack of sleep, stress, junk food, and frequent antibiotic use weaken the gut?Is fasting or eating a high-fibre diet really beneficial for gut bacteria? Can a weak gut lead to frequent colds, fatigue, or low energy? Is gut health also linked to our mood and mental health? Is the gut-brain connection actually real? If someone’s gut is already disturbed, what are the most effective and easiest ways to fix it? Are gut bacteria also evolving - changing their behaviour as our lifestyle changes? Get all the answers to your food-and-gut-related questions in this episode of Hello Doctor, with dietitian Sonia Mehta in conversation with Atul Tiwari.Sun, 30 Nov 2025 - 289 - आप सोच रहे हैं खांसी… सच में कुछ और है! जानिए प्रदूषण, सुपरबग और फेफड़ों की बिगड़ती हालत का इलाज : हेलो डॉक्टर
रिपोर्ट्स कहती हैं कि वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों की सूजन और एलर्जी के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. प्रदूषण फेफड़ों को किस तरह प्रभावित करता है? इसके अंदरूनी नुकसान को आम भाषा में कैसे समझा जा सकता है? अक्सर लोग खांसी या सांस फूलने को मौसमी मान लेते हैं, किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए कि ये प्रदूषण से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है? क्या प्रदूषण से अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं? बच्चों और बुज़ुर्गों के फेफड़ों पर इसका असर अलग क्यों और कैसे होता है? क्या मास्क और एयर प्यूरीफायर वास्तव में फेफड़ों को बचा सकते हैं या ये सिर्फ एक सीमित सुरक्षा है? प्रदूषण और एलर्जी के बीच क्या सीधा संबंध है? क्या प्रदूषण से एलर्जी की घटनाएं बढ़ रही हैं? क्या हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे कण सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि हमारी इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करते हैं? लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से क्या शरीर ऑटोइम्यून बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है? क्या प्रदूषण सिर्फ सांस की समस्या है या यह दिल, दिमाग और किडनी तक असर डाल सकता है? क्या प्रदूषण से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता है? क्या घरेलू पौधे, आयुर्वेदिक उपाय, या भाप लेना जैसे घरेलू उपाय किसी हद तक प्रदूषण से राहत देते हैं? शहरों में रहने वाले लोग अपने फेफड़ों को बचाने के लिए रोजमर्रा की ज़िंदगी में क्या बदलाव करें? हाल के महीनों में लोग शिकायत कर रहे हैं कि खांसी 3-4 हफ्ते तक ठीक नहीं होती, टेस्ट सब नेगेटिव आते हैं. ये आखिर किस वजह से हो रहा है? क्या प्रदूषण और एंटीबायोटिक के ज़्यादा इस्तेमाल से सुपरबग्स का खतरा बढ़ गया है? क्या भविष्य में हमें ऐसे टीके या उपचार मिल सकते हैं जो सुपरबग्स को रोक सकें? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर मनु मदान से.
होस्ट : अतुल
प्रड्यूसर : माज़
साउंड मिक्स : रोहन
Reports suggest that due to rising air pollution, cases of lung inflammation and allergies have increased sharply. How exactly does pollution affect the lungs? How can we explain the internal damage in simple terms? Often people assume cough or breathlessness is “seasonal,” but which symptoms should make us alert that this might be a pollution-linked serious illness? Are asthma and COPD cases increasing because of pollution? Why are children and the elderly affected differently? Do masks and air purifiers really protect our lungs, or are they only a limited shield? What is the direct connection between pollution and allergies? Are allergy cases rising because of polluted air? Do particles like PM2.5 and PM10 affect not just the lungs but also our immune system? Does living in polluted air for a long time make our body more vulnerable to autoimmune diseases? Is pollution only a breathing problem, or does it also harm the heart, brain, and kidneys? Can pollution increase the risk of blood pressure issues, diabetes, and stroke? Do home remedies—like indoor plants, steam inhalation, or Ayurvedic practices—provide any relief from pollution? What daily lifestyle changes can people in cities adopt to protect their lungs? In recent months, many people have been reporting a cough that lasts 3–4 weeks, even when all their tests come back negative. Why is this happening? Has pollution and the overuse of antibiotics increased the risk of superbugs? Could we have vaccines or treatments in the future that can fight these superbugs? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, with Dr. Manu Madan.
Host: Atul
Producer: Maaz
Sound Mix: RohanSun, 23 Nov 2025 - 288 - हर मौसम में जुकाम? छींकें रुकती नहीं? कारण घर में ही छुपा है! एलर्जिक राइनाइटिस की असली वजह जानिए : हेलो डॉक्टर
एलर्जिक राइनाइटिस आखिर होता क्या है? क्या इसे आम सर्दी-जुकाम से अलग पहचान सकते हैं? यह बीमारी किन लोगों में ज़्यादा देखने को मिलती है? क्या इसमें कोई उम्र या जीन का रोल होता है? मौसम बदलते ही कई लोगों को छींकें शुरू हो जाती हैं! क्या यह मौसम की एलर्जी है या कुछ और? कौन-कौन सी चीज़ें ट्रिगर करती हैं एलर्जिक राइनाइटिस को? क्या यह सिर्फ नाक की बीमारी है या इससे आंख, कान, गला भी प्रभावित होते हैं? मरीज को कैसे पता चले कि उसे एलर्जिक राइनाइटिस है? क्या इसके लिए कोई टेस्ट या जांच होती है? बहुत लोग बार-बार नेज़ल स्प्रे या एंटी-एलर्जिक दवा लेते रहते हैं क्या यह सुरक्षित है? क्या एलर्जिक राइनाइटिस पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह क्रॉनिक स्थिति है? बच्चों में यह समस्या क्यों बढ़ रही है? क्या यह शहरी प्रदूषण या इनडोर डस्ट से जुड़ी है? क्या नाक की सफाई या भाप लेना जैसी घरेलू उपाय वाकई मदद करते हैं? कुछ लोग कहते हैं नाक बंद है तो ऑपरेशन ही एक रास्ता है. क्या सच में सर्जरी कभी ज़रूरी हो जाती है? क्या एलर्जिक राइनाइटिस से आगे चलकर साइनसाइटिस या अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं? अगर किसी को सालभर बार-बार सर्दी-जुकाम रहता है, तो उसे कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? क्या लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव (जैसे घर की सफाई, एयर प्यूरीफायर, धूल से बचाव) सच में फर्क डालते हैं? क्या नाक के स्प्रे का रोज़ाना इस्तेमाल सुरक्षित है? क्या होम रेमेडीज़ जैसे भाप लेना, नमक-पानी से नाक धोना, या नींबू-शहद लेना असरदार हैं? क्या एलर्जिक राइनाइटिस को कंट्रोल में रखना ज्यादा जरूरी है या पूरी तरह ठीक करना मुमकिन है? एलर्जिक राइनाइटिस आखिर है क्या, इसके लक्षणों और कारणों के पीछे का विज्ञान क्या है और सबसे ज़रूरी इससे राहत के सही तरीके क्या हैं. जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में ENT डॉक्टर विजय वर्मा के साथ.
होस्ट : अतुल तिवारी
प्रड्यूसर : माज़
साउंड मिक्स : अमन
What exactly is allergic rhinitis? Can it be distinguished from the common cold? Which people are more prone to this condition? Does age or genes play a role in it? Many people start sneezing as the weather changes! Is it seasonal allergies or something else? What triggers allergic rhinitis? Is it just a nasal condition, or does it also affect the eyes, ears, and throat? How does a patient know if they have allergic rhinitis? Are there any tests or examinations for it? Many people repeatedly take nasal sprays or anti-allergy medications. Is this safe? Can allergic rhinitis be completely cured, or is it a chronic condition? Why is this problem increasing in children? Is it linked to urban pollution or indoor dust? Do home remedies like nasal cleansing or steam inhalation really help? Some say that surgery is the only way to treat nasal congestion. Is surgery ever necessary? Can allergic rhinitis lead to problems like sinusitis or asthma later on? When should someone see a doctor if they have recurring colds throughout the year? Do lifestyle changes (like house cleaning, air purifiers, and dust protection) really make a difference? Is daily nasal spray use safe? Are home remedies like steam inhalation, rinsing the nose with salt water, or lemon and honey effective? Is it more important to keep allergic rhinitis under control, or is it possible to completely cure it? What exactly is allergic rhinitis, what is the science behind its symptoms and causes, and most importantly, what are the best ways to get relief? Find out in this episode of Hello Doctor with ENT doctor Vijay Verma.
Host: Atul Tiwari
Producer: Maaz
Sound Mix: AmanSun, 16 Nov 2025 - 287 - फेफड़ों की सबसे खतरनाक और अनसुनी बीमारी! जिसका पता देर से पता चलता है : हेलो डॉक्टर
हेलो डॉक्टर के एपिसोड में जानिए एक ऐसी फेफड़ों की बीमारी के बारे में जो दिखती नहीं—पर धीरे-धीरे जानलेवा भी हो सकती है. बीमारी का नाम है नाम है Interstitial Lung Disease, यानी ILD. हाल ही में PLOS One Journal में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में ILD का प्रचलन लगभग 49 से 98 प्रति एक लाख आबादी के बीच है. इंटरस्टिशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) आखिर है क्या? क्या ये कोई एक बीमारी है या बीमारियों का समूह? आम तौर पर किन लोगों में ILD होने का ख़तरा ज़्यादा होता है? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या ये लक्षण सामान्य खांसी-जुकाम से मिलते-जुलते हैं? कई मरीज़ बताते हैं कि उन्हें साँस फूलना बहुत जल्दी शुरू हो जाता है! क्या ये ILD का सबसे प्रमुख संकेत है? क्या धूम्रपान या प्रदूषण ILD के प्रमुख कारणों में से हैं? ILD और अस्थमा या COPD जैसी बीमारियों में क्या फर्क होता है? इस बीमारी की पहचान यानी डायग्नोसिस कैसे होता है? क्या सिर्फ़ एक्स-रे से पता चलता है या HRCT या बायोप्सी की ज़रूरत होती है? क्या ILD पूरी तरह ठीक हो सकती है? या मरीज़ को हमेशा दवाइययां लेनी पड़ती हैं? क्या इसका कोई खास इलाज है! जैसे स्टेरॉयड, ऑक्सीजन थेरेपी या नई दवाइयां? कई बार मरीजों को कहा जाता है कि उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गया है इसका मतलब क्या होता है? क्या कोविड-19 के बाद ILD के मामले बढ़े हैं? क्या ILD genetic बीमारी भी हो सकती है? क्या ILD मरीज सामान्य ज़िंदगी जी सकते हैं? जैसे टहलना, ऑफिस जाना, यात्रा करना आदि? क्या समय रहते जांच और इलाज शुरू करने से फेफड़े बचाए जा सकते हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब और ILD को पूरी तरह समझिए पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर शरद जोशी से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन
In this episode of Hello Doctor, learn about a lung disease that's invisible but can slowly become fatal. The disease's name is Interstitial Lung Disease, or ILD. According to a recent study published in the journal PLOS One, the prevalence of ILD in India is between 49 and 98 per 100,000 population. What exactly is Interstitial Lung Disease (ILD)? Is it a single disease or a group of diseases? Which people are generally at higher risk of ILD? What are its early symptoms? Are these symptoms similar to those of a common cough or cold? Many patients report that they experience shortness of breath very quickly. Is this the most prominent sign of ILD? Are smoking or pollution major causes of ILD? What is the difference between ILD and diseases like asthma or COPD? How is this disease diagnosed? Is it diagnosed only through X-rays, or is an HRCT or biopsy required? Is ILD completely curable? Or does the patient have to take medication all the time? Is there a specific treatment, such as steroids, oxygen therapy, or new medications? Patients are often told they have fibrosis in their lungs. What does this mean? Have ILD cases increased after COVID-19? Can ILD be a genetic disease? Can ILD patients live a normal life, such as walking, going to work, traveling, etc.? Can early diagnosis and treatment save the lungs? Get answers to all these questions and a complete understanding of ILD from pulmonologist Dr. Sharad Joshi.
Producer/Host: Atul Tiwari
Sound Mix: AmanSun, 09 Nov 2025 - 286 - बार-बार पेशाब आना मतलब किडनी खराब? ये आदत है बीमारियों का संकेत? जानिए असली वजह : हेलो डॉक्टर
बार-बार पेशाब आने की समस्या होती क्यों है? क्या हर बार बार-बार पेशाब आना कोई बीमारी होती है या कभी-कभी यह सामान्य भी हो सकता है? क्या मौसम (जैसे ठंड में) या पानी पीने की मात्रा भी इस समस्या को प्रभावित करते हैं? किन मुख्य बीमारियों या स्थितियों में यह समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है—जैसे डायबिटीज, प्रॉस्टेट, या ब्लैडर इन्फेक्शन? पुरुषों और महिलाओं में बार-बार पेशाब आने के कारण अलग-अलग होते हैं क्या? रात में बार-बार पेशाब आने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या दवाओं के साइड इफेक्ट से भी यह दिक्कत हो सकती है? अगर किसी को यह दिक्कत लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर के पास जाने पर कौन-कौन सी जांचें की जाती हैं? क्या हर बार पेशाब की जांच या अल्ट्रासाउंड ज़रूरी होता है? किन लक्षणों को रेड फ्लैग समझकर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए? अगर कारण डायबिटीज है तो क्या सिर्फ शुगर कंट्रोल करने से यह समस्या ठीक हो सकती है? ब्लैडर ट्रेनिंग या पेशाब रोकने-सिखाने जैसी कोई तकनीकें काम करती हैं क्या? घर पर या जीवनशैली में क्या बदलाव इस समस्या को कम कर सकते हैं, जैसे पानी पीने का तरीका, कैफीन, शराब आदि? क्या यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है या यह लंबे समय तक चलने वाली चीज़ है? लोग अक्सर मान लेते हैं कि पेशाब ज़्यादा आना मतलब किडनी खराब होना! क्या यह सच है? क्या ज्यादा पानी पीना हमेशा फायदेमंद है या कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है? बुजुर्गों में यह समस्या ज़्यादा क्यों होती है, और क्या यह उम्र का ही असर है या इलाज़ संभव है? क्या महिलाएँ खासकर डिलीवरी के बाद इस समस्या से ज़्यादा प्रभावित होती हैं? क्या इसे रोकने या टालने के लिए कोई शुरुआती सावधानियां हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज पंवार के साथ.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरज
Why does frequent urination happen? Is it always a sign of disease, or can it sometimes be normal? Does weather like cold temperatures or the amount of water we drink affect this problem? In which medical conditions is this issue more common — such as diabetes, prostate problems, or bladder infections? Are the causes of frequent urination different in men and women? What could be the reasons for waking up multiple times at night to urinate? Can certain medicines cause this as a side effect? If someone faces this problem continuously, what tests does a doctor usually recommend? Is a urine test or ultrasound always necessary? Which symptoms should be treated as red flags to see a doctor immediately? If diabetes is the cause, can controlling blood sugar alone fix the issue? Do techniques like bladder training or controlling urination actually work? What lifestyle changes can help — such as adjusting water intake, or limiting caffeine and alcohol? Can this problem be completely cured, or does it usually stay long-term? Many people assume that frequent urination means kidney damage—is that really true? Is drinking more water always healthy, or can it sometimes be harmful? Why is this problem more common among elderly people — is it just age-related or treatable? are women, especially after childbirth, more prone to it? What early precautions can help prevent or reduce this problem? You’ll find the answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, with Urologist Dr. Pankaj Panwar.
Host / Producer: Atul Tiwari
Sound Mix: SurajSun, 02 Nov 2025 - 285 - फ्लैट फीट से पैर टेढ़े हो सकते हैं? जानिए लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर
भारत में करीब 30 से 35 प्रतिशत लोगों के पैर नैचुरल आर्च के बिना होते हैं, यानी उनके पैर पूरी तरह फ्लैट होते हैं. ज़्यादातर लोगों को इसका पता भी नहीं चलता, जब तक कि पैर या टखने में दर्द शुरू न हो जाए. फ्लैट फीट असल में होता क्या है? क्या ये जन्म से होता है या उम्र बढ़ने पर भी विकसित हो सकता है? भारत जैसे देश में, जहाँ लोग ज़्यादातर चप्पल या फ्लैट जूते पहनते हैं, क्या ये समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है? क्या फ्लैट फीट कोई गंभीर समस्या है या बस एक शारीरिक भिन्नता? इसके लक्षण क्या हैं? कोई कैसे पहचान सकता है कि उसे फ्लैट फीट है? क्या दर्द या थकान इसका हिस्सा होती है, या ज़्यादातर मामलों में यह बिना लक्षण के रहता है? क्या कोई घरेलू या फिज़ियोथेरेपी एक्सरसाइज़ हैं जो मदद कर सकती हैं? जूतों का इसमें कितना रोल होता है? कौन-से जूते या सोल्स ऐसे लोगों को पहनने चाहिए? क्या बचपन में अगर पहचान ली जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है? फ्लैट फीट वाले लोग खेल-कूद या दौड़ने जैसी गतिविधियाँ कर सकते हैं क्या? क्या इसके लिए सर्जरी भी करनी पड़ती है कभी? अगर हाँ, तो कब? ऐसे सभी सवालों के जवाब जाइए हेलो डॉक्टर में, Dr Somesh Virmani के साथ.
होस्ट : मानव देव रावत
साउंड मिक्स : रोहनSun, 26 Oct 2025 - 284 - मर्दों की वो बीमारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता, जानिए प्रोस्टेट कैंसर की सच्चाई : हेलो डॉक्टर
प्रोस्टेट क्या है और यह पुरुषों के शरीर में क्या भूमिका निभाता है? उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएएं आम हो जाती हैं? प्रोस्टेट बढ़ने और प्रोस्टेट कैंसर में क्या फर्क है? प्रोस्टेट की बीमारी के शुरुआती लक्षण कौन से हो सकते हैं? क्या बार-बार पेशाब आना, रात में कई बार उठना या पेशाब रुक-रुक कर आना प्रोस्टेट समस्या का संकेत हो सकता है क्या होता है और इसके लक्षण क्या हैं? प्रोस्टेट कैंसर कितना आम है और किस उम्र के बाद इसका खतरा बढ़ जाता है? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और लोग उन्हें अक्सर क्यों नज़रअंदाज़ कर देते हैं? क्या प्रोस्टेट कैंसर बिना लक्षण दिखाए भी हो सकता है? प्रोस्टेट कैंसर के प्रमुख कारण या रिस्क फैक्टर क्या हैं? क्या खानपान और जीवनशैली से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता या घटता है? प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं? PSA टेस्ट क्या है और इसे कब करवाना चाहिए? क्या प्रोस्टेट कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करने के बाद पुरुष की सेक्स लाइफ और यूरिन कंट्रोल पर क्या असर पड़ता है? अगर परिवार में किसी को प्रोस्टेट कैंसर हुआ हो तो बाकी पुरुष सदस्यों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? पुरुषों को कितनी उम्र से प्रोस्टेट हेल्थ की नियमित जांच करवानी चाहिए? क्या नियमित एक्सरसाइज़ और संतुलित खानपान से प्रोस्टेट हेल्थ को सुरक्षित रखा जा सकता है? प्रोस्टेट कैंसर के प्रति समाज में सबसे बड़ी गलतफहमियाँ या मिथक कौन-कौन से हैं? क्या हस्तमैथुन से प्रोस्टेट पर प्रभाव पड़ता है? इन सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉ. मनीष सिंगला के साथ.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरजSun, 19 Oct 2025 - 283 - बच्चों का मोटापा! स्कूल के टिफिन, मिठाई से लेकर बीमारी तक की कहानी जानिए : हेलो डॉक्टर
बच्चों में मोटापा बढ़ने की मुख्य वजहें क्या हैं? आज के समय में “जंक फूड” और “पैकेज्ड फूड” बच्चों की सेहत पर कितना असर डाल रहे हैं? क्या यह सही है कि अब गाँवों में भी बच्चों का वजन बढ़ने की समस्या उतनी ही आम हो गई है जितनी शहरों में? क्या मोटापा सिर्फ वजन का मामला है, या यह शरीर के अंदर की बीमारियों की भी शुरुआत होता है? सुबह का नाश्ता छोड़ने या देर से खाने की बच्चों में क्या आदतें सबसे खतरनाक हैं? क्या बच्चों के लंच बॉक्स में दही, फल या सलाद जैसी चीज़ें ज़रूरी हैं, या कोई बेहतर विकल्प हो सकता है? स्कूलों की कैंटीन या टिफिन कल्चर बच्चों के खानपान को कैसे प्रभावित कर रहा है? बच्चों को मीठा और कोल्ड ड्रिंक बहुत पसंद होता है — इसे कैसे कम कराया जा सकता है बिना लड़ाई के? क्या “स्क्रीन टाइम” और मोटापे का कोई सीधा संबंध है? बीमारियाँ और खतरे मोटे बच्चों में आगे चलकर कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? क्या बाल्यावस्था में डायबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर जैसे केस अब आम हो रहे हैं? क्या मोटे बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य (self-esteem या confidence) भी प्रभावित होता है? क्या बच्चों के मोटापे से जुड़ी कोई “जीन या वंशानुगत” वजहें भी होती हैं? ऐसे सारे सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर में डॉक्टर स्वाती से.
Sun, 12 Oct 2025 - 282 - कमर दर्द से परेशान? जानिए विटामिन D की कमी और पीठ दर्द का गहरा रिश्ता : हेलो डॉक्टर
सबसे आम कारण क्या हैं कि लोगों को पीठ दर्द होता है? गलत पोस्टचर पीठ दर्द को कैसे बढ़ाता है? लैपटॉप और मोबाइल के ज़माने में “टेक-नेक” या झुकी हुई गर्दन की समस्या कितनी खतरनाक है? क्या लगातार कुर्सी पर बैठने से रीढ़ की हड्डी को स्थायी नुकसान हो सकता है? पीठ दर्द को कम करने के लिए कौन-से आसान घरेलू व्यायाम किए जा सकते हैं? क्या पेट की चर्बी भी पीठ दर्द की बड़ी वजह है? लंबे समय तक पीठ दर्द रहने पर कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? क्या सुबह उठते ही कमर में अकड़न होना कोई बड़ी समस्या का संकेत है? भारी सामान उठाने से कमर दर्द क्यों जल्दी हो जाता है? क्या नरम गद्दे पर सोना कमर के लिए हानिकारक है? लंबे समय तक टू-व्हीलर चलाने से जो कमर दर्द होता है, उसे कैसे रोका जाए? औरतों में प्रेग्नेंसी के बाद होने वाला कमर दर्द क्या सामान्य है या इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? क्या बच्चों और किशोरों में भी कमर दर्द गंभीर समस्या हो सकती है? क्या ज्यादा देर तक लेटे-लेटे मोबाइल चलाने से भी कमर पर बुरा असर पड़ता है? हमारे देश में धूप इतनी है, फिर भी लोगों में विटामिन D की कमी क्यों इतनी आम है? विटामिन D की कमी से शरीर पर कौन-कौन से असर दिखाई देते हैं? क्या केवल धूप में बैठने से पर्याप्त विटामिन D मिल जाता है या सप्लीमेंट लेना ज़रूरी है? विटामिन D और कैल्शियम का आपस में क्या संबंध है? क्या बच्चों और बुज़ुर्गों में विटामिन D की ज़रूरत अलग होती है? लंबे समय तक विटामिन D की कमी रहने से हड्डियों को क्या नुकसान हो सकता है? विटामिन D की जांच कितनी बार करानी चाहिए और किसे करवानी चाहिए? ऐसे सारे सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर प्रवीन टिटल से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल
What are the most common reasons people experience back pain? How does poor posture worsen back pain? How dangerous is "tech neck," or a hunched neck, in the age of laptops and mobile phones? Can sitting in a chair constantly cause permanent spinal damage? What simple home exercises can be done to alleviate back pain? Is belly fat a major cause of back pain? When should you see a doctor if you have long-term back pain? Is back stiffness upon waking a sign of a serious problem? Why does lifting heavy objects quickly worsen back pain? Is sleeping on a soft mattress harmful to the back? How can back pain caused by prolonged two-wheeler riding be prevented? Is back pain in women after pregnancy normal or should it not be ignored? Can back pain in children and adolescents also be a serious problem? Does using a mobile phone while lying down for long periods also have a negative impact on the back? Our country has so much sunshine, yet why is vitamin D deficiency so common? What are the effects of vitamin D deficiency on the body? Does simply sitting in the sun provide enough vitamin D, or is supplementation necessary? What is the relationship between vitamin D and calcium? Do children and the elderly have different vitamin D needs? What damage can long-term vitamin D deficiency cause to bones? How often should vitamin D testing be done, and who should get it done? Find answers to all these questions from Dr. Praveen Tittal.
Producer/Host: AtulSun, 05 Oct 2025 - 281 - न दर्द, न टांका, कैसे बदल रहा है इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी मेडिसिन का चेहरा? : हेलो डॉक्टर
Interventional Radiology है क्या? इसमें "छोटी सी नली" और इमेजिंग तकनीक की भूमिका क्या होती है? यह पारंपरिक सर्जरी से कैसे अलग है? क्या इसे "बिना चीर-फाड़ की सर्जरी" कहना सही होगा? किन-किन बीमारियों या स्थितियों में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है? ब्लड क्लॉट, लीवर, किडनी, फेफड़ों की समस्याएं, ब्लीडिंग रोकना, गर्भाशय फाइब्रॉइड, वैरिकोज़ वेन्स में कितनी कारगर है? क्या यह तकनीक आपातकालीन हालात में भी काम आती है, जैसे स्ट्रोक या अचानक ब्लीडिंग? कैंसर ट्रीटमेंट में IR की क्या भूमिका है? इस प्रक्रिया में मरीज को कितना दर्द या परेशानी होती है? मरीज को कितने समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है? क्या यह सुरक्षित है? इसके रिस्क और साइड इफेक्ट्स क्या हैं? मरीज को किस तरह की तैयारी करनी पड़ती है? भविष्य में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी किन नई बीमारियों के इलाज में मददगार हो सकती है? जानिए ऐसे सवालों के जवाब डॉक्टर आशीष गुप्ता से.
होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल
What is Interventional Radiology? How does a “tiny tube” and imaging technology help doctors treat diseases inside the body? How is it different from traditional surgery? And is it fair to call it a “surgery without cuts and stitches”?
In what kind of diseases or conditions is Interventional Radiology most effective? How useful is it in treating blood clots, liver, kidney and lung problems, stopping internal bleeding, uterine fibroids, and varicose veins?
Can this technique also be used in emergencies—like stroke or sudden internal bleeding? What role does Interventional Radiology play in cancer treatment?
How much pain or discomfort does the patient feel during the procedure? How long do they need to stay in the hospital? Is it safe? What are the possible risks or side effects? And how should patients prepare before the procedure?
And finally—what does the future look like? Which new diseases might Interventional Radiology be able to treat in the coming years? Get all these answers from Dr. Ashish Gupta, as we dive into the fascinating world of Interventional Radiology.Sun, 28 Sep 2025 - 280 - सोते-सोते कैसे आ जाता है हार्ट अटैक? बचने के लिए 5 आसान टिप्स जानिए : हेलो डॉक्टर
दिल के काम करने की असली प्रक्रिया क्या है? हार्ट ब्लॉकेज आखिर होता क्या है? क्या दिल की बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों की समस्या है? देर तक बैठे रहने से हार्ट को कैसे नुकसान होता है? नींद पूरी न होने या नींद बार-बार टूटने से दिल पर क्या असर पड़ता है? तनाव दिल की सेहत को कैसे बिगाड़ता है? जिम या एक्सरसाइज़ करते वक्त दिल के लिए क्या सावधानियां ज़रूरी हैं? स्मोकिंग और शराब दिल पर कितना असर डालते हैं? खानपान में सबसे बड़े दुश्मन और दोस्त कौन हैं हार्ट के लिए? हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण कौन से होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं? क्या पैनिक अटैक और हार्ट अटैक को अलग करना आसान है? छाती में दर्द हमेशा हार्ट से जुड़ा होता है क्या? क्या हार्ट की बीमारी बिना किसी लक्षण के भी हो सकती है? कौन-कौन से टेस्ट हर इंसान को कराते रहना चाहिए ताकि हार्ट हेल्थ पर नज़र बनी रहे? ईसीजी, ईको और स्ट्रेस टेस्ट में क्या फर्क होता है? क्या ब्लड टेस्ट से हार्ट की बीमारी का पता चल सकता है? हार्ट ब्लॉकेज को पकड़ने का सबसे भरोसेमंद तरीका क्या है? 30 साल की उम्र के बाद कितनी बार चेकअप करवाना चाहिए? क्या दवाओं से ही हार्ट ब्लॉकेज ठीक हो सकता है या सर्जरी ही करनी पड़ती है? हार्ट हेल्दी डाइट कैसी होनी चाहिए? कौन-सी 5 आदतें अपनाने से हार्ट लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है? क्या रोज़ाना थोड़ी पैदल चलना भी हार्ट को मजबूत कर सकता है? अगर किसी के सामने अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए? CPR सीखना कितना ज़रूरी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीक्षित गर्ग से.
होस्ट/प्रोड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन
What is the true mechanism of heart function? What causes heart blockage? Is heart disease only a problem for the elderly? How does sitting for long periods of time harm the heart? What impact does lack of sleep or frequent sleep interruptions have on the heart? How does stress harm heart health? What precautions are necessary for the heart when working out at the gym or exercising? How much do smoking and alcohol affect the heart? What are the heart's biggest enemies and friends in diet? What are the early symptoms of a heart attack that people often overlook? Is it easy to differentiate between a panic attack and a heart attack? Is chest pain always related to the heart? Can heart disease occur without any symptoms? What tests should everyone get to monitor heart health? What is the difference between an ECG, an Echocardiogram, and a stress test? Can a blood test detect heart disease? What is the most reliable way to detect heart blockage? How often should checkups be done after the age of 30? Can heart blockages be cured with medication alone, or does surgery require surgery? What should a heart-healthy diet look like? What are five habits that can help protect your heart long-term? Can even a short walk every day strengthen your heart? What should you do immediately if you experience a sudden heart attack? How important is learning CPR? Find answers to all these questions from Dr. Dixit Garg, cardiologist at Manipal Hospital, Gurugram.
Host/Producer: Atul TiwariSun, 21 Sep 2025 - 279 - खून के कैंसर से डरिए नहीं, इलाज है! समझिए ब्लड कैंसर की असली कहानी : हेलो डॉक्टर
ल्यूकेमिया आखिर है क्या और इसे खून का कैंसर क्यों कहा जाता है? ल्यूकेमिया और सामान्य कैंसर में क्या फर्क होता है? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं? क्या ल्यूकेमिया बच्चों और बड़ों में अलग तरह से दिखता है? भारत में ल्यूकेमिया के मामले कितने बढ़ रहे हैं, क्या कोई खास कारण है? क्या यह बीमारी खान-पान या जीवनशैली से जुड़ी है या सिर्फ जेनेटिक कारणों से होती है? क्या ब्लड टेस्ट से जल्दी पहचान हो सकती है या बायोप्सी ज़रूरी है? ल्यूकेमिया का इलाज किस स्तर पर सबसे असरदार होता है–शुरुआती स्टेज या बाद के स्टेज पर भी उम्मीद रहती है? कीमोथेरेपी, रेडिएशन और बोन मैरो ट्रांसप्लांट–इनमें क्या फर्क है और किसे कब अपनाया जाता है? क्या ल्यूकेमिया पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह जिंदगीभर साथ रहता है? आम लोगों के बीच यह मिथ है कि ल्यूकेमिया का इलाज बहुत दर्दनाक और असंभव है! सच क्या है? जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को ल्यूकेमिया रहा हो, उन्हें कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए? रोगी को किन-किन तरह के मानसिक और सामाजिक सपोर्ट की ज़रूरत होती है? इलाज के दौरान मरीज की डाइट कैसी होनी चाहिए? क्या वैक्सीन या प्रिवेंशन का कोई तरीका मौजूद है जिससे भविष्य में ल्यूकेमिया से बचाव किया जा सके? क्या ल्यूकेमिया के मरीजों के खून में ‘इम्यून सिस्टम’ पूरी तरह बदल जाता है? क्या आयुर्वेद या होम्योपैथी जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियाँ ल्यूकेमिया के साथ सहायक रूप से इस्तेमाल की जा सकती हैं? अगर किसी को अचानक बार-बार थकान, चोट लगने पर ज्यादा खून बहना या बिना कारण बुखार आता है, तो उन्हें कितनी जल्दी डॉक्टर से मिलना चाहिए? हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए सीके बिरला हॉस्पिटल के कैंसर स्पेशेलिस्ट डॉक्टर रमना गोगी से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरज/अमनSun, 14 Sep 2025 - 278 - अपेंडिक्स फालतू अंग या जान का दुश्मन? अपेंडिक्स फटने से पहले पहचानें ये संकेत : हेलो डॉक्टर
अपेंडिक्स होता क्या है? इसका शरीर में कोई काम है भी या यह सिर्फ 'फालतू अंग' है? अक्सर लोग कहते हैं कि 'अपेंडिक्स फट गया'–यह असल में क्या स्थिति होती है? अपेंडिक्स की समस्या होने पर शुरुआती लक्षण क्या-क्या दिखाई देते हैं? पेट दर्द के इतने कारण होते है तो अपेंडिक्स का दर्द कैसे अलग पहचाना जा सकता है? क्या अपेंडिक्स में हमेशा ऑपरेशन ही करना पड़ता है या दवा से इलाज भी संभव है? किन वजहों से अपेंडिक्स में सूजन आती है? क्या यह खाने-पीने की आदतों से जुड़ा है? क्या यह समस्या बच्चों में ज्यादा होती है या बड़ों में? अपेंडिक्स के इलाज में देरी करने के क्या खतरे हैं? अपेंडिक्स की सर्जरी कितनी सुरक्षित और सामान्य मानी जाती है? आजकल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी बहुत सुनते हैं, इसमें क्या फायदे हैं? क्या ऑपरेशन के बाद मरीज़ को लंबे समय तक कोई तकलीफ़ रहती है? अपेंडिक्स निकल जाने के बाद शरीर पर कोई नुकसान या कमी पड़ती है क्या? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर में सर्जन डॉक्टर पुष्कर आनंद सिंह से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल
साउंड मिक्स : अमनSun, 07 Sep 2025 - 277 - वायग्रा इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का इलाज है या मौत का सौदा? वायग्रा का खतरनाक सच जानिए : हेलो डॉक्टर
वायग्रा असल में शरीर में कैसे काम करती है? इसे सिर्फ ‘फिजिकल’ दवा माना जाता है या इसका मनोवैज्ञानिक असर भी होता है? वायग्रा से पहले इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का इलाज कैसे किया जाता था? क्या वायग्रा का सेवन वास्तव में हर प्रकार के इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में असरदार है? क्या वायग्रा लेने से आत्मविश्वास और मनोवैज्ञानिक संतुलन पर भी असर पड़ता है? क्या लंबे समय तक वायग्रा लेने से लत या मानसिक आदत बन सकती है? कई युवा बिना ज़रूरत सिर्फ परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए वायग्रा लेते हैं—यह कितना खतरनाक है? क्या बार-बार बेवजह वायग्रा लेना भविष्य में प्राकृतिक यौन-क्षमता को कम कर सकता है? इरेक्टाइल डिस्फंक्शन सिर्फ शरीर की समस्या है या मानसिक स्वास्थ्य से भी गहराई से जुड़ा है? किसे वायग्रा लेनी चाहिए और किसे बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर आशीष मित्तल से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारीSun, 31 Aug 2025 - 276 - कुत्ते के काटने के बाद भूलकर भी न करें ये ग़लतियां! रेबीज़ के हर सवाल का जवाब जानिए : हेलो डॉक्टर
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया. इस फैसले के बाद डॉग लवर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने खुलेआम इसका विरोध किया. शहरों और गांव में डॉग बाइट की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं और इसके साथ ही बढ़ता है रेबीज़ का ख़तरा. अगर कुत्ता काट ले तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? घाव पर हल्दी, तेल, चूना लगाना कितना सेफ़ है? कुत्ता काटने के बाद खून नहीं निकला, फिर भी इंजेक्शन लगवाना ज़रूरी है? अगर पालतू कुत्ता है तो क्या उससे रेबीज़ का डर कम हो जाता है? भारत में रेबीज़ के मामलों की संख्या इतनी ज़्यादा क्यों है, जबकि बाहर के देशों में कम सुनने को मिलता है? क्या रेबीज़ में पागलपन और पानी से डरने की बात सच है, या ये बस फिल्मी बातें हैं? अगर कुत्ता काटे और इंजेक्शन तुरंत ना लगे तो कितनी देर तक समय मिलता है? डॉग बाइट से जुड़े सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर तुषार तयाल से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारीSun, 24 Aug 2025 - 275 - सिगरेट-तंबाकू से फेफड़े बर्बाद! लंग-कैंसर से जुड़ी चौंकाने वाली हकीकत जानिए : हेलो डॉक्टर
क्या फेफड़ों का कैंसर केवल स्मोकिंग करने वालों को होता है? फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख लक्षण क्या होते हैं? क्या यह बीमारी शुरुआती चरणों में पकड़ में आ जाती है या तब तक देर हो चुकी होती है? नॉन-स्मोकर्स में फेफड़ों के कैंसर के केस क्यों बढ़ रहे हैं? किन टेस्टों से यह कैंसर पकड़ में आता है? क्या रेगुलर चेस्ट X-ray से पता चल सकता है? किन लोगों को समय-समय पर स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए? स्मोकिंग के अलावा कौन-कौन से कारण फेफड़ों के कैंसर के लिए ज़िम्मेदार हैं? क्या passive smoking (दूसरों के धुएं के संपर्क में रहना) से भी खतरा है? प्रदूषण, खासकर महानगरों में, कितना बड़ा कारण है? क्या किसी जीन या फैमिली हिस्ट्री से भी इसका कनेक्शन है? इलाज के मुख्य तरीके क्या हैं ? सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, या कोई और नया इलाज? क्या फेफड़ों के कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है? इलाज के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं? क्या आज के समय में रोबोटिक सर्जरी या इम्यूनोथेरेपी जैसे नए विकल्प उपलब्ध हैं? फेफड़ों के कैंसर से बचने के लिए क्या किया जा सकता है? क्या हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज़ से इससे बचा जा सकता है? जो लोग कभी-कभी स्मोकिंग को स्टाइल मानते हैं, उन्हें भी कैंसर हो सकता है? लंग कैंसर जुड़े सारे सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर शरद जोशी से हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
Does lung cancer occur only in smokers? What are the main symptoms of lung cancer? Is this disease detected in the early stages or is it too late by then? Why are lung cancer cases increasing in non-smokers? Which tests detect this cancer? Can it be detected through regular chest X-ray? Which people should get screened from time to time? Apart from smoking, what other reasons are responsible for lung cancer? Is passive smoking also a risk? How big a factor is pollution, especially in metros? Is it also connected to any gene or family history? What are the main methods of treatment? Surgery, chemotherapy, radiation, or any other new treatment? Is it completely possible to cure lung cancer? What are the side effects of treatment? Are there new options available today like robotic surgery or immunotherapy? What can be done to prevent lung cancer? Can it be prevented by healthy diet and exercise? Can people who occasionally consider smoking as a style also get cancer? Know the answers to all questions related to lung cancer from Dr. Sharad Joshi in this episode of Hello Doctor.
Producer: Atul TiwariSun, 17 Aug 2025 - 274 - कितनी सुरक्षित है जवानी की तलाश? बोटॉक्स से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक का सच जानिए : हेलो डॉक्टर
प्राचीन भारत या अन्य सभ्यताओं में सौंदर्य बढ़ाने की कौन-कौन सी तकनीकें इस्तेमाल होती थीं? क्या पुराने ज़माने में कोई ऐसी प्रक्रियाएं थीं जिन्हें आज के plastic surgery या cosmetic procedure की तरह देखा जा सकता है? आयुर्वेद में ‘anti-aging’ के लिए किन उपायों का उल्लेख मिलता है और क्या वे आज भी प्रासंगिक हैं? क्या प्राचीन समय में भी सौंदर्य चिकित्सा को लेकर stigma जैसी कोई भावना थी? आजकल मार्केट में कई anti-aging क्रीम, बोटॉक्स, फिलर्स और सर्जरी विकल्प उपलब्ध हैं—आम आदमी कैसे समझे कि क्या सुरक्षित है और क्या नहीं? किन स्थितियों में प्लास्टिक सर्जरी केवल ‘कॉस्मेटिक’ नहीं बल्कि ‘मेडिकल आवश्यकता’ बन जाती है? प्लास्टिक सर्जरी या बोटॉक्स जैसी प्रक्रियाओं से जुड़ी आम गलतफहमियां क्या हैं? क्या लंबे समय तक बोटॉक्स या फिलर्स का उपयोग नुकसानदेह हो सकता है? क्या कोई ऐसी तकनीकें आ रही हैं जो बगैर सर्जरी के असरदार anti-aging का विकल्प बन सकती हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में Dr Ajaya के साथ.
प्रड्यूसर/होस्ट : प्रड्यूसर/होस्ट : मानव देव रावत
साउंड मिक्स : सूरज/रोहनSun, 10 Aug 2025 - 273 - पेट दर्द? नज़रअंदाज़ मत कीजिए! हो सकता है हर्निया, जानिए लक्षण, इलाज & सर्जरी की कहानी : हेलो डॉक्टर
हर्निया होता क्या है? Body में किस जगह और कैसे होता है? हर्निया के कौन-कौन से प्रकार होते हैं? हर्निया के लक्षण क्या होते हैं? किन लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए? क्या हर्निया दर्दनाक होता है या कई बार बिना दर्द के भी रह सकता है? कौन से टेस्ट से इसका पता चलता है? क्या अल्ट्रासाउंड से पकड़ में आ जाता है? हर्निया होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या भारी सामान उठाना ही वजह है? क्या हर्निया जेनेटिक हो सकता है? कौन से लोग ज़्यादा रिस्क में होते हैं? उम्रदराज़, ओवरवेट, या प्रेग्नेंट महिलाएं? क्या रोज़मर्रा की आदतों से इसे रोका जा सकता है? जैसे सही posture या वज़न कंट्रोल करना? क्या जिम में वज़न उठाने वालों को हर्निया होने का ज़्यादा खतरा रहता है? हर्निया का इलाज सिर्फ सर्जरी है या कुछ केस में बिना ऑपरेशन भी ठीक हो सकता है? कौन-कौन सी सर्जरी होती है? ओपन और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में क्या फर्क है? क्या Mesh लगाने से कोई side effect होता है? ये कौन decide करता है कि Mesh लगे या नहीं? क्या ये सही है कि हर्निया खुद-ब-खुद ठीक हो सकता है? कुछ लोग कहते हैं कि आयुर्वेद या पट्टी बांधने से ठीक हो जाता है इसमें कितनी सच्चाई है? सर्जरी के बाद recovery कितने दिन में होती है? क्या वर्क पर जल्दी लौट सकते हैं? क्या हर्निया दोबारा हो सकता है? Recurrence का कितना खतरा होता है? इन सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में. डॉक्टर नितिन झा से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
What is hernia? Where does it occur in the body and how does it occur? What are the types of hernia? What are the symptoms of hernia? Which symptoms should be taken seriously? Is hernia painful or can it sometimes be painless? Which test detects it? Can it be detected by ultrasound? What are the main causes of hernia? Is lifting heavy objects the only reason? Can hernia be genetic? Which people are at higher risk? Older people, overweight, or pregnant women? Can it be prevented by daily habits? Like correct posture or weight control? Are people who lift weights in the gym at a higher risk of hernia? Is the only treatment for hernia surgery or can it be cured without surgery in some cases? What are the different surgeries? What is the difference between open and laparoscopic surgery? Are there any side effects of applying mesh? Who decides whether mesh is applied or not? Is it true that hernia can heal on its own? Some people say that Ayurveda or bandaging cures it. How much truth is there in this? How many days does it take to recover after surgery? Can one return to work soon? Can hernia recur? What is the risk of recurrence? Know the answers to all these questions in this episode of Hello Doctor from Dr. Nitin Jha.Sun, 03 Aug 2025 - 272 - थकान, बुखार, पीलापन? हो सकता है हेपेटाइटिस! लक्षण से लेकर इलाज तक सब कुछ जानिए : हेलो डॉक्टर
हेपेटाइटिस क्या है? और इसके कितने प्रकार होते हैं? हेपेटाइटिस A B, C में क्या अंतर है? हेपेटाइटिस A कैसे फैलता है? मुख्य कारण क्या होते हैं? बच्चों और युवाओं में हेपेटाइटिस A के लक्षण क्या होते हैं? क्या यह बीमारी अपने आप ठीक हो जाती है या इलाज ज़रूरी है? हेपेटाइटिस से लिवर को किस हद तक नुकसान पहुंच सकता है? यदि मरीज को कोई लक्षण नहीं है, फिर भी क्या यह बीमारी फैल सकती है? मरीज को कब तक आइसोलेशन में रहना चाहिए? रिकवरी में कितना समय लगता है? क्या इस दौरान डाइट में कुछ विशेष सावधानियां रखनी चाहिए?वैक्सीन किस उम्र में दी जानी चाहिए? ट्रैवलर्स और स्ट्रीट फूड लवर्स क्या करें? क्या झोलाछाप इलाज या हर्बल दवाएं इस बीमारी को बिगाड़ सकती हैं? गांवों और कस्बों में जागरूकता की स्थिति कैसी है? हेपेटाइटिस A से B और C कितने खतरनाक हैं? क्या Hepatitis B और C क्रॉनिक हो सकते हैं? A नहीं? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए डॉक्टर नीलम मोहन से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल
साउंड मिक्स : रोहन/अमनSun, 27 Jul 2025 - 271 - चाय पीते-पीते डायबिटीज़? डायबिटीज़ के छुपे लक्षण और बड़ा खतरा! जानिए सच : हेलो डॉक्टर
डायबिटीज़ क्या है और इसके मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं? टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या अंतर होता है? प्री-डायबिटीज़ क्या होता है और क्या इसे रोका जा सकता है? क्या डायबिटीज genetic बीमारी है या लाइफस्टाइल से जुड़ी? डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? कई बार मरीज को देर से पता चलता है कि उन्हें डायबिटीज है इसके पीछे कारण क्या है? क्या थकान, बार-बार पेशाब आना या वजन घटना डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं? युवाओं में डायबिटीज का खतरा क्यों बढ़ रहा है? शुगर का ज्यादा सेवन ही डायबिटीज का कारण है? क्या मोटापा और मानसिक तनाव भी डायबिटीज का कारण बन सकते हैं? क्या डायबिटीज का इलाज संभव है या सिर्फ इसे कंट्रोल किया जा सकता है? इंसुलिन और दवाओं के अलावा डायबिटीज मैनेजमेंट के कौन से उपाय हैं? डायबिटीज के मरीज को खाने में किन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए? क्या intermittent fasting या keto diet डायबिटीज मरीजों के लिए ठीक है? डायबिटीज से किडनी, आंख और नसों पर कैसे असर पड़ता है? जानिए सारे सवालों के जवाब हेलो डॉक्टर के एपिसोड में.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल
साउंड मिक्स : रोहन/सूरजTue, 15 Jul 2025 - 270 - जब डाइटिंग फेल हो जाए, तब क्या करें? जानिए मोटापे की सर्जरी से जुड़े सारे झूठ : हेलो डॉक्टर
बैरिएट्रिक सर्जरी क्या होती है? और ये किन लोगों के लिए की जाती है? क्या यह सर्जरी वज़न कम करने का आखिरी उपाय है या शुरुआती विकल्प हो सकता है? सर्जरी के कितने प्रकार होते हैं और इनमें फर्क क्या होता है? बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए कौन-कौन से मरीज़ उपयुक्त माने जाते हैं? BMI कितना होना चाहिए? सर्जरी से पहले किन टेस्ट्स और काउंसलिंग की ज़रूरत होती है? मरीज को मानसिक और शारीरिक रूप से कैसे तैयार किया जाता है? इस सर्जरी में कितना समय लगता है और कितने दिनों का अस्पताल में रहना होता है? क्या इसमें कोई बड़ा रिस्क या जटिलताएं होती हैं? सर्जरी के बाद किन बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है? इस सर्जरी के बाद औसतन कितने किलो वजन घटता है और कितने समय में? क्या इस सर्जरी के बाद मधुमेह, हाई बीपी जैसी बीमारियों में भी सुधार आता है? क्या सर्जरी के बाद जीवनभर डाइट कंट्रोल और एक्सरसाइज़ ज़रूरी होती है? कई लोग कहते हैं कि इससे पोषण की कमी हो जाती है, क्या ये सच है? मोटापे को लेकर समाज में जो शर्मिंदगी या मज़ाक उड़ाया जाता है! क्या बैरिएट्रिक सर्जरी से मरीज़ों का आत्मविश्वास लौटता है? क्या सर्जरी से मानसिक स्वास्थ्य पर भी कोई असर होता है? इस सर्जरी की लागत कितनी आती है? बैरिएट्रिक सर्जरी को लेकर कुछ आम भ्रांतियाँ कौन-कौन सी हैं? जानिए डॉक्टर मृगांक शेखर शर्मा से.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : अमन/रोहनTue, 08 Jul 2025 - 269 - खुजली की असली वजह क्या है? एक्ज़िमा से कैसे बचें? जानिए स्किन एलर्जी की पूरी कहानी : हेलो डॉक्टर
स्किन एलर्जी और सीज़नल एलर्जी में क्या फर्क होता है? मौसम बदलते ही कुछ लोगों की स्किन पर रैश, खुजली या सूजन क्यों हो जाती है? सीजनल एलर्जी स्किन को किस तरह प्रभावित करती है? क्या एक्जिमा भी एलर्जी का ही रूप है? या ये अलग स्थिति है? क्या एक्जिमा बच्चों और बड़ों में अलग तरह से होता है? कौन-कौन से लक्षण देखकर समझा जा सकता है कि ये एक्जिमा है या एलर्जी? किन मौसमों में एलर्जिक स्किन रिएक्शन या एक्जिमा ज्यादा होता है? क्या पॉलन, धूल या पसीना भी ट्रिगर बन सकता है? बहुत लोग कहते हैं कि यह "घरेलू नुस्खे" से ठीक हो जाता है, क्या ये सही है? क्या एक्जिमा संक्रामक होता है? स्किन एलर्जी या एक्जिमा के लिए सबसे आम इलाज क्या है? स्टेरॉइड क्रीम इस्तेमाल करना सेफ होता है? स्किन को मॉइश्चराइज़ करना कितना जरूरी है? क्या सीज़न शुरू होने से पहले कोई प्रिवेंटिव स्टेप्स लेने चाहिए? अगर किसी को सालों से एक्जिमा है तो क्या यह लाइफटाइम रहता है? स्किन डिज़ीज़ का मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? अगर किसी को अचानक खुजली और रैश हो जाए, तो घर पर क्या फर्स्ट-एड करें? स्किन एलर्जी के कारण, लक्षण और इलाज से जुड़े सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर गीतिका श्रीवास्तव से.
🎙️प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन/सूरजTue, 01 Jul 2025 - 268 - पथरी का दर्द? हर दूसरा इंसान कर रहा है ये गलती! जानिए बचाव के तरीके : हेलो डॉक्टर
पथरी बनने की असली वजह क्या है? कौन-से लोग होते हैं ज़्यादा रिस्क में? किडनी स्टोन के लक्षण क्या होते हैं? दर्द किस जगह होता है? स्टोन का इलाज दवा से होगा या ऑपरेशन से? पानी, खानपान और घरेलू नुस्खों का क्या सच है? क्या स्टोन दोबारा भी हो सकता है? बीयर या शराब से स्टोन निकल जाता है? लोग कहते हैं पालक और टमाटर नहीं खाने चाहिए, क्या ये सही है? पानी कितना पीना चाहिए ताकि दोबारा स्टोन न बने? अगर आप या आपके किसी अपने को किडनी स्टोन की परेशानी है, तो हेलो डॉक्टर का ये एपिसोड ज़रूर देखिए यूरोलॉजिस्ट Dr. Piyush Varshney के साथ.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहनTue, 24 Jun 2025 - 267 - 'सितारे ज़मीन पर' फिल्म से आगे की सच्चाई! Down Syndrome संघर्ष का जानिए Neurologist से : हेलो डॉक्टर
डाउन सिंड्रोम क्या है? इसे एक आम आदमी कैसे समझे? क्या यह कोई बीमारी है या एक जन्मजात स्थिति? भारत में डाउन सिंड्रोम के कितने मामले सामने आते हैं? क्या इसके आंकड़े बढ़ रहे हैं? माता-पिता को कैसे पता चलता है कि उनके बच्चे को डाउन सिंड्रोम है? क्या इस स्थिति की पहचान गर्भावस्था के दौरान हो सकती है? डाउन सिंड्रोम दिमाग को कैसे प्रभावित करता है? क्या इसमें मानसिक विकास धीमा होता है? क्या ऐसे बच्चों में अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी होती हैं जैसे एपीलेप्सी, ऑटिज्म या हाइपरएक्टिविटी? क्या Down Syndrome और Autism में फर्क है? आम लोग अक्सर दोनों को मिला देते हैं! इन बच्चों का दिमाग़ी विकास कितना संभव है? क्या ये पढ़-लिख सकते हैं और काम कर सकते हैं? सितारे ज़मीन पर जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज में इस तरह की स्थितियों को लेकर जागरूकता लाना असरदार होता है? बच्चों के माता-पिता में acceptance कैसे आता है? इलाज, देखभाल और समाज में स्वीकार्यता डाउन सिंड्रोम का कोई इलाज है या सिर्फ थेरेपी ही सहारा है? किन-किन प्रकार की थेरेपी फायदेमंद होती हैं — Speech, Occupational या Physical Therapy? समाज और स्कूल ऐसे बच्चों के लिए क्या जिम्मेदारी निभा सकते हैं? सुनिए डाउन सिंड्रोम से जुड़े हर सवाल का जवाब डॉक्टर विनीत बंगा से हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहन/सूरजTue, 17 Jun 2025 - 266 - सिरदर्द से शुरू होकर जानलेवा बन जाने वाली बीमारी! जानिए ब्रेन ट्यूमर की पूरी सच्चाई : हेलो डॉक्टर
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में जानिए ब्रेन ट्यूमर के बारे में Neurosurgeon Dr. Rahul Gupta से. ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? क्या ये एक ही तरह का होता है? क्या हम यह जान पाए हैं कि ब्रेन ट्यूमर शुरू क्यों होता है? इसका मूल कारण क्या जेनेटिक है? ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर में क्या फर्क है? क्या सभी ब्रेन ट्यूमर जानलेवा होते हैं? ब्रेन ट्यूमर किन लोगों को अधिक प्रभावित करता है? ब्रेन में ट्यूमर की लोकेशन कितनी निर्णायक होती है? क्या दिमाग के कुछ हिस्सों में ट्यूमर ज्यादा खतरनाक होता है? ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन पर लोगों को तुरंत ध्यान देना चाहिए? क्या सिरदर्द या चक्कर आना हमेशा ब्रेन ट्यूमर का संकेत होता है? अगर किसी को बार-बार उल्टियां हो रही हैं या देखने में परेशानी हो रही है, तो क्या यह भी संकेत हो सकता है? क्या ब्रेन ट्यूमर की पहचान घर पर हो सकती है या पूरी तरह मेडिकल जांच से ही पता चलता है? ब्रेन ट्यूमर का पता लगाने के लिए कौन-कौन सी जांचें की जाती हैं? MRI और CT Scan में क्या फर्क होता है और किसका उपयोग कब किया जाता है? क्या बायोप्सी हमेशा ज़रूरी होती है? ब्रेन ट्यूमर का इलाज कैसे होता है? सर्जरी, रेडिएशन या कीमो – कब क्या किया जाता है? क्या ब्रेन ट्यूमर के लिए अब न्यूरो रोबोटिक सर्जरी जैसी नई तकनीकें भी उपलब्ध हैं? इलाज के बाद क्या मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है या ट्यूमर फिर से आ सकता है? इलाज के दौरान या बाद में क्या किसी प्रकार की मानसिक या शारीरिक दिक्कतें आती हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में.
प्रड्यूसर : अतुल
होस्ट : मानव
साउंड मिक्स : रोहन
वीडियो एडिट : लोकेशTue, 10 Jun 2025 - 265 - ब्लॉकेज, बायपास, स्टेंट? जानिए हार्ट अटैक और कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ की सच्चाई और लक्षण : हेलो डॉक्टर
क्या हर ब्लॉकेज हार्ट अटैक का संकेत है? कोरोनरी आर्टरी डिजीज आखिर क्या होती है? क्या यह बीमारी जेनेटिक होती है या जीवनशैली से जुड़ी? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? क्या सीने में दर्द के अलावा भी कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिनसे इस बीमारी का अंदेशा हो सकता है? फुल बॉडी चेकअप का मिथ क्या है? इस बीमारी का पता कैसे लगाया जाता है? कौन-कौन सी जांचें होती हैं? अगर किसी को CAD डायग्नोज़ हो जाए, तो शुरुआती इलाज क्या होता है? सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है? बायपास सर्जरी और एंजियोप्लास्टी में क्या फर्क होता है? क्या सर्जरी के बाद मरीज़ पूरी तरह ठीक हो सकता है? इसे रोकने के लिए लोग अपनी दिनचर्या में क्या बदलाव करें? हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में कार्डियक सर्जन डॉक्टर वैभव मिश्रा के साथ जानिए कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ और हार्ट अटैक से जुड़े सारे सवालों के जवाब.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहनTue, 03 Jun 2025 - 264 - रोटी से बीमारी? गेहूं आपकी सेहत बिगाड़ रहा है? जानिए Celiac Disease का सच : हैलो डॉक्टर
क्या रोज़ की रोटी आपके लिए ज़हर बन चुकी है? क्या गेहूं खाने के बाद पेट फूलता है, गैस बनती है या बार-बार दस्त आते हैं? हो सकता है आपको Celiac Disease हो—एक ऐसी बीमारी जिसमें शरीर गेहूं, जौ और राई में पाए जाने वाले Gluten को सहन नहीं कर पाता. इस वीडियो में हमने बात की है एक अनुभवी गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम प्रसाद से. जाना कि क्या है Celiac Disease? इसके लक्षण क्या हैं? कैसे होती है पहचान? क्या इसका इलाज मुमकिन है? और सबसे ज़रूरी बात कि क्या रोटी, पराठा, ब्रेड और पिज़्ज़ा सब छोड़ना पड़ेगा? अगर आप या आपके घर में कोई व्यक्ति हर समय पेट से परेशान रहता है, वजन नहीं बढ़ता, या थकान महसूस करता है—तो यह वीडियो ज़रूर देखिए. हो सकता है बीमारी थाली से शुरू हो रही हो.
प्रड्यूसर :अतुल तिवारीWed, 28 May 2025 - 263 - पानी की कमी से मौत? जानिए डिहाइड्रेशन के लक्षण और गर्मियों में जान बचाने वाली बातें : हेलो डॉक्टर
गर्मी अपने चरम पर है और शरीर को सबसे बड़ा खतरा है Dehydration यानी पानी की कमी से! क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पसीना बहना ही नहीं, बल्कि सही मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स न मिलना भी जान के लिए खतरा बन सकता है? डीहाइड्रेशन को हम में कैसे समझें? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? गर्मियों में डीहाइड्रेशन कितना आम है? किन लोगों को इसका सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है? कैसे पता चले कि डीहाइड्रेशन है? लू लगना असल में क्या है? शरीर में पानी की कमी का पता कैसे चलता है? क्या प्यास लगना ही एकमात्र संकेत है? जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो शरीर के अंदर क्या-क्या प्रभावित होता है? डीहाइड्रेशन का शरीर की किडनी, ब्लड प्रेशर या मस्तिष्क पर क्या असर पड़ता है? इलेक्ट्रोलाइट्स क्या होते हैं और इनका रोल डीहाइड्रेशन में क्या है? गर्मियों में एक आम इंसान को कितना पानी पीना चाहिए? क्या 8 ग्लास की थ्योरी सभी पर लागू होती है? नारियल पानी, नींबू पानी, ORS, छाछ आदि की क्या भूमिका है? क्या इनका कोई scientific edge है plain पानी पर? बच्चों और बुज़ुर्गों में डीहाइड्रेशन को लेकर क्या विशेष सावधानियां रखनी चाहिए? जो लोग बाहर काम करते हैं जैसे construction workers, delivery boys या किसान—उनके लिए क्या विशेष सलाह है? शहरों में AC के अंदर रहने वाले लोग भी डीहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं क्या? कौन-कौन सी गलतफहमियाँ हैं जो लोगों को डीहाइड्रेशन को लेकर होती हैं? अगर कोई व्यक्ति तेज़ डीहाइड्रेशन का शिकार हो जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? अस्पताल में डीहाइड्रेशन का इलाज किस तरह किया जाता है? जानिए इन सभी सवालों के जवाब हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में फोर्टिस अस्पताल के इमरजेंसी-विभाग के इंचार्ज Dr. Anurag Aggarwal से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारीTue, 20 May 2025 - 262 - आंखों में सफेद पर्दा क्यों आता है? क्या मोतियाबिंद से अंधापन हो सकता है? हेलो डॉक्टर
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं आपकी आंखों की.आंखें जिनसे आप इस दुनिया को देखते हैं, पहचानते हैं, मुस्कराते हैं! क्या हो जब इन आंखों पर धुंध छा जाए? जब एक दिन अखबार के हेडलाइन पढ़ते वक्त सब कुछ धुंधला लगे? हमारे साथ हैं एक अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ इकेदा लाल. जानिए आखिर मोतियाबिंद क्या है? मोबाइल से आंखों पर क्या असर पड़ता है? बुज़ुर्गों को किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? क्या वाकई मोतियाबिंद का ऑपरेशन इतना आसान है? काला और सफेद मोतिया में क्या अंतर है? मोतियाबिंद के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है? नेत्र शिविर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना कितना सेफ़ है? क्या मोतियाबिंद और काला मोतिया एक ही बीमारी हैं? चश्मा हटाने के लिए लेज़र सर्जरी करवाना कितना सुरक्षित है? क्या डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ मोतियाबिंद को बढ़ावा देती हैं? अगर समय पर इलाज न किया जाए तो मोतियाबिंद से क्या खतरे हो सकते हैं? सर्जरी के बाद मरीज को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? रिकवरी में कितना समय लगता है? इन सभी सवालों के जवाब और आंखों के स्वास्थ्य के लिए सुनिए-देखिए हेलो डॉक्टर का यह एपिसोड.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरजTue, 13 May 2025 - 261 - High BP की असली वजह क्या है? बिना दवा BP कंट्रोल हो सकती है? : हेलो डॉक्टर
उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन क्या होता है? इसे 'Silent Killer' क्यों कहा जाता है? सामान्य और उच्च रक्तचाप की रीडिंग क्या होती है? कौन-सी रेंज खतरे की घंटी मानी जाती है? किन कारणों से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है? इसमें आनुवंशिकता का क्या रोल है? क्या तनाव और नींद की कमी सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर को प्रभावित करते हैं? युवा लोगों में हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते मामले क्यों सामने आ रहे हैं? क्या हाई ब्लड प्रेशर के कोई शुरुआती लक्षण होते हैं? अगर किसी को सिरदर्द, चक्कर या घबराहट हो रही हो तो क्या यह संकेत हो सकते हैं? क्या हाई ब्लड प्रेशर पूरी तरह से ठीक हो सकता है या इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है? दवाएं कितनी जरूरी होती हैं और क्या इन्हें जीवन भर लेना पड़ता है?
हाई बीपी वाले लोगों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए – नमक, तले हुए खाद्य पदार्थ आदि? शराब और सिगरेट का इसमें क्या प्रभाव होता है? गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना खतरनाक हो सकता है? अगर किसी को पहले से डायबिटीज है तो बीपी के साथ मिलकर क्या खतरा बढ़ जाता है? क्या ये सच है कि बीपी सिर्फ बुज़ुर्गों की बीमारी है? लोग अक्सर दवा छोड़ देते हैं जब बीपी नॉर्मल आ जाए — क्या ये सही है? हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में Fortis Escorts Heart Institute के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Nishith Chandra बता रहे हैं–हाइपरटेंशन की असली वजहें, इसके खतरनाक भ्रम जो सभी को जानना चाहिए.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरजTue, 06 May 2025 - 260 - हेयर फॉल से परेशान? जानिए परमानेंट इलाज और हेयर ट्रांसप्लांट की सच्चाई : हेलो डॉक्टर
बाल झड़ने के सामान्य कारण क्या होते हैं? क्या मौसम के बदलने से भी बाल झड़ते हैं? या ये केवल एक मिथ है? पुरुषों और महिलाओं में बाल झड़ने के कारण अलग-अलग होते हैं क्या? तनाव और नींद की कमी का बालों पर कितना असर पड़ता है? जो लोग रोज़ शैम्पू करते हैं, हेयर ड्रायर, क्या उनके बाल ज़्यादा झड़ते हैं? बाजार में मिलने वाले हेयर ऑयल, सिरम और शैम्पू कितने असरदार होते हैं? खाने-पीने की आदतें भी क्या बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं? बहुत से लोग विटामिन सप्लीमेंट्स लेते हैं – क्या ये बालों के लिए सही है या नुकसानदायक? अगर किसी को अचानक बहुत ज़्यादा बाल झड़ने लगें तो उन्हें क्या करना चाहिए? बाल झड़ना और गंजापन—इन दोनों में क्या फर्क है? क्या बाल झड़ने का इलाज हमेशा दवाइयों से ही संभव है या लाइफस्टाइल में बदलाव से भी फर्क पड़ता है? क्या बहुत ज़्यादा हेयर स्टाइलिंग—जैसे स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग, कलरिंग—बालों को नुकसान पहुंचाते हैं? कई लोग कहते हैं कि नहाने के बाद बाल झड़ते हैं—तो क्या रोज़ नहाना या रोज़ बाल धोना ठीक है? क्या सिर पर गंजेपन वाले हिस्से में तेल लगाने से दोबारा बाल उग सकते हैं? गंजेपन के घरेलू नुस्खों—जैसे प्याज़ का रस. क्या बच्चों या किशोरों में भी हेयरफॉल एक गंभीर समस्या हो सकती है? कुछ लोग कहते हैं कि हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं—क्या ये सही है? क्या डेंड्रफ और हेयरफॉल का आपस में कोई संबंध है? बालों को झड़ने से रोकने के लिए कौन-कौन सी हेल्दी आदतें अपनानी चाहिए? हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कैसे काम करती है? क्या ये प्रक्रिया दर्दनाक होती है? हेयर ट्रांसप्लांट किस उम्र के बाद करवाना ठीक रहता है? इस प्रक्रिया के बाद कितने समय में बाल उगने लगते हैं? क्या इसमें कोई साइड इफेक्ट होते हैं? इस प्रक्रिया की लागत कितनी होती है? और क्या ये आम आदमी के लिए सुलभ है? क्या ट्रांसप्लांट के बाद विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है? जिनके बाल पतले हैं क्या वे भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं? बालों की उलझनों से लेकर हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े हर सवालों के जवाब जानिए Dermatologist डॉ. शालिनी मल्होत्रा से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारीTue, 29 Apr 2025 - 259 - बार-बार टॉयलेट जाना, गैस और पेट दर्द? हो सकती है पेट की ये बीमारी! : हेलो डॉक्टर
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में सुनिए सुनिए उस बीमारी के बारे में जो आपको बिना किसी अलार्म के टॉयलेट की ओर ले जाती है. जिसे अक्सर लोग 'गैस, एसिडिटी' कहकर टाल जाते हैं. IBS क्या होता है? और ये पेट की दूसरी बीमारियों जैसे IBD या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स से कैसे अलग है? भारत में IBS कितना आम है? क्या हमारी जीवनशैली या खानपान इसकी बड़ी वजह है? IBS के सबसे आम लक्षण कौन-कौन से होते हैं? क्या IBS मानसिक तनाव से जुड़ी बीमारी है या ये शरीर में कुछ गड़बड़ी का नतीजा है? क्या कुछ खास खाने की चीज़ें IBS को ट्रिगर करती हैं? क्या कोई देसी खाने की चीज़ें हैं जिनसे बचना चाहिए? क्या IBS का संबंध आंतों के बैक्टीरिया यानी माइक्रोबायोम से होता है? IBS का डायग्नोस कैसे किया जाता है? क्या इसके लिए कोई खास टेस्ट होते हैं? बहुत लोग इसे गैस या एसिडिटी समझकर इलाज नहीं कराते—कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि ये IBS हो सकता है? IBS को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमियाँ क्या हैं जो लोग लेकर आते हैं? क्या IBS का इलाज हो सकता है या इसे सिर्फ कंट्रोल ही किया जा सकता है? इलाज में दवाइयां ही काम आती हैं या डाइट, थेरेपी और लाइफस्टाइल चेंज भी ज़रूरी हैं? आजकल Low FODMAP डाइट की बात होती है, ये क्या है? IBS का असर रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर कैसे पड़ता है जैसे दफ्तर, सफर, सोशल लाइफ वगैरह? योग, ध्यान या स्ट्रेस मैनेजमेंट से कितना फायदा मिलता है? जानिए इन सभी सवालों के जवाब डॉ. अनुपकल्प प्रकाश से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारीTue, 22 Apr 2025 - 258 - Overthinking और Anxiety से होने वाली गड़बड़ियां! मेंटल की वो बातें जो कोई नहीं बताता : हेलो डॉक्टर
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी क्या है जो लोग आमतौर पर रखते हैं? लोग मानसिक तनाव के शुरुआती लक्षणों को अक्सर नज़रअंदाज़ क्यों कर देते हैं? बचपन के अनुभव हमारी पर्सनैलिटी को कितना प्रभावित करते हैं? आम तनाव और एंग्जायटी में कैसे फर्क करें? क्या सोशल मीडिया वाकई में हमारी चिंता और बेचैनी बढ़ा रहा है? ऐसे कौन से underrated तरीके हैं जो चिंता या उदासी से लड़ने में मदद करते हैं? ‘Burnout’ क्या होता है, और इसके शुरुआती संकेत क्या होते हैं? जब ज़िंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा हो, तब भी लोग खालीपन क्यों महसूस करते हैं? थेरेपी कितना फायदेमंद है? मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा मिथ क्या है? जानिए हेलो डॉक्टर में Dr. Roshni sondhi abbi से जो दिमाग़ की उलझनों को समझने का हुनर रखती हैं—उन्हें सुलझाने का भी! डिप्रेशन, एंग्जायटी, रिलेशनशिप इश्यूज़ या फिर सेल्फ अवेयरनेस की बातों के साथ जानिए इंसानी दिमाग़ के कुछ अनकहे पहलू.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारीTue, 15 Apr 2025 - 257 - तंबाकू से मौत कैसे आती है? क्या है माउथ कैंसर के लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर
इस खास एपिसोड में हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बीमारी की जो चुपचाप आती है लेकिन ज़िंदगी पूरी बदल देती है—मुंह का कैंसर. ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? कैसे तंबाकू, गुटखा और पान मसाला इसकी सबसे बड़ी वजह हैं? इलाज की संभावनाएं और समय पर जांच की अहमियत क्या है? समाज में फैले ऐसे कौन-से झूठ और भ्रम जो लोगों को गुमराह करते हैं? क्या मुंह की सफाई और ओरल हाइजीन का इससे कोई संबंध है? सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन में से कौन-सा इलाज ज़्यादा कारगर माना जाता है? क्या केवल नशा करने वाले ही इस बीमारी की चपेट में आते हैं या अन्य कारण भी हो सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब, जानिए डॉ. रजत बजाज (Director, Medical Oncology, Fortis Hospital, Noida) से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सूरज/अमनTue, 08 Apr 2025 - 256 - आपका लिवर खतरे में है? शराब से खराब लिवर को कैसे रखें फिट? : हेलो डॉक्टर
लिवर हमारे शरीर का ऐसा यंग है जो चुपचाप हमारे शरीर के लिए दिन-रात काम करता रहता है. लिवर शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब इसकी सेहत बिगड़ती है तो शरीर पर गंभीर असर पड़ता है. लिवर से जुड़ी बीमारियाँ जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर फेलियर अब आम होती जा रही हैं, लेकिन लोगों में इसके लक्षण, बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता की कमी है. लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिनपर लोगों को ध्यान देना चाहिए? फैटी लिवर की मुख्य वजहें क्या हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है? लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस में क्या अंतर है? दोनों कितने खतरनाक होते हैं? शराब के सेवन का लिवर पर कितना गंभीर असर पड़ता है? क्या इसका प्रभाव रिवर्स हो सकता है? लिवर ट्रांसप्लांट किन स्थितियों में ही एकमात्र विकल्प रह जाता है? ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को किन सावधानियों का पालन करना जरूरी होता है? भारत में लिवर ट्रांसप्लांट की सफलता दर क्या है? लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है और इसमें कितना समय लगता है? क्या खान-पान में कुछ खास चीजें लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं? क्या डिटॉक्स करने से लिवर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है या यह सिर्फ एक मिथक है? लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को कौन-सी गलत आदतें छोड़नी चाहिए? क्या लिवर की हेल्थ के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी महत्वपूर्ण है? लिवर से जुड़ी कौन-सी गलतफहमियां आम लोगों में होती हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानिए लिवर सर्जन Dr. Nitin Kumar से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारीTue, 01 Apr 2025 - 255 - दुनिया की सबसे खतरनाक साइलेंट किलर बीमारी TB से कैसे खुद को रखें सुरक्षित! : हेलो डॉक्टर
सत्रहवीं शताब्दी के आसपास यूरोप की लगभग एक चौथाई आबादी को टीबी ने लील लिया. अमेरिका में उस वक्त हर सात में से एक व्यक्ति की मौत टीबी से होती थी. 1930 के दशक में भारत में टीबी की बीमारी से लगभग 20 लाख लोगों की जान गई. टीबी. दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में लेने वाली सबसे जानलेवा और रहस्यमय बीमारी. इसके बारे में ना कोई समझ थी न ही कोई इलाज.मानव इतिहास की सबसे पुरानी बीमारी. विज्ञान की भाषा में कहें तो बैक्टीरिया से होने वाला ड्रॉपलेट इन्फेक्शन, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से फैलता है. टीबी क्या है, और यह कैसे फैलता है? इसके मुख्य लक्षण क्या हैं, और किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? क्या यह रोग केवल फेफड़ों तक सीमित होता है, या शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं? टीबी की पहचान के लिए कौन-कौन सी जांचें की जाती हैं? क्या एक्स-रे और बलगम जांच के अलावा कोई नई तकनीक उपलब्ध है? टीबी का सही और समय पर निदान क्यों महत्वपूर्ण है? टीबी का इलाज कितने समय तक चलता है, और मरीज को दवा नियमित रूप से लेना क्यों ज़रूरी है? टीबी की दवा का कोर्स अधूरा छोड़ने से क्या खतरा हो सकता है? टीबी से बचाव के लिए कौन-कौन से टीके उपलब्ध हैं? क्या टीबी का मरीज दूसरों को संक्रमित कर सकता है? ऐसे में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? टीबी के मरीज को परिवार और समाज से किस तरह का सहयोग मिलना चाहिए? टीबी के मरीज को किस तरह का खानपान रखना चाहिए? क्या टीबी का इलाज करवा रहे व्यक्ति को कोई खास परहेज करना चाहिए? क्या टीबी का पूरी तरह से इलाज संभव है या यह दोबारा भी हो सकता है? मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (MDR-TB) क्या है और इसका इलाज कितना जटिल है? क्या टीबी की दवा के कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं? इन सवालों के जवाब और टीबी से जुड़ी सारी जानकारी जानिए फोर्टिस हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर मयंक सक्सेना से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : रोहनTue, 25 Mar 2025 - 254 - टॉयलेट में जलन और खून? पाइल्स से बचना है तो ये लक्षण को नजरअंदाज न करें : हेलो डॉक्टर
टॉयलेट जाने का काम तो बड़ा पर्सनल होता है लेकिन जब वहां बैठकर आंखों में आंसू आ जाएं तो समझ लीजिए कि मामला सीरियस है! बवासीर यानी पाइल्स—एक ऐसी बीमारी, जिसके बारे में लोग बात करने में शर्माते हैं लेकिन भुगतते खूब हैं. पाइल्स क्या है और इसके मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं? किन कारणों से पाइल्स होने की संभावना बढ़ जाती है? क्या यह समस्या अनुवांशिक हो सकती है? किन लक्षणों के आधार पर व्यक्ति को समझना चाहिए कि उसे पाइल्स हो गया है? पाइल्स के इलाज के कौन-कौन से आधुनिक और पारंपरिक तरीके उपलब्ध हैं? क्या बिना सर्जरी के पाइल्स का इलाज संभव है? क्या घरेलू उपचार पाइल्स में असरदार हो सकते हैं? किन प्रकार के आहार से पाइल्स की समस्या बढ़ सकती है? कैसे फाइबर वाला भोजन बवासीर में मददगार होता है? क्या लंबे समय तक कब्ज रहने से पाइल्स की संभावना बढ़ जाती है? क्या ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खाने से पाइल्स की समस्या बढ़ती है? क्या पाइल्स से कैंसर होने का खतरा होता है?
क्या यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है, या जीवनभर सताती रहती है? किन लोगों को पाइल्स होने की संभावना ज्यादा रहती है? अगर किसी को पाइल्स हो गया है तो उसे टॉयलेट जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? पाइल्स को लेकर कौन-कौन सी आम गलतफहमियां हैं? सुनिए सारे सवालों के जवाब डॉक्टर नितिन झा से.Tue, 18 Mar 2025 - 253 - गठिया की समस्या में Chiropractor की चट-चट कितनी कारगर?: हेलो डॉक्टर
Arthritis. सुनने में ये बीमारी बड़ी सोफिस्टिकेड लग सकती है. लेकिन आजकल ये कॉमन है. इसे गठिया के नाम से भी जाना जाता है. इसी बीमारी से खेल और बॉलीवुड के दुनिया के कई सितारे भी पीड़ित हैं. गठिया यानि Arthritis ने अपने पांव इतने पसार लिए हैं कि अब ये उम्र नहीं देखती. बच्चों, जवानों और बूढ़ों सब तक इसकी पहुंच है. लेकिन ये Arthritis बला क्या है? इसके symptoms क्या हैं? क्यों बच्चे, बूढ़े और जवान जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? क्या इसके पीछे गलत लाइफस्टाइल है या इसके पीछे जीन्स का हाथ है या कुछ खान पान का चक्कर है? क्या उंगलियां चटकाने से गठिया होती है? या हाई हील्स पहनने से? क्या चट-चटकर चटकाने वाले Chiropractor इसका इलाज कर सकते हैं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बात की Dr. Bimlesh Dhar Pandey से जो कि नोएडा में मौजूद फोर्टिस के Rheumatology डिपार्टमेंट के डिरेक्टर हैं.
प्रड्यूसर: मानव देव रावत
साउंड मिक्स: रोहन भारती
वीडियो: आशीष रावतTue, 11 Mar 2025 - 252 - Gym और Diet के अलावा इस तरह से भी होता है मोटापा कम!: हेलो डॉक्टर
ज़्यादा चर्बी जमा होने के कारण अधिक वजन और मोटापे का होना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका हैं. 2035 तक, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी संतुलित वजन से ज्यादा हो सकती है. इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा भारत जैसे मध्यम आय वाले देशों में देखने को मिलेगा. आजतक रेडियो के हेल्थ पॉडकास्ट ‘हेलो डॉक्टर’ के इस एपिसोड में हमने बात की मोटापे यानि ओबिसिटी पर. साथ हैं डॉक्टर सुमित अग्रवाल, फरीदाबाद में मौजूद सर्वोदय हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन के डिरेक्टर. उनसे पूछा क्यों खतरनाक है मोटापा? क्यों इसे WHO ने Global Pandemic बताया? इसकी रोकथाम के लिए खानपान और एक्सरसाइज़ का कितना रोल है? Gym कितना इफेक्टिव है? क्या बिना खाना-पीना छोड़े और बिना Strict डायट पर जाए इसे ट्रीट किया जा सकता है और क्या इतने Busy lifestyle में काम करने वाले लोग भी इस पर जीत पा सकते हैं?
Tue, 04 Mar 2025 - 251 - क्यों हो जाती है किडनी फेल? कैसे बचें? जानिए बीमारी के लक्षण और इलाज से जुड़ी सारी बातें : हेलो डॉक्टर
किडनी का असल काम क्या है? भारत में किडनी की बीमारियां कितनी आम हैं? इसके मुख्य कारण क्या हैं? किडनी फेलियर और किडनी डैमेज में क्या अंतर है? किन लक्षणों को देखकर मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए? किडनी की सेहत जांचने के लिए कौन-कौन से टेस्ट जरूरी होते हैं? क्या किडनी की समस्याएं बिना डायलिसिस के भी मैनेज हो सकती हैं? किडनी हेल्दी रखने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए? क्या कम पानी पीने और शराब पीने से किडनी खराब हो सकती है? ज्यादा पानी पीना क्या किडनी के लिए हमेशा फायदेमंद होता है? डायलिसिस कब जरूरी हो जाता है और इसके क्या फायदे-नुकसान हैं? किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कैसी होती है और किन लोगों को यह करवानी चाहिए?
ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को किन सावधानियों का पालन करना चाहिए? हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को किडनी से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याओं का खतरा होता है? क्या नेचुरल तरीके से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है, या दवाइयां जरूरी होती हैं? किडनी की बीमारी जुड़े सभी सवालों के जवाब सुनिए नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर भानु मिश्रा को.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारीTue, 25 Feb 2025 - 250 - क्या आप धीरे-धीरे बहरे हो रहे हैं? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए : हेलो डॉक्टर
बहरेपन के प्रमुख कारण क्या हैं? क्या बहरेपन के अलग-अलग प्रकार होते हैं? जन्मजात बहरेपन और बाद में होने वाले बहरेपन में क्या अंतर होता है? क्या कान में बार-बार इंफेक्शन होने से बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है? तेज़ आवाज़ या हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बहरेपन का कितना खतरा है? बहरेपन के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? किसी व्यक्ति को कैसे पता चले कि उसकी सुनने की क्षमता कम हो रही है? बच्चों और बुजुर्गों में बहरेपन के लक्षण अलग-अलग कैसे होते हैं? क्या बहरेपन का अचानक आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है? क्या कानों में घंटी बजने की समस्या और बहरेपन का क्या कनेक्शन है? बहरेपन के इलाज में कौन-कौन सी नई तकनीकें उपलब्ध हैं? क्या हियरिंग एड से सुनने की क्षमता पूरी तरह बहाल हो सकती है? बहरेपन से बचने के लिए किन सावधानियों को अपनाना चाहिए? क्या कान की सफाई गलत तरीके से करने से बहरेपन का खतरा हो सकता है? क्या दर्द की दवाओं या एंटीबायोटिक्स के ज्यादा इस्तेमाल से सुनने की क्षमता कम हो सकती है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए ENT डॉक्टर विजय कुमार वर्मा से.
Tue, 18 Feb 2025 - 249 - बार-बार चीज़ें भूल रहे हैं? ये नॉर्मल है या कोई बीमारी? ठीक करने के लिए क्या टिप्स अपनाएं? : हेलो डॉक्टर
ब्रेन एजिंग क्या है और यह कब से शुरू होती है? क्या मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है? उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में कौन-कौन से बदलाव आते हैं? याददाश्त कमजोर होने और डिमेंशिया में क्या अंतर है? अल्ज़ाइमर और ब्रेन एजिंग में क्या संबंध है? क्या दिमाग की उम्र बढ़ने का असर सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ता है? क्या ज़्यादा तनाव लेने से मस्तिष्क जल्दी बूढ़ा हो सकता है? ब्रेन एजिंग को रोकने या कम करने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए? नींद और ब्रेन एजिंग के बीच क्या संबंध है? मोबाइल फोन और ज्यादा स्क्रीन टाइम दिमाग पर बुरा असर डालता है? ब्रेन एजिंग और डिप्रेशन-एंग्जायटी का क्या संबंध है? बुजुर्गों में ब्रेन एजिंग को समझने के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं? सोशल लाइफ और लोगों से बातचीत करना दिमाग को एक्टिव रखता है? किन लक्षणों को देखकर समझा जा सकता है कि ब्रेन एजिंग तेज हो रही? क्या जीन का ब्रेन एजिंग में कोई रोल होता है? क्या ज्यादा जानकारी याद रखने की आदत से दिमाग पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है? क्या अलग-अलग पेशों में काम करने वालों का दिमाग अलग तरीके से बुढ़ाता है? मसलन, पत्रकार, वैज्ञानिक, कलाकार, खिलाड़ी? इन सारे सवालों के जवाब सुनिए मेदांता अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनय गोयल को.
Tue, 11 Feb 2025 - 248 - ब्रेस्ट कैंसर के बारे में सारी बातें जान लीजिए, काम आएगा : हेलो डॉक्टर | World Cancer Day
स्तन कैंसर क्या है और यह महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है? स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिनपर ध्यान देना चाहिए? स्तन कैंसर के मुख्य कारण क्या हैं? क्या स्तन कैंसर जेनेटिक कारणों से भी होता है? स्तन कैंसर की पहचान के लिए किन-किन टेस्ट की आवश्यकता होती है? मेमोग्राफी की जांच कितनी महत्वपूर्ण है और इसे कितनी बार करवाना चाहिए? इलाज के क्या-क्या विकल्प है? स्तन कैंसर के इलाज के दौरान और बाद में मरीज को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? स्तन कैंसर से जुड़े पोपुलर मिथ क्या हैं? क्या जीवनशैली में बदलाव स्तन कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकता है! स्तन कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की क्या भूमिका होती है? स्तन कैंसर के प्रति जागरूक रहने लिए क्या करना चाहिए? स्तन की गांठ और स्तन-कैंसर से जुड़े सारे सवालों पर सुनिए डॉक्टर कंचन कौर को.
Tue, 04 Feb 2025 - 247 - पेशाब में जलन! सावधान हो जाइए! अभी जानिए UTI के कारण, लक्षण और बचाव : हेलो डॉक्टर
UTI क्या है, और यह किस कारण होता है? UTI के सबसे आम लक्षण क्या होते हैं? क्या UTI पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान रूप से प्रभावित करता है? महिलाओं में UTI के मामले अधिक क्यों देखे जाते हैं? UTI से बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए? क्या बार-बार UTI होने के कारण कोई गंभीर समस्या हो सकती है? UTI के इलाज में कौन-कौन सी दवाइयां और उपचार सबसे प्रभावी माने जाते हैं? क्या घरेलू उपायों से UTI को ठीक किया जा सकता है? क्या UTI किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है? गर्भवती महिलाओं में UTI का इलाज कैसे किया जाता है? क्या पानी कम पीने से UTI की संभावना बढ़ती है? सेक्सुअल एक्टिविटी और UTI का क्या संबंध है? इस स्थिति में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? UTI के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं? UTI के इलाज में देरी करने से क्या मुश्किल हो सकती हैं? क्या एंटीबायोटिक्स हमेशा UTI के लिए आवश्यक होते हैं? बार-बार एंटीबायोटिक्स लेने का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? UTI के मरीजों को अपने खान-पान में क्या बदलाव करने चाहिए? पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल UTI के खतरे को बढ़ा सकता है? UTI के बारे में आम मिथक सच्चाई को जानिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता मेंदीरत्ता से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : नितिन रावतTue, 28 Jan 2025 - 246 - Acid Reflux के किन लक्षणों को न करें इग्नोर? GERD होने पर क्या करें और क्या नहीं?: हेलो डॉक्टर
एसिड रिफ्लक्स से राहत पाने के लिए बहुत से लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट दावा करते हैं कि लाइफस्टाइल में आसान बदलाव और घरेलू उपायों के साथ भी इसे दूर किया जा सकता है. असल में GERD क्या है और यह कैसे होता है? सामान्य एसिडिटी और GERD में क्या अंतर है? GERD के सामान्य लक्षण क्या हैं? किस तरह के खान-पान और जीवनशैली से GERD का जोखिम बढ़ सकता है?GERD के इलाज के लिए कौन-कौन सी दवाइयाँ उपलब्ध हैं? क्या GERD के इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है? GERD के मरीजों को अपने खान-पान में किन चीज़ों से बचना चाहिए? GERD का इलाज कितने समय में संभव है? GERD को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अलावा मरीज खुद क्या कदम उठा सकते हैं? एसिड रिफ्लक्स की समस्या पर सुनिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम प्रसाद को.
Tue, 21 Jan 2025 - 245 - कोरोना जितना खतरनाक है HMPV Virus? जानिए इन्फेक्शन के लक्षण, इलाज और बचाव : हेलो डॉक्टर
चीन में नए मौसमी वायरस HMPV की पहचान ने चिंता बढ़ा दी है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत NCDC इस पर निगरानी कर रहा है. HMPV वायरस को कोविड जैसा वायरस कहा जा रहा है. असल में HMPV वायरस क्या है? यह किस तरह के संक्रमण का कारण बनता है? यह वायरस सबसे अधिक किन लोगों को प्रभावित करता है? बच्चों, बुजुर्गों, या कम इम्यूनिटी वाले लोगों को अधिक सावधान क्यों रहना चाहिए. HMPV वायरस कितना संक्रामक है? क्या HMPV वायरस के लक्षण किसी अन्य सामान्य वायरस से मिलते-जुलते हैं, जैसे फ्लू या RSV? HMPV वायरस का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं? इस वायरस के इलाज के लिए क्या दवाएं या उपचार मौजूद हैं? क्या HMPV वायरस के लिए कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए. क्या मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग इस वायरस से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं? क्या यह वायरस किसी विशेष मौसम में अधिक सक्रिय होता है? लोगों में इस वायरस को लेकर कितनी जागरूकता है? HMPV वायरस के साथ हर तरह वायरल इन्फेक्शन पर सुनिए डॉक्टर कुलदीप कुमार ग्रोवर को.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : नितिन रावतTue, 14 Jan 2025 - 244 - थायरॉइड का सबसे ज्यादा खतरा किन लोगों को है? लक्षण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर
थायरॉइड ग्लैंड क्या है? यह हमारे शरीर में क्या भूमिका निभाती है? थायरॉइड से जुड़ी सबसे सामान्य समस्याएं कौन-कौन सी हैं? हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरॉइडिज्म में क्या अंतर है? थायरॉइड की समस्या के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? थायरॉइड डिसऑर्डर के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? क्या थायरॉइड रोग जेनेटिक होता है? थायरॉइड की समस्याओं के लिए कौन-कौन-सी चीजें जिम्मेदार होती हैं? क्या जीवनशैली में बदलाव करके थायरॉइड की समस्याओं को रोका जा सकता है? थायरॉइड और आयोडीन का क्या संबंध है? थायरॉइड की समस्या महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक होती है? क्या थायरॉइड की समस्याएं वजन बढ़ने या घटने का कारण बनती हैं? गर्भावस्था के दौरान थायरॉइड की समस्या कितनी खतरनाक हो सकती है? बच्चों में थायरॉइड की समस्या के लक्षण क्या होते हैं? थायरॉइड रोग का इलाज कितने समय तक चल सकता है? क्या थायरॉइड की दवाएं जीवनभर लेनी पड़ती हैं? थायरॉइड और मानसिक स्वास्थ्य के बीच क्या संबंध है? थायरॉइड की समस्या के कारण त्वचा और बालों पर क्या असर पड़ सकता है? थायरॉइड के इलाज में रेडियोएक्टिव आयोडीन थेरेपी और सर्जरी कितनी सुरक्षित हैं? थायरॉइड से जुड़ी सारी बातें जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर आर.एस मिश्रा से.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : नितिन रावतTue, 07 Jan 2025 - 243 - Cluster Headaches और माइग्रेन के दर्द से चाहते हैं छुटकारा? Doctor से जान लें उपाय : हेलो डॉक्टर
माइग्रेन और साधारण सिरदर्द में क्या अंतर होता है? माइग्रेन के मुख्य लक्षण क्या हैं, और इसका निदान कैसे किया जाता है? माइग्रेन होने के प्रमुख कारण क्या हो सकते हैं? क्या माइग्रेन का आनुवांशिक पहलू भी होता है? क्या पेनकिलर लेने से माइग्रेन बढ़ जाता है? क्या माइग्रेन कभी ठीक नहीं होता? क्लस्टर सिरदर्द क्या होता है? ये माइग्रेन से कैसे होता है? सर्दियों में ब्लड प्रेशर कम क्यों होता है और इसका सिरदर्द से क्या संबंध है? क्या खानपान और जीवनशैली में बदलाव से इन समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है? सारे सवालों के जवाब सुनिए फोर्टिस हॉस्पिटल के न्यूरॉलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत बंगा को.
प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारीTue, 31 Dec 2024 - 242 - ठंड में बढ़ क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा? क्या है लक्षण, इलाज और बचाव? हेलो डॉक्टर Ep. 243
निमोनिया सांस से जुड़ा एक ऐसा भयंकर रोग है जिसका सही से इलाज न होने पर इंसान की मौत हो सकती है. इस बीमारी का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और बूढ़े होत हैं. इसका कारण फेफड़ों में फैलने वाला इंफेक्शन होता है जो इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर देता है. क्या बच्चों में निमोनिया के लिए मौसमी बदलाव जिम्मेदार होते हैं? निमोनिया के मामले अक्सर किस उम्र के बच्चों में सामने आते हैं और क्यों? क्या बच्चों में निमोनिया के लक्षणों को पहचानने में डॉक्टरों को कभी कोई कठिनाई होती है? बच्चों में निमोनिया के इलाज के दौरान माता-पिता के लिए कौन सी गलतफहमियाँ सबसे आम होती हैं? क्या प्रदूषण और शहरीकरण बच्चों में निमोनिया के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं? बच्चों में निमोनिया के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का ज्यादा इसेमाल एक बड़ी समस्या मानते हैं? बच्चों के निमोनिया के इलाज में घरेलू नुस्खे और पारंपरिक चिकित्सा कितनी कारगर हो सकती है? क्या निमोनिया के प्रति जागरूकता की कमी बच्चों के इलाज में देरी का कारण बनती है? इसे कैसे सुधारा जा सकता है? निमोनिया का सही इलाज ना होने पर ये कैसे जानलेवा भी हो सकता है, बता रहे हैं मेदांता अस्पताल गुरुगराम के बाल रोग, बाल चिकित्सा क्रिटिकल केयर और आपातकालीन विभाग के निदेशक और एचओडी डॉक्टर राजीव उत्तम.
Tue, 24 Dec 2024 - 241 - कब्ज़ से छुटकारे के लिए सारे नुस्खे आज़मा लिए? कहीं ये दिक्कत तो नहीं : हेलो डॉक्टर
कब्ज क्या है, और यह शरीर पर कैसे असर डालता है? कब्ज होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या कब्ज केवल आहार और जीवनशैली से जुड़ी समस्या है, या इसके पीछे कोई गंभीर स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं? कब्ज से निपटने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं? कब्ज से जुड़ी किन-किन गलतफहमियों को दूर करना जरूरी है? कब्ज के इलाज के लिए बाजार में उपलब्ध चूरन और लेक्सेटिव कितने सुरक्षित हैं! क्या कब्ज के साथ पेट दर्द और गैस की समस्या भी जुड़ी होती है? तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का कब्ज से क्या संबंध है? स्मार्टफोन पर ज्यादा समय बिताने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है? यात्रा के दौरान कब्ज की समस्या ज्यादा क्यों होती है? इसे कैसे मैनेज करें? क्या लंबे समय तक कब्ज रहने से बवासीर या एनल फिशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं? मुंहासे, बाल झड़ना, या स्किन संबंधी समस्यायों के पीछे भी कब्ज कारण है? क्या कब्ज के मरीजों को कैफीन और चाय के सेवन से बचना चाहिए, या यह मददगार हो सकता है? पेट साफ करने के नामपर लोग सिगरेट और तंबाकू का सेवन करते हैं यह कितना असरदार या खतरनाक है? क्या कब्ज के इलाज के लिए क्लीनिकल टेस्ट की जरूरत होती है? यदि हां, तो कौन-कौन से टेस्ट करवाने चाहिए? कब्ज में पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है जिसकी वजह से हर वक्त बैचैनी और उलझन रहती है. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी यह समस्या है तो हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुगराम के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर ज़ुबिन देव शर्मा विस्तार से बता रहे हैं कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के तरीक़े.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स :सचिन द्विवेदीTue, 17 Dec 2024 - 240 - Sex Duration, Penis Size, Masturbation जैसे सारे सवालों का सॉल्यूशन : हेलो डॉक्टर Ep. 241
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में सुनिए सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर सारांश जैन को. सेक्सुअल हेल्थ खुशी भरे जीवन के लिए कितना ज़रूरी है? डॉक्टर सारांश ने बताया सेक्स करने से आपके एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन के स्तर में संतुलन बना रहता है. साथ ही यह आपकी हृदय गति को बढ़ाता है जो हृदय के लिए अच्छा व्यायाम है. डॉक्टर ने बताया कि पार्टनर्स के बीच रिश्ते की मजबूती बनाए रखने में सेक्स की भूमिका अहम होती है. सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लोग तरह-तरह नुस्खे आजमाते हैं, डॉक्टर सारांश ने बताया कि खान-पान का सेक्स लाइफ पर क्या असर पड़ता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया क्यों महिलाएं अपने पार्टनर से नाखुश रहती हैं? साथ ही इससे उन्हें पूरी संतुष्टि नहीं मिल पाती. इसके साथ पुरुषों के लिंग का साइज भी कई बार वैवाहिक जीवन में मुश्किलें खड़ा कर देता है. इससे जुड़े कई भ्रम भी हैं और मिथ भी. पुरुषों और महिलाओं में ऑर्गेज्म कैसे अलग है. मास्टरबेशन से जुड़ी कौन सी सच हैं और कौन-सी झूठी. ज्यादा पोर्न देखने से क्या दिक्कत हो सकती हैं? स्टेरॉइड, अल्कोहल, स्मोकिंग और सोशल मीडिया का असर सेक्स लाइफ़ पर कैसे पड़ता है. किन लोगों को STD का खतरा सबसे ज्यादा होता है? इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है? सभी सवालों के जवाब के लिए और अच्छी सेक्स लाइफ के लिए सुनिए हेलो डॉक्टर का एपिसोड.
Tue, 10 Dec 2024 - 239 - प्रदूषण का भयंकर असर, फेफड़ों के अलावा इन अंगों को भी खराब कर रहा प्रदूषण? हेलो डॉक्टर Ep. 240
वायु प्रदूषण के चलते दुनियाभर में हर साल 81 लाख मौतें होती हैं. इनमें से 21 लाख मौतें अकेले भारत में हो जाती है. ये जानकारी स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर की 2024 की रिपोर्ट में सामने आई थीं. ऐसे में जानते हैं कि जहरीली हवा वाकई में कितनी खतरनाक हो सकती है? वायु प्रदूषण से केवल फेफड़े या श्वसन तंत्र प्रभावित नहीं होते हैं, शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं. प्रदूषण के कण इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों में काफी अंदर तक घुस सकते हैं और गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं. फेफड़े की बीमारी के कारण, लक्षण, संकेत और बचाव के तरीके क्या हैं? सुनिए पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर अज़मत करीम से.
Tue, 03 Dec 2024 - 238 - सर्दियों में बढ़ जाता है Heart Attack का रिस्क? बचने के लिए तुरंत करें ये काम! हेलो डॉक्टर Ep. 239
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में हार्ट की समस्याओं के केस बढ़ते जा रहे हैं. बढ़ते प्रदूषण और कि कोविड-19 महामारी ने हार्ट पर क्या कितना असर डाला है? हार्ट की बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या है? हाई बीपी, मोटापा, डायबिटीज के अलावा हार्ट अटैक के अन्य कारण क्या-क्या हैं? लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार कर हम कैसे हार्ट की बीमारियों से बचा जा सकता है? सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अपर्णा जसवाल से जानिए, कैसे करें अपने दिल की देखभाल.
Tue, 26 Nov 2024 - 237 - दुनिया की 5वीं सबसे खतरनाक बीमारी COPD, Cigarette ना पीने वाले भी चपेट में! हेलो डॉक्टर Ep. 238
प्रदूषण और धूम्रपान के चलते सांस से जुड़ी कई समस्याओं लोग परेशान हैं. स्मोकिंग और प्रदूषण के कारण क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जिसे सीओपीडी के नाम से भी जाना जाता है, आम हो गई है. सीओपीडी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें किसी व्यक्ति के फेफड़ों के एयरवे सिकुड़ जाते हैं. व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. World COPD Day के मौके पर हमने फोर्टिस हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल शर्मा बात की. आइए डॉक्टर राहुल से जानते हैं कि क्या है सीओपीडी? इसके कारण, लक्षण, संकेत और बचाव के तरीके क्या हैं? साथ ही जानेंगे सांस और फेफड़ों जुड़ी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों के बारे में.
प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
साउंड मिक्स : सचिन द्विवेदीTue, 19 Nov 2024 - 236 - Diabetes को सही वक़्त पर कैसे पहचानें और आगे बढ़ने से रोकें? हेलो डॉक्टर Ep-237
आज 'हेलो डॉक्टर'के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं डायबिटीज के बारे में, जो आजकल हर दूसरे घर में दिखती है। 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर, मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम से डॉ. हरमंदीप कौर गिल से जानेंगे डायबिटीज के कारण, इससे जुड़ी परेशानियाँ और बचाव के तरीके। क्या डायबिटीज सिर्फ पैंक्रियास की वजह से होती है? मोटापे का क्या असर है? बच्चों और प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज कैसे होती है?
Tue, 12 Nov 2024 - 235 - बच्चे की सेहत से हैं परेशान? इन तरीकों से होगा समाधान: हेलो डॉक्टर
दीवाली के बाद बच्चों की सेहत का ध्यान रखना ज़रूरी हो जाता है, खास कर पॉल्यूशन और सीज़नल फ्लू के वजह से। इस एपिसोड में हम बात करेंगे बच्चों के लिए बैलेंस्ड डाइट, स्क्रीन टाइम, फिजिकल एक्टिविटी और सीज़नल फ्लू से बचाव के तरीकों पर। डॉ. राजीव रंजन, पेड़ीट्रिशियन, बताएंगे कि कैसे पेरेंट्स अपने बच्चों को हेल्दी और एक्टिव रख सकते हैं। वो ये भी समझाएंगे कि फ्लू से बचने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं और इम्यूनिटी को कैसे स्ट्रॉन्ग बनाया जा सकता है।
Tue, 05 Nov 2024 - 234 - सर्दियों में कैसे रखें स्किन का ख्याल और क्या खाने से मिलेगा फ़ायदा? हेलो डॉक्टर Ep- 235
आपकी त्वचा क्या सर्दियों में सूखी हो जाती है और छिलने लगती है? ऐसे में कौन सी हाइड्रेटिंग क्रीम लगानी चाहिए? collagen क्या होता है इसे खाना चाहिए या लगाना चाहिए? सर्दियों में ऑयल्स और सीरम काम करते हैं? क्या सर्दियों में सन प्रोटेक्शन का ख्याल रखना चाहिए? ग्लास स्किन पाने के लिए राइस वॉटर और कोरियन स्किनकेयर रूटीन कितने फायदेमंद हैं और इंडोर हीटिंग से स्किन को कैसे बचाएं? इन्हीं सब सवालों का जवाब जानने के लिए हमने हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में बात की Dr Ruben.B Passi से जो हैं एक Dermatologist CK Birla Hospital में, तो आइये साथ मिलकर इस टॉपिक को समझते हैं.
Tue, 29 Oct 2024 - 233 - गुस्सैल चेहरा ठीक कर देता है Botox? हेलो डॉक्टर Ep-234
आजकल सिलेब्रिटीज के बोटॉक्स, फिलर्स और ब्रेस्ट इम्प्लांट्स के बारे में चर्चा आम हो गई है। ये प्रक्रियाएं न केवल फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि आम लोगों में भी लोकप्रिय हो रही हैं। इस एपिसोड में, डॉ. शिल्पी बादानी, एक प्लास्टिक सर्जन, इन विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगी। वह बताएंगी कि फिलर्स क्या होते हैं, वे झुर्रियों पर कैसे काम करते हैं, और अधिक फिलर्स लेने के नकारात्मक प्रभाव क्या हो सकते हैं। बोटॉक्स के फायदे और साइड इफेक्ट्स, ब्रेस्ट इम्प्लांट्स के प्रकार, और उनके प्रभाव पर भी चर्चा होगी।
Tue, 22 Oct 2024 - 232 - सर्दी-खांसी, Flu और Viral Infection में कौन-सी दवाई लें? हेलो डॉक्टर, Ep 233
आजकल का मौसम इतना बदल रहा है कि समझ नहीं आता कि फैन की स्पीड कितनी रखें, AC चलाएं या नहीं और रजाई निकालें या नहीं। ऐसे मौसम में हम सभी कभी न कभी सीज़नल फ्लू और वायरल इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं। इस एपिसोड में हम जानेंगे फ्लू और वायरल इंफेक्शन में क्या अंतर है, उनके लक्षण क्या हैं, और सही इलाज कैसे किया जाए. हेलो डॉक्टर में हमसे जुड़ेंगे डॉ. मयंक सक्सेना Additional director department of pulmonology, Fortis Hospital Noida जो हमें मौसम की बीमारियों और उनके बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देंगे।
साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदीWed, 16 Oct 2024 - 231 - पुरुषों की मेंटल हेल्थ महिलाओं से कितनी अलग होती है? हेलो डॉक्टर Ep- 232
समाज की अपेक्षाएँ और दबाव पुरुषों की मानसिक स्थिति को कैसे प्रभावित करते हैं? हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हम जानेंगे कि जीवनशैली में छोटे बदलाव से कैसे पुरुषों की मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। हम विभिन्न उम्र के पुरुषों को होने वाली मानसिक समस्याओं और नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा करेंगे। हमारे खास मेहमान, डॉ. देवेंद्र बसेरा अपने अनुभव साझा करेंगे। आइए, मिलकर इस महत्वपूर्ण विषय को समझें!
साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदीTue, 08 Oct 2024 - 230 - ब्लड डोनेट करना फ़ायदेमंद क्यों और ख़ून देने से पहले ये गलतियां न करें: हेलो डॉक्टर Ep- 231
एक अक्टूबर को 'नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे' मनाया जाता है, जो हमें ब्लड डोनेशन की अहमियत के बारे में जागरूक करता है. इस मौके पर हमने डॉक्टर सीमा सिन्हा HOD Transfusion Medicine Fortis Hospital, Noida से बात की उन्होंने ब्लड डोनेशन के फायदे और सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया. इसके अलावा, हमने किरण वर्मा से भी बात की, जिन्होंने अपने 'Simply Blood' initiative के तहत 21,000 किमी का सफर तय किया है ताकि ब्लड डोनेशन की जागरूकता को बढ़ाया जा सके. 'हेलो डॉक्टर में इन दोनों से बात की है आंचल सहाय ने.
साउंड मिक्सिंग- नितिन रावतTue, 01 Oct 2024 - 229 - दिल में दर्द की वजह दिमाग तो नहीं ?: हेलो डॉक्टर, Ep 230
क्या आपने कभी महसूस किया है कि काम का तनाव आपके दिल की धड़कन को बढ़ा देता है? कभी-कभी, छोटी-छोटी बातें हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, और इसका सीधा असर हमारे दिल पर पड़ता है. इस एपिसोड में हम डॉक्टर अजय कॉल से समझेंगे कि तनाव का दिल पर क्या प्रभाव होता है और इसे कैसे संभाला जा सकता है.
तनाव हमारे शरीर को कैसे प्रभावित करता है, खासकर दिल की सेहत पर.
तनाव और लंबे समय तक चलने वाले तनाव के बीच क्या फर्क है.
तनाव को कम करने के लिए आसान और प्रभावी उपाय क्या हैं.
भोजन और व्यायाम का दिल की सेहत में क्या महत्व है.Tue, 24 Sep 2024 - 228 - ऑयली स्किन क्यों है अच्छी? : हेलो डॉक्टर, Ep 229
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर रुबेन भसीन और चेतना काला के साथ समझेंगे:
ऑयली स्किन क्या हैं?
त्वचा के कितने प्रकार होते है ?
ऑयली स्किन की समस्याएं
स्किनकेयर टिप्स
स्किनकेयर रूटीन के सुझाव
मिथक-तोड़ना
साउंड मिक्सिंग- नितिन रावतTue, 17 Sep 2024 - 227 - चैन से सोना है तो बिस्तर पर ये ग़लतियां न करें!: हेलो डॉक्टर, Ep 228
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर देबाशीष चंदा और चेतना काला के साथ समझेंगे :
कॉमन स्लीपिंग पोस्चर्स
नींद का हेल्थ पर असर
टिप्स सही स्लीपिंग पोस्चर ढूढ़ने की
MYTHS एंड FACTS
साउंड मिक्सिंग- नितिन रावतTue, 10 Sep 2024 - 226 - पढ़ाई का बोझ बच्चों का वज़न बढ़ा रहा है?: हेलो डॉक्टर, Ep 227
हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉक्टर आरती आनंद और चेतना काला के साथ समझेंगे:
बच्चों में स्ट्रेस की पहचान
स्ट्रेस का बच्चों के फिजिकल और मेन्टल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?
एग्जाम के दौरान स्ट्रेस के कारण
स्ट्रेस का पढाई- लिखाई पर असर
स्ट्रेस दूर करने की तकनीकें
माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका
साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदीTue, 03 Sep 2024 - 225 - बारिश के मौसम में क्यों बिगड़ता है पेट का हाज़मा?: हेलो डॉक्टर, Ep 226
हेलो डॉक्टर पॉडकास्ट के इस एपिसोड में डॉक्टर पंकज गुप्ता और चेतना काला के साथ समझेंगे:
गट में GOOD और BAD बैक्टीरिया क्या होता है?
मॉनसून में ब्लोटिंग के क्या कारण है?
गैस होती क्या है? और गैस बनने की वजह क्या है?
फ़ास्ट और स्लो METABOLISIM के पीछे की साइंस
FIZZY ड्रिंक्स क्यों है हमारे लिए ख़राब?
आखिर में बोनस टिप्स
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावतTue, 27 Aug 2024 - 224 - फिटनेस के लिए योग और जिम से भी बेहतर हैं ये ऑप्शंस: हेलो डॉक्टर, Ep 225
हेलो डॉक्टर पॉडकास्ट के इस एपिसोड में डॉक्टर सुरिन्दर सिंह और चेतना काला डिस्कस करेंगे:
- फिजिकल एक्टिविटी करना क्यों ज़रुरी है?
- मात्र 30 मिनट रोज़ कसरत करना कैसे आपको सेहतमंद बनाता है?
- योग या जिम, क्या ज़्यादा बेहतर है?
- क्या हमारे पास जिम, योग के अलावा कोई तीसरा ऑप्शन भी है?
साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदीTue, 20 Aug 2024 - 223 - कम उम्र में झुर्रियों से कैसे बचा जाए?: हेलो डॉक्टर, Ep 224
हेलो डॉक्टर पॉडकास्ट के इस एपिसोड में डॉक्टर नवजोत और चेतना काला के साथ समझेंगे:
SPF क्या होता है? सन्स्क्रीन की ज़रूरत क्यों पड़ती है?
सूरज हमारी स्किन को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
SPF 3O, 40 से लेकर 70 तक कैसे काम करता है?
ऑइली स्किन वाले लोगों को सन्स्क्रीन कैसे लगानी चाहिए कि चिपचिप न लगे?
ड्राय स्किन वाले लोगों के लिए सन्स्क्रीन लगाने का सही तरीका.
आखिर में बोनस टिप्स.
साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदीTue, 13 Aug 2024 - 222 - गुस्सा कैसे खा रहा है आपकी यादें?: हेलो डॉक्टर, Ep 223
यूं तो गुस्सा आना एक ईमोशनल फैक्टर है. लेकिन वक़्त के साथ रहते अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियां होनी संभव है. हेलो डॉक्टर पॉडकास्ट के इस एपिसोड में Dr Yogendra Singh और Chetna Kala के साथ जानिए गुस्से की एबीसीडी. इसके कारण और इसे मैनेज करने के तरीके.
साउन्ड मिक्सिंग: कपिल देव सिंहTue, 06 Aug 2024 - 221 - चश्मा लगाने के बावजूद धुंधला दिखने के कारण क्या है?: हेलो डॉक्टर, Ep 221
कभी ऐसा हुआ है कि आंखों चश्मा लगाने के बावजूद आपको बोझिल लगे. या लगे कि सब धुंधला ही नज़र आ रहा है. संभव है कि आपको Lazy Eyes की शिकायत हो. ये क्या बीमारी है? ये कैसे होती है और इसका आपके जीवन पर कितना नकरात्मक प्रभाव पड़ता है. सुनिए 'हेलो डॉक्टर' पॉडकास्ट के इस एपिसोड में डॉक्टर धर्मेन्द्र वर्मा और चेतना काला से साथ.
साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदीTue, 23 Jul 2024 - 220 - मौसम बदला, Eye Flu आया, बचें कैसे?: हेलो डॉक्टर, Ep 220
मौसम बदलते ही बढ़ गए हैं मामले पिंक आइज़ के, जिसे आम भाषा में आंख आना भी कहते हैं. बहुत से लोग मानते हैं कि ये बीमारी मात्र आई कान्टैक्ट से फैल जाती है. कुछ एक लोग आई फ्लू होने पर अलग अलग घरेलू नुस्खे भी आज़माते हैं. लेकिन असल में आई फ्लू के वक़्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' पॉडकास्ट में डॉक्टर धर्मेन्द्र वर्मा और चेतना काला के साथ
साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदीTue, 16 Jul 2024
Podcasts semelhantes a Hello Doctor
El Partidazo de COPE COPE
Herrera en COPE COPE
La Linterna COPE
Es la Mañana de Federico esRadio
La noche de Cuesta esRadio
La Trinchera de Llamas esRadio
Hondelatte Raconte Europe 1
Quran dan Kajian falasik
Affaires sensibles France Inter
LEGEND Guillaume Pley
El colegio invisible OndaCero
La Rosa de los Vientos OndaCero
Quran Quran
Les grands dossiers de l'Histoire par Franck Ferrand Radio Classique
Espacio en blanco Radio Nacional
Entrez dans l'Histoire RTL
Le grand récit RTL
Les Grosses Têtes RTL
L'Heure Du Crime RTL
El Larguero SER Podcast
Nadie Sabe Nada SER Podcast
SER Historia SER Podcast
Todo Concostrina SER Podcast
Un Libro Una Hora SER Podcast
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) BBC Hindi Radio
Om Nama Shivaya - Shiva Mantra Chants recited by Sandeep Khurana Sandeep Khurana
Diabetes Day by Day American Diabetes Association
Achievehappily: Punjabi podcast on mindset & mental health Gurikbal Singh
Health Report ABC Australia
Sleep Meditation Music - Relaxing Music for Sleep, Meditation & Relaxation Blissful Relaxation Music
Lofi Sounds Lofi Sounds
Shani Mantra Sandeep Khurana
Relaxing meditation Relaxing meditation
Buddha's Stories: Self-Help, Mental Health and Psychology Gautama Buddha
AWR: Oriya / Odia / Sambalpuri ଓଡ଼ିଆ Adventist World Radio
Huberman Lab Scicomm Media
On Purpose with Jay Shetty Perfect Strangers
The Mel Robbins Podcast Mel Robbins
Modern Wisdom Chris Williamson
The School of Greatness Lewis Howes
Feel Better, Live More with Dr Rangan Chatterjee Dr Rangan Chatterjee: GP & Author
The Mindset Mentor Rob Dial
The Ranveer Show BeerBiceps aka Ranveer Allahbadia
The Psychology of your 20s iHeartPodcasts